विश्वविद्यालय एक खेल को अपनाएं, खिलाड़ियों की नर्सरी बनें: सीएम योगी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

गोरखपुर |मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का आह्वान किया है कि वे किसी एक खेल को गोद लेकर उससे जुड़ी प्रतिभाओं को तराशें। खेल के जरिये स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कराकर अनुशासन और खेल भावना को मजबूत करने में योगदान दें। सीएम योगी शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ाने से युवा नशे से दूर रहेंगे, तमाम विकृतियों से बचे रहेंगे। युवा खेलेगा तो खिलेगा, और यही युवा देश को आगे बढ़ाने में, 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में योगदान देगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने खेलों के माध्यम से भी विकसित भारत बनाने के अभियान में भरपूर प्रयास किए हैं। प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेरठ में बन चुकी है। मेरठ में हर प्रकार के स्पोर्ट्स आइटम बन रहे हैं और इसे सरकार ने ओडीओपी में शामिल किया है।सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विगत 11 वर्षों में देश में एक नई खेल संस्कृति ने जन्म लिया है। 2014 के पहले खेल की गतिविधियां और प्रतियोगिताएं सरकार के एजेंडे का हिस्सा नहीं होती थीं। खेल और खिलाड़ियों की उपेक्षा होती थी। अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर न होने से खिलाड़ी खेल से पलायन करने को विवश होते थे। कुंठित, हताश और निराश रहते थे। जबकि 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खेल और खिलाड़ियों का प्रोत्साहन देखते ही बनता है। पीएम मोदी ने खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेल प्रतियोगिता जैसे अभियानों से स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र की प्रेरणा दी है। गांव-गांव तक खेल प्रतिभाओं को मंच दिया है। प्रधानमंत्री स्वयं विभिन्न खेलों में देश की विजेता टीमों के खिलाड़ियों के साथ बैठते हैं, प्रतियोगिता से पहले भी उनका हौसला बढ़ाते हैं।

स्वस्थ शरीर से ही प्राप्त होंगे जीवन के सभी साधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की प्राचीन परंपरा ने खेलकूद को सदैव महत्व दिया है। भारत की ऋषि परंपरा के उद्घोष ‘शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्’ का उद्धरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा जीवन के जितने भी साधन हैं, उन्हें स्वस्थ शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है। शरीर स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद की गतिविधियों से जुड़ना होगा। नियम, संयम और अनुशासन से शरीर पर ध्यान देना होगा। स्वस्थ शरीर से ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि खेलकूद को तमाम परिवारों ने जीवन का हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में बेटे-बेटी में भेदभाव नहीं है। आज बच्चा (बेटा या बेटी) खेल में रुचि दिखाता है, तो अभिभावक प्रोत्साहित करते हैं, उसके अनुरूप संसाधन की व्यवस्था करते हैं।

यूपी ने बढ़ाया खेल इंफ्रास्ट्रक्चर

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाया गया है। प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान व ओपन जिम, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम, जिला स्तर पर स्टेडियम बनाने के कार्य युद्धस्तर पर आगे बढ़े हैं। खेल गतिविधियां अनौपचारिक न रहें, बल्कि दिनचर्या का हिस्सा बनें, इसके लिए सरकार ने 96000 से अधिक युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट वितरित की हैं।

500 से अधिक खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी

खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सरकार की तत्परता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि ओलंपिक में प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ी को सरकार 10 लाख रुपये देती है। ओलंपिक एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये का पुरस्कार और क्लास वन जॉब देने की व्यवस्था बनाई गई है। ओलंपिक की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले यूपी के खिलाड़ी को 3 करोड़ और एकल स्पर्धा में रजत पदक विजेता को भी 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। ऐसे ही ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता सहित एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को भी नकद पुरस्कार दिए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अब तक 500 से अधिक पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी दे चुकी है। खिलाड़ियों को डिप्टी एसपी, तहसीलदार और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी के पद पर भी नियुक्त किया गया है।

कॉमनवेल्थ और ओलंपिक के अनुरूप करें तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स गुजरात में होंगे। हर राज्य और खिलाड़ियों को इसके अनुरूप खुद को तैयार करना होगा। भारत 2036 के ओलंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए भी आवेदन कर रहा है। कॉमनवेल्थ और ओलंपिक में अधिक पदक जीतने की तैयारी अभी से करनी होगी।

गुरु गोरक्षनाथ की धरा पर किया खिलाड़ियों का अभिनंदन

अपने संबोधन में सीएम योगी ने प्रदेश सहित देश के 14 राज्यों से आईं बास्केटबाल की महिला खिलाड़ियों का गुरु गोरखनाथ की पावन साधनास्थली पर स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने गोरखपुर को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से समृद्ध धरा बताने के साथ आजादी के आंदोलन में चौरीचौरा की घटना, वैदिक साहित्य के विश्व में सबसे बड़े प्रकाशन केंद्र ‘गीता प्रेस’ की महत्ता बताई। साथ ही अमर सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल तथा बंधु सिंह से इस जिले के किसी न किसी रूप में जुड़ाव का उल्लेख करते हुए गोरखपुर को महान उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की कर्मभूमि बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर अनेक विभूतियों की पावन धरा है। मंचीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गोरखपुर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की खेल विवरणिका का विमोचन भी किया।

गुब्बारे उड़ाकर व बास्केटबॉल कोर्ट में बॉल उछाल कर किया उद्घाटन

मंचीय कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुब्बारे उड़ाकर तथा बास्केटबॉल कोर्ट में फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं भी बास्केटबॉल कोर्ट में बॉल उछाली। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर विश्वविद्यालय और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ की खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। मंचीय कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद सीएम योगी ने फर्स्ट हाफ का मैच देखा और ताली बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

हनी सिंह ने मांगी अपनी गलती की माफी, बताया क्यों की थी सबके सामने अश्लील बात

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

हनी सिंह का हाल ही में दिल्ली के एक इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिस पर वह दिल्ली की ठंड को लेकर एक ऐसा गंदा स्टेटमेंट देते हैं जिससे सबको काफी गुस्सा आया। हनी सिंह को काफी ट्रोल किया जा रहा था और इन सबके बाद अब सिंगर ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है।

हनी सिंह ने बताया क्यों दिया वो स्टेटमेंट

गुरुवार को हनी सिंह ने माफी का वीडियो शेयर किया है। वह बोले, ‘मैं सिर्फ शो में गेस्ट था और इस कॉन्सर्ट से 2 दिन पहले मैं एक गायनेकोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट से मिला था। मैंने जब उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि कैसे यंग जनरेशन जो है वो सेक्शुअली ट्रांसमिटेड बीमारियों से गुजर रही है। कई लोग अनसेफ सेक्स करते हैं। मैं फिर शो में गया और जब मैंने जेन जी ऑडियंस देखी तो मैंने सोचा उन्हें उनके स्टाइल में समझाऊं कि कॉन्डम का इस्तेमाल करें।’

सबसे मांगी माफी

उन्होंने आगे कहा, ‘जिस तरह की भाषा और कंटेंट को जेन जी देखते हैं, मैंने सोचा उसी भाषा में उन्हें समझाऊं जिससे वे अच्छे से समझ सकें। लेकिन कुछ को मेरी भाषा अच्छी नहीं लगी तो जिनको मेरी भाषा सही नहीं लगी उनसे मैं माफी मांगता हूं। मैं दोबारा ऐसी गलती नहीं करूंगा और अपनी भाषा में कंट्रोल रखूंगा। इसके अलावा मैं इस बात का भी ध्यान रखूंगा कि कैसे इन चीजों को एडिट करके भी आगे फॉर्वर्ड किया जा सकता है गलत तरीके से। खैर मैं सबसे माफी मांगता हूं।’

लोगों के रिएक्शन

हनी के इस पोस्ट पर उनके फैंस उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि आपने माफी मांग ली, अच्छा किया। बहुत कम ऐसा कर पाते हैं। एक ने लिखा कि आप चिंता मत करो पाजी, आपकी यो यो फैमिली आपके साथ है। एक ने लिखा कि अच्छे इंसान वही होते हैं जो गलती पर माफी मांग लेते हैं।

हनी सिंह ने दिल्ली के कॉन्सर्ट में कही ऐसी गंदी बात कि हो गया बवाल

क्या बोले थे हनी सिंह

हनी सिंह ने कहा था कि दिल्ली में इतनी ठंड है कि ऐसे में कार में से…स करने में मजा आता है।

BJP+ को स्पष्ट बहुमत, 121 सीटों पर बढ़त

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई।  बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को संपन्न हुए और नतीजे आज यानी 16 को घोषित किए जा रहे हैं, जिसके लिए रुझान सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा बीएमसी समेत कई नगरपालिकाओं में आगे चल रही है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे भाजपा मुख्यालय का दौरा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज दोपहर 3:30 बजे भाजपा मुख्यालय का दौरा करेंगे। यह दौरा बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए किया जा रहा है।

शुरुआती नतीजों में भाजपा के दो और जीत

मुंबई में बीएमसी चुनाव 2026 के शुरुआती नतीजे सामने आए हैं। वार्ड नंबर 10 से भाजपा के जितेन्द्र पटेल को विजेता घोषित किया गया। वार्ड नंबर 3 से भाजपा नेता प्रवीन डरेकर के भाई, प्रकाश डरेकर ने जीत हासिल की। बीएमसी में कुल 227 सीटों के लिए मतगणना जारी है और बाकी वार्डों के नतीजे आने में अभी समय लगेगा।

शिंदे गुट की यामिनी जाधव ने वॉर्ड 209 से जीत दर्ज की

मुंबई में जारी मतगणना के बीच पूर्व विधायक यामिनी जाधव ने बीएमसी के वॉर्ड नंबर 209 से जीत हासिल की है। वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की उम्मीदवार थीं और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया। इस जीत से मुंबई नगर निगम में शिंदे गुट की शिवसेना की स्थिति मजबूत हुई है, खासकर दक्षिण मुंबई के अहम इलाकों में। मतगणना जारी है और हर वॉर्ड के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही बीएमसी पर नियंत्रण की लड़ाई और तेज हो गई है।

छत्रपति संभाजीनगर में भी भाजपा को बढ़त

छत्रपति संभाजीनगर की 115 सीटें पर हुए मतदान के बाद आज सामने आए रुझानों में भाजपा+ 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना (यूबीटी)+ 10, कांग्रेस+ 3, एनसीपी+ 2 और अन्य 14 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

नासिक में बराबरी की टक्कर

हालांकि नासिक में मुकाबला कुछ हद तक बराबरी का दिख रहा है। भाजपा+ 12, शिवसेना (यूबीटी)+ 9, एनसीपी+ 11 और अन्य 4 सीटों पर आगे हैं।

नागपुर में भाजपा को मजबूत बढ़त

अब तक के रुझानों में नागपुर में भी भाजपा का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। यहां भाजपा गठबंधन 106 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस+ 29 सीटों, शिवसेना (यूबीटी)+ 1, एनसीपी+ 2 और अन्य 5 सीटों पर आगे हैं।

ठाणे में किसका बोल बाला?

ठाणे में भाजपा गठबंधन 29 सीटों पर आगे है। शिवसेना (यूबीटी)+ 5, एनसीपी+ 4 और अन्य 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

पुणे की 65 सीटों पर भाजपा को बढ़त

पुणे में भाजपा गठबंधन 92 सीटों पर आगे है। कांग्रेस+ 4 और एनसीपी+ 8 सीटों पर आगे हैं, जबकि शिवसेना (यूबीटी)+ का अब तक खाता नहीं खुला है।

मुंबई से नागपुर तक भाजपा गठबंधन की मजबूत बढ़त

महाराष्ट्र की प्रमुख महानगरपालिकाओं में चुनावी रुझान सामने आ चुके हैं। इन शुरुआती आंकड़ों में भाजपा और उसके सहयोगी दल (भाजपा+) कई शहरों में साफ बढ़त बनाए हुए हैं।मुंबई महानगरपालिका में भाजपा+ 121 सीटों पर आगे चल रही है। शिवसेना (यूबीटी)+ 67 सीटों पर, कांग्रेस+ 10, एनसीपी+ 2 और अन्य 24 सीटों पर आगे हैं।

इन शहरों में कौन आगे? कौन पीछे?

मुंबई: भाजपा आगे

पुणे: भाजपा आगे

कल्याण-डोंबिवली: शिंदे गुट की शिवसेना आगे

ठाणे: शिंदे गुट की शिवसेना आगे

नवी मुंबई: भाजपा आगे

मीरा-भायंदर: भाजपा आगे

उल्हासनगर: भाजपा आगे

वसई-विरार: भाजपा आगे

भिवंडी: कांग्रेस आगे

पनवेल: भाजपा आगे

नागपुर: भाजपा आगे

पिंपरी-चिंचवड़: भाजपा आगे

नासिक: भाजपा आगे

छत्रपति संभाजी नगर: भाजपा आगे

कोल्हापुर: कांग्रेस आगे

सांगली-मिरज-कुपवाड़: भाजपा आगे

सोलापुर: भाजपा आगे

मालेगांव: शिंदे गुट की शिवसेना आगे

अहिल्यानगर: एनसीपी (अजित पवार गुट) आगे

जलगांव: भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना आगे

धुले: भाजपा आगे

इचलकरंजी: भाजपा आगे

नांदेड़: भाजपा आगे

परभणी: मतगणना जारी

जालना: भाजपा आगे

लातूर: कांग्रेस आगे

अमरावती: भाजपा आगे, कांग्रेस से कड़ा मुकाबला

अकोला: भाजपा आगे

चंद्रपुर: कांग्रेस आगे

‘रिटायर्ड आउट’ के अपमान से ‘मैच विनर’ बनने तक, हरलीन देओल ने 24 घंटे में यूं बदली तस्वीर

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

WPL 2026: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के इस सीजन में एक नई बहस छिड़ गई है—क्या किसी जमे हुए बल्लेबाज को ‘रिटायर्ड आउट’ करना सही है? यूपी वॉरियर्स की हरलीन देओल को कोच अभिषेक नायर ने रिटार्यड आउट कर दिया था. बाहर किए जाने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने एक ऐसी पारी खेली जिसने न केवल उनकी टीम को पहली जीत दिलाई, बल्कि पिछले 24 घंटों से चल रहे विवाद को भी खत्म कर दिया.

जब कोच के फैसले ने किया हैरान
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले हरलीन 36 गेंदों पर 47 रन बनाकर खेल रही थीं. पिच थोड़ी धीमी थी और बड़े शॉट लगाना आसान नहीं था. तभी 17वें ओवर के अंत में कोच अभिषेक नायर ने हाथ उठाकर हरलीन को वापस बुला लिया. इस पर हरलीन भी हैरान थीं. उन्होंने क्रीज पर अपनी साथी श्वेता सहरावत से पूछा, “मैं?” लेकिन टीम के फैसले का सम्मान करते हुए वह वापस लौट गईं. हरलीन के जाने के बाद टीम आखिरी 18 गेंदों में सिर्फ 13 रन ही जोड़ सकी.

24 घंटे के भीतर ‘रेडैम्पशन’
किसी भी खिलाड़ी के लिए इस तरह मैदान से बाहर बुलाया जाना आत्मविश्वास को हिला सकता है, लेकिन हरलीन ने बल्ले से जवाब देना चुना. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरते ही उनकी बॉडी लैंग्वेज अलग थी. इस पारी के साथ हरलीन इस सीजन में अर्धशतक लगाने वाली केवल दूसरी भारतीय बनीं. उनकी इस पारी की बदौलत यूपी वॉरियर्स ने 11 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली.

कोच नायर की सफाई
मैच के बाद कोच अभिषेक नायर ने ‘रिटायर्ड आउट’ के फैसले का बचाव किया. उन्होंने साफ किया कि हरलीन को पहले ही संदेश दे दिया गया था कि अगर 16वें या 17वें ओवर तक रन गति नहीं बढ़ी, तो बदलाव किया जाएगा. नायर ने कहा, “हम पावर-हिटर्स को मौका देना चाहते थे. कभी यह काम करता है, कभी नहीं.” उन्होंने हरलीन की तारीफ करते हुए कहा कि बाहर आने के बाद हरलीन ने सबसे पहले यही कहा, “सर, हम यह मैच जीत सकते हैं, पिच कठिन है.” यह उनके ‘टीम मैन’ होने का सबसे बड़ा सबूत था.

ओडिशा में गोमांस बेचने की अफवाह से बवाल, भीड़ ने दुकान तोड़ी, गाड़ी जलाई

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में गोमांस बेचने की अफवाह से हिंसक झड़प हो गई। रीजेंट मार्केट में मांस की दुकान और एक व्यक्ति के घर पर बीफ होने की बात फैली। इसके बाद बजरंग दल के सदस्यों सहित भीड़ ने दुकान में तोड़फोड़ की, पिकअप वैन को आग लगा दी और कुछ वाहनों को क्षति पहुंचाई। विवाद तेजी से बढ़ा और दो समुदायों के बीच पथराव व हथियारों का इस्तेमाल होने लगा। रिपोर्ट के मुताबिक, झड़प में 12 से 20 लोग घायल हुए, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

संकीर्ण सोच और विभाजनकारी एजेंडे से ऊपर उठे पाक, UN के मंच पर भारत ने लताड़ा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को तितर-बितर किया, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शहर में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी और भारी पुलिस बल तैनात किया है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने अफवाहों और भ्रामक संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए 24 घंटे के लिए पूरे सुंदरगढ़ में इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाएं निलंबित कर दीं। कलेक्टर सुभंकर मोहपात्रा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान शुक्रवार को बंद हैं। दुकानों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

इलाके में अभी तक तनाव

पश्चिमी रेंज के डीआईजी बीरजेश राय ने कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता से स्थिति को नियंत्रित किया और बड़े नुकसान से बचा लिया गया। अभी तक कोई गंभीर चोट या मौत की सूचना नहीं है, लेकिन तनावपूर्ण माहौल बरकरार है। फिलहाल, सुंदरगढ़ शहर में कड़े प्रतिबंध जारी हैं और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने शांति समिति गठित करने और आगे की कार्रवाई पर चर्चा करने की योजना बनाई है। लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है। अफवाहों पर विश्वास न करने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री से दूर रहने की सलाह दी गई है। स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है।
 

इरफान खान और नवाजुद्दीन की इस शॉर्ट फिल्म में नहीं हैं डायलॉग, 17 मिनट की मूवी का एंड देगा झटका

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मूवी बफ हैं और लंबी फिल्में और वेब सीरीज देखने का समय नहीं तो शॉर्ट मूवीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। अगर आप एकदम हटके कुछ देखना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया सजेशन है। इस शॉर्ट फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान जैसे दो मंझे हुए एक्टर्स हैं। करीब 17 मिनट की यह मूवी क्राइम फिक्शन है और एक अच्छे मैसेज के साथ है। फिल्म का नाम है द बाईपास। इसकी खास बात यह है कि मूवी में कोई डायलॉग नहीं है।

द बाईपास की खूबियां

अमित कुमार की राइटिंग और उनके ही डायरेक्शन में बनी फिल् द बाईपास 2003 में रिलीज हुई थी। आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 7.6 है। फिल्म राजस्थान के सूनसान रेगिस्तानी बाईपास रोड की है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लुटेरे बने हैं। इरफान खान एक करप्ट पुलिस अफसर बने हैं। फिल्म में डायलॉग्स नहीं हैं तो बैकग्राउंड म्यूजिक, बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशंस का बेहतरीन यूज है। यूट्यूब पर यह फिल्म कई चैनल्स पर है। बांद्रा फिल्म फेस्टिवल चैनल पर इसे 6.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। कमेंट सेक्शन में भी लोग दो एक्टिंग के धुरंधरों को एक साथ देखकर खुश हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि फिल्म में एक भी डायलॉग नहीं है फिर भी बॉलीवुड की 90 फीसदी फिल्मों से बेहतरीन है।

देख डालें ये 7 दिमाग हिलाने वाली शॉर्ट फिल्में, एक के 144 मिलियन+ व्यूज

क्या है बाईपास का प्लॉट

फिल्म में नवाजुद्दीन और उनके साथ एक और लुटेरा एक नए दूल्हा-दुलहन के साथ लूटपाट करते हैं। इस दौरान दूल्हे को जान से मार देते हैं और उसका सारा सामान ले लेते हैं। पुलिस अधिकारी बने इरफान खान वहां पहुंचते हैं जो कि दर्शकों की उम्मीद तोड़ देते हैं। इसके बाद कुछ ऐसा होता है जो काफी समय तक दर्शकों के दिमाग पर असर छोड़ता है। मूवी में यह मैसेज है कि कैसे बुरे कर्म इंसान का पीछा करते हैं और लौटकर आते हैं।

Previous articleदिग्गज कंपनी से ऑर्डर मिलते रॉकेट बना ₹74 वाला शेयर, इंट्रा-डे में 19% की छलांग
Next articleBMC रुझान: BJP+ को स्पष्ट बहुमत, 121 सीटों पर बढ़त
News Desk

शुरुआती रुझानों में पिछड़ी शिवसेना, संजय राउत ने EC पर साधा निशाना

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई।   महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के वोटों कि गिनती अभी पूरी नहीं हुई है. इससे पहले ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. मुंबई में शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने चुनाव आयोग पर ही सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने प्रेसवार्ता कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. संजय राउत बोले कि मतदाता सूची से हजारों लोगों के नाम गायब थे. जहां पर शिवसेना मजबूत स्थिति में थी, वहां से हजारों लोगों के नाम गायब कर दिए गए. महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “शिवसेना (यूबीटी), एमएनएस और कांग्रेस के समर्थन वाले क्षेत्रों से हजारों मतदाताओं के नाम गायब थे। कई वार्डों में ईवीएम में खराबी आई और शिकायतों को नजरअंदाज किया गया। आचार संहिता के दौरान नगर निगम अधिकारियों और भाजपा नेताओं के बीच हुई बैठकें लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक हैं।”

वोट कहीं डालें बीजेपी को जा रहा: संजय राउत

संजय राउत ने दावा किया कि कई जगहों पर आम जनता किसी को वोट दे रही थी, लेकिन ईवीएम में वोट सिर्फ कमल निशान पर ही दर्ज हो रहा था. इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान खुलेआम पैसा बांटा गया और सत्ता के दबाव में मतदान को प्रभावित किया गया, जो लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है. BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 19 जनवरी को नितिन नबीन दाखिल करेंगे नामांकन, PM मोदी और शाह बनेंगे प्रस्तावक इसके अलावा संजय राउत ने वाराणसी में हिंदू देवी-देवताओं की कुछ प्राचीन मूर्तियों को कथित तौर पर तोड़े जाने के मुद्दे पर कहा, “अहिल्याबाई होलकर की विरासत महाराष्ट्र के लिए गर्व का विषय है. जीर्णोद्धार के दौरान उनकी प्रतिमा और ऐतिहासिक संरचनाओं को हटाना दुखद है और महाराष्ट्र नेतृत्व को इस मुद्दे को उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष उठाना चाहिए।”

Previous articleदेवबंद में छात्र की बेरहमी से हत्या, घर से बुलाकर चाकू से गोदा
Next articleस्थान: उत्तर प्रदेश के 6 ब्लॉक्स
News Desk

यूपी की पहली जीत ने मुंबई को दिया तगड़ा झटका, विजयरथ पर सवार RCB नंबर-1

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

हरलीन देओल की मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी के दम पर यूपी वॉरियर्स ने डब्ल्यूपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में जीत का खाता खोला। गुरुवार, 15 जनवरी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में यूपी ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। यूपी की जीत में अहम भूमिका हरलीन देओल ने निभाई, जिन्हें पिछले मैच में रिटायर्ड आउट कर वापस बुलाया गया था। हरलीन ने इस बार 39 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 64 रनों की नाबाद पारी खेली। मुंबई ने यूपी के सामने 161 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को यूपी ने 11 गेंदें शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। हरलीन को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

नामिबिया को 66 गेंदों में 11.45 प्रति ओवर की औसत से 126 रन चाहिए

यूपी वॉरियर्स की इस जीत से WPL 2026 पॉइंट्स टेबल पर तो ज्यादा असर नहीं पड़ा, मगर मुंबई इंडियंस की परेशानियां जरूर बढ़ गयी है। दरअसल, यह एमआई की सीजन की दूसरी हार है। हालांकि मुंबई अभी भी पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बना हुआ है।वहीं विजय रथ पर सवार स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है। आरसीबी ने अभी तक दो मैच खेले हैं और लगातार दो जीत के साथ बेंगलुरु नंबर-1 के पायदान पर है।नटाली साइवर ब्रंट (65 रन, दो विकेट) ने अपने चिर परिचित अंदाज में खेलते हुए तेज अर्धशतक जड़ा जिसकी मदद से मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाए। हरलीन बुधवार को अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद रिटायर्ड आउट हो गई थीं, उन्होंने 39 गेंद की पारी में 12 चौके जड़े और क्लो ट्रायोन (नाबाद 27 रन) के साथ मिलकर टीम को 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 162 रन तक पहुंचाया जिससे यूपी वॉरियर्स की टीम लगातार तीन हार के बाद चौथे मैच में पहली जीत दर्ज करने में कामयाब रही। वहीं मुंबई इंडियंस की चार मैच में यह दूसरी हार थी।हरलीन ने इच्छानुसार शॉट लगाए जिसमें शबनीम इस्माइल के एक ओवर में तीन चौके भी शामिल थे। इस भारतीय बल्लेबाज ने 15वें ओवर में ऑफ स्पिनर संस्कृति गुप्ता पर स्वीप शॉट से एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। हरलीन ने इसी ओवर में दो चौके और जड़े जिससे टीम को 24 गेंद में 29 रन की दरकार थी। हरलीन ने ट्रायोन के साथ मिलकर बिना किसी परेशानी के जीत सुनिश्चित की।हालांकि यूपी वॉरियर्स के लिए शीर्ष क्रम में परेशानी जारी रही जिसमें कप्तान मेग लैनिंग (25 रन) और किरण नवगिरे (10 रन) तेज शुरूआत नहीं करा सकीं। इससे सात ओवर में यूपी वॉरियर्स का स्कोर दो विकेट पर 50 रन था।लेकिन लक्ष्य इतना बड़ा नहीं था जिससे हरलीन ने टिककर खेलते हुए टीम को पहली जीत का स्वाद चखाया।

Previous articleICC ने सुधारी गलती, विराट कोहली की नंबर-1 वनडे रैंकिंग में हुआ बदलाव; अब सिर्फ विव रिचर्ड्स और ब्रायन लारा उनसे आगे
Next article2 दिन में 6 लोगों की मौत, आई 805 इमरजेंसी कॉल…जिंदगी की डोर काट रहा पतंग का मांझा
News Desk

नितिन नबीन 19 जनवरी को भरेंगे नामांकन, 20 को होगा नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

BJP President Election 2026: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार, 19 जनवरी 2026 को अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जबकि 20 जनवरी को औपचारिक रूप से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। इस अहम मौके पर सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नितिन नबीन के प्रस्तावक बनेंगे। शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस चुनाव में पार्टी के 5708 मतदाता मतदान प्रक्रिया में शामिल होंगे, जो राष्ट्रीय और प्रदेश परिषद के सदस्यों से बने इलेक्टोरल कॉलेज का हिस्सा हैं।

अगर नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो वे इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। गौरतलब है कि उन्हें 15 दिसंबर 2025 को ही भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। तभी से उनके नाम पर मुहर लगने की अटकलें तेज हो गई थीं, जो अब औपचारिक प्रक्रिया में बदल चुकी हैं।

नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा। चूंकि इसी वर्ष लोकसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में उनके कार्यकाल के विस्तार की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

5 बार के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री
45 वर्षीय नितिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं। वे बांकीपुर विधानसभा सीट से 2006, 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। उनके पिता किशोर सिन्हा भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते रहे हैं।

बीजेपी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 15 वर्षों से पार्टी का प्राथमिक सदस्य होना और इलेक्टोरल कॉलेज के 20 सदस्यों का प्रस्तावक होना अनिवार्य है। पार्टी नियमों के तहत कोई भी नेता अधिकतम दो कार्यकाल यानी छह वर्ष तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन के नाम की आधिकारिक घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

तू मेरी मैं तेरा…के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, जान हो जाएंगे हैरान

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म मैं तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। कार्तिक और अनन्या ने इस फिल्म का खूब जोर-शोर से प्रमोशन किया था, दोनों ने इसके लिए बहुत मेहनत भी की थी, लेकिन फिल्म चली नहीं। अब खबर आ रही है कि फिल्म के फेलियर पर कार्तिक ने एक बड़ा फैसला लिया है।

कितनी फीस की वापस

रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक ने अपनी फीस से 15 करोड़ वापस कर दिए धर्मा प्रोडक्शन को। फिल्म के ना चलने पर कार्तिक ने ऐसा किया है। कार्तिक के इस फैसले को सुनकर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं कि एक तरफ जहां लोग फिल्म की सक्सेस को ही सिर्फ सेलिब्रेट करते हैं। वहीं कार्तिक ने फेलियर पर कुछ फीस वापस कि ऐसा कम ही करते हैं।

धुरंधर के तूफान में दबी फिल्म

बता दें कि तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी जब रिलीज हुई तब धुरंधर का तूफान चल रहा था। उस वक्त रिलीज हुई ज्यादातर फिल्में चली नहीं हैं।वैसे कहा जा रहा है कि कार्तिक ने ऐसा पहली बार नहीं किया है जब उन्होंने मेकर्स की तरफ सपोर्ट जाहिर किया हो। इससे पहले जब शहजादा फिल्म नहीं चली थी तब भी उन्होंने अपनी फीस का कुछ हिस्सा वापस कर दिया था ताकि प्रोड्यूसर्स पर ज्यादा बोझ ना बने।

करण की टैलेंट एजेंसी का हैं अब भी हिस्सा

वहीं हाल ही में ऐसी भी खबर आई कि फिल्म के फेल होने के बाद कार्तिक, करण जौहर के टैलेंट एजेंसी डीसीएए से अलग हो गए हैं, लेकिन फिर खबर आई कि ऐसा नहीं हैं। वह अब भी करण के टैलेंट एजेंसी का हिस्सा हैं।

करण जौहर की एंजेंसी से क्या बाहर हो गए कार्तिक आर्यन? जानें पूरा मामला

अपकमिंग फिल्म

कार्तिक अब नागजिला फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। देखते हैं अब फिल्म कमाल कर पाती है कि नहीं।