मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा, कमाई में सबसे आगे

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

फिल्म ‘इक्कीस’ को सिनेमाघराें में 6 दिन हो चुके हैं, जबकि ‘धुरंधर’ 33 दिन से थिएटर में अपने पैर जमाए हुए है। वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार-फायर एंड ऐश’ भी इन दिनों भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही है। जानिए, इन फिल्माें की मंगलवार के दिन कितनी कमाई हुई।

‘इक्कीस’ ने छठे दिन की कितनी कमाई   

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘इक्कीस’ ने छठे दिन 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि सोमवार को इसने 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में देखें तो मंगलवार को यह अपना कलेक्शन बढ़ाने में कामयाब रही है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 23 करोड़ रुपये हो चुका है। 

‘धुरंधर’ का जादू नहीं पड़ रहा फीका

‘धुरंधर’ ने भी मंलगवार को यानी रिलीज के 33वें दिन 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को भी इतना ही कलेक्शन इस फिल्म ने किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 781.78 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि फिल्म के मेकर्स का दावा है कि इसने अब तक 800 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया 

‘अवतार-फायर एंड ऐश’ का कितना रहा कलेक्शन?  

जेम्स कैमरून निर्देशित हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 19 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने मंगलवार को 1.65 करोड़ रुपये कमाए। जबकि सोमवार को 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन इस फिल्म ने किया था। ‘अवतार-फायर एंड ऐश’ ने अब तक 177.15 रुपये की कुल कमाई कर ली है। यह फिल्म भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही है। जल्द ही यह भारत में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब हो सकती है। 

 

जैकब बेथेल ने बचाई इंग्लैंड की लाज, मगर टली नहीं है एशेज सीरीज की चौथी हार

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

जैकब बेथेल ने इंग्लैंड की लाज सिडनी में बचाई और पारी की हार को टाला, मगर अभी तक एशेज सीरीज की चौथी हार टली नहीं है, क्योंकि करीब 100 ही रन उनके पास बचाने के लिए हैं। आखिरी दिन का खेल बाकी है।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की एशेज सीरीज आखिरी दिन पर खत्म हो गई। पांचवां टेस्ट मैच सिडनी में जारी और इसका नतीजा आखिरी दिन निकलेगा, क्योंकि चार दिन का खेल समाप्त हो गया है। इंग्लैंड की टीम ने चौथे दिन पारी की हार को टाला, जिसमें जैकब बेथेल का अहम योगदान था। हालांकि, मैच में इंग्लैंड की हार टलने की संभावना 5 प्रतिशत से भी कम लग रही है। इंग्लैंड के पास चौथे दिन के खेल के बाद 100 से ज्यादा रनों की लीड जरूर है, मगर हाथ में सिर्फ दो ही विकेट हैं।

भारत अंडर-19
119/0
13.1 ov

दक्षिण अफ्रीका अंडर-19

स्टम्प्स
इंग्लैंड
302/8
384/10

ऑस्ट्रेलिया
567/10

देखा जाए तो चौथा टेस्ट मैच जीतने वाली इंग्लैंड की टीम ने एक बैटिंग यूनिट के तौर पर इस मुकाबले में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन गेंदबाजी के नजरिए से चीजें अच्छी नहीं रहीं। पहली पारी में इंग्लैंड ने जो रूट के 160 और हैरी ब्रूक की 84 रनों की पारी के दम पर 384 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ के बड़े शतकों के दम पर 567 रन बना दिए। इस तरह इंग्लैंड पर पारी की हार का खतरा मंडराने लगा था, जिसे जैकब बेथेल ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक ठोककर टाला।जैकब बेथेल ने कमाल की पारी सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस एशेज टेस्ट मैच में खेली। वे चौथे दिन के आखिर में 232 गेंदों में 142 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे। उनके साथ मैथ्यू पॉट्स हैं, जिनका खाता नहीं खुला है। स्कोर भले ही इंग्लैंड का 302 है, लेकिन 8 विकेट गिर चुके हैं। लीड महज 119 रनों की इंग्लैंड के पास है, क्योंकि पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 183 रनों की बढ़त मिली थी। इस बड़ी खाई को जैकब बेथेल के अलावा बेन डकेट और हैरी ब्रूक की 42-42 रनों की पारी ने पाट दिया।हालांकि, मैच बचाने के लिए इंग्लैंड को कोई करिश्मा ही करना होगा, क्योंकि 119 रनों की लीड और आखिरी दिन की शुरुआत में बल्लेबाजी करना इंग्लैंड के लिए मुश्किल होगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि 150 के आसपास का ही टारगेट ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा, जो बहुत बड़ा नहीं होगा। पहले और ज्यादा से ज्यादा दूसरे सेशन में मैच का नतीजा निकल आएगा। सीरीज 3-1 से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के नाम है।

‘बिग बॉस 19’ फेम तान्या मित्तल पहुंचीं दुबई, दिखाई अपनी रईसी की झलक; ट्रोल्स ने भी निशाने पर लिया

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

तान्या मित्तल ‘बिग बॉस 19’ में सबसे ज्यादा चर्चित प्रतियोगी थी। साथ ही सबसे ज्यादा ट्रोलिंग का शिकार भी हुईं। हाल ही में जब यह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दुबई पहुंची थीं, तो ट्रोल्स के निशाने पर फिर आ गईं। तान्या मित्तल ने ‘बिग बॉस 19’ में कई बातें ऐसी कही थीं, जिनकी वजह से वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं। एक बार उन्होंने शो में कहा था कि वह बकलावा (एक तरह की मिठाई) खाने दुबई जाती हैं। इस वजह से कई यूजर्स ने उनकी हंसी उड़ाई। हाल ही में तान्या मित्तल ‘बिग बॉस 19’ के बाकी प्रतियोगियों के साथ दुबई में दिखीं। सभी कस एक पार्टी में री-यूनियन हुआ। दुबई से कई वीडियो तान्या मित्तल ने पोस्ट किए हैं। साथ ही कुछ खास कैप्शन भी लिखे हैं, जिन पर अब तान्या मित्तल ट्रोल हो रही है। जानिए, किन बातों पर इस इंफ्लुएंसर को सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। 

तान्या ने वीडियो में दिखाई अपनी रईसी 

तान्या मित्तल ने दुबई से जो वीडियो पोस्ट किए हैं, उसमें वह एक शानदार और महंगी कार में बैठी दिखीं। साथ ही जो वीडियो उन्होंने पोस्ट किया है, उस पर कैप्शन लिखा है, ‘इलाका तुम्हारा होगा, धमाका हमारा होगा।’ एक और वीडियो तान्या ने पोस्ट किया, जिस पर कैप्शन लिखा, ‘जय श्रीराम दुबई।’ तान्या मित्तल के फैंस ने इन वीडियो को पसंद किया लेकिन इसी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आईं।

ट्रोल्स ने याद दिलाया तान्या को बकलावा 

ट्रोल्स ने तान्या मित्तल की वीडियो पर और रईसी दिखाने पर कमेंट किया है। एक यूजर लिखता है, ‘बकलावा खाने वाली रील का इंतजार है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सभी कंगाल इंफ्लुएंसर जाते हैं, सब किराए का मामला है।’ इसी तरह एक अन्य यूजर ने तान्या पर तंज कसते हुए लिखा, ‘बॉडीगार्ड कहां है, कार का दरवाजा भी खुद खोलना पड़ रहा है।’ दरअसल, तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 में कहा था कि उनके आसपास कई बॉडीगार्ड चलते हैं, इस बात पर भी वह पहले ट्रोल हो चुकी हैं। 

तान्या को मिला एकता कपूर से ऑफर

तान्या के करियर फ्रंट की बात करें तो बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ब्रांन्ड प्रमोशन कर रही हैं। वहीं रियलिटी शो  बिग बॉस 19 में प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी तान्या को एक प्रोजेक्ट ऑफर किया था। जल्द ही वह उस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं।

सिडनी में भी निकल गई बैजबॉल की हेकड़ी, ऑस्ट्रेलिया ने बना डाले 567 रन; इंग्लैंड पर हार का खतरा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

सिडनी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की बैजबॉल क्रिकेट की हेकड़ी निकल गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 567 रन बना दिए। इससे इंग्लैंड की टीम पर पारी की हार का खतरा मंडराने लगा है, जो कि सीरीज पहले ही हार चुकी है
ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज सीरीज के पहले तीन मैच जीतकर सीरीज को अपने कब्जे में कर लिया था। अगला मैच 4 विकेट से इंग्लैंड ने जीता और फिर पांचवें मैच की पहली पारी में 384 रन इंग्लैंड ने बनाए तो ऐसा लगा कि इंग्लैंड की टीम आखिरी टेस्ट मैच में मेजबानों को फिर से टक्कर देगी, लेकिन ये कोरी कल्पना साबित हुई, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को बुरी तरह से धोया और बोर्ड पर 567 रन टांग दिए। ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाजों ने दमदार शतक जड़ा और अब इंग्लैंड पर इस मैच में पारी की हार का खतरा मंडराने लगा है। सीरीज की स्कोरलाइन अगर ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में 4-1 रहे तो हैरानी की बात नहीं होगी।

भारत अंडर-19
126/0
15.1 ov

दक्षिण अफ्रीका अंडर-19

स्टम्प्स
इंग्लैंड
302/8
384/10

ऑस्ट्रेलिया
567/10

इंग्लैंड को 119 रन की बढ़त

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 183 रनों की बढ़त मिली है। इस खाई को पाटना इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगा, जो कि मैच के चौथे दिन की शुरुआत में बल्लेबाजी करने उतरी है। करीब 5 सेशन तक उन्होंने फील्डिंग की है, जिससे उनका मनोबल जरूर टूटा होगा। 133.5 ओवर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बल्लेबाजी की। इस दौरान बेन स्टोक्स चोटिल होकर मैदान से भी बाहर चले गए और वे ओवर भी पूरा नहीं कर पाए। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी की शुरुआत में ही एक विकेट खो दिया है। ऐसे में इस मैच में इंग्लैंड के हारने की चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है।इंग्लैंड के लिए इस मैच में जो रूट ने 160 रनों की पारी खेली और हैरी ब्रूक ने 84 रन बनाए। 384 रनों तक इंग्लैंड की टीम पहुंच गई, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को शुरुआत भले ही बहुत अच्छी नहीं मिली थी, लेकिन फिर भी टीम 567 रनों तक पहुंच गई। इसमें ट्रैविस हेड की 163 रनों की और स्टीव स्मिथ की 138 रनों की पारी शामिल है। आखिरी में ब्यू वेबस्टर ने 71 रन बनाए और टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स और जोश टंग को 3-3 विकेट मिले, लेकिन उनकी हवा टाइट हो गई, क्योंकि लंबे समय तक इन तेज गेंदबाजों को गेंदबाजी करनी पड़ी। स्टोक्स तो चोटिल होकर बाहर ही चले गए।

Previous articleजैकब बेथेल ने बचाई इंग्लैंड की लाज, मगर टली नहीं है एशेज सीरीज की चौथी हार
News Desk

टॉप 10 एक्ट्रेसेस, नंबर 1 पर दीपिका पादुकोण, लिस्ट में अनुष्का शर्मा का भी नाम

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

आइए आपको टॉप 10 इंडियन एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं। इतना ही नहीं, उनकी फिल्मों और उन फिल्मों द्वारा की गई कमाई के बारे में भी बताते हैं। इंडिया की टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में उन एक्ट्रेसेस के नाम दिए गए हैं जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम नंबर 1 पर है। अभी तक उनकी 27 फिल्में आई हैं और इन 27 फिल्मों ने 3201 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। दीपिका के बाद इस लिस्ट में कटरीना कैफ का नाम है।

तीसरे और चौथे नंबर पर किसने बनाई जगह

कटरीना कैफ ने अब तक 34 फिल्मों में काम किया है और इन फिल्मों ने 3,130+ करोड़ रुपये की कमाई की है। तीसरे नंबर पर करीना कपूर खान और चौथे नंबर पर रश्मिका मंदाना हैं। यूं तो करीना ने 51 फिल्में की हैं, लेकिन इन फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2,697+ करोड़ ही रहा है। वहीं रश्मिका की बात करें तो उन्होंने 11 फिल्में की हैं और उनका कुल कलेक्शन 2,348+ करोड़ रहा है

जवाब दें, हर दिन इनाम पाएं!

क्या आप जानते हैं कंगना रनौत की डेब्यू फिल्म का नाम?

पांचवें नंबर पर श्रद्धा कपूर हैं। वहीं आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा जोनस, अनुष्का शर्मा, जैकलीन फर्नांडीज और सोनाक्षी सिन्हा इस लिस्ट में छठवें, सातवें, आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट। (नोट: ये पूरा डेटा बॉलीवुड हंगामा से लिया गया है।)

दीपिका पादुकोण (27 फिल्में) – 3,201+ करोड़
कटरीना कैफ (34 फिल्में) – 3,130+ करोड़
करीना कपूर खान (51 फिल्में) – 2,697+ करोड़
रश्मिका मंदाना (11 फिल्में) – 2,348+ करोड़
श्रद्धा कपूर (19 फिल्में) – 1,938+ करोड़
आलिया भट्ट (17 फिल्में) – 1,830+ करोड़
प्रियंका चोपड़ा जोनस (41 फिल्में) – 1,603+ करोड़
अनुष्का शर्मा (18 फिल्में) – 1,539+ करोड़
जैकलीन फर्नांडीज (21 फिल्में) – 1,482+ करोड़
सोनाक्षी सिन्हा (25) – 1,316+ करोड़

T20 World Cup 2026 के लिए नेपाल की टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी को भी दिया है मौका

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

T20 World Cup 2026 के लिए नेपाल की टीम का ऐलान भी हो गया है। नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने एक ऐसे खिलाड़ी को भी टीम में शामिल किया है, जिसे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव तक नहीं है। एक दम नए नवेले खिलाड़ी को टीम में जगह दी ह के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल है, जिसे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक मैच का भी अनुभव नहीं है। भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए ऑफ स्पिनर शेर मल्ला को नेपाल की टीम में जगह मिली है। नेपाल ने ऑलराउंडर बसीर अहमद को भी टीम में शामिल किया है, जबकि कुशल मल्ला को बाहर कर दिया है, जो पिछले साल अक्टूबर में हुए T20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में टीम का हिस्सा थे।

लाइव
भारत अंडर-19
भारत अंडर-19
39/0
4.0 ov
दक्षिण अफ्रीका अंडर-19
दक्षिण अफ्रीका अंडर-19

 दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 
स्टम्प्स
इंग्लैंड
इंग्लैंड
302/8
384/10
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया
567/10

इंग्लैंड को 119 रन की बढ़त

टॉप ऑर्डर बैटर रोहित पौडेल लगातार दूसरे T20 वर्ल्ड कप में नेपाल की टीम के कप्तान होंगे। वहीं, ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी को उपकप्तानी सौंपी गई है। शेर मल्ला की बात करें तो उन्होंने नेपाल प्रीमियर लीग यानी NPL के 2025 के सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका इनाम उनको मिला है और वह सीधे टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल कर लिए गए हैं। दस मैचों में 6.50 की इकॉनमी रेट से एनपीएल में शेर मल्ला ने 17 विकेट चटकाए थे और वे सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज इस लीग में बने थे। इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम किया था।

टीम में दमदार बल्लेबाज और असरदार ऑलराउंडर का अच्छा कॉम्बिनेशन है। हालांकि, गेंदबाजी लेग स्पिनर संदीप लामिछाने के इर्द-गिर्द घूमेगी। ललित राजबंशी, शेरमल्ला और दीपेंद्र सिंह ऐरी के रूप में अन्य स्पिन विकल्प नेपा के पास होंगी। वहीं, करण केसी फास्ट बॉलिंग यूनिट को लीड करेंगे। नंदन यादव, सोमपाल कामी और ऑलराउंडर गुलसन झा भी पेसर की भूमिका में होंगे। 15 सदस्यीय टीम में कई ऑलराउंडर हैं।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नेपाल की टीम

रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी (उप-कप्तान), संदीप लामिछाने, कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला और लोकेश बाम।

नेपाल की टीम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप सी का हिस्सा है, जिसमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी ताकतवर टीमें हैं। इसके अलावा बांग्लादेश और इटली की टीम भी इसी ग्रुप का हिस्सा है। नेपाल को अपना पहला मैच 8 फरवरी को इंग्लैंड से मुंबई में खेलना है। इसके अलावा 12 फरवरी को मुंबई में ही इटली से भिड़ना है, जबकि 15 फरवरी को वेस्टइंडीज और 17 फरवरी को बांग्लादेश से इसी मैदान पर नेपाल की टीम भिड़ेगी।

केदारनाथ में तापमान माइनस 23 डिग्री; हिमाचल-कश्मीर में साल की सबसे ठंडी रात

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली/भोपाल। देशभर में सर्दी लगातार बढ़ रही है। पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रभाव है। सर्दी के कारण मध्य प्रदेश के 24, राजस्थान के 20 जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। सोमवार को छतरपुर का नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया। हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर दर्ज हुआ।
इधर, उत्तराखंड का मुनस्यारी सोमवार को सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड किया गया, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बीच तापमान माइनस 23 डिग्री पहुंच गया। उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री में माइनस 21 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। यहां पानी की पाइपलाइन में बर्फ जम गई। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के ताबो और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार रात साल की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से करीब 10 डिग्री नीचे पहुंच गया। इससे झीलों, झरनों और नदियों की छोटी धाराओं में पानी जम गया।

Previous articleमकबूल से पान सिंह तोमर तक, इन किरदारों के लिए आज भी याद किए जाते हैं इरफान
Next article‘बिग बॉस 19’ फेम तान्या मित्तल पहुंचीं दुबई, दिखाई अपनी रईसी की झलक; ट्रोल्स ने भी निशाने पर लिया
News Desk

‘अनुपमा’ की रुपाली गांगुली या ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की स्मृति ईरानी, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 स्मृति ईरानी और रुपाली गांगुली दोनों टीवी की लीड एक्ट्रेस हैं, लेकिन दोनों में से पढ़ाई के मामले में कौन आगे है? आइए आपको बताते हैं।

टीवी जगत में दो ऐसे नाम हैं जिन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। एक हैं ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और दूसरी हैं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ फेम और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। इन दोनों ही एक्ट्रेसेस ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों सुपरस्टार्स की ‘एजुकेशन क्वालिफिकेशन’ क्या है? आइए जानते हैं कि दोनों में से ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन है।

अनुपमा सीरियल का 14 दिसंबर 2025 का एपिसोड
रुपाली गांगुली

अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। इतना ही नहीं, उन्होंने थिएटर में भी ट्रेनिंग ली है। दरअसल, उनका जन्म ही क्रिएटिव परिवार में हुआ था। रुपाली के पिता मशहूर फिल्ममेकर थे। उनका नाम अनिल गांगुली था।

जवाब दें, हर दिन इनाम पाएं!

क्या आप जानते हैं कंगना रनौत की डेब्यू फिल्म का नाम

जजमेंटल है क्या

गैंगस्टर
थलाइवी
तनु वेड्स मनु
स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी

‘तुलसी’ के किरदार से हर दिल पर राज करने वाली स्मृति ईरानी की एजुकेशन हमेशा चर्चा का विषय बनी रही है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब वह उत्तर प्रदेश के अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही थीं तब उन्होंने चुनाव आयोग को बताया था कि वह ग्रेजुएट नहीं हैं। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में साफ किया था कि उनका तीन साल का डिग्री कोर्स पूरा नहीं हुआ था। उन्होंने एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की कैटेगरी में लिखा था कि उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (कॉरेस्पोंडेंस) के “बैचलर ऑफ कॉमर्स पार्ट-1” में साल 1994 में एडमिशन लिया था, लेकिन कोर्स पूरा नहीं किया था। उन्होंने राज्यसभा में अपने 2017 के हलफनामे में भी यही बात कही थी।

स्कूल में थिनर से आग, 4 छात्र झुलसे

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

रायगड़ा। ओडिशा के रायगड़ा जिले के एक स्कूल में सोमवार को पेंट थिनर से आग लगने की घटना में चार छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, मुनिगुड़ा ब्लॉक स्थित पैका डाकुलागुड़ा हाई स्कूल के चपरासी का बेटा बिनोद चार छोटे छात्रों को स्कूल की छत पर ले गया था। जहां बिनोद सभी को पेंट थिनर से आग लगा कर दिखाने लगा, जो बाद में बेकाबू हो गया और छात्र झुलस गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रायगड़ा की पुलिस अधीक्षक स्वाथी एस कुमार ने बताया कि बिनोद उन्हें यह दिखाना चाहता था कि थिनर कैसे आग पकड़ता है। पहले उसने थोड़ा थिनर डाला और आग लगाई। इसके बाद सभी बारी-बारी थिनर डालकर आग लगाने लगे। इसी दौरान आग तेजी से फैल गई, जिससे छात्र झुलस गए।

Previous articleबुरहानपुर में लाडली बहनों की किस्त बंद, 8 महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहीं महिलाएं
Next articleजेएनयू की टुकड़े-टुकड़े गैंग को केंद्रीय मंत्री गिरिराज की चेतावनी…………..ये मोदी का भारत है 
News Desk

मकबूल से पान सिंह तोमर तक, इन किरदारों के लिए आज भी याद किए जाते हैं इरफान

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

सिनेमा के मंझे हुए कलाकारों में से एक रहे इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर, फैंस की यादों में वे आज भी रचे-बसे हैं। इरफान का जिक्र आते ही उनका बोलती आंखों वाला चेहरा सामने घूमने लगता है। उनकी आखें जुबां का काम करती थीं और उनकी मासूमियत पर हर कोई फिदा हो जाया करता। 7 जनवरी 1967 को जन्मे इरफान खान ने अप्रैल 2020 में दुनिया को अलविदा कह दिया। आज इरफान की बर्थ एनिवर्सरी पर जानते हैं उनकी चर्चित फिल्मों और किरदार के बारे में…

फिल्म- मकबूल (2003) 
किरदार – मकबूल

फिल्म की कहानी शेक्सपियर के नाटक मैकबेथ का रूपांतरण है, जिसमें मकबूल (इरफान खान) जहाँगीर खान (पंकज कपूर) का दाहिना हाथ है जो एक डॉन है। निम्मी (तब्बू) जहाँगीर खान की रखैल है, लेकिन वह और मकबूल चुपके से प्यार करने लगते हैं। निम्मी मकबूल की महत्वाकांक्षाओं को प्रोत्साहित करती है और उसे डॉन के रूप में जहाँगीर खान को मारने के लिए राजी कर लेती है। इस किरदार के बाद से ही इरफान खान ने अपनी फीस बढ़ाई और वह सिर्फ चुनिंदा निर्देशकों के साथ काम करने लगे।

फिल्म- हासिल  (2003)  
किरदार- रणविजय सिंह

तिगमांशू धूलिया निर्देशित 2003 में आई फिल्म हासिल से इरफान खान को वह सफलता हासिल हुई जो हर एक एक्टर पाना चाहता है। फिल्म की कहानी यूपी के शहर में इलाहबाद यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट पॉलिटिक्स पर बेस्ड थी। फिल्म में इरफान ने रणविजय सिंह का किरदार बेहतरीन तरीके से अदा किया जिसके चलते उन्हें इसके लिए बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। 

फिल्म- लाइफ इन ए मेट्रो (2007)
किरदार – मोंटी

यह मुंबई में रहने वाले नौ लोगों की कहानी है, और इसमें शादी, प्यार और लिव इन जैसी कहानियों को निर्देशक अनुराग बासु ने बहुत खूबसूरती से पिरोया। इरफान के नाम का जलवा ऐसा रहा कि ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही।

साहेब बीवी और गैंगस्टर (2011)
किरदार-सुल्तान इंद्रजीत सिंह

तिग्मांशु की बेहतरीन फिल्मों में से एक इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। इरफान ने इस फिल्म में उजड़ी हुई रियासत के लुटे हुए सुल्तान इंद्रजीत सिंह का किरदार निभाया। वह अपनी खोई हुई विरासत को वापस पाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है, जिसको आदित्य प्रताप (जिमी शेरगिल) के पुरखों ने बर्बाद कर दिया है। यह फिल्म नफरत, प्यार, धोखा, वासना आदि का भरपूर डोज देती है। 

फिल्म- पान सिंह तोमर (2011)
किरदार –  पान सिंह तोमर 

तिमगांशू धूलिया और इरफान की जोड़ी ने फिर से धमाल मचाया और फिल्म ने एक्टिंग और बेस्ट फीचर फिल्म के नेशनल अवार्ड भी जीते। इसी फिल्म के साथ इरफान को हॉलीवुड और ब्रिटिश सिनेमा ने नोटिस किया और उन्हें हॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट ऑफर होने लगे।

लाइफ ऑफ पाई (2012)
किरदार: पाई पटेल

इरफान ने जितनी पहचान हिंदी सिनेमा में बनाई है, उससे ज्यादा इज्जत उन्होंने हॉलीवुड में कमाई। ताईवान के निर्देशक आंग ली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इरफान एक लेखक को अपनी जीवनी सुनाते हुए नजर आते हैं। इरफान अपनी कहानी बचपन से शुरू करते हैं, और किशोरावस्था की उस घटना का विस्तार से वर्णन करते हैं, जिसमें उन्होंने एक नाव पर लंबा समय एक शेर के साथ बिताया। खुद भूखे पेट रहकर एक भूखे शेर के साथ एक नाव पर रहना स्थितिक तौर पर आत्महत्या जैसा आभास कराता है।

किरदार –  साजफिल्म – लंचबॉक्स (2013न फर्नांडिस    

द लंचबॉक्स एक रोमांटिक फिल्म थी जिसे रितेश बत्रा ने निर्देशित किया था। फिल्म की कहानी मुंबई में बेस्ड है और इसमें इरफान के साथ निमरत कौर हैं, जो इला का किरदार अदा कर रही हैं। दरअसल इला अपने पति के लिए खाना बना कर डिब्बा भेजती है और डिब्बेवाले की गलती से वह पहुंच जाता है इरफान के किरदार साजन के पास। एक अनोखी इस प्रेम कहानी ने इरफान को बॉक्स ऑफिस का सुपर स्टार बना दिया। इरफान के करियर की ये उस साल तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म रही।

हैदर (2014)
किरदार- रूहदार

इस फिल्म में इरफान खान ने रूहदार नाम का किरदार अदा किया। हैदर की कहानी एक लड़के की है, जिसे पता चलता है कि उसकी मां का नया पति उसके पिता की मौत की वजह हो सकता है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रेटिंग आईएमडीबी पर 8 है। 

फिल्म – पीकू (2015)
किरदार – राणा चौधरी  
 

फिल्म की कहानी पीकू बनर्जी (दीपिका) और उनके बूढ़े पिता भास्कर (अमिताभ) की है। भास्कर को कब्ज की बीमारी है और पूरी फिल्म बाप – बेटी के बीच इसी एक बात को लेकर चलती रहने वाली नोंक झोक पर टिकी है। राणा चौधरी (इरफान) एक टैक्सी कंपनी चलाता है और बेमन से भास्कर को कोलकाता पहुंचाने की जिम्मेदारी ले लेता है। बाप-बेटी की कहानी में राणा का किरदार तड़के का काम करता है। शूजीत सरकार की इस फिल्म को दीपिका के करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है और उनके किरदार को निखारने में इरफान खान का बड़ा हाथ रहा।

फिल्म- हिंदी मीडियम (2017)
किरदार  –  राज बत्रा  

फिल्म एक ऐसे जोड़े की कहानी बताती है जो अपनी बेटी को बेस्ट एजुकेशन देने की ख्वाहिश रखता है। साल 2015 की मलयालम फिल्म साल्ट मैंगो ट्री की इस रीमेक ने इरफान खान को आम हिंदी सिनेमा दर्शकों में एक बड़े स्टार के रूप में स्थापित किया और इसी फिल्म ने ये भी साबित किया। साकेत चौधरी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस की कमाई में लंच बॉक्स को पीछे छोड़ा।

चंद्रकांता में डबल रोल

इरफान खान ने छोटे पर्दे पर भी काम किया था। 90  के दशक में उन्होंने लोकप्रिय दूरदर्शन सीरियल ‘चंद्रकांता’ में डबल रोल अदा किया था। वे बद्रीनाथ और उसके जुड़वां भाई सोमनाथ के रोल में दिखे थे।