प्रियंका गांधी के घर जल्द गूंजेगी शहनाई? जानें कौन हैं अवीवा बेग और क्या करती हैं रेहान वाड्रा की पसंद

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Aviva Baig: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. रेहान ने सात साल से डेट कर रहे अवीवा को प्रपोज कर दिया है. यह खबर सामने आते ही अवीवा बेग सुर्खियों में छा गई हैं. जानते हैं कि आखिर प्रियंका गांधी वाड्रा की होने वाली बहू अवीवा बेग क्या करती हैं और कितनी पढ़ी-लिखी हैं.

कौन हैं अवीवा बेग?
अवीवा बेग दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन इमरान बेग की बेटी हैं. उनकी मां नंदिता बेग एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा और अवीवा बेग की मां नंदिता बेग पुरानी दोस्त हैं. दोनों परिवार आपस में काफी करीबी हैं.

क्या करती हैं अवीवा?
अवीवा बेग पेशे से एक फोटोग्राफर हैं और उनकी तस्वीरें लोगों का दिल जीत लेती हैं. वह पिछले पांच वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में एक्टिव हैं. उन्होंने कई प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनियों में अपने काम को प्रदर्शित किया है. साल 2023 में उन्होंने मेथड गैलरी के साथ ‘यू कैनॉट मिस दिस’ प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था. वहीं, इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम में उन्हें काफी सराहना मिली थी.

अवीवा साल 2019 में द क्वोरम क्लब में आयोजित ‘द इल्यूजरी वर्ल्ड’ और साल 2018 में इंडिया डिजाइन आईडी के 2 इंडिया में भी अपनी फोटो पेश कर चुकी हैं.

मीडिया में भी किया है काम
इसके अलावा अवीवा ने मीडिया और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह PlusRymn में फ्रीलांस प्रोड्यूसर हैं. इससे पहले वह PROPAGANDA में जूनियर प्रोजेक्ट मैनेजर रह चुकी हैं और Art Chain India में मार्केटिंग इंटर्न भी रही हैं. अवीवा I-Parliament में प्रकाशित The Journal की एडिटर-इन-चीफ भी रह चुकी हैं. इसके साथ ही उन्होंने Verve Magazine India और Creative IMAGE Magazine में इंटर्नशिप भी की है.

अवीवा बेग ने कितनी की है पढ़ाई?
अवीवा बेग ने दिल्ली के मशहूर मॉडर्न स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया.

छक्कों की बारिश से फाइनल में एंट्री, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक से रचे 2 रिकॉर्ड

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंटरनेशनल लीग T20 का रोमांच अब अपने आखिरी चरम पर पहुंच चुका है. 30 दिसंबर को इस लीग के मौजूदा सीजन का पहला क्वालिफायर खेला गया, जिसमें डेजर्ट वाइपर्स ने मुंबई इंडियंस अमीरात का दम निकालकर फाइनल का टिकट कटाया. क्वालिफायर 1 में वाइपर्स ने 45 रन से जीत दर्ज की. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि डेजर्ट वाइपर्स को क्वालिफायर 1 में मिली जीत और उसके फाइनल में पहुंचने की वजह कौन बना? इसके पीछे की इकलौती वजह एंड्रीस गॉस रहे, जिन्होंने हाहाकारी शतक तो जड़ा ही, साथ में 2 रिकॉर्ड भी बना दिए |

एंड्रीस गॉस ने मचाया धमाल, जड़ा तूफानी शतक

एंड्रीस गॉस, अमेरिकी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. मुंबई इंडियंस अमीरात के खिलाफ क्वालिफायर 1 मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स ने पहले बल्लेबाजी की. एंड्रीस गॉस और फखर जमां की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी. दोनों ने मिलकर ओपनिंग विकेट के लिए 15.5 ओवर में 157 रन जोड़े. फखर जमां 69 रन बनाकर आउट हो गए मगर एंड्रीस गॉस एक छोर संभाले खड़े रहे |

एंड्रीस गॉस ने मुंबई इंडियंस अमीरात के गेंदबाजों पर अपना प्रहार जारी रखा, जो राशिद खान की गैरहाजिरी में थोड़ी हल्की दिख रही थी. SA20 शुरू होने के बाद राशिद खान वहां खेलने चले गए हैं. एंड्रीस गॉस को दूसरे छोर से डेजर्ट वाइपर्स के कप्तान सैम करन का बढ़िया साथ मिला. देखते ही देखते गॉस ने अपना तूफानी शतक भी जड़ दिया |

53 गेंदों में पूरा किया शतक

एंड्रीस गॉस ने अपना शतक 53 गेंदों पर 7 छक्के और 6 चौके की मदद से पूरा किया. मगर इसके बाद भी वो रुके नहीं बल्कि और भी खतरनाक अंदाज में खेलने लगे. शतक जमाने के ठीक बाद अगली 5 गेंदों पर एंड्रीस गॉस ने 400 की स्ट्राइक रेट से 2 छक्के और 1 चौके के साथ 20 रन और अपनी इनिंग में जोड़े 

चौके से ज्यादा मारे छक्के, बनाए 2 रिकॉर्ड

एंड्रीस गॉस 120 रन बनाकर आखिर तक नाबाद रहे. उन्होंने ये रन 58 गेंदों पर 206.89 की स्ट्राइक रेट से 9 छक्के और 7 चौके की मदद से बनाए. यानी अपनी इनिंग में गॉस ने चौके कम और छक्के ज्यादा मारे. गॉस की इस पारी के दम पर उनकी टीम डेजर्ट वाइपर्स ने 20 ओवर में 1 विकेट पर 233 रन का बड़ा टोटल तो खड़ा किया ही, साथ ही उन्होंने 2 रिकॉर्ड भी बनाए. पहला ये कि उन्होंने ILT20 में अपना पहला शतक जड़ा और दूसरा ये कि उन्होंने T20 करियर में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया |

MI अमरीत को खली राशिद और पूरन की कमी, मिली हार

अब मुंबई इंडियंस अमीरात के सामने 234 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य था. मगर उसका पीछा करते हुए वो 20 ओवर में 7 विकेट पर 188 रन ही बना सकी. जिस तरह से मुंबई इंडियंस अमीरात को ILT20 के क्वालिफायर 1 में गेंदबाजी में राशिद खान की कमी खली, ठीक वैसे ही बल्लेबाजी के दौरान निकोलस पूरन की भी खली. राशिद की तरह पूरन भी SA20 में खेल रहे हैं |

पहली फाइनलिस्ट बनी डेजर्ट वाइपर्स

डेजर्ट वाइपर्स ने मुंबई इंडियंस अमीरात को 45 रन से हराया और उसी के साथ ILT20 2025-26 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई |

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, अगस्त्य नंदा की परफॉर्मेंस पर क्या बोले क्रिटिक्स?

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | इस वक्त थिएटर्स में एक ही फिल्म का तूफान देखने को मिल रहा है, जो है- ‘धुरंधर’. रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. लेकिन अब नए साल की शुरुआत होने जा रही है. कुछ ही घंटे बाद हम 2026 में कदम रखेंगे और इसी के साथ सिनेमाप्रेमियों को भी बड़ी ट्रीट मिलेगी | जब थिएटर्स में धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होगी. जी हां, उनकी पिक्चर का न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री वालों को, बल्कि फैन्स को भी काफी इंतजार है | अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं. जबकि, उनके साथ ही जयदीप अहलावत भी पिक्चर का हिस्सा हैं. हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां देओल परिवार पहुंचा हुआ था. अब फिल्म ‘इक्कीस’ का रिलीज से पहले ही फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. जो कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने दिया है |

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं, पर ‘इक्कीस’ में उन्हें एक आखिरी बार देखने का मौका मिलेगा. यही वजह है कि फिल्म के मेकर्स भी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते. 1 जनवरी को रिलीज हो रही ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में मुकेश छाबड़ा भी पहुंचे हुए थे. जिन्होंने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म का पहला रिव्यू शेयर कर दिया है. साथ ही वो धर्मेंद्र को आखिरी बार देखकर काफी इमोशनल होते भी दिखे, जानिए उन्होंने X पर फिल्म को लेकर कैसा रिव्यू दिया है?

कैसी है ‘इक्कीस’? पहला रिव्यू आ गया

मुकेश छाबड़ा ने X पर एक ट्वीट शेयर किया. वो लिखते हैं- ”अभी-अभी इक्कीस देखी, एक ऐसी फ़िल्म जो पूरी तरह दिल से बनाई गई है. कोमल, ईमानदार कहानी जो फिल्म खत्म होने के बाद भी आपके साथ रहती है. धर्मेंद्र सर… क्या ग्रेस है, क्या गहराई है. अगर यह आपकी आखिरी फिल्म है, तो सच में दिल टूट गया | आपने हमें कुछ बहुत ही इमोशनल और जरूरी दिया है. आपको याद किया जाएगा, सर. और जयदीप अहलावत हैट्स ऑफ. मुझे सच में इसकी उम्मीद नहीं थी, और मुझे सरप्राइज होकर खुशी हुई. अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया का स्वागत. दोनों स्क्रीन पर बहुत अच्छे लगे, प्यारी आंखें, प्यारी केमिस्ट्री. अगस्त्य की मासूमियत और ईमानदारी सच में चमकती है. विवान शाह और सिकंदर खेर को स्पेशल मेंशन- शानदार काम. और सबसे ऊपर श्रीराम राघवन वो आदमी, वो मास्टर. एक बार फिर, सर… एक बार फिर. दिल को छू लेने वाली फिल्म, ईमानदारी से बताई गई. ऐसा सिनेमा जो पर्सनल सा लगता है”

किसपर बेस्ड है फिल्म ‘इक्कीस’?

दरअसल जिस फिल्म में अगस्त्य लीड रोल कर रहे हैं, यानी ‘इक्कीस’ सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी पर बेस्ड है. जो भारत के सबसे कम उम्र के अधिकारियों में से थे, जिन्हें 21 साल की उम्र में परमवीर चक्र मिला था. अब फिल्म में अगस्त्य नंदा है, जिनके पिता का किरदार धर्मेंद्र निभाते दिखेंगे |

रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड अवीवा का ‘इंदिरा भवन’ से निकला कनेक्शन, कौन हैं अवीवा के माता-पिता?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी-रॉबर्ड वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेन जल्द ही रिश्ते में बंधने जा रहे हैं. इसकी जानकारी मीडिया को मंगलवार को लगी, जिसके अनुसार रेहान और अवीवा दोनों पिछले सात सालों से साथ में हैं. इसी बीच प्रियंका गांधी का परिवार राजस्थान के सवाई माधौपुर जिले में है | कयास लगाए जा रहे हैं कि फैमिली फंक्शन के लिए गए होंगे. हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है |अवीवा के माता-पिता यानी की प्रियंका गांधी की समधन कौन है? उनका वाड्रा परिवार और इंदिरा भवन से क्या नाता है, इसको लेकर हर किसी के मन में सवाल पैदा हो रहा है |

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अवीवा के पिता इमरान बेग दिल्ली बेस्ड कारोबारी हैं और माता नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं, जो दिल्ली निवासी हैं. वाड्रा परिवार और अवीवा बेग के परिवार के बीच काफी पुराना संबंध रहा है. प्रियंका गांधी की समधन नंदिता बेग ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के इंटीरियर डिजाइन प्रियंका गांधी के मिलकर तैयार किया था | प्रियंका गांधी भी इंटीरियर डिजाइनर हैं. यानी यह तो साफ है कि यह कोई नया रिश्ता नहीं है, इन दोनों परिवार का काफी पुराना संबंध है. हालांकि, दोनों शादी के बंधन में कब बंधेंगे, इसकी अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है |

सवाई माधोपुर पहुंचा वाड्रा परिवार

मंगलवार को ही वाड्रा परिवार राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचा. चर्चा यह भी है कि सगाई के आयोजन की तैयारियों के लिए वाड्रा परिवार गए हुए हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है. नए साल का जश्न भी वाड्रा परिवार रणथंभौर में मना रहा है | शादी की डेट चाहे जब की रखी गई हो लेकिन जब से यह खबर मीडिया पर आई तो वाड्रा परिवार और अवीवा बेन गूगल ट्रेंड समेत पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. हर कोई दोनों परिवार के बारे में जानना चाह रहा है |

रेहान-अवीवा दोनों को फोटोग्राफी का शौक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेहान और अवीवा पिछले करीब 7 सालों से रिलेशनशिप में हैं. रेहान ने हाल ही में अवीवी को प्रपोज कर दिया. जब इसकी जानकारी दोनों के परिवार को लगी तो उन्होंने भी सहमति दे दी. जिसके बाद दोनों की सगाई होने जा रही है. रेहान वाड्रा की अगर बात करें तो वे इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं |फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग में काफी दिलचस्पी रखते हैं. वहीं अवीवा बेग भी प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं, जिन्हें फोटोग्राफी का काफी शौक है |

जश्न की तैयारी से पहले पढ़ लें पुलिस का ‘फरमान’, वरना नए साल की पहली सुबह कट सकती है थाने में

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

New year Celebration Advisory: हर साल की तरह राजधानी दिल्ली समेत सभी शहरों पर नए साल के जश्न के उपलक्ष्य की तैयारियों में लोग जुट गए हैं. धूम-धाम से नए साल का स्वागत करने की तैयारी है. पुलिस ने भी बढ़ती भीड़ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सख्ती कर दी है. ज्यादातर शहरों में पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सलाह दी है, इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है. दिल्ली मेट्रो भी कनॉट प्लेस के पास बने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के निकासी गेट को 9 बजे रात के बाद बंद करने की जानकारी दी है. यानी आज रात अगर आप पार्टी करने के मूड से निकल रहे हैं तो पुलिस की एडवाइजरी जरूर पढ़ें.

31 दिसंबर वो दिन है, जिसका लोग बड़े ही बेसब्री से इंतजार करते हैं कि धूम-धड़ाकों के साथ नए साल का स्वागत करेंगे. लेकिन इस दिन देश में सबसे ज्यादा हादसे की भी खबर रहती है, इसलिए पुलिस पहले से ही एक्टिव मोड पर आ गई है. पुलिस का कहना है कि नए साल की खुशियों में किसी की लापरवाही दूसरों की जान पर भारी नहीं पड़ने दी जाएगी. इसके साथ ही सभी पब, क्लब, बार, होटल संचालकों और रस्तरां को नोटिस जारी कर सख्त निर्देश दिया गया है. पुलिस ने तो यह भी कहा कि नशा करने वाले व्यक्तियों को सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी भी संचालकों की होगी.

नोएडा में खास इंतजाम
नए साल के जश्न से दो दिन पहले ही गौतमबुद्ध नगर समेत सभी पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद हो गए हैं. किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो, इसको रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. सबसे ज्यादा नजर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर रखी जा रही है. सिर्फ गौतमबुद्ध नगर में ही नए साल के लिए 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

गुरुग्राम में 5400 से ज्यादा पुलिसकर्मी मुस्तैद
नए साल के जश्न में लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए गुरुग्राम पुलिस ने 5,400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया है. इसके साथ ही पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनयेसएस) की धारा 168 के तहत सभी पब, बार, क्लब, रेस्तरां और होटल संचालकों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया गया है कि वे नशे में धुत किसी भी व्यक्ति को वाहन न चलाने दें. ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. गुरुग्राम में भारी पुलिस बल के अलावा, सुरक्षा उपकरणों से लैस जवाबी हमला दस्ता, मोटरसाइकिल सवार पुलिस कर्मी, पीसीआर, क्रेन, दमकल और एम्बुलेंस दलों समेत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

सीएम नीतीश ने जिस महिला डॉक्टर नुसरत का हिजाब खींचा उसने नहीं की नौकरी ज्वाइन 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। बिहार में डॉक्टर्स को अपॉइंटमेंट लेटर वितरित करने के दौरान महिला डॉक्टर के साथ मंच पर जो हुआ उसकी चर्चा देश और दुनिया में अभी भी जारी है। घटना के संबंध में खुद डॉक्टर नुसरत ने कहा था, जब नकाब खींचा, तो समझ नहीं आया कौन, कहां से मुझे खींच लेगा। वहां सब हंसने लगे थे। इतना कुछ पहले हो गया था, न जाने और क्या करते। मैं जल्दी-जल्दी वहां से निकली ताकि मुझे कोई देख न ले। थोड़ी देर बाद दोबारा वहां गई अपॉइंटमेंट लेटर फाड़कर फेंकने, लेकिन तब तक सब जा चुके थे। यह घटना नुसरत परवीन के साथ घटी, जिनका हिजाब बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जॉइनिंग लेटर देते वक्त खींच दिया था। 
जानकारी के मुताबिक तारीख 15 दिसंबर थी। इसके बाद से नुसरत सामने नहीं आई हैं। अब तक कुछ कहा भी नहीं है। बिहार सरकार की ओर से जॉइनिंग की तारीख बढ़ाने के बाद भी उन्होंने नौकरी जॉइन नहीं की है। नुसरत और उनका परिवार पटना से कोलकाता चला गया। भाई का दावा है कि पति ने नुसरत को मीडिया से बात करने और बाहर निकलने से मना किया है। परिवार भी इसका विरोध नहीं कर रहा, क्योंकि हम नहीं चाहते कि पति-पत्नी का रिश्ता बिगड़े।
नुसरत और उनका परिवार पटना में रह रहा था। नुसरत तिब्बी कॉलेज में पीजी कर रही हैं। पति डॉ. आसिफ साइकियाट्रिस्ट हैं। वे हाजीपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाते हैं और पटना के चांद मेमोरियल अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं। डॉ. नुसरत पटना के राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल से पढ़ाई कर रही हैं। यहां बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी की पढ़ाई होती है। नुसरत की नियुक्ति आयुष डॉक्टर के पद पर हुई है। उन्हें 20 दिसंबर 2025 को पटना सिटी के पीएचसी सदर में जॉइन करना था। हिजाब विवाद के बाद नुसरत ने नौकरी जॉइन नहीं की। इस दौरान इस जॉइनिंग की तारीख 31 दिसंबर कर दी गई। अगर वे इस तारीख तक जॉइन नहीं करती हैं, तो उनका अपॉइंटमेंट रद्द हो सकता है।
इस विवाद के बाद सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ लखनऊ, रांची और श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई गई। सपा की प्रदेश प्रवक्ता सुमैया राणा ने लखनऊ के कैसरबाग थाने में सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सुमैया मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी हैं। झारखंड की राजधानी रांची के इटकी थाने में सोशल वर्कर मो. मुर्तजा आलम ने शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि धार्मिक पोशाक के साथ सार्वजनिक मंच पर किया गया ऐसा व्यवहार आपत्तिजनक है। वहीं जम्मू-कश्मीर के विपक्षी दल पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने श्रीनगर पुलिस में नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और नीतीश के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Previous articleविधायक लखेश्वर बघेल के घर में मची चीख-पुकार, पत्नी ने खुद को किया लहूलुहान; जानें अब कैसी है हालत
Next articleलातूर: शराब परोसने से मना करने पर बार मालिक की नृशंस हत्या
News Desk

 कड़ाके की सर्दी के बीच आंतकियों के खिलाफ चालू है सेना का ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की सर्दी के बीच सेना ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक मोर्चा खोल दिया है। किश्तवाड़ और डोडा के दुर्गम, बर्फ से ढके जंगलों में बीते सात दिनों से लगातार ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ चालू है। यह अब तक का सबसे बड़ा सर्दी में हो रहा सर्च ऑपरेशन है, जिसमें करीब दो हजार जवान तैनात हैं। खुफिया इनपुट्स के मुताबिक इन इलाकों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, जिन्हें पूरी तरह घेरा गया है। 
आमतौर पर आतंकी सर्दियों में बर्फबारी, कोहरे और बंद रास्तों का फायदा उठाकर जंगलों में छिपते हैं। लेकिन इस बार सेना ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अस्थायी बेस, फॉरवर्ड पोस्ट और सर्विलांस प्वाइंट स्थापित किए हैं। माइनस तापमान, तेज बर्फीली हवाओं और घने जंगलों के बीच जवान चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग कर रहे हैं। घाटियों से लेकर पहाड़ी रिजलाइन तक हर संभावित मूवमेंट कॉरिडोर को सील किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, हाल के महीनों में सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई के चलते आतंकी ऊंचे और निर्जन इलाकों में सिमट गए हैं। लोकल आबादी से कटने के कारण उन्हें न रसद मिल पा रही है और न ही किसी बड़े हमले की योजना बनाने का मौका। कुछ आतंकी गांवों में दबाव बनाकर मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोकल समर्थन करीब खत्म हो चुका है।
इस अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के इनामी कमांडर सैफुल्लाह और उसके सहयोगी आदिल की तलाश जारी है। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है। लोगों ने खुलकर सेना का समर्थन कर आतंकियों को देश का दुश्मन बताते हुए उनके खिलाफ सूचना देने की बात कही है।
ऑपरेशन पूरी तरह मल्टी-एजेंसी आपरेट किया जा रहा है। सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप, वन गार्ड्स और ग्राम रक्षा गार्डस मिलकर ऑपरेशन आल आउट में जुटे हैं। ड्रोन, थर्मल इमेजिंग, ग्राउंड सेंसर और सर्विलांस रडार जैसी आधुनिक तकनीक से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Previous articleWho is Aviva Baig: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की होने वाली दुल्हनिया कौन हैं अवीवा बेग?
Next articleवोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, 2.89 करोड़ नाम हटाए गए, आजाद बोले– 2024 के वोट किसके थे?
News Desk

भारतीय राजनीति की चुनावी रणभूमि में दिग्गजों की हार और बदलती दिखी सियासी जमीन

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। राजनीति का मैदान भी किसी अन्य क्षेत्र की तरह अनिश्चितताओं से भरा होता है। यहाँ एक साल किसी के लिए सुनहरी उपलब्धियां लेकर आता है, तो किसी के लिए भारी नुकसान का सबब बन जाता है। साल 2025 भारतीय राजनीति के कई बड़े चेहरों के लिए अग्निपरीक्षा की तरह रहा, जहाँ सत्ता के समीकरणों ने कई दिग्गजों को अर्श से फर्श पर ला खड़ा किया। सत्ता की राजनीति में सफलता का पैमाना केवल चुनावी जीत होती है, और जब यह हाथ से फिसलती है, तो नेतृत्व और रणनीति दोनों पर गंभीर सवाल खड़े होने लगते हैं।

केजरीवाल की दिल्ली में विदाई
आम आदमी पार्टी और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए साल 2025 किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा। दिल्ली विधानसभा चुनावों में जनता ने ऐसा जनादेश दिया कि खुद अरविंद केजरीवाल अपनी सीट भी नहीं बचा सके। उनके सबसे भरोसेमंद साथी मनीष सिसोदिया, जिनका चुनावी क्षेत्र पटपड़गंज से बदलकर जंगपुरा किया गया था, उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की सत्ता हाथ से निकलने के बाद केजरीवाल ने पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों पर ध्यान केंद्रित किया। पंजाब और गुजरात के उपचुनावों में मिली छोटी जीत ने उनके मनोबल को सहारा तो दिया है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में मिली शिकस्त का दर्द केवल सत्ता में वापसी से ही कम हो सकता है।

बिहार में तेजस्वी का संघर्ष
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 तेजस्वी यादव के लिए करो या मरो की स्थिति वाला था। अपने पिता लालू यादव के मार्गदर्शन और सक्रिय उपस्थिति के बावजूद तेजस्वी उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। जहाँ वे मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे थे, वहीं नतीजों ने उन्हें विपक्ष की कतार में भी काफी पीछे धकेल दिया। आरजेडी को महज 25 सीटें मिलीं, जो नेता प्रतिपक्ष का पद बचाने के लिए पर्याप्त थीं। हार के बाद सहयोगी दलों या पारिवारिक सदस्यों पर जिम्मेदारी डालना आसान है, लेकिन एक नेतृत्वकर्ता के तौर पर हार का सबसे बड़ा बोझ उन्हीं के कंधों पर है।

राहुल गांधी की चुनौतियां और वोट-चोरी मुहिम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए दिल्ली और बिहार दोनों राज्यों के नतीजे निराशाजनक रहे। दिल्ली में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका, जबकि बिहार में पार्टी की स्थिति ओवैसी की पार्टी के बराबर सिमट कर रह गई। इन चुनावों के बाद राहुल गांधी ने वोट-चोरी के खिलाफ एक नया अभियान शुरू किया है, जिसे वोट चोर, गद्दी छोड़ का नारा दिया गया है। हालाँकि, उनकी वोटर अधिकार यात्रा जमीन पर वोटर्स को आकर्षित करने में नाकाम रही।

प्रशांत किशोर की जन सुराज और मुकेश सहनी का शून्य
रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर के लिए 2025 एक कड़ा सबक लेकर आया। उनकी जन सुराज पार्टी ने बड़े स्तर पर चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। स्वयं प्रशांत किशोर ने इस हार की जिम्मेदारी ली, लेकिन उनकी भविष्य की रणनीति अब भी रहस्य बनी हुई है। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी, जिन्हें महागठबंधन की ओर से उपमुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया था, वे शून्य पर सिमट गए। 2020 में चार सीटें जीतने वाले सहनी के लिए यह राजनीतिक अस्तित्व का संकट बन गया है।
दूसरी ओर, तेज प्रताप यादव जैसे नेताओं के लिए पारिवारिक अंतर्कलह और पार्टी से अलग राह चुनना भारी पड़ा। राजनीति के इस दौर में पुष्पम प्रिया चौधरी जैसे चेहरे भी नजर आए, जो पांच साल के संघर्ष के बाद भी खुद को उसी मुकाम पर खड़ा पा रही हैं जहाँ से उन्होंने शुरुआत की थी। 2025 का यह चुनावी साल स्पष्ट करता है कि राजनीति में पुराने समीकरणों और नारों से ज्यादा जनता की नब्ज पहचानना अनिवार्य है।

 भारत की चौथी बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी का समुद्री परीक्षण शुरु 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। भारत की चौथी बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी-एस का समुद्री परीक्षण शुरू हो गया है। 7000 टन वजनी यह पनडुब्बी पिछले सप्ताह विशाखापत्तनम बंदरगाह स्थित शिपबिल्डिंग सेंटर (एसबीसी) से समुद्री परीक्षण के लिए रवाना हुई। एस4 सितारा (चार सितारा) अरिहंत श्रेणी की बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों की श्रृंखला की अंतिम पनडुब्बी है और इसमें 3500 किलोमीटर से अधिक की मारक क्षमता वाली आठ परमाणु-युक्त के-4 पनडुब्बी-प्रवेशित बैलिस्टिक मिसाइलें (एसएलबीएम) हैं।
एस4 सितारा पनडुब्बी के 80 प्रतिशत से अधिक उपकरण स्वदेशी घटकों से निर्मित हैं, जो चारों इकाइयों में सबसे अधिक है। पनडुब्बी का परीक्षण एक वर्ष तक चलने की उम्मीद है, जिसके बाद यह 2027 की शुरुआत तक सेवा में शामिल हो सकती है। 
भारत के पास अब समुद्र में चार एसएसबीएन हैं, जिसमें से दो सेवा में हैं और दो का परीक्षण चल रहा हैं। तीसरा एसएसबीएन, आईएनएस अरिधमन, अपने समुद्री परीक्षण पूरे कर चुका है और 2026 के अंत में कमीशन होने के लिए तैयार है। यह रणनीतिक उपलब्धि उस परियोजना की परिणति है जो 1984 में तीन एसएसबीएन की आपूर्ति के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वेसल (एटीवी) परियोजना की स्थापना के साथ शुरू हुई थी। एस 4 सितारा को एक दशक से भी पहले एस4 और बड़ी एस5 एसएसबीएन परियोजना के बीच एक अंतरिम समाधान के रूप में ऑर्डर किया गया था।

Previous articleकला और साहित्य मन को प्रदान करते हैं आत्मिक अनुभूति : पटेल
Next articleउज्जैन में टीआई ने फांसी के फंदे से युवक को उतारकर सीपीआर देकर बचाई जान
News Desk

तू मेरी मैं तेरा’ के बाद कार्तिक आर्यन का बड़ा कदम, इस डायरेक्टर के साथ जुड़े बड़े प्रोजेक्ट में

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हुई | फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. ऑडियंस को भी ये खास पसंद नहीं आई | पहले वीकेंड पर इसकी कमाई के आंकड़ों से साफ है कि फिल्म फ्लॉप हो गई है | भले ही कार्तिक की ये फिल्म पिट गई हो, लेकिन अब वो अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुटने वाले हैं | इसकी लिए उन्होंने एक बार फिर डायरेक्टर कबीर खान से हाथ मिलाया है |

रोमांस और कॉमेडी करने के बाद कार्तिक आर्यन फिर से सीरियस रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं | कार्तिक आर्यन और कबीर खान एक बार फिर जबरदस्त कोलैबोरेशन करने के लिए तैयार हैं | इससे पहले कार्तिक आर्यन ने ‘चंदू चैंपियन’ में कबीर खान के साथ काम किया था. यानी ये कार्तिक और कबीर का दूसरा कोलैबोरेशन होगा |

बड़े बजट की फिल्म बनाएंगे कबीर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स एडवेंचर फिल्म होगी | साथ ही, इस बार कहानी कश्मीर के खूबसूरत बैकग्राउंड से सामने आएगी, जिसमें एक बड़ा प्रोडक्शन बजट और एक बड़ा शूटिंग प्लान होगा | हालांकि, कार्तिक और कबीर की पिछली फिल्म चंदू चैंपियन कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई थी | ऐसे में देखना ये होगा कि दोनों का नया प्रोजेक्ट ऑडियंस को पसंद आता है या नहीं |

फिल्म के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन

कार्तिक आर्यन इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह से कमिटेड हैं | एक्टर इस अनोखी स्पोर्ट्स एडवेंचर फिल्म में अपने रोल की तैयारी के लिए कड़ी ट्रेनिंग और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी करेंगे | फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 से अक्टूबर 2026 तक चलेगी यानी पूरे नौ महीने लगातार शूटिंग होगी. मेकर्स ने दुनियाभर में अच्छी लोकेशन्स पर शूटिंग करने का प्लान बनाया है | कई इंटरनेशनल लोकेशन्स पर शूटिंग का मतलब है कि कहानी का कैनवस काफी बड़ा होने वाला है | ये फिल्म साल 2027 तक रिलीज हो सकती है |

Previous articleउज्जैन में टीआई ने फांसी के फंदे से युवक को उतारकर सीपीआर देकर बचाई जान
News Desk