कॉमेंट्री के दौरान संजय बांगर ने हिंदी को बताया ‘राष्ट्रभाषा’, एक्स पर यूजर बताने लगे गलती

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया पर यूजर उनकी गलती सुधारने लगे। कॉमेंट्री के दौरान उन्होंने हिंदी को ‘भारत की राष्ट्र भाषा’ बताया। इस बयान पर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।रविवार को वडोदरा में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हुआ। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की पारी का 13वां ओवर चल रहा था। वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे थे। ऑलराउंडर सुंदर स्पिन गेंदबाज हैं लेकिन उनकी गेंदबाजी से विकेटकीपर केएल राहुल नाखुश थे। दरअसल वह गेंद की रफ्तार से नाखुश थे।केएल राहुल ने वॉशिंगटन सुंदर से कुछ कहा। इस पर कॉमेंट्री पैनल में मौजूद वरुण एरोन ने बताया कि राहुल ने सुंदर से तमिल में कहा है कि वह मीडियम पेसर की गति से बोलिंग कर रहे हैं। इसके बाद एरोन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वॉशिंगटन सुंदर तमिल को अच्छे से समझते होंगे। इसी दौरान कॉमेंट्री कर रहे संजय बांगर ने कह दिया की हिंदी ‘भारत की राष्ट्रभाषा’ है।

कोहली के शतक से चूकने पर युवराज सिंह का रिएक्शन वायरल; जब जरूरत होती है तो…

बांगर के इस कॉमेंट पर सोशल मीडिया पर यूजर उनकी गलती सुधारने लगे। कुछ ने उनकी आलोचना भी की। कई यूजर्स ने लिखा कि संजय बांगर ने तथ्यात्मक गलती की है। हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि राजभाषा है।

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन का स्कोर खड़ा किया। दोनों ओपनर डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने अर्धशतक ठोके। उसके बाद डेरिल मिचेल ने 71 गेंद में 84 रन की शानदार पारी खेली। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्ण ने 2-2 विकेट लिए। एक सफलता कुलदीप यादव के खाते आई।300+ टारगेट चेज कर भारत ने लिखा नया इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम भारत ने मैच को 6 विकेट से जीत लिया। विराट कोहली ने 93 रन की शानदार पारी खेली। वह शतक से चूक गए। रोहित शर्मा ने 26, कप्तान शुभमन गिल ने 56 और श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। 234 के टीम स्कोर पर कोहली के आउट होने के बाद मैच फंस गयाक्योंकि उसके बाद 8 रन के अंतराल में रविंद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए थे। उस वक्त हर्षत राणा ने 23 गेंद में 29 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर भारत को संकट से उबारा। बाद का काम केएल राहुल ने पूरा किया। उन्होंन 21 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए और छक्का लगाकर भारत को जिताया।

इस तरह भारत अब 3 ओडीआई मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है।

Previous articleसोमवार के दिन ‘धुरंधर’, ‘द राजा साब’ और ‘इक्कीस’ ने कितनी कमाई की है? जानें शुरुआती आंकड़े
Next article300+ टारगेट चेज कर भारत ने लिखा नया इतिहास, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
News Desk

Gujarat to Attract ₹10 Lakh Crore in Hydrogen Investments : Ajay Misra,UNAccc

0

PM Modi announced that Gujarat is set to become the world’s largest green hydrogen hub, with expected investments of ₹8–10 lakh crore. The state has already committed ₹200 billion over five years to infrastructure and research. UNAccc Chairman Ajay Misra praised Gujarat’s proactive policies, calling them essential for India’s global leadership in clean energy. With high production targets and strong industry participation, Gujarat is becoming the backbone of India’s hydrogen economy.

“Green Hydrogen: India’s Path to Energy Independence & Global Leadership” – PM Modi & UNAccc Chairman Ajay Misra.

PM Modi’s announcement on Green Hydrogen Energy in Gujarat, marking a significant milestone in India’s clean energy journey. “This is a commendable effort, championing sustainability and powering our Net-Zero vision,” he said. The plant, developed by Deendayal Port Authority, has an annual production capacity of 140 metric tonnes and is expected to reduce carbon emissions significantly

National Green Hydrogen Mission (NGHM): Key Highlights by Shri Ajay Misra

– Job Creation: 600,000 jobs expected by 2030
– Carbon Emissions Reduction: 50 million tonnes annually
– Investment: ₹8 lakh crore in investments
– Renewable Energy Capacity: 125 GW
– Global Leadership: India poised to capture 15% of Asia-Pacific trade

“India is poised to become a global hub for green hydrogen production,” says Shri Ajay Misra, National Chairman, UNAccc. UNAccc praises India’s approach for combining decarbonization with economic growth, making it a model for global sustainability. The mission aligns with EU carbon policies and global hydrogen demand, positioning India as a clean energy leader.

Gujarat’s Green Hydrogen Goals:

– Production Capacity: 3 MMTPA by 2035
– Investment: ₹5 lakh crore
– Jobs: 6 lakh jobs creation

PM Modi : Gujarat aims to become the world’s biggest green hydrogen hub, with investments worth ₹8-10 lakh crore. The state has committed ₹200 billion over five years for infrastructure development and research.

#GreenHydrogen
#NetZeroFuture
#PMModi #GujaratGreenHydrogenHub
#CleanEnergy
#SustainableDevelopment
#RenewableEnergy
#IndiaEnergyTransition
#ClimateAction
#HydrogenEconomy #GreenHydrogenMission
#UNAccc
#AjayMisraIAS #GujaratHydrogenHub #AsiaPacificHydrogenTrade #CleanEnergyInvestment
#SustainableGrowth
#IndiaHydrogenStrategy
#ClimateLeadership
#EnergySecurity
#PMOIndia #UNIndia, #UNAcccGlobal #UNEP

क्या मुंबई इंडियंस को भी लगेगा 200 वोल्ट का झटका? GG की इस खूंखार खिलाड़ी से बचकर रहना होगा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली गुजरात जायंट्स (GG) की टीम अपने बल्लेबाजों के अच्छे खेल के दम पर मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मुकाबले में अपना विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी। जायंट्स का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है जिसकी बानगी उसके पहले दो मैच में देखने को मिली। इन दोनों मैच में उसने 200 से अधिक रन का स्कोर खड़ा करके जीत हासिल की।

इस खूंखार खिलाड़ी से बचकर रहना होगा

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को मिली जीत से उसका आत्मविश्वास बढ़ना तय है क्योंकि सोफी डिवाइन ने शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 95 रन की शानदार पारी खेली और इसके बाद उसके गेंदबाजों ने अपने बड़े स्कोर का अच्छी तरह से बचाव किया। कप्तान एशले गार्डनर ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है और खुद उनके अनुसार वह डब्ल्यूपीएल के चौथे सत्र की इससे बेहतर शुरुआत की कल्पना नहीं कर सकती थीं। गार्डनर ने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगा जैसे हमने (दिल्ली कैपिटल्स) वह मैच छीन लिया हो। इस तरह के मैचों से ही खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और इससे यह पता चलता है कि हम किसी भी स्थिति से जीत सकते हैं।’’

सोफी डिवाइन ने हरमनप्रीत कौर से छीनी ऑरेंज कैप, हैट्रिक लेकर नंदिनी बनीं नंबर-1

शानदार फॉर्म में हैं नैट साइवर ब्रंट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बीच में कुछ रन गंवाने के बाद गुजरात जायंट्स की टीम गेंदबाजी विभाग में अधिक निर्मम होना चाहेगी। राजेश्वरी गायकवाड़ और काशवी गौतम जैसी अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से गार्डनर भी खुश हैं। मुंबई इंडियंस ने भी पहले मैच में हार के बाद अपने दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था और वह उसी तरह के प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी। उसकी सबसे बड़ी मैच विजेता नैट साइवर ब्रंट शानदार फॉर्म में हैं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 42 गेंदों में 74 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया।

हरमनप्रीत को इस बात की चिंता नहीं

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘मुझे बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आ रहा है और इसका श्रेय मैं भारतीय टीम को देती हूं। हमारा बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है जिससे हमें खुलकर बल्लेबाजी करने की आजादी मिलती है। मुझे यह चिंता नहीं है कि मुझे आखिर तक बल्लेबाजी करनी होगी और शायद यही कारण है कि मैं इस समय अपनी बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठा रही हूं।’’ मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

WPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-4 बैटर; शोफी डिवाइन का जलवा

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, टिटास साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।
 

जम्मू-कश्मीर में LoC के पास दिखे कई पाकिस्तानी ड्रोन, हाई अलर्ट

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

राजौरी: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा-राजौरी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास रविवार शाम को कुछ ड्रोन देखे गए. इनके पाकिस्तान के होने का शक है. इस घटना के बाद भारतीय सेना ने काउंटर-अनमैंड एरियल सिस्टम के उपाय किए. इसके बाद ये ड्रोन वापस चले गए.

रिपोर्ट के अनुसार रविवार शाम को जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) और लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास कई फॉरवर्ड इलाकों में संदिग्ध ड्रोन की हलचल देखी गई, जिनके पाकिस्तान के होने का शक है

सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि ये उड़ने वाली चीजें बॉर्डर के पाकिस्तान की तरफ से आई और कुछ मिनट तक भारतीय इलाके के ऊपर मंडराने के बाद वापस चली गई. संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखे जाने के बाद जमीन पर तलाशी अभियान भी शुरू किया गया. सेना के जवानों ने शाम करीब 6:35 बजे गनिया-कलसियां ​​गांव के ऊपर ड्रोन की हलचल देखने पर मीडियम और लाइट मशीन गन से फायरिंग की.

उसी समय, राजौरी के टेरियथ में खब्बर गांव में एक और ड्रोन देखा गया. अधिकारियों ने बताया कि यह उड़ने वाली चीज, जिसमें टिमटिमाती रोशनी थी, कलाकोट के धर्मसाल गांव की दिशा से आई थी, और फिर भरख की ओर आगे बढ़ी. एक और ऐसी ही चीज, जिसमें टिमटिमाती रोशनी थी, शाम करीब 7:15 बजे चक बबरल के ऊपर कई मिनट तक मंडराती हुई देखी गई. एक और ऐसी ही चीज पुंछ में एलओसी के पास मनकोट सेक्टर में टैन से टोपा की ओर जाती हुई देखी गई.

इस घटना के बाद भारतीय सेना के जवानों ने काउंटर-अनमैंड एरियल सिस्टम के उपाय भी किए, जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ा. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को सांबा जिले के पालूरा गांव में सीमा के पास से हथियार और गोला-बारूद का एक जखीरा बरामद होने के बाद एक जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस जखीरे में चीन में बनी एक 9 एमएम पिस्टल जिसके साथ दो मैगजीन, एक ग्लॉक 9एमएम पिस्टल जिसके साथ एक मैगजीन थी और एक चीनी हैंड ग्रेनेड जिस पर एपीएल एचजीआर 84 लिखा था, शामिल था. पुलिस के मुताबिक पैकेट से कुल सोलह 9एमएम कारतूस भी बरामद किए गए.

 

मेहरा का ऑफर ठुकराएगा अरमान, गुस्से में आकर अभिरा से लेगी बदला, रोने पर करेगी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान, मेहर का ईगो हर्ट कर देगा। एक बार नहीं, दो बार। दरअसल, मेहर, अरमान और अभिरा को अपने घर बुलाएगी। हालांकि, अभिरा जाने से मना कर देगी। इतना ही नहीं, मायरा के जन्मदिन का बहाना बनाकर अभिरा, अरमान को भी रोक लेगी। ऐसे में मेहरा का दिमाग खराब हो जाएगा। मेहर अपने पति के साथ पौद्दार हाउस पहुंच जाएगी। मेहरा, अरमान के सामने एक ऑफर रखेगी।

क्या है मेहरा का ऑफर?

मेहरा कहेगी, ‘मैंने सोचा आपको थैंक्यू बोलने के लिए मैं माहिरा की बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज करूं।’ अरमान ये ऑफस ठुकरा देगा। अरमान कहेगा कि मायरा की मां यानि अभिरा ने सारी प्लानिंग कर ली है और वही उसकी बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज करेगी। मिस्टर मित्तल और मेहर, अरमान को समझाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अरमान मना कर देगा। ऐसे में मेहरा का ईगो हर्ट हो जाएगा। मेहर, अरमान के सामने कुछ नहीं बोलेगी, लेकिन मन ही मन नया प्लान जरूर तैयार करेगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 

मेहर का अगला प्लान

अभिरा, मायरा की बर्थडे पार्टी में किसी को नहीं बुलाएगी क्योंकि वो चाहती है कि मायरा अपना स्पेशल दिन सिर्फ अपने परिवार के साथ बिताए। लेकिन अरमान, मेहर को इन्वाइट कर लेगा। जब सबकुछ प्लान के हिसाब से चल रहा होगा तभी मेहर की पार्टी में एंट्री होगी। मेहर बहुत सारे गिफ्ट्स और बहुत बड़े केक के साथ पार्टी में एंट्री लेगी। ऐसे में जो लाइमलाइट मायरा पर होनी चाहिए वो मेहर पर शिफ्ट हो जाएगी। अभिरा को मेहर पर गुस्सा आएगा, लेकिन वो कुछ कर नहीं पाएगी।

300+ टारगेट चेज कर भारत ने लिखा नया इतिहास, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 4 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ भारत ने नया इतिहास रचा। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 301 रनों का टारगेट 49 ओवर में चेज किया। इसी के साथ टीम इंडिया नया इतिहास लिखने में कामयाब रही। भारत ने यह वनडे क्रिकेट में 20वीं बार 300 से अधिक रनों का टारगेट चेज किया है, जबकि दुनिया में और कोई टीम 15 बार से ज्यादा ऐसा नहीं कर पाई है। टीम इंडिया की इस रनचेज के हीरो चेज मास्टर विराट कोहली रहे, जिन्होंने 93 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि वह अपने शतक से मात्र 7 रनों से चूक गए।

हमने दुनिया की नंबर 1 टीम को…हार कर भी न्यूजीलैंड के कप्तान को किस बात पर गर्व?

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 300 से अधिक रनों के टारगेट को चेज करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के नाम है। टीम इंडिया 20वीं बार इस कारनामे को करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी है। वहीं इंग्लैंड दूसरे पायदान पर है, जिन्होंने 15 बार वनडे में 300 से अधिक का स्कोर चेज किया है। पाकिस्तान लिस्ट में चौथे पायदान पर है।

वनडे में सबसे अधिक 300 से अधिक रनों के टारगेट का पीछा करने वाली टीमें

20 – भारत*

15 – इंग्लैंड

14 – ऑस्ट्रेलिया

12 – पाकिस्तान

11 – न्यूज़ीलैंड / श्रीलंका

कोहली अपनी मां को देते हैं सभी अवॉर्ड, वजह जानकर आप हो जाएंगे इमोशनल

बात मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बोर्ड पर लगाए। डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोलस के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई थी, उस समय ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम आसानी से 350 का स्कोर पार कर सकती है, मगर मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम 300 पर ही रुक गई। डेरिल मिशेल ने 84 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।301 के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, रोहित शर्मा 26 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद कप्तान शुभमन गिल का साथ देने आए विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। गिल ने 56 तो कोहली ने 93 रन बनाए। नंबर-4 पर आकर श्रेयस अय्यर ने भी 49 रनों की पारी खेली। भारत के लिए इस टारगेट को हर्षित राणा ने भी 29 रनों की पारी खेलकर आसान बनाया। वहीं केएल राहुल ने नाबाद 29 रन बनाकर मैच फिनिश किया।

भारत-जर्मनी रिश्तों को नई रफ्तार देंगे पीएम मोदी और मर्ज, अहमदाबाद में आज होगी मुलाकात

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अहमदाबाद। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत और जर्मनी के रिश्तों को नई मजबूती मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार को अहमदाबाद में व्यापक और अहम बातचीत करेंगे। इस बातचीत का फोकस व्यापार, निवेश, रक्षा, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर रहेगा। फ्रेडरिक मर्ज की 12-13 जनवरी की भारत यात्रा जर्मन चांसलर बनने के बाद पहली एशिया यात्रा है। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब दुनिया में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकडऩे के लिए दिखाई गई सैन्य सख्ती, यूक्रेन युद्ध और वैश्विक शक्ति संतुलन में बदलाव जैसे मुद्दे बातचीत के केंद्र में रहने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, मोदी और मर्ज यूक्रेन में शांति की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श कर सकते हैं। भारत लगातार कूटनीतिक समाधान और संवाद की वकालत करता रहा है, ऐसे में यह मुद्दा अहम माना जा रहा है।
बैठक में व्यापार और निवेश पर खास जोर रहेगा। अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत यूरोप के साथ आर्थिक साझेदारी को और गहरा करना चाहता है। इसी सिलसिले में जर्मनी के साथ आर्थिक सहयोग को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। जर्मनी, यूरोपीय संघ में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वर्ष 2024-25 में भारत-जर्मनी के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 51.23 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह भारत के कुल ईयू व्यापार का लगभग 25 प्रतिशत है। सेवा क्षेत्र में भी तेज बढ़त दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत-जर्मनी सेवाओं का व्यापार 12.5 प्रतिशत बढक़र रिकॉर्ड 16.65 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
निवेश, उद्योग और ‘मेक इन इंडिया
जर्मनी भारत में नौवां सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है। अप्रैल 2000 से जून 2025 तक भारत में जर्मनी से कुल 15.40 अरब डॉलर का एफडीआई आया है। फिलहाल भारत में 2000 से ज्यादा जर्मन कंपनियां काम कर रही हैं। रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी बातचीत का अहम हिस्सा होगा। निर्यात नियंत्रण नियमों में ढील और तेज मंजूरी प्रक्रिया के बाद जर्मनी से भारत को रक्षा निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि मर्ज़ की इस यात्रा के दौरान भारत और जर्मनी के बीच छह स्टेल्थ सबमरीन की आपूर्ति को लेकर अंतर-सरकारी समझौता अंतिम रूप ले सकता है।
आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा और तकनीक
भारत और जर्मनी के बीच काउंटर टेररिज्म पर संयुक्त कार्य समूह पहले से सक्रिय है। जर्मनी, भारत के इंटीग्रेटेड फ्यूजन सेंटर-इंडियन ओशन रीजन में अपना नौसेना संपर्क अधिकारी तैनात करने जा रहा है, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग मजबूत होगा।इसके अलावा शिक्षा, ऊर्जा, कौशल विकास, संस्कृति, लोगों के बीच संपर्क और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भी रिश्ते लगातार विस्तार ले रहे हैं।

ग्रीन हाइड्रोजन और भविष्य की तकनीक पर बात
वर्ष 2024 में दोनों देशों ने इंडो-जर्मन ग्रीन हाइड्रोजन रोडमैप लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य भारत की ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन, उपयोग और निर्यात की महत्वाकांक्षा को समर्थन देना है। सूत्रों के मुताबिक, क्रिटिकल और उभरती तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर भी मोदी-मर्ज बातचीत में खास जोर रहेगा।

Previous articleवॉशिंगटन सुंदर हुए NZ वनडे सीरीज से बाहर, टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए बजी खतरे की घंटी
Next articleShare Market Live Updates 12 Jan: शेयर मार्केट में गिरावट जारी, सेंसेक्स 83000 के नीचे, निफ्टी भी धड़ाम
News Desk

ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज, एक की IMDb रेटिंग 9.6

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

ओटीटी लवर्स के लिए खुशखबरी है। इस हफ्ते (12 जनवरी से 18 जनवरी तक) ओटीटी पर 4 फिल्में और एक सीरीज आने वाली हैं। खास बात ये है कि इनमें से एक सीरीज में इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। वहीं एक फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 9.6 है। आइए आपको इनके बारे में और बताते हैं।आईएमडीबी रेटिंग: ‘मस्ती 4’ में रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे हैं। इस फिल्म ने 21 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। वहीं 16 जनवरी से जी5 पर स्ट्रीम होगी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड 19.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 3.1 है।

120 बहादुर

ओटीटी प्लेटफॉर्म – अमेजन प्राइम वीडियो

रिलीज डेट – 16 जनवरी

आईएमडीबी रेटिंग: फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर आने वाली है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 23.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।

फरहान अख्तर की 120 बहादुर 

भा भा बा

ओटीटी प्लेटफॉर्म – जी5

रिलीज डेट – 16 जनवरी

आईएमडीबी रेटिंग: वर्ल्डवाइड 45.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद फिल्म ‘भा भा बा’ इस सप्ताह ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इसमें दिलीप और मोहनलाल जैसे साउथ सितारे हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.9 है।120 बहादुर देख इमोशनल हो गई थीं रेखा; ‘उनकी आंखों में आंसू थे…’ये भी पढ़ें:देख डालो ये 7 कोरियन सीरीज, एक की 8.7 है IMDb रेटिंग, तो एक है 2024 का हिट शो

तस्करी द स्मगलर वेब

ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट – 14 जनवरी

नई सीरीज: इमरान हाशमी की नई वेब सीरीज ‘तस्करी द स्मगलर वेब’ 14 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसमें शरद केलकर, अमृता खानविलकर, नंदिश सिंह संधू, अनुराग सिन्हा और जोया अफरोज हैं।

गुर्रम पापी रेड्डी- कलमकावल

ओटीटी प्लेटफॉर्म – सोनी लिव

रिलीज डेट – 16 जनवरी

आईएमडीबी रेटिंग: साउथ फिल्म ‘गुर्रम पापी रेड्डी’ भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 9.6 है। इसमें ममूटी लीड रोल में हैं।

केएल राहुल ने ‘विनिंग सिक्स’ लगाते ही तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, अब इस मामले में सिर्फ एमएस धोनी उनके आगे

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में एक बार फिर मैच फिनिश करने में अहम भूमिका निभाई। राहुल ने वड़ोदरा में खेले गए इस मुकाबले में 21 गेंदों पर 29 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगाया। यह सभी बाउंड्री उन्होंने पारी के 49वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर लगाकर मैच को फिनिश किया। केएल राहुल का मैच खत्म करने का अंदाज स्टाइलिश रहा। उन्होंने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। इस विनिंग सिक्स के साथ केएल राहुल ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हमने दुनिया की नंबर 1 टीम को…हार कर भी न्यूजीलैंड के कप्तान को किस बात पर गर्व?

यह रिकॉर्ड है बतौर भारतीय वनडे क्रिकेट में ‘विनिंग सिक्स’ लगाने का। विराट कोहली ने अपने करियर में यह कारनामा 5 बार किया है, वहीं राहुल ने 6ठी बार विनिंग सिक्स लगाकर कोहली को पछाड़ दिया है। केएल राहुल इसी के साथ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विनिंग सिक्स लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

300+ टारगेट चेज कर भारत ने लिखा नया इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

इस लिस्ट में पहले नंबर पर उस खिलाड़ी का नाम है, जिसे दुनिया का बेस्ट फिनिशर कहा जाता है। जी हां, एमएस धोनी…माही ने अपने करियर में कुल 9 बार विनिंग सिक्स लगाकर भारत को वनडे मैच जीताया है। राहुल और धोनी के बीच अब सिर्फ तीन विनिंग सिक्स का अंतर रह गया है।

ODI में सबसे ज्यादा बार विनिंग सिक्स लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

9 बार – एमएस धोनी

6 बार – केएल राहुल*

5 बार – विराट कोहली

2 बार – हरभजन सिंह

1 बार – सचिन तेंदुलकर

1 बार – श्रेयस अय्यर

1 बार – संजू सैमसन

1 बार – अक्षर पटेल

1 बार – रोहित शर्मा

1 बार – युवराज सिंह

1 बार – रवि अश्विन

1 बार – रवींद्र जडेजा

1 बार – सौरभ तिवारी

(2001 से आंकड़े)

बात मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बोर्ड पर लगाए। डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोलस के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई थी, उस समय ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम आसानी से 350 का स्कोर पार कर सकती है, मगर मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम 300 पर ही रुक गई। डेरिल मिशेल ने 84 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।301 के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, रोहित शर्मा 26 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद कप्तान शुभमन गिल का साथ देने आए विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। गिल ने 56 तो कोहली ने 93 रन बनाए। नंबर-4 पर आकर श्रेयस अय्यर ने भी 49 रनों की पारी खेली। भारत के लिए इस टारगेट को हर्षित राणा ने भी 29 रनों की पारी खेलकर आसान बनाया। वहीं केएल राहुल ने नाबाद 29 रन बनाकर मैच फिनिश किया।

नितेश राणे के बंगले पर सुरक्षा में बड़ी चूक…अमेरिकी शख्स ने रखा बैग, पुलिस की पूछताछ में सामने आई असली वजह

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Mumbai: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के घर के बाहर एक संदिग्ध अवस्था में बैग मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. सीसीटीवी की मदद के पुलिस ने बैग के मालिक को ढूंढ निकाला. जब उससे बात हुई तो कुछ अलग ही खुलासा हुआ. बैग का मालिक 40 वर्षीय अमेरिकी नागरिक निकला, जो अपने बैग के साथ एक नोट भी छोड़ गया था. पुलिस ने जब बैग मालिक को ढूंढ निकाला तो उससे बातचीत कर इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया.

यह घटना रविवार सुबह की है. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव के पास बने बंगले के बाहर अमेरिकी नागरिक ने एक लाबारिस हालत में बैग छोड़ दिया. सूचना पाकर मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDDS) भी जांच के लिए पहुंचा और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. जब बैग खोलकर देखा तो सब हैरान रह गए, क्योंकि बैग से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, बल्कि उसके अंदर जूते, कपड़े और एक नोट लिखा हुआ मिला. इसके बाद सीसीटीवी खंगाला गया ताकि मालिक का पता लगाया जा सके और उससे जानकारी ली जा सके कि आखिर उसने ये बैग क्यों छोड़ा था.

बैग छोड़कर गोवा चला गया
जब पुलिस ने युवक की तलाश कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अमेरिकी निवासी है, जो मरीन ड्राइव के पास ठहरा हुआ था. उसके पास एक बैग और उसमें कुछ कपड़े थे, जिसे वह दान देना चाहता था. इसलिए उसने बैग में कपड़े, जूते के साथ ही एक नोट भी लिख कर छोड़ दिया था. ताकि जिसको जरूरत हो तो ले सकें. नोट में लिखा, “जूते और कपड़े फ्री हैं, कोई भी इन्हें ले सकता है.” इसके बाद वह गोवा के लिए रवाना हो गया.

बैग में कुछ नहीं मिला संदिग्ध
अमेरिकी नागरिक से बात करने के बाद पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लाबारिस बैग रखने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है. बैग में किसी प्रकार कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई है. बैग रखने वाले ने बताया कि वह किसी को दान देना चाहता था, इसलिए वहां पर छोड़कर चला गया. अब स्थिति सामान्य है.