भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने किया कमाल, बिना दौड़े 94 रन और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप सी के मुकाबले में बड़ौदा ने सर्विसेज़ को 13 रनों से हरा दिया |  बड़ौदा की जीत के हीरो रहे विकेटकीपर अमित पस्सी, जिन्होंने 55 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली. गजब की बात ये है कि ये अमित पस्सी का पहला टी20 मैच था और अपने डेब्यू मुकाबले में ही उन्होंने वो कर दिखाया जो आजतक किसी इंडियन ने नहीं किया है. डेब्यू मैच में ही अमित पस्सी ने सिर्फ 44 गेंदों में शतक ठोका और 55 गेंदों में 114 रन बनाए |

अमित पस्सी का धमाका

बड़ौदा ने हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 220 रन बनाए. शाश्वत रावत 14 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन अमित पस्सी ने क्रीज पर आते ही धुआंधार बैटिंग की. इस खिलाड़ी ने विकेट के सामने और ऑफ साइड के स्क्वायर एरिया में चाबुक स्ट्रोक खेले. इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 9 छक्के और 10 चौके मारे. अपने 9वें छक्के पर अमित पस्सी ने अपना शतक पूरा किया. अमित पस्सी ने 94 रन बिना दौड़े ही बना दिए. अमित पस्सी ने अपनी पारी से एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की. वो टी20 डेब्यू में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बिलाल आसिफ की बराबरी पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने 2015 में अपने डेब्यू पर 114 रनों की पारी ही खेली थी. वहीं टी20 डेब्यू में इतनी बड़ी पारी खेलने वाले पस्सी पहले इंडियन हैं |

अमित पस्सी हैं बड़ौदा के टैलेंटेड क्रिकेटर

अमित पस्सी का जन्म 27 अगस्त , 1999 को हुआ था. ये खिलाड़ी बड़ौदा क्रिकेट में लंबे समय से सक्रिय है लेकिन उन्हें मौका अब जाकर मिला. बड़ौदा प्रीमियर लीग में इस खिलाड़ी ने सिर्फ 100 ही रन बनाए थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें सैयद मुश्ताक ट्रॉफी के लिए टीम में चुना गया. वो जितेश शर्मा के विकल्प के तौर पर चुने गए. जितेश शर्मा जैसे ही साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल हुए, वहां पस्सी को मौका मिला और अब इस खिलाड़ी ने शतक लगाकर अपना नाम बना लिया है |

Previous articleहाईकोर्ट ब्रेकिंग: शराब घोटाले के आरोपी चैतन्य बघेल की किस्मत का फैसला आज? जानें जमानत याचिका पर क्या हुआ?
News Desk

सपा में बड़ा उलटफेर संभव? अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक से की गुपचुप मुलाकात! जानें क्या है ‘हाथ पकड़ने’ का राज?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

UP Politics Controversy: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अखिलेश सहारनपुर के एयरपोर्ट पर एक युवक का हांथ पकड़कर किनारे पर ले जाते हैं और उससे कुछ गुफ्तगू करते हैं. अब इस वीडियो में बातचीत के कई मायने निकाले जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर सब पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या ‘सीक्रेट मीटिंग’ हुई? फिलहाल सामने आए इस वीडियो को विधानसभा चुनाव 2027 से जोड़कर देखा जा रहा है.

दरअसल, रविवार को अखिलेश यादव सहारनपुर में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. वहां से खाली होने के बाद वो सीधे सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे. सरसावा एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसे अखिलेश यादव ने किनारे पर ले जाकर कुछ समय तक बातचीत की. अखिलेश ने जिससे बात की वह कोई और नहीं बल्कि बसपा का पूर्व विधायक है. इसके बाद भाजपा में रहा, जहां सहारनपुर देहात सीट से 2017 में चुनाव लड़ा. लेकिन 2022 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिया. अब वे देवबंद विधानसभा से चुनावी तैयारी करने में जुटे हैं.सपा में बड़ा उलटफेर संभव? अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक से की गुपचुप मुलाकात! जानें क्या है ‘हाथ पकड़ने’ का राज?

2027 विधानसभा में बड़ी जिम्मेदारी की संभावना
इसी बीच हाल ही में उनकी मुलाकात एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव से हुई. अखिलेश के साथ हुई इस पर्सनल बातचीत के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कोई बड़ी जिम्मेदारी या टिकट मिल सकता है. वीडियो सामने आने के बाद राजनीति के गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई. अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

पत्नी भी रह चुकी हैं जिला पंचायत अध्यक्ष
वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद कार्यकर्ताओं से लेकर शुभचिंतकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर क्या बातचीत हुई. बता दें, सपा नेता मनोज चौधरी देवबंद विधानसभा क्षेत्र से काफी एक्टिव हैं और अभी से मेहनत करने में जुटे हैं. पहली बार मनोज देवबंद से ही बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. उनकी पत्नी भी बसपा से ही जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं. मायने चाहे जो भी रहे हैं कि राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर मच गई है.

Previous articleजयपुर हाई कोर्ट और कोटा कलेक्ट्रेट को मिली धमकी, पुलिस ने लिया कड़ा सुरक्षा कदम
Next articleअधिक मास अलर्ट: साल 2026 में आ रहा है ‘पुरुषोत्तम मास’, भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना होगा भारी नुकसान!
News Desk

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की धुरंधर का धमाल, 3 दिन में 150 करोड़ के करीब कमाई

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 बॉलीवुड | बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि 5 बड़े स्टार किसी फिल्म का हिस्सा हों और सभी के रोल्स को अच्छी-खासी फुटेज दी गई हो. लेकिन धुरंधर फिल्म के साथ ऐसा देखने को मिल रहा है और ये फिल्म सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बता दिया था कि इसके इरादे बॉक्स ऑफिस पर किसी धुरंधर सरीखे ही होंगे और ऐसा ही कमाल फिल्म करती नजर आ रही है |

सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये फिल्म रियल कैरेक्टर्स को पोर्ट्रे करती नजर आई है और इससे फैंस कनेक्ट करते भी नजर आ रहे हैं. ये फिल्म भारी-भरकम बजट में बनकर तैयार हुई है ऐसे में मेकर्स के ऊपर भी फिल्म की सक्सेस का भार है. आइए जानते हैं कि पहले वीकेंड में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल किया है और विदेशों में इसे कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है |

पहले वीकेंड में धुरंधर ने कितने कमाए?

धुरंधर फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इसके बाद इस फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी ग्रिप को मजबूत रखा और 32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने रविवार का पूरा फायदा उठाया और 43 करोड़ रुपए बंटोर डाले. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का तीन दिनों का नेट कलेक्शन 103 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 123.60 करोड़ रुपए का हो चुका है. फिल्म की कमाई में उछाल बता रही है कि थिएटर्स में इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम नजर आ रहा है. फिल्म के अब तक के कलेक्शन से इतना तो तय है कि ये फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है |

कितना रहा धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

धुरंधर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई कर ली है. फिल्म को ओवरसीज मामले में काफी अच्छे व्यूज मिल रहे हैं. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन काफी सही जा रहा है. इस फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 2 दिनों में 18 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं तीसरे दिन आंकड़े लिखे जाने तक इस फिल्म का कलेक्शन 3 करोड़ रुपए का रहा है, मतलब कि औसतन ये फिल्म हर दिन विदेश में 9 करोड़ की कमाई कर रही है जो बड़ी बात है |

फिल्म का दो दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90 करोड़ रुपए का हो गया था. वहीं फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन को अगर जोड़ लिया जाए तो इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 144.60 करोड़ रुपए की हो गई है. वहीं अभी फिल्म के कलेक्शन के तीसरे दिन के पूरे ओवरसीज आंकड़े आने बचे हैं |

8-9 दिसंबर को कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अहमदाबाद। मौसम विभाग  ने 8 और 9 दिसंबर के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
मानसून के दौरान सबसे पहले बारिश की शुरुआत करने वाला केरल अब भी लगातार बारिश झेल रहा है। मानसून के लौटने के बाद भी यहां मौसम पूरी तरह शांत नहीं हुआ। विभाग  का कहना है कि 8 और 9 दिसंबर को केरल में भारी बारिश हो सकती है। इन दिनों के दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। दक्षिण भारत में समुद्री हवाओं के सक्रिय होने के कारण बारिश का असर अधिक देखा जा सकता है।
मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के अनुसार, देश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में मौसम बिगड़ सकता है। 8 और 9 दिसंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।  

Previous articleजमशेदपुर जू में पसरा मातम: 6 दिन में 10 ब्लैक बक की रहस्यमयी मौत! प्रशासन में हड़कंप, पढ़ें अंदर की खबर
Next articleमौसम ब्रेकिंग : झारखंड में ‘ठिठुरन’ बढ़ी…रांची समेत कई जिलों में शीतलहर का कहर, जानें अपने शहर का सटीक हाल
News Desk

Bigg Boss 19 का खिताब गौरव खन्ना के नाम, जनता ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बिग बॉस 19 | सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें संस्करण का द एंड हो चुका है. टीवी की दुनिया के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना ने ये शो अपने नाम किया और अपने फैंस को खुश कर दिया. जहां एक तरफ गौरव के फैंस के बीच खुशी का माहौल है वहीं दूसरी तरफ विनर को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्श्स आने भी शुरू हो गए हैं. कई दफा ऐसा देखने को मिला है कि बिग बॉस के विनर की अनाउंसमेंट के बाद कई तरह की डिबेट्स शुरू हो जाती हैं |

लोग विनर को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आते हैं तो कुछ कंटेस्टेंट्स के फैंस ऐसे भी होते हैं जो अपने फेवरेट का पक्ष रखते दिखाई देते हैं. अब साल 2025 में यानी कि बिग बॉस 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने अपने नाम कर ली है. आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर उन्हें कैसी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं |

बिग बॉस 19 के विनर बनें गौरव खन्ना

3 महीने से ज्यादा समय तक शो में बने रहने के बाद गौरव खन्ना ने बिग बॉस के 19वें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस ट्रॉफी को जीतने के बाद अनुपमा फेम एक्टर की खुशी का ठिकाना नहीं है. सभी उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं. बिग बॉस 19 शो के दौरान कई सारे कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया और अपने शानदार खेल से फैंस को खूब एंटरटेन भी किया. शो में सबसे ज्यादा विरोध झेलने वाली कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट इस शो की रनरअप रहीं. वहीं प्रणित मोरे के फैंस का दिल टूट गया क्योंकि वे शो के इतना करीब आकर ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सके. बता रहे हैं कि गौरव के ट्रॉफी जीतने पर जनता के कैसे रिएक्शन्स आ रहे हैं |

सोशल मीडिया पर क्या कह रही है जनता?

गौरव की जीत पर लोगों के भर-भरकर रिएक्शन्स आ रहे हैं. एक शख्स ने गौरव की जीत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- गौरव खन्ना को जीतता देख मैं काफी रो रहा हूं. वे पहले ऐसे विनर हैं जिनका शो जीतना सार्थक नजर आ रहा है. मैं इस बात से बहुत खुश हूं. इसपर रिएक्ट करते हुए एक शख्स ने लिखा- कैरेक्टर सॉलिड, एनर्जी सॉलिड, गौरव खन्ना अलग लेवल पर थे. एक दूसरे शख्स ने लिखा- गौरव खन्ना ने शो के दौरान कहा था कि गौरव खन्ना ट्रॉफी जीतेगा और फरहाना भट्ट ताली बजाएगी. शो के अंत में ऐसा ही देखने को मिला |

एक फैन ने गौरव के जीतने पर लिखा- मैं बता नहीं सकती हूं कि मैं कितनी खुश हूं. मैं दिनभर यही सोच रही थी कि कौन जीतेगा लेकिन फाइनली अब मेरे खुशी के आंसू निकल रहे हैं. एक सपोर्टर ने लिखा- गौरव इस ट्रॉफी के पूरी तरह से हकदार थे और मैं उन्हें विनर बनता देख काफी खुश महसूस कर रहा हूं |

विरोध में भी नजर आए कुछ लोग

ऐसा नहीं है कि गौरव खन्ना इस ट्रॉफी की रेस में सबकी पसंद थे. कुछ ऑडियंस ऐसी भी रही जिन्हें ऐसा लगता है कि गौरव खन्ना इस शो को जीतने के लायक नहीं थे. कई लोगों ने इसपर भी अपने पॉइंट्स रखे और बताया कि वे ऐसा क्यों सोचते हैं. एक शख्स ने लिखा- भले ही गौरव डिग्निफाइड हों लेकिन वे ट्रॉफी के हकदार नहीं थे. एक दूसरे शख्स ने लिखा- गौरव खन्ना बिग बॉस के इतिहास के पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने कुछ भी ना करते हुए इस शो को अपने नाम कर लिया है. एक ने तो दीपिका कक्कड़ का नाम जोड़ते हुए कहा- सीजन 12 में दीपिका कक्कड़ और अब गौरव खन्ना ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने बिना कुछ किए ही शो अपने नाम कर लिया है. एक्टर को इस ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए 50 लाख रुपए भी इनाम में मिले हैं |

टीम से हटे वैभव सूर्यवंशी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जिस वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से बिहार के लिए रन जोर-जोर से बरसते दिखा. उनके बल्ले से शतक भी देखने को मिला. फिर क्या हुआ की रिंकू सिंह की कप्तानी वाली उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाफ वो बिहार की प्लेइंग इलेवन में दिखे ही नहीं. वो टीम से बाहर रहे? ऐसी खबर है कि वैभव सूर्यवंशी के उत्तर प्रदेश के खिलाफ बिहार की टीम में शामिल ना होने की वजह उनके सामने खड़ा एक बड़ा मिशन रहा. वैभव को उस मिशन की खातिर ही बिहार का आखिरी ग्रुप मैच स्किप करना पड़ा है. मतलब उससे बाहर होना पड़ा है |

नए मिशन पर वैभव सूर्यवंशी

अब आप सोच रहे होंगे कि वैभव सूर्यवंशी का वो मिशन क्या है, जिसके लिए वो बिहार की टीम से बाहर हो गए? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका वो मिशन है- अंडर 19 एशिया कप 2025, जिसका आगाज 12 दिसंबर से होने जा रहा है. दुबई में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए वैभव सूर्यवंशी का सेलेक्शन भारत की अंडर 19 टीम में हुआ है. और, संभवत: यही वजह है कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकाबले से बिहार की टीम से बाहर रहे |

U19 एशिया कप बना बाहर होने की वजह

वैभव सूर्यवंशी को अंडर 19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम से जुड़कर तैयारियों में जुटना था, जो कि उनके बिहार की टीम से बाहर होने की बड़ी वजह बनी. इसके अलावा टीम वैभव को टीम के साथ टूर्नामेंट के लिए दुबई भी रवाना होना होगा |

12 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहे अंडर 19 एशिया कप में भारत अपने अभियान का आगाज पहले ही दिन UAE के खिलाफ करेगा. उसके बाद 14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला है. वैभव सूर्यवंशी का ये दूसरा अंडर 19 एशिया कप होगा. इससे पहले उन्होंने पिछले साल भी ये टूर्नामेंट खेला था |

पिछले U19 एशिया कप में कैसा खेले थे वैभव?

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल अंडर 19 एशिया कप में खेले 5 मैचों में 12 छक्के और 15 चौके के साथ 176 रन बनाए थे. उसी टूर्नामेंट में उनका भारत की अंडर 19 टीम के लिए डेब्यू भी हुआ था. आंकड़ों से साफ है कि वैभव का पिछला अंडर 19 एशिया कप उनके मिजाज को मैच करने वाला नहीं था. लेकिन, इस बार वो और ज्यादा अनुभव और मैच्योरिटी के साथ टूर्नामेंट में उतरेंगे. ऐसे में उनसे रनों का अंबार लगाने की ही नहीं बल्कि भारत को चैंपियन बनाने की भी उम्मीद रहेगी |

“यूपी में घुसपैठियों के लिए लाल कालीन नहीं, सफाई जरूरी…जानें सरकार का अगला एक्शन प्लान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को लेकर सख्त एक्शन लेने का संकेत दिया है. सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘योगी की पाती’ लिखकर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि घुसपैठियों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा, सुदृढ़ कानून व्यवस्था ही हमारी पहचान है.

सीएम योगी ने अपने ‘योगी की पाती’ में लिखा, “मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने एक प्रकरण की सुनवाई के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण टिप्पणी की है कि घुसपैठियों के लिए लाल कालीन नहीं बिछाई जा सकती है. इससे स्पष्ट है कि घुसपैठिये किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं. संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है, घुसपैठियों का नहीं है. उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है. सभी नगरीय निकायों को संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.”

अनाधिकृत बोझ की सफाई जरूरी
इसके आगे उन्होंने लिखा, “सार्वजनिक संसाधनों पर अनधिकृत बोझ की सफाई भी आवश्यक है. योजनाओं के माध्यम से वंचितों को मिलने वाले लाभ को बंटने नहीं दिया जा सकता है. इसी उद्देश्य से दस्तावेज सत्यापन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है और घुसपैठियों को चिह्नित कर उन्हें डिटेंशन केंद्रों में भेजा जा रहा है, ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके. इसके लिए प्रत्येक मंडल में डिटेंशन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं.”

प्रदेश की जनता से की अपील
मैं प्रदेश की जागरुक जनता से अपील करता हूं कि सतर्क रहे और घरेलू अथवा व्यावसायिक कार्यों में किसी भी व्यक्ति को नियोजित करने से पूर्व उसकी पहचान अवश्य सुनिश्चित करे। प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है।

संडे कलेक्शन ने मचाया गदर! जानें किन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी कमाई का ब्यौरा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Dhurandhar Box Office Day 3: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रही है और वीकेंड में इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनने का खिताब अपने नाम किया और ‘सैयारा’ को पछाड़कर साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई. रिलीज के दूसरे दिन भी कलेक्शन में ताबड़तोड़ कमाई कर सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया. वहीं फिल्म ने अपने तीसरे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार नोट छापे.

पहले-दूसरे दिन कितने कमाए
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर. माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे एक्टरों ने किरदार निभाए हैं. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दिन 28 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 33 करोड़ रुपए छापे.

3 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
वहीं ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के तीसरे दिन (रविवार) को जबरदस्त कमाई की, जो अन्य दिनों से कहीं ज्यादा थी. रिपोर्ट के मुताबिक, संडे को फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 61 करोड़ रुपए रहा, जिससे फिल्म ने पहले तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ ने ओपनिंग वीकेंड पर सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए 100 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन चुकी है. इस फिल्म ने कॉमेडी मूवी हाउसफुल 5 (91.83 करोड़), सिकंदर (86.44 करोड़), सैयारा (84.5 करोड़), कांतारा चैप्टर 1 (75 करोड़), रेड 2 (73.83 करोड़), स्काई फोर्स (73.2 करोड़) और सितारे जमीन पर (57.3 करोड़) के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन को पछाड़ कर रिकॉर्ड बना लिया है.

‘धुरंधर’ ने ये रिकॉर्ड भी बनाए
इसके अलावा ‘धुरंधर’ 61 करोड़ का कलेक्शन कर पहले रविवार को सबसे अधिक कमाई करने वाली 16वीं फ़िल्म बन गई है. इसने ‘रेस 3’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘पीके’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

PM मोदी की यात्रा से खुलेगा नौकरी और निवेश का रास्ता? पढ़ें हर भारतीय के काम की खबर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

PM Modi Visit Oman Jordan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के नक्शे पर भारत की धाक जमाने के लिए तैयार हैं. कूटनीतिक गलियारों से खबर आ रही है कि पीएम मोदी इसी महीने ओमान और जॉर्डन की महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं. यह दौरा सिर्फ हाथ मिलाने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसके पीछे ‘मिशन वेस्ट एशिया’ का एक बहुत बड़ा ब्लूप्रिंट छिपा है.

ओमान के साथ होगा ‘महासमझौता’
इस यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण ओमान के साथ होने वाला ‘कॉम्प्रीहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट’ (CEPA) है. पिछले कई महीनों से दोनों देशों के बीच इस पर गहन चर्चा चल रही है. अगर पीएम मोदी की मौजूदगी में इस पर मुहर लगती है, तो भारत और ओमान के बीच व्यापार के नए दरवाजे खुल जाएंगे. इससे न केवल भारतीय सामान ओमान के बाजारों में सस्ता होगा, बल्कि भारत के लिए खाड़ी देशों (Gulf Countries) में अपनी पकड़ मजबूत करना और आसान हो जाएगा.

कूटनीति की नई बिसात
भारत मिडिल-ईस्ट में शांति का समर्थक रहा है. इसके अलावा, भारत जनवरी में होने वाली एक ‘मेगा अरब मीटिंग’ की तैयारी भी कर रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस बैठक में सीरिया के विदेश मंत्री असद अल-शैबानी भी शामिल हो सकते हैं. हाल के समय में सीरिया में हुए सत्ता परिवर्तन और वहां की अस्थिरता के बावजूद, भारत ने मानवीय सहायता भेजकर यह साफ कर दिया है कि वह पुरानी दोस्ती निभाने और नए रिश्तों को धार देने में पीछे नहीं हटने वाला.

जनवरी में दिल्ली बनेगा ‘अरब वर्ल्ड’ का केंद्र
भारत सरकार जनवरी 2025 में अरब लीग के विदेश मंत्रियों की एक बड़ी बैठक की मेजबानी करने जा रही है. विदेश मंत्रालय इसके लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटा है. पीएम मोदी की ओमान और जॉर्डन यात्रा को इसी मेगा इवेंट की ‘ग्राउंड रिपोर्ट’ तैयार करने के तौर पर देखा जा रहा है. भारत अब अरब देशों के साथ केवल कच्चे तेल का खरीदार नहीं, बल्कि एक रणनीतिक साझीदार (Strategic Partner) बनकर उभर रहा है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएमएवाई के तहत बने 800 से ज्यादा नए ईडब्ल्यूएस घरों का उद्घाटन किया

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत बने 800 से ज्यादा नए ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) घरों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने गरीबों को मुफ्त घर देने के मोदी सरकार के वादे को दोहराया, ताकि सभी को सम्मानजनक और इज्जतदार जिंदगी मिल सके। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अहमदाबाद के थलतेज वार्ड में बने 861 नए ईडब्ल्यूएस घरों के उद्घाटन की तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मोदी सरकार गरीबों को मुफ्त आवास देकर उन्हें गौरवपूर्ण जीवन देने का काम कर रही है। इसी दिशा में आज अहमदाबाद के थलतेज वार्ड में पीएम आवास योजना के तहत बने 861 नवनिर्मित ईडब्ल्यूएस आवासों का उद्घाटन किया। अहमदाबाद नगर निगम द्वारा निर्मित ये अत्याधुनिक और सुविधा-संपन्न आवास क्षेत्रवासियों के सुगम और सुरक्षित भविष्य के मजबूत आधार बनेंगे।

Previous articleबड़ा प्रशासनिक फेरबदल संभव…CM मोहन यादव ने खजुराहो में लगाया डेरा! कल होगी कैबिनेट बैठक, क्या होंगे बड़े फैसले?
Next articleआधी रात खजुराहो में उतरा मुख्यमंत्री का विमान, 2 दिन यही से चलेगी मध्य प्रदेश सरकार
News Desk