केरल चुनावी जंग में राजस्थान की एंट्री, सचिन पायलट बने सीनियर ऑब्जर्वर

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कांग्रेस पार्टी ने आगामी केरल विधानसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को केरल विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। पायलट के साथ पार्टी ने केजे जॉर्ज, कन्हैया कुमार और इमरान प्रतापगढ़ी को भी सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी है। चारों नेताओं को टिकट वितरण से लेकर चुनावी रणनीति, प्रचार अभियान और समन्वय जैसे अहम कार्यों की निगरानी करनी होगी।

राजस्थान से इकलौते नेता को जिम्मेदारी

इस नियुक्ति को राजस्थान की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी द्वारा जारी सूची में राजस्थान से केवल सचिन पायलट को ही यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले बिहार विधानसभा चुनावों में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया था। अब दक्षिण भारत के अहम राज्य केरल में पायलट को यह दायित्व देकर कांग्रेस नेतृत्व ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के युवा नेतृत्व पर भरोसा जता रही है।

टिकट वितरण से चुनाव मैनेजमेंट तक भूमिका

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, सीनियर ऑब्जर्वर के रूप में सचिन पायलट और अन्य नेताओं की भूमिका केवल प्रतीकात्मक नहीं होगी। वे केरल में उम्मीदवारों के चयन, स्थानीय नेताओं के साथ संवाद, संगठनात्मक संतुलन, प्रचार कार्यक्रमों की निगरानी और चुनाव मैनेजमेंट की रणनीति पर सीधे नजर रखेंगे। खास तौर पर गुटबाजी से बचाव और जमीनी फीडबैक को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

दक्षिणी राज्यों में पायलट पर भरोसा

यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस ने दक्षिणी राज्यों के चुनावों में सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी दी हो। इससे पहले भी वे पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। पार्टी नेतृत्व मानता है कि पायलट का युवा चेहरा, संगठनात्मक समझ और संवाद क्षमता दक्षिणी राज्यों में कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

केरल, असम कांग्रेस के लिए अहम

कांग्रेस ने केरल, असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इन पांच में से तीन राज्यों—केरल, असम और पुद्दुचेरी—में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है। ऐसे में इन चुनावों को पार्टी 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने के लिहाज से बेहद अहम मान रही है।केरल में परंपरागत रूप से वामपंथी गठबंधन (एलडीएफ) और कांग्रेस नीत यूडीएफ के बीच सीधा मुकाबला होता रहा है। इस बार भी दोनों गठबंधनों के बीच कड़ा संघर्ष माना जा रहा है। वहीं असम में कांग्रेस का मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी से है, जहां पार्टी अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में जुटी है।

राजस्थान की राजनीति में भी मायने

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि केरल जैसे अहम राज्य में सचिन पायलट को सीनियर ऑब्जर्वर बनाना राजस्थान की आंतरिक राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। इससे यह संदेश जाता है कि कांग्रेस नेतृत्व पायलट को केवल राज्य स्तर तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में उनकी भूमिका को और मजबूत करना चाहता है। आगामी समय में राजस्थान में संगठनात्मक या राजनीतिक बदलावों के संदर्भ में भी इस फैसले को अहम माना जा रहा है।

कांग्रेस की रणनीति

कांग्रेस नेतृत्व का फोकस इन चुनावों में संगठन को धार देने, कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और क्षेत्रीय मुद्दों को राष्ट्रीय एजेंडे से जोड़ने पर है। सीनियर ऑब्जर्वर के तौर पर सचिन पायलट की तैनाती इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका से केरल सहित अन्य राज्यों में कांग्रेस को चुनावी बढ़त मिल सकती है।कुल मिलाकर, केरल विधानसभा चुनावों में सीनियर ऑब्जर्वर के रूप में सचिन पायलट की नियुक्ति न सिर्फ दक्षिण भारत की चुनावी राजनीति के लिए अहम है, बल्कि राजस्थान से राष्ट्रीय राजनीति तक कांग्रेस के शक्ति संतुलन को भी दर्शाती है।
 

कटरीना कैफ और विकी कौशल के बेटे का आदित्य धर ने निकाला उरी कनेक्शन, लिखा- मेरे विक्कू…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

विकी कौशल और कटरीना कैफ के बेटे का नाम रिवील होने के बाद इंडस्ट्री के लोग बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच आदित्यधर ने जो लिखा वो सबका ध्यान खींच रहा है। उनका फिल्म उरी से कनेक्शन भी निकाला है।
विकी कौशल और कटरीना कैफ की दुनिया बदल चुकी है। उन्होंने अपने बच्चे की झलक दिखाई और नाम बताया। फिल्म इंडस्ट्री के लोग और कई सारे फैन्स ने उन्हें बधाइयां दीं। इस बीच धुरंधर के डायरेक्टर आदित्यधर का कमेंट सबका ध्यान खींच रहा है। उन्होंने विकी की फिल्म उरी से उनके बेटे का बड़ा प्यारा कनेक्शन जोड़ा है। उनके अलावा कई फैन्स को भी विकी का उरी द सर्जिकल स्ट्राइक वाला कैरेक्टर ध्यान आ गया है।

आदित्य ने लिखा प्यारा मैसेज

विकी और कटरीना ने बच्चे के नाम का जो पोस्ट किया है उसे 16 घंटे में 2.6 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं। सिलेब्स बच्चे पर प्यार लुटा रहे हैं। इन सबके बीच आदित्यधर ने लिखा है, विकी, कटरीना बहुत सी बधाई। मेरे विक्कू, विहान शेरगिल को पर्दे पर जीवंत करने से छोटे विहान को अपनी बाहों में लेने तक जिंदगी बहुत लंबा सफर तय कर लिया है। मेरा सारा प्यार और आशीर्वाद आप तीनों के लिए है। आप दोनों बहुत असाधारण पेरेंट्स बनेंगे। कई लोगों ने भी लिखा है कि विकी कौशल को जो बड़ा ब्रेक मिला था उसमें लीड एक्टर का नाम विहान था। बता दें कि उरी फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी।

जजमेंटल है क्या

गैंगस्टर

थलाइवी

तनु वेड्स मनु

आदित्य धर का कमेंट

विकी के पिता ने दिया आशीर्वाद

विकी कौशल के पिता शाम कौशल ने भी अपने बेटे-बहू के पोस्ट पर कमेंट किया है। इसको एक हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। शाम ने लिखा है, मेरा पोता, भगवान का जितना भी शुक्र करूं कम है। मेरा आशीर्वाद, आशीर्वाद और आशीर्वाद…
सिलेब्स ने विहान को दिया प्याररितेश देशमुख, रितिक रोशन, आलिया भट्ट, ओरी, सोनम कपूर, राजकुमार राव सहित कई सिलेब्स ने हार्ट और इविल आई प्रोटेक्शन इमोजी बनाकर विहान के लिए प्यार लुटाया है।2021 में हुई थी दोनों की शादी
विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई थी। दोनों ने पूरी कोशिश की थी कि उनकी डेटिंग की भनक किसी को ना लगे। विकी और कटरीना 7 नवंबर 2025 को पेरेंट्स बने थे।

पहले भी टीमों ने जब आईसीसी टूर्नामेंट के मैचों में खेलने से किया था इनकार तब आगे क्या हुआ?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से निकाले जाने से बिलबिलाए बांग्लादेश ने अगले महीने से भारत में शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप के मैचों की जगह बदलने की मांग कर रहा है। कह रहा कि उसकी टीम ‘सुरक्षा चिंताओं’ से भारत में मैच नहीं खेलेगी लिहाजा क्रिकेट की सर्वोच्च प्रशासनिक ईकाई आईसीसी उसके मैचों को भारत से बाहर शिफ्ट करे। चूंकि श्रीलंका भी विश्व कप का सह-मेजबान है तो बांग्लादेश की कोशिश अपने मैचों को वहां शिफ्ट कराने की है। आईसीसी से मनमाफिक रिस्पॉन्स नहीं मिलता देख अब बांग्लादेश कह रहा कि अपमान की कीमत पर हम विश्व कप नहीं खेलेंगे। वैसे इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है जब किसी टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में किसी खास जगह पर खेलने से इनकार किया हो।

न्यूजीलैंड ने केन्या में नहीं खेला विश्व कप मैच

2003 में वनडे वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने की थी। तब न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों से केन्या में खेलने से इनकार कर दिया था। उसने आईसीसी से नैरोबी में होने वाले अपने मैच को शिफ्ट करने की मांग की लेकिन उनकी मांग ठुकरा दी गई। नतीजा ये हुआ कि केन्या को वॉकओवर मिला। न्यूजीलैंड को अंक गंवाने पड़े।2003 के ही वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने हरारे में जिम्बाब्वे से खेलने से इनकार कर दिया था। वजह ये थी कि रॉबर्ट मुगाबे के नेतृत्व वाले जिम्बाब्वे के तत्कालीन शासन और ब्रिटिश सरकार के संबंधों में काफी कड़वाहट थी। इंग्लैंड ने आईसीसी से हरारे में होने वाले अपने मैच को जिम्बाब्वे से बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी लेकिन ये मांग ठुकरा दी गई। इंग्लैंड मैच खेलने नहीं पहुंचा तो जिम्बाब्वे को वॉकओवर मिल गया। अंकों का नुकसान इंग्लैंड को काफी भारी पड़ा और टीम वर्ल्ड कप के पहले ही राउंड में बाहर हो गई।

जिम्बाब्वे ने 2009 के टी20 विश्व कप से अपनी टीम हटा ली थी

2009 का टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में हुआ। जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के रिश्तों में कड़वाहट तब भी जारी ही थी। तब जिम्बाब्वे ने आईसीसी के साथ बातचीत करके विश्व कप से अपनी टीम ही हटा ली क्योंकि ब्रिटेन उनके खिलाड़ियों को वीजा ही नहीं देता। समझौते के तहत जिम्बाब्वे को आईसीसी की तरफ से पूरी फीस मिली और उसकी जगह पर स्कॉटलैंड को विश्व कप में खेलने का मौका मिला।

1996 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने श्रीलंका में नहीं खेले मैच

1996 के वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने श्रीलंका में खेलने से इनकार कर दिया। तब श्रीलंका में अशांति थी और लिट्टे की गतिविधियां चरम पर थीं। 1996 के विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान ने की थी। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीमें अपने ग्रुप मैचों के लिए श्रीलंका नहीं गईं और उन्हें अंक गंवाने पड़े। संयोग से उस बार विश्व कप श्रीलंका ने जीता।

रोहित शेट्टी ने बयां किया अपना दुख, बोले- इतनी फिल्में दी और आज तक कोई अवॉर्ड नहीं मिला

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रोहित शेट्टी बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, उनकी ज्यादातर मूवीज एक्शन मूवीज होती हैं और हमेशा उनकी फिल्मों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता है। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करती है। अब रोहित ने हाल ही में इंडियन नेशनल सिने अकादमी अवॉर्ड्स के दौरान खुद का मजाक बनाया और कहा कि मेरा अवॉर्ड्स से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है।

कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला है अब तक

रोहित ने कहा, मेरा और अवॉर्ड्स का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। मैंने 17 फिल्में की और कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला, मुझे सिर्फ अवॉर्ड्स शो को होस्ट करने के लिए बुलाया जाता है।रोहित ने आगे कहा, ‘किसी भी फिल्म की सक्सेस का दुख पॉइंट यह है कि चाहे वह कितनी भी बड़ी हिट क्यों ना हो, ऑडियंस कभी 4 करोड़ से ज्यादा नहीं होती। इसके पीछे की वजह भी लैंगवेज बैरियर है। इसके अलावा हमें बॉलीवुड, टॉलीवुड या कॉलीवुड कहने पर ज्यादा प्राउड नहीं होना चाहिए, हमें हिंदी सिनेमा के तौर पर पहचाना जाना चाहिए, इंडियन सिनेमा या तेलुगु सिनेमा।’रोहित की फिल्मों की बात करें तो लास्ट उनकी फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हुई थी जो साल 2024 में आई थी। फिल्म सुपरहिट थी और इसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ भी थे। इसके बाद से रोहित की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।हालांकि अब वह गोलमाल 5 लेकर आ रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल शूटिंग शुरू हो जाएगी जिसमें अजय देवगन, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, अरशद वारसी और तुषार कपूर भी होंगे। हालांकि फीमेल एक्ट्रेस को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

चमत्कार! डेमियन मार्टिन को अस्पताल से मिली छुट्टी, एडम गिलक्रिस्ट ने बताया कब तक होंगे पूरी तरह ठीक

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

अपने दौर के ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेमियन मार्टिन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह मेनिनजाइटिस से पीड़ित थे और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में शुरुआती दो-तीन दिन वह इंड्यूस्ड कोमा में थे। उनके करीबी दोस्त और महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने जब सिडनी में एशेज मैच के लाइव कवरेज के दौरान ये खबर बताते हुए काफी उत्साहित दिखे। मार्टिन के साथ खेल चुके मार्क वॉ ने इसे चमत्कार बताया है।डेमियन मार्टिन के लिए लाखों क्रिकेट फैन दुआ कर रहे थे और आखिरकार उनकी दुआ रंग लाई। गिलक्रिस्ट ने एशेज के लाइव कवरेज के दौरान उनके अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर दी। कायो स्पोर्ट्स के लाइव एशेज कवरेज के दौरान उन्होंने कहा, ‘शानदार खबर है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।’
गिलक्रिस्ट ने मार्टिन के परिवार की तरफ से उन लोगों का आभार जताया जिन्होंने पूर्व क्रिकेटर के लिए दुआ की। उन्होंने कहा, ‘उन्हें पूरी तरह ठीक होने में अभी और वक्त लगेगा लेकिन ये शानदार है कि वह अब घर आ गए हैं। उनके परिवार ने समर्थन के लिए सभी का आभार जताया है।’उसी शो के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मार्क वॉ ने डेमियन मार्टिन के अस्पताल से डिस्चार्ज होने को चमत्कार बताया। वॉ ने कहा, ‘वास्तव में ये एक तरह का चमत्कार है। जब वह आईसीयू में थे तब बहुत खराब रूप में दिख रहे थे।’54 साल के डेमियन मार्टिन की पहचान एक शानदार बल्लेबाज की रही है। टेस्ट में उनका औसत 46.37 का है। डार्विन में पैदा हुए मार्टिन ने 21 की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1992-93 की सीरीज में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने डीन जोंस की जगह ली थी। 23 की उम्र में उन्होंने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी की थी।डेमियन मार्टिन ने टेस्ट में 13 शतक जड़े हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2005 में आया था जब उन्होंने 165 रन की पारी खेली थी। मार्टिन ने 2006-07 के एशेज में एडिलेड ओवल में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। उसके बाद वह कॉमेंट्री करने लगे थे।मार्टिन ने अपने करियर में 208 ओडीआई मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 40.8 के शानदार औसत से रन बनाए। वह 1999 और 2003 में विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। 2003 के फाइनल में उन्होंने भारत के खिलाफ टूटी उंगली के साथ नाबाद 88 रन बनाए थे। वह 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा थे।

Previous articleपहले भी टीमों ने जब आईसीसी टूर्नामेंट के मैचों में खेलने से किया था इनकार तब आगे क्या हुआ?
Next articleएशेज की हार ने तोड़ा बेन स्टोक्स का दिल, बोले- अगर सिडनी टेस्ट में ऐसा तो…
News Desk

क्यों उड़ता तीर ले रहे हैं… रीना राय के बर्थडे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसा क्या लिखा जो ट्रोल्स ने लिए मजे

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। उनका रीसेंट पोस्ट चर्चा में है। इसमें उन्होंने अपने साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रीना रॉय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मजेदार बात ये है कि शत्रुघ्न सिन्हा का रीना रॉय से अफेयर रहा है। इस बात को वह कुबूल भी कर चुके हैं। अब लोग शत्रुघ्न की इन शुभकामनाओं पर उनके मजे ले रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि उन्होंने काफी बहादुरी का काम किया है। बता दें कि रीना रॉय का जन्मदिन 7 जनवरी को था।शत्रुघ्न ने ट्विटर पर लिखा है, ‘एक बहुत प्यारी दोस्त के लिए जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं, अब तक की बेस्ट एक्ट्रेसस में से एक, चार्मिंग स्टार,एक महान इंसान, पूरी तरह से बहुत बढ़िया पर्सनैलिटी रीना रॉय। आप पर हमेशा ईश्वर की कृपा रहे।’ शत्रुघ्न सिन्हा ने इसके साथ अपनी और रीना रॉय की 4 तस्वीरें भी लगाए हैं। ये उनकी साथ में की गई मूवीज की हैं।इस पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा है, आप उड़ता तीर क्यों ले रहे हैं। क्यों दबी पुरानी चिंगारी आग में बदलना चाहते हो सर इस उम्र में। एक ने लिखा है, क्या आपके दोस्त मिस्टर अमिताभ बच्चन कभी रेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने की हिम्मत कर सकते हैं? एक ने लिखा है, यह ट्वीट मुझे प्रेरणा देती है कि कुछ बोल्ड और अपने कंफर्ट जोन से बाहर करूं। शुक्रिया शत्रुजी और रीना मैम जन्मदिन मुबारक हो। एक कमेंट है, खबरों में रहने के लिए ऐसी चीजें करनी पड़ती हैं। एक ने लिखा है, ओह एक्स का बर्थडे आज तक नहीं भूले।शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का अफेयर गॉसिप मैगजीन्स की हेडलाइन्स बन चुका है। वह अपनी किताब ऐनीथिंग बट खामोश में भी लिख चुके हैं कि एक समय पर दो महिलाओं के साथ इन्वॉल्ड थे। जब पूनम से शादी की उस वक्त रीना रॉय से उनका अफेयर था। शत्रु ने लिखा था कि लव ट्रायंगल में सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि मर्द भी कष्ट झेलता है।

Previous articleरोहित शेट्टी ने बयां किया अपना दुख, बोले- इतनी फिल्में दी और आज तक कोई अवॉर्ड नहीं मिला
Next articleराम कपूर और साक्षी के बोल्ड सीन पर कैसा था पत्नी गौतमी का रिएक्शन? बोलीं- रात के ढाई बजे…
News Desk

एशेज की हार ने तोड़ा बेन स्टोक्स का दिल, बोले- अगर सिडनी टेस्ट में ऐसा तो…

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स एशेज 2025-26 में 1-4 से मिली हार से काफी निराश है। उनका कहना है कि सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट में अगर वह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 100 और कम रनों पर रोक लेते तो मैच का आखिरी दिन काफी रोमांचक हो सकता था। बता दें, 5वें टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए जो रूट के शतक के दम 384 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ की सेंचुरी के दम पर 567 रन बोर्ड पर लगाए। इंग्लैंड दूसरी पारी में 342 रन बना पाया। ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर आखिरी पारी में 161 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।बेन स्टोक्स ने मैच के बाद कहा, “यह एक शानदार गेम था जिसमें शामिल होने का मौका मिला, टेस्ट मैच जो पांचवें दिन तक जाते हैं, उनमें हमेशा ड्रामा होता है। मुझे लगता है कि हमें 100 रन और बनाने चाहिए थे, हमने ऑस्ट्रेलिया को भी पहली पारी में 100 रन ज्यादा बनाने दिए। इसलिए, अगर हम इस तरह की पांचवें दिन की पिच पर लगभग 200 रन बना लेते, तो यह बहुत अच्छा होता।”ऑस्ट्रेलियाई टीम की तारीफ करते हुए इंग्लैंड के कप्तान बोले, “ऑस्ट्रेलिया एक बेहतरीन टीम है, वे शानदार क्रिकेट खेलते हैं, उनके पास कुछ बेहतरीन गेंदबाज़ हैं, इसलिए हमें उन्हें बहुत श्रेय देना होगा। हम जितना खेले, उससे कहीं बेहतर खेल सकते थे। हमारी अगली सीरीज़ खेलने से पहले हमारे पास काफी समय है, इसलिए हमारे पास पीछे मुड़कर देखने का काफी समय है, इसलिए उम्मीद है कि हम गलतियों को सुधार पाएंगे।स्टोक्स अपनी इंजरी पर अपडेट देते हुए बोले, “यह कभी बेहतर रही है, कभी खराब। घर पहुंचने तक इंतजार करूंगा।”जैकब बेथल इंग्लैंड क्रिकेट का उभरता सितारा है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिडनी टेस्ट में शतक जड़ पहचान बनाने की कोशिश की। इस युवा खिलाड़ी को लेकर स्टोक्स बोले, “अविश्वसनीय, बेथ को सीरीज के आखिर में मौका मिला, सीरीज के पांचवें गेम में आकर जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की, वह शानदार था। जोश (टंग) ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की, इसलिए हमारे पास बेहतरीन टैलेंट आ रहे हैं। हम खुशकिस्मत हैं कि बार्मी आर्मी हमारे साथ है, वे भी हमारी तरह निराश होंगे। उनका सपोर्ट निश्चित रूप से हमारे लिए बहुत मायने रखता है।”

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की मान्यता रद्द

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जम्मू। नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) ने जम्मू स्थित वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की मान्यता रद्द कर दी है। कमिशन के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने यह कार्रवाई की। कॉलेज को पिछले साल ही एमबीबीएस कोर्स चलाने की मान्यता मिली थी। कमिशन ने 6 जनवरी को एनएमसी के मानकों में उल्लंघन पाए जाने पर यह फैसला लिया। मौजूदा एमबीबीएस के छात्रों का अन्य कॉलेजों में शिफ्ट किया जाएगा।
कुछ महीने पहले कॉलेज पर आरोप लगा था कि 2025-26 के पहले बैच में इसने 42 मुस्लिम, 7 हिंदू और एक सिख छात्र का नाम सीट अलॉटमेंट लिस्ट में रखा। जिसके बाद कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा था कि सीट बंटवारे में भेदभाव किया गया। हिंदू छात्रों की अनदेखी की गई, इसलिए एडमिशन लिस्ट तुरंत रद्द होनी चाहिए। साथ ही हिंदू संगठनों ने मांग की थी कि यह कॉलेज माता वैष्णो देवी के भक्तों के चढ़ावे से चलता है, इसलिए हिंदू छात्रों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Previous articleजमीन घोटाले में फंसे सीओ की बढ़ी मुश्किलें! हाईकोर्ट ने क्यों ठुकराई शैलेश कुमार की जमानत याचिका? जानें पूरा मामला
Next articleझारखंड कैबिनेट की बैठक में आ सकते हैं चौंकाने वाले निर्णय, इन वर्गों को है बड़ी उम्मीद”
News Desk

राम कपूर और साक्षी के बोल्ड सीन पर कैसा था पत्नी गौतमी का रिएक्शन? बोलीं- रात के ढाई बजे…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

राम कपूर और साक्षी तंवर का शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ याद है? इस शो में राम कपूर और साक्षी तंवर का इंटीमेट सीन दिखाया गया था। जब ये सीन टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था तब मेकर्स को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं अब राम कपूर की रियल लाइफ पत्नी गौतमी कपूर ने बताया कि उनका इस सीन पर कैसा रिएक्शन था।

‘रात के ढाई बजे फोन आया था’

गौतमी ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे रात के ढाई बजे फोन आया था। मेरा बच्चा छोटा था और उस समय मैं अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करा रही थी। तो जब रात के ढाई-तीन बजे मुझे कॉल आया कि, ‘सुनो, ऐसा-ऐसा हुआ है…’, तो मेरा पहला रिएक्शन बहुत अजीब था। मैंने वो फोन ले जाकर सीधे राम के पास रख दिया। मैं बस इतना ही कह पाई थी— ‘क्या?’ उस वक्त मैं आगे कुछ सोचना भी नहीं चाहती थी इसलिए मैंने बात करने के बजाय फोन राम को ही थमा दिया।गौतमी ने आगे कहा, “कुछ समय बाद जब मैंने इस बारे में सोचा तो मेरे मन में एक ही सवाल आया, क्या मेरा फोन पटकना सही था क्योंकि, देखिए, राम उन दिनों लगातार काम कर रहे थे। ऐसे दिन भी थे जब वह 24 घंटे, 48 घंटे घर नहीं आते थे। टेलीविजन पर काम का बोझ बहुत ज्यादा होता था।”

इंटीमेट सीन पर हुआ था विवाद

राम ने कुछ समय पहले इस सीन के बारे में बात करते हुए कहा था कि एकता कपूर ने खुद ये सीन लिखा था और उनकी आपत्तियों के बावजूद उन्होंने इस सीन को आगे बढ़ाया था। इसके कुछ समय बाद एकता कपूर ने राम का नाम लिए बिना किसी टीवी एक्टर पर तंज कसा तो सबने इसे राम से जोड़ लिया था। ऐसे में गौतमी से इस पूरे विवाद के बारे में पूछा गया। गौतमी ने कहा कि उनके पति ने इंटरव्यू में जो शेयर किया वही हुआ था। उन्होंने ये भी कहा कि हो सकता है कि एकता किसी दूसरे शो के किसी दूसरे एक्टर का जिक्र कर रही हों या शायद वह पूरी तरह से किसी और चीज के बारे में बात कर रही हों।

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, वर्ल्ड कप से पहले T20 सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार प्लेयर!

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टीम इंडिया को एक तगड़ा झटका T20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले लगा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज से एक अहम खिलाड़ी बाहर हो गया है, जो पिछले साल से ही टी20 टीम का रेगुलर मेंबर है।
 से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी महीने खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। ये टी20 सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिए बेहद अहम है, लेकिन एशिया कप 2025 फाइनल के हीरो और नंबर 3 के बल्लेबाज तिलक वर्मा को पेट में चोट लगी है, जिसकी वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर होने की कगार पर हैं। जल्द ही आधिकारिक घोषणा भी इस बारे में हो सकती है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो तिलक वर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी 2026 के मैच से पहले तिलक वर्मा दर्द में नजर आए। वे भारत की टीम का हिस्सा भी हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले 21 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। नागपुर में पहला मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए तिलक वर्मा का रिप्लेसमेंट भारतीय टीम को चाहिए होगा। हालांकि, माना जा रहा है कि 7 फरवरी से शुरू हो रहे मेगा इवेंट के लिए वे फिट हो सकते हैं।तिलक राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे थे, जब बुधवार सुबह नाश्ते के बाद उन्हें पेट में दर्द हुआ। उन्होंने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में डॉक्टरों से सलाह ली। भारतीय बोर्ड के एक सूत्र ने पुष्टि की, “तिलक को आज (बुधवार) पेट में बहुत ज़्यादा दर्द हुआ। उन्हें तुरंत राजकोट के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां कई स्कैन किए गए और रिपोर्ट COE के डॉक्टरों को भेजी गईं। डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दी है, जिससे ठीक होने में उन्हें तीन से चार हफ्ते लगेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी T20I सीरीज खेलने की संभावना कम लग रही है।”
भारतीय टीम मैनेजमेंट को संभवतः 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी उपलब्धता को लेकर ज्यादा चिंता होगी। भारत का पहला मैच USA के खिलाफ टूर्नामेंट के ओपनिंग डे पर ही है। बताया जा रहा है कि जांच में टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि हुई है, जिसके लिए सर्जरी भी हुई है और अब उनकी हालत स्थिर है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उनकी रिकवरी और वापसी को लेकर आगे जानकारी दी जाएगी।

Previous article‘बिग बॉस 19’ रीयूनियन पार्टी में गौरव खन्ना की हरकत देख भड़के, किया ट्रोल, सुनाई खरी खोटी
Next articleदरी पर बैठकर कलेक्टर और SP ने सुनीं केन-बेतवा से प्रभावित लोगों की परेशानी, ग्रामीणों ने खुलकर सुनाई आपबीती
News Desk