2.1 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeLatest Newsमहानगरपालिका चुनाव में आठवले की पार्टी ने महायुति गठबंधन में मांगी हिस्सेदारी

महानगरपालिका चुनाव में आठवले की पार्टी ने महायुति गठबंधन में मांगी हिस्सेदारी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में 29 महानगरपालिका (Municipal Corporation) में हो रहे चुनाव (Election) में रामदास आठवले (Ramdas Athawale) की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया ने महायुति गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी मांगी है। आठवले की पार्टी ने मुंबई में 25 सीटों की डिमांड रखी है। वहीं अन्य महानगरपालिका में 7 से 10 सीटों की मांग रखी है। पार्टी ने कहा कि उन्हें गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी दी जाए।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के नेताओं का मानना है कि एनडीए में एक महत्वपूर्ण घटक पक्ष के रूप में उनकी भूमिका है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले केंद्र में मंत्री पद पर कार्य कर रहे हैं। इसीलिए उन्हें सम्मानजनक तरीके से चुनाव में हिस्सेदारी मिले। महानगर पालिका के स्तर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी से मिल रहे हैं एवं उन्हें सम्मानजनक हिस्सा देने की मांग उनसे कर रहे हैं। प्रत्येक महानगर पालिकाओं में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया 7 से 10 सीट मांग रही है, वहीं मुंबई में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने 25 सीटों की डिमांड भेजी है।

Previous articleयूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू, सतीश महाना ने सभी दलों से की अपील
News Desk

रहस्यों और अद्वितीय शैली का संगम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के रेगिस्तान में स्थित किराडू मंदिर अपनी रहस्यमयता और अनोखी शैली के लिए अलग पहचाना...

2030 तक 40% आबादी प्रभावित

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली। जल संकट को लेकर हो रहे शोध और आने वाली रिपोर्ट काफी डराने वाली हैं। नीति आयोग की...