जवान-एनिमल से आगे निकली रणवीर सिंह की फिल्म, कमाई में रचा नया इतिहास

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन बीत चुके हैं. फिल्म की कमाई के आंकड़े आ रहे हैं और ये चौंकाने वाले हैं. फिल्म ने पहले दिन से ज्यादा कलेक्शन तो रिलीज के 8वें दिन ही कर दिया है |  इसके कलेक्शन से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाले दो दिनों में ये फिल्म और भी ताबड़तोड़ कमाई करेगी और बॉक्स ऑफिस का पूरा समीकरण ही बदल कर रख सकती है. फिल्म को अच्छी स्टार्ट मिली और इसकी सबसे बढ़िया बात ये रही कि फिल्म को वीकडेज में भी काफी फायदा हुआ और इसका कलेक्शन आसमान छूने लगा |

अब धुरंधर की एक दिन की कमाई इतनी शानदार जा रही है कि इस फिल्म को रोक पाना किसी के बस की बात नहीं लग रही है. हालांकि अखंडा 2 फिल्म से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है लेकिन ये फिल्म साउथ में ही ज्यादा कलेक्शन कर रही है | आइए जानते हैं कि 8 दिनों में धुरंधर ने कितने रुपए कमा लिए हैं और आने वाले वक्त में फिल्म कितनी कमाई कर सकती है. फिल्म के हालिया आंकड़ों से इसके आगे की स्थिति जरा और क्लियर भी नजर आने लग गई है |

धुरंधर ने भारत में 8 दिन में कितने कमाए?

धुरंधर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म की कमाई में बीते शुक्रवार को काफी इजाफा देखने को मिला है | फिल्म का कलेक्शन काफी शानदार जा रहा है और हिंदी समेत फिल्म को विदेशों से भी काफी अच्छा कलेक्शन देखने को मिल रहा है. फिल्म ने 8वें दिन 32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था जो इसका किसी भी दिन का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन होगा. फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन भी इतनी ही कमाई की थी. इस कलेक्शन के आधार पर भारत में धुरंधर ने 8 दिनों में 239.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है |

कितना हो गया धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

वहीं फिल्म के अब तक के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का 7 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 248.75 करोड़ रुपए का हुआ था. वहीं फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 70.50 करोड़ रुपए का रहा है. इस लिहाज से 7 दिनों का इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 319.25 करोड़ रुपए का हो गया था | वहीं इसमें 8वें दिन की 32 करोड़ की कमाई को जोड़ लिया जाए तो फिल्म की 8 दिनों की अब तक कि कुल कमाई 351.25 करोड़ रुपए की हो गई है जबकी इसमें अभी फिल्म के 8वें दिन के ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े जुड़ने बाकी हैं |

जवान-एनिमल से आगे निकली धुरंधर

धुरंधर की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि फिल्म ने 8वें दिन की कमाई के लिहाज से जवान और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है | जहां एक तरफ 8वें दिन जवान फिल्म का कलेक्शन 25.6 करोड़ रुपए का रहा था वहीं दूसरे तरफ एनिमल का 8वें दिन का कलेक्शन भी 22.95 करोड़ रुपए का ही रहा था. मतलब कि धुरंधर तो ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कमाई से भी आगे निकलती नजर आ रही है. अब अखंडा 2 आ चुकी है जो कहीं ना कहीं से धुरंधर को नुकसान पहुंचा सकती है | अब देखने वाली बात होगी कि आखिर धुरंधर का आगे का कलेक्शन कैसा जाता है |

मोहम्मद सिराज का करारा जवाब, गंभीर–अगरकर को दिखाया आईना

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में मोहम्मद सिराज की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली. जिसके दम पर सुपर लीग स्टेज में हैदराबाद ने मुंबई को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मैच में मुंबई की पारी मोहम्मद सिराज की तीखी गेंदबाजी के आगे लड़खड़ा गई, वहीं हैदराबाद के बल्लेबाजों ने टारगेट का पीछा आसानी से कर लिया. इसी के साथ मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह रेड बॉल के साथ-साथ टी20 क्रिकेट में भी बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं |

सिराज ने दिखाया गंभीर-अगरकर को आईना

भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. जिसमें भारतीय गेंदबाजों का बुरा हाल देखने को मिला है. इस सीरीज में सिराज टीम का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि, ये पहला मौका नहीं है, हेड कोच गौतम गंभीर और सीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सिराज को लंबे समय से टी20 टीम से बाहर कर रखा है. उन्हें टीम इंडिया के लिए आखिरी टी20 मैच खेले लगभग 17 महीने हो गए हैं. लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह काफी घातक फॉर्म में नजर आ रहे हैं |

मुंबई के खिलाफ खेले गए इस मैच में हैदराबाद की जीत के सबसे बड़े हीरो मोहम्मद सिराज रहे. मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 3.5 ओवर फेंके और 21 रन खर्च करते हुए 2 सफलताएं हासिल कीं, जिसके चलते मुंबई की टीम 131 रन पर ढेर हो गई. सिराज ने सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर और तनुष कोटियन को अपना शिकार बनाया. इस दौरान सूर्यांश शेडगे और शार्दुल ठाकुर को लगातार 2 गेंदों पर आउट किया. सिराज के अलावा तनय त्यागराजन ने भी दो विकेट अपने नाम किए |

मोहम्मद सिराज ने दिल भी जीता

मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. लेकिन अवॉर्ड लेते समय उन्होंने सभी का दिल जीत लिया. दरअसल, सिराज ने अपने साथी खिलाड़ी तन्मय अग्रवाल के साथ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड शेयर किया, क्योंकि उन्होंने भी इस मैच में टीम के लिए एक शानदार पारी खेली. सिराज के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है |

हैदराबाद की आसान जीत

मुंबई के स्टार खिलाड़ी इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे. यशस्वी जायसवाल 29 रन, सरफराज खान 05 रन और अजिंक्य रहाणे 09 रन का ही आंकड़ा छू सके. दूसरी ओर, हैदराबाद को महज 11.5 ओवर में एक विकेट पर 132 रन बनाकर 9 विकेट की जीत अपने नाम की. जिसमें अमन राव के नाबाद 52 रन और तन्मय अग्रवाल की 75 रनों की दमदार पारी शामिल रही. जिसके चलते उनकी टीम ने 4 पॉइंट्स हासिल किए |

भारत के लिए खुशखबरी! US संसद में उठी 50% टैरिफ हटाने की मांग, क्या सस्ता होगा एक्सपोर्ट?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

India US Trade Dispute: भारत पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों पर आ गया है. भारत के लिए अमेरिकी संसद में 50 प्रतिशत टैरिफ खत्म करने के लिए आवाज उठाई गई है. टैरिफ के खिलाफ US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (अमेरिकी कांग्रेस का निचला सदन) प्रस्ताव पेश किया गया है. संसद के सदस्यों का कहना है कि राष्ट्रीय आपातकाल के नाम पर टैरिफ लगाना अवैध है, इससे आम अमेरिकी नागरिकों को ही नुकसान हो रहा है. यानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगाए गए टैरिफ का विरोध अब अमेरिका में ही देखने को मिल रहा है.

भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ को लेकर तीन डेमोक्रेटिक सांसदों ने खुली चुनौती दी है. इसके लिए यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सदस्य डेबोरा रॉस (नॉर्थ कैरोलिना), मार्क वीजी (टेक्सास) और राजा कृष्णमूर्ति (इलिनॉय) ने अमेरिकी प्रशासन से राष्ट्रीय आपातकाल रद्द करने की मांग की है. जिसके आधार पर ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाई थी. बता दें, 1 अगस्त 2025 को ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था, इसके बाद 27 अगस्त 2025 को एक बार फिर 25 प्रतिशत की टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया. कुल मिलाकर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ का बोझ लाद दिया. इसकी वजह से कई भारतीय उत्पादों की लागत दोगुनी हो गई.

Previous articleरांची मौसम: क्या खत्म हुआ शीतलहर का कहर? जानें आज रात तापमान कितना बढ़ेगा, काम की खबर
News Desk

मुंबई में बालकनी का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मुंबई। दक्षिण मुंबई में मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक इमारत की बालकनी का एक हिस्सा बृहस्पतिवार रात ढह जाने से एक चाय की दुकान के मालिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इस घटना में एक चाय की दुकान के मालिक और उसके दो ग्राहकों सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि चाय की दुकान इमारत के नीचे थी। अधिकारी के अनुसार, तीनों लोगों को पास के सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से एक स्टॉल मालिक मुकेश डेंडोर (28) को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान शफीक इस्लाम (40) और शालिकराम जायसवाल (52) के रूप में हुई है, जिनका इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।नगर निकाय के एक अधिकारी ने मुंबई अग्निशमन सेवा का हवाला देते हुए कहा कि यह घटना मस्जिद (पश्चिम) में नरसी नाथा स्ट्रीट पर कोटक भवन में रात करीब नौ बजे हुई जब दूसरी मंजिल की बालकनी का एक हिस्सा अचानक गिर गया।

Previous articleधान की प्राप्त राशि से किसान बिहारी राम करेंगे बेटियों की शादी
News Desk

Story for Diamond Interior & BuildArch

0

In 2019, a vision took shape in the serene landscape of Cherupuzha, Kannur — a vision to redefine how homes and commercial spaces come alive with beauty, functionality, and modern design. That vision belonged to Jose George, the founder of Diamond Interior & BuildArch, a company that started with a simple mission: to create spaces that inspire, comfort, and elevate everyday living.

From its humble beginnings in Kakkayamchal, Cherupuzha, Diamond Interior & BuildArch soon began carving its identity in the world of interior design and construction. With a strong commitment to creativity and quality, Jose George and his team expanded their expertise into Interior Design, Exterior Design, and Construction, offering complete end-to-end solutions under one roof.

What started as a dream quickly grew into one of the most trusted names in the region. Today, Diamond Interiors is recognized among the Best Interior Designers in Kerala, Karnataka, and Tamil Nadu, with a solid track record of delivering exceptional spaces for both residential and commercial clients.

Their work reflects a blend of modern aesthetics, smart space planning, and personalized design concepts. From modular kitchens to custom-made furniture, from luxurious home interiors to functional office spaces, every project is crafted with precision and passion. Whether it’s a compact apartment or a large commercial facility, Diamond Interior & BuildArch ensures that every inch of space is used beautifully and intelligently.

With more than 5 years of industry experience, the company has mastered the art of understanding client needs. Their turnkey solutions make the entire journey seamless — from conceptualization and design to execution and final delivery. This client-centric approach, combined with reliable project execution, has earned them the trust of countless homeowners and businesses across South India.

Located at


Diamond Interior & BuildArch
Kakkayamchal, Cherupuzha
Kannur, Kerala – 670511
📞 +91 9400557109
📧 info@dinteriorindia.com

🌐 https://dinteriorindia.com

Story for Diamond Interior & BuildArch

 

कांग्रेस सांसदों की बैठक से शशि थरूर रहे गैरहाज़िर, लगातार दूसरी रणनीतिक मीटिंग से दूरी 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह संसद भवन के एनेक्स एक्सटेंशन बिल्डिंग में अपने सांसदों की बैठक बुलाई थी, जिसमें पार्टी नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। बैठक में सत्र के दौरान कांग्रेस सांसदों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। खास बात यह रही कि इस बैठक में शशि थरुर नहीं पहुंचे।  
जानकारी अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक में केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर शामिल नहीं हुए। यह लगातार दूसरी बार है जबकि शशि थरूर पार्टी की रणनीतिक मीटिंग से अनुपस्थित रहे। इससे पहले 30 नवंबर को भी एक अहम बैठक में उनकी गैरहाज़िरी चर्चा में रही थी। पिछली बैठक के दौरान उठे सवालों पर थरूर ने सफाई दी थी कि वे अपनी 90 वर्षीय मां के साथ फ्लाइट में थे, जिस कारण वे बैठक में नहीं पहुंच पाए। इस बार उनकी अनुपस्थिति को लेकर पार्टी के भीतर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस बैठक में गैरहाज़िरी को लेकर थरूर की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

Previous articleदेश की ‘स्वास्थ्य आपातकाल’ पर संसद में हड़कंप! राहुल गांधी ने मांगा एक्शन प्लान, जानें सरकार का जवाब और आगे क्या होगा?
Next articleयूपी BJP अध्यक्ष का नाम फाइनल? रेस में OBC चेहरा सबसे आगे! जानें कब और कैसे लगेगी मुहर
News Desk

Hypweb Solutions – Rising as Najibabad’s Digital Growth Partner

0

In the fast-evolving digital era, where every business seeks identity, efficiency, and trust online, Hypweb Solutions is emerging as a powerful force reshaping the digital landscape of Najibabad. Founded on 30 April 2024 by Ashish Lepcha, the company has quickly earned a name for its dependability, innovation, and performance-driven solutions.

What began as a modest vision has today grown into a trusted digital service provider, known for delivering clean, sharp, and well-structured websites that help businesses, schools, hospitals, and institutions build a strong online presence. With a commitment to quality and timely execution, Hypweb Solutions is setting new benchmarks for modern digital development.

The company’s expertise spans across a wide range of digital services. From professional business websites and school websites to portfolio sites, the team ensures every project reflects modern design, seamless functionality, and SEO-friendly architecture. Their specialization in WordPress development has helped dozens of clients achieve better performance and visibility online.

Beyond websites, Hypweb Solutions has stepped confidently into the realm of custom software and mobile application development, helping organizations streamline processes and enhance user experience. Their focus on UI/UX design, Google Business (GMB) optimization, and digital marketing further empowers brands to grow organically and connect with the right audience.

One area where the company is gaining remarkable recognition is its advanced attendance system and RFID-enabled school ID cards. Designed with school safety and efficiency in mind, these solutions help automate attendance, improve communication between parents and schools, and ensure a secure environment for students. The introduction of School CRM and tech-enabled school management solutions has positioned the company as a reliable partner for modern educational institutions.

With a rapidly growing client base, a focus on innovation, and a reputation for clean, reliable work, Hypweb Solutions is steadily becoming Najibabad’s most trusted name in digital transformation. The company’s journey is proof that when passion meets technology, success naturally follows.

For businesses or institutions looking to strengthen their digital presence, Hypweb Solutions stands ready with modern, future-ready solutions.

Website: www.hypwebsolutions.in

Contact: +91 76186 20642
Founder: Ashish Lepcha
Company: Hypweb Solutions

linkedin – https://www.linkedin.com/company/hypweb-solutions/
instagram – https://www.instagram.com/hypweb_solutions

आईपीएल ऑक्शन में छा सकते हैं ये 5 फास्ट बॉलर्स, टीमों की लग सकती भारी बोली

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन आने वाली 16 तारीख (दिसंबर) को अबू धाबी में होगा | 77 स्लॉट्स के लिए 10 टीमें बोलियां लगाएंगी, ये प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी. बेशक टी20 फॉर्मेट बल्लेबाजों को अतिरिक्त मदद करता है लेकिन एक अच्छा गेंदबाज हारी हुई बाजी को अपनी टीम के पक्ष में कर सकता है. तभी तो मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस पहले दो खिलाड़ी बने थे, जिन्हे ऑक्शन में 20 करोड़ रूपये से ज्यादा मिले. जानिए आगामी ऑक्शन में किन 5 गेंदों को अधिक रकम मिल सकती है|

आकाश दीप

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप 2022 से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन किसी भी सीजन में उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिले. 4 सीजनों में उन्होंने कुल 14 ही मैच खेले हैं, जिसमें 10 विकेट लिए हैं. आकाश ने 3 सीजन आरसीबी के लिए और 1 सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला है, लेकिन एलएसजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है. आकाश का आईपीएल ऑक्शन में बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है, लेकिन सीएसके, हैदराबाद उन्हें खरीदने के लिए बड़ा दांव लगा सकती है |

लुंगी एनगिडी

29 वर्षीय दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पिछले साल चैंपियन टीम (RCB) का हिस्सा थे, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें रिलीज कर दिया है |एनगिडी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है, लेकिन ये रकम बहुत ज्यादा तक जा सकती है. इसके पीछे उनका हालिया फॉर्म है | लुंगी एनगिडी ने भारत के खिलाफ पहले 2 टी20 में शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने दोनों मैचों के पहले ही ओवर में शुभमन गिल को आउट किया. 2 मैचों में उन्होंने कुल 5 विकेट लिए हैं. आरसीबी के लिए पिछले साल उन्होंने सिर्फ 2 ही मैच खेले थे, जिसमें 4 विकेट चटकाए |

मथीशा पथिराना

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पर कई टीमों की नजरें होंगी, जो पिछले 4 संस्करण से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. आईपीएल में खेले 32 मैचों में उन्होंने 47 विकेट लिए हैं, उनकी खासियत है कि वह पॉवरप्ले और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हैं | मथीशा पथिराना का ऑक्शन में बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. टी20 इंटरनेशनल में उनके रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने 21 मैचों में 31 विकेट चटकाए हैं. सीएसके उन्हें वापस भी अपने दल में शामिल कर सकती है |

एनरिक नॉर्खिया

दक्षिण अफ्रीका के दूसरे गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया हो सकते हैं, जिन्हें मोटी रकम मिल सकती है. 32 वर्षीय नॉर्खिया पिछले साल केकेआर टीम का हिस्सा थे, लेकिन टीम ने उन्हें भी रिलीज कर दिया है | हालांकि पिछले संस्करण उन्हें सिर्फ 2 मैच खेलने को मिले, जिसमें वह सिर्फ 1 विकेट ले सके. इसके आलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने 46 मैचों में 60 विकेट लिए हैं |

चेतन सकारिया

27 वर्षीय चेतन सकरिया भी पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, उन्हें सिर्फ 1 मैच खेलने को मिला. सकरिया अच्छे गेंदबाज हैं, हालांकि उन्हें खुद को साबित करने के पर्याप्त मौके मिले नहीं है. आईपीएल में उन्होंने 20 मैचों में 20 विकेट लिए हैं | चेतन सकरिया का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है, लेकिन उन्हें करोड़ो की रकम मिल सकती है | 

इंडिगो संकट के बीच डीजीसीए का एक्शन, चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन में जारी संकट के बीच लगातार एक्शन हो रहा है। शुक्रवार को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने एयरलाइन की सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों की देखरेख के लिए जिम्मेदार चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।
डीजीसीए की चार सदस्यों वाली कमेटी शुक्रवार को भी इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स से मिलेगी। पीटर से पिछले हफ्ते बड़े पैमाने पर फ्लाइट्स कैंसिल होने को लेकर पूछताछ की जाएगी। भारत में लो-कॉस्ट कैरियर कॉन्सेप्ट के पायोनियर कैप्टन गोपीनाथ ने कहा है कि इंडिगो संकट शायद इसलिए बढ़ा क्योंकि एयरलाइन संचालकों में घमंड और ओवर कॉन्फिडेंस आ गया था। इसलिए एयरलाइन हालात नहीं समझ पाई।
एक नवंबर से लागू हुए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों के दूसरे फेज को लागू करने में सही प्लानिंग की कमी ही 2 दिसंबर से शुरू हुए संकट का कारण है। नए नियमों के साथ, एयरलाइन के पास अपनी फ्लाइट्स ऑपरेट करने के लिए पर्याप्त संख्या में पायलट नहीं थे।
जब बॉटम लाइन, रेवेन्यू और प्रॉफिट में ग्रोथ और स्टॉक मार्केट पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, तो ऐसा होता है कि वे पायलट और दूसरे स्टाफ की बात सुनना बंद कर देते हैं। इंडिगो ने टिकट बेचने से पहले फ्लाइट्स की संख्या कम कर दी होती, तो सब कुछ ठीक होता।
डीजीसीए को पूरी तरह से एक इंडिपेंडेंट रेगुलेटर होना चाहिए और इसमें कोई भाई-भतीजावाद और कोई पॉलिटिकल असर नहीं होना चाहिए। कैप्टन आर गोपीनाथ 2003 में एयर डेक्कन लेकर आए थे। उन्होंने ही भारत में कम लागत वाली एयरलाइन (एलसीसी) मॉडल की शुरुआत की थी। एयर डेक्कन ने एटीआर टर्बोप्रॉप विमानों के साथ ऑपरेशन शुरू किया था। 
एयरलाइन के घाटे में जाने के बाद निवेशकों के दबाव में 2008 में उन्हें एयर डेक्कन को विजय माल्या को बेचना पड़ा। माल्या ने इसे किंगफिशर नाम दिया। भारत में बजट हवाई यात्रा के जनक गोपीनाथ ने एयर डेक्कन को बर्बाद करने के लिए इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को दोषी ठहराया है।
बता दें गुरुवार को दिल्ली और बैंगलोर एयरपोर्ट पर 200+ फ्लाइट कैंसिल हुईं। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरलाइन को जो आम तौर पर करीब 2,300 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है, अपने विंटर शेड्यूल को 10 परसेंट कम करने का भी निर्देश दिया है।

Previous articleमोबाइल यूनिट रूट चार्ट के अनुसार दवा वितरित करें : राज्यपाल पटेल
Next articleकौशल प्रशिक्षण को वैश्विक मानकों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता – मंत्री टेटवाल
News Desk

Sholay की रिकॉर्ड‑तोड़ कमाई, 19 साल तक भारतीय सिनेमा में कोई मुकाबला नहीं

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ आज से 50 साल पहले थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म में दोनों कलाकारों की जोड़ी ने अपनी जुगलबंदी और जबरदस्त एक्शन सींस के साथ ऑडियंस के दिल में अपनी छाप छोड़ी | आज 12 दिसंबर को ‘शोले’ के गोल्डन जुबली के मौके पर इसे फिर से थिएटर्स में रिलीज किया गया है |

‘शोले’ के गोल्डन जुबली पर मिला ऑडियंस को स्पेशल गिफ्ट

50 सालों बाद आज फिर एक बार ‘शोले’ देखने के लिए सिनेमा हॉल्स में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है. गोल्डन जुबली के मौके पर फैंस को स्पेशल गिफ्ट देने के लिए धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की ये आइकॉनिक फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई |

फिल्म के ओरिजिनल क्लाइमैक्स के साथ इसे दोबारा पर्दे पर रिलीज किया गया है |लेकिन जब 1975 में ‘शोले’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसने जमकर नोट छापे और 19 सालों तक ये रिकॉर्ड कोई अन्य फिल्म तोड़ नहीं पाई |

शोले’ का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

रमेश सिप्पी के निर्देशन पर ‘शोले’ को 3 करोड़ रुपए के लागत से बनाया गया था. इसके बाद जब 1975 में ये एक्शन पैक्ड फिल्म जब रिलीज हुई तब इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से रिकॉर्ड सेट कर दिया. महज 3 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 15 करोड़ की कमाई की और ये हाईएस्ट ग्रौसिंग इंडियन फिल्म बन गई | यहां तक कि 19 सालों तक ‘शोले’ के बॉक्स ऑफिस के आगे कोई भी इंडियन फिल्म टिक नहीं पाई |

19 सालों बाद टूटा ‘शोले’ का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर ‘शोले’ का डंका बजता रहा है. फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट की दमदार एक्टिंग और सिनेमेटोग्राफी की खूब सराहना हुई |19 सालों तक ऐसी फिल्म बन ही नहीं पाई जो ‘शोले’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मात दे सके. लेकिन 1991 में सूरज बड़जात्या ने अपनी अपनी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ रिलीज की |

इसमें सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी के खूब चर्चे हुए और इसने ‘शोले’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए अपने खाते में 72 करोड़ रुपए जमा किया. यहां भी फिल्म की कहानी और किरदारों संग इसके एल्बम को भी बहुत पसंद किया. ये मल्टीस्टारर फिल्म उस जमाने की हिट फिल्मों में से एक रही |