तेजस एमके1ए की डिलीवरी 2026 तक टली, 12 चाहिए थे सिर्फ 5 इंजन मिले

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए की पहली डिलीवरी अब 2026 तक खिसक गई है। वजह है अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक की इंजन सप्लाई में भारी देरी। पांचवां एफ-404 इंजन अब भारत पहुंचने वाला है, लेकिन इस साल दिसंबर तक 12 इंजन मिलने थे, जबकि सिर्फ 5 ही आए हैं। बाकी इंजन न आने से एचएएल के पास बने हुए 10 तैयार विमान खड़े हैं, डिलीवरी नहीं हो पा रही।
17 अक्टूबर 2025 को नासिक से तेजस एमके1ए की पहली उड़ान सफलतापूर्वक हो चुकी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका शुभारंभ किया था। लेकिन अब हथियार एकीकरण, फ्लाइट ट्रायल और टेस्टिंग बाकी है, जिसके लिए सभी विमानों में इंजन लगना जरूरी है। 2021 में 99 एफ-404 इंजनों का ऑर्डर दिया गया था, जो 2029 तक आने थे। लेकिन कंपनी की प्रोडक्शन लाइन 5 साल बंद रहने से सप्लाई चेन पूरी तरह बिगड़ गई। अब नया प्लान है कि 2026 से हर महीने 2 इंजन मिलेंगे।
इस देरी से भारतीय वायुसेना को पुराने मिग-21 जैसे विमानों को और लंबे समय तक चलाना पड़ेगा। 83 तेजस एमके1ए का पूरा ऑर्डर अब 2029 तक खत्म होगा, यानी 4 साल लेट। फिर भी एचएएल ने प्रोडक्शन बढ़ा दिया है। नासिक में 8 और बेंगलुरु में 16 विमान सालाना बन रहे हैं। कुल 24 विमान प्रति वर्ष का लक्ष्य है।
नवंबर 2025 में 97 अतिरिक्त तेजस एमके1ए के लिए 113 इंजनों का नया सौदा भी हो चुका है, जिनकी डिलीवरी 2027 से शुरू होगी। आगे तेजस एमके2 का रोलआउट 2027 में होगा, जो और ताकतवर होगा। लंबे समय में कावेरी स्वदेशी इंजन पर भी काम चल रहा है, लेकिन अभी विदेशी इंजन पर ही निर्भरता है। विशेषज्ञों का कहना है कि देरी चिंताजनक है, लेकिन एचएएल की मेहनत से कार्यक्रम अब फिर पटरी पर लौट रहा है। 2026 में वायुसेना को पहला तेजस एमके1ए बैच मिलेगा, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम होगा।

Previous articleराज्यसभा में नहीं पहुंचा एक भी केंद्रीय मंत्री, सभापति ने की 10 मिनट कार्यवाही स्थगित
Next articleअखंडा 3 का एलान, नंदामुरी बालकृष्ण तैयार, रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट
News Desk

अखंडा 3 का एलान, नंदामुरी बालकृष्ण तैयार, रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. एक तो रिलीज के लिए अटकी साउथ सुपरस्टार नंदमुरि बालाकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है | ये फिल्म पहले 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिल्म किसी लीगल कारणों से रिलीज नहीं की जा सकी थी. फिल्म को एडवांस बुकिंग में काफी फायदा हुआ था और इसकी कमाई के अनुमान धुरंधर से भी ज्यादा लगाए जा रहे थे |अब फिल्म फाइनली रिलीज कर दी गई है. फिल्म की रिलीज के साथ ही फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज भी है |

अखंडा 2 फिल्म की रिलीज के साथ ही अखंडा 3 को लेकर भी नया अपडेट आ गया है. नंदमुरी बालाकृष्ण के लिए तो ये खुशी के पल हैं. जहां अभी फिल्म के दूसरे पार्ट की रिलीज पर ही संशय बना हुआ था वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी अपडेट आ गया है. अखंडा 2 के बाद अब अखंडा 3 भी आएगी और इसका टाइटल भी जारी कर दिया गया है |

क्या रखा गया फिल्म का टाइटल?

अखंडा 3 फिल्म की बात करें तो अखंडा 2 फिल्म के एंड में इस फिल्म को लेकर अपडेट दिया गया और फिल्म के तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट कर दी गई. इसी के साथ फिल्म का टाइटल जय अखंडा रख दिया गया है. फिल्म के साथ ही इसके अगले पार्ट को लेकर भी फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है. फिल्म के पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था और फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया था. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म के दूसरे पार्ट का कलेक्शन कैसा रहता है |

किन फिल्मों से अखंडा 2 को मिली चुनौती?

अखंडा 2 फिल्म की बात करें तो फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है और इसका सामना बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर से है जो शानदार परफॉर्म कर रही है| इस फिल्म की कमाई 300 करोड़ पार कर चुकी है. वहीं साउथ सुपरस्टार मामूट्टी की फिल्म कलमकावल भी सिनेमाघरों में रिलीज के एक हफ्ते पूरे कर चुकी है और फिल्म बजट का दोगुना भी कमा चुकी है | फिल्म काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है और नंदमुरी बालाकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 का गेम बिगाड़ती नजर आ सकती है |

Previous articleतेजस एमके1ए की डिलीवरी 2026 तक टली, 12 चाहिए थे सिर्फ 5 इंजन मिले
Next articleहाइब्रिड फंड में निवेशकों को बड़ा फायदा, 5 साल में मिला 32% का रिटर्न
News Desk

राज्यसभा में नहीं पहुंचा एक भी केंद्रीय मंत्री, सभापति ने की 10 मिनट कार्यवाही स्थगित

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी सांसदों ने इस ओर दिलाया ध्यान, रिजिजू ने जताया खेद

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। इस बीच कैबिनेट मंत्रियों की अनुपस्थिति के चलते शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। यह स्थिति उस समय पैदा हुई जब सदन ने 13 दिसंबर 2001 के संसद हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद कामकाज शुरू किया। जैसे ही कार्यवाही आगे बढ़ी विपक्षी सांसदों ने इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि सदन में कोई भी कैबिनेट मंत्री मौजूद नहीं है।
इस पर सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि वह इस मुद्दे को सरकार के सामने उठाएंगे और एक जूनियर मंत्री को कैबिनेट मंत्री को बुलाने का अनुरोध करने को कहा। उन्होंने कहा कि मैं प्रक्रिया को समझता हूं। मैंने मंत्री से अनुरोध किया है। एक कैबिनेट मंत्री को आना चाहिए, लेकिन विपक्ष इससे संतुष्ट नहीं हुआ। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह सदन का अपमान है। जब तक कोई कैबिनेट मंत्री नहीं आता, सदन को स्थगित करना होगा करीब पांच मिनट इंतजार करने के बाद सभापति ने कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।
सदन शुरु होने पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कैबिनेट मंत्रियों की अनुपस्थिति के लिए खेद जताया। उन्होंने बताया कि उन्हें लोकसभा में पूर्व स्पीकर और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए जाना पड़ा था। उन्होंने यह भी बताया कि नेता सदन जेपी नड्डा के नाम से लोकसभा में प्रश्न लगे थे, जिसके कारण वे भी वहां मौजूद थे। रिजिजू ने कहा कि मुझे खेद है कि सदन में कोई कैबिनेट मंत्री मौजूद नहीं था।
वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि पाटिल राज्यसभा के भी पूर्व सदस्य रहे हैं, इसलिए यहां भी श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए। इस पर रिजिजू ने कहा कि औपचारिक प्रक्रिया के चलते थोड़ा समय लग रहा है और राज्यसभा में भी उचित श्रद्धांजलि दी जाएगी। सदन के पुनर्गठन के बाद निर्मला सीतारमण, किरन रिजिजू और जेपी नड्डा समेत अन्य मंत्री मौजूद थे।
 

Previous articleटिब्बी में लगातार प्रदर्शन, 17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी
Next articleतेजस एमके1ए की डिलीवरी 2026 तक टली, 12 चाहिए थे सिर्फ 5 इंजन मिले
News Desk

टी20 वर्ल्ड कप से पहले गौतम गंभीर ने बजाई खतरे की घंटी, टीम इंडिया पर सवाल

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में 51 रनों से हरा दिया | 214 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 162 रन पर सिमट गई. हार की सबसे बड़ी वजह रही बल्लेबाजी बैटिंग ऑर्डर के साथ लगातार हो रहे प्रयोग, जिसकी जड़ें टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से जुड़ी हैं, जो बैटिंग पोजीशन को ‘ओवररेटेड’ मानते हैं. दरअसल गौतम गंभीर ने हाल ही में व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर बड़ा बयान दिया था और उन्होंने गंभीर के व्हाइट-बॉल क्रिकेट में बैटिंग ऑर्डर को ओवररेटेड बताया था | गौतम गंभीर कई बार जोर दे चुके हैं कि ओपनर्स को छोड़कर हर बल्लेबाज को कहीं भी खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए. इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जो टीम इंडिया को ले डूबा |

गंभीर ने ही किया टीम इंडिया का बुरा हाल?

गौतम गंभीर की इस सोच का सीधा असर इस मैच में दिखा और वह पूरी तरह नेगेटिव साबित हुआ |इस मैच में लगातार फ्लॉप चल रहे शुभमन गिल को फिर ओपनिंग दी गई, नतीजा वह पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए. इसके बाद टीम को एक इनफॉर्म बल्लेबाज की जरूरत थी. लेकिन अक्षर पटेल को नंबर-3 पर भेजा गया, जो आमतौर पर लोअर ऑर्डर में खेलते हैं. वह दबाव में 21 गेंदों में सिर्फ 21 रन बनाकर लौट गए, जिसने इस रन चेज में टीम को काफी पीछे कर दिया |

रेगुलर नंबर तीन पर खेलने वाले सूर्यकुमार यादव जब से चौथे नंबर पर आ रहे हैं, उनका हाल भी काफी खराब है. इस मैच में भी वह 5 रन ही बना सके. वहीं, पिछले मैच में नंबर-3 पर खेलने वाले तिलक वर्मा को इस बार पांचवें नंबर पर धकेला गया |उन्होंने 62 रनों की लड़ाकू पारी जरूर खेली, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अगर तिलक ऊपर आते तो शायद दबाव इतना नहीं बनता. दूसरी ओर विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे को आठवें नंबर तक गिरा दिया गया, जो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए |

बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से लड़खड़ाया

यानी बैटिंग ऑर्डर में जिस स्थिरता और आत्मविश्वास की जरूरत थी, वह पूरी तरह गायब रही. हर बल्लेबाज एक नई पोजीशन पर था, जिससे कोई भी अपनी नैचुरल गेम नहीं खेल पाया | पावरप्ले में विकेट जल्दी गिरने के बाद भी कोई सेट बल्लेबाज ऊपर नहीं भेजा गया, जिससे रन रेट आसमान छूने लगा और विकेटों का पतन शुरू हो गया.यह प्रयोग सिर्फ एक मैच तक सीमित नहीं है. पिछले कुछ मैचों से गिल को ओपनिंग, तिलक को 3-4-5, हार्दिक को 5-6-7 और दुबे को 7-8 नंबर तक घुमाया जा रहा है. नतीजा सामने है बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम बार-बार लड़खड़ा रही है |

टी20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी टेंशन

2026 टी20 वर्ल्ड कप अब काफी करी है. अगर अभी से हर खिलाड़ी को उसकी सबसे मजबूत पोजीशन नहीं दी गई और रोल क्लियर नहीं किया गया, तो यह अनिश्चितता टीम के लिए बहुत महंगी पड़ सकती है. गंभीर का फ्लेक्सिबिलिटी का आइडिया सिद्धांत में अच्छा लगता है, लेकिन लगातार असफल हो रहा है, तो अब समय है कि प्राथमिकता ‘फिक्स्ड रोल’ को दी जाए, वरना हर हार के बाद यही सवाल उठता रहेगा कि आखिर खिलाड़ी अपनी असली पोजीशन पर खेल क्यों नहीं रहे? ऐसे में अब देखना होगा की टीम इंडिया अगले मैच में किस प्लान के साथ उतरती है, क्या गंभीर इसी प्लान के साथ जाते हैं या फिर टीम में बदलाव देखने को मिलते हैं |

T20 के बाद अब वनडे में धमाका, वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विस्फोटक शतक

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

 एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2025 का आगाज हो गया है. टूर्नामेंट के पहले मैच में भारतीय टीम का सामना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में हुआ |  इस मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक तूफानी पारी खेली और टूर्नामेंट के पहले ही मैच में शतक ठोक दिया |इस दौरान वैभव सूर्यवंशी को जीवनदान भी मिले और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया |

वैभव सूर्यवंशी ने फिर ठोका शतक

इस मुकाबले में ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से धमाल मचा दिया. उन्हें शुरुआत काफी संभलकर की, लेकिन एक बार क्रीज पर जमने के बाद उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी. फिर उन्होंने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर दिया. वह यहीं नहीं रुके और छक्के जड़ना जारी रखा, जिसके चलते उन्होंने अपना शतक 56 गेंदों पर पूरा कर दिया. इस दौरान उन्हें बल्ले से 5 चौके और 9 छक्के देखने को मिले |

वैभव सूर्यवंशी को शतक तक पहुंचने के लिए दो जीवनदान भी मिले. संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने वैभव सूर्यवंशी को पहला मौका 28 रन पर दिया और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया |इसके बाद जब वह 85 रन पर खेल रहे थे तो उनका एक और कैच ड्रॉप हुआ, जिसके बाद वह शतक तक पहुंचने में कामयाब रहे | खास बात ये भी रही कि अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने काफी तेजी से रन बटोरे और संयुक्त अरब अमीरात के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई |

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी किया था कमाल

वैभव सूर्यवंशी ने इससे पहले राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में भी एक विस्फोटक पारी खेली थी. इस टूर्नामेंट में उन्होंने UAE के खिलाफ खेले गए मैच में भी उन्होंने 42 गेंदों पर 144 रन बनाए थे, जिसमें 15 छक्के और 11 चौके शामिल थे. इस दौरान उन्होंने अपना शतक सिर्फ 32 गेंदों पर पूरा कर लिया था |

7 जोरदार थप्पड़ों के साथ हुई अक्षय खन्ना की एंट्री, ‘धुरंधर’ का सीन बना चर्चा का केंद्र

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 7 दिन कंप्लीट हो गए हैं. फिल्म ने पिछले तीन दिनों में 27 करोड़ का कारोबार किया है. हां कमाई बढ़ी नहीं है, पर कम भी नहीं हुई है. फिल्म में जितना धांसू काम रणवीर सिंह ने किया. असली हीरो अक्षय खन्ना ही निकले. हालांकि, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की भी तारीफ हो रही है | लेकिन अक्षय खन्ना की एंट्री से एग्जिट तक… हर एक सीन बेहद धमाकेदार रहा है. रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना का पहला ही सीन धांसू रहा है. जब वो आए और उन्हें जोरदार थप्पड़ पड़ गया. लेकिन असल में 1 नहीं, 7 थप्पड़ खाने पड़ गए थे |

‘धुरंधर’ की सफलता का जितना क्रेडिट लीड एक्टर्स को जाता है, उतना ही सपोर्टिंग रोल्स करने वाले स्टार्स को भी मिलना चाहिए. एक-एक एक्टर ने बेहतरीन काम किया है. खासकर रहमान डकैत की पत्नी उल्फत बनीं सौम्या टंडन की. वो बेहद कम ही फिल्म में दिखाई दी हैं. पर असल में उनका एंट्री सीन ही बेहद जबरदस्त था. पर क्यों एक सीन के पीछे अक्षय खन्ना को 7 थप्पड़ खाने पड़ गए थे. अब खुलासा हो गया है |

अक्षय खन्ना को पड़े 7 थप्पड

अक्षय खन्ना ने फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाया. जबकि उनके दो करीबी थे. पहला- उजैर बलोच और दूसरा- डोंगा. फिल्म में डोंगा रहमान डकैत की परछाई की तरह है | जो हर जहां साथ-साथ ही चलता है. इसी बीच यह किरदार निभाने वाले नवीन कौशिक ने फिल्म को लेकर काफी कुछ बताया. एक इंटरव्यू में वो खुलासा करते हैं कि- अक्षय खन्ना जितना डायलॉग कहते थे, उससे ज्यादा आंखों से कर देते थे. फिल्म में अक्षय खन्ना के एंट्री सीन पर बात की | कहा कि स्क्रिप्ट में पढ़ने के बाद लगा कि इसमें कुछ होगा शोर शराबा. लेकिन साइलेंटली उन्होंने एंट्री की और आंखों में आंसू थे. उनके एक्सप्रेशंस ही हर किसी को दीवाना बना रहे हैं |

नवीन कौशिक ने बताया कि अक्षय खन्ना का अपना ऑरा है. साथ ही कहा का उन्हें इस फिल्म के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए | जिस तरह उन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया है, वो बेहतरीन था. साथ ही बेटे के मरने वाले सीन पर भी बात करते दिखे |कहा कि- उस एक सीन के लिए 7 बार थप्पड़ खाने पड़े हैं. क्योंकि वो बेहद पावरफुल सीन था, जिसमें पत्नी उल्फत को एक मां बनकर एंट्री लेनी थी. पर सामने पति रहमान डकैत भी है. साथ ही खुलासा किया कि- आदित्य धर और अक्षय ने पहले ही सोच लिया था कि उस थप्पड़ का कोई जवाब नहीं होगा. एक इमोशनल तौर पर ही उसे प्रेजेंट किया जाएगा |

Previous articleT20 के बाद अब वनडे में धमाका, वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विस्फोटक शतक
Next articleअमेरिका की पाबंदी से रूसी तेल हुआ किफायती, भारत करेगा फायदा
News Desk

अक्षय ने अजय से लिया रोल, सनी देओल बनने वाले थे हीरो

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अजय देवगन का पूरा फोकस साल 2026 पर है. इस साल उनकी चार फिल्में रिलीज हुई थी. जहां 2 फ्लॉप और दो हिट हो गई. यूं तो एक्टर के खाते पहले ही कई फिल्में हैं. जिसमें से कुछ की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है. यूं तो हर एक्टर अपने करियर में कई फिल्मों को ठुकराता है. पर कई फिल्में ऐसी भी रही हैं, जब वो काम करना चाहते हैं पर दूसरा एक्टर बाजी मार जाता है | अजय देवगन के साथ भी सालों पहले ऐसा ही हुआ था. एक बड़ी फिल्म के लिए उनकी मेकर्स से बातचीत चल रही थी. मामला बनने ही वाला था कि अक्षय कुमार का फोन आ गया |

यूं तो अजय देवगन और अक्षय कुमार साथ में फिल्म कर चुके हैं. दोनों अच्छे दोस्त हैं, जिनका बॉक्स ऑफिस पर भी क्लैश देखने को मिलता रहा है | पर एक ऐसा मौका था, जब 26 साल पहले अक्षय कुमार ने बड़ी फिल्म अजय की आंखों के सामने छीन ली. जबकि, इस फिल्म के लिए एक वक्त पर न ही अजय देवगन पहली पसंद थे, न ही अक्षय कुमार. सनी देओल को हीरो बनाया गया था, पर उनकी बिगड़ी बात भी अजय देवगन के काम न आई |

कैसे अक्षय ने छीन ली अजय से फिल्म?

बात है साल 1999 में आई फिल्म ‘जानवर’ की. यह एक्शन थ्रिलर फिल्म थी. जिसकी कहानी रॉबिन भट्ट और के.के. सिंह ने लिखी. जबकि, सुनील दर्शन फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे. अक्षय कुमार के अलावा पिक्चर में करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी ने भी काम किया था | इस पिक्चर के लिए अजय देवगन को लगभग फाइनल कर लिया गया था. पर वीकेंड पर डायरेक्टर को अक्षय कुमार का कॉल आ गया. अक्षय ने कहा कि वो फिल्म करना चाहते हैं. अब क्योंकि उनका करियर ठीक नहीं चल रहा था, कई फ्लॉप फिल्में पहले ही दे चुके थे. फिर भी अक्षय का डेडिकेशन देख सुनील दर्शन ने उन्हें कास्ट कर लिया |

खास बात यह है कि अक्षय कुमार से पहले उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई थी. वो जानते भी थे कि उन्हें कास्ट कर खास पैसे भी फिल्म नहीं कमा पाएगी, पर डेडिकेशन से खुश थे. पर अजय के हाथ से बड़ी फिल्म निकल गई थी. क्योंकि अजय फिल्म के लिए हामी भर चुके थे | यहां तक कि अजय और सुनील फिल्म के लीगल डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने के लिए मिलने वाले थे. पर फिर अक्षय का कॉल आया और अजय को फिल्म नहीं मिली. उन्हें बताया गया कि वो अक्षय के साथ काम करने वाले हैं |

सनी देओल बनने वाले थे हीरो

इस फिल्म में पहले सनी देओल हीरो बनने वाले थे. सुनील दर्शन से कहानी सुन फिल्म करने के लिए मान गए थे. पर ‘लंदन’ के ठंडे बस्ते में जाने को लेकर सुनील दर्शन और सनी देओल के बीच गलतफहमी पैदा हो गई. जिसके बाद सनी देओल से उनके रास्ते अलग हुए. हालांकि, जानवर हिट हुई और अक्षय के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई |

वेस्टइंडीज की हार, न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से मैच पर लगाया शिकंजा

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है | सीरीज के दूसरे मैच में दोनों टीमों का आमना-सामना वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में हुआ. इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से दमदार खेल देखने को मिला और उसने मेहमान टीम को सिर्फ 3 दिन में ये मुकाबला हरा दिया. कीवी टीम ने इस मैच में 9 विकेट के बड़े अंतर से बाजी मारी, जिसकी सबसे बड़ी वजह उनकी दमदार गेंदबाजी रही. उन्होंने वेस्टइंडीज को दोनों पारियों में बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली |

फ्लॉप रही न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो सही साबित हुआ. वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहला पारी में सिर्फ 205 रन ही बना सकी. इस दौरान शे होप ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. वहीं, जॉन कैम्पबेल ने 44 रनों का योगदान दिया. ब्रैंडन किंग ने भी 33 रन और रोस्टन चेज ने 29 रन बनाए. लेकिन बाकी कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. माइकल राय ने भी 3 सफलता अपने नाम कीं. वहीं, जैकब डफी और ग्लेन फिलिप्स को 1-1 विकेट मिला |

पहली पारी में न्यूजीलैंड ने ली बढ़त

इसके जवाब में न्यूजीलैंड की ओर से भी कुछ खास बल्लेबाज देखने को नहीं मिली, लेकिन वह 73 रनों की लीड लेने में कायमाब रही. उसने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाकर घोषित की. जिसमें मिशेल हे के 61 रन और डेवोन कॉनवे के 60 रनों का सबसे बड़ा योगदान रहा | केन विलियमसन ने भी 37 रन बनाए. वहीं, वेस्टइंडीज के लिए एंडरसन फिलिप ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए और केमर रोच को 2 सफला मिली |

जैकब डफी ने बरपाया कहर

वहीं, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम पर जैकब डफी कहर बनकर टूटे, जिसके चलते मेहमान टीम सिर्फ 128 रन पर ऑलआउट हो गई | जैकब डफी ने 17.2 ओवर में 38 रन खर्च करके 5 शिकार किए और न्यूजीलैंड के लिए जीत तय कर दी. उनके अलावा माइकल राय ने इस पारी में भी 3 सफलता हासिल कीं. जिसके चलते न्यूजीलैंड को जीत के लिए 56 रनों का टारगेट मिला, जिसे उसने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया |

बच्ची से दुष्कर्म करने में रहा नाकाम तो गुप्तांग में डाल दी रॉड, आरोपी गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अहमदाबाद। गुजरात में राजकोट में निर्भया कांड जैसी वारदात घटी। पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस आरोपी रामसिंह को घटनास्थल पर ले गई, जहां उसने पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस की फायरिंग उस पर फायरिंग कर दी जो रामसिंह के पैर में लगी। आरोपी को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी रामसिंह ने राजकोट जिले का कानपुर गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। नाकाम रहने पर उसने बच्ची के गुप्तांग में रॉड डाल दी। बच्ची को राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस ने करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ के बाद रामसिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

Previous articleवेस्टइंडीज की हार, न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से मैच पर लगाया शिकंजा
News Desk

300 करोड़ पार! पांच धुरंधरों की फौज का कमाल, ‘Dhurandhar’ ने एक हफ्ते में बजट निकाल फेंका

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने अब तक के डेढ़ दशक के करियर में कई सारी फिल्मों में काम किया है | इसमें से कई फिल्में ऐसी भी रही हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और तगड़ा कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े भी आ रहे हैं जो चौंकाने वाले हैं. इसका कलेक्शन काफी अच्छा जा रहा है और फिल्म को विदेशों से भी काफी फायदा मिल रहा है. और कोई बड़ी फिल्म मौजूदा समय में सिनेमाघरों में ऐसी नहीं है जो धुरंधर को टक्कर दे सके. इसका फायदा भी धुरंधर उठा रही है |

धुरंधर की कमाई की बात करें तो फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही धमाका करना शुरू कर दिया था. वीकेंड में तो फिल्म ने छप्पड़फाड़ कमाई की ही साथ ही फिल्म ने वीकडेज में अपने फ्लो को बरकरार रखा | आइए जानते हैं कि फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन कितना हो चुका है |

भारत में धुरंधर ने कितनी कमाई की?

फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपए कमाए थे | इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ वहीं तीसरे दिन 43 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर के झंडे गाड़ दिए. भारत में फिल्म का पहले वीकेंड का नेट कलेक्शन 113 करोड़ रुपए का रहा था. इसके बाद वीकडेज में लगातार फिल्म ने अपने कलेक्शन को मेंटेन रखा और इसकी कमाई भारत में 7 दिनों में 207.25 करोड़ रुपए की हो गई है | फिल्म को लेकर गॉसिप्स बढ़ी है और लोगों की रुचि भी अब इस फिल्म पर पहले के मुकाबले ज्यादा नजर आ रही है. इस वीकेंड में फिल्म की कमाई में जोरदार इजाफा देखने को मिल सकता है |

कितना हुआ धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का 6 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन रिपोर्ट्स के मुताबिक 216.25 करोड़ रुपए रहा था. जबकी फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 58 करोड़ रुपए का हो चुका था. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म की 6 दिनों की कुल कमाई 274.25 करोड़ रुपए थी. जिसमें अगर 7वें दिन की 27 करोड़ की कमाई को जोड़ दिया जाए तो इसका अब तक का कुल कलेक्शन 301.25 करोड़ रुपए की रही है. अब फिल्म अपने 280 करोड़ के बजट के आगे निकल गई है वहीं फिल्म की कमाई का 7वां दिन का ओवरसीज कलेक्शन अभी आना बाकी है. फिल्म को विदेशों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. देखने वाली बात होगी कि इस वीकेंड के ओवरसीज कलेक्शन को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है |

Previous articleपरेशान यात्रियों को 5,000 से 10,000 रुपये का मुआवजा…..10,000 रुपये तक के अतिरिक्त ट्रैवल वाउचर
Next articleRBI का बैंकों को सहारा: लोन वितरण में आएगी तेजी, 50,000 करोड़ की मदद
News Desk