करण जौहर ने धुरंधर के बाद की हक की तारीफ, बोले- आंसुओं से सराबोर हो गया, यामी गौतम ने दिया जवाब

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

करण जौहर ने कुछ रोज पहले धुरंधर की जमकर तारीफ की थी। अब आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम स्टारर हक की तारीफ है। इससे पहले आलिया भट्ट भी शाह बानो की कहानी से प्रेरित इस फिल्म की तारीफ कर चुकी हैं। करण ने हक की तारीफ में एक लंबा पोस्ट लिखा है और बताया कि शाजिया की जीत से उनकी आंखों में आंसू आ गए। करण ने यामी गौतम की एक्टिंग की तारीफ भी की है। यहां देखें करण हक की तारीफ में क्या-क्या लिखा है…

करण ने की भर-भरकर तारीफ

करण जौहर ने रविवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया। इसमें लिखते हैं, हक… शाज़िया बानो की कहानी और उनकी जीत ने मुझे आंसुओं से सराबोर कर दिया… फिल्म के आखिर में मैं निशब्द था, फिर मैंने फिल्म के लिए जोरदार तालियां बजाईं और मुझे इस बात का अफसोस हुआ कि मैंने इस सशक्त और शानदार फिल्म को थिएटर में देखने का मौका गंवा दिया।

यामी गौतम के हुए फैन

मुझे नहीं लगता कि मैं पिछले कई सालों में किसी परफॉर्मेंस से इतना प्रभावित हुआ हूं… यह कहना कि यामी गौतम शानदार, जबरदस्त और नई राह दिखाने वाली हैं, काफी नहीं होगा। उनकी खामोशी, उनकी ठहरी नजरें, उनका आखिरी मोनोलॉग और पूरी फिल्म में उनका अंदाज, यह उनके क्राफ्ट और कन्विक्शन की एक ‘मास्टर क्लास’ है। उन्हें सलाम और सलाम!

इमरान की एक्टिंग से प्यार

सुपर्ण वर्मा ने बहुत ही सधे हुए हाथों से फिल्म का निर्देशन किया है… उन्होंने कभी भी नाटकीयता को भावनाओं पर हावी नहीं होने दिया और हमेशा कैरेक्टर्स की ताकत को खामोशी से उभरने दिया। उन्होंने एक बेहतरीन फिल्म निर्देशित की है। इमरान हाशमी अपने करियर के बेस्ट फॉर्म में हैं… उन्होंने एक असंवेदनशील और हक जताने वाले पति के किरदार को एक मंझे हुए कलाकार की तरह निभाया है… आप उनसे नफरत करते हैं और इसीलिए आपको उनके अभिनय से प्यार हो जाता है।

आलिया भट्ट ने दिया रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का रिव्यू, कहा- आपने ना सिर्फ…

यामी ने दिया जवाब

यामी… मैं जीवन भर के लिए आपका प्रशंसक बन गया हूँ! ❤️🙏 #Haq अब नेटफ्लिक्स पर। इस पोस्ट पर यामी ने जवाब दिया है, करण आपके शब्दों ने मुझे इमोशनल कर दिया। आपको बहुत प्यार और आभार के साथ दिल की गहराइयों से शुक्रिया कह सकती हूं। बहुत शुक्रिया।बता दें कि अनुपमा चोपड़ा के साथ बातचीत में करण ने यामी के पति आदित्यधर की फिल्म धुरंधर की भी तारीफ की थी। उन्होंने बोला था कि मूवी देखकर लगा कि क्राफ्ट कितना लिमिटेड है।

वॉशिंगटन सुंदर हुए NZ वनडे सीरीज से बाहर, टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए बजी खतरे की घंटी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले तिलक वर्मा तो अब वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए हैं। सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान चोट लगी थी। चोटिल होने की वजह से वह अपने कोटे के पूरे ओवर भी नहीं कर पाए थे और 5 ओवर के बाद मैदान छोड़ दिया था। हालांकि जरूरत पड़ने पर वह बैटिंग के लिए आए, मगर उनके चेहरे पर दर्द साफ देखने को मिल रहा था। शुभमन गिल ने बताया था कि मैच के बाद वॉशिंगटन सुंदर स्कैन के लिए जाएंगे। अब उनके स्कैन की रिपोर्ट सामने आने के बाद उन्हें वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ रहा है।

हमने दुनिया की नंबर 1 टीम को…हार कर भी न्यूजीलैंड के कप्तान को किस बात पर गर्व?

रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं। उनका स्कैन किया गया है। उनके रिब में दर्द है। वह बाकी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।बता दें, वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के अलावा टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का भी हिस्सा हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होना है। ऐसे में सुंदर का चोटिल होना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। अब इंतजार बीसीसीआई की रिलीज का है। बोर्ड सुंदर की चोट की पूरी जानकारी देगा।

राहुल ने ‘विनिंग सिक्स’ लगाते ही तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, अब सिर्फ धोनी उनके आगे

बताया जा रहा है कि वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन इंजरी हुई है। साइड स्ट्रेन से ठीक होने में लगने वाला समय चोट की गंभीरता के हिसाब से अलग-अलग होता है: हल्की चोट (ग्रेड 1) कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों में ठीक हो सकती है, मध्यम चोट (ग्रेड 2) में 3 से 4 हफ्तों का समय लगता है, जबकि गंभीर चोट (ग्रेड 3) को ठीक होने में महीनों या उससे ज्यादा समय लग सकता है।सुंदर के अलावा तिलक वर्मा की हाल ही में सर्जरी हुई है, जिस वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बाकी बचे दो मैचों में भी उनका चयन फिटनेस को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ऋषभ पंत भी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया है।
 

IRCTC ने रातों-रात बदला टिकट बुकिंग सिस्टम…आज से लागू हुए ये 3 नए नियम…बुकिंग से पहले जरूर पढ़ें

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Railways Ticket Booking New Rule: रेलवे ने आज, 12 जनवरी 2026 से IRCTC पर टिकट बुकिंग के नए नियम लागू कर दिए हैं. इससे रेलवे की ऑनलाइन टिकट करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा. अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके लिए यह नियम जानना बहुत जरूरी है. जानिए क्या हुए बदलाव?

आज से आधार-प्रमाणित IRCTC यूजर्स एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) अब जनरल रिजर्व टिकट भी बुक कर सकेंगे. हालांकि पहले भी यह सुविधा दी गई थी लेकिन इसके लिए सीमित समय था, लेकिन अब इसका समय बढ़ाकर रात 12 बजे तक कर दिया गया है. IRCTC के अनुसार, ARP के ओपनिंग डे पर केवल और केवल आधार-ऑथेंटिकेटेड यूजर्स ही जनरल रिजर्व टिकट बुक कर पाएंगे.

IRCTC वेबसाइट और मोबाइल एप यूजर्स दें ध्यान

बता दें, रेलवे ने यह कहा कि यह नियम सिर्फ IRCTC वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू होगा. कंप्यूटरीकृत PRS काउंटरों से टिकट बुकिंग करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. यानी IRCTC वेबसाइट और मोबाइल एप यूजर्स को ध्यान देने की जरूरत है.

क्या होगा फायदा?

  • आरक्षण प्रणाली का लाभ वास्तविक यात्रियों तक पहुंच सकेगा.

  • दलालों या असामाजिक तत्वों द्वारा टिकटों की कालाबाजारी रोक लगेगी.

  • टिकटिंग सिस्टम काफी मजबूत होगा.

  • ई-टिकटिंग सिस्टम का दुरुपयोग रोका जा सकेगा.

  • कालाबाजरी करने वालों की आसानी से पहचान हो सकेगी.

रात 12 बजे तक कर सकेंगे टिकट बुकिंग

बता दें, पहले यानी 11 जनवरी 2026 तक आधार-प्रमाणित यूजर्स केवल सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते थे. सिर्फ 15 मिनट के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया था. लेकिन अब 12 जनवरी से यह सुविधा रात 12 बजे तक उपलब्ध होगी.

16 साल के एक्टर ने सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, इन फिल्मों का रहा दबदबा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Golden Globe Awards 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है। इस अवॉर्ड शो का लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्टन होटल में किया जाएगा। ऐसे में बेवर्ली हिल्टन होटल के रेड कार्पेट पर सितारों का पहुंचना भी शुरू हो गया। हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड फंक्शन्स में से एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में महज 16 के इस एक्टर ने इतिहास रच दिया है। एक्टर ने महज 16 साल की उम्र में अपना पहला गोल्डन ग्लोब जीत बरसों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तो चलिए जानते हैं किसने कौन सा अवॉर्ड जीता-

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2026 के विनर्स की लिस्ट:-

बेस्ट फीमेल सपोर्टिंग एक्ट्रेस- टेयाना टेलर, वन बैटल आफ्टर अनदर (पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार)

-बेस्ट मेल सपोर्टिंग एक्टर- स्टेलन स्कार्सगार्ड, सेंटीमेंटल वैल्यू

-बेस्ट मेल एक्टर, टीवी सीरीज- नोआ वायले, द पिट

-बेस्ट फीमेल एक्टर, टीवी सीरीज (म्यूजिकल या कॉमेडी)- जीन स्मार्ट, हैक्स (तीसरा गोल्डन ग्लोब पुरस्कार)

-बेस्ट मेल एक्टर, टीवी ड्रामा-ओवेन कूपर, एडोलसेंस

-बेस्ट मेल एक्टर, टीवी सीरीज़ (म्यूज़िकल/कॉमेडी)-सेठ रोजेन

-बेस्ट पॉडकास्ट-एमी पोहलर

-बेस्ट सॉन्ग मोशन पिक्चर्स-के-पॉप डेमन हंटर्स

-बेस्ट स्कोर मोशनल पिक्चर्स-लुडविग गोरान्सन, सिनर्स

-बेस्ट स्क्रीन प्ले मोशन पिक्चर-पॉल थॉमस एंडरसन, वन बैटल आफ्टर अनदर

-बेस्ट परफॉर्मेंस फीमेल एक्टर– कॉमेडी/म्यूज़िकल-रोज़ बायरन, इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू

-बेस्ट परफॉर्मेंस मेल, लिमिटेड सीरीज-स्टीफन ग्राहम, एडोलेसेंस

-बेस्ट सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट- सिनर्स

-बेस्ट टेलीविजन लिमिटेड सीरीज़, एंथोलॉजी सीरीज़-मिशेल विलियम्स, डाइंग फॉर सेक्स!

-बेस्ट डायरेक्टर-पॉल थॉमस एंडरसन, वन बैटल आफ्टर अनदर

-बेस्ट एनिमेटेड फिल्म-के-पॉप डेमन हंटर्स

16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ब्रेक

ओवेन कूपर बेस्ट एक्टर फॉर सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड जतीतने वाले पहले अब तक के सबसे कम उम्र के अभिनेता बन गए हैं। उन्होंने ‘ग्ली’ फेम क्रिस कोलफर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, क्रिस ने साल 2010 में 20 साल की उम्र में यह पुरस्कार जीता था। ये ओवेन का पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड है, जिसे लेकर वो काफी भावुक नजर आए।

बीएमसी चुनाव को लेकर महायुति गठबंधन ने जारी किया मेनिफेस्टो 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। बीजेपी-शिवसेना-आरपीआई (ए) महायुति गठबंधन ने मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणापत्र में टेक्नोलॉजी-आधारित शासन, पारदर्शिता और नागरिक सुविधाओं में सुधार का वादा किया।
मुख्य बिंदुओं में बेस्ट बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत किराया छूट और शहर को एआई के जरिए बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों से मुक्त करने का वादा शामिल है। फडणवीस ने कहा कि गठबंधन पुरानी नागरिक समस्याओं को हल करने और नागरिकों तक सेवाएं सीधे पहुंचाने के लिए जापानी तकनीक और एआई-संचालित प्लेटफॉर्म का उपयोग करेगा। 
घोषणापत्र में भ्रष्टाचार कम करने, बिल्डिंग अप्रूवल और सर्विस डिलीवरी में तेजी लाने के लिए एआई का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है। नगर निगम स्कूलों में छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कौशल सिखाने के लिए एआई लैब स्थापित करने का भी वादा किया गया है। 
परिवहन सुधार के तहत, फडणवीस ने कहा कि बेस्ट बेड़े को 5,000 से बढ़ाकर 10,000 बसों तक लाया जाएगा, इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच किया जाएगा और मेट्रो-रेलवे स्टेशनों के आसपास नई मिडी और मिनी बस सेवाओं से लास्ट-माइल कनेक्टिविटी में सुधार किया जाएगा।
जलवायु कार्य योजना के तहत 17,000 करोड़ रुपये का निवेश करके सर्कुलर अर्थव्यवस्था स्थापित करने और बाढ़ मुक्त मुंबई सुनिश्चित करने के लिए जापानी तकनीक और आईआईटी/वीजेटीआई संस्थानों के सहयोग से उपाय किए जाएंगे। धारावी पुनर्विकास परियोजना में छोटे व्यवसायों के अपग्रेडेशन और अयोग्य निवासियों को शामिल करने का भी वादा किया गया है। 
यहां फडणवीस ने कहा, शहर ने नागरिक शासन में 25 साल की अक्षमता देखी है। अब हमें मौका दें कि हम पारदर्शिता और तकनीक के जरिए मुंबई को आधुनिक, सुरक्षित और स्मार्ट शहर बनाएं।  

Previous articleबिलासपुर में रफ्तार के जुनून ने ली नाबालिग की जान, नाले में गिरी बाइक और पल भर में उजड़ गया घर
Next articleरिलायंस की बैटरी योजना पर चीन का ब्रेक, कैसे पूरा होगा मुकेश अंबानी का यह सपना
News Desk

रोहित शर्मा ने T20 में मचाया ‘कोहराम’, 650 छक्के जड़कर बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IND vs NZ: कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया. भारतीय टीम ने बडे रनचेज में 4 विकेट की जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 93 रन की दमदार पारी खेली और टीम को मैच जिताने में अहम योगदान दिया. इस मैच में रोहित का बल्ला शांत रहा. लेकिन हिटमैन ने 2 छक्के लगाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

रोहित का महारिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का महारिकॉर्ड पूरा कर लिया है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर) में 650 छक्के पूरे कर लिए. वह इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं.

रोहित शर्मा ने काफी समय पहले ही क्रिस गेल (553 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, लेकिन अब वे उनसे बहुत आगे निकल गए हैं. 38 की उम्र पार करने के बाद भी रोहित की ‘सिक्स हिटिंग’ क्षमता में कोई कमी नहीं आई है, जो उनके फिटनेस और तकनीक को दर्शाता है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
रोहित शर्मा- 650
क्रिस गेल- 553
शाहिद अफरीदी- 476
ब्रेंडन मैकुलम- 398
जोश बटलर- 387

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इंस्टाग्राम के 1.75 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के 1.75 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का पर्सनल डेटा लीक हो गया है। ये जानकारी साइबर क्रिमिनल्स के हाथ लग गई है। एंटीवायरस सॉफ्टवेयर फर्म मालवेयरबाइट्स की रिपोर्ट के मुताबिक लीक डेटा में यूजरनेम, घर का पता, फोन नंबर, ईमेल एड्रेस जैसी चीजें शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि ये डेटा डार्क वेब पर बिक रहा है और इससे फिशिंग या अकाउंट हैकिंग जैसे खतरे बढ़ सकते हैं। मालवेयरबाइट्स ने अपने कस्टमर्स को ईमेल में बताया कि ये लीक उनकी रूटीन डार्क वेब स्कैन में पकड़ा गया। ये 2024 में इंस्टाग्राम के एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस, जो ऐप्स को एक-दूसरे से कनेक्ट करता है से जुड़ा है। कंपनी ने कहा कि इस डेटा से साइबर क्रिमिनल्स यूजर्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Previous articleमादुरो और फ्लोरेस की वेनेजुएला वापसी तक एक मिनट भी आराम नहीं करुंगी
Next articleआरएसएस समय के साथ विकसित हो रहा है, बदल नहीं रहा: मोहन भागवत 
News Desk

सोमवार के दिन ‘धुरंधर’, ‘द राजा साब’ और ‘इक्कीस’ ने कितनी कमाई की है? जानें शुरुआती आंकड़े

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉक्स ऑफिस पर इस समय तीन फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इतिहास रच रही है, तो दूसरी तरफ प्रभास की ‘द राजा साब’ अपनी धाक जमाने की कोशिश में जुटी है। वहीं दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। आइए आपको बताते हैं कि इन तीनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है और सोमवार (आज) की शुरुआत कैसी रही।

धुरंधर

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। 38 दिनों बाद भी ये फिल्म थिएटर्स में लोगों का मनोरंजन कर रही है। इस फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से नेट 805.65 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। वहीं 39वें दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने

धुरंधर 37वें दिन का कलेक्शन

द राजा साब

प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म 9 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। इन फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) 53.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 20.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं चौथे दिन की बात करें तो Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने

सुबह 9 बजे तक – 0.07 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक – 0.26 करोड़ रुपये

द राजा साब

इक्कीस

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। हालांकि, फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पाई है। 11 दिन में इस फिल्म ने 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है। वहीं 12वें दिन की बात करें तो फिल्म ने

सुबह 9 बजे तक – 0.01 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक – 0.02 करोड़ रुपये

 इन आंकड़ों में समय के साथ बदलाव होता रहेगा। फाइनल आंकड़े जानने के लिए लाइव हिन्दुस्तान के इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाए रखिएगा।

आरएसएस समय के साथ विकसित हो रहा है, बदल नहीं रहा: मोहन भागवत 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि संघ बदल नहीं रहा है, बल्कि समय के साथ धीरे-धीरे विकसित हो रहा है और अब लोगों के सामने नए स्वरूप में आ रहा है। यह बात उन्होंने संगठन के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही, जो आगामी फिल्म ‘शतक’ के गीत संग्रह के विमोचन के अवसर पर आयोजित किया गया था। यह फिल्म आरएसएस के 100 साल के सफर को दर्शाती है।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा, कि जैसे बीज से अंकुर निकलता है और परिपक्व वृक्ष एक अलग रूप धारण करता है, उसी तरह संघ का स्वरूप भी विकसित हो रहा है, लेकिन मूल में संघ उसी बीज के समान है जिससे यह उगा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, कि संघ और इसके संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार पर्यायवाची हैं। 
इस अवसर पर आरएसएस प्रमुख भागवत ने हेडगेवार के बचपन और उनके व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हेडगेवार महज 11 साल की उम्र में अपने माता-पिता को प्लेग से खो बैठे थे, लेकिन इसके बावजूद उनके मनोबल और व्यक्तित्व पर इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा। भागवत ने कहा, उनमें शुरू से ही मानसिक मजबूती और उत्कृष्ट मानसिक स्वास्थ्य था, जो उन्हें बड़े झटकों का सामना करने में सक्षम बनाता था। यह उनके व्यक्तित्व का अध्ययन का विषय भी हो सकता है। 
इस कार्यक्रम में शतक फिल्म के गीत के गायक सुखविंदर सिंह, फिल्म निर्देशक आशीष मॉल, सह-निर्माता आशीष तिवारी और आरएसएस के पदाधिकारी भैयाजी जोशी भी उपस्थित थे। 

Previous articleइंस्टाग्राम के 1.75 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक
Next article3 माह 10 दिन की बच्ची की अचानक मौत से बवाल, परिजनों ने टीकाकरण पर लगाए आरोप
News Desk

सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल से मिली छुट्टी 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली।  कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अब ठीक हो चुकी है। करीब एक सप्ताह तक दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चले इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीने में संक्रमण के कारण और अस्थमा की समस्या बढ़ने पर सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार को एक हफ्ते बाद सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली है। सोनिया गांधी को 5 जनवरी की शाम को सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज डॉ। अरूप बसु सीनियर चेस्ट मेडिसिन विशेषज्ञ की देखरेख में किया गया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ। अजय स्वरूप के अनुसार, उन्होंने इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दी है। उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है।
बताया गया कि रविवार शाम करीब 5 बजे सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर रहकर इलाज जारी रखने की सलाह दी है। सर गंगाराम अस्पताल ने रविवार को सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि उनको 5 जनवरी 2026 की शाम को डॉ। अरूप बसु (सीनियर कंसल्टेंट चेस्ट मेडिसिन) की निगरानी में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज छाती में संक्रमण के कारण ब्रोंकियल अस्थमा के बिगड़ने पर किया गया।
सर गंगाराम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ। अजय स्वरूप के अनुसार, इलाज के प्रति उनकी प्रतिक्रिया अच्छी रही और वे स्वस्थ हो रही हैं। उन्हें आज शाम 5 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और आगे का इलाज घर पर जारी रखने की सलाह दी गई है।

Previous articleHazaribagh News: जेल से फरार तीन सजायाफ्ता कैदी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, बड़ी सफलता
Next articleकिसानों की होगी चांदी, उड़द-मूंगफली पर बोनस देगी सरकार, हर खेत पर लगेंगे सोलर पंप
News Desk