Detective Agency in Kochi | AIPN Private Detectives

0

AIPN Private Detectives operates as a reliable detective agency in Kochi, providing discreet and professional investigation services. The agency understands the cultural and commercial environment of Kerala.

Key services include matrimonial investigations, loyalty checks, corporate background verification, and financial investigations. Each case is handled with sensitivity and professionalism.

AIPN follows a structured process to ensure confidentiality, legal compliance, and accurate reporting. Clients receive clear and factual investigation outcomes.

For those seeking a trusted detective agency in Kochi, AIPN Private Detectives offers ethical and result-oriented solutions.

Noida, Uttar Pradesh | India | Corporate & Investigation Services

AIPN Investigation Service OPC Private Limited, professionally known as AIPN Detective Agency (All India Private Network), is fast emerging as one of India’s most trusted, government-authorized and ISO-certified private investigation agencies. Headquartered in Noida, Uttar Pradesh, the organization operates through a strong PAN-India investigative network, delivering discreet, legally compliant, and court-admissible investigation services for individuals, corporates, legal professionals, institutions, and high-net-worth clients.

Incorporated under the Companies Act with CIN: U80300UP2024OPC205505, AIPN has positioned itself as a benchmark of professionalism, confidentiality, and investigative accuracy. The agency draws strength from a 38-year family legacy in investigation services, combined with 12+ years of hands-on professional field experience, making it a highly credible name in India’s private investigation ecosystem.

Leadership Driven by Ethics and Expertise

The organization is founded and led by Mr. Pinkesh Kashyap (Pinkesh Kumar Mishra), Founder & Director of AIPN Detective Agency. With over a decade of intensive field exposure across criminal, corporate, and personal investigation domains, Mr. Kashyap is widely respected for his analytical sharpness, ethical leadership, and deep legal understanding.

Under his leadership, AIPN has successfully handled numerous high-sensitivity and complex investigations nationwide, earning recognition for maintaining absolute confidentiality, legal discipline, and result-oriented execution.

Vision and Mission

AIPN operates with a clear vision —
“To uphold truth with integrity and redefine professionalism in private investigation across India.”

Its mission is to deliver confidential, legally compliant, and evidence-based investigation services, while safeguarding client trust, privacy, and ethical standards at every stage of the investigation process.

National Recognition and Awards

AIPN’s commitment to excellence has earned it several prestigious national honors, including:

Best Detective Agency Award – 2025, presented by Mr. Jitendra Singh, SHO, Noida Police

Best Detective Award – 2024, presented by Lady Singham Kiran Sethi (Delhi Police), Group Captain O.P. Sharma, Mr. Pankaj Sharma (Aaj Tak), and Mr. Shiv Kumar Kohli (Delhi Police Civil Defence)

Rashtriya Gaurav Puraskar – 2025, awarded by YSS India, along with Lifetime Membership

These recognitions reflect AIPN’s growing credibility and national standing in the private investigation sector.

Comprehensive Investigation Services

AIPN offers a wide portfolio of 50+ investigation services, broadly categorized into:

Personal & Family Investigations such as pre- and post-matrimonial investigations, loyalty and behaviour analysis, missing person tracing, child custody support, and character verification.

Corporate & Commercial Investigations including employee background verification, corporate due diligence, financial fraud investigations, undercover corporate operations, market intelligence, and property verification.

Specialized & Premium Investigations covering cyber and digital investigations (strictly within legal scope), insurance fraud cases, litigation support, surveillance investigations, and financial background checks.

Premium Investigation Packages

The agency also provides customized premium investigation packages, including pre-wedding, post-wedding, missing person investigations, and high-level background verification services, designed for clients seeking in-depth, confidential, and professionally executed investigations.

Legal Compliance and Client Assurance

AIPN follows a strict investigation protocol that includes confidential consultation, case evaluation, agreement execution, investigation deployment, evidence collection, and detailed final reporting. All investigations are conducted within the boundaries of Indian law, ensuring zero illegal digital access, secure evidence handling, and complete client anonymity.

Trust Through Truth

With a strong belief that confidentiality is a culture and truth is the foundation, AIPN Investigation Service OPC Private Limited continues to redefine trust and professionalism in India’s private investigation industry.

Corporate office
Noida sector 3 block A28

📧 Email: aipninvestigation@gmail.com

📞 Phone: +91 93107 27288
🌐 Website: www.AIPNinvestigationservices.com

चुनाव आयोग के आरोपों के बाद ममता बनर्जी ने छोड़ी मीटिंग

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची (Voter list) के विशेष गहन संशोधन (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और चुनाव आयोग के बीच विवाद बढ़ गया है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘अहंकारी’ और ‘झूठा’ होने का आरोप लगाया, लेकिन चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

चुनाव आयोग का दावा:

 

बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने झूठे आरोप लगाए, दुर्व्यवहार किया, मेज़ पर हाथ पटका और बीच में बैठक छोड़ दी।

आयोग ने कहा कि कानून का राज सर्वोपरि है और कोई भी कानून को अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

टीएमसी नेता और विधायक चुनाव अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं, ईआरओ कार्यालयों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं।

व्‍यक्तिगत खामियां:

मतदाता सूची संशोधन में लगे अधिकारियों को बिना दबाव के काम करने दिया जाना चाहिए।

बीएलओ का मानदेय पूरी तरह नहीं मिला; 18,000 रुपये में से केवल 7,000 रुपये दिए गए।

राज्य में नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसरों की रैंक अपेक्षित नहीं थी।

पश्चिम बंगाल सरकार ने तीन मतदाता सूची पर्यवेक्षकों का तबादला आयोग से बिना परामर्श किया।

ममता बनर्जी का बयान:

उन्होंने आयोग पर बंगाल को चुनिंदा रूप से निशाना बनाने का आरोप लगाया।

कहा कि 58 लाख लोगों के नाम हटाए गए और उन्हें अपना बचाव करने का मौका नहीं मिला।

बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को ‘अहंकारी और झूठा’ बताया और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

 

अजित पवार की भूमिका से बढ़ी राजनीतिक अटकलें

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में एक नई असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जब अजित पवार (Ajit Pawar) के आकस्मिक निधन ने एनसीपी (NCP) के दोनों गुटों के विलय की संभावना को लेकर विरोधाभासी दावे सामने ला दिए हैं। शरद पवार (Sharad Pawar) ने यह संकेत दिया कि अजित पवार के साथ विलय को लेकर उच्चस्तरीय बातचीत चल रही थी, जबकि देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजित पवार के गुट के अन्य वरिष्ठ नेता इस दावे से पूरी तरह इनकार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन दावों की वैधता पर सवाल उठाया और कहा कि अजित पवार उनके साथ लगातार संपर्क में थे, लेकिन उन्होंने कभी भी विलय का विषय उठाया नहीं। फडणवीस ने यह भी कहा कि महायुति सरकार में अजित पवार की स्थिति मजबूत थी, और ऐसे में पार्टी छोड़ने या विलय की संभावना बेहद कम थी।

एनसीपी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल ने भी यह स्पष्ट किया कि 2023 में एनडीए में शामिल होने का फैसला अंतिम था और शरद पवार के साथ विलय पर कोई बातचीत नहीं हुई थी। तटकरे ने यह भी कहा कि अब एनसीपी (अजित पवार गुट) एनडीए का हिस्सा है, और शरद पवार पर निर्भर है कि वे अपनी पार्टी को सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल करना चाहते हैं या नहीं।

शरद पवार का बयान: बंद दरवाजे की बातचीत
इस बीच, शरद पवार ने इन दावों का जवाब देते हुए कहा कि विलय की चर्चा ‘बंद दरवाजे’ में हुई थी, जिसमें केवल अजित पवार, जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले और रोहित पवार शामिल थे। उनका कहना था कि देवेंद्र फडणवीस और सुनील तटकरे जैसे लोग इस मामले से बाहर थे, और इसलिए उनके पास इस पर कोई सही जानकारी नहीं थी। इसके साथ ही, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में नेतृत्व संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रफुल पटेल और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता अब सुनेत्रा पवार को उनके दिवंगत पति के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

पार्थ पवार को कम प्रोफाइल रखने की सलाह
सुनेत्रा पवार को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है और उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ भी ली है। शरद पवार ने इस स्थिति के बारे में भी कोई जानकारी नहीं होने की बात कही, जिससे पार्टी और परिवार के बीच तनाव और गहरा गया। खासतौर पर तब, जब भाजपा ने पार्थ पवार को हालिया विवादों के मद्देनजर लो प्रोफाइल बनाए रखने की सलाह दी। यह चर्चा भी उठी कि एनसीपी पार्थ पवार को राज्यसभा भेजने पर विचार कर रही है, क्योंकि यह सीट उनकी मां सुनेत्रा के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई है।

वहीं, पार्थ पवार और शरद पवार एक बंद कमरे में अपने पिता के मेमोरियल पर चर्चा कर रहे थे, जबकि उनकी मां सुनेत्रा पवार राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रही थीं। इस समय, भाजपा शरद पवार गुट को महायुति में शामिल करने को लेकर संकोच कर रही है, जिससे दोनों गुटों के विलय की संभावनाओं पर ब्रेक लग रहा है।

एनसीपी का भविष्य और राजनीति की जटिलता
इस स्थिति के चलते एनसीपी का भविष्य अब अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है, क्योंकि दोनों गुट सत्ता पर नियंत्रण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा पर्दे के पीछे राज्य के बदलते राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर रही है, जिससे एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की प्रक्रिया रुक गई है।

गुजरात में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

राजकोट। गुजरात (Gujarat) के राजकोट जिले (Rajkot district) में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना में वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की चपेट में आकर तीन मजदूरों (Three Labourers) की जान चली गई। यह हादसा भक्तिनगर और रिब्डा रेलवे स्टेशनों के बीच एक रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब 4:45 बजे हुआ।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, वेरावल से अहमदाबाद जा रही वंदे भारत ट्रेन जब इस स्थान से गुजर रही थी, तीन युवक रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर ग्रुप सेल्फी लेने का प्रयास कर रहे थे। अपनी दूरी का सही अंदाजा न लगा पाने के कारण वे ट्रेन की चपेट में आ गए।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर ए.आर. राठौड़ ने बताया कि इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान संदीप पटेल और संदीप कोली के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान कपिल पटेल के रूप में हुई है। तीनों युवक उत्तर प्रदेश के निवासी थे और राजकोट स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह भी सामने आया कि तीनों युवक अपने साथी संदीप पटेल को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे, जो घर लौटने वाला था। उसी समय उन्होंने रेलवे ट्रैक पर आकर ग्रुप सेल्फी लेने का निर्णय लिया, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। घटना के बाद वंदे भारत ट्रेन को कुछ समय के लिए रोका गया था। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है और लोगों से अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक के पास सेल्फी या वीडियो बनाने से बचें। फिलहाल, घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

टीम इंडिया पसंदीदा, पर कागजों पर कौन है सर्वश्रेष्ठ? इन आठ में से सात आंकड़ों पर भारत का दबदबा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्व कप के 10वें संस्करण की शुरुआत सात फरवरी से होने जा रही है। कुल 20 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। बांग्लादेश के बाहर होने और पाकिस्तान के ड्रामे के बीच यह टूर्नामेंट सुर्खियों में है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले ग्रुप मैच को खेलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान को शायद भारत के खिलाफ विश्व कप में एक और हार का डर सता रहा है, यही वजह है कि उसने मैच के बहिष्कार का रास्ता चुना। भारतीय टीम ने 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था और इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी। टीम इंडिया टी20 में विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। पाकिस्तान को उसने वनडे और टी20, दोनों तरह के विश्व कप को मिलाकर 16 में से 15 बार हराया है और सिर्फ एक बार भारतीय टीम को हार मिली है। भारत उन तीन टीमों में शामिल है, जिसने टी20 विश्व कप दो-दो बार जीते हैं। टीम इंडिया के अलावा इस लिस्ट में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज हैं। इतना ही नहीं, भारत के पास टी20 में सबसे ज्यादा बार 200 या इससे ज्यादा के स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड है। आइए टी20 की सबसे मजबूत टीम जानने के लिए इन आठ संभावित मानकों का विश्लेषण करते हैं और एक-एक कर जानते हैं कि हर आंकड़ों में कौन सी टीम सबसे मजबूत है…

1. टी20 विश्व कप का खिताब सबसे ज्यादा बार

अब तक खेले जा चुके नौ संस्करणों में तीन टीमों ने दो-दो बार खिताब जीता है। इनमें वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और भारत शामिल हैं। टीम इंडिया मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन भी है। भारत ने 2024 के टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरा खिताब अपने नाम किया था। अब तक छह अलग-अलग टीमें टी20 विश्व कप का खिताब जीत चुकी हैं। इनमें वेस्टइंडीज एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने कभी भी टी20 विश्व कप का फाइनल नहीं हारा है।वहीं भारत और इंग्लैंड को एक-एक बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें दो-दो बार फाइनल हार चुकी हैं। इस तरह फाइनल हार के लिहाज से देखें तो वेस्टइंडीज, भारत और इंग्लैंड संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

2. टी20 में सबसे ज्यादा 200+ के स्कोर

आदर्श रूप से क्रिकेट को बल्ले और गेंद के बीच संतुलन का खेल माना जाता है, लेकिन टी20 क्रिकेट आधुनिक दौर का ऐसा प्रारूप बन चुका है, जहां बल्लेबाजों का दबदबा साफ तौर पर नजर आता है। लगातार छक्के लगाना और बड़े स्कोर खड़े करना अब किसी भी मजबूत टीम की पहचान बन चुका है।टी20 क्रिकेट में इस पैमाने पर भी टीम इंडिया सबसे आगे है। भारत ने अब तक 46 बार 200 या उससे अधिक रन का स्कोर खड़ा किया है। इतना ही नहीं, भारतीय टीम चार बार 250 से ज्यादा रन भी बना चुकी है, जो उसकी आक्रामक बल्लेबाजी की ताकत को दर्शाता है।दुनिया की कोई भी दूसरी टीम 200 से ज्यादा रन 30 बार भी नहीं बना सकी है। इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने 28-28 बार 200+ का आंकड़ा पार किया है। वहीं वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम सिर्फ दो-दो बार ही 250 से अधिक रन बनाने में सफल रही हैं।

3. टी20 में सबसे ज्यादा बार सफल 200+ रन का चेज

क्रिकेट में पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना अक्सर आसान माना जाता है, क्योंकि उस समय स्कोरबोर्ड का दबाव नहीं होता, लेकिन दूसरी पारी में बड़े लक्ष्य का पीछा करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। इस पैमाने पर भी टीम इंडिया सबसे आगे नजर आती है। भारत के खिलाफ 16 बार 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य रखा गया। इन मुकाबलों में मेन इन ब्लू ने 10 बार 200+ रन बनाए और इनमें से रिकॉर्ड आठ मैच जीतने में सफलता हासिल की। यह आंकड़ा दबाव में शानदार प्रदर्शन करने की भारतीय टीम की क्षमता को दर्शाता है। भारत के बाद इस सूची में ऑस्ट्रेलिया का नाम आता है, जिसने सात बार 200+ लक्ष्य का सफल पीछा किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने छह बार 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया है।

4. टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत वाली टीम

अब तक खेले गए नौ टी20 विश्व कप में शीर्ष-आठ की लगभग सभी टीमों ने 45 से 55 मुकाबले खेले हैं। इन सभी टीमों के प्रदर्शन की तुलना करें तो टीम इंडिया का जीत प्रतिशत सबसे बेहतर रहा है। भारत ने 52 मैचों में से 35 मुकाबले जीते, जिससे उसका जीत प्रतिशत लगभग 67 प्रतिशत बनता है। इस मामले में भारत सभी टीमों से आगे है।टीम इंडिया के अलावा सिर्फ दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ही ऐसी टीमें हैं, जो टी20 विश्व कप में अपना जीत प्रतिशत 63 प्रतिशत से ऊपर बनाए रखने में सफल रही हैं। इस पैमाने पर देखें तो टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत का प्रदर्शन सबसे दमदार रहा है और जीत प्रतिशत के लिहाज से टीम इंडिया शीर्ष पर काबिज है।

5. टी20 में सबसे बेहतरीन जीत प्रतिशत वाली टीमें

विश्व कप की तरह ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी टीम इंडिया ने अपनी दबदबा बनाए रखा है। दुनिया की सभी शीर्ष टीमों ने अब तक 200 से अधिक टी20 मुकाबले खेले हैं, लेकिन इनमें केवल भारत ही ऐसी टीम है, जिसका जीत प्रतिशत 60 प्रतिशत से ऊपर है। मेन इन ब्लू ने 268 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 67 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं, जो इस फॉर्मेट में उनकी निरंतरता और मजबूती को दर्शाता है। अन्य टीमों की बात करें तो पाकिस्तान इस सूची में दूसरे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर काबिज है। इस तरह कुल मिलाकर देखें तो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी भारत का दबदबा साफ तौर पर नजर आता है।

6. टी20 में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत

क्रिकेट में विदेशी जमीन पर जीत हासिल करना अक्सर सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है, लेकिन इस मामले में भी टीम इंडिया सबसे आगे नजर आती है। भारत न सिर्फ इस सूची में नंबर-एक स्थान पर है, बल्कि टीम ने विदेशी जमीन पर खेले गए 165 मैचों में से 66 प्रतिशत मुकाबले जीतकर रिकॉर्ड कायम किया है। यह आंकड़ा भारत की निरंतरता और मजबूती को साफ तौर पर दर्शाता है।वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अपने विदेशी दौरों में केवल 55-55 प्रतिशत मैच ही जीत सकी हैं। इस तुलना से साफ है कि विदेशी परिस्थितियों में भी भारतीय टीम का दबदबा बाकी टीमों से कहीं ज्यादा मजबूत रहा है।

7. टी20 में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत

आमतौर पर माना जाता है कि घरेलू मैदान पर मैच जीतना विदेशी दौरों की तुलना में आसान होता है, लेकिन टी20 क्रिकेट के नए दौर में ऐसा कहना अब मुश्किल हो गया है। इस बार विश्व कप भारत और श्रीलंका में आयोजित होना है, और ऐसे में घरेलू प्रदर्शन की अहमियत और भी बढ़ जाती है।घरेलू मैदान पर भी टीम इंडिया का रिकॉर्ड सबसे शानदार रहा है। भारत ने 103 मैचों में से 70 मुकाबले जीते, जिससे उसका जीत प्रतिशत लगभग 68 प्रतिशत बनता है। इस मामले में पाकिस्तान भारत के काफी करीब जरूर है, लेकिन फिर भी दोनों टीमों के बीच करीब 0.10 प्रतिशत का अंतर मौजूद है। भले ही अंतर मामूली हो, लेकिन आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि घरेलू मैदान पर भी पाकिस्तान, टीम इंडिया से पीछे ही है।

8. टी20 में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत शतक किस टीम से लगे?

टी20 क्रिकेट अब पूरी तरह से बल्लेबाजों का खेल बन चुका है। इस फॉर्मेट में शतक लगाना अब पहले जितना मुश्किल नहीं रहा, और लगभग हर दूसरे या तीसरे मुकाबले में कोई न कोई बल्लेबाज शतक जड़ता नजर आता है। इसके बावजूद, इस विभाग में भी टीम इंडिया के बल्लेबाज़ सबसे आगे हैं।अब तक भारत के बल्लेबाज टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 शतक लगा चुके हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिनके बल्लेबाजों ने 13-13 शतक जमाए हैं। हालांकि टी20 विश्व कप, की बात करें तो तस्वीर थोड़ी अलग नजर आती है। विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा दो-दो शतक लगाए हैं। वहीं भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने सिर्फ एक-एक शतक ही लगाए हैं।

क्या भारत है टी20 की सर्वश्रेष्ठ टीम?

टीम इंडिया टी20 क्रिकेट के ऊपर दिए गए आठ में से सात मानकों में शीर्ष पर बनी हुई है। कोई शक नहीं कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने उन्हें विश्व कप जीतने में चुनौती दी है। हालांकि, अगर इस बार टीम इंडिया टी20 विश्व कप टूर्नामेंट जीतती है, तो वह आठवें मानक में भी शीर्ष पर पहुंच जाएगी। इसके साथ ही, भारत को हर विभाग में दुनिया की सबसे मजबूत टी20 टीम होने का आधिकारिक दर्जा भी मिल जाएगा।

एक पता, एक मोबाइल नंबर… गाजियाबाद में कैसे बन गए 25 पासपोर्ट?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले में एक ही पते पर 25 पासपोर्ट बनने का मामला सामने आया है. सभी पासपोर्ट पर एक ही मोबाइल नंबर दर्ज है. जैसे ही इस जालसाजी की जानकारी पुलिस को हुई, इसकी सूचना पासपोर्ट विभाग को दी. मामले में 25 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस और पासपोर्ट विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है. घटना जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र की है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि 25 लोगों के नाम पर जो पासपोर्ट बने हैं. उन सभी का एड्रेस एक है और सभी फार्मो पर एक ही मोबाइल नंबर लिखा गया है. ये सभी पासपोर्ट अगस्त से लेकर सितंबर तक 2022 के बीच बनवाए गए थे. आशंका है कि यह देश में किसी बड़ी अनहोनी करने के लिए तो नहीं बनवाए गए या फिर कोई गैंग फर्जी पासपोर्ट बनाने का काम कर रहा है. पुलिस इसमें पासपोर्ट विभाग की मिलीभगत की भी जांच कर रहा है.

भोजपुर थाने में 25 लोगों के खिलाफ मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. जिन लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है. उनमें अमनप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, रितु शर्मा, मेघा राणा, राजकुमारी दलजीत सिंह, महेंद्र कौर, यशोदा राय, बसंती राय, जीत कौर, शमशेर सिंह आदि के अलावा पोस्टमैन अरुण कुमार का भी नाम शामिल है. सभी पर आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है. जिले के तीन गांवों में ऐसा मामला सामने आया है.

अरुण कुमार 12 सालों से पोस्टमैन का काम करता है और भोजपुर की डाक बनाता है. एक मामले में पुलिस उसके पास पूछताछ करने गई थी. उस दौरान पोस्टमैन ने पुलिस को बताया कि लगभग 5 महीने पहले विवेक गांधी और प्रकाश नाम के दो लोग उसके पास आए थे, जिन्होंने उसे बताया था कि हमारे पासपोर्ट आएंगे और उन पर जो पता लिखा हुआ है, उस पर पासपोर्ट मत भेजना. वह पासपोर्ट हमें भेज देना. इसके लिए दोनों युवकों ने पोस्टमैन को प्रति पासपोर्ट 2000 रुपए देने की बात कही. अरुण पैसों की लालच में आ गया और जो भी पासपोर्ट संबंधित पते के लिए आता, वह प्रति पोसपोर्ट 2000 रुपए लेकर उन्हें दे देता.

पोस्टमैन का नाम पुलिस ने केस में तो शामिल कर लिया, लेकिन क्या बिना पासपोर्ट अधिकारी और पुलिस वेरिफिकेशन के पासपोर्ट बनकर एक ही पते पर आ सकता था. इस बात को बताने में पुलिस परहेज कर रही है. पुलिस ने इतने बड़े मामले के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं की. वहीं इस मामले में पासपोर्ट विभाग ने भी अपना कोई बयान नहीं जारी किया. ऐसे में दोनों विभागों की लापरवाही सामने आ रही है.

पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया में पुलिस की ओर से वेरिफिकेशन किया जाता है. वहीं इसके बाद पासपोर्ट विभाग के अधिकारी भी फार्म की जांच करते हैं. अब सवाल यह उठता है कि पुलिस वेरिफिकेशन और पासपोर्ट आफिस की जांच के बाद भी एक ही पते पर 25 पासपोर्ट कैसे बन गए. इन सभी सवालों पर पुलिस अभी मौन है.

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच कर रही है.

भारत से विश्वकप मैच नहीं खेलेंगे, पर उसी दिन एशिया कप में महिला टीम का करेंगे सामना

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान का ड्रामा जारी है। पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप मैच में नहीं खेलने का फैसला लिया है। यह मैच कोलंबो में खेला जाना था। इसने पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को उजागर किया है। पड़ोसी मुल्क, भारत से डरकर अपनी पुरुष टीम को खेलने से तो रोक लिया, लेकिन उसी दिन उनकी महिला टीम भारतीय महिला टीम से पिटने को तैयार है। जी हां, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले होने हैं। ये दो मुकाबले टी20 विश्व कप और महिला राइजिंग स्टार एशिया कप टी20 में खेले जाने हैं। नकवी और पाकिस्तान सरकार को भारत से हार का डर पुरुषों के टी20 विश्व कप का आगाज सात फरवरी को होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट 20 टीमों के बीच खेला जाएगा, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। यह इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा। इनमें सेमीफाइनल और फाइनल समेत कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में 15 फरवरी को आमने-सामने आने वाली थीं, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने रिलीज जारी कर बताया कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में भारत का सामना नहीं करेगी। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि, यह फैसला किस वजह से है, इसका किसी को नहीं पता।पाकिस्तान ने तो बांग्लादेश के समर्थन में पहले पूरे टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी थी, लेकिन आर्थिक जोखिमों के डर से ऐसा नहीं किया। अब उन्होंने नया पैंतरा निकाल भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का एलान कर दिया। हालांकि, आईसीसी की चेतावनी साफ है कि अगर वह मैच का बहिष्कार करते हैं तो उन्हें भारी नुकसान हो सकता है। इस मैच के नहीं होने से होने वाले नुकसान की भरपाई वह पीसीबी की जेब से ही करेंगे। साथ ही उन्हें कई अन्य प्रतिबंधों का भी सामना करना पड़ सकता है। अब पाकिस्तान बड़े जाल में फंस चुका है कि वह बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए क्या करे। एक तरफ गड्ढा तो दूसरी तरफ खाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि पीसीबी की आईसीसी से बातचीत जारी है। ऐसे में हमें कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर पाकिस्तान अचानक अपना फैसला वापस ले ले और मैदान पर उतर जाए।

दूसरा मुकाबला महिला राइजिंग स्टार्स एशिया कप टी20 में

वहीं, दूसरा मुकाबला राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप टी20 में खेला जाएगा। पुरुषों का राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट पहले से होता रहा है, लेकिन महिलाओं का संस्करण पहली बार शुरू होगा। इसके शेड्यूल का एलान हो कुछ दिन पहले हो चुका है। राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप फरवरी में ही टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। पुरुषों में इंडिया-ए की टीम हिस्सा लेती है और ऐसा ही महिलाओं में भी होगा। भारतीय महिला-ए टीम इसमें हिस्सा लेगी। इसमें कुछ सीनियर स्टार महिला खिलाड़ी खेलती हुई दिख सकती हैं। राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत-ए और पाकिस्तान-ए की महिला टीम भी 15 फरवरी को आमने-सामने आएंगी। मैच टाइमिंग की बात करें तो यह मैच टी20 विश्व कप (पुरुष) में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले खेला जाना है। टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को शाम सात बजे शुरू होना था, वहीं राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप टी20 में भारत-ए और पाकिस्तान-ए की बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार 15 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे से खेला जाएगा। भारतीय पुरुषों से डरकर नाम वापस लेने के बाद पाकिस्तान महिलाओं की श्रेणी में भारत से पिटने को तैयार है।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक फरवरी को महिला-ए टीम के लिए स्क्वॉड का एलान किया। ईएसपीएन क्रिकइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान महिला ए टीम को अभी तक भारत ए के खिलाफ होने वाले इस मैच के भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक निर्देश नहीं मिला है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टीम की टूर्नामेंट की तैयारियां फिलहाल सामान्य रूप से जारी हैं और खिलाड़ियों को किसी बदलाव की सूचना नहीं दी गई है।इस मैच की मेजबानी और आयोजन की जिम्मेदारी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के पास है। दिलचस्प बात यह है कि एसीसी और पीसीबी, दोनों की अध्यक्षता एक ही व्यक्ति, ‘ट्रॉफी चोर’ मोहसिन नकवी, कर रहे हैं। नकवी न सिर्फ क्रिकेट प्रशासन में प्रभावशाली हैं, बल्कि वह पाकिस्तानी सरकार में एक ताकतवर मंत्री भी माने जाते हैं। क्रिकेट गलियारों में यह चर्चा तेज है कि भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार के फैसले के पीछे भी मोहसिन नकवी की अहम भूमिका रही है।हालांकि, इस मुद्दे पर पीसीबी या एसीसी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल स्थिति यह है कि एक ओर पीसीबी ने महिलाओं में भारत के साथ ग्रुप और मैच शेड्यूल की पुष्टि कर दी है, वहीं दूसरी ओर पुरुषों का मैच होगा या नहीं, इस पर अनिश्चितता बनी हुई है।

Previous articleटीम इंडिया पसंदीदा, पर कागजों पर कौन है सर्वश्रेष्ठ? इन आठ में से सात आंकड़ों पर भारत का दबदबा
News Desk

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश और घना कोहरा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली. दो और पश्चिमी विक्षोभों (Western disturbances) के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम (Northwest) में मौसम (weather) फिर बिगड़ गया है। सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों हल्की बारिश (Light rain) के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है, वहीं मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चली और कोहरा छाया रहा। हालांकि, तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन शीतलहर के चलते ज्यादा ठंड महसूस की गई। इन इलाकों में मंगलवार को भी बारिश, बर्फबारी और शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में पांच फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर रविवार रात और सोमवार सुबह घना कोहरा तो कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश के सरसावा, आगरा और हिंडन वायुसेना अड्डों पर दृश्यता शून्य दर्ज की गई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी भी हुई। मैदानी राज्यों में उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

 

हिमाचल में चोटियों पर हिमपात पंजाब व हरियाणा में गलन बढ़ी
हिमाचल प्रदेश में चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। कुल्लू, लाहौल, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। मणिकर्ण के तोष में सब्जी लेकर जा रही जीप बर्फ पर फिसलकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल बंद हो गई है। रोहतांग दर्रा में भी 90 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि के बावजूद शीतलहर के चलते ठंड बनी हुई है। सोमवार को हरियाणा में सबसे ठंडा सिरसा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर खुले इलाकों और खेतों में काम करने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

संविधान पर टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने Meta को लगाई फटकार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) को सख्त चेतावनी दी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि तकनीकी कंपनियां भारत में रहकर नागरिकों के निजता अधिकार से खिलवाड़ नहीं कर सकतीं। अदालत ने यहां तक कह दिया कि अगर कंपनियां संविधान का पालन नहीं कर सकतीं, तो उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।

 

प्राइवेसी पॉलिसी के मामले पर हो रही है सुनवाई
यह सुनवाई WhatsApp की 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़े मामले में चल रही है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने व्हाट्सएप पर 213 करोड़ रुपये के जुर्माना लगाया था जिसे राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय अधिकरण (NCLAT) ने बरकरार रखा था। इस फैसले को मेटा और व्हाट्सएप ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पांचोली की बेंच इस मामले पर सुनवाई कर रही है।

 

9 फरवरी को आएगा अंतरिम आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को भी इस याचिका में एक पक्ष बनाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कंपनियों को चेतावनी दी है कि या तो वे डेटा शेयर न करने का लिखित आश्वासन दें, वरना अदालत को आदेश पारित करना होगा। बेंच ने कहा कि इस मामले में 9 फरवरी को अंतरिम आदेश पारित किया जाएगा।

 

‘डेटा शेयरिंग के नाम पर चोरी बर्दाश्त नहीं’
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी की भाषा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निजता का अधिकार इस देश में बहुत महत्वपूर्ण है और कंपनियां इसका उल्लंघन नहीं कर सकतीं।

बेंच ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा, “आप डेटा शेयरिंग के बहाने इस देश की प्राइवेसी के साथ नहीं खेल सकते। आपकी प्राइवेसी की शर्तें इतनी चालाकी से तैयार की गई हैं कि एक आम आदमी उन्हें समझ ही नहीं पाता। यह निजी जानकारी चोरी करने का एक ‘सभ्य तरीका’ है, जिसे हम होने नहीं देंगे।” चीफ जस्टिस ने आगे कहा कि “अगर आप हमारे संविधान का पालन नहीं कर सकते, तो भारत छोड़ दें। हम नागरिकों की निजता के साथ समझौता नहीं होने देंगे।”

अदालत ने साफ कर दिया है कि वह डेटा का एक शब्द भी साझा करने की अनुमति नहीं देगी। अब सबकी निगाहें 9 फरवरी पर टिकी हैं, जब कोर्ट इस मामले में अपना अंतरिम फैसला सुनाएगा।

पटना में 300 करोड़ की लागत से शिप रिपेयर सेंटर का ऐलान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पटना। पटना (Patna) में गंगा नदी (River Ganges) के किनारे दीघा क्षेत्र (Digha area) में 300 करोड़ रुपये की लागत से एक जहाज मरम्मत केंद्र (Ship Repair Center) स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय बजट (Union Budget) में इसकी घोषणा के बाद इसका मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए दीघा में कुर्जी के सामने गंगा किनारे पांच एकड़ जमीन भी आवंटित कर दी है। केंद्र बनने के बाद जलमार्ग से माल ढुलाई और पर्यटन उद्देश्यों के लिए चलने वाले जहाजों की संख्या बढ़ेगी और परिवहन लागत में कमी आएगी।

 

दूर-दराज से भी जहाज पहुंचेंगे
वर्तमान में जहाजों की मरम्मत के लिए उन्हें कोलकाता या वाराणसी ले जाना पड़ता है। पटना में सुविधा उपलब्ध होने के बाद अब स्थानीय जहाजों के साथ-साथ दूरदराज से आने वाले जहाजों की मरम्मत भी यहीं की जाएगी। इससे कोलकाता या वाराणसी तक जहाज भेजने और वापस लाने में होने वाले हजारों रुपये के परिवहन खर्च में बचत होगी। साथ ही, केंद्र के खुलने से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

 

एक बार में चार जहाज की मरम्मत
इस नए केंद्र में एक बार में चार जहाजों की मरम्मत की सुविधा होगी। इसके लिए लिफ्ट सिस्टम लगाया जाएगा। जहाज को लिफ्ट से गंगा नदी से उठाकर खुले स्थान पर रखा जाएगा, फिर मरम्मत की जाएगी और कार्य पूरा होने के बाद उसे पुनः पानी में स्थापित किया जाएगा।

 

रोजगार और परिचालन के नए अवसर
वर्तमान में गंगा में लगभग 50-60 छोटे और बड़े जहाज चलते हैं, जिनका परिचालन बिहार के साथ उत्तर प्रदेश और बंगाल तक होता है। पटना में मरम्मत केंद्र की कमी के कारण सरकारी विभाग और निजी लोग जहाज संचालन में कम रुचि दिखाते थे। केंद्र खुलने के बाद परिवहन और पर्यटन विभाग जहाज परिचालन बढ़ा सकते हैं और निजी कंपनियां भी माल ढुलाई और पर्यटन के लिए जहाज संचालन कर सकती हैं।

Previous articleकोल इंडिया ने मिड-लेवल तक के एग्जीक्यूटिव्स का अपग्रेड किया पे स्केल
Next articleछत्तीसगढ़ के गरियाबंद में तनाव: दो समुदाय आमने-सामने, आगजनी और तोड़फोड़
News Desk