इसरो का मिशन फेल, लेकिन जिंदा बच निकला छोटू कैप्सूल, भेज रहा सिग्नल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुंसाधन केंद्र इसरो का पीएसएलवी रॉकेट मिशन तकनीकी खराबी के कारण असफल हो गया, लेकिन स्पेन की निजी कंपनी का छोटा स्पेस कैप्सूल सुरक्षित रह गया और इस कैप्सूल से जमीन पर सिग्नल मिल रहा है। यह कैप्सूल, जो कि केआईडी कहा जाता है, रॉकेट फेल होने के बावजूद करीब 190 सेकंड तक उड़ान का डेटा भेजने में सफल रहा। इस विशेष रूप से धरती के वातावरण में फिर प्रवेश के परीक्षण के लिए बनाया गया था।
बात दें कि पीएसएलवी-सी62 ने सुबह 10:18 बजे श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी थी। रॉकेट में भारत का उपग्रह अन्वेषा और कुल 15 सैटलाइट के साथ स्पेन का यह कैप्सूल शामिल था। हालांकि, रॉकेट के तीसरे चरण में तकनीकी खराबी के कारण उपग्रह अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच सके और खो गए। नष्ट हुए उपग्रहों में डीआरडीओ का अन्वेषा उपग्रह था, जो करीब 500 किलोमीटर दूर से सैन्य गतिविधियों और छलावरण को निगरानी करने में सक्षम है। इसके अलावा भारत का पहला इन-ऑर्बिट ईंधन भरने वाला उपग्रह, आयुलसैट, और आपातकालीन संचार तथा आपदा प्रबंधन के लिए डिज़ाइन किया गया एक छोटा एलईओ उपग्रह, सीजीयूसैट भी शामिल थे। पृथ्वी अवलोकन के लिए थाईलैंड और ब्रिटेन ने संयुक्त रूप से एक उपग्रह बनाया था। मई 2025 में किया गया पिछला पीएसएलवी मिशन (सी61-ईओएस-09) भी मोटर दबाव की समस्या के कारण असफल हुआ था। विशेषज्ञों का कहना है कि इसरो को घटना का डेटा इकट्ठा करने, विश्लेषण करने और सुधारात्मक कदम तय करने में समय लगेगा। आधिकारिक निष्कर्ष आने वाले दिनों में जारी होने की उम्मीद है।

Previous articleमकर संक्रांति पर पतंगबाजी की रही धूम, मांझे से यूपी में डॉक्टर की तो कर्नाटक में बाइकर की गई जान
News Desk

दिल्ली में 81 नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिरों’ का शुभारंभ, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार लोगों को बेहतर और सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में बुधवार को 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनता को समर्पित किए हैं. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बने इन जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया गया. रेखा सरकार की इस पहल से दिल्ली में वार्ड और मोहल्ला स्तर पर प्राइमरी हेल्थकेयर सेवाओं को और ज्यादा मजबूती मिलेगी. वहीं, कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के गीता कॉलोनी चार ब्लॉक में शुरू किए गए जन आरोग्य मंदिर का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया.

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही हैं. उन्होंने बताया कि बुधवार को एक साथ पूरी दिल्ली में 81 जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया गया है, जिन्हें सीधे जनता को समर्पित किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि पिछले 11 महीनों में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान दिल्ली में 200 से अधिक जन आरोग्य मंदिर शुरू किए जा चुके हैं.

केंद्रीय राज्य मंत्री मल्होत्रा ने कहा; ”जन आरोग्य मंदिरों को शुरू करने के लिए पहले से मौजूद सरकारी भवनों और इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर उपयोग किया जा रहा है. पुरानी इमारतों की मरम्मत और सुधार कर इन केंद्रों को विकसित किया गया है, जिससे सरकारी धन की बचत के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें. इन जन आरोग्य मंदिरों में डॉक्टर द्वारा जांच के साथ-साथ ब्लड टेस्ट जैसी जांचें पूरी तरह मुफ्त होंगी. जरूरत पड़ने पर बाहर की जांच भी सरकार की ओर से मुफ्त कराई जाएगी. जन आरोग्य मंदिरों में जनरल फिजिशियन और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर विशेष रूप से तैनात रहेंगे”

81 आरोग्य मंदिरों के उद्घाटन पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कहा, “मकर संक्रांति के इस त्योहार पर, आज दिल्ली में हम अगले 81 आरोग्य मंदिरों को जनता को समर्पित करने का काम आगे बढ़ा रहे हैं. इससे पहले, दिल्ली में 238 आरोग्य मंदिर पहले ही खोले जा चुके हैं. लगातार, इन आरोग्य मंदिरों के ज़रिए, हम दिल्ली को प्राइमरी हेल्थ के लिए एक सुविधाजनक जगह दे रहे हैं. लोगों को दिल्ली में अच्छी हेल्थकेयर मिलेगी. हमारा लक्ष्य 1100 आरोग्य मंदिरों का है, और हम उसे हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं.”

 

 

 

Previous articleBihar Politics: दही-चूड़ा भोज में दिखी सियासी नरमी, तेज प्रताप से मिले लालू यादव
Next article6 लाख खर्च कर लड़की से बना लड़का, जेंडर चेंज के बाद रचाई शादी
News Desk

दिल्ली भाजपा के ‘खिचड़ी उत्सव’ में दिखा शक्ति प्रदर्शन, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार अभिनंदन

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली: मकर संक्रांति के अवसर पर दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को जबरदस्त उत्साह और राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिला. अवसर था ‘मकर संक्रांति मिलन समारोह’ का, जिसमें भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का दिल्ली इकाई द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया. ढोल-नगाड़ों की थाप और ‘भारत माता की जय’, ‘जय श्रीराम’ नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने नए कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत किया. इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की उपस्थिति रही.

तिल-गुड़ की मिठास और एकजुटता का संदेश

कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नितिन नबीन का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया. उन्होंने नबीन को मखाने का हार पहनाया और मकर संक्रांति के प्रतीक स्वरूप खिचड़ी व तिल-कुट भेंट किया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सचदेवा ने कहा, “आज का दिन दोहरी खुशी का है. एक ओर सूर्य देव उत्तरायण हो रहे हैं, तो दूसरी ओर हमें नितिन नबीन जी जैसा कर्मठ और युवा नेतृत्व मिला है. दिल्ली भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता आज संकल्प लेता है कि हम उनके मार्गदर्शन में दिल्ली की सेवा के लिए खुद को समर्पित करेंगे.”

 

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस मौके पर समस्त दिल्ली वासियों को पर्व की बधाई देते हुए कहा, ”मकर संक्रांति का यह त्यौहार समाज में समरसता और भाईचारे का प्रतीक है. हमें विश्वास है कि जिस तरह सूर्य का प्रकाश अंधकार को मिटाता है, उसी तरह दिल्ली की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में खुशहाली का नया सवेरा आएगा.”

 

स्वागत से अभिभूत नितिन नबीन ने दिल्ली भाजपा की टीम की सराहना की. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा “मकर संक्रांति परिवर्तन का पर्व है. आज दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं का यह जोश बता रहा है कि वे दिल्ली के विकास और संगठन की मजबूती के लिए पूरी तरह तैयार हैं. भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है और खिचड़ी उत्सव हमें इसी एकजुटता का पाठ पढ़ाता है.” उन्होंने आगामी सांगठनिक कार्यों और चुनावों की ओर इशारा करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दिल्ली के घर-घर तक पहुँचाएं.

 

खिचड़ी भोज और सांस्कृतिक समागम

समारोह के दौरान ‘खिचड़ी भोज’ का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने एक साथ खाया. इस दौरान दिल्ली के सांसद, विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मेयर, विधायक, निगम पार्षद सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मंच पर कुलजीत चहल, वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया विधानसभा, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, संजय मयूख, पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली अध्यक्ष संजय ओझा, कमलजीत सेहरावत, महामंत्री विष्णु मित्तल मौजूद थे.

 

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान पूरे कार्यालय परिसर को केसरिया झंडों और फूलों से सजाया गया था. मकर संक्रांति की परंपरा को निभाते हुए कार्यकर्ताओं के बीच तिल-गुड़ और खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया. यह कार्यक्रम ऐसे समय में हुआ है जब नितिन नबीन जल्द ही पार्टी के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालने वाले हैं. दिल्ली भाजपा द्वारा आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि संगठन आने वाली राजनीतिक चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है. वहीं, कार्यकर्ताओं में नए नेतृत्व को लेकर भारी उत्साह है.

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल, अलग प्रशासन की मांग पर अड़े कुकी संगठन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: मणिपुर में सरकार गठन को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच, कुकी जो काउंसिल (KZC) और इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने बुधवार को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 239A के तहत ‘विधायिका के साथ केंद्र शासित प्रदेश’ के रूप में एक अलग प्रशासन की अपनी मांग को फिर से दोहराया है. कुकी-जो काउंसिल के अध्यक्ष हेनलियनथांग थांगलेट ने गृह मंत्री अमित शाह को एक ज्ञापन सौंपा है.

ज्ञापन में कहा गया है- “भारत सरकार इस बात से पूरी तरह वाकिफ है कि कुकी-जो समुदाय के लोग न तो इंफाल वापस जा सकते हैं और न ही संघर्ष से पहले जैसी स्थिति को स्वीकार करेंगे. इसलिए, हम केंद्रीय गृह मंत्री से विनम्र अपील करते हैं कि वे इन शिकायतों का अत्यंत गंभीरता से संज्ञान लें. हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए हमारे अधिकृत प्रतिनिधियों (KNO और UPF) के साथ राजनीतिक बातचीत तेज करे, ताकि जल्द ही एक उचित और संवैधानिक राजनीतिक समाधान निकाला जा सके.”

थांगलेट ने गृह मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में जिसकी एक प्रति ETV Bharat के पास उपलब्ध है, कहा कि पिछले लगभग तीन वर्षों से कुकी-जो लोग मैतई समुदाय के साथ हुए जातीय संघर्ष के कारण अत्यधिक कष्ट सह रहे हैं.

थांगलेट ने कहा, “250 से अधिक निर्दोष कुकी-जो लोगों की जान गई है. 7,000 से ज्यादा घर जला दिए गए. 360 पूजा स्थलों को अपवित्र या क्षतिग्रस्त किया गया, और 40,000 से अधिक लोगों को उनके घरों और संपत्तियों से जबरन बेदखल कर दिया गया. कुकी-जो आबादी को इंफाल घाटी से पूरी तरह बाहर निकाल दिया गया है, जिससे कुकी-जो और मैतई लोगों के बीच शारीरिक, प्रशासनिक और मनोवैज्ञानिक रूप से पूर्ण अलगाव हो गया है. यह स्पष्ट रूप से देखा और दर्ज किया गया है कि राज्य सरकार की मशीनरी के कुछ हिस्से इन अत्याचारों में शामिल थे या इन्हें रोकने में विफल रहे. ऐसी परिस्थितियों में, कुकी-जो लोगों के लिए उसी प्रशासन के अधीन बने रहने की कोई गुंजाइश नहीं बची है.”

बफर ज़ोन क्षेत्रों में मैतई आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (IDPs) के पुनर्वास का विरोध करते हुए थांगलेट ने कहा, “ऐसी विश्वसनीय रिपोर्टें हैं कि मैतई विस्थापितों को चुराचांदपुर के तोरबुंग और सुगनु के सेरो इलाके में फिर से बसाया गया है, और डोइलाथाबी क्षेत्र में भी ऐसी ही कोशिशें की गई हैं. ये सभी इलाके बफर ज़ोन और कुकी-जो बस्तियों के भीतर या उनके बेहद करीब आते हैं. ऐसी कार्रवाइयों को सीधे उकसावे के रूप में देखा जा रहा है, जिससे फिर से संघर्ष शुरू होने की भारी आशंका है.”

उन्होंने कहा कि बफर ज़ोन की स्थापना विशेष रूप से आमना-सामना और खून-खराबे को रोकने के लिए की गई थी. थांगलेट ने चेतावनी दी, “इस व्यवस्था का कोई भी उल्लंघन, इसे कमजोर करना या इसे चुनिंदा तरीके से लागू करना जनता के विश्वास को कम करता है, कानून व्यवस्था को कमजोर करता है और इस नाजुक शांति के लिए खतरा पैदा करता है.”

इंफाल घाटी में कुकी-जो समुदाय की ज़मीन और संपत्तियों की सुरक्षा की मांग करते हुए थांगलेट ने कहा कि 3 मई, 2023 को जातीय हिंसा भड़कने के बाद, हजारों कुकी-जो लोगों को इंफाल घाटी से जबरन बेदखल कर दिया गया, जिससे उन्हें अपनी ज़मीन, घर और संपत्तियां पीछे छोड़नी पड़ीं.

थांगलेट ने कहा, “ऐसी व्यापक रिपोर्टें हैं कि इनमें से कई संपत्तियों को जला दिया गया, लूटा गया, नष्ट कर दिया गया या उन पर अवैध कब्जा कर लिया गया, जबकि बची हुई संपत्तियों पर भी अवैध कब्जे और गैर-कानूनी हस्तांतरण का खतरा बना हुआ है. गृह मंत्री से विनम्र आग्रह करते हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि इंफाल घाटी में कुकी-जो समुदाय की सभी ज़मीनों और संपत्तियों को सुरक्षित और संरक्षित रखा जाए, और किसी भी परिस्थिति में उनके हस्तांतरण या आवंटन की अनुमति न दी जाए.”

इस बीच, मणिपुर में लंबे समय तक चलने वाली शांति सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्रालय में सलाहकार (उत्तर-पूर्व) ए.के. मिश्रा, राज्य के विभिन्न विद्रोही गुटों के ‘सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस’ (SoO) समूहों के साथ अलग से बातचीत कर रहे हैं. यहां यह बताना जरूरी है कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का वर्तमान चरण 13 फरवरी 2026 को समाप्त हो जाएगा. पिछले साल मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद, 13 फरवरी 2025 को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था.

 

Sohla and the Beauty of Understated Storytelling

0

At the Third Eye Asian Film Festival, Sohla showcased the beauty of understated storytelling. The film’s gentle narrative and emotional realism connected deeply with viewers. Through silence and simplicity, debut director Saaikat Bagban delivers a moving portrait of loss, responsibility, and growing up.

 

Sachin srivastav
Sachin srivastav
Saaikat Bagbaan
Saaikat Bagbaan

At the 22nd Third Eye Asian Film Festival, Sohla – Celebration Under the Grey Sky emerged as a quiet yet powerful presence, leaving an impression that lingered far beyond the screening. Rather than demanding attention, the Marathi film invited the audience into stillness—creating a deeply immersive and emotional experience.

As the film unfolded, the atmosphere inside the theatre subtly transformed. Conversations faded, movements stilled, and time seemed to slow. Viewers leaned forward, absorbed not just in the story on screen, but in the emotions unfolding within themselves. Sohla did not feel like a performance—it felt lived.

The emotional impact was particularly visible among older members of the audience. For many, the film resonated as a mirror of their own memories. Its restrained portrayal of grief, its silences, and its tenderness embedded in everyday gestures stirred deeply personal recollections. Some wiped away tears quietly, while others sat motionless, holding on to emotions long tucked away.

When the credits rolled, applause arrived slowly—not from hesitation, but from reflection. The silence that followed carried weight, the kind that comes after encountering something deeply honest. Several viewers, especially elderly attendees, remained seated long after the screening ended, visibly moved.

Outside the theatre, conversations unfolded in hushed tones. The film sparked personal stories—of parents, partners, loss, and lives shaped under similar grey skies. Sohla became a bridge, connecting strangers through shared vulnerability and memory.

The response around the festival was understated yet unmistakable. Rather than loud praise, the film was spoken of with care. “You must watch it,” many said, “but be prepared to feel.” At a festival celebrated for reflective and meaningful cinema, Sohla found its natural home.

About the Film

Title: Sohla
English Title: Celebration Under the Grey Sky
Language: Marathi (with English subtitles)
Duration: 1 hour 45 minutes 50 seconds
Year of Completion: November 2025

Cast:
Pravin Dalimkar, Devdatta Prashant Gone, Varsha Sunil Malwadkar, Vaishnavi Sanjay Godke, Alessandra Tarawhelan Marediz

Producer: Carryon Films
Producers: Sachin Srivastav & Kavita Bagban

Director & Writer: Saaikat Bagban (Debut Feature)

Tagline:
Between borrowed dreams and sudden grief, a boy discovers the weight of becoming a man.

Logline:
A flamboyant young boy inspired by Bollywood dreams of stealing the spotlight at his village’s coming-of-age ceremony, Sohla—until a family tragedy forces him to grow up too soon and confront what becoming a man truly means.

Short Synopsis:
After his father’s tragic downfall, young Pashya must set aside his childhood dreams to support his grieving family. As the village’s sacred Sohla ceremony approaches—a tradition marking the passage into manhood—he must decide whether to abandon it or reclaim it in his father’s memory. Sohla is a tender coming-of-age story about grief, resilience, and quiet transformation.

Director’s Statement:
“Sohla is a reflection of what I have seen and felt growing up. It is about the moment when a boy is forced to become a man—not by choice, but by circumstance. Through this film, I wanted to share that quiet struggle of loss, responsibility, and resilience.”

“राज्य में फैल सकती है अशांति” — अमित शाह पर टिप्पणी से भड़की BJP

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बेंगलुरु|कर्नाटक में कांग्रेस के प्रवक्ता एम. लक्ष्मण के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ और भ्रामक बयान देने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम. ए. सलीम से मुलाकात कर की है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि एम. लक्ष्मण ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना के खिलाफ बिना किसी सबूत के गंभीर आरोप लगाए, जिससे राज्य में अशांति फैलने और जनता में डर और नफरत पैदा होने की आशंका है।शिकायत के अनुसार, 8 जनवरी 2026 को मैसूर स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एम. लक्ष्मण ने दावा किया कि अमित शाह के इशारे पर ही बेल्लारी में दंगा हुआ, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शव मिले। लक्ष्मण ने यह भी दावा किया कि केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना ने अमित शाह का संदेश कुछ नेताओं तक पहुंचाया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान भाजपा पर “शव गिराकर राजनीति करने” जैसी बेहद आपत्तिजनक आरोप भी लगाए थे। उन्होंने कहा था कि अगर अमित शाह का संदेश लाने वाले केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना की ब्राउन मैपिंग की जाए, तो साजिश का पर्दाफाश हो जाएगा। उन्होंने दावा किया था कि वी. सोमन्ना के बेल्लारी जाने और जनार्दन रेड्डी और श्रीरामुलु से बातचीत करने के बाद ही दंगा हुआ।

प्रार्थना नाकाम नहीं होती, राहुल से मिलकर बोले शिवकुमार; कर्नाटक का CM बनना तय?

शांति भंग होने का खतरा

भाजपा प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि ये बयान बिना किसी दस्तावेज़, सबूत या ठोस आधार के दिए गए हैं। शिकायत में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ऐसे झूठे बयान (i) जनता के बीच डर, चिंता और अशांति पैदा कर सकते हैं। (ii) सरकार के खिलाफ नफरत और अविश्वास पैदा करने के इरादे से दिए गए हैं। (ii) केंद्र और राज्य सरकारों और जनता के बीच शांति और सद्भाव को बिगाड़ सकते हैं, और (iv) उच्च पदस्थ केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ झूठे आरोप फैलाकर लोगों को भड़का सकते हैं।

पहले से लंबित हैं मामले

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी दावा किया कि एम. लक्ष्मण इससे पहले भी इस तरह के बयान दे चुके हैं और उनके खिलाफ मानहानि के कई मामले पहले से अदालतों में लंबित हैं। भाजपा नेताओं ने पुलिस से मांग की है कि एम. लक्ष्मण के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक फायदे के लिए समाज की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

दही-चूड़ा भोज में दिखी सियासी नरमी, तेज प्रताप से मिले लालू यादव

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

Bihar Politics :मकर संक्रांति के दिन एक भावनात्मक और राजनीतिक रूप से अहम तस्वीर सामने आई। तेज प्रताप यादव के बुलावे पर उनके पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। तेज प्रताप के आवास पर लालू यादव की मौजूदगी को लेकर सियासी गलियारों में उनकी “घर वापसी” के कयास तेज हो गए हैं। इस मौके पर लालू यादव ने साफ कहा कि वे तेज प्रताप से नाराज नहीं हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा बेटे के साथ रहेगा।

“मतभेद हो सकते हैं, दूरी नहीं”

लालू यादव ने कहा कि परिवार में मतभेद होते रहते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रिश्तों में दूरी आ जाए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि तेज प्रताप अब परिवार के साथ ही रहेगा। इस बयान के बाद यह माना जा रहा है कि तेज प्रताप की पारिवारिक स्तर पर वापसी जल्द हो सकती है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तेज प्रताप ने दिल्ली में बहन के आवास पर पिता से मुलाकात कर दही-चूड़ा खाने का न्यौता दिया था।

भोज में जुटे बड़े सियासी चेहरे

तेज प्रताप यादव के इस दही-चूड़ा भोज में बिहार की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, साधु यादव, प्रभुनाथ यादव और चेतन आनंद शामिल थे। खासतौर पर साधु यादव की मौजूदगी चर्चा में रही, क्योंकि अतीत में उनके और तेज प्रताप के रिश्ते सहज नहीं रहे हैं। एक ही मंच पर दोनों की मौजूदगी ने Bihar Politics में नई चर्चाओं को जन्म दिया।

पहले भी दे चुके हैं आशीर्वाद

जब विधानसभा चुनाव के दौरान तेज प्रताप को पार्टी और घर से अलग किया गया था, तब उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगी थीं। उस समय भी लालू यादव ने कहा था कि बेटे को हमेशा उनका आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि इस आयोजन में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। तेज प्रताप ने कहा कि यह भोज परंपरा और रिश्तों को निभाने का प्रयास है।

MeritPath Coaching – From Classroom to Corporate

MeritPath Coaching helps students transition smoothly from academics to corporate careers. With strong subject training, competitive exam preparation and professional skill development, learners are fully prepared for future opportunities. Engineering students gain coding, AI and project experience, while MBA Finance students learn valuation, financial modelling and strategic finance. Soft skills, resume building, group discussions and mock interviews make students corporate-ready. MeritPath’s structured learning path ensures success in exams and long-term professional growth.

MeritPath Coaching Redefines Academic & Career Preparation with Industry-Aligned Learning in Kolkata

Kolkata: MeritPath Coaching, a fast-growing academic and career-focused learning institute, is emerging as one of Eastern India’s most comprehensive education hubs for school students, engineering aspirants, and management professionals. With a strong focus on conceptual clarity, competitive exam readiness, and job-ready skills, MeritPath is successfully bridging the gap between classroom learning and real-world careers.

MeritPath offers integrated coaching for Classes 8 to 12 across ICSE, CBSE, WBCHSE, and WBBSE, building strong foundations in Physics, Chemistry, Mathematics, Computer Science, and Statistics. Students preparing for IIT-JEE (Main & Advanced), NEET, and WBJEE benefit from structured weekly MCQ tests, monthly board-pattern exams, and personalized mentoring.

Unlike other institutions, MeritPath Coaching is mentored by highly qualified professionals, including MBA graduates from IIMs, M.Tech graduates from IITs (IIT Patna), and ex-industry professionals from TCS, FIS, CTS, and LTI Mindtree. These mentors actively guide students through soft-skill training, coding journeys, industry-oriented projects, resume building, mock interviews (HR & Technical), and job placement assurance, making learning truly career-focused.

At the undergraduate level, MeritPath provides specialized B.Tech Electronics & Instrumentation Engineering (EIE) coaching aligned with IIT and Jadavpur University syllabi. The curriculum covers Analog & Digital Electronics, Microcontrollers, Microprocessors, Opto-Electronics, Embedded Systems, Control Systems, Engineering Mathematics, Physics, and Chemistry, supported by hands-on training in Python, Artificial Intelligence, Machine Learning, and project-based learning.

For postgraduate and professional learners, BBA and MBA Finance programs deliver in-depth expertise in Corporate Finance, Financial Accounting, Valuation, Investment Analysis, Risk Management, Financial Modelling, Mergers & Acquisitions, Strategic Finance, and FinTech, integrated with AI & ML tools for finance to meet modern corporate demands.

The institute is guided by a strong academic leadership team. CEO Jaba Biswas (M.A., M.Phil, B.Lib), a retired professor from Surendranath College, brings decades of academic excellence and institutional leadership. MeritPath was founded by Late Prof. Dr. Bijan Biswas (M.A., Ph.D, PRS, LL.B), former Vice Principal of St. Paul’s C.M. College, Kolkata, whose vision continues to shape the institute’s values. The organization is managed by MD Sushmita Biswas (MBA, B.Sc), ensuring modern management practices and student-centric growth.

What truly sets MeritPath apart is its holistic career-building approach. Along with academic excellence, students receive soft-skill development, group discussions, mock interviews, resume building, continuous assessments, performance tracking, and personalized mentoring, ensuring confidence, clarity, and long-term success.

Located at 10A/8, Center Sinthee Road, near Dum Dum Metro, Chiriamore and Sinthi More, Kolkata – 700050, MeritPath Coaching has become a trusted destination for students seeking reliable guidance, competitive exam success, and sustainable career growth.

Admissions are currently open for Classes 8–12, Engineering (EIE), and MBA Finance programs.
📞 Call or WhatsApp: 8697425736 / 8777810224
🌐 Register: https://meritpath.in/partner-with-us/
🎥 YouTube: https://youtube.com/@meritpath-q6s

With its motto “Learn Smart. Perform Better. Build Careers,” MeritPath Coaching continues to empower the next generation with the knowledge, skills, and mentorship required to succeed in academics, industry, and leadership roles.

एक लड़के के साथ 20 लड़कियां! स्पा सेंटर की ‘सर्विस’ देख पुलिस भी चौंकी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मेरठ।  उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की खबर आपको भी हैरान कर देगी. मेरठ पुलिस ने अवैध रूप से संचालित एक स्पा सेंटर पर छापेमार कार्रवाई की है. जिसमें कई ऐसे सच उजागर हुए, जो आपको सोचने के लिए मजबूर कर देंगे. पुलिस को काफी समय से स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा तो देखकर दंग रह गई. पुलिस को चकमा देने के लिए प्रक्रिया पर काफी गोपनीयता रखी जाती थी. इसके अलावा कानून से बचने के लिए रास्ता भी तैयार किया था. स्पा सेंटर से पुलिस ने 1 युवक के साथ 20 लड़कियों को हिरासत में लिया है. फिलहाल, पुलिस सभी एंगल से जांच करने में जुटी है. पुलिस ने जब स्पा सेंटर में छापेमारी की तो वहां से 20 लड़कियां और 1 युवक मिला. जिसको देखकर पुलिस भी हैरान रह गई कि 20 लड़कियों के साथ 1 युवक? मेरठ एसपी आयुष विक्रम ने बताया कि काफी समय से लगातार स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों को लेकर सूचनाएं आ रही थीं. स्थानीय लोगों ने भी इसकी शिकायत की थी. जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की. हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. इसमें जो भी सामने आएंगे, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

लंबे समय से चल रहा था खेल

पुलिस की जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर की बुकिंग डॉयरेक्ट नहीं बल्कि व्हाट्सएप और अन्य कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों के माध्यम से की जाती थी. ताकि पुलिस को किसी प्रकार का शक ना हो. ऐसे में ग्राहक भी सीधे सेंटर नहीं पहुंचते थे. गिरोह में शामिल कुछ लोग ग्राहकों से संपर्क करते और उनको ‘सर्विस’ से जुड़ी जानकारी देते थे.
इसके बाद जब ग्राहक तैयार हो जाए तो लोकेशन पर बताया जाता था. सवाल यह भी है कि आखिर जब यह खेल काफी लंबे समय से चल रहा था तो पुलिस की नजर से कैसे बचा?

पुलिस के हाथ लगे कई सबूत

पुलिस ने जब यह कार्रवाई की तो स्पा सेंटर से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया. क्योंकि पुलिस ने टीम बनाकर एक-साथ कई सेंटरों पर रेड मारी. छापेमारी के दौरान पुलिस को कई सबूत भी हाथ लगे हैं. जिसमें रजिस्टर, मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरण शामिल हैं. पुलिस का मानना है कि इससे आरोपियों की तह तक जानें में मदद मिलेगी और उन पर कार्रवाई की जा सकेगी. फिलहाल, अभी जांच जारी है. जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा कि इन गतिविधियों का दायरा कितना बड़ा था और इन स्पा सेंटरों के काले कारोबार में कौन-कौन शामिल है? इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं. पुलिस इन चारों स्पा सेंटरों को सील करने की भी तैयारी कर रही है।

Previous articleयूपी पुलिस ने लखनऊ हाईवे पर हाफ एनकाउंटर कर वांटेड बदमाश को पकड़ा
Next articleदिग्विजय सिंह नहीं जाएंगे राज्यसभा, कई नेता दौड़ में, कमलनाथ को मिलेगा मौका
News Desk

कनाडा की आर्टिस्ट ने सिंगर करन औजला पर लगाया शादीशुदा होकर उन्हें धोखा देने का आरोप, पत्नी ने दिया साथ

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

पंजाबी सिंगर करन औजला की जबरदस्त फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। सिंगर अपने गाने तौबा-तौबा के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब एक अमेरिका- कनाडा बेस्ड आर्टिस्ट ने करन औजला पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नी को पलक औजला को धोखा देते हुए उनके साथ अफेयर रखा था। साथ ही अपने शादीशुदा होने की बात भी छुपाए रखी। Msgorimusic नाम से इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की गई है। ये अकाउंट ट्विन रैप डुओ Nyx & Nym का हिस्सा हैं।

आर्टिस्ट ने कहा करन औजला ने नहीं बताई शादीशुदा होने की बात

रेडिट पर आर्टिस्ट के स्टेटमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इस स्टेटमेंट में आर्टिस्ट ने कहा कि है कि वो करन औजला के साथ एक प्राइवेट रिलेशनशिप में थी। उसे सिंगर के शादीशुदा होने की जानकारी नहीं दी गई थी। आर्टिस्ट ने ये भी कहा कि औजला की टीम ने इस मुद्दे को दबाने और गलत जानकारी को फैलाने के लिए एक भारतीय इन्फ्लुएंसर से संपर्क किया था।

राज कपूर ने पैसों के लिए अपने जिगरी दोस्त प्राण को दिया था धोखाये भी पढ़ें:कभी मत कहो किसी ने तुम्हें धोखा दिया…सलमान खान ने जिंदगी और दोस्ती पर कही ये बात

मामले को दबाने का लगाया आरोप

आर्टिस्ट का स्टेटमेंट, “मैं हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हूं और करन औजला के साथ प्राइवेट रिलेशन के बाद मुझे चुप करा दिया गया और पब्लिक अपमानित किया गया। मैंने ये रिश्ता तब शुरू किया था जब मुझे पता नहीं था कि वो शादीशुदा हैं। औजला की टीम ने फिर एक भारतीय इन्फ्लुएंसर से संपर्क किया और उसे झूठी जानकारी फैलाने के लिए कहा ताकि इस मामले को दबाया जा सके।”

मीडिया में इंटरव्यू दे कर अपनी सच्चाई बताने वाली हैं आर्टिस्ट

आर्टिस्ट ने कहा आगे कहा, “कनाडा और अमेरिका की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मेरे खिलाफ झूठे आपराधिक आरोप फैलाए गए, जो वेस्ट में तेजी से वायरल हुए और भारत से चुपचाप छुपाए गए। अमेरिका का एक बड़ा मीडिया संस्थान अब मेरा इंटरव्यू लेने की तैयारी कर रहा है, और पहली बार मैं इस बारे में बोलने का फैसला कर रही हूं। मेरा मानना ​​है कि मुझे अपनी कहानी शेयर करने का अधिकार है। ऐसा करने के बाद, भारत के कई सेलेब्स ने निजी तौर पर मुझसे संपर्क किया है और कहा है कि मेरे खुलकर बोलने से उन्हें भी प्रेरणा मिली है।” आर्टिस्ट ने ये भी लिखा कि बहुत सी महिलाओं के साथ ऐसा होता है लेकिन उन्हें चुप करवा दिया जाता है। लेकिन वो चुप नहीं रहेंगी। हालांकि इस पूरे मामले पर करन औजला की पत्नी पलक उनके साथ खड़ी नजर आ रही हैं। पत्नी ने करन के साथ तस्वीर शेयर कर साफ किया है कि उनके रिश्ते पर इस आरोप का कोई असर नहीं होगा।