CSK को संजू सैमसन की जरूरत नहीं थी, फिर क्यों उनको खरीदा? भारतीय क्रिकेटर ने बताई वजह

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IPL 2026 ऑक्शन से पहले सबसे ज्यादा चर्चा ट्रेड विंडो के दौरान संजू सैमसन को लेकर थी। संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के साथ नाता तोड़ने का मन बना लिया था। ऐसे में कई टीमों के पास राजस्थान रॉयल्स गई, लेकिन सीएसके के साथ ट्रेड डील फाइनल हुई, जिसमें सैमसन की जगह राजस्थान ने रविंद्र जडेजा और सैम करन को लिया था। हालांकि, भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी का दावा है कि सीएसके को सैमसन की जरूरत नहीं थी। सैमसन को सीएसके ने क्यों लिया? इसका कारण भी हनुमा विहारी ने बताया है।अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो में हनुमा विहारी ने बताया कि कैसे सैमसन के फैनबेस ने सुपर किंग्स के उन्हें रॉयल्स से ट्रेड करने के फैसले में बड़ी भूमिका निभाई, क्योंकि इस सीजन के लिए ओपनिंग बैट्समैन को साइन करना उनकी प्रायोरिटी लिस्ट में सबसे ऊपर नहीं था। हनुमा विहारी ने कहा, “सैमसन को साउथ में बहुत ज्यादा फैन सपोर्ट मिलता है। जब आप IPL के बारे में सोचते हैं, तो यह सिर्फ क्रिकेट के बारे में नहीं है और अगर आप ऐसा नहीं मानते हैं, तो आप गलत हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि IPL के मालिक क्रिकेट से आगे सोचते हैं और इस बात पर ध्यान देते हैं कि एक खिलाड़ी टीम के लिए कितनी कमर्शियल वैल्यू ला सकता है।”उन्होंने आगे कहा, “संजू सैमसन एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। जहां भी मैच खेले जाते हैं, केरल के फैंस वहां पहुंच जाते हैं और उन्हें चीयर करते हैं। CSK को अगले सीजन के लिए ओपनर की जरूरत नहीं है। उनके पास पहले से ही ओपनर हैं।” संजू सैमसन को साइन करने से पहले भी CSK के पास IPL 2026 सीजन के लिए बहुत सारे ओपनिंग ऑप्शन थे। इनमें रुतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे और उर्विल पटेल का नाम शामिल है। ऐसे में सैमसन को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है। यही बात हनुमा ने कही है। उन्होंने कहा, “रुतुराज गायकवाड़ भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो ओपनर के तौर पर खेलते हैं। इसलिए, असल में, उन्हें टीम में संजू की जरूरत नहीं थी। वे राजस्थान के लिए भी नंबर 3 पर खेले थे।”

Previous articleमोहम्मद सिराज बने इस टीम के कप्तान! IND vs NZ वनडे सीरीज के बीच हो गया बड़ा ऐलान
Next articleफर्जी मतदान करने वालों से निपटेगा उद्धव और राज ठाकरे का ‘पिटाई दस्ता’
News Desk

दिल्ली समेत 10 राज्यों में चलेगी शीतलहर, घने कोहरे पर मौसम विभाग ने दिया अपडेट

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 जनवरी को छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर शीतलहर (Cold wave) चलने की संभावना जताई है. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब में अलग-अलग जगहों पर कोल्ड डे रहेगा. असम और मेघालय, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाने की बहुत संभावना है. वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाने की बहुत संभावना है.

किन-किन राज्यों में छाएगा घना कोहरा?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 15 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 16 जनवरी तक सुबह/रात के घंटों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और 19 जनवरी 2026 तक अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा.

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग/कुछ हिस्सों में 19 जनवरी तक सुबह/रात के घंटों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और 15, 20 और 21 जनवरी 2026 को अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा. जम्मू डिवीजन, हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी तक, पश्चिमी राजस्थान में 15 जनवरी तक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15-19 जनवरी के बीच, बिहार में 21 जनवरी तक, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 16-19 जनवरी के दौरा, असम और मेघालय में 18 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

IMD से जानें, किन-किन राज्यों में चलेगी शीतलहर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में 15 जनवरी को शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत अधिक संभावना है और 16 जनवरी को अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहेगी. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 15 और 16 जनवरी को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 15 जनवरी को, ओडिशा में 15-17 जनवरी के दौरान अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत अधिक संभावना है.

IMD से जानें, किन राज्यों में कब बारिश की चेतावनी?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 16-20 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश बर्फबारी की संभावना है. 18-20 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में और 19 और 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है. 15 जनवरी को लक्षद्वीप में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है.

IMD से जानें, किन राज्यों में कितना रहेगा तापमान?
अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना है और उसके बाद अगले 2 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा. अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा; अगले 4 दिनों के दौरान 2-4°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी.

अगले 4 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा; अगले 3 दिनों के दौरान 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा; अगले 2 दिनों के दौरान 2-3°C की धीरे-धीरे गिरावट होगी और उसके बाद अगले 4 दिनों के दौरान 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और अगले 2 दिनों के दौरान 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और उसके बाद अगले 4 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा.

कब रिलीज होंगे रणबीर और यश के किरदार के पोस्टर? सामने आया ये अपडेट

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबसे फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है तबसे सबको इसको लेकर हर अपडेट जाना है। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। सब जानना चाहते हैं कि इस फिल्म के पोस्टर, टीजर कब रिलीज होंगे। तो अब एक नया और बड़ा अपडेट आया है।

कब रिलीज होगा पोस्टर

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण के मेकर्स राम नवमी के मौके पर फिल्म के किरदारों के पोस्टर रिलीज करेंगे। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। बता दें कि राम नवमी 27 मार्च को है।

फिल्म की रिलीज को लेकर अपडेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली इंस्टॉलमेंट की शूटिंग खत्म हो गई है और अब एडिट का काम चल रहा है। अक्टूर 2025 में खबर आई थी कि रामायण के मेकर्स अब वीएफएक्स पर काम कर रहे हैं। 2026 की गर्मी तक फिल्म पूरी कर दी जाएगी ताकि दिवाली पर फिल्म रिलीज होगी।

कौनसा स्टार क्या निभा रहा किरदार

फिल्म में रणबीर, राम का किरदार, सई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी। वहीं यश फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे। सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे और रवि दुबे, लक्ष्मण का। वहीं काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह, शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली हैं।

इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, कुणाल कपूर, इंदिरा कृष्णन भी हैं।

रणबीर कपूर-संजय लीला भंसाली के बीच कोई विवाद नहीं? इस दिन रिलीज हो सकती है फिल्म

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण 2 पार्ट में आएगी। पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी तो वहीं दूसरा पार्ट अगले साल यानी 2027 कि दिवाली पर।

रणबीर की फिल्म लव एंड वॉर

रणबीर की फिल्मों की बात करें तो रामायण के अलावा वह लव एंड वॉर में भी नजर आने वाले हैं। लव एंड वॉर को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विकी कौशल भी हैं। विकी के साथ रणबीर की यह दूसरी फिल्म है। दोनों इससे पहले फिल्म संजू में साथ काम कर चुके हैं।वहीं आलिया के साथ भी रणबीर की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ब्रह्मास्त्र में साथ काम कर चुके हैं।

फर्जी मतदान करने वालों से निपटेगा उद्धव और राज ठाकरे का ‘पिटाई दस्ता’

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के एक बयान ने मंगलवार को नगर निकाय चुनावों में संभावित हिंसा को लेकर चिंता बढ़ा दी। उन्होंने घोषणा की कि नगर निकाय चुनावों (Municipal elections) के लिए 15 जनवरी को होने वाले मतदान के दिन उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली पार्टी और मनसे के कार्यकर्ताओं का एक संयुक्त दस्ता गठित किया जाएगा, जिसका काम दोहरा और फर्जी मतदान करने वालों की पिटाई करना होगा।

राउत की धमकी मुंबई और अन्य नगर निकायों के चुनावों के लिए प्रचार के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा की गई सार्वजनिक अपील के बाद आई है। भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बढ़ते प्रभाव के बीच मुंबई के गढ़ की रक्षा के लिए मनसे और शिवसेना (UBT) ने गठबंधन किया है।

 

शिवसेना (UBT) के नेता ने यहां पत्रकारों से कहा, “हमने (शिवसेना-UBT और MNS) एक टीम बनाई है, जो 15 जनवरी को सुबह सात बजे से सक्रिय हो जाएगी। जैसे ही क्षेत्रवार दोहरे मतदाताओं की जानकारी दस्ते को मिलेगी, संयुक्त टीम ऐसे मतदाताओं से उचित तरीके से निपटेगी।” राउत की यह चेतावनी 29 नगर निकायों के चुनावों के लिए जारी जोरदार प्रचार अभियान की पृष्ठभूमि में आई है, जिसमें एक तरफ भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना व दूसरी तरफ मुंबई महानगर क्षेत्र में शिवसेना (उबाठा)-मनसे गठबंधन के बीच तीखी तकरार देखने को मिली है।

 

विपक्ष ने राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष फर्जी और दोहरी मतदाता सूची का मुद्दा आक्रामक रूप से उठाया था और मतदाता सूची में कथित विसंगतियों को दूर करने की मांग की थी। राउत से जब दोहरी मतदाता होने का दावा करके व्यक्तियों पर हमला करने के बाद के कानूनी परिणामों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तर्क दिया कि कानून के दायरे में न आने वालों को पीटना कानून और व्यवस्था की स्थिति भंग करने के बराबर नहीं है। राउत ने पूछा, ‘क्या फर्जी मतदान कानून और व्यवस्था की परिभाषा में आता है?’

 

 

Previous articleCSK को संजू सैमसन की जरूरत नहीं थी, फिर क्यों उनको खरीदा? भारतीय क्रिकेटर ने बताई वजह
Next articleT20 World Cup 2026 के लिए कनाडा की टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ी को मिली टीम की कमान
News Desk

T20 World Cup 2026 के लिए कनाडा की टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

T20 World Cup 2026 के लिए कनाडा की टीम का ऐलान हो गया है, जो दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली है। दिलप्रीत बाजवा कनाडा की टीम के कप्तान इस मेगा इवेंट में होंगे। भारत और श्रीलंका में होने वाले मेगा इवेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान बोर्ड ने किया है। बाजवा इस महीने के आखिर में 23 साल के हो जाएंगे। उनको सिर्फ नौ ODI और 17 T20I मैचों का अनुभव है। हैरानी की बात ये है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में कैप्टेंसी डेब्यू इसी टूर्नामेंट से करेंगे।दिलप्रीत बाजवा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार अर्धशतक जड़े हैं और उनका स्ट्राइक रेट 133 से ज्यादा का है। कनाडा के सुपर 60 टी10 टूर्नामेंट में उन्होंने दमदार खेल दिखाया था, जिसमें एक मैच में 18 गेंदों में 57 रन और एक मैच में 22 गेंदों में 68 रन ठोके थे। ओपनिंग बैट्समैन युवराज समरा भी एक और बड़े पावर हिटर हैं, जिन्होंने 15 T20I पारियों में 160.72 के स्ट्राइक रेट से 27 छक्के लगाए हैं। पूर्व कप्तान साद बिन जफर, कलीम सना, दिलोन हेलीगर, निकोलस किर्टन और नवनीत धालीवाल टीम में दूसरे जाने-पहचाने नाम हैं।कनाडा की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप डी का हिस्सा है, जिसमें साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और यूएई की टीम शामिल है। 9 फरवरी को कनाडा की टीम टूर्नामेंट में पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। कनाडा की टीम के सभी ग्रुप फेज के मैच इंडिया में खेले जाएंगे। कनाडा की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी खेली थी, जहां उन्होंने आयरलैंड को हरा दिया था।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कनाडा की टीम

दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंडल, अंश पटेल, दिलोन हेलीगर, हर्ष ठाकर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, कंवरपाल तथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा और युवराज समरा

MP में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौके पर ही मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ (Tikamgarh) में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक की टक्कर (truck collision) से बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

दरअसल, बाइक सवार 2 लोग जतारा बाईपास से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दो। जिसके बाद डायल 112 मौके पर पहुंची और अन्य लोगों के मदद से एंबुलेंस के जरिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

वोट देने पहुंचे अक्षय कुमार से एक लड़की ने मांगी मदद, कहा- पापा कर्जे में हैं, एक्टर बोले…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में गुरुवार के दिन वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हुए हैं और सबसे पहले वोट डालने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पहुंचे हैं। अक्षय कुमार के साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी आईं। वोट डालने के बाद अक्षय ने कहा, ‘यह वह दिन है जब रिमोट कंट्रोल हमारे हाथों में आता है। मैं सभी मुंबई वालों से वोट डालने की अपील करता हूं।’

अक्षय से लड़की ने मांगी मदद

वोट डालने और मीडिया से बातचीत करने के बाद जब अक्षय अपनी कार की तरफ बढ़ रहे थे तभी एक लड़की उनके पास आई। उस लड़की ने अक्षय से कहा, ‘मेरे पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं। प्लीज उन्हें बाहर निकाल दो।’ एक तरफ, जहां अक्षय के सिक्योरिटी गार्ड उस लड़की को हटाने में लगे हुए थे। वहीं दूसरी तरफ अक्षय ने दरियादिली दिखाते हुए उस लड़की से बात की।

अक्षय ने उस लड़की से क्या कहा?

अक्षय ने उस लड़की से कहा कि वह अपना फोन नंबर उनके सिक्योरिटी गार्ड को दे दें। ये सुनते ही लड़की इमोशनल हो गई और अक्षय के पैर छुने लगी। इसके बाद अक्षय ने अपने सिक्योरिटी गार्ड से कहा कि वो उस लड़की का नंबर अपने पास लिख लें। अक्षय का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन सेलेब्स ने भी दिया वोट

अक्षय और ट्विंकल के अलावा खबर लिखने तक तमन्ना भाटिया, गुलजार, हेमा मालिनी, आमिर खान का परिवार, सचिन तेंदुलकर और सुनील शेट्टी वोट देने पहुंचे थे।

तमिलनाडु में राहुल के पोस्ट ने बढ़ाई CM स्टालिन की टेंशन; जानिए पूरा मामला ?

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

चेन्नई । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तमिलनाडु के दौरे (Tamil Nadu) पर हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट किया है, जिसने तमिलनाडु की राजनीति में नई सियासी चिंगारी भड़का दी है। उनके पोस्ट ने न सिर्फ एक नाज़ुक समय में अभिनेता से नेता बने विजय का साथ दिया है, बल्कि उन अटकलों को भी मजबूत किया है कि कांग्रेस, DMK के साथ अपने करीबी संबंधों के बावजूद, विजय की पार्टी TVK के साथ आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक समझ बनाने पर विचार कर सकती है।

दरअसल, राहुल गांधी ने तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेता विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को ‘रोकने की केंद्र सरकार की कोशिश’ तमिल संस्कृति पर हमला है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘तमिल लोगों की आवाज दबाने’ में कभी कामयाब नहीं होंगे। राहुल का यह बयान तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माता के सुप्रीम कोर्ट में मद्रास हाई कोर्ट के एक अंतरिम आदेश को चुनौती देने के एक दिन बाद आया है।

 

मद्रास हाई कोर्ट ने फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड (CBFC) से मंजूरी मिलने के एकल न्यायाधीश के आदेश पर रोक लगा दी थी। राहुल का यह बयान सीधे-सीधे बीजेपी और आरएसएस पर उनके उस आरोप की कड़ी का हिस्सा है, जिसमें वे कहते रहे हैं कि देश की संस्थाओं पर भाजपा और संघ का राजनीतिक दबाव और दखल बढ़ता जा रहा है।

 

समय ने बढ़ाया संदेश का असर
दिलचस्प बात यह रही कि राहुल गांधी का यह बयान पोंगल के दिन आया है, जब वे नीलगिरि के गुडलूर में उत्सव मना रहे थे। वियतनाम से लौटने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। ऐसे में उनके शब्दों में सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि तमिल अस्मिता का संदेश भी साफ झलकता दिखा। बता दें कि ‘जन नायकन’ को लेकर सेंसर बोर्ड, अदालत और प्रशासन के बीच चल रही खींचतान ने इसे तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। कांग्रेस पहले ही फिल्म निर्माताओं के समर्थन में खड़ी थी। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन भी यह कह चुके हैं कि फिल्मों को राजनीतिक वजहों से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

तमिलनाडु की सियासी रणनीति पर नई चर्चा
राहुल गांधी के इस पोस्ट ने अब कांग्रेस के अंदर तमिलनाडु की सियासी रणनीति पर नई चर्चा शुरू कर दी है। नेताओं का एक वर्ग मानता है कि पार्टी को TVK के साथ गठबंधन करने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उनका मानना ​​है कि विजय की लोकप्रियता, खासकर युवाओं और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के बीच, कांग्रेस को एक नया राजनीतिक फायदा दे सकती है। पार्टी के अंदर शुरुआती फीडबैक से पता चलता है कि विजय और राहुल गांधी दोनों के नेतृत्व वाले अभियान ज़मीनी स्तर पर लोगों से मज़बूती से जुड़ सकते हैं और राज्य में माहौल बदल सकते हैं।

कांग्रेस के अंदर ही दो मत

हालांकि, कांग्रेस में हर कोई इस विचार से सहमत नहीं है। कई सीनियर नेताओं का मानना ​​है कि पार्टी को DMK के साथ अपने लंबे समय के गठबंधन के साथ खड़ा रहना चाहिए। उनका कहना है कि इस साझेदारी ने कई सालों से स्थिरता, प्रासंगिकता और राजनीतिक लाभ दिया है। उनके मुताबिक, नई रणनीति के साथ प्रयोग करना, चाहे वह कितना भी रोमांचक लगे, उसमें जोखिम हो सकता है। उनका तर्क है कि कांग्रेस को DMK के साथ मौजूदा गठबंधन से अलग होने के बजाय, मौजूदा स्थिति का इस्तेमाल करके बेहतर जगह और मौजूदा गठबंधन में मज़बूत भूमिका के लिए बातचीत करनी चाहिए।

एक तीर से तीन शिकार कैसे?

बता दें कि तमिलनाडु में कांग्रेस मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी DMK की सहयोगी है। हाल के दिनों में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनातनी बढ़ी है। कांग्रेस 234 सदस्यों वाली विधानसभा में पहले 40 सीटें चाहती थीं लेकिन DMK ने उसे महज 32 सीटें देने के ही संकेत दिए हैं। इससे खिन्न पार्टी का एक धड़ा विजय की टीवीके के साथ गठबंधन करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध करता रहा है। दूसरी तरफ, बीजेपी AIADMK की अगुवाई वाले गठबंधन के लिए नई-नई रणनीति बना रहा है।

ऐसी सियासी परिस्थितियों में राहुल गांधी की हालिया पोस्ट एक तीर से तीन निशाने जैसा है। पहला तो उन्होंने विजय को उनकी फिल्म के मुद्दे पर समर्थन देकर उनका विश्वास जीतने की कोशिश की है, दूसरा ऐसा कर उन्होंने सहयोगी DMK पर दबाव बढ़ा दिया है कि उसके पास विजय एक विकल्प हो सकते हैं और तीसरा राहुल ने भाजपा पर करारा प्रहार किया है, और उसे तमिल संस्कृति का विरोधी बताकर उसके दक्षिणी विस्तार के मंसूबों को नाकाम करने की कोशिश की है।

तेलंगाना के कामारेड्डी में सड़क पर तेंदुआ!

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कामारेड्डी: तेलंगाना (Telangana) के कामारेड्डी जिले (Kamareddy District) में प्रकृति और मानव के बीच बढ़ते टकराव का एक रोमांचक और डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिले के मेंगारम (Mangaram) और कोट्टल वन क्षेत्र (Kottal Forest Area) के पास एक तेंदुए (Leopard) को मुख्य सड़क पर बेखौफ घूमते देखा गया. इस घटना ने न केवल राहगीरों के रोंगटे खड़े कर दिए, बल्कि वन विभाग की सुरक्षा तैयारियों पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं.

घटना उस समय की है जब एक कार सवार इस वन क्षेत्र से गुजर रहा था. अचानक सड़क के बीचों-बीच एक विशालकाय तेंदुए को देखकर ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाए. तेंदुए ने भागने के बजाय कुछ देर सड़क पर ही टहलना जारी रखा, जिसे वाहन के अंदर बैठे व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ इंसानों की मौजूदगी से जरा भी विचलित नहीं हुआ और अपनी शाही चाल में सड़क पार कर फिर से झाड़ियों में गायब हो गया.मेंगारम, कोट्टल और येलारेड्डी मंडल के आसपास के गांवों में भारी दहशत है. स्थानीय किसानों और चरवाहों का कहना है कि शाम ढलते ही अब वे खेतों में जाने से कतरा रहे हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों के करीब आने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे मवेशियों पर हमले का खतरा बढ़ गया है.

वन विभाग के अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. अधिकारियों का कहना है कि यह क्षेत्र तेंदुए का प्राकृतिक आवास है, इसलिए यात्रियों को इस मार्ग पर रात के समय वाहन नहीं रोकने और खिड़कियां बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. विभाग अब तेंदुए की आवाजाही पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाने की योजना बना रहा है.

Previous articleनेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने की धान खरीदी का समय बढ़ाने की मांग, सरकार पर साधा निशाना
Next articleझारखंड में मौसम का यू-टर्न: अगले 120 घंटे बेहद अहम, जानें आपके जिले में बारिश होगी या बढ़ेगी ठंड
News Desk

Poetry Book That Explores Pain Beyond Words

0

Absence’s Pain explores pain beyond words, offering readers a deeply reflective poetry experience. Written by Rejimon Christraj Thekkumpurathu, the anthology blends poetry with visual imagery and thoughtful commentary. Each of the 20 poems reveals a different facet of endurance and emotional survival. This book is perfect for readers who appreciate poetry with depth, meaning, and emotional honesty.

Absence’s Pain: An Anthology of Endurance — A Poetic Journey Through Loss, Hope, and the Human Spirit

Bilaspur, India — In a world where emotional depth is often overshadowed by speed and noise, a new poetry collection emerges as a quiet yet powerful companion for the soul. “Absence’s Pain: An Anthology of Endurance”, authored by Rejimon Christraj Thekkumpurathu, is a deeply moving collection of 20 heart-touching poems that explore pain not as an ending, but as a passage toward resilience and renewal.

Published by Crown Publishing, Bilaspur, this book belongs to the Poetry category and stands apart for its unique, immersive structure. Each poem is not presented as an isolated verse but as a complete thematic experience, thoughtfully designed to engage the reader on multiple levels.

A Distinctive Literary Format

Unlike conventional poetry collections, Absence’s Pain invites readers into an ongoing dialogue. Every poem is accompanied by:

  • A Visual Image that captures the emotional essence of the theme

  • A Preface that sets the emotional and philosophical context

  • The Poem, serving as the core artistic expression

  • Editor’s Analysis, offering literary insight and critical depth

  • Author’s Reflection, providing a personal window into the poet’s inner world

This layered approach allows readers not only to feel the poems but to understand their emotional and literary nuances.

Themes That Resonate Universally

The anthology traverses a wide spectrum of human emotions and experiences. Poems such as “The Plumage of Darkness” and “The Eternal Cry!” reflect raw vulnerability, while “Turns of Hope” and “The Rose Beyond Seasons” embody quiet resilience and renewal.
Family, nature, and inner conflict form the emotional backbone of the collection, with notable pieces like “My Mother,” “The Moon’s Reverie,” “Why Can’t I Remain?” and “The Shadow of Trials.” The sonnet “The Mat: A Sonnet of Endurance” stands as a symbolic reminder of strength found in humility and perseverance.

A Book for the Times We Live In

Absence’s Pain serves as a pause in a fast-paced world—a space to reflect, heal, and reconnect with one’s emotions. It speaks to those who have known loss, those searching for hope, and readers who value language that heals as much as it expresses.

As the title suggests, this is truly an anthology of endurance, affirming that while pain is inevitable, the human spirit’s capacity to endure, transform, and bloom again is boundless.

Book Details

  • Title: Absence’s Pain: An Anthology of Endurance

  • Author: Rejimon Christraj Thekkumpurathu

  • Publisher: Crown Publishing, Bilaspur

  • Category: Poetry

  • Price: ₹299

Available On

Absence’s Pain is more than a book—it is an emotional companion, reminding readers that even in absence, meaning can be found, and through pain, endurance is born.