जापान को पछाड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत बना हिंदुस्तान, लेकिन ‘आम आदमी’ के लिए ये है बड़ा सच

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Indian Economy: भारत ने वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है. केंद्रीय सरकार के साल के आख़िर में आर्थिक समीक्षा के मुताबिक भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. भारत ने जापान को GDP के मामले में पीछे छोड़ दिया है और अब जर्मनी को कंपीट करके दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है.

उम्मीद की जा रही है कि अब से कुल 4 साल बाद, यानी 2030 तक भारत 7.3 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बन जाएगा. हलांकि, इस कामयाबी के जश्न में बड़ी आर्थिक महाशक्तियों के मुक़ाबले भारत में प्रति व्यक्ति आय काफ़ी कम है और विचार करने वाली है. क्योंकि, भारत बतौर राष्ट्र अमीर और ताकतवर तो बन रहा है, लेकिन आम भारतीय नागरिकों की आर्थिक स्थिति फटे चादर की तरह है. खैर, फ़िलहाल कामयाबी की बात करते हैं, फिर प्रति व्यक्ति आय का ज़िक्र करेंगे.

भारत की नई आर्थिक रैंकिंग
भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) अब लगभग US$ 4.18 ट्रिलियन है, जिससे वह जापान (US$ 4.46 ट्रिलियन) से ऊपर आ गया है और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में चौथा स्थान हासिल कर चुका है. इस उपलब्धि के साथ भारत केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी से पीछे है. सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक ये बदलाव IMF (International Monetary Fund) की अनुमानित GDP आकड़ों पर आधारित हैं, जिन्हें 2025 और 2026 के लिए अपडेट किया गया है. इस आर्थिक रैंकिंग में भारतीय लोगों की मेहनत और उनकी ख़रीदने की क्षमता ने इकॉनमी को काफ़ी हद तक बूस्ट किया है. आर्थिक जानकारों के मुताबिक़ मजबूत घरेलू खपत और कड़े संरचनात्मक सुधारों के दम पर भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है.

भविष्य की दिशा
सरकार का बयान स्पष्ट करता है कि यदि वर्तमान आर्थिक प्रदर्शन जारी रहा, तो भारत 2030 तक जर्मनी को भी पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. इसके लिए भारत का GDP अनुमानित रूप से 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच सकता है. विश्लेषकों के मुताबिक, भारत की यह छलांग तेजी से बढ़ती घरेलू खपत, निर्यात नेटवर्क मजबूत होना, सर्विस सेक्टर और इंफ्रा सेक्टर में विस्तृत विकास और संरचनात्मक सुधारों के कारण संभव हो रही है.

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की वास्तविक GDP वृद्धि दर लगभग 8.2% रही, जो पिछले तिमाही के 7.8% और पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के 7.4% से कहीं अधिक है. यह छह तिमाहियों में सबसे उच्च वृद्धि दिखाती है और वैश्विक व्यापार की अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है.

वैश्विक संस्थाओं के अनुमानों से समर्थन
विश्व बैंक भारत की वृद्धि दर को 2026 में लगभग 6.5% का अनुमान दे रहा है. मूडीज़ के अनुमानों के अनुसार भारत G20 देशों में सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्था बना रहेगा. IMF ने 2026 के लिए भारत के GDP को US$ 4.51 ट्रिलियन के करीब और जापान के आंकड़ों से आगे रखा है.

भारत तो अमीर, लेकिन भारतीय गरीब
हालांकि नॉमिनल GDP के मामले में भारत का विस्तार गंभीरता से गौर करने वाला है, क्योंकि GDP प्रति व्यक्ति (per capita) अभी भी कई विकसित अर्थव्यवस्थाओं से काफी कम है। उदाहरण के लिए, भारत का GDP प्रति व्यक्ति लगभग 2,694 अमेरिकी डॉलर है, जबकि जापान और जर्मनी में यह क्रमशः 32,487 अमेरिकी डॉलर और 56,103 अमेरिकी डॉलर के आसपास है.

भारत की अर्थव्यवस्था आकार में बड़ी होने के बावजूद, प्रति नागरिक आर्थिक समृद्धि के मामले में अभी लंबा सफ़र तय करना बाकी है. यही वजह है कि नीति-निर्माताओं के लिए अब अगली बड़ी चुनौती केवल GDP बढ़ाना नहीं, बल्कि समावेशी विकास (inclusive growth) सुनिश्चित करना है. ताकि, विकास के लाभ समाज के बड़े हिस्से तक पहुँच सकें. रोजगार सृजन, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा, उत्पादकता में सुधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनाना इस दिशा के प्रमुख कदम माने जा रहे हैं.

दिल्ली में ‘गैस चैम्बर’ और कोहरे का डबल अटैक; 148 उड़ानें रद्द होने से मचा हड़कंप, निकलने से पहले देख लें नई एडवाइजरी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Flights Cancelled: दिल्ली-NCR में घने के कोहरे के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 148 फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं. इसमें 70 प्रस्थान और 78 आगमन की फ्लाइट शामिल हैं. इसके अलावा 2 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है. घने कोहरे का असर कई ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा है. ट्रेन में देरी की वजह से दिल्ली के कई स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है. दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही विजिबिलिटी काफी कम रही, जिसकी वजह से सड़क मार्ग वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कम बिजिविलिटी बनी वजह
दिल्ली में प्रदूषण को लेकर एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने दो दिन (31 दिसंबर और 1 जनवरी) हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रहने की संभावना जताई है. दिल्ली में आज के मौसम की अगर बात की जाए तो IGI एयरपोर्ट पर सुबह करीब 8 बजे सामान्य बिजिविलिटी 250 मीटर रही, जबकि रनवे पर 600 से 1000 मीटर के बीच रही. खराब बिजिविलिटी को देखते हुए IGI एयरपोर्ट ने फ्लाइट कैंसिल करने का निर्णय लिया.

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एजवाइजरी
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी किया है, जिसमें बताया, “हवाई अड्डे पर दृश्यता में सुधार हो रहा है. हालांकि, कुछ उड़ानें अभी भी प्रभावित हो सकती हैं. कृपया आश्वस्त रहें कि हमारे अधिकारी यात्रियों की सहायता करने और सभी टर्मिनलों पर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें.”

प्रदूषण और घने कोहरे को लेकर अलर्ट
दिल्ली में प्रदूषण और घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है. जिसमें बताया कि हवा की स्पीड काफी धीरे हो गई है और वेंटिलेशन इंडेक्स 6,000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड से नीचे चला गया है, जिसकी वजह से आने वाले 6 दिनों तक वायु गुणवत्ता बहुत खराब की श्रेणी में रह सकता है. कोहरा भी आज पिछले कई दिनों की तुलना में काफी ज्यादा है. दिल्ली में रहने वाले लोग घने कोहरे और खतरनाक हवा की क्वालिटी से जूझ रहे हैं.

तूफानी पारी, 14 छक्के और शतक! सरफराज खान ने किया जोरदार प्रदर्शन

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

कहते हैं अंत भला तो सब भला. सरफराज खान ने भी वही किया. उन्होंने साल 2025 में अपने क्रिकेट सफर का अंत धमाकेदार किया है. सरफराज खान ने विजय हजारे ट्रॉफी में साल 2025 के आखिरी दिन पर दमदार शतक जड़ा है. सरफराज खान का ये शतक गोवा के खिलाफ आया है. मुंबई और गोवा के बीच ये मुकाबला जयपुर में खेला जा रहा था, जिसमें सरफराज खान ने शतक जड़ा. इस शतकीय पारी के दौरान सरफराज खान का सामना गोवा की टीम से खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर से भी हुआ. सरफराज ने अर्जुन की गेंदों को जमकर धुना |

75 गेंद, 157 रन… सरफराज खान का तूफानी शतक

सरफराज खान ने गोवा के खिलाफ 75 गेंदों पर 157 रन बनाए. 209 से भी ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में सरफराज खान ने 14 छक्के और 9 चौके जमाए. हालांकि, ये तो सरफराज खान की पूरी पारी का हाल रहा. इस दौरान शतक उन्होंने सिर्फ 57 गेंदों में ही पूरा कर लियाथा. शतक तक पहुंचने के लिए सरफराज खान ने 8 छक्के का सहारा लिया |

सरफराज खान ने टूर्नामेंट में ठोका पहला शतक

विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में ये सरफराज खान के बल्ले से निकला पहला शतक है. इससे पहले इस सीजन में उनका बेस्ट स्कोर 55 रन का था, जो उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में बनाए थे. लिस्ट ए क्रिकेट में सरफराज खान का ये तीसरा शतक है |

सरफराज खान VS अर्जुन तेंदुलकर

मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने अपनी हाहाकारी इनिंग के दौरान गोवा के 6 गेंदबाजों का सामना किया, जिसमें एक अर्जुन तेंदुलकर रहे. जयपुर की पिच पर सरफराज खान और अर्जुन तेंदुलकर का सामना सिर्फ 6 गेंदों के लिए हुआ. लेकिन, उन 6 गेंदों में ही सरफराज ने अर्जुन तेंदुलकर के खिलाफ अच्छे खासे रन बना लिए. उन्होंने अर्जुन की 6 गेंदों पर 11 रन बनाए |

सरफराज ने सेलेक्टर्स को दिया संदेश

गोवा के खिलाफ शतक जड़कर सरफराज खान ने साल 2025 का अंत तो धमाकेदार किया ही है. इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के सेलेक्टर्स के लिए भी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले पैगाम छोड़ दिया है. भारतीय सेलेक्टर्स जल्दी ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान करेंगे. उम्मीद है इस शतक के बाद सरफराज खान भी चुने जाने के एक कंटेंडर होंगे |

गिग वर्कर्स की मांगों पर हड़ताल, सामान की तुरंत डिलीवरी नहीं, नए साल में होगा असर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

एक तरफ जहां नया साल दस्तक देने को है. वहीं दूसरी तरफ गिग वर्कर्स हड़ताल पर हैं. मतलब 10 मिनट में आपके सामान की होने वाली डिलीवरी में अब काफी समय लग सकता है. इस हड़ताल के पीछे की वजह डिलीवरी के लिए मिलने वाले भुगतान में बढ़ोतरी की मांग है. वर्कर्स ने कहा कि डिलीवरी पेमेंट घटाई गई है और काम के घंटे बढ़ाए गए हैं. ऐसा करने से उनकी आमदनी 50 फीसदी तक कम हो गई है  |

डिलीवरी एप्स स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिंग, जैप्टो, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन लिए काम करने वाले गिग वर्कर्स ने एक बार फिर से आज से हड़ताल करने का ऐलान किया है |

गिग वर्कर्स की क्या है शिकायत?

गिग वर्कर्स का आरोप है कि कंपनी चाहे जो भी हो मनमाने ढंग से डिलीवरी पेमेंट, इंसेंटिव और बोनस घटा रही हैं. पहले आमदनी अच्छी हो जाती थी. हालांकि पहले के मुकाबले आज आमदनी आधी हो चुकी है. हालात ये हैं कि अक्सर 7 से 8 घंटे का काम करने और दर्जनों डिलीवरी करने के बावजूद कमाई के नाम पर 400 से 500 रुपये ही मिलते हैं. पहले इतने ही समय काम करने पर एक हजार रुपये तक कमा लेते थे |

वर्कर्स ने बताया कि पहले मन से काम किया करते थे. आज काम मजबूरी बन गया है. हम लोग 17 से 18 घंटे काम करते हैं. इसके बाद भी इनकम नहीं हो रही है. ऊपर से कम समय में ज्यादा डिलीवरी करने का दबाव रहता है. अगर रास्ते में जाम मिल जाए तो ग्राहक बुरा व्यवहार करते हैं.अगर जल्दी पहुंचने के चक्कर में कोई हादसा हो जाए तो ना ही इलाज की सुविधा मिलती है ना ही इंश्योरेंस है |

आधी बची अब इनकम

इससे पहले 25 दिसंबर को भी इन गिग वर्कर्स ने हड़ताल की थी. लेकिन, इससे समस्या का समाधान होने की जगह और बढ़ गई | इन लोगों ने बताया कि स्ट्राइक करने और आवाज उठाने पर टीम लीडर ने ID ब्लॉक करने और पुलिस से पिटवाने की धमकी दी गई. जहां पर 5 घंटे में औसतन 15 ऑर्डर मिलते थे अब घटकर महज 7/8 ही रह गए हैं. इंसेंटिव भी फिक्स नहीं है |

वर्कर्स का कहना है कि बीते कुछ महीनों में पेमेंट स्ट्रक्चर में हुए बदलावों से उनकी आमदनी 50% तक गिर गई है. साथ ही, बढ़ती लागत और काम के अनिश्चित घंटे उनके लिए नो-सिक्योरिटी ज़ोन जैसा हाल बना रहे हैं |

क्या हैं गिग वर्कर्स की मांग?

गिग वर्कर्स की मांगे हैं कि डिस्टेंस और समय के हिसाब से डिलीवरी की सही पेमेंट, फेयर इंसेंटिव, बीमा पॉलिसी और हेल्थ बेनिफिट दिए जाएं. लेकिन, असंगठित क्षेत्र, सभी गिग वर्कर्स में यूनिटी ना होने की वजह से उनकी बातों को सुना नहीं जाता | इसी का फायदा कंपनियां उठाती हैं. जबकि कुछ ऐप कंपनियों का कहना है कि नए पेमेंट मॉडल परफॉर्मेंस-बेस्ड हैं और उनका मक़सद असरदार डिलीवरी नेटवर्क बनाना है|

आपको बता दें कि देश में तकरीबन 80 लाख से ज़्यादा गिग वर्कर्स हैं, जो डिलीवरी, लॉजिस्टिक्स और राइड-शेयरिंग सेक्टर में काम करते हैं.लेकिन,रोजगार का यह मॉडल लचीला तो है, लेकिन इसमें सामाजिक सुरक्षा और न्यूनतम वेतन को लेकर कानूनी ढाँचा अभी भी स्पष्ट नहीं है |

दुकानदार भी गिग वर्कर्स के समर्थन में

गिग वर्कर्स की हड़ताल से डिलीवरी नेटवर्क की रफ्तार पर फर्क भी देखने को मिल रहा है. पिछली हड़ताल की वजह से देश के कई हिस्सों खासकर गुरुग्राम में फूड और ग्रोसरी डिलीवरी ऐप्स की सेवाओं पर असर पड़ा है. जिसकी वजह से फूड आउटलेट्स और कस्टमर्स भी परेशान हैं. गुरुग्राम में वैराइटी ऑमलेट चलाने वाले दीपक ने बताया कि उनकी 70/80% बिक्री ऑनलाइन ही हुआ करती थी. हड़ताल की वजह से 80% सेल कम हुई |

आगे कहा कि खाना बना रह गया लेकिन डिलीवरी बॉय नहीं आया. उनके साथ गलत हो रहा है. उनको काम का पूरा पैसा नहीं मिल रहा है. तो वहीं आई एक महिला का कहना है कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर हम ऑनलाइन ही मंगवाते हैं. लेकिन, इस बार काफी परेशानी हुई. अब अगर 31 दिसंबर को भी हड़ताल रही तो परेशानी और बढ़ जाएगी. वो पूछते हैं कि जब ये ऐप्स हमसे डिलीवरी का पूरा पैसा लेती हैं तो इन वर्करों को क्यों नहीं देती |

आमिर खान की चाल से बेटे की फिल्म बनी सुरक्षित, ‘धुरंधर’ की वजह से खिसकी डेट

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी की फिल्म ‘मेरे रहो’ की रिलीज़ डेट खिसका दी गई है. मेकर्स पहले इस फिल्म को 12 दिसंबर को ही रिलीज़ करने की तैयारी में थे, लेकिन दिसंबर में कई बड़ी फिल्मों के होने के चलते आमिर खान ने बेटे की फिल्म को आगे बढ़ाना ही बेहतर समझा. इस फिल्म को आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले प्रोड्यूस किया है. वो अब इसे अगले साल यानी 2026 की गर्मी में रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं. माना जा रहा है कि ‘मेरे रहो’ अब जुलाई 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी |

जुनैद और सई की इस फिल्म की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम काफी पहले ही पूरा कर लिया गया था. फिल्म के प्रमोशन की जिम्मेदारी भी आमिर खान के हाथों में ही थी. हालांकि उन्होंने पहले ही भांप लिया था कि दिसंबर में ‘मेरे रहो’ को रिलीज़ करना अच्छा आइडिया नहीं है. जिस तरह से धुरंधर ने दिसंबर में आई कई फिल्मों का हाल किया, उससे साफ है कि आमिर का फैसला एक दम सही साबित हुआ है |

आमिर खान की समझदारी आई काम!

एक सोर्स ने मिड डो को बताया कि फिल्म को पोस्टपोन करना कैसे कमर्शियली समझदारी भरा फैसला था. सोर्स ने कहा, “दिसंबर का महीना कई बड़ी फिल्मों से भरा था. धुरंधर एक बड़ी फिल्म थी और ये बात आमिर ने पहले ही समझ ली थी. इसके अलावा दिसंबर में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की एक बड़ी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म (तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी) थी. इसलिए टकराव से बचना कमर्शियली समझदारी भरा फैसला रहा.” ये बात भी कही गई कि अगर जुनैद की फिल्म रिलीज़ होती तो उसे डिस्ट्रिब्यूशन और एग्जिबीशन के लेवल पर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता |

रामायण से पहले सई का बॉलीवुड डेब्यू

लवयापा के बाद ‘मेरे रहो’ जुनैद खान की दूसरी थिएट्रिकल रिलीज़ होगी. वहीं ये फिल्म सई पल्लवी की बॉलीवुड में डेब्यू पिक्चर होगी. हालांकि वो नितेश तिवारी की ‘रामायाण’ का भी हिस्सा हैं. मगर ये फिल्म नवंबर में दिवाली के मौके पर आएगी. ऐसे में सई का डेब्यू जुलाई में आ रही ‘मेरे रहो’ से ही होगा |

जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म की रिलीज़ डेट पहली बार नहीं बदली है. पहले इसे 7 नवंबर को रिलीज़ किया जाना था, मगर मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर के 12 दिसंबर कर दिया था. यही नहीं फिल्म का नाम भी बदला जा चुका है. ‘मेरे रहो’ से पहले इस फिल्म का नाम ‘एक दिन’ रखा गया था |

Zomato-Swiggy का न्यू ईयर धमाका! डिलीवरी पार्टनर्स की जेब में आएंगे ज्यादा पैसे, जानें कंपनी के इस बड़े ऐलान की इनसाइड स्टोरी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Zomato-Swiggy Workers: नए साल से पहले ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. डिलीवरी वर्कर्स और गिग कर्मचारियों ने 31 दिसंबर को काम बंद कर हड़ताल करने का ऐलान किया था, जिसके बाद जोमैटो और स्विगी ने अपने कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. डिलीवरी कर्मचारी अपनी हड़ताल जारी रखते तो कंपनी को भारी नुकसान की संभावना थी. क्योंकि देशभर में आज न्यू ईयर ईव पर काफी मात्रा में फूड की डिलीवरी की जाएगी.

कंपनियों के इस ऐलान से डिलीवरी वर्कर्स को काफी राहत मिल सकेगी. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कंपनियों ने ही आनन-फानन में गिग वर्कर्स को ज्यादा पेमेंट्स देने का ऑफर किया है. ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया है कि ताकि न्यू ईयर पर ऑर्डर को लेकर कोई रुकावट न आए. यह त्योहारों के समय कंपनी का एक स्टैंडर्ड तरीका है. जब डिलीवरी वर्कर्स ने ऐलान किया तो कंपनी को लगा कि इससे कामकाज पर असर पड़ सकता है. तो उन्होंने चिंता जताते हुए बीच का रास्ता निकाला.

जोमैटो ने क्या किया ऐलान?
डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने न्यू ईयर ईव पर शाम 6 बजे से लेकर 12 बजे के बीच यानी पीक आवर्स के दौरान डिलीवरी पार्टनर्स को हर ऑर्डर करीब 120 से 150 रुपए का पेमेंट देने का ऐलान किया है. सूत्रों के अनुसार, जोमैटो ने दिनभर में 3000 तक की कमाई का वादा किया है. हालांकि यह ऑर्डर और वर्कर की उपलब्धता पर निर्भर करेगा. इतना ही नहीं जो ऑर्डर कैंसिल होने पर चार्ज लगाया जाता था. वह भी माफ कर दिया गया है.

स्विगी ने भी किया ऐलान
स्विगी ने भी डिलीवरी वर्कर्स के लिए इंसेंटिव बढ़ाने का ऐलान किया है. जहां जोमैटो ने 3 हजार तक की कमाई का वादा किया है तो वहीं स्विगी ने 31 दिसंबर की रात से लेकर 1 जनवरी 2026 के बीच वर्कर्स को 10 हजार रुपए तक की कमाई का खुला ऑफर दिया है. वहीं पीक टाइम शाम 6 बजे से लेकर रात बजे तक 2, 000 रुपए अतिरिक्त कमाई को भी जोड़ा गया है. ताकि व्यस्त टाइम के बीच भी ऑर्डर को सही-सलामत पहुंचा सकें.

Previous articleCM योगी ने सभी अपर मुख्य सचिवों को दिए आदेश, सरकारी भर्तियों में आरक्षण का सख्त पालन
Next articleनए साल के जश्न में खपाने की थी तैयारी, हरियाणा से आई 40 लाख की अवैध शराब जब्त; जानें कैसे खुली पोल
News Desk

बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर, KKR और शाहरुख खान को फटकार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

 बांग्लादेश में पिछले कई दिनों के अंदर लगातार हिंदूओं की हत्या हो रही है. इसी बीच आईपीएल की टीम केकेआर ने एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को 9 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीद लिया. केकेआर के बांग्लादेशी क्रिकेटर खरीदने पर विरोध देखने को मिल रहा है. हाल ही में देश के प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने अपनी कथा के दौरान बांग्लादेशी क्रिकेटर को शामिल करने पर KKR को चेतावनी दे दी. इस दौरान उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि IPL में बांग्लादेशी क्रिकेटर को जगह क्यों दी गई? हिंदुओं की भावनाओं को बार-बार अनदेखा क्यों किया जाता है? उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है |

देवकीनंदन ठाकुर ने क्या कहा?

देवकीनंदन ठाकुर ने अपनी कथा के दौरान बांग्लादेश के क्रिकेटर को आईपीएल में शामिल करने को लेकर कहा, “हमने सर्च करवाया कि किस-किस आईपीएल की टीम में बांग्लादेशी क्रिकेटर है. पता चला कि आईपीएल में एक टीम ऐसी है, जिसने बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदा है. एक मात्र बांग्लादेशी क्रिकेटर को पता है किसने खरीदा है, उसका मालिक यहीं मुंबई में रहता है. एक टीम का मालिक है वो, हमने सुना है उसको पाकिस्तान से भी बहुत प्रेम है. जो हिंदुओं को दुख दे, उनसे उसको प्रेम बहुत है.”

हीरे बनाने वाले जीरो भी बनाते हैं

केकेआर के मालिक का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि अगर तुम्हें हिंदुओं के मरने का दुख है. भारत से प्रेम है. तो 6 वर्ष की बच्ची को जलाए जाने का दुख तुमको भी है. तो मिस्टर केकेआर उस खिलाड़ी को, बांग्लादेश के खिलाड़ी को तुरंत बाहर करो, तुरंत बाहर करो. अगर वो खिलाड़ी तुम्हारी टीम में रहा तो हम मजबूर हो जाएंगे तुम्हारी टीम को बहिष्कार करने के लिए. और उस खिलाड़ी को भारत से बांग्लादेश भेजने के लिए. कौन-कौन चाहता है कि उसे बांग्लादेश भेजा जाए, दोनों हाथ उठाइए. ये सब चाहते हैं, मिस्टर केकेआर तुम भूलो मत कि इसी हिंदुस्तान और हिंदुस्तानियों ने तुमको हीरो बनाया है, जो हीरो बना सकता है वह तुमको जीरो भी बना सकता है |

देवकीनंदन ठाकुर बोले- खेला होवे

देवकीनंदन ठाकुर बोले, “बांग्लादेशी क्रिकेटर को कितने में खरीदा गया है, 9 करोड़ 20 लाख रुपए में. यह पैसा कहां जाएगा, किस चीज में प्रयोग होगा. तमाम हिंदू मारे जाएंगे? ये पैसा देगा कौन? हिंदुस्तान में अपने आप को हीरो कहने वाला. हिंदुओं तुम्हारा जमीर जिंदा है. अगर ये केकेआर ने खिलाड़ी तो वापस नहीं किया उसकी कैंसिलेशन नहीं किया गया तो खेला होवे, बहुत बड़ा खेला होवे, समय है संभल जाओ.”

अजय देवगन के बाद अक्षय कुमार ने भी अपनी फिल्म की तारीख बदली, ‘धुरंधर’ ने बनाई मुश्किल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अक्षय कुमार के लिए साल 2025 मिलाजुला रहा है. जहां चार फिल्में रिलीज हुईं और कोई भी बॉक्स ऑफिस पर पिटी नहीं. ‘स्काईफोर्स’ से शुरू हुआ ये सिलसिला ‘केसरी चैप्टर 2’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ तक गया | इस वक्त एक्टर के खाते में कई बड़ी फिल्में हैं, जिनका बेसब्री से इंतजार हो रहा है. 2026 में वो दो बार प्रियदर्शन के साथ धमाल मचाएंगे. तो ‘वेलकम टू द जंगल’ को भी अगले साल के लिए तैयार किया जा रहा है | फिलहाल अक्षय कुमार तेजी से अपनी अपकमिंग फिल्मों का काम निपटा रहे हैं. इसी बीच एक बड़ा अपडेट मिल रहा है. क्या अजय देवगन के बाद अक्षय कुमार ने भी DHURANDHAR 2 के रास्ते से हटने का फैसला कर लिया है? क्या एक्टर की 2026 में रिलीज होने वाली ये बड़ी फिल्म पोस्टपोन कर दी गई है. जानिए सबकुछ यहां.

इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान देखने को मिल रहा है. 27 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म भारत से 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है. जबकि, दुनियाभर से पहले ही 1000 करोड़ पार कर चुकी है. पर इस फिल्म की कमाई हर बढ़ते दिन के साथ कम नहीं हो रही, बल्कि बढ़ती ही जा रही है. रणवीर सिंह की फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च, 2026 को रिलीज किया जाएगा | जो ईद की विंडो है और इसी दिन यश की ‘टॉक्सिक’ भी आ रही है. साथ ही पहले अजय देवगन की ‘धमाल 4’ भी आने वाली थी, पर उन्होंने फिल्म को हटा लिया. तो फिर अक्षय कुमार क्यों और कौनसी फिल्म को हटाने की प्लानिंग किए बैठ गए हैं?

अक्षय कुमार की कौनसी फिल्म हो रही पोस्टपोन?

अक्षय कुमार के खाते में इस वक्त जो बड़ी फिल्में हैं, उनमें BHOOT BANGLA भी शामिल है. जिसे प्रियदर्शन बना रहे हैं और बालाजी मोशन पिक्चर्स वाले पैसा लगा रहे हैं. जब फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ था, तब बताया गया कि 2025 में ही फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा | लेकिन फिर दिसंबर, 2024 में ही अक्षय कुमार का एक और पोस्टर जारी किया गया. जिसमें भूत बंगला की नई रिलीज डेट लिखी थी- 2 अप्रैल, 2026. अब एक रिपोर्ट से पता लगा कि अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी पिक्चर की रिलीज डेट बदलने की प्लानिग कर रहे हैं | दरअसल वो 2026 की शुरुआत में कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ की वजह से यह फैसला लिया गया है |

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च, 2026 को लाया जाएगा. जिसके 2 हफ्ते बाद ही अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को रिलीज करना था. पर अब लगता है कि ‘धुरंधर’ का तूफान देखकर अक्षय कुमार खुद ही पीछे हट रहे हैं | प्रियदर्शन और अक्षय कुमार फिल्म को आगे के लिए शिफ्ट करने के लिए तैयार हैं. जल्द ही मेकर्स की तरफ से भी जानकारी दे दी जाएगी | लेकिन अबतक पोस्टपोन को लेकर मेकर्स की तरफ से कुछ नहीं बताया गया है. हालांकि, अक्षय के सामने सिर्फ एक चुनौती नहीं है. क्योंकि ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट 3 अप्रैल 2026 है, जिसका ऐलान पहले ही इमरान हाशमी कर चुके हैं. दो फिल्मों के बीच फंसकर अक्षय कुमार को बस नुकसान होगा |

वेंकटेश अय्यर ने मचाया तहलका, यशस्वी जायसवाल के भाई को 19 गेंदों में आउट किया

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सभी टीमें अपना-अपना चौथा मैच खेल रही हैं. 31 दिसंबर को इसी कड़ी में मध्य प्रदेश और त्रिपुरा का मुकाबला हुआ. इस मुकाबले में त्रिपुरा की पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जिसके लिए ओपनिंग की कमान यशस्वी जायसवाल के बड़े भाई तेजस्वी जायसवाल ने संभाली. तेजस्वी ने पिछले मैच में शानदार अर्धशतक ठोका था | वो अच्छे फॉर्म में भी थे. मध्य प्रदेश के खिलाफ भी उन्होंने ठीक शुरुआत की. लेकिन मामला तब फंस गया, जब उनका सामना मध्य प्रदेश के कप्तान वेंकटेश अय्यर से हुआ |

3 गेंदबाज, 30 गेंद , 25 रन

मध्य प्रदेश के खिलाफ ओपन करने उतरे तेजस्वी जायसवाल की इनिंग 30 गेंदों की रही. इस दौरान उन्होंने 3 गेंदबाजों का सामना किया. मगर सबसे ज्यादा गेंदें उन्होंने वेंकटेश अय्यर की ही खेली. तेजस्वी जायसवाल ने मध्यप्रदेश के खिलाफ 30 गेंदों पर 25 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के साथ 1 छक्का शामिल रहा |

यशस्वी के भाई के खिलाफ अय्यर ने मारी बाजी

इस पारी के दौरान तेजस्वी जायसवाल ने तिरुपेश सिंह के खिलाफ 1 गेंद पर 1 रन बनाए. आर्यन पांडे के खिलाफ 10 गेंदों में 12 रन जड़े. लेकिन, वेंकटेश अय्यर से सामना हुआ तो उनके खिलाफ 19 गेंदों का सामना कर बस 13 रन ही बना सके और आउट भी हो गए. वेंकटेश अय्यर ने तेजस्वी जायसवाल को 19वीं गेंद पर LBW कर दिया |

वेंकटेश अय्यर ने त्रिपुरा के दोनों ओपनर को किया आउट

तेजस्वी जायसवाल के तौर पर त्रिपुरा को मध्य प्रदेश ने पहला झटका दिया. 39 रन के स्कोर पर उनका विकेट गिरने के बाद टीम के दूसरे ओपनर यूयू बोस भी चलते बने. उन्होंने भी वेंकटेश अय्यर ने ही आउट किया. मध्य प्रदेश के कप्तान ने त्रिपुरा को ये दोनों झटके 50 रन के अंदर दिए. त्रिपुरा के दोनों ओपनर स्कोर बोर्ड में 46 रन जोड़कर आउट हो गए |

विजय हजारे ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन

विजय हजारे ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अभी तक खेले 4 मैचों में एक अर्धशतक के साथ 174 रन जड़े हैं. उन्होंने अर्धशतक राजस्थान के खिलाफ खेले पिछले ही मैच में जड़ा था |

प्रियंका गांधी के घर गूंजने वाली है शहनाई? जानें कौन हैं उनके होने वाले समधी-समधन और क्या है ‘इंदिरा भवन’ कनेक्शन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Gandhi Vadra Family: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी-रॉबर्ड वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेन जल्द ही रिश्ते में बंधने जा रहे हैं. इसकी जानकारी मीडिया को मंगलवार को लगी, जिसके अनुसार रेहान और अवीवा दोनों पिछले सात सालों से साथ में हैं. इसी बीच प्रियंका गांधी का परिवार राजस्थान के सवाई माधौपुर जिले में है. कयास लगाए जा रहे हैं कि फैमिली फंक्शन के लिए गए होंगे. हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अवीवा के माता-पिता यानी की प्रियंका गांधी की समधन कौन है? उनका वाड्रा परिवार और इंदिरा भवन से क्या नाता है, इसको लेकर हर किसी के मन में सवाल पैदा हो रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अवीवा के पिता इमरान बेग दिल्ली बेस्ड कारोबारी हैं और माता नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं, जो दिल्ली निवासी हैं. वाड्रा परिवार और अवीवा बेग के परिवार के बीच काफी पुराना संबंध रहा है. प्रियंका गांधी की समधन नंदिता बेग ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के इंटीरियर डिजाइन प्रियंका गांधी के मिलकर तैयार किया था. प्रियंका गांधी भी इंटीरियर डिजाइनर हैं. यानी यह तो साफ है कि यह कोई नया रिश्ता नहीं है, इन दोनों परिवार का काफी पुराना संबंध है. हालांकि, दोनों शादी के बंधन में कब बंधेंगे, इसकी अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

सवाई माधोपुर पहुंचा वाड्रा परिवार

मंगलवार को ही वाड्रा परिवार राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचा. चर्चा यह भी है कि सगाई के आयोजन की तैयारियों के लिए वाड्रा परिवार गए हुए हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है. नए साल का जश्न भी वाड्रा परिवार रणथंभौर में मना रहा है. शादी की डेट चाहे जब की रखी गई हो लेकिन जब से यह खबर मीडिया पर आई तो वाड्रा परिवार और अवीवा बेन गूगल ट्रेंड समेत पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. हर कोई दोनों परिवार के बारे में जानना चाह रहा है.

रेहान-अवीवा दोनों को फोटोग्राफी का शौक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेहान और अवीवा पिछले करीब 7 सालों से रिलेशनशिप में हैं. रेहान ने हाल ही में अवीवी को प्रपोज कर दिया. जब इसकी जानकारी दोनों के परिवार को लगी तो उन्होंने भी सहमति दे दी. जिसके बाद दोनों की सगाई होने जा रही है. रेहान वाड्रा की अगर बात करें तो वे इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं. फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग में काफी दिलचस्पी रखते हैं. वहीं अवीवा बेग भी प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं, जिन्हें फोटोग्राफी का काफी शौक है.