भारत से रिश्ते पर अमेरिकी मंत्री बयान के बाद कांग्रेस ने कसा PM मोदी पर तंज, कही ये बात

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका (India and America) के रिश्ते इन दिनों उतार-चढ़ाव वाले चल रहे हैं। कल अमेरिका (America) के व्यापार मंत्री हॉवर्ड लुटनिक (Trade Minister Howard Lutnick) ने कहा कि भारत के साथ जिस समझौते पर चर्चा हो रही थी, अब वह समझौता नहीं हो पाएगा, क्योंकि भारत इस पर सहमत नही था, जिस वजह से पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन नहीं किया। लुटनिक के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी पर फिल्मी अंदाज में तंज कसा है।

लुटनिक के बयान की एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लिखा, “हग हग न, पोस्ट पोस्ट न रहा। क्या से क्या हो गया, बेवफा तेरी दोस्ती में।” दरअसल, कांग्रेस पार्टी शुरुआत से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गले लगने वाली डिप्लोमैसी पर तंज कसती रही है। कांग्रेस महासचिव ने यहां पर पीएम मोदी द्वारा ट्रंप के लिए किए गए पोस्ट और हाउडी मोदी, नमस्ते ट्रंप के दौरान दोनों नेताओं के गले लगना और एक-दूसरे को सच्चा दोस्त बताने पर तंज कसा है।

क्या कहा था लुटनिक ने?
अमेरिका के व्यापार मंत्री लुटनिक गुरुवार को एक पॉडकॉस्ट में भारत के साथ होने वाली व्यापारिक डील पर जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मैं आपको भारत के बारे में एक किस्सा सुनाता हूं। मैंने ब्रिटेन के साथ पहला समझौता किया और हमने ब्रिटेन से कहा कि उन्हें आने वाले दो शुक्रवार तक इसे पूरा करना होगा। यानी, ट्रेन अगले दो शुक्रवार के बाद स्टेशन से निकल जाएगी क्योंकि कई अन्य देशों के साथ भी समझौते हो रहे हैं। आप जानते हैं जो पहले आता है वह पहले पाता है। राष्ट्रपति ट्रंप समझौते चरणबद्ध तरीके से करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो (देश) पहले चरण (पहली सीढ़ी) पर सौदा करता है, उसे सबसे बेहतरीन शर्तें मिलती हैं। ब्रिटेन के साथ हुए समझौते के बाद, हर किसी ने ट्रंप से पूछा कि अगला देश कौन सा होगा और राष्ट्रपति ने कई देशों के बारे में बात की ‘‘लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से कई बार भारत का नाम लिया।’’

समझौते का श्रेय ट्रंप को देना चाहता था अमेरिका
अमेरिका के वाणिज्य मंत्री ने कहा कि हालांकि वह देशों के साथ समझौतों पर बातचीत करेंगे और पूरा सौदा तय करेंगे, ‘‘लेकिन यह स्पष्ट होना चाहिए कि यह उनका (ट्रंप का) समझौता है। वही अंतिम निर्णय लेते हैं। वही समझौता करते हैं। इसलिए मैंने कहा, ‘आपको मोदी को शामिल करना होगा, सब कुछ तय है, आपको मोदी से राष्ट्रपति को फोन करवाना होगा।’ भारत को ऐसा करने में असहजता महसूस हुई, इसलिए मोदी ने फोन नहीं किया।’’ लुटनिक ने कहा कि उस शुक्रवार के बाद अमेरिका ने इंडोनेशिया, फिलीपीन और वियतनाम के साथ व्यापार समझौतों की घोषणा की।

आपको बता दें, लुटनिक ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब हाल में ट्रंप ने कहा था कि ‘‘मोदी जानते थे कि वह भारत के रूसी तेल खरीदने से नाखुश हैं और अमेरिका कभी भी भारत पर शुल्क बढ़ा सकता है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बयान दोनों देश के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के दौरान दिया। व्यापार समझौते पर अब तक छह दौर की बातचीत हो चुकी है। इस समझौते में अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीय सामानों पर लगने वाले 50 प्रतिशत शुल्क के समाधान के लिए एक ढांचागत समझौता शामिल है।

गौरतलब है कि लुटनिक पहले भी भारत के खिलाफ बयान दे चुके हैं। पिछले साल उन्होंने व्यापारिक बातचीत की शुरुआत में कहा था कि कुछ दिनों के अंदर भारत बातचीत के लिए आएगा और सॉरी कहेगा। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और भारत अपने पक्ष के लिए डटा रहा। अमेरिका का ट्रंप प्रशासन अपने बड़बोलेपन के लिए जाना जाता है। पिछले तीन दिन के अंदर ट्रंप प्रशासन ने पीएम मोदी के बारे में तीन अलग-अलग दावे किए हैं।

 

WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना कितनी दूर?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को WPL 2026 के पहले रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि MI की कप्तान इस दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रही। आरसीबी के खिलाफ नवी मुंबई में हुए इस मैच में हरमनप्रीत कौर के बल्ले से 20 रन निकले। इन 20 रनों के साथ वह वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं। जी हां, उन्होंने इस लिस्ट में शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। हरमनप्रीत कौर के नाम अब WPL में 871 रन हो गए हैं। वहीं शेफाली वर्मा 865 रनों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई हैं।

हम एक्टिंग कर रहे हैं; IND-BAN वर्ल्ड कप कॉन्ट्रोवर्सी पर कप्तान ने तोड़ी चुप्पी

स्मृति मंधाना कितनी दूर?

WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बैटर्स की इस सूची में स्मृति मंधाना हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा के बाद तीसरे पायदान पर हैं। मंधाना ने अभी तक इस रंगारंग लीग में 664 रन ही बनाए हैं। मुंबई के खिलाफ पहले मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला और वह 18 रन बनाकर आउट हो गईं।

WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं टॉप-5 प्लेयर्स

वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस की ही नैट साइवर-ब्रंट के नाम है। नैट साइवर-ब्रंट WPL में एकमात्र ऐसी बैटर हैं, जिन्होंने 1000 रन का आंकड़ा पार किया है। उनके नाम WPL में 1031 रन दर्ज है। दूसरे नंबर पर ऐलिस पैरी 972 रनों के साथ और तीसरे नंबर पर मैग लेनिंग हैं, जिनके नाम 952 रन दर्ज है। हरमनप्रीत कौर ऑलओवर लिस्ट में चौथे और शेफाली वर्मा पांचवें नंबर पर हैं।नादिन डी क्लर्क ने फिर हरमनप्रीत को चौंकाया, फैंस को याद आया वर्ल्ड कप का ‘जख्म’

बेहद रोमांचक था MI vs RCB पहला मैच

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। एक समय ऐसा था जब MI 67 के स्कोर पर 4 विकेट खो चुकी थी। तब निकोला कैरी ने 40 तो सजीवन सजना ने 45 रनों की पारी खेल मुंबई को इस स्कोर तक पहुंचाया। नादिन डी क्लर्क ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।155 के टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी को ग्रेस हैरिस (12 बॉल 25 रन) और स्मृति मंधाना (18 रन) ने तूफानी शुरुआत दी, मगर दोनों में से कोई बड़ी पारी खेल नहीं पाई। ओपनर्स के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर ने भी निराश किया। एक समय पर आरसीबी का स्कोर 3.4 ओवर में बिना किसी विकेट के 40 रन था, फिर अचानक 7.4 ओवर में 65 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन में थी।इसके बाद रन बनाने का जिम्मा नादिन डी क्लर्क ने उठाया और 44 गेंदों पर 63 रनों की धमाकेदार पारी खेल आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत दिलाई। नादिन डी क्लर्क ने आखिरी ओवर में 18 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

UNAccc Global Applauds Europe’s Commitment to Dialogue

UNAccc Global has applauded Europe’s renewed commitment to dialogue and cooperation. French President Emmanuel Macron’s support for India’s UNSC membership was welcomed as recognition of India’s global role. Dr. Rajat Sharma emphasized the importance of reforming global governance. The organization also endorsed Italy’s emphasis on peaceful engagement. UNAccc Global continues working globally to promote inclusive decision-making and sustainable development.

Date: January 10, 2026
Location: Vadodara / Paris / Rome

UNAccc Global has extended its full support to recent statements by French President Emmanuel Macron and Italian Prime Minister Giorgia Meloni, both underscoring the importance of promoting multipolarity, cooperative diplomacy, and reformed global governance amid evolving geopolitical challenges.

President Emmanuel Macron’s strong support for India’s bid for permanent membership in the United Nations Security Council (UNSC) was welcomed by Dr. Rajat Sharma, Founder President of UNAccc Global, who applauded France’s recognition of India’s responsible global leadership and strategic autonomy.

“President Macron’s endorsement of India’s UNSC membership strengthens the call for a more representative and equitable global order,” said Dr. Sharma. “This vision mirrors UNAccc Global’s mission — building a multipolar, sustainable, and cooperative international framework that respects every nation’s sovereignty.

”Macron’s remarks reflect a growing consensus among nations that global institutions must evolve to meet contemporary realities. France’s continued partnership with India in areas such as defense, climate action, technology, and sustainable development further reflects their shared commitment to shaping a peaceful and balanced world order.

In Italy, Prime Minister Giorgia Meloni’s call for Europe to pursue constructive engagement with Russia has also received strong backing from UNAccc Global. Dr. Sharma commended Meloni’s pragmatic leadership, noting that “Europe must chart its own independent path and prioritize peace through dialogue rather than division.”

“UNAccc Global stands with leaders who promote sovereignty, multilateral cooperation, and open dialogue — principles critical to achieving long-term global stability,”

Dr. Sharma emphasized.As UNAccc Global continues to engage with governments, intergovernmental agencies, and civil society organizations worldwide,

the alignment of European leaders with the values of peace, partnership, and multipolarity represents a transformative moment for international diplomacy.

Key Highlights:
UNAccc Global hails President Macron’s support for India’s bid for permanent UNSC membership.Dr. Rajat Sharma underscores UNAccc Global’s shared commitment to multipolarity and sovereign equality.

The organization backs Prime Minister Giorgia Meloni’s call for European dialogue with Russia.Both European leaders’ positions align with UNAccc Global’s advocacy for peace, inclusion, and balanced global governance.

About UNAccc Global:
The Unity of Nations Action for Climate Change Council (UNAccc) is an international platform committed to promoting sustainable development, global cooperation, and equitable governance. Through multilateral engagement and leadership advocacy,

UNAccc Global strives to build a resilient and peaceful world grounded in climate responsibility, economic justice, and shared prosperity.Media Contact: Office of Global Communication
UNAccc Global Headquarters, Geneva .
📧 info@unaccc.org
📞 +91-9066390667
🌐 www.unaccc.org

#MultipolarityNow
#SovereignEquality
#GlobalCooperation
#UNSCReform
#IndiaUNSC
#EuropeForPeace
#DialogueOverDivision
#MacronLeaders
#MeloniLeadership
#FranceIndiaAlliance
#ItalyRussiaDialogue
#UNAcccGlobal
#PeaceAndPartnership
#StrategicAutonomy
#ClimateAction
#SustainableFuture

हुगली की सुनसान फैक्टरी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी TMC का युवा नेता

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन बंगाल से इंसानियत को शर्मसार (Disgrace Humanity) करने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब हुगली जिले (Hooghly District) में एक सुनसान फैक्टरी में किशोरी (Girl) से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार (10 जनवरी) को बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग, जिसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है, वो गुरुवार शाम (08 जनवरी) को अपने एक दोस्त के साथ बंद पड़ी हिंदमोटर फैक्टरी परिसर में गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोप है कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिसर के अंदर नाबालिग के साथ शारीरिक दुराचार किया। पुलिस ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, और मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप लगाए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक की पहचान दीपांकर अधिकारी उर्फ सोनाई के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर इलाके में तृणमूल कांग्रेस का युवा नेता है। जबकि दूसरा शख्स लड़की का कथित प्रेमी है, जो कि नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के दो और साथियों की तलाश कर रहे हैं। वे फरार हैं, और उन्हें ढूंढने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

 

 

Previous articleरिलायंस जियो IPO कब होगा ओपन, GMP आज 93 रुपये, क्या होगा प्राइस बैंड
Next articleडोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ग्रीनलैंड पर हमने कुछ नहीं किया तो रूस या चीन कब्जा कर लेंगे
News Desk

पावर रेंजर्स की नई सीरीज में प्रियंका चोपड़ा बन सकती हैं विलेन? एक्ट्रेस को बताया बेस्ट कांटेंडर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आने वाले दिनों में अपने नए प्रोजेक्ट्स से फैंस को सरप्राइज देने वाली हैं। फिल्मों की लीड हीरोइन अब विलेन बनीं नजर आ सकती हैं। ताजा रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका अमेरिका की सुपरहीरो फ्रेंचाइजी पावर रेंजर्स का हिस्सा बनने वाली हैं। सुपरहीरो फ्रेंचाइजी के आने वाले लाइव एक्शन पावर रेंजर्स में देसी गर्ल प्रियंका रीटा रेपुलसा नाम के नेगेटिव किरदार में नजर आ सकती हैं। हालांकि, ये रिपोर्ट्स अभी कन्फर्म नहीं की गई है। लेकिन प्रियंका इस पॉपुलर सीरीज का हिस्सा बनते देखना फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होने वाला है।प्रभास की हॉरर कॉमेडी ने धुरंधर को छोड़ा पीछे, पिछली फिल्मों से की कम शुरुआतये भी पढ़ें:जनवरी 2026 में रिलीज हो रही हैं ये फिल्में, सिर्फ ये एक फिल्म पड़ सकती है सब पर भ
पावर रेंजर्स में विलेन बनेंगी प्रियंका चोपड़ा डिज्नी प्लस वाली इस नई सीरीज की कास्टिंग का दौर चल रहा है। अभी कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन इस पॉपुलर फ्रंचाईजी का हिस्सा बनने के लिए प्रियंका चोपड़ा बेस्ट कंटेंडर मानी जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका ने अपने पिछले काम से ऑडियंस के सामने खुद को साबित किया है। उन्हें पसंद किया गया है। ऐसे में वो पावर रेंजर्स में विलेन बनने के लिए मेकर्स की आखिरी पसंद बन सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

पावर रेंजर्स को नई सीरीज

पिछली पावर रेंजर्स फ्रेंचाइजी को जबरदस्त रिएक्शन मिला है। सभी सुपरहीरो किरदारों को अलग तरह की पॉपुलैरिटी मिली है। ये किरदार पहचान बन गए। अब पावर रेंजर्स की नई सीरीज का इंतजार हो रहा है। नई सीरीज को भी जोनाथन ई। स्टाइनबर्ग और डैन शॉट्स कर रहे हैं। दोनों अपने पिछले काम से पहचान बना चुके हैं। इनके पास शानदार टीम है। साथ ही दोनों मिलकर लेखन और प्रोडक्शन का काम संभालेंगे।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में बस जाने के बाद लगातार खुद को साबित कर रही हैं। उन्हें कई बड़े बजट की फिल्मों और सीरीज का हिस्सा बनते देखा गया है। अब पावर रेंजर्स में उन्हें देखना उनके करियर ग्राफ के साथ फैंस के लिए खास होगा। उनके आने वाले हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके पास शानदार फिल्में और सीरीज हैं। एक्ट्रेस महेश बाबू के साथ राजामौली की अगली फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी। इसके अलावा इस हफ्ते एक्ट्रेस को 83 वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स को प्रेजेंट करते हुए देखा जाएगा।

Previous articleधुरंधर की सक्सेस पर इमरान हाशमी का आया रिएक्शन, बोले- लोगों ने इतनी लंबी मूवी कैसे…
Next articleभारतीय स्वान बना शांति का प्रतीक
News Desk

हम ऐसा करते तो मैच जीत जाते…RCB के हाथों रोमांचक हार झेलने पर हरमनप्रीत कौर का छलका दर्द

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) को महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों तीन विकेट से रोमांचक हार झेलनी पड़ी। आरसीबी ने आखिरी गेंद पर विजयी परचम फहराया। मुंबई ने शुक्रवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में 155 का लक्ष्य दिया। जवाब में आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 157 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर नदीन डी क्लर्क ने एमआई के मुंह से जीत छीनी। उन्होंने छठे नंबर पर उतरने के बाद 44 गेंदों में सात चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए। आरसीबी को साइवर ब्रंट द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में 18 रनों की जरूरत थी। ऐसे में प्लेयर ऑफ द मैच क्लर्क ने दो चौके और दो छक्के लगाकर आरसीबी की नैया पार लगाई। हार के बाद एमआई की कप्तान हरमनप्रीत का दर्द छलका। उन्होंने कहा कि अगर हमने एक अच्छी गेंद डाली होती तो मैच जीत जाते।

‘हमने वो सब कुछ किया जो…’

हरमनप्रीत ने कहा, ”हम जानते हैं कि उनमें (डी क्लर्क) इतनी काबिलियत है कि अंतिम ओवर में जरूरत के मुताबिक रन बना सकती हैं।। मुझे लगता है कि हमने बस एक अच्छी बॉल नहीं फेंक सके, जिसकी आखिरी ओवर में दरकार थी। कभी-कभी ऐसा होता है। हमने उन्हें दो या तीन मौके दिए और जब आप किसी बल्लेबाज को मौके देते रहते हैं तो वे हमेशा और भी मजबूत माइंडसेट के साथ वापस आते हैं। हम यह नहीं कह सकते कि आखिरी ओवर हमारे पक्ष में नहीं गया। हमें कुछ मौके मिले लेकिन उन्हें भुना नहीं सके। मुझे लगता है कि हम गेम में थे। हमने वो सब कुछ किया जो इस मैच को जीतने के लिए जरूरी था लेकिन उस आखिरी ओवर को छोड़कर। अगर हम एक अच्छी बॉल डाल पाते तो हम मैच जीत सकते थे।”

नादिन डी क्लर्क ने फिर हरमनप्रीत को चौंकाया, फैंस को याद आया वर्ल्ड कप का ‘जख्म’

हमें इस मैच से सीखना है और…

कप्तान ने आगे कहा, ”खैर, डब्ल्यूपीएल में हमेशा ऐसे मैच मिलते हैं। और हम जानते हैं कि अगर हम इस गेम के बारे में सोचते रहेंगे तो यह आने वाले मैच में हमारी मदद नहीं करेगा। इसलिए मुझे लगता है कि हमें बस इस मैच से सीखना है और यह सोचना है कि हम अगले मैच में कैसे बेहतर कर सकते हैं। पहली पारी में मुझे लगता है कि हमें पावरप्ले में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। उम्मीद है कि अगले मैच के लिए हम साथ बैठकर चर्चा करेंगे कि हम इसमें कैसे सुधार करना है। शुरू में यहां की पिच पर बैटिंग करना इतना आसान नहीं था। बाद में यह बेहतर और बेहतर होती गई। अब हम पिच के बारे में पता है। हम जानते हैं कि कंडीशन कैसी होंगी और उम्मीद है कि अगले मैच में हम बेहतर परफॉर्म करेंगे।” दो बार की चैंपियन एमआई को टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध खेलना है।

Previous articleWPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना कितनी दूर?
Next articleहम एक्टिंग कर रहे हैं; भारत-बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप कॉन्ट्रोवर्सी पर बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन ने तोड़ी चुप्पी
News Desk

महिलाओं के लिए बेहतर शहरों में, बंगलुरू सबसे आगे, टॉप-10 में गुरुग्राम ने लगाई लंबी छलांग

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। भारत में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल, काम के समान अवसर और सामाजिक स्वतंत्रता के आधार पर की गई एक विस्तृत स्टडी के बाद वूमेन-फ्रेंडली शहरों की नई सूची जारी कर दी गई है। देश के 125 शहरों के गहन आकलन के बाद तैयार की गई इस रिपोर्ट में कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू ने एक बार फिर बाजी मारी है। रिपोर्ट के अनुसार, बंगलुरू महिलाओं के रहने, काम करने और करियर में आगे बढ़ने के लिहाज से देश का सबसे अनुकूल शहर बनकर उभरा है।
इस रैंकिंग को तैयार करने के लिए सिटी इन्क्लूजन स्कोर (सीआईएस) को आधार बनाया गया है, जिसमें सामाजिक समावेश (सोशल इन्क्लूजन) और औद्योगिक समावेश (इंडस्ट्रियल इन्क्लूजन) दोनों को मापा गया। बंगलुरू ने 53.2 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। आईटी और स्टार्टअप हब होने के नाते यहाँ बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस, रोजगार के प्रचुर अवसर और डिजिटल सशक्तीकरण जैसी खूबियां महिलाओं के पक्ष में रहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, यहाँ महिलाएं सुरक्षा के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वतंत्रता का भी अनुभव करती हैं। सूची में दूसरा स्थान तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई को मिला है, जिसने 49.8 का स्कोर हासिल किया। चेन्नई ने विशेष रूप से सार्वजनिक सेवाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन सुरक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय प्रदर्शन किया है। महाराष्ट्र का पुणे शहर तीसरे स्थान पर रहा, जहाँ महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और जीवन स्तर में सुधार देखा गया। इसके बाद चौथे स्थान पर हैदराबाद और पांचवें स्थान पर सपनों की नगरी मुंबई रही। मुंबई को 44.4 की रेटिंग मिली है, हालांकि यह स्कोर के मामले में बंगलुरू से काफी पीछे रह गई है।
इस बार की रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाला सुधार हरियाणा के गुरुग्राम में देखा गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से टॉप-10 में जगह बनाने वाला गुरुग्राम इकलौता शहर रहा। पिछली रैंकिंग में नौवें स्थान पर रहने वाला यह शहर तीन पायदान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली और नोएडा जैसे प्रमुख शहर इस बार शीर्ष 10 की सूची में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे। रैंकिंग में सातवें स्थान पर कोलकाता रहा, जबकि गुजरात के अहमदाबाद को आठवां स्थान मिला। अहमदाबाद में महिलाओं के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) की सुविधाओं को सराहा गया। कोयंबटूर ने दसवें स्थान पर रहकर सबको प्रभावित किया, जहाँ स्ट्रीट लाइट ऑडिट और देर रात सफर करने वाली महिलाओं के लिए कम जोखिम भरे माहौल की प्रशंसा की गई। 2022 से अब तक के आंकड़ों पर आधारित यह 2025 की रिपोर्ट दर्शाती है कि भारत के शहरी ढांचे में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और समावेशिता धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिससे महिलाएं अब सामाजिक और पेशेवर दोनों मोर्चों पर खुद को अधिक सशक्त महसूस कर रही हैं।

Previous articleअब वकीलों को निशाना बना रहे साइबर ठग, ‘बिजनेसमैन’ बनकर आए और अकाउंट से उड़ाए 55 हजार”
Next articleरिलायंस जियो IPO कब होगा ओपन, GMP आज 93 रुपये, क्या होगा प्राइस बैंड
News Desk

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश बने राया, फीस जानकर चौंक जाएंगे आप

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Toxic Movie Fees : साउथ सुपरस्टार यश अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। इस फिल्म में यश ‘राया’ नाम का बेहद पावरफुल किरदार निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रोल के लिए यश ने मेकर्स से भारी-भरकम फीस वसूली है, जिससे वह फिल्म के सबसे महंगे कलाकार बन गए हैं।

हॉटरफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार, यश ने ‘टॉक्सिक’ के लिए पूरे 50 करोड़ रुपये की फीस ली है, जो फिल्म के बाकी कलाकारों की तुलना में सबसे ज्यादा है। यह आंकड़ा उनकी स्टार पावर और बॉक्स ऑफिस वैल्यू को साफ दिखाता है।

कियारा से नयनतारा तक, जानिए किसने ली कितनी फीस

फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। वह ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए उन्हें करीब 15 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।

साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा फिल्म में ‘गंगा’ के रोल में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस किरदार के लिए उन्होंने 12 से 18 करोड़ रुपये के बीच फीस चार्ज की है।

वहीं तारा सुतारिया फिल्म में ‘रेबेका’ का किरदार निभा रही हैं और इसके लिए उन्हें 2 से 3 करोड़ रुपये मिले हैं। हुमा कुरैशी भी फिल्म का हिस्सा हैं, जो ‘एलिजाबेथ’ के रोल के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये की फीस ले रही हैं।

इसके अलावा रुक्मणी वसंत फिल्म में ‘मेलिसा’ के किरदार में नजर आएंगी, जिसके लिए उन्हें 3 से 5 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।

Toxic Movie Fees ने बढ़ाया बजट का लेवल

स्टारकास्ट की मोटी फीस को देखते हुए साफ है कि ‘टॉक्सिक’ बड़े बजट की मेगा फिल्म होने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

कम पानी पीने से सिर्फ गला नहीं सूखता, दिमाग और किडनी पर भी होता है ये बुरा असर…जानें क्या कहता है विज्ञान

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

Benefits Of Drinking Water: हमारा शरीर लगभग 70 प्रतिशत पानी से बना है. बॉडी को विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम से भी ज्यादा पानी की जरूरत होती है, क्योंकि पानी न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि यह शरीर के हर अंग को सही तरीके से काम करने में मदद करता है और उसे स्वस्थ रखता है. लेकिन आज की इस बिजी लाइफ में बहुत से लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी पाते हैं, जिससे शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं और शरीर ‘डिहाइड्रेटेड’ हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यदि भरपूर मात्रा में पानी न पिया जाए, तो उससे कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं.

कम पानी पीने से शरीर में क्या होता है?
कम पानी पीने से लार (saliva) कम बनती है, जिससे मुंह सूखने लगता है.
मुंह में नमी कम होने के कारण हानिकारक बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं.
यही बैक्टीरिया मुंह में सड़न और सांसों में दुर्गंध पैदा करते हैं.
नियमित पानी पीने से मुंह के बैक्टीरिया साफ होते रहते हैं और सांसें ताज़ा बनी रहती हैं.
यदि आपकी सांसों से बदबू आ रही है, तो यह आपके शरीर में डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी का एक बड़ा संकेत हो सकता है.
बालों को क्या नुकसान होता है ?
शरीर में पानी का उचित स्तर स्कैल्प और बालों की जड़ों को जरूरी तत्व प्रदान करता है.
पानी की कमी होने पर स्कैल्प की नमी खत्म हो जाती है और वह ड्राइ होने लगता है.
पर्याप्त हाइड्रेशन न मिलने के कारण बाल अपनी मजबूती खो देते हैं और कमजोर होकर टूटने लगते हैं.
अचानक बालों का अधिक झड़ना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर को अधिक पानी की आवश्यकता है.
बालों को स्वास्थ्य बनाए रखने और उन्हें गिरने से बचाने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है.
कम पानी पीने से ब्लड पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
पर्याप्त पानी न पीने से शरीर का रक्त संचार (Blood Circulation) प्रभावित होता है और धीमा पड़ जाता है.
शरीर में पानी की कमी होने पर खून में हीमोग्लोबिन का स्तर गिरने लगता है.
हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में एनीमिया यानी खून की कमी जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है.
एनीमिया की वजह से व्यक्ति को हर समय थकान, कमजोरी और सिर चकराने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
ब्लड हेल्थ को बेहतर रखने और एनीमिया से बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है.
क्या दिमाग के लिए कम पानी पीना हानिकारक है ?
दिमाग सही तरीके से काम करे उसके लिए शरीर का हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी होता है.
पानी की कमी होने पर दिमाग की नसों में तनाव बढ़ता है, जिससे बार-बार सिरदर्द की शिकायत होती है.
पर्याप्त पानी न मिलने से मानसिक संतुलन बिगड़ता है, जिससे चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स होने लगते हैं.
डिहाइड्रेशन के कारण स्ट्रेस और घबराहट होने लगती है.
दिमाग को शांत, मजबूत और सक्रिय बनाए रखने के लिए दिनभर नियमित समय पर पानी पीते रहना चाहिए.

क्या पानी पीने से एनर्जी बढ़ती है ?
पानी शरीर के लिए ईंधन की तरह है, जो एनर्जी लेवल और मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने में मदद करता है.
शरीर में सुस्ती और कमजोरी महसूस होना डिहाइड्रेशन का मुख्य संकेत हो सकता है.
पर्याप्त पानी पीने से कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं और थकान दूर होकर व्यक्ति एक्टिव रहता है.
डिहाइड्रेशन से त्वचा का लचीलापन कम होता है और समय से पहले झुर्रियां पड़ने लगती हैं.
भरपूर पानी टॉक्सिन्स निकालकर त्वचा को प्राकृतिक ग्लो देता है और उसे जवान बनाए रखता है.
 

Previous articleस्मार्टफोन यूजर्स सावधान! फोन की ये 3 सेटिंग्स तुरंत बदलें, वरना मिनटों में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट
Next articleToxic Movie Fees: फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश बने राया, फीस जानकर चौंक जाएंगे आप
News Desk

UNAccc Responds to Governance Breakdown in Midnight Emergency Meet

0

In response to mounting governance and climate challenges, UNAccc convened an emergency midnight meeting of its board. Corruption was identified as a central issue undermining public trust and sustainable development. Delhi’s alarming pollution levels highlighted the consequences of policy gaps and unsustainable practices. The board also discussed global cooperation risks following UN delisting decisions. UNAccc reaffirmed its proactive approach through anti-corruption frameworks, environmental protection initiatives, and support for renewable energy adoption.

In a dramatic turn of events, the Unity of Nations Action for Climate Change Council (UNAccc) held an emergency midnight meeting to address the pressing issues plaguing the nation. Top officials, including IAS Ajay Mishra, National Chairman of UNAccc, IPS Anil Pratham, Director of UNAccc, Dr. Rajat Sharma, Founder President of UNAccc, and IPS Rahul Rai Sur, Director UNAccc and former UN Peacekeeping force Chief, USA, gathered to find solutions to corruption, pollution, and the Trump administration’s decision to delist UN organizations.

Key Discussion Points:

– Corruption in Politics and Bureaucracy: The board members highlighted the need to tackle corruption, citing examples from Venezuela, where corruption has led to severe economic and social crises.
– Heavy Pollution in Delhi: The meeting discussed ways to address Delhi’s alarming pollution levels, emphasizing the role of responsible citizenship in solving the issue.
– Save Bharat Movement: The UNAccc board discussed the action plan for the Save Bharat Movement, focusing on promoting self-reliance, localization, and environmental-friendly practices.
– Trump’s UN Delisting Decision: The board expressed concern over the Trump administration’s decision to delist UN organizations, citing potential harm to global cooperation and development efforts.

Recommendations:

– Promote transparency and accountability in governance
– Encourage citizen participation in environmental conservation
– Support sustainable development initiatives
– Foster international cooperation to tackle global challenges

UNAccc’s Proactive Steps:

– Anti-Corruption Efforts: UNAccc is working with governments, civil society, and the private sector to prevent and combat corruption.
– Environmental Protection: UNAccc is focused on protecting the environment and addressing climate change.
– Water Management: UNAccc’s India office is running a water program that supports member companies on water management in business processes and communities.
– Renewable Energy: UNAccc is supporting members on India’s renewable policy and market landscape, promoting corporate adoption of electric vehicles, and advocating for sustainable development.

The UNAccc board meeting underscores the organization’s commitment to addressing pressing national and global issues. As citizens, it’s essential to stay informed and contribute to finding solutions.