टी20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान को लगा जोर का झटका, चोट के चलते स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब महज कुछ ही दिनों का समय रह गया है, ऐसे में अफगानिस्तान के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैच की टी20 सीरीज के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं। जी हां, ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार नवीन उल हक की चोट का तो अभी पता नहीं चला है, मगर यह पता चला है कि इस महीने के अंत में उनकी सर्जरी होनी है।नामिबिया को 42 गेंदों में 14.71 प्रति ओवर की औसत से 103 रन चाहिए |ICC ने सुधारी गलती, विराट कोहली की नंबर-1 वनडे रैंकिंग में हुआ बदलाव अफगानिस्तान की ओर से अधिकारिक तौर पर अभी तक नवीन उल हक के टूर्नामेंट से बाहर होने पर और उनके रिप्लेसमेंट पर कोई बयान नहीं आया है।बता दें, अफगानिस्तान के T20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में मिस्ट्री स्पिनर एएम गजनफर, बल्लेबाज एजाज अहमदजई और सीमर जिया उर रहमान शरीफी को शामिल किया था। जिया उर रहमान को नवीन उल की जगह वर्ल्ड कप स्क्वॉड में मौका मिलने के चांस अधिक है।नवीन उल हक ने 2024 में अफगानिस्तान के लिए आखिरी मैच खेला था। उसके बाद, उन्होंने 2025 में SA20 और फिर USA में मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में हिस्सा लिया, लेकिन कंधे की चोट के कारण एशिया कप 2025 से बाहर हो गए थे। उन्होंने पिछले साल ILT20 में वापसी की और MI एमिरेट्स (MIE) के लिए खेला, जो उनके आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच थे।अब एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट से नवीन उल हक का बाहर होना अफगानिस्तान के लिए तगड़ा झटका है।अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड- राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान।

मतगणना से पहले ही चुनाव आयोग पर संजय राउत के गंभीर आरोप

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

BMC Election Result Update: महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों की मतगणना अभी पूरी भी नहीं हुई है, लेकिन सियासी माहौल गरमा गया है। मुंबई में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग पर ही सवाल खड़े करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि चुनाव प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं, जो लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक हैं।

संजय राउत का आरोप है कि जहां-जहां शिवसेना (UBT) मजबूत स्थिति में थी, वहां हजारों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब पाए गए। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना (UBT), एमएनएस और कांग्रेस समर्थित क्षेत्रों में यह समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिली। राउत ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाना सीधे तौर पर मतदान के अधिकार का हनन है।

EVM खराबी और शिकायतों की अनदेखी का आरोप

शिवसेना (UBT) सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि कई वार्डों में ईवीएम मशीनों में खराबी आई, लेकिन शिकायतों के बावजूद चुनाव अधिकारियों ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका दावा है कि कुछ जगहों पर मतदाता किसी भी पार्टी को वोट दे रहे थे, लेकिन ईवीएम में वोट सिर्फ भाजपा के कमल निशान पर ही दर्ज हो रहा था।

आचार संहिता और पैसों के इस्तेमाल पर सवाल

संजय राउत ने कहा कि चुनाव के दौरान खुलेआम पैसा बांटा गया और सत्ता के दबाव में मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद नगर निगम अधिकारियों और भाजपा नेताओं की बैठकें हुईं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

अरमान-अभिरा के प्यार की होगी जीत, मेहर मित्तल को लगेगा 440 वॉट का झटका

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में अरमान और अभिरा की जीत होगी। दरअसल, 16 जनवरी 2026 को जारी किए गए प्रोमो के मुताबिक, अभिरा की बातें सुनने के बाद अरमान, मिस्टर मित्तल से मिलने जाता है। वह उन्हें लीगल पेपर्स और चेतावनी, दोनों देता है।

अरमान के बदलेंगे तेवर

अरमान, मिस्टर मित्तल से कहता है, ‘मेहर से कह दीजिएगा इन पेपर्स पर साइन कर दे मिस्टर मित्तल।’ मिस्टर मित्तल, अरमान के बदले तेवर नोटिस कर लेते हैं। वह अरमान से पूछते हैं, ‘किस चीज के पेपर्स हैं ये?’ अरमान उन्हें बताता है, ‘मैं रजत गुप्ता और मेहर मित्तल का केस री-ओपन करवा रहा हूं मिस्टर मित्तल। अभिरा को इस केस के जजमेंट पर डाउट है तो मैं उसकी बात को इग्नोर नहीं कर सकता।’

ये रिश्ता क्या कहलाता है का 8 जनवरी का एपिसोड

अरमान देगा चेतावनी

अरमान आगे कहता है, ‘अभिरा बिना वजह इतनी बड़ी बात कभी नहीं बोलेगी।’ इसके बाद अरमान, मिस्टर मित्तल को चेतावनी देता है। अरमान कहता है, ‘मेरे दोस्त कहते हैं कि मैं एक बहुत अच्छा वकील हूं। गुनहगारों काे नहीं बख्शता। मान लीजिए अभिरा का शक सही निकला तो मुझे भी अपने दोस्तों की बात का मान रखना पड़ेगा मिस्टर मित्तल।’ ये बात सुनकर मिस्टर मित्तल घबरा जाते हैं। वहीं मेहर का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच जाता है।

अब आगे क्या होगा?

अरमान की बातें सुनने के बाद मेहर, अभिरा और वाणी से बदला लेने की कोशिश करेगी। अब देखना ये होगा कि क्या अभिरा और वाणी, मेहर के वार से बच निकलेंगी या फिर घायल हो जाएंगी?

कौन हैं अमन मोखाड़े? जिसने सबसे तेज 1000 रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर सबको चौंकाया

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

अमन मोखाड़े के नाम की गूंज एक बार फिर तब सुनाई दी, जब इस बल्लेबाज ने कर्नायक के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में शतक ठोका। कर्नाटक से मिले 281 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मोखाड़े ने 122 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 138 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिलाया। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। अमन मोखाड़े ने अपनी 138 रनों की इस पारी के साथ लिस्ट ए क्रिकेट में 1000 रन पूरे किए और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। अमन मोखाड़े ने मात्र 16वीं पारी में लिस्ट-ए क्रिकेट में 1000 रन पूरे किए। यह किसी भी भारतीय द्वारा लिस्ट ए क्रिकेट में बनाए गए सबसे तेज 1000 रन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड देवदत्त पडिक्कल और अभिनव मुकुंद के नाम था, जिन्होंने 17-17 पारियों में यह कारनामा किया था।16 पारियों में 1000 लिस्ट ए रन बनाकर अमन मोखाड़े ने ग्रेम पॉलक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। साउथ अफ्रीका के इस पूर्व बल्लेबाज ने भी इतनी ही पारियों में 1000 लिस्ट ए रन बनाए थे।

कौन हैं अमन मोखाड़े?

अमन मोखाड़े का जन्म 16 जनवरी 2001 को हुआ था। अमन ने अपनी क्रिकेट की ट्रेनिंग मशहूर कोच ज्वाला सिंह से लिया हैय़ ये वही ज्वाला सिंह हैं जो जिन्होंने टीम इंडिया के स्टार यशस्वी जायसवाल को कोचिंग दी हैय़ टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ अमन लेग ब्रेक स्पिन बॉलिंग भी करते हैं। यह 24 साल का खिलाड़ी सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। 2022-23 में डेब्यू करने के बाद, इसी सीजन में वह किनारे से उठकर सुर्खियों में आया है। उसने 2025-26 रणजी ट्रॉफी के पहले लेग में सात पारियों में 96.16 की औसत से 577 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है।2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी वह विदर्भ के लीडिंग रन-स्कोरर थे, जिसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। मोखाडे विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में भी अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 9 पारियों में 97.62 की औसत से 781 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनके पांच शतक विजय हजारे ट्रॉफी के एक ही सीजन में किसी बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक हैं।

Previous articleटी20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान को लगा जोर का झटका, चोट के चलते स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
Next articleनजमुल पर कार्रवाई के बाद भी अड़े बांग्लादेशी क्रिकेटर, सार्वजनिक माफी की मांग, अधर में BPL
News Desk

गुरुग्राम में रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्ती, 2 दिन में 15 लोगों पर FIR

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

गुरुग्राम |गुरुग्राम में अब से रॉन्ग साइड ड्राइविंग महंगी पड़ सकती है। गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार तक शहर के अलग-अलग इलाकों में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के आरोप में कम से कम 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गाड़ियां जब्त की गई हैं।हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के नथूपुर के रहने वाले 37 साल के अनिल राय को बुधवार को सेक्टर 98 के पास गुरुग्राम-पटौदी रोड पर एक पुलिस पेट्रोल टीम ने पकड़ा।पुलिस के मुताबिक, अनिल राय महाराष्ट्र के रजिस्ट्रेशन नंबर वाला एक ट्रेलर ट्रक रॉन्ग साइड में चला रहा था, तभी पेट्रोलिंग टीम ने उसे देखा। पुलिस टीम ने ट्रक को रोका और सेक्टर 10 थाने में अनिल राय के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 125 (दूसरों की जान या पर्सनल सेफ्टी को खतरे में डालने वाला काम) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (खतरनाक ड्राइविंग) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।वहीं, पुलिस की एक और पेट्रोलिंग टीम ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले 35 साल के मुकुंदलाल अय्यर को सेक्टर 37D में रामप्रस्था सिटी सोसाइटी के मेन गेट पर पकड़ा। वह अपनी हुंडई क्रेटा में द्वारका एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार से जा रहा था। उसकी गाड़ी की नंबर प्लेट पर झारखंड का रजिस्ट्रेशन नंबर था।

क्या बोले गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप तुरान ने बताया कि उसे भी सेक्टर 10 पुलिस स्टेशन ले जाया गया और बीएनएस की धारा 125 और 281 के तहत उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच में शामिल किया गया।

गुरुग्राम पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 73 फ्लैट मालिकों के खिलाफ दर्ज किया मामला

उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में, कारें ले जाने वाले ट्रेलर ट्रक और क्रेटा गाड़ी को जरूरी कागजात के साथ पुलिस ने जब्त कर लिया। इन्हें तभी छोड़ा जाएगा जब मालिक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर लेगा या कोर्ट का आदेश होगा। सभी मामलों में दोषियों के खिलाफ कोर्ट में ट्रायल शुरू करने के लिए चार्जशीट दायर की जाएगी।

कमिश्नर के आदेश पर शुरू हुआ ऐक्शन

संदीप तुरान ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के 2 जनवरी के फैसले के अनुसार, मंगलवार से रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।उन्होंने कहा, “मंगलवार से ईस्ट जोन में एक एफआईआर, वेस्ट जोन में 7, साउथ जोन में एक और मानेसर जोन में 6 और एफआईआर दर्ज की गई हैं।”पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक यात्री ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते और रॉन्ग साइड या खतरनाक ड्राइविंग से नहीं बचते हैं।

पंद्रह दिनो में ही धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म का हुआ बुरा हाल, बजट

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म को क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। हर कोई ‘इक्कीस’ में धर्मेंद्र को आखिरी बार भावुक हो उठा। मूवी में धर्मेंद्र के साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और सिमर भाटिया जैसे कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता। ‘इक्कीस’ मूवी 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘इक्कीस’ के रिलीज को 15 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के गुरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया…

बजट निकालना हुआ मुश्किल

निर्देशक श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी ‘इक्कीस’ सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर बनी है, जो साल 1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में शहीद हो गए थे। ‘इक्कीस’ का सामना रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, ‘अवतार 3’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जैसी फिल्मों से हुआ। वहीं, प्रभास की ‘द राजा साब’ भी रिलीज हो गई है। ‘इक्कीस’ ने 7 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। ऐसे में अब ‘इक्कीस’ के गुरुवार के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘इक्कीस’ ने 15वें दिन खबर लिखने तक 0.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये आंकड़े काफी निराश करने वाले हैं। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 30.57 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें ‘इक्कीस’ का कलेक्शन

ओपनिंग डे 1-    7 करोड़ रुपये
फर्स्ट वीक    25.5 करोड़ रुपये
डे 9    0.85 करोड़ रुपये
डे 10    1.15 करोड़ रुपये
डे 11    1.3 करोड़ रुपये
डे 12    0.4 करोड़ रुपये
डे 13    0.42 करोड़ रुपये
डे 14    0.52 करोड़ रुपये
डे 15    0.43 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन    30.57 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)v

Previous articleअरमान-अभिरा के प्यार की होगी जीत, मेहर मित्तल को लगेगा 440 वॉट का झटका
Next articleविद्या पर भड़केंगी दादी-सा, अभिरा से पूछेंगी सवाल, मेहर बनाएगी खतरनाक प्लान
News Desk

VB-G RAM G पर कांग्रेस छेड़ने जा रही बड़ी लड़ाई; कहा-“ग्रामीण भारत के साथ बड़ा अन्याय”

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

khadge rahul gandhiनई दिल्‍ली। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में MGNREGA (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) का नाम बदलकर विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) अधिनियम, 2025 कर दिया गया है। देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने इसका विरोध किया है। अब कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने MGNREGA योजना को खत्म करने को संवैधानिक और कानूनी रूप से चुनौती देने का फैसला किया है। राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि इस मुद्दे को जनता की अदालत में ले जाया जाएगा।

 

कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने गुरुवार (15 जनवरी) को दो टूक कहा कि राज्य सरकार MGNREGA योजना को खत्म करने को संवैधानिक और कानूनी रूप से चुनौती देगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर 22 जनवरी से राज्य विधानसभा का संयुक्त सत्र बुलाया गया है, जिसमें मनरेगा को हटाकर लागू किए गए नए कानून VB-G RAM G Act, 2025 पर विशेष चर्चा होगी।

 

“ग्रामीण भारत के साथ बड़ा अन्याय”
प्रियंक खड़गे ने कहा, “मनरेगा को खत्म करना ग्रामीण इलाकों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। हमने दो दिन का विशेष सत्र इसी मुद्दे पर बुलाया है। हमने जनता के सामने साफ किया है कि नए कानून और मनरेगा में क्या फर्क है और इसका सामाजिक व आर्थिक असर क्या होगा। हम इस फैसले को संविधान, कानून और जनता—तीनों के सामने चुनौती देंगे।”

केंद्र के फैसले पर कांग्रेस का तीखा हमला

इससे पहले कर्नाटक सरकार के मंत्री एच.के. पाटिल ने भी केंद्र के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘तानाशाही भरा और क्रूर निर्णय बताया था। उन्होंने कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण लोगों को काम का अधिकार दिया था, जिसे अब छीन लिया गया है। पाटिल ने कहा, “मनरेगा ग्रामीण मज़दूरों और कृषि श्रमिकों के लिए जीवनरेखा थी। केंद्र सरकार ने यह अधिकार उनसे छीन लिया है।”

देशभर में कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ’ आंदोलन

मनरेगा को हटाने के विरोध में कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ’ नाम से तीन चरणों वाला राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर रोजगार गारंटी योजना को केंद्रीकृत करने और मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाया। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” नाम से एक व्यवस्थित अभियान को मंजूरी दी है।

आंदोलन का कार्यक्रम:
उन्होंने कहा, “पहला चरण 8 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालयों में पूरे दिन की तैयारी बैठक के साथ शुरू होगा।” वेणुगोपाल ने आगे कहा, “10 जनवरी को जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस होंगी, जिसके बाद 11 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर महात्मा गांधी और बीआर अंबेडकर की मूर्तियों के पास एक दिन का उपवास रखा जाएगा।” पार्टी के अनुसार, अभियान का दूसरा चरण 12 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा। वेणुगोपाल ने कहा, “सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तर पर चौपाल आयोजित की जाएंगी, और कांग्रेस अध्यक्ष का एक पत्र पहुंचाया जाएगा।”

मनरेगा पर सियासत गरम

उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर नुक्कड़ सभाएं और पैम्फलेट बांटने की भी योजना है। उन्होंने कहा, “30 जनवरी को शहीद दिवस पर, पार्टी मनरेगा मजदूरों के साथ वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरना देगी।” वेणुगोपाल ने कहा, “तीसरा चरण 31 जनवरी को जिला स्तर पर डीसी और डीएम कार्यालयों में मनरेगा बचाओ धरने के साथ शुरू होगा और 6 फरवरी तक चलेगा।” उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद 7 फरवरी से 15 फरवरी तक विधानसभा भवनों का राज्य स्तरीय घेराव किया जाएगा और 16 फरवरी से 25 फरवरी के बीच देश भर में चार आंचलिक AICC रैलियां होंगी।” यानी मनरेगा को लेकर अब केंद्र और कांग्रेस शासित राज्यों के बीच टकराव तेज़ हो गया है। कर्नाटक सरकार का कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ एक योजना की नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के अधिकारों की है।

नजमुल पर कार्रवाई के बाद भी अड़े बांग्लादेशी क्रिकेटर, सार्वजनिक माफी की मांग, अधर में BPL

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर नजमुल इस्लाम की अपमानजनक टिप्पणियों से आक्रोशित बांग्लादेशी क्रिकेटरों के बागी तेवर अभी शांत नहीं हुए हैं। बीसीबी ने नजमुल को अपनी वित्त समिति के प्रमुख से हटा दिया है, इसके बाद भी क्रिकेटर संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने दो टूक कहा है कि नजमुल इस्लाम के सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के बाद ही वे क्रिकेट के मैदान में उतरेंगे। खिलाड़ियों के इस रुख से बांग्लादेश प्रीमियर लीग अधर में लटक गया है। गुरुवार को उसके दो मैच क्रिकेटरों के बहिष्कार की वजह से स्थगित किए गए थे। नजमुल बीसीबी की फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन पद से तो हटा दिए गए हैं लेकिन बोर्ड डायरेक्टर के पद पर अभी भी बने हुए हैं। हालांकि क्रिकेटरों के तेवरों के देखते हुए बीसीबी उन्हें डायरेक्टर पद से भी हटा सकता है।द क्रिकेटर्स वेल्फेयर असोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) ने गुरुवार को कहा कि खिलाड़ी शुक्रवार से क्रिकेट के मैदान पर लौट सकते हैं बशर्ते कि बीसीबी डायरेक्टर एम नजमुल सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे और उन्हें इस पद से भी हटाए जाने की प्रक्रिया तेज की जाए।

बीसीबी के डायरेक्टर बने हुए हैं नजमुल

खिलाड़ियों और जनता के दबाव में बीसीबी को कार्रवाई करनी पड़ी और नजमुल को बोर्ड की वित्त समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। नजमुल हालांकि बोर्ड के निदेशक बने हुए हैं और अनुशासनात्मक कारणों से उन्हें इस पद से हटाया जा सकता है।बीसीबी ने बयान में कहा, ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यह सूचित करना चाहता है कि हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा के बाद और संगठन के सर्वोत्तम हित में बीसीबी अध्यक्ष ने नजमुल इस्लाम को वित्त समिति के अध्यक्ष के रूप में उनकी जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त करने का फैसला किया है।’इसमें आगे कहा गया, ‘अगले आदेश तक बीसीबी अध्यक्ष वित्त समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष का पद संभालेंगे। बीसीबी दोहराता है कि क्रिकेटरों के हित उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। बोर्ड अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सभी खिलाड़ियों के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’

नजमुल के किस बयान पर बरपा है हंगामा?

यह हंगामा तब शुरू हुआ जब नजमुल ने ‘सुरक्षा चिंताओं’ के कारण अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत जाने से बांग्लादेश के इनकार को दोहराते हुए देश के टूर्नामेंट से हटने पर खिलाड़ियों की पारिश्रमिक से जुड़ी चिंताओं को खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मुआवजा नहीं दिया जाएगा क्योंकि उन्होंने अब तक मिले समर्थन को सही साबित नहीं किया है और एक भी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) प्रतियोगिता नहीं जीत पाए हैं। इस बयान से काफी हंगामा हुआ और सीडब्ल्यूएबी ने उन्हें तुरंत हटाने की मांग की।

बीसीबी ने नजमुल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।

डैमेज कंट्रोल में जुटा बीसीबी

बीसीबी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के एक सदस्य द्वारा हाल ही में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर अपना खेद फिर दोहराता है। बीसीबी इन टिप्पणियों से हुई चिंता को स्वीकार करता है और पेशेवरपन, क्रिकेटरों के प्रति सम्मान और क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने वाले मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।’विज्ञप्ति के अनुसार, ‘बोर्ड ने संबंधित बोर्ड सदस्य के खिलाफ पहले ही औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और संबंधित व्यक्ति को 48 घंटे के भीतर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया गया है।’बांग्लादेश टी20 विश्व कप के लिए भारत जाने से इनकार कर रहा है और सुरक्षा चिंताओं का हवाला दे रहा है क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर कर दिया गया था। मुस्तफिजुर को बाहर करने के लिए ‘चारों ओर की घटनाओं’ का हवाला दिया गया।बीसीबी अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ बातचीत कर रहा है जिससे कि कोई रास्ता निकाला जा सके क्योंकि वैश्विक संचालन संस्था ने भारत में बांग्लादेश के चार मैच को श्रीलंका में स्थानांतरित करने में अनिच्छा जताई है।

नजमुल ने तमीम इकबाल को ‘भारत का एजेंट’ भी कहा था

नजमुल ने इससे पहले पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को ‘भारत का एजेंट’ बताया था जब उन्होंने भारत के साथ गतिरोध को संयम से संभालने की बात कही थी और चेतावनी दी थी कि आज लिए गए फैसलों का असर 10 साल तक दिखेगा।बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर संघ (सीडब्ल्यूएबी) ने नजमुल के बयान की निंदा की थी।बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने भी व्यावहारिक रवैया अपनाने की अपील की थी और यह भी बताया था कि मौजूदा हालात की वजह से खिलाड़ी बहुत अधिक तनाव में हैं।सीडब्ल्यूएबी अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने नजमुल के खिलाफ कार्रवाई होने से पहले कहा, ‘हम बीसीबी ​​के साथ कई मुद्दों पर बात कर रहे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। अब हम निराश हैं। क्रिकेटर सम्मान के लिए खेल रहे हैं। हमने उनसे माफी मांगने को कहा लेकिन वह और अधिक अड़ियल हो गए। वह ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकते।’उन्होंने कहा, ‘वे महिला टीम के मामलों को सुलझाने में बहुत अधिक समय ले रहे हैं। बीपीएल में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में बिना सबूत के नौ खिलाड़ियों को बीपीएल से बाहर कर दिया गया। महिला खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं भी कम हैं।’

आर-पार के मूड में बांग्लादेशी क्रिकेटर

सीनियर ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने कहा, ‘हम हमेशा कहते हैं कि क्रिकेट बोर्ड हमारा अभिभावक है लेकिन उनमें से किसी एक का ऐसी बात कहना बेहद निराशाजनक है। क्रिकेट बोर्ड आईसीसी और प्रायोजक के पैसे से चलता है। हम सबसे अधिक 25-30 प्रतिशत कर देते हैं।’शंटो और मौजूदा टी20 कप्तान लिटन दास ने भी इस विवादास्पद मुद्दे पर अपना नजरिया रखा।लिटन ने कहा, ‘एक खिलाड़ी के तौर पर, चाहे वह पुरुष हो या महिला, उन्हें बेहतर भुगतान होना चाहिए। हमारे पास अच्छा पैसा है और बीसीबी को इसका सही इस्तेमाल करना चाहिए।’उन्होंने कहा, ‘हम हमेशा लैंगिक समानता की बात करते हैं और महिलाओं को सुरक्षित महसूस करना चाहिए। मुझे लगता है कि यह मामला जल्द से जल्द सुलझ जाना चाहिए था लेकिन तारीखें बस आगे बढ़ती जा रही हैं।’शंटो ने कहा, ‘महिला टीम ने भी कुछ बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। हम इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाना चाहते हैं।’

2 दिन में 6 लोगों की मौत, आई 805 इमरजेंसी कॉल…जिंदगी की डोर काट रहा पतंग का मांझा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: गुजरात (Gujarat) में पतंग उत्सव की मस्ती के बीच दो दिन (14-15 जनवरी) को मांझे की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. कई शहरों में मांझे की वजह से लोगों के घायल होने की घटनाएं हुईं. अब तक 805 इमरजेंसी कॉल दर्ज की गई हैं. हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल इमरजेंसी मामलों में कमी आई है.

गुजरात में एक बार फिर पतंग का मांझा मौत का मांझा बनकर सामने आया. मकर संक्रांति के दिन सूरत में मांझे की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं भरूच के जंबूसर के पिलुदरा गांव में पतंग के मांझे से गला कटने से एक युवक की मौत हो गई. बाइक से जा रहे युवक की गर्दन मांझे से कट गई. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

 

मांझे से गला कटने से नाबालिग की मौत
दूसरी ओर, अरावली में पतंग की डोर से गला गला कटने से एक नाबालिग की मौत हो गई. बयाड के चोइला गांव में मोपेड चला रहे 17 साल के तीर्थ नाम के एक लड़के का मांझे से गला कट गया. लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बाइक से जा रहे पिता-पुत्र घायल
वहीं पंचमहल में दवाड़ा के पास भी एक बाइक सवार पतंग के मांझे की वजह से घायल हो गया. घर से हलोल जा रहा एक युवक चेहरे पर मांझा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे हलोल और बाद में वडोदरा रेफर कर दिया गया. दूसरी ओर, नवसारी में गणदेवी रोड पर भी एक बाइक सवार का एक्सीडेंट हो गया. पिता और बेटा बाइक से गुजर रहे थे, तभि मांझे की चपेट में आ गए, जिससे पिता के नाक और कान पर गहरा कट लग गया.

सूरत में मांझे ने ले ली 4 की जान
उत्तरायण (मकर संक्रांति) का त्योहार कई परिवारों में मातम लेकर आया है. सूरत में पतंग की डोर की वजह से हुए अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की जान चली गई. सूरत में एक परिवार के पति, पत्नी और बेटी की पुल से गिरने से मौत हो गई, जबकि एक युवक की गर्दन में डोर फंसने से मौत हो गई.

पतंग की डोर फंसने से पुल के नीचे गिरी बाइक
सूरत में वेड रोड और अडाजन को जोड़ने वाले पुल पर एक चौंकाने वाला हादसा हुआ. 35 साल के रेहान अपनी पत्नी और 7 साल की बेटी आयशा के साथ सुभाष गार्डन से लौट रहे थे. पतंग की डोर फंसने से रेहान का बैलेंस बिगड़ गया. बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद तीनों सदस्य पुल से नीचे गिर गए. इस भयानक हादसे में रेहान और मासूम आयशा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी रेहाना नीचे खड़े रिक्शे पर गिर गईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

सूरत के वेसू इलाके में भी मांझे की वजह से एक भयानक हादसा हुआ. लाल घोड़ा इलाके में एक 23 साल का युवक अपनी मोपेड से गुजर रहा था, तभी पतंग की डोर उसके गले में फंस गई. गंभीर चोटों और ज्यादा खून बहने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

विद्या पर भड़केंगी दादी-सा, अभिरा से पूछेंगी सवाल, मेहर बनाएगी खतरनाक प्लान

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 16 जनवरी के एपिसोड में अरमान, अभिरा से नाराज हो जाता है। अरमान, अभिरा को अपनी डिग्री दिखाता है और कहता है कि तुम्हे मेरी काबिलियत पर शिकायत है न तो ये देखा। अरमान, अभिरा को कुछ बोलने का मौका ही नहीं देता है। अभिरा भड़क जाती है। अभिरा चिल्लाती है और अरमान को बताती है कि मेहर गुनहगार है।‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 16 जनवरी के एपिसोड में अरमान, अभिरा से नाराज हो जाता है। अरमान, अभिरा को अपनी डिग्री दिखाता है और कहता है कि तुम्हे मेरी काबिलियत पर शिकायत है न तो ये देखा। अरमान, अभिरा को कुछ बोलने का मौका ही नहीं देता है। अभिरा भड़क जाती है। अभिरा चिल्लाती है और अरमान को बताती है कि मेहर गुनहगार है।

विद्या का सच

वहीं दूसरी तरफ, विद्या, वाणी पर अपना गुस्सा निकालती है। विद्या, वाणी से पूछती है, ‘तुम मायरा से जलती हो?’ विद्या की रवैया देख दादी-सा को शक होता है। दादी-सा गुस्से में विद्या से पूछती हैं, ‘तुम्हे पहले से ही वाणी का सच पता था न?’ विद्या डर जाती है और अपना सिर हिलाकर ‘हां’ कहती है। दादी-सा, विद्या पर अपना गुस्सा निकालती हैं और फिर अरमान-अभिरा के पास जाती हैं।

अभिरा से सवाल करेंगी दादी-सा

दादी-सा, अभिरा से सवाल करती हैं। अभिरा, दादी-सा को बताती है कि वाणी की मां ने मरते वक्त उसे सारी बातें बताई थीं। दादी-सा, अभिरा की बात नहीं मानती हैं। दादी-सा कहती हैं कि वाणी के भविष्य को सुधारने के लिए उसकी मां ने मरते वक्त भी झूठ कहा है ये रिश्ता क्या कहलाता है अरमान-अभिरा के प्यार की होगी जीत, मेहर मित्तल को लगेगा 440 वॉट का झटकाये भी पढ़ें:‘द 50’ के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम आया सामने, 1 फरवरी से होगा शुरू

मेहर का प्लान

वहीं अरमान टूट जाता है। अरमान अपने आपको बाथरूम में बंद कर लेता है। एक तरफ, मेहर अपने पिता से कहती है कि अगर जेल जाने की नौबत आएगी तो वो अभिरा और वाणी की जान लेने के बाद जेल जाएगी। दूसरी तरफ, अरमान को अभिरा की बातें सही लगने लगती हैं। अरमान सोचता है कि अभिरा को लोगों की परख है। अगर वो ये सब कह रही है तो कोई बात जरूर होगी।