6.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeLatest Newsसिद्धारमैया और शिवकुमार की नाश्ता राजनीति पर बोम्मई का तंज…………..पिक्चर अभी बाकी 

सिद्धारमैया और शिवकुमार की नाश्ता राजनीति पर बोम्मई का तंज…………..पिक्चर अभी बाकी 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच हुई हालिया ब्रेकफास्ट मीटिंग को लेकर राजनीतिक हलकों में बयानबाजी जारी है। भाजपा के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस मुलाकात पर तंज कंस दिया है। बोम्मई ने इस मीटिंग को महज़ एक टीजर बताया और तंज कसते हुए कहा, “पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर की असली स्थिति कुछ दिनों में सभी के सामने आएगी। बीजेपी नेता बोम्मई ने कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाकर कहा, ये दोनों नाश्ता करने में व्यस्त हैं, तब जनता और राज्य के विकास के लिए कौन काम करेगा? एक कुर्सी खींचने की कोशिश कर रहा है और दूसरा उस पकड़े रखने की।”
उन्होंने कांग्रेस हाईकमान पर निशाना साधकर कहा कि, ढाई साल बीत गए लेकिन अंदरूनी कलह खत्म नहीं हुई। हाईकमान है कहां? कौन हाईकमान है? जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही कह रहे हैं कि वे हाईकमान नहीं हैं, तब इस शब्द की क्या परिभाषा रह जाती है? यह पूरा मामला पारिवारिक हो गया है।”
वहीं नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने भी राज्य सरकार पर हमला करते हुए सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया।
उन्होंने  लिखा कि राज्य के पाँच बड़े शहरों में पिछले 11 महीनों में गड्ढों की वजह से 558 मौतें हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया, गड्ढे यमराज की तरह लोगों की जान ले रहे हैं। सड़कें बदहाल हैं… लेकिन उन्हें सिर्फ सत्ता, ब्रेकफास्ट मीटिंग और निजी हितों की चिंता है। यह बेहद शर्मनाक है।”
वहीं सिद्धारमैया ने उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के आवास पर नाश्ता किया, जहां उन्हें इडली और नटिकोलि सारू (चिकन ग्रेवी) परोसी गई। इस दौरान शिवकुमार के भाई डीके सुरेश और विधायक एचडी रंगनाथ भी मौजूद थे। डीके ने लिखा कि उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और सुशासन और विजन के तहत राज्य के निरंतर विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
वहीं सिद्धारमैया ने शिवकुमार के साथ प्रेसवार्ता में कहा, “हम दोनों भाई की तरह हैं और मिलकर काम कर रहे है। शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया, “जब हाईकमान फैसला करेगा, वे मुख्यमंत्री बन जाएंगे।”

Previous articleसाय कैबिनेट की बैठक आज…जानें शीतकालीन सत्र और धान खरीदी पर क्या होगा फैसला? हर अपडेट के लिए बने रहें
Next articleडोनाल्ड ट्रंप का हृदय और पेट का एमआरआई स्कैन ‘‘पूरी तरह सामान्य’’
News Desk

राज्यसभा में तेजस्वी नहीं, राजद में दोनों संभावित नामों पर चर्चा तेज़

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews पटना। बिहार में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज है। महागठबंधन और एनडीए दोनों ही गठबंधनों में पांचवीं...

बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक अलग ही ट्रेंड देखने...