‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का मुद्दा फिर गरमाया, भाजपा बोली-कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को कहा कि 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में आरोपियों उमर खालिद और शरजील इमाम (Khalid and Sharjeel Imam) को जमानत देने से इनकार करने का उच्चतम न्यायालय का आदेश कांग्रेस के मुंह पर एक ‘‘करारा तमाचा’’ है। साथ ही पार्टी ने विपक्षी दल से ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ का समर्थन करने के लिए माफी मांगने को कहा।

भाजपा ने खालिद और इमाम को भारत में विभाजनकारी ताकतों के ‘पोस्टर ब्वॉय’ बताते हुए दावा किया कि उन्हें बचाने के लिए कांग्रेस का पूरा तंत्र उन्हें ‘‘निर्दोष पीड़ित’’ के रूप में पेश कर रहा है।

 

 

उच्चतम न्यायालय ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में खालिद और इमाम को जमानत देने से सोमवार को इनकार कर दिया और कहा कि उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्रथम दृष्टया मामला बनता है।

 

न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की पीठ ने इस मामले में हालांकि अन्य आरोपियों गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को जमानत दे दी।

इसने कहा कि अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों से पता चलता है कि खालिद और इमाम 2020 के दिल्ली दंगों की ‘‘साजिश रचने, लामबंदी करने और रणनीतिक दिशा-निर्देश देने’’ में शामिल थे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उच्चतम न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सत्यमेव जयते।’’

पूनावाला ने पूछा, ‘‘जब उच्चतम न्यायालय से इतना बड़ा और स्पष्ट फैसला आ चुका है, तो क्या कांग्रेस दिल्ली में मारे गए अंकित शर्मा, रतन लाल और दिलबर नेगी के परिवारों से माफी मांगेगी?’’ उन्होंने समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से भी यह पूछा कि क्या वे दंगों में मारे गए हिंदुओं के परिवारों से माफी मांगेंगी।

पूनावाला ने आरोप लगाया कि दिल्ली दंगे ‘‘हिंदू विरोधी भावना के सबसे बड़े उद्योग, ‘एम’ फैक्टर और वोट बैंक फैक्टर’’ का एक उदाहरण थे। उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने कार्यकर्ताओं उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया। आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं।’’
पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस को ‘‘अफजल से लेकर उमर और शरजील तक टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ का समर्थन करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शीर्ष अदालत के फैसले को राहुल गांधी और कांग्रेस के परिवेशी तंत्र के चेहरे पर ‘‘करारा तमाचा’’ बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग के ‘पोस्टर ब्वॉय’ उमर खालिद और शरजील इमाम को निर्दोष पीड़ित’’ के रूप में पेश किया।

भाई ने किया ‘भाई’ को किडनैप, 3 महीने बाद सुलझे साजिश के तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दौसा: दौसा जिले (Dausa District) में तीन महीने पहले हुए युवक (Young Men) के अपहरण (Kidnapping) और फिरौती (Ransom) के मामले का पुलिस (Police) ने खुलासा कर दिया है. पुलिस की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. इस पूरे अपहरण कांड की साजिश पीड़ित युवक के चचेरे भाई (Cousins) ने ही रची थी. पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है. इस मामले में अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. पूरी वारदात का खुलासा हो जाने के बाद पीड़ित युवक और उसके परिजन हैरान हैं. वहीं वारदात के तार सुलझ जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है.

पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर, 2025 को कोलवा थाना इलाके के कालोता के समीप सुनील सैनी नामक युवक का अपहरण कर लिया गया था. अपहरण के बाद परिजनों से फिरौती की मांग की गई. इससे परिजनों में हड़कंप मच गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर जांच शुरू की. घटना के कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने पीड़ित युवक को ढूंढ निकाला और उसे सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी भी जब्त कर ली थी.

जांच के दौरान पुलिस ने पहले इस मामले में राहुल मीणा निवासी कालाखेता और राजाराम गुर्जर निवासी सिंगपुरा को गिरफ्तार किया था. पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कड़ियां जुड़ती चली गईं. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित युवक के चचेरे भाई विष्णु सैनी को हिरासत में लिया. पूछताछ में सामने आया कि पैसे के लेनदेन को लेकर विष्णु सैनी ने ही अपने ही चचेरे भाई सुनील का अपहरण कराने की योजना बनाई थी.

 

 

Previous articleभागीरथपुरा मामले पर हाईकोर्ट सख्त, स्टेटस रिपोर्ट को लेकर फटकार, अगली सुनवाई में मुख्य सचिव तलब
Next articleLNCT भोपाल में गूंजा बाल प्रतिभाओं का उत्सव, ‘नवोदित 2025–26’ का भव्य आयोजन
News Desk

पहली बार महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं निम्रत कौर, आरती के दौरान आंखों से बहते रहे आंसू

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

निम्रत कौर को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में देखा गया। वह आरती में शामिल हुईं। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर दर्शन के अनुभव को भी अभिनेत्री ने यादगार बताया। साथ ही आरती के दौरान वह काफी भावुक भी नजर आईं। 

निम्रत कौर की आंखों से बहते दिखे आंसू

निम्रत कौर महाकालेश्वर मंदिर की आरती के दौरान काफी भावुक दिखीं। आरती के दौरान उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे। आरती के बाद निम्रत कौर ने कहा, ‘मुझे पहली बार महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने का सौभाग्य मिला। नए साल की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती। मैं बहुत भावुक और अभिभूत महसूस कर रही हूं।’ 

निम्रत कौर की आने वाली फिल्में कौन सी हैं?

निम्रत कौर लगभग 20 साल से सक्रिय हैं। पिछले साल वह ‘स्काई फोर्स’ और ‘कालीधर लापता’ में नजर आईं। ‘स्काई फोर्स’ में वह अक्षय के अपोजिट नजर आई थीं। वहीं ‘कालीधर लापता’ में निम्रत कौर ने अभिषेक बच्चन के साथ अभिनय किया था। इस साल भी वह एक फिल्म ‘सेक्शन 84’ कर रही हैं।

 

अकाउंट रेंट पर लेकर स्कैमर्स कर रहे बड़ी ठगी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

WhatsApp Mule Scam: दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर बढ़ती यूजर संख्या अब साइबर ठगों के लिए नया हथियार बन गई है। साल 2026 में WhatsApp Mule Scam तेजी से फैल रहा है, जिसमें स्कैमर्स लोगों से उनका WhatsApp अकाउंट “रेंट” पर लेकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। इस खतरे को देखते हुए भारत सरकार की साइबर सुरक्षा पहल साइबर दोस्त ने आधिकारिक चेतावनी भी जारी की है।

अब तक आपने घर या गाड़ी किराए पर देने के बारे में सुना होगा, लेकिन इस नए स्कैम में ठग आसान कमाई का लालच देकर यूजर्स से उनका WhatsApp अकाउंट किराए पर देने को कहते हैं। स्कैमर्स दावा करते हैं कि अकाउंट का गलत इस्तेमाल नहीं होगा, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट होती है। किराए पर लिए गए इन अकाउंट्स का इस्तेमाल फर्जी लोन ऑफर, फ्रॉड लिंक, ओटीपी स्कैम और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता है।

WhatsApp Mule Scam में सबसे बड़ा खतरा यह है कि अकाउंट भले ही किसी और के हाथ में हो, लेकिन कानूनी जिम्मेदारी असली यूजर पर ही आती है। ऐसे मामलों में यूजर को पुलिस जांच, कानूनी नोटिस और यहां तक कि WhatsApp अकाउंट के स्थायी बैन का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, निजी चैट, कॉन्टैक्ट्स और डेटा चोरी होने का जोखिम भी बना रहता है।

इस स्कैम से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है। किसी भी अनजान QR कोड को स्कैन न करें और WhatsApp में टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर चालू रखें। पैसे के लालच में आकर कभी भी अपना अकाउंट किसी और को न दें। यदि किसी तरह की धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या चक्षु पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

दो दशक बाद भी काम न मिलने पर रोती हैं नेहा धूपिया, बताया नए कलाकारों में क्या है अंतर; कहा- थकाती है इंडस्ट्री

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

लगभग दो दशक से भी पहले बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने करियर में अलग-अलग तरह की फिल्में की हैं। इस दौरान उन्होंने लीड एक्ट्रेस से लेकर सपोर्टिंग एक्ट्रेस तक के किरदार निभाए हैं। बेशक वो अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं, लेकिन एक्ट्रेस का मानना है कि काम न मिलने पर खाली बैठना काफी कष्टदायी होता है। सिर्फ प्रोफेशनल तौर पर ही नहीं बल्कि इमोशनल रूप में भी ये काफी मुश्किल होता है। जानिए एक्ट्रेस ने आखिर क्यों ऐसा कहा…

काम न मिलने पर होती है चिंता

बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान नेहा धूपिया ने करियर में काम न मिलने पर बात की और अपनी चिंता जाहिर की। एक्ट्रेस ने कहा कि जब मैं काम नहीं कर रही होती हूं तो मुझे चिंता होती है। मेरे पास इससे निपटने के अपने तरीके हैं। इंडस्ट्री में 20 साल बिताने के बाद भी, जब काम बंद होता है, तो मैं तकिए में सिर रखकर रोती हूं। मैंने तीन दिन पहले भी ऐसा किया था। क्या मेरे पास इसके कारण हैं? हां। क्या कोई सुन रहा है? मुझे नहीं पता। मैं इस बारे में कोई दुख भरी कहानी नहीं बनाना चाहती क्योंकि मुझे यह इंडस्ट्री और फिल्में बहुत पसंद हैं। कहीं न कहीं मुझे लगता है कि यह मुझे निराश नहीं करेगी। लेकिन यह बहुत मुश्किल हो जाता है। लोग आलोचना करते हैं।

मैं कभी भी बेरोजगार नहीं रही

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हालांकि अभिनेताओं को अक्सर बेपरवाह रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन हर चीज उन पर असर डालती है। सबसे मुश्किल है अपने आस-पास के सभी लोगों को काम करते देखना और खुद को खाली देखना और ऐसा महसूस करना जैसे जिंदगी यूं ही बीत रही हो। मुझमें और एक न्यू कमर में एकमात्र अंतर है इन हालातों को संभालने की क्षमता। जब तीन से चार साल तक एक्टिंग का कोई काम नहीं मिलता तो यह बेहद थका देने वाला होता है। लेकिन ईश्वर की कृपा से मैं कभी भी पूरी तरह से बेरोजगार नहीं रही। ये इंडस्ट्री बेशक थका देने वाली, लेकिन फलदायी है।

अक्षय खन्ना की तरक्की चौंकाती है

क्या अच्छा काम और काम दिलाता है? इस सवाल पर नेहा का कहना है कि 20 साल से इंडस्ट्री में रहने के बाद भी मैं इसका जवाब नहीं दे सकती। ‘सिंगल पापा’ और ‘परफेक्ट फामिली’ के रिलीज के बाद अंगद ने नेहा को फोन करके तारीफ की। इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कहा कि अब आपके दो शो हैं और लोग आपकी तारीफ कर रहे हैं। इस पर मैंने कहा कि अंगद, बदलाव तो होना ही चाहिए। क्या अच्छा काम और काम दिलाता है? मुझे नहीं पता। कभी-कभी आप घर पर बैठे रहते हैं और इससे आपको काम मिल जाता है। फिर आप अक्षय खन्ना की तरक्की देखते हैं और सोचते हैं, ‘हम भी 6 साल घर ही बैठ जाते हैं।’

‘सिंगल पापा’ में नजर आईं नेहा

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा हाल ही में कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ‘सिंगल पापा’ में नजर आई थीं। इसमें कुणाल खेमू, प्राजक्ता कोली, आयशा रा, मनोज पाहवा और ईशा तलवार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यश की ‘टॉक्सिक’ से एक और अभिनेत्री का सामने आया लुक, इस किरदार में नजर आएंगी ‘कांतारा चैप्टर 1’ की हीरोइन

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

‘केजीएफ’ स्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ से लगातार कास्ट के फर्स्ट लुक सामने आ रहे हैं। ताज्जुब की बात ये है कि फिल्म में मेल एक्टर के नाम पर अब तक सिर्फ यश का ही नाम और लुक सामने आया है। लेकिन फीमेल एक्ट्रेस में लगातार नए-नए नाम शामिल होते जा रहे हैं और उनके लुक सामने आ रहे हैं। कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और नयनतारा के बाद अब अभिनेत्री रुक्मणी वसंत का ‘टॉक्सिक’ से लुक सामने आया है। 

मेलिसा के किरदार में नजर आएंगी रुक्मणी

बाकी अभिनेत्रियों की तरह, रुक्मणी वसंत के लुक को भी यश ने इंट्रोड्यूस कराया है। अपने इंस्टाग्राम पर रुक्मणी वसंत के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा, ‘मेलिसा के किरदार में रुक्मणी वसंत का टॉक्सिक- फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में स्वागत है।’ अपने पहले लुक में रुक्मणी वसंत बोल्ड अंदाज में इंटेस लुक में नजर आ रही हैं। स्टाइलिश हेयरस्टाइल और मॉडर्न ड्रेस में रुक्मणी हाथों में क्लच पर्स पकड़े नजर आ रही हैं। उनके इधर-उधर और लोग नजर आ रहे हैं। यह किसी पार्टी या क्लब का सीन नजर आ रहा है।  

सिर्फ अभिनेत्रियों के लुक आए सामने

रुक्मणी वसंत से पहले ‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और नयनतारा का लुक सामने आ चुका है। हालांकि, अब तक मेल एक्टर्स में यश के अलावा अब तक किसी और का लुक सामने नहीं आया है और न ही किसी के बारे में कोई जानकारी सामने आई है। ऐसे में सिर्फ हीरोइनों के लुक सामने आने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।

19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फैंस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि 8 जनवरी को फिल्म का टीजर सामने आ सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

स्टोक्स और लाबुशेन के बीच क्यों हुई थी बहस? अब सामने आया पूरा सच; ब्रॉड ने किया खुलासा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

एशेज 2025-26 के पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर बेन स्टोक्स और मार्नस लाबुशेन के बीच हुई तीखी बहस ने क्रिकेट फैंस का खूब ध्यान खींचा। अब इस पूरे घटनाक्रम पर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच आखिर क्या कहा गया था।

दूसरे दिन के तीसरे सत्र में बढ़ा तनाव

यह घटना टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे और आखिरी सत्र में घटी, जब लाबुशेन ट्रेविस हेड के साथ अच्छी साझेदारी निभा रहे थे। स्टोक्स और लाबुशेन के बीच कुछ तीखी नोकझोंक हुई, जो इतनी बढ़ गई कि कमेंट्री कर रहे मार्क वॉ ने कहा, ‘मुझे लगा कि स्टोक्स उन्हें हेडलॉक में ले लेंगे।’ हालांकि, बाद में स्टोक्स ने लाबुशेन के कंधे पर हाथ रखकर मामले को शांत किया।

स्टोक्स को मिला आखिरी फायदा

इस बहस का अंत स्टोक्स के पक्ष में हुआ। इंग्लैंड कप्तान ने खुद गेंदबाजी करते हुए लाबुशेन को 48 रन पर आउट कर दिया। विकेट गिरने के बाद स्टोक्स का ‘डेथ स्टेयर’ कैमरे में कैद हुआ, हालांकि उन्होंने ज्यादा कुछ कहा नहीं, क्योंकि वह जानते थे कि काम हो चुका है।

ब्रॉड ने बताया क्या हुआ मैदान पर

तीसरे दिन की शुरुआत से पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने बेन स्टोक्स से बातचीत की और 7Cricket पर पूरे वाकये का खुलासा किया। ब्रॉड ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह मार्नस लाबुशेन की गलती थी कि उन्होंने बेन स्टोक्स जैसे महान प्रतिस्पर्धी को उकसाया, वो भी तब जब स्टोक्स के हाथ में गेंद थी।’ ब्रॉड ने बताया, ‘मुझे लगता है कि यह थोड़ा डिले करने की कोशिश थी। लाबुशेन काफी बातें कर रहे थे, खासकर अपने पार्टनर ट्रेविस हेड से।’

‘हमें तीन अंपायर की जरूरत नहीं’

ब्रॉड ने बातचीत के असली शब्दों का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं आज सुबह स्टोक्स से बात कर चुका हूं और यह कहकर मैं किसी का भरोसा नहीं तोड़ रहा। लाबुशेन कह रहे थे- ये लेग साइड जा रही है, या ये चार रन हैं। इस पर स्टोक्स ने कहा- मैदान पर दो अंपायर हैं, हमें तीसरे की जरूरत नहीं।’

इंग्लैंड की रणनीति हुई सफल

ब्रॉड के मुताबिक, यह सब इंग्लैंड की रणनीति का हिस्सा था। उन्होंने कहा, ‘इससे लाबुशेन अपनी लय और रूटीन से बाहर आ गए। अगली ही गेंद पर स्टोक्स ने थोड़ी बाहर जाती गेंद डाली, लाबुशेन ड्राइव खेलने गए और आउट हो गए।’

‘लाबुशेन की खराब रणनीति’

ब्रॉड ने लाबुशेन की आलोचना करते हुए कहा, ‘यह इंग्लैंड के लिए काम कर गया, लेकिन मुझे लगा कि लाबुशेन की तरफ से यह खराब खेल था, क्योंकि वह इस सीरीज़ में सबसे बेहतर बल्लेबाजी कर रहे थे।’ इस टेस्ट में इंग्लैंड ने जो रूट के 160 रन की बदौलत 384 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सीरीज का तीसरा शतक जड़ते हुए जोरदार जवाब दिया और अपनी पहली पारी में 400 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

‘मैं खुद को शाबाशी दे रही हूं’, प्रियंका चोपड़ा ने 2026 को बताया भविष्य; बोलीं- उम्मीद की किरण जरूरी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। उन्होंने फैमिली के साथ नए साल का स्वागत किया। अब एक्ट्रेस छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने 2026 को अपना भविष्य बताते हुए खुद को भाग्यशाली बताया है। साथ ही उन्होंने अपनी इस जिंदगी के लिए भी ईश्वर का आभार जताया है। जानिए एक्ट्रेस ने 2026 के लिए अपने क्या विचार साझा किए…

2026 में मेरे पहले कुछ कदम

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर कुछ वीडियोज साझा किए हैं। इन वीडियोज में प्रियंका बीच पर नजर आ रही हैं। वीडियोज को बनाते हुए एक्ट्रेस ने 2026 का स्वागत किया और ईश्वर का धन्यवाद जताया। कैप्शन में विचार लिखते हुए एक्ट्रेस वीडियो में कहती हैं, ‘मैंने खुद से कहा था कि मैं इसमें बेहतर हो जाऊंगी, यानी कैमरे से बात करने में। 2026 में मेरे पहले कुछ कदम। यह भविष्य जैसा लगता है। मैं अपने प्रशंसकों से कहती रही हूं कि 2026 भविष्य जैसा लगता है। यह कैसे संभव है? लेकिन हम यहां हैं, अपने परिवार को देख रही हूं, अपने खूबसूरत कदमों को देख रही हूं और खुद को भाग्यशाली मानकर आभारी हूं। इतने लंबे समय तक इतनी तेज गति से दौड़ने के बाद, आप खुद को शाबाशी देना भूल जाते हैं कि आप बच गए। तो मैं खुद को शाबाशी दे रही हूं।’

इस जीवन को जीने के लिए आभारी हूं

प्रियंका ने स्टोरी पर एक और वीडियो भी साझा किया। दूसरे वीडियो में अपनी बात को जारी रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि खुद के प्रति दयालु रहना और इस जीवन को जीने का मौका मिलने के लिए वास्तव में मैं आभारी हूं। हर मुश्किल के बाद उम्मीद की किरण जरूर होती है। बस आगे बढ़ते रहो। अब मैं अपने घर की ओर पीछे की ओर चल रही हूं।

‘वाराणसी’ में नजर आएंगी प्रियंका

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले एपिसोड में नजर आई थीं। इसके अलावा वो अब एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में दिखाई देंगी। बड़े स्तर पर बन रही इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होनी है।

गब्बर के घर फिर से बजेगी शहनाई? शिखर धवन इस खूबसूरत आयरिश मॉडल संग लेने जा रहे हैं सात फेरे, जानें कौन है वो

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट टीम के ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन एक बार फिर अपनी नई पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए यह साफ हो गया है कि धवन अपनी गर्लफ्रेंड और आयरिश मॉडल सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. धवन के घर दूसरी बार शहनाई बजने वाली है और इस खबर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है.

फरवरी में सजेगी शादी की महफिल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिखर धवन और सोफी शाइन फरवरी 2026 के तीसरे हफ्ते में शादी के बंधन में बंधेंगे. इस शादी के सभी कार्यक्रम दिल्ली-NCR में ही आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही समारोह में क्रिकेट से लेकर फिल्म जगत के कई बड़े चेहरों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

धवन और सोफी की लव स्टोरी
धवन और सोफी के रिश्ते की चर्चा पिछले कई महीनों से इंटरनेट पर ‘हॉट टॉपिक’ बनी हुई थी. दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी. शुरुआत में वे अच्छे दोस्त बने और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई.

सबसे पहले अफवाहें तब शुरू हुईं जब ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सोफी शाइन को स्टैंड्स में धवन के साथ देखा गया. उस वक्त लोग उन्हें ‘मिस्ट्री वुमन’ कह रहे थे. आईपीएल 2024 के दौरान भी सोफी को कई बार धवन को सपोर्ट करते देखा गया, जिससे उनके रिश्ते पर मुहर लगने लगी.

कौन हैं सोफी शाइन?
सोफी शाइन सिर्फ एक मॉडल नहीं हैं, बल्कि उनका प्रोफेशनल बैकग्राउंड भी काफी प्रभावशाली है. उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री ली है. फिलहाल वह अबू धाबी (UAE) में नॉर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर रही हैं. सोफी के इंस्टाग्राम पर करीब 341,000 फॉलोअर्स हैं और वह कुछ समय से शिखर के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रही हैं.

पीएम मोदी–अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी से फिर विवाद में जेएनयू

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

 

नई दिल्ली। JNU Video Viral होने के बाद दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो करीब 35 सेकेंड का बताया जा रहा है और इसके सामने आते ही सियासी हलकों से लेकर आम लोगों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं।

वायरल वीडियो में कथित तौर पर “मोदी-शाह की कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर” जैसे नारे सुनाई दे रहे हैं। इस नारेबाजी को लेकर कई लोग नाराजगी जता रहे हैं और इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बता रहे हैं। वहीं कुछ वर्ग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं, जिससे बहस और गहरी हो गई है। हालांकि, वीडियो किस संदर्भ में और किस तारीख का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

JNU Video Viral मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल जेएनयू प्रशासन या दिल्ली पुलिस की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक वीडियो की सत्यता और उसमें शामिल छात्रों की पहचान को लेकर जांच की जा सकती है।

गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहले भी छात्र राजनीति, विरोध प्रदर्शनों और नारेबाजी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रही है। हर ऐसे मामले में अभिव्यक्ति की आजादी और कानून-व्यवस्था के बीच संतुलन को लेकर सवाल खड़े होते हैं।