बीटिंग द रिट्रीट समारोह आज,राज्‍यपाल के मुख्‍य आतिथ्‍य में होगा आयोजन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

भोपाल। मध्यप्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह का समापन 29 जनवरी को “बीटिंग द रिट्रीट’’ समारोह के साथ होगा। समारोह का आयोजन राज्‍यपाल मंगूभाई पटेल के मुख्‍य आतिथ्‍य में सायंकाल 4:30 बजे जहांगीराबाद स्थित लाल परेड मैदान में होगा।
बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली के मार्गदर्शन में सायंकाल “बीटिंग द रिट्रीट” कार्यक्रम की फायनल रिहर्सल की गई। मुख्‍य अतिथि की भूमिका सातवीं बटालियन के प्रधान आरक्षक राजमणि सिंह बघेल ने निभाई। इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक मध्‍य क्षेत्र एसएएफ ओमप्रकाश त्रिपाठी, सेनानी 7वीं वाहिनी हितेश चौधरी सहित पुलिस विभाग के अन्‍य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
“बीटिंग द रिट्रीट’’ कार्यक्रम में पुलिस बैण्ड द्वारा कॉन्सर्ट, पुलिस ब्रास बैण्ड एवं आर्मी बैंड द्वारा डिस्पले तथा पाईप बैण्ड द्वारा संगीतमयी और मनोहारी प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरूआत गुरूवार 29 जनवरी को शाम 4:30 बजे राज्‍यपाल मंगूभाई पटेल के आगमन के साथ होगी। फिर पुलिस ब्रास बैण्ड द्वारा क्लासिकल धुनों के साथ ही नई एवं पुरानी हिन्दी फिल्मों के गानों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। पुलिस बैण्ड एवं आर्मी बैंड द्वारा मार्चपास्ट करते हुए बैण्डवार व सामूहिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। बैण्ड प्रदर्शन उपरांत गार्ड द्वारा ध्वजअवरोहण की कार्यवाही उपरांत पिस्टल/एलएमजी फायर, रंगीन लाईटिंग, आतिशबाजी आकर्षण का केन्द्र होगी।
उल्लेखनीय है कि बीटिंग रिट्रीट एक प्राचीन सैन्य परंपरा है यह उन दिनों से प्रचलन में है जब युद्ध में सैनिक सूर्यास्त के समय या उसके तुरंत बाद युद्ध करना बंद कर देते थे। जैसे ही बिगुलों से रिट्रीट की आवाज दी जाती थी लड़ रहे सैनिक अपने हथियार बंद कर युद्ध के मैदान से हट जाते थे, इसलिये रंग, मानक आवरण और झंडे रिट्रीट पर उतारे जाते हैं। समारोह में मार्शल संगीत का मिश्रण और एक बैंड कार्यक्रम शामिल है, जिसके बाद रिट्रीट की ध्वनि सुनाई देती है।
आधुनिक भारत में बीटिंग द रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है। हर वर्ष 29 जनवरी की शाम अर्थात गणतंत्र दिवस के तीसरे दिन बीटिंग द रिट्रीट का आयोजन किया जाता है। यह समारोह केवल राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और भोपाल में होता है। इस दौरान बैण्ड कंसर्ट का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभक्ति, लोकसंगीत, भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकप्रिय संगीत की धुने बजाई जाती है। इसके उपरांत अल्पविराम के बाद मध्यप्रदेश पुलिस बैण्ड के द्वारा बैण्ड डिसप्ले किया जाता है और लोकप्रिय मार्चिग धुने बजाई जाती है, ड्रमर भी पृथक से एक प्रदर्शन (जिसे ड्रमर कॉल कहते हैं) करते हैं। इसके बाद रिट्रीट का बिगुल वादन होता है, बैण्ड मास्टर द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय के समीप जाकर बैण्ड वापस ले जाने की अनुमति मांगते हैं, तत्पश्चात् सूचित किया जाता है कि समारोह पूरा हो गया है। सूर्यास्त के समय बिगुलर्स द्वारा रिट्रीट धुन बजाई जाती है और राष्ट्रीय ध्वज उतार लिया जाता है, तथा राष्ट्रगान गाया जाता है, इसके उपरांत आयोजन स्थल में आतिशबाजी की जाकर गणतंत्र दिवस के आयोजन का औपचारिक रूप से समापन होता है।

Previous articleजेल में इमरान खान के मेडिकल मर्डर की साजिश का आरोप, पाकिस्तान में बढ़ा तनाव
Next articleBorder 2 Day 7: आ गए सातवें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े, पढ़ें ‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
News Desk

पराग की मदद करने से इनकार करेगा गौतम, रजनी को मिलेगी वॉर्निंग

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अनुपमा’ के आज (29 जनवरी 2026) के एपिसोड की शुरुआत मोटी बा से होती है। मोटी बा की तबीयत बिगड़ने लगती है। ऐसे में राही, मोटी बा के पास जाती है। हालांकि, मोटी बा, राही की मदद लेने से इनकार कर देती हैं। मोटी बा, अनुपमा की वजह से राही को बुरा भला सुनाती हैं। मोटी बा की आवाज सुनकर ख्याति उनके पास आती है और उनका ध्यान रखती है।

गौतम से मदद मांगेगा पराग

नीता अपने मायके जाने की तैयारी करती है। पराग, नीता को रोकता है और उसे विश्वास दिलाता है कि वह सब ठीक कर देगा। तभी गौतम और माही नीचे आते हैं। पराग, गौतम से कहता है कि तुमने जो इन्वेस्टमेंट किए थे उनके पेपर्स ले आओ, शायद उससे थोड़ी मदद हो जाए। लेकिन गौतम और माही मदद करने से इनकार कर देते हैं। माही कहती है, ‘उस एक-दो लाख से आपका करोड़ों का कर्जा नहीं चुकेगा।’ गौतम कहता है, ‘भगवान न करे अगर आप ये सब ठीक नहीं कर पाए तो मेरे बच्चे का ध्यान तो मुझे ही रखना पड़ेगा न।’

अनुपमा सीरियल का 24 जनवरी 2026 का एपिसोड

अंश और प्रेम संभालेंगे बात

प्रेम समझ जाता है कि गौतम मदद नहीं करेगा। प्रेम अपने पिता पराग कोठारी को बताता है कि उसने अपने कुछ दोस्तों से बात की है और उन्होंने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। पराग, गौतम पर तंज कसता है और तभी अंश की एंट्री होती है। अंश वीडियो कॉल पर पराग की बात प्रार्थना से कराता है। इतना ही नहीं, अंश ये भी बताता है कि उसके एक दोस्त के मामा उनकी मदद करना चाहते हैं। पराग इमोशनल हो जाता है और अंश की तारीफ करता है।

रजनी को मिलेगी चेतावनी

उधर रजनी को हर पल अनुपमा से डर लगते रहता है। रजनी की पार्टी के बड़े नेता उसके घर आते हैं और उसे चेतावनी देकर जाते हैं। वे कहते हैं कि जल्दी ही कुछ करो वरना ये कुर्सी हाथ से निकल जाएगी। विपक्ष अनुपमा को चुनाव में खड़ा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर अनुपमा चुनाव में खड़ी हुई तो जीत उन्ही की होगी।

पंचतत्व में विलीन हुए अजित ‘दादा’, बेटों ने दी मुखाग्नि

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बारामती।  महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया था. वे चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे. लैंडिंग के वक्त उनका विमान क्रैश हो गया, जिसमें डिप्टी सीएम समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की जान चली गई थी. अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और महाराष्ट्र सरकार के सीएम, डिप्टी सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचे थे. आज गुरुवार को अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया. उनके दोनों बेटों जय पवार और पार्थ पवार ने मुखाग्नि दी।

Previous articleममता ने इतने साल शासन के बाद भी युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया: अग्निमित्रा पॉल
News Desk

यहां 140 करोड़ तो क्रिकेट एक्सपर्ट हैं; गौतम गंभीर को कोच पद से हटाने की अटकलों पर बोले BCCI सचिव

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम के टेस्ट और ओडीआई में प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है। उनके कार्यकाल में ही टेस्ट क्रिकेट में पहले न्यूजीलैंड ने होम सीरीज में भारत का सुपड़ा साफ किया और बाद में दक्षिण अफ्रीका ने। दोनों सीरीज में भारत अपनी ही सरजमीं पर एक भी टेस्ट जीतना तो दूर, ड्रॉ तक नहीं करा पाया। इसी तरह न्यूजीलैंड की कम अनुभवी टीम ने वनडे सीरीज में भारत को उसी के घर में पटखनी दी। हालांकि गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम टी20 इंटरनेशनल में सफलता के झंडे गाड़ रही है। ऐसे में अक्सर ऐसी अटकलें लगती हैं कि गौतम गंभीर की रेड बॉल क्रिकेट से छुट्टी हो सकती है यानी टेस्ट फॉर्मेट के लिए अलग कोच होगा और गंभीर सीमित ओवरों के क्रिकेट में कोचिंग देते रह सकते हैं। इन अटकलों पर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने चुटकी ली है।स्पोर्टस्टार को दिए इंटरव्यू में सैकिया ने कहा कि लोग अपनी व्यक्तिगत राय के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन इन मुद्दों पर फैसला लेने के लिए बीसीसीआई के पास योग्य आदमी हैं।

गौतम गंभीर को किसने और क्यों दी सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह?

‘140 करोड़ का देश और सभी क्रिकेट एक्सपर्ट’

सैकिया ने कहा, ‘भारत 140 करोड़ लोगों का देश है और हर कोई एक क्रिकेट एक्सपर्ट है। हर किसी के पास अपनी एक राय होगी। यह एक लोकतांत्रिक देश है और हम किसी पर रोक नहीं लगा सकते। राय बनाने वाले सभी लोग अपनी राय देने के लिए स्वतंत्र हैं जिनमें मीडिया भी है। अटकलों के आधार पर बहुत सारी खबरें हैं और कई पूर्व क्रिकेटर, क्रिकेटर या अन्य लोग भी अपनी राय दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो इसकी भरमार है।’

‘हमारे पास फैसला लेने के लिए सक्षम लोग’

बीसीसीआई सचिव ने आगे कहा, ‘लेकिन बात ये है कि बीसीसीआई में हमारे पास एक क्रिकेट कमिटी है जिसमें पूर्व क्रिकेटर हैं। वे समर्पित हैं और सभी फैसले लेते हैं। दूसरी तरफ टीम चयन के लिए हमारे पास 5 चयनकर्ता हैं। वे भी इस पर फैसला लेने में सक्षम हैं। वे लोग ऐसी बातों पर विचार करते हैं। हर फैसले को लेकर उससे उलट राय भी होती है। इसलिए उन राय पर हमें विचार करना होता है। लेकिन अंतिम फैसला हमेशा क्रिकेट कमिटी और साथ में चयनकर्ता लेते हैं।’

हंसी आ रही है…रोहित-कोहली से अनबन की खबरों पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी

टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता भारत तो बर्खास्त हों गौतम गंभीर: तिवारी

इससे पहले पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने मांग की थी कि अगर भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं जीत पाती है तो बीसीसीआई को चाहिए कि वह गौतम गंभीर को हेड कोच पद से बर्खास्त कर दे। तिवारी गौतम गंभीर के कट्टर आलोचक हैं और लगातार उन पर सवाल उठाते रहे हैं।

उत्तराखंड की बेटी स्वर्णिका ने घुड़सवारी में जीता स्वर्ण पदक, दिल्ली एनसीसी पीएम रैली में दिखाया जलवा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग की स्वर्णिका राठौर ने नई दिल्ली में आयोजित एनसीसी की राष्ट्रीय वार्षिक गणतंत्र दिवस शिविर की घुड़सवारी प्रतियोगिता में परचम लहराया है. इस प्रतियोगिता में स्वर्णिका राठौर ने इस बार भी 1 स्वर्ण समेत तीन पदक जीते हैं. यह लगातार दूसरी बार है, जब स्वर्णिका ने स्वर्ण दिलाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है.

दरअसल, सीनियर अंडर ऑफिसर स्वर्णिका राठौर ने लगातार दूसरे साल नई दिल्ली में ‘वार्षिक एनसीसी पीएम रैली 2026’ में देशभर के एनसीसी कैडेट का नेतृत्व किया. गणतंत्र दिवस शिविर में एनसीसी के कुल 2,361 कैडेटों ने भाग लिया था. जिनमें 917 छात्राएं शामिल रहीं. स्वर्णिका ने इनका नेतृत्व किया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे.

 

एनसीसी यूनिट में सीनियर अंडर ऑफिसर हैं स्वर्णिका: इन दिनों स्वर्णिका वनस्थली विश्वविद्यालय जयपुर की एनसीसी यूनिट में सीनियर अंडर ऑफिसर हैं. स्वर्णिका राठौर ने एक बार फिर एनसीसी माउंटेड ट्रूप (घुड़सवारी दस्ता) की कमांडर के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

एनसीसी बेड़े का किया नेतृत्व: शो जंपिंग में स्वर्ण पदक, ड्रेसेज में रजत पदक और शो जंपिंग में टॉप स्कोर के लिए कांस्य पदक हासिल करने वाली स्वर्णिका ने दूसरी बार माउंटेड ट्रूप की कमांडर के रूप में तलवार संभाल कर रैली में एनसीसी बेड़े का नेतृत्व किया. इस उपलब्धि ने एक बार फिर स्वर्णिका की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को साबित किया है.

 

चौकोड़ी से हासिल की प्रारंभिक शिक्षा: बता दें कि स्वर्णिका की प्रारंभिक शिक्षा यानी 8 वीं तक की पढ़ाई हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी से हुई. स्वर्णिका राठौर बेरीनाग के प्रमुख व्यवसायी मनोज राठौर की बेटी हैं. उनकी माता हेमलता राठौर अध्यापिका हैं. स्वर्णिका के ताऊ सुधीर राठौर बेरीनाग के वरिष्ठ पत्रकार हैं. उनके दादा दान सिंह राठौर उत्तराखंड के प्रमुख राज्य आंदोलनकारी रहे हैं.

स्वर्णिका की उपलब्धि पर गर्व: स्वर्णिका की इस उपलब्धि पर विधायक फकीर राम टम्टा, पालिकाध्यक्ष हेमा पंत, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, हिमालय इंटर कॉलेज चौकोड़ी की प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट आदि ने खुशी जताई है.

 

2025 में भी लहराया था परचम: स्वर्णिका ने पिछले साल भी बीकानेर के वेटरनरी कॉलेज स्थित 1 राज आर एंड वी स्काइन एनसीसी यूनिट के वार्षिक परीक्षण समारोह में अपने साहस और हुनर का जबरदस्त प्रदर्शन किया था. जिसमें उन्होंने हॉर्स राइडिंग, जंपिंग और खतरनाक फायर जंपिग जैसी गतिविधियों में भाग लेकर नाम रोशन किया था.

डॉन 3 को होल्ड में रख, जी ले जरा पर काम करेंगे फरहान अख्तर, इस वजह से लिया फैसला

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

डॉन 3 के रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद, अब खबर आ रही है कि फरहान अख्तर इस फिल्म को होल्ड में रख रहे हैं। वह फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। वहीं वह अब दूसरी फिल्म यानी जी ले जरा पर काम करना चाहते हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ लीड रोल में थीं।

डॉन 3 को क्यों रख रहे पीछे

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान को लगता है डॉन की कास्टिंग काफी ध्यान से करनी होगी। वह चाहते हैं कि काफी सोच समझकर फैसला किया जाए कि लीड हीरो कौन होगा और ये काफी लंबा प्रोसेस होगा।

जी ले जरा पर करेंगे काम शुरू

हालांकि इस बीच वह जी ले जरा पर काम करने की सोच रहे हैं जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने काफी समय पहले की थी। बीच में तो ऐसा भी कहा जा रहा था कि मूवी शायद बंद हो गई है, जिससे फैंस काफी निराश हुए थे क्योंकि पहली बार 3 लीड एक्ट्रेसेस साथ नजर आने वाली थीं।रिपोर्ट्स के मुताबिक जी ले जरा की स्क्रिप्ट फाइनल हो गई है और इसकी शूटिंग में देरी तीनों कास्ट की डेट्स को लेकर हो रहा था। हालांकि अगर अब सब सही रहा तो फिल्म की शूटिंग इस साल से शुरू कर दी जाएगी। फरहान ने तीनों एक्ट्रेसेस संग बात भी करनी शुरू कर दी है।

कब हुई थी जी ले जरा की अनाउंसमेंट

बता दें कि जी ले जरा की अनाउंसमेंट 2021 में हुई थी तीनों एक्ट्रेसेस के साथ। लेकिन इसके बाद ना कोई अपडेट आया ना शूटिंग हुई।

रणवीर सिंह के छोड़ने के बाद शाहरुख खान की डॉन 3 में वापसी? लेकिन रखी एक शर्त

फिल्म की देरी पर बोले थे फरहान

फरवरी 2025 में फरहान ने फिल्म की देरी पर द हिंदू से बात करते हुए कहा था, ‘फिलहाल मेरा राहु, केतु पर बैठा है। अभी फिल्म में और समय लगेगा। मैं इस पॉजिटिविटी के साथ हूं कि जल्द मूवी रिलीज होगी। हर चीज का एक समय होता है। मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेना चाहता क्योंकि मेरी पास बाकी कई चीजें हैं करने को।’

महाराष्ट्र का डिप्टी CM कौन बनेगा? सुनेत्रा पवार के नाम पर सियासी चर्चा तेज, जाने भाजपा का क्‍या है मूड?

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में बीते काफी समय से संतुलन की धुरी माने जाने वाले एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) के आकस्मिक निधन ने न केवल एनसीपी (NCP) के भीतर बल्कि राज्य की राजनीति के सामने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य में सत्तारूढ़ महायुति के अभिन्न अंग एनसीपी आगे भी साथ में रहेगी। भाजपा (BJP) ने संकेत दिए हैं कि उपमुख्यमंत्री पद एनसीपी के पास ही रहेगा।

बीते 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा, शिवसेना शिंदे एवं एनसीपी (अजित पवार) की महायुति ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 288 सीटों में से 230 सीटें जीती थी। इनमें भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 एवं एनसीपी ने 41 सीटें हासिल की थी। हाल में निकाय चुनावों में एनसीपी को बड़ा झटका लगा था। दोनों गुटों अजित पवार व शरद पवार को मिलाकर भी परिणाम उत्साहजनक नहीं रहा। इसके बाद दोनों गुटों में एकता की चर्चा भी चली थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं।

 

क्या शरद पवार के साथ जाएंगे नेता?
पवार नाम के साथ चलने वाली एनसीपी में अब शरद पवार ही शीर्ष नेता हैं। अजित पवार के न रहने पर उनके साथ जुड़े तमाम नेताओं की निष्ठा एक बार फिर शरद पवार के साथ हो सकती है, लेकिन सियासी राजनीति में फिलहाल वह शरद पवार के साथ शायद ही जाएं और अजित पवार के परिवार से नेतृत्व को खड़ा कर ही आगे बढ़ें। अजित पवार की पत्नी एवं राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार या उनका बेटा पार्थ पवार (लोकसभा चुनाव हार गए थे) कमान संभाल सकते हैं। अन्य बड़े नेताओं प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल एवं सुनील तटकरे के भी उनके साथ ही रहने के आसार हैं।

NCP के पास ही रहेगा डिप्टी सीएम पद
भाजपा नेताओं ने संकेत दिए हैं कि अजित पवार के परिजनों एवं उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आगे का फैसला लेना है। हालांकि, महायुति में एक उपमुख्यमंत्री एनसीपी के लिए था, वह उसी के पास रहेगा। राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के ज्यादा आसार हैं, जबकि बेटा राज्यसभा में जा सकता है। भाजपा के लिए भी अभी यह मुफीद है। रही बात शरद पवार की तो राजनीति के माहिर शरद पवार शायद ही अभी दोनों की एकता पर जोर दें। वह भी आगामी राजनीति की दिशा देखकर ही इस बारे में फैसला करेंगे। पर, यह लगभग तय है कि वह भाजपा विरोधी राजनीति करते रहेंगे।

 

 

मैं हर अगले मैच में थोड़ा बेहतर और स्मार्ट बनने की कोशिश करता हूं: शिवम दुबे

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने विशाखापत्तनम की सुहावनी रात में न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेलकर तेज गेंदबाजी के खिलाफ अधिक सहज होकर खेलने का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने इसका श्रेय अपनी बेहतर ‘मानसिकता’ को दिया जिसने उन्हें ‘अधिक समझदार’ क्रिकेटर बनाया।इसमें कोई संदेह नहीं कि लेग-स्पिनर ईश सोढ़ी के एक ओवर में बनाए गए 29 रन के कारण दुबे को अधिक सुर्खियां मिलेगी, लेकिन तेज गेंदबाजों जैकब डफी और मैट हेनरी के खिलाफ लगाए गए उनके तीन छक्के भी उतने ही महत्वपूर्ण थे।यह एक स्पष्ट संकेत था कि अब वह केवल स्पिनरों को ही निशाना नहीं बनाते हैं बल्कि तेज गेंदबाजों पर भी बड़े शॉट खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि शीर्ष स्तर की क्रिकेट में लगातार खेलने से उन्हें इसमें मदद मिली।दुबे ने विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत की 50 रन से हार के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘यह सब मेरी कड़ी मेहनत का नतीजा है। लगातार मैच खेलने और ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने से मेरी मानसिकता बेहतर हो रही है। इसलिए मैं यहां समझने लग गया हूं कि आगे क्या होगा और गेंदबाज क्या सोच कर मेरे लिए गेंदबाजी करेगा।’दुबे ने इस श्रृंखला में नियमित तौर पर गेंदबाजी भी की है लेकिन इस मैच में उन्हें गेंद नहीं सौंपी गई क्योंकि भारत पांच प्रमुख गेंदबाजों के साथ उतरा था और यहां तक की ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी गेंदबाजी का मौका नहीं मिला।दुबे ने कहा, ‘यही मेरे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए अहम बात है। मैं गौती भाई (गौतम गंभीर) और सूर्या भाई (सूर्यकुमार यादव) की बदौलत गेंदबाजी कर पा रहा हूं। उन्होंने मुझे गेंदबाजी का मौका दिया है। इसलिए, जब आप गेंदबाजी करते हैं, तो आप थोड़े स्मार्ट (समझदार) हो जाते हैं। मैं इस पर भी काम कर रहा हूं और कुछ और कौशल विकसित करने की कोशिश कर रहा हूं।’दुबे ने स्वीकार किया कि नियमित रूप से खेलने का मौका मिलने से पिछले कुछ महीनों में वह एक क्रिकेटर के रूप में काफी समझदार हो गए हैं।उन्होंने कहा, ‘मैंने वास्तव में कड़ी मेहनत की है। मुझे गेंदबाजी, बल्लेबाजी और सब कुछ करने का मौका मिला है। इसलिए, अनुभव नाम की भी कोई चीज होती है और वह मुझे मिल गया है और यह सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। लोग कई चीजों में सुधार करते हैं।’इस ऑलराउंडर ने कहा, ‘सभी खिलाड़ी और टीम खुद को बेहतर बनाती रहती हैं। ऐसे में मैं कैसे पहले जैसे बने रह सकता हूं। मैं प्रत्येक अगले मैच में थोड़ा बेहतर और स्मार्ट बनने की कोशिश करता हूं। इसलिए मैंने थोड़ा स्मार्ट बनना सीख लिया है। मैं यह समझ गया हूं कि मेरा मजबूत पक्ष क्या है और मैं कैसे उस पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकता हूं।’दुबे का मानना ​​है कि तेज गेंदबाजों के खिलाफ अधिक सहज होकर खेलने से उन्हें विपक्षी टीम पर अधिक दबाव डालने में मदद करती है।उन्होंने कहा, ‘यह काफी महत्व रखता है। मेरा काम बीच के ओवरों में स्ट्राइक रेट ऊंचा बनाए रखना है। मैं हमेशा इस पर ध्यान केंद्रित करता हूं। फिर चाहे स्पिनर गेंदबाजी कर रहे हों या तेज गेंदबाज। इतना जरूर है कि मुझे पता है कि स्पिनरों को अच्छी तरह से खेलना मेरा मजबूत पक्ष है और उस समय में विपक्षी टीम पर दबाव डाल सकता हूं। इसलिए तब मेरी मानसिकता बिल्कुल स्पष्ट होती है।’

Previous articleभाई-भतीजे को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज युवक ने लगाई फांसी
Next articleयूपी के गोरखपुर में 30 से ज्यादा स्पा सेंटर सील, नाबालिग से जुड़ा मामला
News Desk

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से बिहार का बदला मॉसम, बगहा–बक्सर में बारिश, 5 जिलों में अलर्ट

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पटना। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब बिहार के मौसम पर भी साफ दिखने लगा है। राज्य के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है। कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी और कोहरे ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार में ठंड फिर से बढ़ सकती है।
पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में बुधवार को तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि बक्सर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा पूर्वी चंपारण सहित कुल 5 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। सुपौल और समस्तीपुर में पूरे दिन बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
सुबह के समय औरंगाबाद, बेतिया, सुपौल समेत राज्य के करीब 10 जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 जनवरी से बिहार के कई जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना और बेगूसराय शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, यह कोहरे की स्थिति अगले 2 से 3 दिनों तक बनी रह सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे कोहरा छंटने और धूप निकलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। बावजूद इसके, सुबह और शाम ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बिहार में इस समय मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है। उत्तर-पश्चिम भारत से सक्रिय यह पश्चिमी विक्षोभ अपने साथ नमी लेकर आ रहा है, जिसका प्रभाव खासतौर पर बिहार के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में देखा जा रहा है। इसी कारण बादलों की आवाजाही बढ़ी है और कुछ इलाकों में बारिश की स्थिति बनी है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं हवा में नमी बढ़ने के कारण सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा चुभ रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे कोहरे और ठंड को देखते हुए सावधानी बरतें, खासकर सुबह के समय यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। कुल मिलाकर, पहाड़ों की बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Previous articleउत्तराखंड की बेटी स्वर्णिका ने घुड़सवारी में जीता स्वर्ण पदक, दिल्ली एनसीसी पीएम रैली में दिखाया जलवा
Next articleभाई-भतीजे को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज युवक ने लगाई फांसी
News Desk

आ गए सातवें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े, पढ़ें ‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

सनी देओल और वरुण धवन की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज एक हफ्ता पूरा हो गया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन अभी भी फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि सातवें दिन इस फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहेगा।

बुधवार तक ‘बॉर्डर 2’ ने कितनी कमाई की है?

फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ के साथ ओपनिंग की और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को फिल्म ने 36.5 करोड़ बटोरे, जबकि रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 54.5 करोड़ का भारी-भरकम कलेक्शन किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति के इस जज्बे ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी और फिल्म ने अपने करियर का बेस्ट 59 करोड़ का बिजनेस किया। छुट्टियों के बाद कमाई में सामान्य गिरावट देखी गई। फिल्म ने पांचवें दिन 20 करोड़ और छठे दिन 13 करोड़ कमाए। आइए अब आपको सातवें दिन का लाइव अपडेट देते हैं।अरिजीत सिंह से जबरदस्ती गवाया गया ‘बॉर्डर 2’ का गाना? भूषण कुमार ने दिया जवाबये बॉर्डर 2 की आंधी के आगे टिक पाएगी रानी की मर्दानी 3? पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड

डे   कलेक्शन

डे1 (शुक्रवार)    30 करोड़ रुपये
डे2 (शनिवार)    36.5 करोड़ रुपये
डे3 (रविवार)    54.5 करोड़ रुपये
डे4 (सोमवार)    59 करोड़ रुपये
डे5 (मंगलवार)    20 करोड़ रुपये
डे6 (बुधवार)    13 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन    213 करोड़ रुपये

Sacnilk के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने सातवें दिन

सुबह 8 बजे तक – 0.04 करोड़ रुपये
सुबह 9 बजे तक – 0.11 करोड़ रुपये
सुबह 10 बजे तक – 0.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अपना बजट निकाल पाई ‘बॉर्डर 2’?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बाॅर्डर 2’ को 275 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है और अभी तक ‘बॉर्डर 2’ ने 213 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मतलब फिल्म ने छह दिनों में ही 70% बजट रिकवर कर लिया है।डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।