आईपीएल से पहले गुजरात टाइटंस को लग सकता है बड़ा झटका, स्टार ओपनर साई सुदर्शन चोटिल हुए

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान चोटिल हो गए। उनकी पसली में चोट लगी जिसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (सीओई) में भर्ती कराया गया। बता दें कि, सुदर्शन विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए खेल रहे हैं। 26 दिसंबर को मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान वह चोटिल हो गए थे।

6-8 हफ्तों के लिए बाहर हो सकते हैं सुदर्शन

साई सुदर्शन को विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान पसली में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके चलते वह छह से आठ हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के बीच अहमदाबाद में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले के दौरान साई सुदर्शन को यह चोट लगी। रन पूरा करने के लिए डाइव लगाते समय उनकी दाईं ओर की सातवीं पसली (राइट सेवेंथ रिब) के अगले हिस्से में फ्रैक्चर हो गया। स्कैन रिपोर्ट के अनुसार यह एक हल्का और बिना खिसका हुआ (अनडिस्प्लेस्ड) फ्रैक्चर है।

चिकित्सकों की निगरानी में हैं सुदर्शन

सूत्रों के मुताबिक, साई सुदर्शन 29 दिसंबर को बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे, जहां जांच में इस चोट की पुष्टि हुई। दिलचस्प बात यह है कि जिस जगह फ्रैक्चर हुआ, उसी स्थान पर उन्हें टूर्नामेंट के दौरान पहले नेट सेशन में भी चोट लगी थी। सीओई की रिपोर्ट में कहा गया है कि साई फिलहाल निचले शरीर की स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग ट्रेनिंग कर रहे हैं, ताकि पसली को सुरक्षित रखते हुए उसे ठीक होने में मदद मिल सके। रिपोर्ट के अनुसार अगले 7-10 दिनों में, जब दर्द और सूजन कम हो जाएगी, तब उन्हें धीरे-धीरे ऊपरी शरीर की ट्रेनिंग में शामिल किया जाएगा। इस चोट के कारण साई सुदर्शन के तमिलनाडु के लिए बाकी मैचों में खेलने की संभावना बेहद कम है। 

राहुल गांधी बोले—“पानी नहीं, जहर बंटा”

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली।  इंदौर दूषित पानी का मामला राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया है, जिसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई दे रही है. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में गंदे पानी की वजह से हुई मौत के मामले शासन और प्रशासन दोनों को घेरा है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके उन्होंने लिखा कि इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा।

‘सीवर पीने के पानी में कैसे मिला?’

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि घर-घर मातम है, गरीब बेबस हैं और ऊपर से BJP नेताओं के अहंकारी बयान. जिनके घरों में चूल्हा बुझा है, उन्हें सांत्वना चाहिए थी; सरकार ने घमंड परोस दिया. लोगों ने बार-बार गंदे, बदबूदार पानी की शिकायत की, फिर भी सुनवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने सवाल पूछते हुए लिखा कि सीवर पीने के पानी में कैसे मिला? समय रहते सप्लाई बंद क्यों नहीं हुई? जिम्मेदार अफसरों और नेताओं पर कार्रवाई कब होगी?

‘ये जवाबदेही की मांग है’

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि ये ‘फोकट’ सवाल नहीं – ये जवाबदेही की मांग है. साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है और इस अधिकार की हत्या के लिए BJP का डबल इंजन, उसका लापरवाह प्रशासन और संवेदनहीन नेतृत्व पूरी तरह जिम्मेदार है. मध्य प्रदेश अब कुप्रशासन का एपिसेंटर बन चुका है, कहीं खांसी की सिरप से मौतें, कहीं सरकारी अस्पताल में बच्चों की जान लेने वाले चूहे और अब सीवर मिला पानी पीकर मौतें और जब-जब गरीब मरते हैं, मोदी जी हमेशा की तरह खामोश रहते हैं।

महापौर पर उमा भारती ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि इंदौर दूषित पानी के मामले में यह कौन कह रहा है कि हमारी चली नहीं. जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे? पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे? ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड!

wagNbush by Vaparnova: Redefining Pet Care for Indian Owners

0

Vaparnova Technologies’ wagNbush is a smart pet services and care platform offering India’s pet parents a single destination for services, products, and AI-assisted guidance. Users can book verified grooming, boarding, and walking services while accessing high-quality accessories. AI-driven insights provide personalized care recommendations, enhancing pet health and behavior. By integrating technology with community engagement, wagNbush aims to empower both pet parents and local service providers, becoming India’s go-to digital pet care companion.

 

Vaparnova Technologies OPC Pvt Ltd Launches wagNbush — A Smart Pet Services & Care Platform for Indian Pet Parents
Noida, India — Vaparnova Technologies OPC Pvt Ltd, a technology-driven startup focused on building consumer-first digital platforms, has announced the launch of wagNbush, an all-in-one pet care ecosystem designed to simplify how pet parents access services, products, and trusted guidance for their pets.

wagNbush is built to address a growing challenge in India’s pet care market — the lack of a single, reliable platform where pet parents can discover verified service providers, manage pet profiles, and access curated pet essentials without fragmentation.

About wagNbush
wagNbush is a pet services and pet care marketplace platform that connects pet parents with local service providers such as:

  • Pet boarding
  • Grooming services
  • Dog walking
  • Other pet care services

Alongside services, wagNbush also going to offers an in-app shop for essential pet products including toys, collars, leashes, harnesses, and accessories — all curated with pet safety and quality in mind.

A key differentiator of wagNbush will also provide its AI-assisted pet care support, which helps pet parents make informed decisions based on their pet’s profile, behaviour, and needs — without replacing professional care.

Company Vision
Vaparnova Technologies Pvt Ltd envisions building trust-first digital platforms that solve real-life consumer problems through thoughtful design, technology, and community participation.

With wagNbush, the company’s vision is to:

  • Create a single digital home for pet care
  • Empower local pet service providers with visibility and growth opportunities
  • Use technology and AI responsibly to assist pet parents
  • Build a community-driven ecosystem focused on pet well-being, not just transactions
  • The long-term goal is to make wagNbush a go-to pet care companion for every pet parent in India.

Type of Business
Industry: Pet Care Technology

Business Model: Pet Services Marketplace + Community + E-commerce

Target Audience: Pet Parents & Pet Service Providers

Geography: India (Pan-India expansion planned)

Official Links & Digital Presence
Website: https://wagnbush.com/

Apple App Store: https://apps.apple.com/in/app/id6749182112

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wagnbush

Instagram: https://www.instagram.com/wagnbush

Google Business Profile: (wagNbush – Pet Services & Products)

About Vaparnova Technologies Pvt Ltd
Vaparnova Technologies Pvt Ltd is an Indian technology company focused on building scalable digital products that combine marketplace models, AI-driven assistance, and community engagement. The company is committed to solving niche but growing market needs with long-term value creation.

 

बांग्लादेशी खिलाड़ी विवाद में मौलाना रशीदी का भड़काऊ बयान, सियासी हलचल तेज

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली।  इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) में बांग्लादेशी खिलाड़ी खरीदे जाने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है. अब यह विवाद दो धर्मों के बीच आ गया है. पहले इस पर हिंदू कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने केकेआर टीम और उसके मालिक शाहरुख खान को चेतावनी दी थी. अब ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने भी पलटवार किया है. इस दौरान मौलाना ने विवादित बयान देते हुए कहा कि ‘अगर मुसलमान बर्दाश्त न करें तो एक मिनट में देश में दंगे हो सकते हैं.’ दरअसल, शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा है. जिसको लेकर हिंदू नेता और कथावाचकों ने शाहरुख खान को चेतावनी दी थी. लेकिन अब मुस्लिम मौलाना भी शाहरुख खान के समर्थन में उतर आए है।

मौलाना रशीदी ने क्या कहा?

मौलाना साजिद रशीदी ने देवकीनंदन ठाकुर द्वारा शाहरुख खान पर दिए बयान पर कहा, “देवकीनंदन ठाकुर को इस तरह का बयान इसलिए भी नहीं देना चाहिए, क्योंकि ये वही देवकीनंदन ठाकुर हैं, जिन्होंने दिल्ली के अंदर एक धर्मसंसद बुलाई थी, और उस धर्मसंसद में मुसलमानों को जिस तरह कोसा गया, जिस तरह मुसलमानों को निशाना बनाया गया.” उन्होने आगे कहा, “रेड़ी न लगाने दो, इनसे कारोबार न करो, दुकान किराए पर न दो, घर किराए पर मत दो, इनसे लेन-देन न करो. इस तरह की बाते धर्मसंसद में हुई थी. देवकीनंदन ठाकुर आज भी ऐसी ही बातें कर रहे हैं जो उचित नहीं है. अगर शाहरुख खान ने कोलकाता नाइट राइडर द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर खरीद लिया है तो इसमें बुराई क्या है।”

मुसलमान होने की वजह से हो रहा विरोध

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, “बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान और उसको खरीदने वाला दोनों मुसलमान हैं, इसलिए देश में विरोध किया जा रहा है. यह विरोध मुसलमानों के खिलाफ नफरत और इस्लामोफोबिया का नतीजा है. उन्होंने कहा कि अब तो देश में बिना सोचे-समझे, बिना संविधान का ज्ञान लिए विरोध करना आदत बन गई है. मुस्लिम नाम आते ही विरोध करना बहुत आसान हो जाता है।”

मौलाना ने दिया विवादित बयान

साजिद रशीदी ने कहा कि जब क्रिकेट टीम शाहरुख खान की है. तो वह किसे खिलाएंगे, किसे नहीं, इससे आपको क्या लेना? अगर इस दौरान संविधान के खिलाफ कुछ होगा तो सरकार देख लेगी लेकिन आप कौन होते हैं. आपकी क्या हैसियत है जो विरोध कर रहे हैं? इस दौरान उन्होंने एक विवादित बयान भी दिया. जिसमें कहा कि अगर मुसलमान बर्दाश्त न करें तो एक मिनट में देश में दंगा हो सकता है. यह मुसलमानों की समझदारी है कि वह धैर्य से काम ले रहे हैं।

Best Eco Luxury Resort in Rishikesh: Inside Jungle Mist Resort

0

Jungle Mist Resort is quickly gaining recognition as one of the best eco-luxury resorts in Rishikesh. Surrounded by greenery and fresh mountain air, it offers a refreshing alternative to city hotels. The resort features spacious accommodations, a swimming pool with scenic views, lawns for relaxation, and a peaceful atmosphere ideal for families and couples. Adventure lovers benefit from easy access to rafting, bungee jumping, and jungle safaris. Managed with a focus on sustainable tourism and guest satisfaction, Jungle Mist Resort delivers an experience that is both responsible and memorable.

If you’re searching for a place where the Himalayan forests whisper peace, the Ganges fuels adventure, and modern comfort blends effortlessly with raw nature, Jungle Mist Resort, Rishikesh is that rare find.

Located in the serene outskirts of Rishikesh, Jungle Mist Resort is an eco-luxury hideaway curated for travelers who want more than just a stay — they want an experience. Owned and managed by Vivek Shukla and Prashant Tripathi, the resort reflects thoughtful hospitality, authentic Uttarakhand vibes, and a deep respect for nature.

🌿 A Location That Changes Your Energy

Jungle Mist Resort is surrounded by dense forest cover, rolling hills, and misty mountain air, offering guests a break from noise, screens, and rush. Unlike crowded hotels in city zones, this resort gives you privacy, silence, and uninterrupted views — yet keeps you close to Rishikesh’s most iconic attractions.

Nearby Attractions:

  • Rishikesh River Rafting Points
  • Neelkanth Mahadev Temple
  • Rajaji National Park
  • Laxman Jhula & Ram Jhula
  • Ganga Aarti at Triveni Ghat
  • Adventure hubs for bungee jumping, zip-lining & giant swing


This makes Jungle Mist ideal for adventure seekers, spiritual travelers, couples, and families alike.

🏡 Stay Options Designed for Comfort + Nature

Each accommodation at Jungle Mist Resort is designed to make you feel connected to nature without compromising comfort.

  • Premium Bamboo Cottages
  • Air-conditioned rooms
  • King-size beds
  • Private sit-out / balcony
  • Pool, forest, and mountain views
  • Modern washrooms with premium fittings


⛺ Swiss Tents (Luxury Glamping)

  • Perfect balance of adventure + comfort
  • Spacious interiors
  • Comfortable bedding
  • Nature-immersed experience with safety and hygiene


🌿 Swiss Cooler Tents

Budget-friendly yet aesthetic

Ideal for group travelers and backpackers

Excellent ventilation and peaceful surroundings

All rooms are clean, well-maintained, and guest-approved, making long stays as comfortable as short weekend getaways.

🍽️ Food That Feels Like Home

The in-house restaurant at Jungle Mist Resort serves fresh, hygienic, multi-cuisine meals, loved by guests for both taste and portion quality.

Dining Highlights:

  • Complimentary breakfast options
  • Indian, local, and select continental dishes
  • Freshly prepared meals (not frozen or factory-style)
  • Custom meals on request for families & groups

Guests consistently mention food quality as one of the resort’s strongest positives.

🏊 Amenities That Elevate Your Stay

Jungle Mist Resort isn’t just scenic — it’s thoughtfully equipped.

On-site Facilities:

  • Swimming pool with panoramic mountain views
  • Fitness center
  • Indoor & outdoor games
  • Kids-friendly spaces
  • Large open lawns
  • Free parking
  • Pet-friendly environment
  • 24/7 staff support

Whether you want to relax poolside, work remotely in nature, or let kids play freely — everything is covered.

🧗 Adventure Starts Right Outside

Staying at Jungle Mist means you’re minutes away from India’s adventure capital.

Popular Activities:

  • White water rafting (12–24 km stretches)
  • Bungee jumping (India’s highest zones nearby)
  • Giant swing & zip-line
  • Jungle safari & wildlife spotting
  • Guided treks and nature walks
  • Yoga, meditation & spiritual retreats

You can plan adventure by day and return to peace and comfort by night.

⭐ Guest Reviews Say It All

Guests consistently praise Jungle Mist Resort for:

✔️ Calm and peaceful location
✔️ Stunning views
✔️ Friendly and cooperative staff
✔️ Clean rooms and surroundings
✔️ Value for money
✔️ Family-friendly atmosphere

Many visitors describe it as a “hidden gem near Rishikesh” — a place they want to revisit.

💍 Destination Events & Weddings

Jungle Mist Resort is also emerging as a top destination venue for:

  • Weddings & receptions
  • Pre-wedding functions
  • Birthday & anniversary celebrations
  • Corporate off-sites
  • Yoga & wellness retreats

Event Features:

  • Scenic lawns
  • Custom décor options
  • In-house catering
  • Ample parking
  • Flexible planning support

A celebration here feels intimate, aesthetic, and unforgettable.

👥 Leadership Behind the Experience

The vision of Jungle Mist Resort is driven by Vivek Shukla and Prashant Tripathi, who focus on:

  • Personalized guest experience
  • Honest service
  • Long-term guest relationships
  • Sustainable tourism
  • Their hands-on involvement ensures that guests don’t feel like “room numbers” — they feel welcomed.

🌱 Why Choose Jungle Mist Resort, Rishikesh?

✔️ Surrounded by untouched nature
✔️ Close to adventure + spirituality
✔️ Premium stay at reasonable pricing
✔️ Ideal for families, couples, groups & pets
✔️ Perfect balance of luxury and wilderness
✔️ Trusted by repeat guests

✨ Final Words

Jungle Mist Resort isn’t just a place to stay — it’s a place to disconnect from chaos and reconnect with yourself. Whether you’re chasing adventure, peace, celebration, or quality time with loved ones, this resort delivers an experience that stays with you long after checkout.

If Rishikesh is on your travel list, Jungle Mist Resort deserves to be at the top.

Website

https://thejunglemist.in

Instagram

https://instagram.com/the_jungle_mist

Facebook

https://www.facebook.com/thejunglemist

दीपिका-रणवीर ने नए साल पर न्यूयॉर्क में की जमकर पार्टी, फैंस संग दिए पोज

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के साथ क्वालिटी टाइम गुजार रहे हैं। बॉलीवुड का यह पॉपुलर कपल इन दिनों न्यूयॉर्क में है। नए साल पर रणवीर और दीपिका ने जमकर पार्टी की है। दोनों की न्यू ईयर सेलिब्रेशन, पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

रणवीर और दीपिका ने फैंस संग क्लिक करवाए फोटो 

सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर के पार्टी करते हुए जो फोटो वायरल हैं, वह फैंस ने शेयर किए हैं। दरअसल, जिस जगह पर न्यूयॉर्क में दीपिका और रणवीर पार्टी कर रहे थे, वहां इंडियन फैंस से उनकी मुलाकात हुई। रणवीर और दीपिका ने फैंस को निराश नहीं किया, सबके साथ सेल्फी ली। यही फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
विज्ञापन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने नए साल पर भी की जमकर कमाई 

‘धुरंधर’ के लिए नए साल का पहला दिन भी कमाल का रहा, फिल्म ने रिलीज के 28 दिन बाद भी अपने कलेक्शन में कमी नहीं आने दी है। फिल्म ने गुरुवार को 15.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 739 करोड़ रुपये हो चुका है।

दीपिका और रणवीर सिंह की नई साल पर रिलीज होंगी कौन सी फिल्में? 

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के करियर फ्रंट की बात करें तो दोनों के पास साल 2026 में बड़ी फिल्में हैं। दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म ‘AA22xA6’ भी कर रही हैं। वहीं इस साल 19 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होगी।
 

सुशासन, संवेदना और महिला सशक्तिकरण : मध्यप्रदेश में ‘मोहन मॉडल’ का सजीव अनुभव : श्रीमती संपतिया उइके

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

श्रीमती संपतिया उइके

जब आज से दो वर्ष पूर्व डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी, तभी यह आभास होने लगा था कि उनका नेतृत्व केवल प्रशासनिक स्थिरता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वह शासन को एक *नैतिक, सामाजिक और मानवीय दिशा* देने का प्रयास करेगा। सत्ता की बागडोर संभालने के कुछ ही दिनों के भीतर यह स्पष्ट संकेत मिलने लगे थे कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र मुख्यमंत्रियों की सूची में शीघ्र ही अपना विशिष्ट स्थान सुनिश्चित करेंगे। इसका कारण केवल राजनीतिक सामंजस्य नहीं, बल्कि *नीति, नीयत और क्रियान्वयन*—तीनों का संतुलन था। मैं स्वयं एक साधारण श्रमिक पृष्ठभूमि से आती हूँ। जीवन में संघर्ष, अभाव और श्रम का अनुभव मेरे व्यक्तित्व का हिस्सा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा मुझे मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाना केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं था, बल्कि यह उस *समावेशी सोच* का प्रमाण था, जिसमें पृष्ठभूमि नहीं, प्रतिबद्धता और कार्यक्षमता को महत्व दिया जाता है। मंत्रिमंडल में उन्होंने सभी साथियों के साथ समभाव और समानता का व्यवहार रखा और व्यवहार में उस लोककथन को चरितार्थ किया—

“मुखिया मुख सो चाहिए, खान-पान सब एक।”
यह केवल कहावत नहीं, बल्कि उनके शासन का स्वभाव बन चुका है।

आज डॉ. मोहन यादव की पहचान केवल एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि *“सबके भैया”* के रूप में बन चुकी है। मेरे मंडला जिले में आयोजित एक सामूहिक कार्यक्रम के दौरान मैंने सहज भाव से कहा था—“हमारे भैया आज सब बहनों के भाई बन गए हैं।” आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूँ, तो गर्व होता है कि वह नारा प्रदेश की लाखों बहनों की भावना बन गया। यह पहचान किसी प्रचार अभियान से नहीं बनी, बल्कि उनके *व्यवहार, संवाद और संवेदना* से निर्मित हुई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यकाल के आरंभ में ही यह स्पष्ट कर दिया था कि महिला सशक्तिकरण उनकी सरकार के लिए केवल एक योजनागत प्राथमिकता नहीं, बल्कि *नैतिक प्रतिबद्धता* है। यही कारण है कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा प्रारंभ की गई योजनाओं को न केवल निरंतरता दी गई, बल्कि उन्हें और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और व्यापक स्वरूप प्रदान किया गया। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आग्रह पर कई नई योजनाओं की शुरुआत की गई, जिनका उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर सशक्त बनाना था।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा लिखे गए ब्लॉग में यह दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित करते हुए यह भरोसा दिलाया कि सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनका यह कथन अत्यंत महत्वपूर्ण है कि जब महिलाएँ आर्थिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त होंगी, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत होंगे। लाडली बहना योजना आज मध्यप्रदेश सरकार की पहचान बन चुकी है। लगभग 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1500 रुपये की राशि का नियमित अंतरण न केवल आर्थिक सहायता है, बल्कि *राज्य और नागरिक के बीच विश्वास का सेतु* है। इस राशि को चरणबद्ध रूप से 3000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार इस योजना को अल्पकालिक नहीं, बल्कि दीर्घकालिक सामाजिक निवेश के रूप में देख रही है। इस योजना की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इससे महिलाएँ डिजिटल लेन-देन से जुड़ रही हैं और वित्तीय निर्णयों में उनकी भागीदारी बढ़ी है। हाल ही में योजना की 31वीं किश्त जारी करते हुए मुख्यमंत्री का यह कहना कि “बहनों का आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी ताकत है”, उनके नेतृत्व की भावनात्मक गहराई को दर्शाता है। महिला सशक्तिकरण को केवल प्रत्यक्ष सहायता तक सीमित न रखते हुए सरकार ने महिलाओं को *उद्यमिता और आत्मनिर्भरता* की ओर अग्रसर करने पर विशेष ध्यान दिया है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए प्रति वर्ष एक लाख रुपये की आय का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना महिलाओं को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। आज यह तथ्य अत्यंत उत्साहवर्धक है कि प्रदेश में 47 प्रतिशत स्टार्टअप्स महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। रेडीमेड गारमेंट उद्योग में कार्यरत महिलाओं को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देना और “एक बगिया माँ के नाम” योजना के अंतर्गत फलदार पौधरोपण—ये सभी पहल इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि *आर्थिक भागीदार* बनाना चाहती है। महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सुरक्षा और अवसर भी उतने ही आवश्यक हैं। इसी सोच के तहत राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण को 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया गया है। संपत्ति पंजीयन शुल्क में एक प्रतिशत की छूट और कामकाजी महिलाओं के लिए सखी निवास के रूप में सुरक्षित आवास सुविधाओं का विस्तार—ये सभी निर्णय महिला हितों के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाते हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा अपने पुत्र का विवाह सार्वजनिक सामूहिक विवाह समारोह में संपन्न कराना आज के समय में एक विरल उदाहरण है। जब विवाह सामाजिक प्रदर्शन का माध्यम बनते जा रहे हों, तब यह कदम उन परिवारों के लिए आशा का संदेश है, जो सीमित साधनों में बच्चों के भविष्य की चिंता करते हैं। यह उदाहरण सिद्ध करता है कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। मध्यप्रदेश में पिछले दो वर्षों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो कार्य हुए हैं, वे अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। फिर भी मुख्यमंत्री मोहन यादव कहते हैं कि उन्हें प्रशंसा नहीं चाहिए उन्हें केवल बहनों का आशीर्वाद चाहिए। यही आशीर्वाद उन्हें निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। एक मंत्री, एक महिला और एक जनप्रतिनिधि के रूप में मुझे गर्व है कि मैं इस परिवर्तनकारी यात्रा की सहभागी हूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आज सुशासन, संवेदना और समावेशी विकास की दिशा में एक सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहा है

(लेखिका ,लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मध्यप्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री है)

Mantri Ji Ki Chai Revives India’s Love for Natural Tea

0

Tea Mantri Ji Ki Chai is reviving India’s love for natural, unrefined tea by promoting jaggery-based recipes. The brand’s commitment to chemical-free ingredients and premium tea leaves ensures a wholesome drinking experience. Each cup reflects a balance of tradition and modern sensibilities. Mantri Ji Ki Chai appeals to consumers who want to reconnect with authentic flavors while making healthier lifestyle choices.

Step into the enchanting world of Tea ‘Mantri Ji Ki Chai’, where every sip of natural jaggery tea is a ritual and every cup tells a story of purity, wellness, and aromatic bliss. More than just a tea outlet, Mantri Ji Ki Chai proudly celebrates India’s age-old tradition of gud wali chai, thoughtfully blending heritage recipes with contemporary tea culture to offer an experience that goes far beyond ordinary tea drinking.

The Soul of Mantri Ji Ki Chai – Authentic Jaggery Tea

At the heart of Tea ‘Mantri Ji Ki Chai’ lies its signature Jaggery Tea, prepared using chemical-free, traditionally processed jaggery (desi gud) instead of refined sugar. This conscious choice not only enhances the depth and richness of flavor but also reflects the brand’s commitment to health, authenticity, and mindful living.

The jaggery used is carefully sourced from trusted rural producers, ensuring natural sweetness, earthy aroma, and nutritional goodness in every cup. When combined with premium tea leaves, slow brewing techniques, and precise temperature control, the result is a perfectly balanced cup of tea—smooth, comforting, and deeply satisfying.

Quality That Begins at the Source

The journey of Tea ‘Mantri Ji Ki Chai’ begins with an uncompromising dedication to quality. The brand sources the finest tea leaves from some of the world’s most revered plantations—from the mist-covered hills of Darjeeling to select international estates. Each leaf is handpicked to complement the natural sweetness of jaggery, creating a harmonious and soulful flavor profile.

This meticulous selection process reflects the brand’s philosophy: tea is not just a beverage, it is an experience—especially when brewed with nature’s sweetness.

A Space to Pause, Sip, and Reflect

Quality at Tea ‘Mantri Ji Ki Chai’ extends beyond taste. The thoughtfully designed ambiance offers a serene escape where the warm aroma of freshly brewed gud wali chai blends seamlessly with a calming environment. It is a space where time slows down—inviting guests to pause, unwind, and reconnect with themselves over a comforting cup of jaggery tea.

More Than Tea – A Mindful Ritual

More than a destination for tea lovers, Tea ‘Mantri Ji Ki Chai’ has emerged as a sanctuary for those seeking wellness, meaningful conversations, and soulful moments. Here, jaggery tea becomes a mantra—a mindful ritual that nourishes both body and soul. Each cup encourages reflection, connection, and a gentle escape from the chaos of modern life.

By reviving the tradition of healthy, sugar-free tea alternatives, the brand is redefining tea culture and inspiring a shift toward conscious consumption.

Marketing & Franchise Opportunity | Tea ‘Mantri Ji Ki Chai’

With its growing popularity and increasing demand for healthy jaggery-based beverages, Tea ‘Mantri Ji Ki Chai’ is not only reshaping tea culture but also opening doors for passionate entrepreneurs across India.

Join the Fastest-Growing Jaggery Tea Café Chain

For those aspiring to own a café business with a strong health-focused USP, Mantri Ji Ki Chai presents a promising franchise opportunity. The brand welcomes partners who believe in serving pure taste, natural ingredients, and authentic Indian flavors.

Investing in a Mantri Ji Ki Chai franchise allows individuals to become independent business owners while receiving complete operational training, recipe standardization, branding support, and marketing guidance—backed by a rapidly expanding national presence.

Why Choose Mantri Ji Ki Chai Franchise?

Strong and fast-growing health-conscious tea brand

Unique USP: Jaggery Tea instead of sugar-based tea

Proven, scalable, and profitable business model

End-to-end operational & marketing support

Strict focus on quality, hygiene, and customer satisfaction

Opportunity to promote wellness while building a successful venture

Be a Part of the Best Jaggery Tea Café Franchise

Entrepreneurs, investors, and tea enthusiasts are invited to join this movement and grow with one of India’s most promising jaggery tea café brands.

Contact for Business & Media Queries
📧 Email: Contact@mantrijikichai.in

📍 Office Address:
SF09, 3rd Floor, Shubham Corporate
Opposite Sapna Sangeeta
Indore – 452001

🌐 Website: https://mantrijichai.in/

 

 

शाहिद कपूर के बच्चों के साथ कैसा है नीलिमा अजीम का रिश्ता? पोते-पोती को इन खास नामों से बुलाती हैं ‘दादीजान’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अभिनेता शहीद कपूर की मां और पूर्व अभिनेत्री नीलिमा अजीम ने अपने पोते-पोती यानी शाहिद और मीरा के बच्चों को लेकर बात की। नीलिमा ने बताया कि उनका शाहिद के बच्चों जैन और मिशा के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। एक्ट्रेस ने साझा किया कि उनके पोते-पोती ने उनकी जिंदगी को खुशियों से भर दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि वो उन्हें किस नाम से बुलाती हैं। जानिए एक्ट्रेस ने शाहिद-मीरा और बच्चों को लेकर और क्या कुछ बताया…

दादीजान बोलकर कर देते हैं खुश

विक्की लालवानी के साथ बातचीत के दौरान नीलिमा अजीम ने पोते-पोतियों को लेकर कहा कि मेरा उनके साथ बहुत गहरा और खूबसूरत रिश्ता बन गया है। वो हमारी जिंदगी के इंद्रधनुष हैं और चांदनी भी वही हैं और सूरज भी वही हैं। जब आपके बच्चे बड़े हो जाते हैं, दुनिया में कदम रखते हैं और आपसे दूर चले जाते हैं, तो एक तरह का खालीपन महसूस होता है। चूंकि मैं परिवार को बहुत महत्व देती थी, इसलिए मेरे लिए यह काफी मुश्किल था। लेकिन मेरे पोते-पोतियों की वजह से मेरी भावनाएं खुशी से भर गईं। वे मुझे दादी कहते हैं, लेकिन मुझे अच्छा लगता है जब वे मुझे दादीजान कहते हैं। कभी-कभी, जब वे मुझे खुश करना चाहते हैं, तो वे मुझे दादीजान कहते हैं।

वो मेरे साथ काफी मस्ती करते हैं

नीलिमा अजीम ने बताया कि वह प्यार से मीशा को ‘जान बताशा’ और जैन को ‘जान बाबूशाह’ कहकर बुलाती हैं। इसके अलावा वो उन्हें प्यार से मिशकी और जी भी कहती हैं। जब दोनों छोटे थे तब मैंने उनके साथ काफी समय बिताया। क्योंकि उस वक्त शाहिद और मीरा दोनों ही काम पर रहते थे और ट्रैवल करते थे। जैन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं उसे एक बेहद आकर्षक नौजवान के रूप में देखती हूं। वह बहुत प्यारा, प्यार करने वाला और बेहद भावुक है, लेकिन साथ ही बहुत सुंदर और अट्रेक्टिव भी है। उसकी एक झलक शाहिद की तरह है, लेकिन उसमें मीरा के भी कुछ गुण हैं। लोग कहते हैं कि मीशा मुझसे मिलती-जुलती है। मीरा और शाहिद भी यही कहते हैं। मैं एक फनी दादी हूं और वे मेरे साथ खूब मस्ती करते हैं। हालांकि, मौजूदा वक्त में व्यस्तताओं के कारण कम मिल पाने के दर्द को भी नीलिमा ने जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अब जैन और मीशा व्यस्त रहते हैं, इसलिए वीडियो कॉल कम करते हैं। लेकिन हमारा जुड़ाव अभी भी उतना ही गहरा है। जैन और मीशा दोनों ही काफी टैलेंटेड हैं, जो सीखने और जानने के लिए उत्सुक हैं। उन्हें आर्ट और खेल दोनों में रुचि है। जैन को क्रिकेट खेलना पसंद है, जबकि मीशा को फुटबॉल पसंद है। इसके अलावा दोनों ही अच्छे लेखक और वक्ता हैं।

2015 में शादी के बंधन में बंधे थे शाहिद और मीरा

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने 2015 में एक निजी समारोह में शादी की थी। इसके बाद अगस्त 2016 में कपल ने अपनी बेटी मिशा का स्वागत किया। उसके बाद सितंबर 2018 में दोनों ने बेटे जैन का स्वागत किया था। शाहिद और मीरा सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीरें कम ही साझा करते हैं। हालांकि, हाल ही में शाहिद अपने बच्चों को फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेस्सी से मिलवाने ले गए थे, जब वे भारत दौरे पर थे।

असम में ‘पैजान’ पर सियासी घमासान, CM हिमंता का गोगोई परिवार पर बड़ा आरोप

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

गुवाहाटी।   असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है. हालांकि उन्होंने बयान को लेकर जल्द ही जनता के सामने सबूत भी पेश करने की बात कही है. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की छवि हिंदू नेता के रूप में है. वे कई बार अल्पसंख्यकों और विपक्ष के नेताओं पर बड़े बयान दे चुके हैं. अब उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से संबंध होने के आरोप लगाए हैं. वहीं, गौरव गोगोई ने सीएम के इन आरोपों को खारिज किया है। 

क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें ‘पैजान’ शब्द का प्रयोग किया गया है. चर्चा है कि यह शब्द गौरव गोगोई के लिए इस्तेमाल किया गया था. जब सीएम से ‘पैजान’ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमें सोशल मीडिया की खबरों की कोई जानकारी नहीं है. इसके बाद उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गौरव गोगोई और उनके परिवार का पाकिस्तान से संबंध जरूर है. हम इसका जल्द ही खुलासा भी करेंगे। 

पहले भी लगा चुके हैं आरोप

इस दौरान सीएम हिमंता बिस्वा सरमा यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा कि हम तो पहले ही गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंधों का आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इन आरोपों के बाद एक विशेष जांच टीम गठित की गई थी. जिसकी रिपोर्ट जांच टीम ने पिछले साल सितंबर में सीएम को सौंपी थी. इस दौरान जांच एजेंसियों ने ऐसे सबूतों का पता लगाया था, जिससे देश की संप्रभुता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। 

केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की बात

हिमंता सरमा ने कहा कि इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी से कराया जाएगा ताकि निष्पक्ष और उचित जांच हो सके. दरअसल, यह मामला सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ. जिसमें पैजान नाम के दिखने वाले शख्स को गौरव की तरह दिखाया गया है, जिसमें उसका और उसकी पत्नी का पाकिस्तान से कनेक्शन है. हालांकि यह वीडियो एआई से बनाया गया है लेकिन इससे सियासत में गर्मी जरूर बढ़ गई है. वीडियो को लेकर हिमंता सरमा गौरव सरमा पर हमलावर हैं. फिलहाल, अभी सिर्फ आरोप और सफाई तक ही मामला है. अब देखना यह होगा कि जांच होती है या नहीं और होती है तो क्या परिणाम निकलते हैं। 

Previous articleइंदौर दूषित पानी मामला: उमा भारती ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल
News Desk