ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अमित शाह की पेन ड्राइव मेरे पास, ज्यादा दबाव डाला तो खोल दूंगी पोल

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । पश्चिम बंगाल (West Bengal) में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वहां सियासी पारा हाई है। एक दिन पहले जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पॉलिटिकल कंसल्टेंट I-PAC के ऑफिस और उसके निदेशक प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी की, वहीं इसके खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को कोलकाता में रैली निकाली। इस दौरान बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जानबूझकर चुनावों से पहले केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर उन पर और उनकी सरकार पर हद से ज़्यादा दबाव डाला गया, तो वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कथित कोयला घोटाले में शामिल होने से संबंधित पेन ड्राइव जारी कर देंगे।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने दावा किया कि उनके पास एक पेन ड्राइव है, जो कथित तौर पर कोयला घोटाले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संलिप्तता से जुड़ी हैं। कोलकाता में ED की रेड के खिलाफ विरोध मार्च के दौरान बड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, “मेरे पास एक पेन ड्राइव हैं। मैं जिस पद पर हूं, उसकी इज़्ज़त करते हुए अभी तक चुप हूं। मुझ पर ज़्यादा दबाव मत डालो। नहीं तो मैं सब कुछ बता दूंगी… पूरा देश हैरान रह जाएगा।”

 

 

Previous articleपहले दिन ही 80% भरा आईपीओ, ग्रे मार्केट दिखा रहा अभी से फायदा, दांव लगाने के दो मौके और
Next articleMPPSC 2026 आज से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन, 155 पदों पर भर्ती
News Desk

कितने बजे शुरू होगा इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला ODI? कहां और कैसे दे

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 11 जनवरी से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच वडोदरा बीसीए स्टेडियम में खेला जाना है। वडोदरा में 16 साल के लंबे अंतराल के बाद मेंस वनडे मैच का आयोजन होने जा रहा है। संयोग से, 2010 में शहर में खेला गया आखिरी वनडे मैच भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच रिलायंस स्टेडियम में हुआ था। भारत ने वह मैच नौ विकेट से जीता था। फैंस इस सीरीज के जरिए एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी को धूम मचाते हुए देखना चाहेंगे। इसके बाद काफी लंबे समय तक यह दोनों इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर दिखाई देंगे। दरअसल, भारत को अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप खेलना है, जिसके बाद आईपीएल का आयोजन होगा। आईए एक नजर India vs New Zealand वनडे सीरीज से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 11 जनवरी से होने जा रहा है। दूसरा मैच 14 जनवरी को तो तीसरा 18 जनवरी को खेला जाएगा।

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज कहां होगी?

वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में 11 जनवरी को पहला मैच होगा, जबकि राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम और इंदौर के होलकर स्टेडियम में क्रमशः 14 और 18 जनवरी को अगले दो मैच होंगे।इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड ODI सीरीज टीवी पर LIVE कैसे देखें और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां होगी?

सीरीज का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, और इसे JioHotstar वेबसाइट और एप्लीकेशन पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप लाइवहिंदुस्तान पर भी इस सीरीज की लाइव कवरेज देख सकते हैं।3 भारतीय खिलाड़ी जो अगर विदेशी होते तो कभी ना होत ड्रॉप, रिंकू सिंह भी लिस्ट में

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड स्क्वॉड

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (WK), श्रेयस अय्यर (VC), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (WK), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल।न्यूजीलैंड की वनडे टीम: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदित्य अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, ज़ैक फाउल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग

1 फरवरी को बजट पेश होने पर सस्पेंस, 28 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। संसद के आगामी बजट सत्र की तारीखों को लेकर बना संशय अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। सरकार द्वारा मंजूर किए गए आधिकारिक प्रस्ताव के अनुसार, वर्ष 2026 का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जानकारी दी कि यह सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद एक अंतराल (अवकाश) रहेगा, ताकि संसदीय समितियां बजट प्रस्तावों का बारीकी से अध्ययन कर सकें। सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च को पुन: शुरू होगा और इसका समापन 2 अप्रैल को होगा। परंपरा के अनुसार, सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे, जिसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण (इकोनॉमिक सर्वे) सदन के पटल पर रखा जाएगा।
हालांकि, सत्र की तारीखों के ऐलान के बावजूद बजट-डे को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। आमतौर पर देश का आम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाता है, लेकिन इस बार 1 फरवरी को रविवार होने के कारण कयासों का बाजार गर्म है। सरकारी अधिसूचना में अभी तक बजट पेश करने की सटीक तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है। अतीत के पैटर्न को देखें तो राष्ट्रपति के अभिभाषण के अगले दिन बजट पेश किया जाता रहा है। पहले चरण में मुख्य रूप से धन्यवाद प्रस्ताव और बजट की प्रारंभिक बारीकियों पर चर्चा होती है। वहीं, दूसरे चरण में विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर विस्तृत बहस के बाद वित्त विधेयक को पारित किया जाता है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सरकार रविवार को बजट पेश करने की नई परंपरा शुरू करेगी या तारीख में बदलाव होगा।

Previous articleMPPSC 2026 आज से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन, 155 पदों पर भर्ती
Next articleO Romeo Teaser : शाहिद की फिल्म के टीजर ने लगाई आग, फरीदा-अविनाश ने किया हैरान
News Desk

शाहिद की फिल्म के टीजर ने लगाई आग, फरीदा-अविनाश ने किया हैरान

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओ रोमियो का टीजर रिलीज हो गया है। विशाल भार्द्वाज की ओ रोमिया का 1 मिनट 35 सेकेंड का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी हैं।

कैसा है ओ रोमियो टीजर

टीजर की शुरुआत होती है एक आवाज से जहां कोई छोटू छोटू बोलता है। तभी शाहिद गुस्से से बाहर आते हैं और चिल्लाते हैं कि कौन चिल्ला रहा है। इसके बाद टीजर में दिखते हैं खूब लड़ाई वाले सीन। टीजर में नाना, दिशा, विक्रांत, तमन्ना, फरीदा भी दिखते हैं। लेकिन अविनाश तिवारी के लुक ने सबको हैरान कर दिया।

किस चीज ने किया हैरान

अविनाश का जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर आपको भी अब ट्रेलर और फिल्म में उन्हें देखने का एक्साइटमेंट रहेगा। वहीं फरीदा जलाल का एक डालॉग सुनने को मिलता है, लेकिन उसी डायलॉग से उन्होंने वाहवाही लूट ली है।

टीजर पर लोगों के रिएक्शन

टीजर पर लोगों के अभी तक अच्छे रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि इन्होंने फरीदा जलाल से भी गाली बुलवा दी। पिक्चर तो देखने वाली होगी। एक ने लिखा शाहिद कपूर का कमबैक होने वाला है। वहीं एक ने लिखा कि अच्छा टीजर है, कट और कास्ट काफी अच्छे हैं। आशा है कि इससे शाहिद कपूर का कमबैक होगा।

कब रिलीज होगी फिल्म

ओ रोमिया की बात करें तो इसे विशाल भार्द्वाज ने डायरेक्ट किया है और लिखा भी है रोहन नरूला के साथ। साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी।

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का पोस्टर हुआ आउट, फरवरी में होगी रिलीज, लोग बोले…

बता दें कि विशाल और शाहिद साथ में कमीने, हैदर, रंगून फिल्म में साथ काम किया है। वहीं तृप्ति की यह शाहिद कपूर और विशाल के साथ पहली फिल्म है।

T20 वर्ल्ड कप में बड़ा बवाल…भारत में खेलने से बांग्लादेश ने किया इनकार, अब BCCI ने दिया ‘धमाकेदार’ जवाब

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC को पत्र लिखकर मांग की है कि उनके मुकाबले भारत से बाहर आयोजित किए जाएं. इस मांग के पीछे सुरक्षा को मुख्य कारण बताया गया है, लेकिन विवाद की जड़ें आईपीएल और मुस्तफिजुर रहमान से जुड़ी हुई हैं.

मुस्तफिजुर रहमान और IPL
इस तनाव की शुरुआत तब हुई जब बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बड़ा निर्देश दिया. केकेआर ने पिछले महीने मिनी नीलामी में बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. भारत में विरोध के कारण बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया. इस फैसले के बाद बांग्लादेश ने कड़ा रुख अपनाते हुए देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी और विश्व कप में टीम न भेजने की धमकी दी.

बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश के साथ चल रहे इस विवाद पर अब बीसीसीआई ने चुप्पी तोड़ी है. कल बीसीसीआई हेडक्वाटर में एक मीटिंग हुई जिसमें बोर्ड के बड़े अधिकारी शामिल हुए. इस मीटिंग के बाद सचिव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मीटिंग का अजेंडा बांग्लादेश नहीं थी. हमने इंटरनल मामलों के बारे में बातचीत की.

बांग्लादेश की मांग श्रीलंका में हों मैच
बीसीबी ने आईसीसी को दूसरी बार आधिकारिक पत्र लिखकर भारत में सुरक्षा पर चिंता जाहिर की है. शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश को अपने चार ग्रुप मैच भारत में खेलने हैं, जिनमें से तीन कोलकाता में और एक मुंबई में होना है. बांग्लादेश ने मांग की है कि उनके ये सभी मुकाबले श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं.

Previous articleराजस्थान में ठंड का कहर, 13 जिलों में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट
Next articleजयपुर में रफ्तार का कहर, बेकाबू ऑडी ने 16 लोगों को कुचला, 1 की मौत
News Desk

कथा का पैसा कहां खर्च होता है, खुद बताया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

गोंदिया।   महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के आमगांव में इन दिनों बागेश्वर महाराज श्रीराम कथा के माध्यम से भक्तों को भक्ति-रस का पान करा रहे हैं। कथा के द्वितीय दिवस उन्होंने समाज को झकझोर देने वाले विषयों पर खुलकर अपनी बात रखी। बागेश्वर महाराज ने स्पष्ट किया कि कथाओं से जो धन प्राप्त होता है, उससे मंदिर नहीं बल्कि अस्पताल बनाए जाते हैं। हम सेवा वाला बाबा भी बनना चाहते हैं। अस्पताल इसलिए बनवाते हैं, ताकि किसी भी गरीब को इलाज के नाम पर धर्मांतरण के लिए मजबूर न किया जाए। महाराज ने आह्वान करते हुए कहा कि हम तुम्हारे लिए किडनी तक बेच देंगे, लेकिन तुम धर्मांतरण मत करो। बागेश्वर महाराज ने कहा कि इस देश में एक-एक हजार करोड़ के मंदिर पहले से मौजूद हैं, लेकिन क्या केवल मंदिरों से हिंदुओं का धर्मांतरण रुक पा रहा है? हिंदुओं के चढ़ावे से केवल मंदिर बड़े हो रहे हैं। अंत में उन्होंने भारत सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि मंदिरों को सरकारी अधीनता से मुक्त किया जाना चाहिए और मंदिरों में आने वाले चढ़ावे का उपयोग गरीब हिंदू बेटियों के घर बसाने और सेवा कार्यों में किया जाना चाहिए।

कथाओं से जो धन प्राप्त होता है, उससे मंदिर नहीं बल्कि अस्पताल बनाए जाते हैं : बाबा बागेश्वर

बागेश्वर महाराज ने बांग्लादेश में हाल ही में घटित एक हृदयविदारक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां एक हिंदू विधवा महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इसी प्रकार कुछ समय पूर्व एक 8 वर्ष की बच्ची के साथ 20 लोगों ने अमानवीय अपराध किया। महाराज ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि यह सब हिंदू-मुस्लिम का विषय नहीं है, हमें इस देश के आने वाले बच्चों, उनकी जमीनों, मकानों और पीढ़ियों की चिंता है। इसी चिंता के कारण हम पैदल पदयात्रा करते हैं, तीन-तीन रात कथाएं करते हैं और सोते नहीं।

प्रभास की हॉरर कॉमेडी ने धुरंधर को छोड़ा पीछे, पिछली फिल्मों से की कम शुरुआत

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म द राजा साब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 9 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक से चुकी है। प्रभास को एक्शन के बाद हॉरर कॉमेडी में देखना फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है। अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। द राजा साब ने ने अपने पहले दिन प्रभास की पिछली फिल्म सालार और कल्कि जैसी फिल्मों से कम कमाई की है। ताजा जानकारी के मुताबिक प्रभास स्टारर द राजा साब अपने पहले दिन करीब 45 करोड़ ही कमा पाई है। हालांकि, इस ओपनिंग के साथ फिल्म में धमाका कर रही रणवीर सिंह की धुरंधर की पहले दिन की कमाई को पछाड़ दिया है।द राजा साब की पहले दिन की कमाई के मुताबिक प्रभास की फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन सभी भाषाओं में 45 करोड़ तक की कमाई की है। जबकि ये ओपनिंग प्रभास की पिछली फिल्मों से कम है। उसकी बड़ी वजह ये भी मानी जा रही है कि कल्कि और सालार जैसी फिल्मों में भरपूर एक्शन था। लेकिन अब एक्टर को एक हॉरर कॉमेडी में देखना फैंस के लिए नया एक्सपीरियंस है। दूसरा कारण ये भी है कि इस समय धुरंधर जैसी स्पाई-थ्रिलर, एक्शन फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में प्रभास की हॉरर कॉमेडी को खास रिस्पांस नहीं मिल पा रहा है। हालांकि तेलुगू में फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया है। एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का फायदा आगे भी फिल्म को मिलने की उम्मीद है।जनवरी 2026 में रिलीज हो रही हैं ये फिल्में, सिर्फ ये एक फिल्म पड़ सकती है सब पर भये भी पढ़ें:धुरंधर ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को इन मामलों में छोड़ा पीछेद राजा साब प्रभास की पिछली फिल्मों की कमाई प्रभास की पिछली फिल्मों की ओपनिंग की बात करें तो दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD ने 95 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। सालार ने 90 करोड़, आदिपुरुष ने 85 करोड़ के साथ शानदार शुरुआत की थी।

द राजा साब का पहला वीकेंड

द राजा साब एक अनोखी हॉरर फिल्म है जिसे मारुति ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में एक्टर को कॉमेडी करते देखना फैंस के लिए खास है। फिल्म में संजय दत्त अनोखे किरदार में हैं और अपने लुक से इंप्रेस कर रहे हैं। मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, ज़रीना वहाब और बोमन ईरानी जैसे शानदार एक्टर है। हम उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म अपने पहले वीकेंड में शानदार कमाई करे।

Previous articleभारतीय स्वान बना शांति का प्रतीक
Next articleधुरंधर और टॉक्सिक के डर से क्या आवारापन 2 हो रही पोस्टपोन, मुकेश बोले- मैं बिल्कुल भी…
News Desk

क्या IPL 2026 में बदल जाएगा RCB का होम ग्राउंड? बेंगलुरु की जगह इन 2 शहरों के नाम सामने आए

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IPL 2026: आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चिन्नास्वामी स्टेडियम का रिश्ता अटूट रहा है. लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरसीबी मैनेजमेंट 2026 सीजन के लिए अपने ‘होम ग्राउंड’ को बेंगलुरु से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. चर्चा है कि छत्तीसगढ़ का रायपुर या मध्य प्रदेश का इंदौर आरसीबी का नया ठिकाना बन सकता है.

क्यों बदल सकता है होम ग्राउंड?
आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी के होम ग्राउंड के बदलने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इसके पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं. इसके पीछे पिछले साल आरसीबी के आईपीएल चैंपियन बनने के बाद जश्न में मची भगदड़ को माना जा रहा है. जब पहली बार खिताबा जीतने के बाद टीम बेंगलुरु पहुंची थी, तो एक जश्न का आयोजन हुआ था. जिसमें भगदड़ मचगई.

टीम के इस सेलिब्रेशन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे. एम चिन्नास्वानी स्टेडियम के बाहर कई लोग फंस गए और स्थिति गंभीर हो गई थी. इस भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद से ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आरसीबी अब दूसरा मैदान तलाश सकती है. बताया जा रहा है कि टीम ने अब तक केएससीए को कोई जानकारी नहीं दी है.

नए मैदानों की दावेदारी
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरसीबी अपने मुकाबले रायपुर और इंदौर में खेल सकती है. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम देश के सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक है. यहाँ की दर्शक क्षमता और वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं इसे आईपीएल मैचों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती हैं. इसके साथ इंदौर की बाउंड्री छोटी हैं, जिससे आरसीबी के बल्लेबाजों को बड़े स्कोर बनाने में मदद मिल सकती है.

बेंगलुरु के फैंस के लिए बड़ा झटका
अगर यह रिपोर्ट सच साबित होती है, तो बेंगलुरु के स्थानीय प्रशंसकों के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ‘आरसीबी-आरसीबी’ के नारों की गूंज इस टीम की पहचान रही है. होम ग्राउंड बदलने से टीम को मिलने वाला स्थानीय समर्थन भी प्रभावित हो सकता है.

रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! अब टिकट बुक करने पर मिलेगी 3% की नकद छूट, जानें RailOne App का नया ऑफर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

RailOne App: अक्सर आपने देखा होगा कि रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लंबी लाइन, भीड़भाड़ और खुल्ले पैसे को लेकर भी समस्या होती है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों को इन समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए RailOne एप लॉन्च किया है. इस एप की मदद से अनारक्षित टिकट बुक की जा सकती है. इसके साथ ही पैसेंजर्स को आकर्षक छूट भी मिलने वाली है.

14 जनवरी से किराये पर 3 फीसदी की छूट
रेल वन एप से अनारक्षित टिकट बुक करने पर किराये में तीन फीसदी की सीधी छूट मिलेगी. इस व्यवस्था को 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति से लागू किया जाएगा. पश्चिम मध्य रेल मंडल के कोटा मंडल में ये सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू की जा रही है. ये अगले 6 महीने यानी 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी.

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना उद्देश्य
वर्तमान में रेल वन एप से टिकट बुकिंग करने पर 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक मिलता है लेकिन इसके लिए शर्त है कि पेमेंट आर-वॉलेट से होना चाहिए. नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से टिकट बुकिंग करने पर यात्रियों को तीन फीसदी की सीधी छूट दी जाएगी. इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा और टिकट बुकिंग प्रक्रिया आसान होगी.

क्या है रेलवन एप (RailOne App)?
रेलवन एप (RailOne App) भारतीय रेल की सुपर एप है.
2. इस एप की मदद से आरक्षित और अनारक्षित दोनों टिकट बुक कर सकते हैं.

3. टिकट बुकिंग के साथ-साथ ट्रेन का लाइव स्टेटस, PNR स्टेटस, लाइव लोकेशन की जानकारी भी मिलती है.

4. ई कैटरिंग की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से खाना ऑर्डर किया जा सकता है.

5. किसी समस्या का सामना करने पर रेल मदद के जरिए शिकायत कर सकते हैं

6. रेलवन एप पर टिकट बुकिंग किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया जा सकता है.

धुरंधर और टॉक्सिक के डर से क्या आवारापन 2 हो रही पोस्टपोन, मुकेश बोले- मैं बिल्कुल भी…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन साल 2007 में रिलीज हुई थी। सालों बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। फिल्म पहले इसी साल यानी 2026 के अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है मई या जून के लिए। ऐसा कहा जा रहा था कि धुरंधर को मिल रही इतनी सक्सेस की वजह से आवारापन की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन अब फिल्ममेकर मुकेश भट्ट ने इसकी वजह बताई है।

क्यों हो रही फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन

पीटीआई से बात करते हुए मुकेश ने कहा, ‘आवारापन 2 की रिलीज डेट को शिफ्ट कर दिया है मई या जून के लिए क्योंकि शूट के दौरान इमरान हाशमी को चोट लग गई थी और उनकी सर्जरी भी हुई थी। इस वजह से वह 45 दिन तक शूट नहीं कर पाए तो सारे एक्शन सीक्वेंस बाद में शूट होंगे।’

धुरंधर-टॉक्सिक से नहीं डरे

मुकेश आगे बोलते हैं, ‘मैं धुरंधर 2 और टॉक्सिक 2 से डरा नहीं हूं।’ उन्होंने आगे बताया कि मलेशिया की 20 दिन की शूटिंग बची है।

बता दें कि पिछले साल इमरान ने अपनी फिल्म आवारापन के सीक्वल की अनाउंसमेंट की थी।

कई साल से सीक्वल पर काम कर रहे थे

वहीं न्यूज 18 से बात करते हुए इमरान ने कहा था, ‘हम कई साल से इसकी स्क्रिप्ट में काम कर रहे हैं। हम सिर्फ ऐसे ही सीक्वल नहीं बनाना चाहते हैं। हमें इसे बेस्ट बनाना है।’

उन्होंने आगे कहा था, ‘आवारापन को इंटरनेट, यूट्यूब, सैटेलाइट से काफी देखा गया है। ऐसे ही फिल्म का फैन बेस बना है।’

धुरंधर की सक्सेस पर इमरान हाशमी का आया रिएक्शन, बोले- लोगों ने इतनी लंबी मूवी…

इमरान की सीरीज तस्करी

बता दें कि आवारापन 2 से पहले इमरान की वेब सीरीज तस्करी द स्मगलर वेब रिलीज होने वाली है जिसको लेकर काफी समय से बज है। यह नेटफ्लिक्स पर 14 जनवरी से स्ट्रीम होगी।