गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा खोजा गया शब्द ‘जेमिनी’, एआई ने बदली दुनिया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली।  वर्ष 2025 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रभाव पूरी दुनिया में साफ नजर आया और इसी का प्रमाण है कि गूगल सर्च में इस साल सबसे अधिक खोजा गया शब्द जेमिनी रहा। जेमिनी गूगल का अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म है, जिसने टेक्नोलॉजी, शिक्षा, व्यापार और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में बड़ा बदलाव किया है। 
गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, 2025 में लोगों की जिज्ञासा और निर्भरता एआई टूल्स पर तेजी से बढ़ी। जेमिनी को टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, कोडिंग और डेटा एनालिसिस जैसे कई क्षेत्रों में उपयोग किया जा रहा है। छात्र पढ़ाई और रिसर्च के लिए, प्रोफेशनल्स ऑफिस वर्क और कंटेंट क्रिएशन के लिए, जबकि कंपनियां इसे बिजनेस ऑटोमेशन और निर्णय प्रक्रिया में इस्तेमाल कर रही हैं। 
विशेषज्ञों का मानना है कि जेमिनी की लोकप्रियता यह दर्शाती है कि एआई अब केवल तकनीकी दुनिया तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। भारत सहित कई देशों में जेमिनी को लेकर सबसे ज्यादा सर्च होना डिजिटल बदलाव और एआई क्रांति की दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। 2025 को अब एआई के विस्तार और तकनीकी क्रांति के साल के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें जेमिनी ने अहम भूमिका निभाई है।

Previous articlePetrol-Diesel Price: क्या क्रिसमस पर मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज के लेटेस्ट रेट्स!
Next articleराहुल गांधी ने दिया विवादित बयान………फंस गए खुद और सोनिया-प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन 
News Desk

दिल्ली में प्रदूषण संकट पर किरण बेदी का रेखा गुप्ता सरकार से एक सवाल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर किरण बेदी ने भी चिंता जताई है। उन्होंने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार से सवाल किया है कि क्या राजधानी पलूशन नियंत्रण रूम बनाया गया है? दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर और सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार से सवाल किया है। बेदी ने ट्वीट के माध्यम से पूछा कि क्या राजधानी में पुलिस कंट्रोल रूम की तरह कोई प्रदूषण नियंत्रण रूम मौजूद है? जो प्रदूषण, नियम उल्लंघन और शिकायतों को रिसीव करे। अगर ऐसा नहीं है तो हमें इस पर तुरंत अमल करना चाहिए। दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार चिंता पैदा कर रहा है। विशेष रूप से सर्दियों में औद्योगिक, वाहनों और ठोस ईंधन से निकलने वाला धुंआ शहर में वायु गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। इन दिनों लगातार एक्यूआई रिकॉर्ड स्तर पर है। विजिबिलिटी बेहद कम है। दिल्ली पलूशन पर सोशल मीडिया से सामने आ रही तस्वीरें भी डराने वाली हैं। इस बीच किरण बेदी ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार से सवाल किए हैं। किरण बेदी ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो मैसेज में दिल्ली सरकार से अनुरोध किया कि अगर राजधानी में प्रदूषण नियंत्र रूम नहीं है तो इसे तुरंत स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह राजधानी में पुलिस कंट्रोल रूम है, उसी तरह पलूशन कंट्रोल रूम के बारे में भी गंभीरता से विचार करना चाहिए, जिसमें राजधानी में निर्माण कार्य, गाड़ियों से या अन्य कारणों से हो रहे प्रदूषण की जानकारी मिल सके। किरण बेदी ने सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि पलूशन कंट्रोल रूम से मिलने वाली सभी रिपोर्टें जिलाध्यक्ष, एमएलए और सांसद तक सीधे टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से भेजी जानी चाहिए, ताकि जनता की शिकायतें तुरंत संबंधित प्रतिनिधियों तक पहुंचे। बेदी ने ट्वीट में लिखा कि आखिरकार वोट देकर सत्ता में लाए गए प्रतिनिधि जनता के लिए जवाबदेह होते हैं, इसलिए हर रिपोर्ट को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से कार्रवाई के लिए भेजना चाहिए।
 

Previous articleCM हिमंत बिस्वा बोले…अगर 10 फीसदी घुसपैठिये बढ़े तो असम भी बन जाएगा बांग्लादेश का हिस्सा
News Desk

‘ऐसे दिखा रहे हैं जैसे पुतिन-जेलेंस्की साथ आ गए’, ठाकरे बंधुओं के गठबंधन पर CM फडणवीस का तंज

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। ठाकरे बंधु (Thackeray Brothers) बीएमसी चुनाव (BMC Election) के लिए साथ आए हैं। बुधवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने शिवसेना यूबीटी और मनसे के गठबंधन का एलान किया। हालांकि सीएम फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) के एक बयान से लग रहा है कि भाजपा ने ठाकरे बंधुओं के इस गठबंधन को कोई तवज्जो नहीं दी है। सीएम फडणवीस ने कहा, ‘शिवसेना यूबीटी और मनसे के गठबंधन को ऐसे प्रचारित किया जा रहा है, जैसे रूस और यूक्रेन साथ आ गए हो और जेलेंस्की और पुतिन बातचीत कर रहे हो।’

मुख्यमंत्री ने शिवसेना यूबीटी और मनसे पर निशाना साधते हुए कहा, ‘दोनों पार्टियां अस्तित्व के संकट से जूझ रही हैं, इन पार्टियों ने बार-बार अपनी भूमिकाएं बदलकर लोगों के बीच अविश्वास पैदा किया है, इन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति कर अपना वोटबैंक खो दिया है। इनके साथ आने से कौन सा फर्क पड़ने वाला है। अगर ये अपना अस्तित्व बचाने के लिए साथ आ रही हैं तो ये चुनाव नहीं जीत सकते। दोनों भाईयों की अब कोई विचारधारा नहीं बची है, ये सिर्फ अवसरवादिता की राजनीति कर रहे हैं।’

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने ठाकरे बंधुओं के गठबंधन पर कहा, ‘वे अपनी जमीन खो चुके हैं। उद्धव ठाकरे की पार्टी निकाय चुनाव में 228 सीटों से आठ सीटों पर सिमट गई है। ऐसा ही मुंबई में होगा। यही वजह है कि वे साथ आ रहे हैं। हम उन्हें साथ आने के लिए शुभकामनाएं देते हैं। मुंबई के लोग विकास के लिए वोट करेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विकसित मुंबई का संकल्प लिया है मुंबई को अंतरराष्ट्रीय शहर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। हमारा घोषणा पत्र हमें जीत दिलाएगा। दोनों भाई साथ आ रहे हैं, सिर्फ इसलिए उन्हें सहानुभूति वोट नहीं मिलेंगे। उनके पास सभी सीटों पर उम्मीदवार भी नहीं है और न ही कार्यकर्ता हैं।’

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा, अगर इन लोगों के पास असल में इतनी ताकत है तो वे हालिया निकाय चुनाव में बुरी तरह से क्यों हारे? कांग्रेस न उद्धव ठाकरे के साथ है और न ही शरद पवार के साथ, इसलिए इन्हें किसी की जरूरत है, जैसे डूबते को तिनके का सहारा। इसी तरह से उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे का समर्थन चाहते हैं। मुझे नहीं लगता इससे बहुत फायदा होगा।

उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टिवार ने कहा, हालिया निकाय चुनाव में कांग्रेस, जो महाविकास अघाड़ी गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में है, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और गठबंधन की दोनों पार्टियों से ज्यादा सफल रहे। अगर दोनों भाईयों ने साथ आने का फैसला किया है तो हम इससे खुश हैं। हम उन्हें बधाई देते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी कभी भी मनसे के साथ नहीं जुड़ेगी। हम शिवसेना यूबीटी और एनसीपी एसपी के साथ खड़े रहेंगे। महाराष्ट्र के लिए मराठी लोग क्या फैसला करते हैं, ये उन पर है।

CM हिमंत बिस्वा बोले…अगर 10 फीसदी घुसपैठिये बढ़े तो असम भी बन जाएगा बांग्लादेश का हिस्सा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

गुवाहाटी: असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने मंगलवार को बांग्लादेश से अवैध अप्रवासन (Illegal immigration from Bangladesh) के गंभीर जनसांख्यिकीय प्रभाव पर चिंता जताई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस प्रवृत्ति को नहीं रोका गया तो असम को गंभीर राजनीतिक और क्षेत्रीय परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। एक आधिकारिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा कि जनसांख्यिकीय परिवर्तन का मुद्दा पिछले पांच वर्षों से उनके लिए एक प्रमुख चिंता का विषय रहा है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेशी मूल के लोग वर्तमान में असम की आबादी का लगभग 40 प्रतिशत हैं और चेतावनी दी कि इसमें और वृद्धि होने से राज्य अत्यधिक संवेदनशील स्थिति में आ सकता है।

असम में लगभग 40 प्रतिशत आबादी बांग्लादेशी मूल की
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रमों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि असम में लगभग 40 प्रतिशत आबादी बांग्लादेशी मूल की है। अगर इसमें 10 प्रतिशत की और वृद्धि होती है, तो असम स्वतः ही बांग्लादेश में शामिल हो जाएगा। इसीलिए मैं पिछले पांच वर्षों से लगातार इस मुद्दे को उठा रहा हूं। सरमा की ये टिप्पणी बांग्लादेश की नवगठित नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के नेता हसनत अब्दुल्ला द्वारा इसी महीने दिए गए एक विवादास्पद बयान के संदर्भ में आई है।

एनसीपी नेता के बयान पर पलटवार
अब्दुल्ला ने कथित तौर पर कहा था कि अगर भारत बांग्लादेश को अस्थिर करने का प्रयास करता है, तो ढाका को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग-थलग कर देना चाहिए और क्षेत्र में अलगाववादी तत्वों को समर्थन देना चाहिए। एनसीपी नेता ने भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को भौगोलिक रूप से कमजोर भी बताया था और इसकी निर्भरता संकरे सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर बताई थी, जिसे आमतौर पर ‘चिकन नेक’ कहा जाता है, जो पूर्वोत्तर को देश के शेष भाग से जोड़ता है। इन बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरमा ने दोहराया कि अनियंत्रित अवैध अप्रवासन न केवल असम के जनसांख्यिकीय संतुलन के लिए, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, राजनीतिक स्थिरता और पूर्वोत्तर की संवैधानिक अखंडता के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।

 

‘तत्काल समाधान किया जाना चाहिए’
उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ के कारण होने वाले जनसांख्यिकीय परिवर्तन के दीर्घकालिक परिणाम होंगे और इनका तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने असम की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा और स्वदेशी समुदायों के अधिकारों और पहचान की सुरक्षा के लिए कड़े और निरंतर उपायों की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार असम के भविष्य के लिए किसी भी खतरे को रोकने के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरमा ने आगे कहा कि क्षेत्रीय और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच क्षेत्र में शांति, स्थिरता और एकता सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता और निर्णायक कार्रवाई आवश्यक है।

Previous article‘ऐसे दिखा रहे हैं जैसे पुतिन-जेलेंस्की साथ आ गए’, ठाकरे बंधुओं के गठबंधन पर CM फडणवीस का तंज
News Desk

सुबह खाली पेट नींबू पानी में मिलाएं ये एक चीज, 15 दिनों में दिखने लगेगा जादुई असर!

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

आजकल हेल्दी रहने के लिए लोग कई तरह के महंगे सप्लीमेंट और डाइट प्लान अपनाते हैं, लेकिन Lemon Water Benefits के मामले में सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना सबसे आसान और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। यह आदत शरीर को अंदर से साफ करने के साथ-साथ पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है।

नींबू पानी कम खर्च में ज्यादा फायदे देने वाला ड्रिंक है। इसमें मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स शरीर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। अगर इसे रोजाना सही तरीके से पिया जाए, तो यह कई छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव कर सकता है।

पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से पाचन क्रिया सक्रिय होती है। यह पेट में जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है और कब्ज, गैस व अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। नियमित सेवन से खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है।

शरीर को करता है डिटॉक्स

Lemon Water Benefits में सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। नींबू पानी लिवर को एक्टिव करता है और टॉक्सिन्स को फ्लश करने में मदद करता है, जिससे शरीर हल्का और त्वचा साफ नजर आती है।

वजन घटाने और इम्यूनिटी में मदद

खाली पेट नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्निंग बेहतर होती है। साथ ही, नींबू में मौजूद विटामिन C इम्यूनिटी को मजबूत करता है और सर्दी-खांसी व वायरल संक्रमण से बचाव में सहायक होता है।

त्वचा को बनाता है चमकदार

नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और खून को साफ करता है। नियमित सेवन से मुंहासे, दाग-धब्बे कम हो सकते हैं और त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है।

नींबू पानी पीने का सही तरीका

एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें। चाहें तो एक चम्मच शहद मिला सकते हैं। इसे सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पिएं और ज्यादा नींबू डालने से बचें, ताकि एसिडिटी न हो।

 

 

 

इमरान मसूद के बाद अब रॉबर्ट वाड्रा भी मैदान में, क्या प्रियंका गांधी संभालेंगी देश की कमान?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Robert Vadra Statement: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री बनाइए, फिर देखिए कैसे जवाब देती हैं, बिल्कुल अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह. अब प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी उनका समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि हर तरफ से मांग उठ रही है कि प्रियंका आगे आएं. मुझसे भी राजनीति में आने की मांग उठ रही है. लेकिन अभी हमें जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.

झज्जर में तेज़ रफ्तार ट्रक पलटा, कार का बना कचूमर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 यूपी के रहने वाले मजदूर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

झज्जर : हरियाणा के झज्जर में तेज़ रफ्तार के चलते बड़ा हादसा हो गया है. यहां पर तूफानी स्पीड में भाग रहा ट्रक एक कार के ऊपर पलट गया है जिसके चलते 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.

कार पर पलटा ट्रक : झज्जर के रेवाड़ी रोड के सिलानी बाईपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में पशु चारे से भरा ट्रक मारुति ऑल्टो कार के ऊपर पलट गया जिसके चलते कार पूरी तरह से ट्रक के नीचे दब गई और 5 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में से एक शख्स जहां झज्जर का रहने वाला है और लोकर ठेकेदार बताया जा रहा है, वहीं बाकी के 4 लोग मजदूरी करते थे और यूपी के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक हादसा करीब रात 8 बजे हुआ है.

शवों को निकाला गया : हादसे की ख़बर मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को कार के ऊपर से हटाया गया, तब कहीं जाकर मृतकों के शवों को वहां से निकाला जा सका. फिलहाल कार से सारी डेड बॉडीज़ को निकालकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. सिविल अस्पताल झज्जर के डॉक्टर मोहित ने बताया कि “हादसे में मारे गए सभी मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल लाया गया है. पांचों की पहले ही मौत हो चुकी है”. हादसे के चलते सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए और काफी दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई.

नूंह में भी हुआ था हादसा : आपको बता दें कि इससे पहले आज ही हरियाणा के नूंह के होडल-नगीना रोड पर नीमका गांव के पास दोपहर में एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट कार के पास सड़क किनारे खड़े पांच युवकों को टक्कर मार दी थी. इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

 

Previous article संचार राज्य मंत्री ने कहा- नागरिक सेवा और राजस्व स्थिरता साथ चलनी चाहिए
Next articleNew Zealand India Tour: भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, सेंटनर और ब्रेसवेल कप्तान
News Desk

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, सेंटनर और ब्रेसवेल कप्तान

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

न्यूजीलैंड : क्रिकेट टीम अगले महीने New Zealand India Tour के तहत भारत का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दौरे से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने वनडे और टी20 टीमों की घोषणा कर दी है। इस बार टीम की कमान दो अनुभवी ऑलराउंडरों के हाथों में सौंपी गई है। टी20 टीम की कप्तानी मिचेल सेंटनर करेंगे, जबकि वनडे टीम की जिम्मेदारी माइकल ब्रेसवेल को दी गई है।

दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी

इस New Zealand India Tour पर न्यूजीलैंड के कुछ बड़े नाम नजर नहीं आएंगे। सबसे चौंकाने वाला नाम केन विलियमसन का है, जो भारत दौरे से बाहर रहेंगे। इसके अलावा टॉम लैथम, रचिन रवींद्र और जैकब डफी को वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि टी20 टीम में रचिन रवींद्र को जगह दी गई है। यह टी20 सीरीज दोनों टीमों के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए काफी अहम मानी जा रही है।

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीमें

वनडे टीम:
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, ज़ैक फॉल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनॉक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग।

टी20 टीम:
मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, ज़ैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवोन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी।

भारत दौरे का शेड्यूल

वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी को वडोदरा में होगी। दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। इसके बाद 21 जनवरी से दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। कुल मिलाकर New Zealand India Tour क्रिकेट फैंस के लिए रोमांचक रहने वाला है।

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुद किया सरेंडर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Bengaluru Crime : की एक चौंकाने वाली घटना में मंगलवार को 40 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा, सरेंडर किया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी पिछले करीब डेढ़ साल से अलग रह रहे थे। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था, जो समय के साथ गंभीर विवाद का कारण बन गया।

रास्ते में रोककर मारी चार गोलियां

मृतका भुवनेश्वरी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बसवेश्वरननगर शाखा में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। मंगलवार शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच, जब वह ड्यूटी के बाद घर लौट रही थीं, तभी आरोपी पति बालामुरुगन ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद उसने पिस्टल निकालकर पास से चार गोलियां चला दीं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2011 में हुई थी शादी, 18 महीने से अलग रह रहे थे

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी। पिछले 18 महीनों से दोनों अलग रह रहे थे। चरित्र शंका के चलते रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती गई। पत्नी ने अलग कमरा लेकर रहना शुरू कर दिया था, लेकिन आरोपी ने उसका पता लगा लिया। उसने स्वीकार किया कि वह पिछले चार महीनों से पत्नी पर नजर रखे हुए था।

बेरोजगार आरोपी, हथियार भी किया सुपुर्द

वेस्ट डिवीजन के डीसीपी एस. गिरीश के मुताबिक, आरोपी पहले एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, लेकिन पिछले चार साल से बेरोजगार था। दोनों तमिलनाडु के सेलम जिले के निवासी हैं। हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर अपराध स्वीकार किया और हथियार भी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने Bengaluru Crime मामले में BNS की धारा 103 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विकसित भारत- जी राम जी योजना से विकसित, गरीबीमुक्त और रोजगारयुक्त गांव बनेंगे- मंत्री शिवराज चौहान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान में नागौर की मेड़ता सिटी में वृहद किसान सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों के बैंक खातों में सहायता राशि हस्तातंरित की। कृषि मंत्री ने कहा कि राजस्थान ने पिछले 2 साल में विकास का नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की 12,600 सड़कों के निर्माण के लिए 2 हजार 89 करोड़ रुपये की धनराशि आज जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हो रहा है। एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध, शक्तिशाली, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं। चौहान ने कहा कि राजस्थान में कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। ज्यादा उपज देने वाले जलवायु अनुकूल नई किस्म के बीज का निर्माण प्रदेश में तेजी से हुआ है। साथ ही उत्पादन की लागत कम करने की दिशा में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 6,000 रुपये की धनराशि के साथ अतिरिक्त 3,000 रुपये की राशि देने का काम भी राज्य सरकार ने किया है। 9,000 रुपये की इसी राशि से किसान लाभांवित हुए हैं और कृषि उत्पादन की लागत में कमी आई है।
मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पिछले 2 वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री के नेतृत्व राजस्थान को 29 हजार करोड़ रु की धनराशि दी गई है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जो कमियां थी उसे भी दूर करने का प्रयास किया है। क्लेम में देरी करने पर बीमा कंपनियों को 12 प्रतिशत ब्याज सीधे किसानों के बैंक खातों में डालने का प्रावधान किया है। 
केंद्रीय मंत्री ने एमएसपी का भी जिक्र कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एमएसपी दोगुना करने का काम किया गया है। इस साल केंद्र सरकार ने राजस्थान से लगभग 2 हजार 680 करोड़ रुपये की 3 लाख 5 हजार मीट्रिक टन मूंग खरीद को मंजूरी दी। वही 5 लाख 54 हजार मीट्रिक टन मूंगफली खरीदने का काम भी किया जाएगा, 2 लाख 65 हजार मीट्रिक टन सोयाबीन भी खरीदने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी जरूरत होगी केंद्र सरकार किसानों को उचित दाम देगी और एमएसपी खरीद में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
केंद्रीय मंत्री ने नए बने विकसित भारत- जी राम जी कानून की भी चर्चा की और कहा कि विपक्ष इसकी बेवजह आलोचना करने में जुटा है, वास्तविकता यह है कि इस कानून से भारत के गांवों का कायाकल्प होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक बेहतरीन योजना का निर्माण हुआ है। इस योजना में मजदूरों का कल्याण और किसानों का ध्यान दोनों को बराबर महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिए गए हैं। मजदूरों को डराने और भ्रम फैलाने की साजिश रची जा रही है। श्री चौहान ने कहा कि यूपीए काल में 40 हजार करोड़ से अधिक धनराशि मनरेगा पर खर्च नहीं की गई, वही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 1 लाख 11 हजार करोड़ रुपये तक प्रतिवर्ष मनरेगा के तहत खर्च किए गए और इस साल इसके लिए प्रस्तावित बजट राशि लगभग 1 लाख 51 हजार 282 करोड़ रुपये है।

Previous articleआगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Next articleमध्य प्रदेश में फर्जी मैरिज ब्यूरो का खतरनाक खेल, 1500 लोगों से ठगी, फेक फोटो से बनाते थे जोड़ी
News Desk