क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना? टी20 विश्वकप से बाहर होने पर PCB सख्त

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहने पर टीम के प्रत्येक खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (करीब 16 लाख भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, यह फैसला भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज हार और सुपर-8 में इंग्लैंड से मिली शिकस्त के बाद लिया गया। हालांकि, टीम ने श्रीलंका के खिलाफ करीबी जीत दर्ज की, लेकिन वह सेमीफाइनल की राह नहीं खोल सकी। बताया जा रहा है कि बोर्ड के अधिकारी टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज थे और लगातार आईसीसी टूर्नामेंट्स में असफलता को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया।

दिग्गजों की तीखी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, ‘आपको दो साल में एक मौका मिलता है कि अपने देश के क्रिकेट की छाप छोड़ सकें और आप फिर असफल हो जाते हैं। यह देखना बेहद निराशाजनक है।’ उन्होंने आगे कहा कि टी20 अब बेहद योजनाबद्ध प्रारूप बन चुका है और पाकिस्तान के खिलाड़ी बाकी टीमों के स्तर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने भी चयन नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘कुछ खिलाड़ियों को खुद को साबित करने के लिए बहुत ज्यादा मौके दिए गए, लेकिन वे बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन नहीं कर पाए। अब आगे बढ़ने और गलतियों से सीखने का समय है।’ वहीं मोईन खान ने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘जब तक आप ऊंची रैंकिंग वाली टीमों को हराने की क्षमता नहीं रखते, तब तक आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकते। चयन और मैदान दोनों जगह हमने बहुत गलतियां कीं।’

कप्तानी और सीनियर खिलाड़ियों पर सवाल

पूर्व कप्तान बाबर आजम, मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा, और सीनियर खिलाड़ी जैसे शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज कड़ी आलोचना झेल रहे हैं। खबर है कि अगा कप्तानी छोड़ सकते हैं। पूर्व कोच सकलैन मुश्ताक भी विवादों में हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने दामाद शादाब खान के प्रदर्शन का बचाव करते हुए मुख्य कोच माइक हेसन पर ठीकरा फोड़ा।

क्या जुर्माना समाधान है?

पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ किया, लेकिन पूरे अभियान ने देश के क्रिकेट माहौल को मायूस कर दिया। सवाल उठ रहा है कि क्या सिर्फ जुर्माना लगाने से टीम की समस्याएं हल होंगी, या अब चयन, रणनीति और नेतृत्व में बड़े बदलाव की जरूरत है?

दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री ‘पिंक मोबिलिटी कार्ड’ योजना की शुरुआत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दिल्ली सरकार की ‘पिंक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ योजना की शुरुआत करेंगी। इस कार्ड के जरिए दिल्ली की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ नाम से आयोजित किया जाएगा। इस पिंक कार्ड की खास बात यह है कि एक ही स्मार्ट कार्ड से बस, मेट्रो, आरआरटीएस और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी, जबकि अन्य सेवाओं में कार्ड का उपयोग भुगतान के लिए किया जा सकेगा।

इसी कार्यक्रम में राशन कार्ड धारक परिवारों को होली और दिवाली पर हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ की भी शुरुआत होगी, जिसके तहत गरीब परिवारों की बेटियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना में 21 साल की उम्र तक ब्याज सहित एक लाख रुपये से ज्यादा की राशि मिलने की उम्मीद है।

 

Previous articleChhattisgarh में धवईपानी-चिल्फी से सिमगा तक 4-लेन सड़क को हरी झंडी
Next articleChhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा
News Desk

जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक गांव में जादू-टोने के शक में एक युवक ने 62 साल की आदिवासी महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान कुंभिरदा गांव की जोबा टुडू के तौर पर की गई। रायरंगपुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीरेंद्र सेनापति के मुताबिक, शुक्रवार रात को कुंभिरदा गांव के 26 साल के जुगु मरांडी ने टुडू की घर में सोने के दौरान धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि टुडू के जादू-टोना करने से उसके पिता बीमार पड़ गए थे। सेनापति ने कहा कि घटना के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसर्मपण कर दिया।

Previous articleईरान में तख्तापलट: खामेनेई की मौत के बाद बेटे मोजतबा ने संभाली देश की कमान
Next articleChhattisgarh में धान खरीदी पर छिड़ा पोस्टर वॉर, सियासत गरमाई
News Desk

सुनील शेट्टी ने बताया क्यों शाहरुख खान का स्टारडम सबसे अलग है? इस मामले में रणबीर कपूर से की तुलना

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को इंडस्ट्री का आखिरी सुपरस्टार भी माना जाता है। शाहरुख की लोकप्रियता आज भी उतनी ही है। आज भी उनकी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन आखिर ऐसा क्या है कि कोई और इंडियन स्टार शाहरुख जैसी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग हासिल नहीं कर पाया? इसको लेकर सुनील शेट्टी ने अपनी राय दी और बताया कि आखिर क्या है जो शाहरुख को बाकी कलाकारों से अलग बनाता है?

शाहरुख के पास संगीत और यश चोपड़ा थे

राज शमानी के एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी से पूछा गया कि शाहरुख खान जैसी स्टारडम कोई और अभिनेता क्यों नहीं हासिल कर पाया? इस पर सुनील शेट्टी ने कहा कि क्योंकि उनके पास संगीत था। भारत में म्यूजिक का बहुत महत्व है। उनके साथ यश जी (यश चोपड़ा) थे और बेहतरीन गाने थे। अपने काम के प्रति उनकी लगन। लगातार खुद को नए रूप में ढालना, उनकी शालीनता। मानवीय दृष्टि से वे परिपूर्ण हैं। वो जो सम्मान देते हैं और जिसकी अपेक्षा करते हैं, जरूरत पड़ने पर वो हमेशा मौजूद रहते हैं। वो सोशल मीडिया के चक्कर में नहीं पड़ते। वो पोस्ट करने में विश्वास नहीं रखते। उनमें पुराने जमाने का वो आकर्षण है, जो पहले के कई सितारों में हुआ करता था।

सोशल मीडिया पर नजर नहीं आते शाहरुख

सुनील शेट्टी ने आगे आजकल के एक्टर्स की सोशल मीडिया पर बढ़ती निर्भरता पर कहा कि इस पीढ़ी के बच्चे मानते हैं कि सोशल मीडिया ही आगे बढ़ने का रास्ता है। खबरें फैलानी जरूरी हैं। लेकिन ये लोग ऐसे नहीं हैं। रणबीर की तरह, शाहरुख का आकर्षण यही है कि वो सोशल मीडिया पर नजर नहीं आते। वो वहीं होते हैं जहां उनका काम होता है। उनका काम बोलता है, बाकी आप कल्पना कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर नहीं रणबीर कपूर

हालांकि, शाहरुख खान सोशल मीडिया पर मौजूद हैं और काफी एक्टिव भी रहते हैं। लेकिन वो इसका इस्तेमाल ज्यादातर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन के लिए करते हैं। जबकि रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर हैं ही नहीं। हालांकि, रणबीर ने एक बार बताया था कि वो एक प्राइवेट अकाउंट से किसी और नाम से सोशल मीडिया देखते हैं, लेकिन इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल रणबीर अपने नाम से सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं।

शाहरुख की ‘किंग’ का फैंस को है इंतजार

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चाओं में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत और अभिषेक बच्चन सरीखे कई अन्य स्टार्स भी दिखाई देंगे। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विस चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने केरल का दौरा करेगा आयोग

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

केरल में अगले महीने प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने निर्वाचन आयोग इस सप्ताह प्रदेश का दौरा करेगा। आयोग का नेतृृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि आयोग के पांच मार्च की रात को केरल पहुंचने की संभावना है। वह छह और सात मार्च को अपना आधिकारिक दौरा शुरू करेंगे। केरल के अलावा, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भी विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
 

 

जीत के भावुक लम्हे! सूर्यकुमार का सलाम, सैमसन की आंखें नम, गौतम की जादू की झप्पी ने जीता दिल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत की यह जीत बेहद रोमांचक रही। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 19.2 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। Sanju Samson ने 97 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया। उनकी पारी में आक्रामक शॉट्स और बेहतरीन टाइमिंग देखने को मिली। गेंदबाजी में Jasprit Bumrah ने अहम विकेट लेकर वेस्टइंडीज की रन गति पर ब्रेक लगाया।टी20 विश्वकप 2026 में भारत की यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि जज्बातों की कहानी बन गई। वेस्टइंडीज पर रोमांचक जीत के बाद मैदान पर जो दृश्य दिखे, उन्होंने करोड़ों दिलों को छू लिया। कहीं सम्मान में झुका सिर था, तो कहीं कोच की जादू की झप्पी। इस ऐतिहासिक पल के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया और एक बार फिर साबित किया कि जीत सिर्फ स्कोरबोर्ड पर नहीं, रिश्तों और विश्वास में भी दर्ज होती है।

गेंदबाजों का कमाल

तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने अहम मौकों पर विकेट लेकर वेस्टइंडीज की रफ्तार रोकी। डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर और धीमी गेंदों ने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

🇮🇳 कप्तानी और रणनीति की जीत

भारतीय टीम की रणनीति साफ नजर आई — पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी और मिडिल ओवर्स में स्ट्राइक रोटेशन। फील्डिंग भी शानदार रही, जिससे अतिरिक्त रन नहीं बनने दिए गए। जीत के बाद का यह दृश्य भावुक कर देने वाला था। संजू सैमसन को गले लगाते गौतम गंभीर ने सभी फैंस का दिल जीता। यह जादू की झप्पी सिर्फ एक बधाई नहीं, बल्कि भरोसे और मेहनत की मुहर थी। पास खड़े साथी खिलाड़ियों के चेहरों की मुस्कान बता रही थी कि यह जीत टीम की एकजुटता का परिणाम है। दूसरी तस्वीर में सूर्यकुमार यादव ने टोपी उतारकर और झुककर संजू सैमसन को सलाम किया। यह सम्मान उस साहसिक पारी के लिए था जिसने भारत को मुश्किल घड़ी से निकाला। सैमसन की नम आंखें इस पल को यादगार बना गईं। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए सात रन चाहिए थे। संजू ने भारतीय पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर शानदार छक्का जड़ा और फिर अगली गेंद को सीमा रेखा के पार भेजते हुए चौका बटोर लिया। इन दो शॉट्स ने वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। जैसे ही जीत पक्की हुई, सैमसन का सेलिब्रेशन देखने लायक था। वह मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए, हेल्मेट उतारा और आसमान की ओर देखा और ऊपर वाले का आभार जताया। मानो यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, संघर्ष और विश्वास का परिणाम हो। मैच के बाद सैमसन ने अपने इस जश्न को बहुत निजी बताया और कहा कि यह पल उनके लिए किसी शतक से भी बड़ा था। उन्होंने पार्थिव पटेल से बातचीत में कहा कि यह उनके लिए बहुत खास पल हैं। वह भगवान में बहुत भरोसा रखते हैं और इसे बहुत निजी रखना चाहते है। यह उनके लिए बहुत खास पल है। भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 97 रनों की विस्फोटक पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद संजू राजस्थान रॉयल्स के साथी शिमरोन हेटमायर के कंधे पर हाथ रखकर चलते दिखे। संजू अब आरआर के लिए नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखेंगे। हेटमायर अभी भी आरआर में हैं।

Previous articleविस चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने केरल का दौरा करेगा आयोग
Next articleमध्य प्रदेश में होली पर दो दिन की सरकारी छुट्टी, संशोधित आदेश जारी
News Desk

अवैध रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशियों को उनके देश वापस भेजा गया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

असम सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशी नागरिकों को रविवार तड़के उनके देश वापस भेज दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुश बैक कार्रवाई राज्य के श्रीभूमि जिले से रात करीब 12:30 बजे की गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, सतर्क निगाहों और त्वरित कार्रवाई के चलते अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजा गया। जब अधिकतर लोग सो रहे थे, हमारी पुलिस राष्ट्रहित में अपनी ड्यूटी निभा रही थी। ड्यूटी बुलाए तो नींद इंतजार कर सकती है। उन्होंने श्रीभूमि पुलिस की मुस्तैदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अवैध घुसपैठ के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित तस्वीरें भी साझा की, इनमें अवैध प्रवासियों में शामिल कम से कम सात बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि असम सरकार बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। राज्य सरकार समय-समय पर सीमावर्ती इलाकों में अभियान चलाकर अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर उन्हें सीमा पार भेज रही है।

Previous articleक्या टॉम हॉलैंड ने जेंडाया से की शादी? स्टाइलिश लॉ रोच ने दी सही जानकारी
Next articleखामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद बोले ट्रंप- ईरानी सैनिक सरेंडर कर दें नहीं मौत ही मिलेगी
News Desk

क्या टॉम हॉलैंड ने जेंडाया से की शादी? स्टाइलिश लॉ रोच ने दी सही जानकारी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

हॉलीवुड सेलेब्स जेंडाया और टॉम हॉलैंड इन दिनों सुर्खियों में हैं। बताया जाता है कि दोनों ने शादी कर ली है। जेंडाया की स्टाइलिस्ट ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। जेंडाया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने एक्सेस हॉलीवुड को बताया, ‘शादी पहले ही हो चुकी है। आपने इसे मिस कर दिया।’ वैरायटी के मुताबिक जब रोच से पूछा गया, ‘क्या यह सच है?’, तो रोच ने हंसते हुए कन्फर्म किया, ‘यह बिल्कुल सच है।’ 

2021 में रिश्ते को किया पब्लिक

यह जोड़ी 2016 में मार्वल की ‘स्पाइडर-मैन: होमकमिंग’ के सेट पर मिली थी। दोनों ने 2021 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया। उनकी सगाई की अफवाहें तब फैलने लगीं जब जेंडाया को पिछले साल के गोल्डन ग्लोब्स सेरेमनी में उनके बाएं हाथ में हीरे की अंगूठी के साथ देखा गया था।

टॉम हॉलैंड ने सगाई की बात मानी

2025 में, टॉम हॉलैंड ने एक रिपोर्टर से कन्फर्म किया कि उनकी सगाई हो गई है। उस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह हंसते हुए कह रहे थे ‘मंगेतर।

2026 में इस फिल्म में आएंगे नजर

टॉम और जेंडाया ने 2019 की ‘स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम’ और 2021 की ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ में पीटर पार्कर और मिशेल जोन्स वॉटसन का किरदार निभाया। यह कपल 2026 में दो बार स्क्रीन शेयर करेगा, पहली बार जून की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में और बाद में जुलाई में ‘द ओडिसी’ में।

खामेनेई की मौत पर विपक्ष ने उठाया मोदी सरकार पर सवाल, कहा- भारत पहले कभी इतना कमजोर नहीं दिखा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। ईरान (Iran) के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत के बाद भारत की प्रतिक्रिया को लेकर विपक्ष (Opposition) ने केंद्र सरकार (Central government) पर निशाना साधा है। अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमले के बाद भारत की तरफ से फिलहाल कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है, जिसके कारण कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं।

विपक्ष का आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि मोदी सरकार की चुप्पी “भारत की नैतिक नेतृत्व क्षमता के परित्याग” और अमेरिका-इजरायल के खिलाफ बोलने में अनिच्छा को दर्शाती है। उन्होंने लिखा कि भारत पहले कभी इतना कमजोर नहीं दिखा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी कहा कि मोदी सरकार की चुप्पी भारत के मूल सिद्धांतों और पारंपरिक विदेश नीति के खिलाफ है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “ऐसे समय में जब घातक हमले और युद्ध आम नागरिकों से लेकर शीर्ष नेताओं तक को निशाना बना रहे हैं, सरकार को अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही यह बताना चाहिए कि भारत एक तटस्थ देश के रूप में शांति बहाली के लिए क्या कूटनीतिक प्रयास कर रहा है।”

मोदी सरकार का रुख
विदेश मंत्रालय ने अब तक औपचारिक बयान में कहा कि भारत ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम से गहरी चिंता में है। सभी पक्ष संयम बरतें, तनाव बढ़ाने से बचें और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। मंत्रालय ने यह भी कहा कि संवाद और कूटनीति के मार्ग अपनाए जाने चाहिए और सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिए।

पाकिस्तान के आमिर का क्यों उड़ रहा मजाक? उनके ‘सेमीफाइनल में नहीं’ वाले बयान पर भारत का करारा जवाब

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 की अंतिम-चार टीमें मिल चुकी हैं। भारत ने रविवार को नॉकआउट मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेले गए मुकाबले में 196 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने चार गेंद शेष रहते पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को मुंहतोड़ जवाब दिया। आमिर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहला कहा था कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी। अब इसी बयान पर आमिर की बहुत किरकिरी हो रही है।

‘बाबा’ आमिर से फुस्स आमिर बने

दरअसल, आमिर के इस बयान के बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार मिली थी। आमिर ने पाकिस्तानी टीवी शो ‘हारना मना है’ में एंकर ताबिश हाशमी से कहा था कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी, क्योंकि भारत के पास बहुत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। आमिर ने कहा था कि भारत की बल्लेबाजी ढह रही है। उन्होंने सुपर-8 ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल में पहुंचने की भविष्यवाणी की थी। उनके इस बयान के बाद द. अफ्रीका के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी एक्सपोज हो गई थी। इसके बाद तुरंत आमिर को शो में ‘बाबा आमिर’ का टैग दे दिया गया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की जीत और वेस्टइंडीज से मैच पहले भी आमिर अपने बयान पर कायम रहे कि भारत सेमीफाइनल में नहीं जा पाएगा। उन्होंने शो पर मौजूद पाकिस्तान के ही दो क्रिकेटर राशिद लतीफ और अहमद शहजाद से शर्त तक लगा ली। आमिर ने कहा कि भारत वेस्टइंडीज से हार जाएगा। वहीं, शहजाद और लतीफ ने कहा था कि भारत वेस्टइंडीज को भी हराएगा और फिर सेमीफाइनल भी जीतकर फाइनल में पहुंचेगा। 
 
भारत की जीत पर आमिर का बयान

हालांकि, रविवार को टीम इंडिया की जीत के बाद इसी शो में आमिर के तेवर बदले बदले नजर आए। उन्होंने टीम इंडिया को बधाई जरूर दी, लेकिन भारत की कमजोरी गिनाते रहे। उन्होंने कहा, ‘भारत ने मुझे गलत साबित किया और मैं इसका श्रेय पूरी टीम को दूंगा, क्योंकि यहां उनका हक बनता है। लेकिन अगर मैं इसे सिर्फ क्रिकेट के नजरिए से आंकूं, तो भारत कुल मिलाकर अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है। मैं अब भी कह रहा हूं। उनकी फील्डिंग देखिए। उन्होंने तीन से चार कैच छोड़े और मैदान में कई बार गड़बड़ी की। बुमराह को छोड़कर हर दूसरा गेंदबाज पिट रहा है। भारत सिर्फ एक गेंदबाज के दम पर खेल रहा है। मैं अभी भी मानता हूं कि भारत टी20 विश्व कप 2026 का हॉट फेवरिट (खिताब जीतने के लिए सबसे पसंदीदा टीम) नहीं है।’ इसके साथ ही आमिर ने संजू की साहसिक पारी की भी तारीफ की। आमिर ने कहा, ‘संजू ने अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। मैंने उनकी आईपीएल और अन्य मैचों की पारियां देखी हैं, लेकिन यह पारी और वह भी करो या मरो जैसे नॉकआउट मुकाबले में, बेहद खास थी।

मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश?

हालांकि, आमिर के इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में और फैंस के बीच बहस तेज हो गई है कि क्या यह पाकिस्तानियों की ओर से सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति है। क्योंकि उनकी अपनी टीम टी20 विश्वकप से बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान की टीम खुद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती और बस गीदड़भभकियों और राजनीति से चलती है और उन्हें दूसरों की कामयाबी भी नहीं पचती।

गीदड़भभकियों से नहीं मिलती जीत

टी20 विश्वकप से पहले पीसीबी के तमाम ड्रामे और मोहसिन नकवी की बयानबाजी के बाद अब भारत ने पाकिस्तान को दिखा दिया कि क्यों भारतीय टीम सबसे मजबूत टीमों में से एक है, तो यह बात पड़ोसी मुल्क को पच नहीं रही है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दिखा दिया कि सिर्फ बड़बोलेपन से काम नहीं होता, मैदान पर प्रदर्शन करके दिखाना होता है। अब भारतीय टीम पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े में दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी, वहीं चार मार्च को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।