पूर्व मंत्रियों के घरों पर लगातार दूसरे दिन हमले

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले के इब्राहिमपट्टनम इलाके में पूर्व मंत्री और जोगी रमेश के घर पर रविवार को हमला हुआ। बड़ी संख्या में आए लोगों ने उनके घर में तोड़फोड़ की, सामान तोड़ा और घर के कुछ हिस्सों में आग लगा दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमला अचानक नहीं बल्कि पूरी योजना के साथ किया गया। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) का आरोप है कि जोगी रमेश को जानबूझकर निशाना बनाया गया, क्योंकि वे एक जाने-माने बीसी (पिछड़ा वर्ग) नेता हैं।

 

एक दिन पहले भी एक पूर्व मंत्री के घर पर हुआ था हमला
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब इससे एक दिन पहले पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू के घर और दफ्तर पर भी हमला हुआ था। आरोप है कि टीडीपी कार्यकर्ताओं ने उनके घर में तोड़फोड़ की और आगजनी की। इस बीच अंबाती रामबाबू को मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

विपक्ष ने राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वाईएसआरसीपी नेताओं का कहना है कि लगातार हो रहे ये हमले राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करते हैं। पार्टी प्रवक्ता कोंडा राजीव गांधी और राष्ट्रीय प्रवक्ता कार्तिक येल्लाप्रगड़ा ने आरोप लगाया कि यह सब सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की सहमति और संरक्षण में हो रहा है।

 

सीएम नायडू ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज
वहीं मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वाईएसआरसीपी की राजनीति हमेशा से अपराध और अराजकता पर आधारित रही है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के बाद राज्य में कानून का राज स्थापित किया गया है और किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Previous articleIndia Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 28,740 सरकारी नौकरियां
Next articleराजनीति सेवा नहीं, धंधा बन गई! किरोड़ी लाल मीणा का तीखा कटाक्ष
News Desk

क्या है लोकसभा का नियम 349? राहुल गांधी पर उल्लंघन का आरोप

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सोमवार (2 फरवरी) को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोद मुकुंद नरवणे के एक संस्मरण के मसौदे के कुछ अंश का जिक्र किया तो सदन में हंगामा मच गया। सत्ता पक्ष ने इसका जमकर विरोध किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने भी नरवणे के संस्मरण का उल्लेख करने का विरोध किया। इसके बाद सदन में सत्तापक्ष और कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक एवं हंगामा देखने को मिला। सदन में गतिरोध बने रहने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपराह्न दो बजकर नौ मिनट पर सभा की बैठक अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दोबारा जब कार्यवाही शुरू हुई तो राहुल गांधी ने फिर से जनरल नरवणे की बात कहनी शुरू कर दी। इसके बाद फिर सदन में हंगामा हुआ। इसे देखते हुए स्पीकर बिरला ने सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक स्थगित कर दी।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा के नियम संख्या 349 का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता से कई बार यह अपील की कि वह पुस्तक या किसी पत्रिका को सदन में उद्धृत नहीं कर सकते, हालांकि राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख का हवाला देते हुए चीन के साथ भारत के सैन्य तनाव का विषय उठाने का प्रयास किया और दावा किया कि पूर्व सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चरित्र के बारे में भी बताया है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर सदन को गुमराह करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। लोकसभा में गतिरोध के समय प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे। अब सवाल उठता है कि नियम 349 क्या है, जो राहुल गांधी को जनरल नरवणे का संस्मरण पढ़ने से रोक रहा है।

चीन पर राहुल गांधी के दावे से लोकसभा में हंगामा, राजनाथ सिंह ने कर दिया चैलेंज

क्या है लोकसभा का नियम 349?

लोकसभा की नियम पुस्तिका (Rulebook) का नियम 349 सदन के भीतर सदस्यों के आचरण और मर्यादा से संबंधित है। यह नियम उन शिष्टाचारों को निर्धारित करता है जिनका पालन प्रत्येक सांसद को सदन की कार्यवाही के दौरान करना अनिवार्य होता है। यह नियम कहता है कि सदस्य सदन में नारे नहीं लगा सकते और न ही किसी तरह का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस नियम की उपधारा एक में कहा गया है कि कोई भी सदस्य किसी अखबार की क्लिपिंग या मैगजीन में प्रकाशित अंश, कोई पुस्तक के अंश सदन में नहीं पढ़ सकते। इसके अलावा सदन के भीतर झंडे, प्रतीक चिन्ह, पोस्टर, तख्तियां या धार्मिक चित्र दिखाना वर्जित है।

स्पीकर का निर्देश मानना बाध्यकारी

लोकसभा का नियम 349 यह भी कहता है कि सदस्य सदन में जोर-जोर से बात नहीं कर सकते, हंस नहीं सकते और न ही ऐसी कोई हरकत कर सकते हैं जिससे कार्यवाही में बाधा आए। इसके अलावा जब कोई अन्य सदस्य बोल रहा हो, तो उसे टोकना या उसके भाषण के बीच में बाधा डालना नियम का उल्लंघन माना जाता है। नियम कहता है कि सदस्यों को लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) की बातों और निर्देशों का पालन करना होता है और उनकी अनुमति के बिना कोई भी मुद्दा नहीं उठा सकता।

मैं आपका सलाहकार नहीं हूं; राहुल गांधी के तंज पर भड़के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

तेजस्वी सूर्या के बयान पर पलटवार

बता दें कि राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए अपने भाषण की शुरुआत में ही भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के वक्तव्य का उल्लेख करते हुए पलटवार करने का प्रयास किया। उनका कहना था कि सूर्या ने कांग्रेस की देशभक्ति और चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं, इसलिए वह एक पूर्व सेना प्रमुख के उस संस्मरण के अंश को पढ़ना चाहते हैं जो एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। उन्होंने जैसे ही इसे पढ़ने का प्रयास किया तो राजनाथ सिंह ने सवाल उठाया कि नेता प्रतिपक्ष को बताना चाहिए कि वह जिस पुस्तक का उल्लेख कर रहे हैं, वो प्रकाशित हुई है या नहीं।

पहले तीन, फिर 4 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित

गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा कि सदन में पुस्तक और पत्रिका में प्रकाशित बातों को नहीं रखा जा सकता और नेता प्रतिपक्ष को व्यवस्था का पालन करना चाहिए। बिरला ने राहुल गांधी से कई बार कहा कि वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखें। जब राहुल गांधी इस संस्मरण के कुछ अंश सदन के पटल पर रखने पर अड़े रहे तो बिरला ने कहा, ”आप लगातार आसन की वमानना कर रहे हैं…।” राहुल गांधी ने कहा कि वह आसन को चुनौती नहीं दे रहे हैं, बल्कि चीन के साथ भारत के रिश्ते के बारे में बात रखना चाहते हैं। सदन में लगातार गतिरोध बने रहने पर बिरला ने लोकसभा की बैठक पहले तीन बजे तक फिर 4 बजे तक स्थगित कर दी।

Dr. Arun Kumar V.S. – Entrepreneur Driving Business Expansion with Austroind International Group

0

Dr. Arun Kumar V.S. is an entrepreneur and author from Kerala. He manages Austroind International Group, providing business support services, digital solutions, and consultancy to help companies expand locally and globally.

Dr. Arun Kumar V.S. and Austroind International Group Focus on Business in India and Abroad

Kerala, India — Dr. Arun Kumar V.S., a finance professional and entrepreneur from Kerala, is managing multiple business ventures under the name Austroind International Group, with operations supporting business activities in India and other countries.

He holds an MBA in Finance and Human Resources and is currently pursuing Chartered Accountancy (CA). His business group works in areas such as finance, e-commerce, real estate, digital services, manpower consulting, and energy management.

The group operates six companies in India:

  • Austroind International Private Limited, providing accounting, taxation, and compliance services
  • Austroind International E-Commerce Private Limited, supporting online business activities
  • Austroind International Real Estate & Construction Private Limited, involved in property and construction projects
  • Austroind International Digital Marketing Solutions Private Limited, offering digital marketing services
  • Austroind International Manpower Consultants Private Limited, providing manpower and recruitment support
  • Austroind International Energy Management Private Limited, working on energy-related services

Through these companies, Austroind International Group supports startups, small businesses, and enterprises in setting up operations, managing compliance, and handling business processes in India and overseas markets.

The group also runs a digital news platform named Austroind International News Network 24×7 (AINN 24X7), which covers business, economic, and startup-related news.

Dr. Arun Kumar V.S. is the author of the book “Economic Renaissance of India: Startup Nation to Global Powerhouse”, which discusses India’s economic growth and the role of startups and businesses.

With its presence across multiple sectors, Austroind International Group continues to work on practical business solutions for clients in India and other countries.

10वीं पास के लिए 28,740 सरकारी नौकरियां

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

India Post GDS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 28,740 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो 10वीं पास हैं और बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। यानी सीधे मेरिट के दम पर नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

इस भर्ती अभियान के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका 18 और 19 फरवरी 2026 को दिया जाएगा। पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है।

India Post GDS Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें गणित और अंग्रेजी विषय शामिल हों। इसके साथ ही, संबंधित सर्किल की स्थानीय भाषा का ज्ञान, बेसिक कंप्यूटर नॉलेज और साइकिल चलाने की क्षमता भी जरूरी है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है।

सैलरी की बात करें तो ABPM को 10,000 से 24,470 रुपये और BPM को 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। आगे चलकर प्रमोशन के जरिए MTS, पोस्टमैन और पोस्टल असिस्टेंट बनने का भी मौका मिलेगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को www.indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की दिशा में एक बेहतरीन कदम साबित हो सकती है।

अरुण गोविल ने अपने राम के रोल और रणबीर कपूर के रोल में हो रही तुलना पर दिया जवाब

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो ‘रामायण’ को काफी पसंद किया गया। इस शो को आज भी दर्शक बेहद पसंद करते। शो ही नहीं, बल्कि इसके किरदार भी दर्शकों के बीच काफी चर्चित हैं। इसके अलावा हिंदी सिनेमा ने एपिक ‘रामायण’ को कई बार बड़े पर्दे पर उतारा है। इन शोज में टीवी से लेकर फिल्मों तक के कई स्टार्स ने भगवान श्री राम की भूमिका निभाई। लेकिन सबसे ज्यादा श्रीराम के रोल में अरुण गोविल को पसंद किया गया। ऐसे में अब इन दिनों अरुण गोविल, नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में राजा दशरथ का किरदार निभाने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में अरुण, राजा दशरथ के रोल में नजर आएंगे। इसी बीच अब अरुण गोविल ने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस दौरान एक्टर ने बताया कि कि आने वाली ‘रामायण’ फिल्म को किन तुलनाओं का सामना करना पड़ेगा।

जब लोग आपको देखें, तो उन्हें आप में भगवान दिखें

अरुण गोविल ने हाल ही में PTI को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने यह साफ किया कि जब कोई छवि लोगों की यादों में गहराई से बस जाती है, तो तुलना होना स्वाभाविक है। अरुण गोविल ने कहा, ‘जब कोई स्टैंडर्ड सेट होता है तो तुलना हमेशा होती है, और किसी को बुरा नहीं लगना चाहिए कि मेरी तुलना की जा रही है। मेरा मानना है कि भगवान का रोल निभाने के लिए, आपको वैसा दिखना चाहिए। लुक बहुत जरूरी है। जब लोग आपको देखें, तो उन्हें आप में भगवान दिखें, और वे सोचें, ‘भगवान ऐसे हो सकते हैं’।’

किर रोल में होगा कौन?

भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर के साथ, कास्ट में रावण के रूप में यश, सीता के रूप में साई पल्लवी, भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे शामिल हैं। बता दें कि रामायण से जब से पहला लुक सामने आया है, तब से इस फिल्म की तुलना रामानंद सागर के 1987 के टीवी शो रामायण से की जा रही है, जिसमें गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। साथ ही उनकी तुलनाएं खासकर रणबीर के भगवान राम के लुक को लेकर हो रही है। रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो और DNEG ने यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 में दुनिया भर में IMAX में रिलीज होने वाला है, और दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में आएगा।

प्रधानमंत्री ने युवाओं को दिया मंत्र कहा- समुद्र कभी जल के लिए भिक्षा नहीं मांगता

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। बजट पेश होने के बाद संसद में चर्चा की शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए एक विशेष प्रेरक संदेश साझा किया है। प्रधानमंत्री ने एक प्राचीन श्लोक के माध्यम से बजट के दूरगामी लक्ष्यों को युवाओं के सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता से जोड़कर प्रस्तुत किया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर नाम्भोधिरर्थितामेति सदाम्भोभिश्च पूर्यते। आत्मा तु पात्रतां नेयः पात्रमायान्ति सम्पदः॥ श्लोक साझा करते हुए इसका अर्थ समझाया कि जिस प्रकार अथाह जलराशि के लिए समुद्र कभी किसी से भिक्षा नहीं मांगता, फिर भी वह सदैव जल से लबालब भरा रहता है; उसी प्रकार यदि व्यक्ति स्वयं को योग्य और पात्र बना ले, तो धन-संपत्ति और सफलता स्वतः उसके पास खिंची चली आती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता वह दीपक है, जो आत्मसम्मान और सामर्थ्य का मार्ग प्रशस्त करता है। यह बजट हमारे युवा साथियों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे पूर्व, बजट की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का एक अनोखा मेल बताया था। उन्होंने जोर दिया कि यह बजट राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने और महंगाई पर लगाम कसने के साथ-साथ विकास की गति को नई ऊंचाई देने वाला है। बजट में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, जलमार्गों के विस्तार और हाई स्पीड रेल कॉरिडोर जैसे बड़े कदम उठाए गए हैं। साथ ही, टियर-2 और टियर-3 शहरों के आर्थिक विकास के लिए म्युनिसिपल बांड्स को बढ़ावा देना विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

Previous articleचीन पर राहुल गांधी के दावे से लोकसभा में हंगामा
Next articleराजस्थान के लिए केंद्रीय बजट में बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम दिया कुमारी का दावा
News Desk

U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का शेड्यूल हुआ साफ, भारत का मुकाबला कब और किस से? नोट कीजिए डेट और टाइमिंग

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

 पाकिस्तान को धूल चटाकर भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड के साथ अपनी जगह बना ली है। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम भी अजेय रहीं है, उन्हें भी अभी तक एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। वहीं अफगानिस्तान को सुपर-6 में एकमात्र हार का सामना श्रीलंका के हाथों करना पड़ा था। अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के मैच काफी रोमांचक होने वाले हैं। आईए एक नजर शेड्यूल समेत मुकाबलों से जुड़ी तमाम अहम जानकारियों पर डालते हैं-

ICC को पाक पर कड़े प्रतिबंध लगाने चाहिए; मैच बॉयकॉट करने पर भड़के गावस्कर

आईसीसी U19 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमें

भारत
इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया
अफगानिस्तान

ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल कब?

आईसीसी U19 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 3 फरवरी को तो दूसरा 4 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों नॉकआउट मुकाबले क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावेयो में होंगे।T20 WC से पहले मचा बवाल, मदन लाल बोले- पाकिस्तान और बांग्लादेश बर्बाद हो जाएंगे U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल शेड्यूल-पहला सेमीफाइनल 3 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावेयो में दोपहर 1 बजे से दूसरा सेमीफाइनल 4 फरवरी- भारत बनाम अफगानिस्तान, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावेयो में दोपहर 1 बजे से ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के स्क्वॉड भारतीय टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी ऑस्ट्रेलिया टीम: ओलिवर पीक (कप्तान), केसी बार्टन, नाडेन कूरे, जेडन ड्रेपर, बेन गॉर्डन, स्टीवन होगन, थॉमस होगन, जॉन जेम्स, चार्ल्स लैचमुंड, विल मलाजजुक, नितेश सैमुअल, हेडन शिलर, आर्यन शर्मा, विलियम बायरोम, एलेक्स ली यंग इंग्लैंड टीम: थॉमस रीव (कप्तान), फरहान अहमद, राल्फी अल्बर्ट, विल बेनिसन, बेन डॉकिन्स, कालेब फाल्कनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हैंड्स, मैनी लम्सडेन, बेन मेयस, जेम्स मिंटो, जो मूरेस, सेबेस्टियन मॉर्गन अफगानिस्तान टीम:महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल खान, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीज मिया खिल, नाजीफ अमीरी, खातिर स्टानिकजई, नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वाहिद जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान ओबैद। रिजर्व: अकील खान, फहीम कासेमी, इज्जत नूर U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट डिटेल अंडर-19 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड और इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान सेमीफाइनल मुकाबलों का लुत्फ आप ऑनलाइन जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं, वहीं टीवी पर इन नॉक आउट मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।

चीन पर राहुल गांधी के दावे से लोकसभा में हंगामा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली|कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयानपर लोकसभा में हंगामा मच गया है। उन्होंने सोमवार को पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे के नाम पर दावा करते हुए कहा कि डोकलाम में चीनी सेना के टैंक भारतीय सीमा के पास हैं। इसके लिए उन्होंने एक पुस्तक का हवाला देने की बात कही, लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें चैलेंज कर दिया। रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को चुनौती दी और कहा कि आप बताएं कि आखिर यह पुस्तक प्रकाशित हुई भी है या नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी पुस्तक के आधार पर यहां बात नहीं की जा सकती, जो प्रकाशित ही नहीं हुई है। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि यह पुस्तक पब्लिश हुई थी या नहीं। अमित शाह ने भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई।राहुल गांधी ने दावा किया था कि वह मनोज नरवणे की पुस्तक के आधार पर यह बात कह रहे हैं। इस पर डिफेंस मिनिस्टर ने कहा कि मैं चुनौती देता हूं कि वह पुस्तक को प्रस्तुत कर दें। यदि कोई पुस्तक प्रकाशित ही नहीं हुई है तो फिर उसके आधार पर ऐसे दावे कैसे किए जा सकते हैं। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि मैंने पूर्व आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे के संस्मरणों का हवाला दिया है, जो प्रकाशित ही नहीं हुए हैं। इस पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या की स्पीच का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने भी इस सदन से बाहर के संदर्भों की बात की थी।इस पर होम मिनिस्टर अमित शाह ने स्पष्ट किया कि तेजस्वी सूर्या ने किसी मीडिया रिपोर्ट या फिर विषय से हटकर किसी पुस्तक का जिक्र नहीं किया था। गृह मंत्री ने कहा कि उनकी स्पीच में 2004 से 2014 तक राष्ट्रपति के अभिभाषणों पर बात की थी। उसमें ऐसा कुछ भी नहीं था, जो आपत्तिजनक था। राजनाथ सिंह और अमित शाह के ऐतराज के बाद भी राहुल गांधी ने अपना आक्रामक रुख बनाए रखा। उन्होंने कहा कि ये लोग तो आतंकवाद से लड़ने का दावा करते हैं, लेकिन एक कोट का जिक्र करने से डरते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आखिर इसमें ऐसा क्या लिखा है कि यह सरकार उसका जिक्र तक नहीं करने देना चाहती।राहुल गांधी की स्पीच को लेकर बवाल बढ़ा तो अखिलेश यादव भी खड़े हुए। उन्होंने कहा कि चीन का मसला संवेदनशील है और उससे सावधान रहने की जरूरत है। डॉ. लोहिया भी ऐसा कहते थे और मुलायम सिंह यादव भी उसे लेकर चिंतित थे। ऐसे में नेता विपक्ष यदि चीन को लेकर कुछ कहना चाहते हैं तो उन्हें रोकना नहीं चाहिए। वहीं राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि किसी पुस्तक के प्रकाशन पर ही रोक लगी है तो फिर उसका जिक्र सदन में नहीं होना चाहिए। ऐसा करना गलत है और सदन की गरिमा के खिलाफ है। राहुल गांधी बार-बार इसी मसले पर बोलना चाहते थे, लेकिन सदन में लगातार हंगामा होता रहा और राजनाथ सिंह ने कई बार खड़े होकर ऐसी पुस्तक के जिक्र पर आपत्ति जताई, जो प्रकाशित ही नहीं हुई।

Previous articleसाध्वी प्रेम बाईसा मौत केस: कई लोग पूछताछ के दायरे में
Next articleप्रधानमंत्री ने युवाओं को दिया मंत्र कहा- समुद्र कभी जल के लिए भिक्षा नहीं मांगता
News Desk

Leadership, Execution, and National Recognition at R&D IDEAL BRIDGE PRIVATE LIMITED

0

Established in Visakhapatnam, Andhra Pradesh, this innovative platform marks a major milestone in India’s startup ecosystem. Under the executional leadership of CEO Devi Santosh Kumar Karakavalasa, the company transformed a bold entrepreneurial concept into a structured, scalable model. By bridging gaps between founders, investors, and institutions, the platform enables real opportunities, startup growth, and job creation while expanding steadily across North India.

Andhra Pradesh | January 30, 2026

Mr. Devi Santosh Kumar, representing R&D IDEAL BRIDGE PRIVATE LIMITED, Andhra Pradesh, has been officially selected to receive the prestigious “Best CEO of the Year 2026” award at the upcoming National Prestige Awards 2026. The recognition has been conferred based on his significant achievements, strategic leadership, and outstanding contribution to the organization’s growth and innovation.

The confirmation was issued by Trade and Media, organizers of the National Prestige Awards, acknowledging the company’s impactful role and Mr. Kumar’s leadership excellence. The award reflects his commitment to research-driven innovation, organizational development, and value creation within the Indian business ecosystem.

The exclusive felicitation ceremony is scheduled to be held on 7th February 2026 in New Delhi, bringing together distinguished leaders, professionals, and industry representatives from across the country. Upon completion of formal acceptance procedures, a formal invitation to the gala event will be issued in the first week of February 2026.

This recognition marks a significant milestone for R&D IDEAL BRIDGE PRIVATE LIMITED and further strengthens its national presence. The award underscores Mr. Devi Santosh Kumar’s role as a forward-thinking leader and his continued contribution toward innovation, excellence, and sustainable growth.

Visit Company Website www.rdidealbridge.com

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/r-d-ideal-bridge/

📸 Instagram: https://www.instagram.com/rdidealbridge

🐦 X (Twitter): https://x.com/r_bridge83553

शुरू हुआ ‘द 50’, लवकेश कटारिया नहीं, पहले दिन एविक्ट हुआ ये कंटेस्टेंट

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

जियोहॉटस्टार (JioHotstar) का मोस्ट अवेटेड रिएलिटी शो ‘द 50’ शुरू हो चुका है और पहले ही दिन दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिला है। गेम मास्टर ‘लायन’ ने शुरुआत में ही 50 कंटेस्टेंट्स में से 10 कैप्टन्स चुनकर खेल की बिसात बिछा दी। इन 10 कैप्टन्स ने अपनी-अपनी पांच-पांच सदस्यों की टीमें तैयार की। इसके बाद टीमों को ब्लू और रेड कार्ड्स दिए गए। नियमों के मुताबिक, ब्लू कार्ड वाली टीमों के पास यह ताकत थी कि वे अपनी पसंद की रेड कार्ड वाली टीम को चुनौती दें।

इन टीमों के बीच हुई सीधी भिड़ंत:

रजत दलाल की टीम vs मिस्टर फैजू की टीम

2. प्रिंस नरूला की टीम vs मोनालिसा की टीम
3. शिव ठाकरे की टीम vs रिद्धि डोगरा की टीम
4. निक्की तंबोली की टीम vs कृष्णा श्रॉफ की टीम
5. करण पटेल की टीम vs उर्वशी ढोलकिया की टीम

हिमेश रेशमिया की एंट्री और टास्क का नतीजा

शो में ग्लैमर और मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया की एंट्री हुई। गेम का नियम बेहद दिलचस्प था: हिमेश गाना गाएंगे और जैसे ही वे रुकेंगे, स्क्रीन पर फ्लैश होने वाली दो टीमों को आपस में मुकाबला करना होगा।

विजेता बनकर उभरीं इनकी टीमें:

1.शिव ठाकरे
2.प्रिंस नरूला
3.करण पटेल
4.कृष्णा श्रॉफ
5.मिस्टर फैजू

पहला एविक्शन: कौन हुआ शो से बाहर?

जीतने वाले पांचों कैप्टन्स को एक कड़ा फैसला लेना था। उन्हें हारने वाली टीमों में से किसी एक सदस्य को घर से बेघर करना था। शुरुआती रिपोर्ट्स में यह चर्चा थी कि मशहूर यूट्यूबर लवकेश कटारिया पहले दिन बाहर हो गए हैं, लेकिन शो के ऑन-एयर होने पर ये खबरें गलत साबित हुईं। ‘द 50’ से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट वंशज सिंह बने हैं। वंशज एक चर्चित गेमिंग और पॉप-कल्चर कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें इससे पहले MX Player के ‘द प्लेग्राउंड’ में देखा गया था।