8.6 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeLatest Newsधोनी, माहिका और अगस्त्य को साथ देखकर भावुक हुए हार्दिक, वीडियो वायरल

धोनी, माहिका और अगस्त्य को साथ देखकर भावुक हुए हार्दिक, वीडियो वायरल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। टूर्नामेंट अपने अंतिम दौर में है और इसका फाइनल रविवार को खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड, दोनों ही टीमों ने सुपर-8 की दो अजेय रही टीमों को हराया। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी। भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला तो इस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ मुकाबलों में से एक रहा। हालांकि, मैच के दौरान और बाद के कई पल भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस मुकाबले को देखने कई दिग्गज वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे थे। इनमें महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल थे। मैच के बाद वह एक वक्त हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका और हार्दिक के बेटे अगस्त्य के साथ भी खड़े थे। इन तीनों को साथ देखकर हार्दिक का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

दरअसल, हार्दिक धोनी को काफी मानते हैं और उन्हें अपना आदर्श बताते हैं। आईपीएल के समय, जब भी हार्दिक की टीम का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होता है, तो हार्दिक धोनी से मिलना और उनके साथ फोटो शेयर करना नहीं भूलते। भारत और इंग्लैंड मैच के बाद जब हार्दिक ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे तो उन्होंने स्टैंड्स में धोनी को देखा। ऐसे में हार्दिक जोर से चिल्लाए और धोनी को बुलाया। धोनी ने भी हाथ वेव कर हार्दिक को जवाब दिया। फिर दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। वहीं, माहिका और अगस्त्य भी खड़े थे। माहिका ने अगस्त्य का हाथ पकड़ा और हार्दिक की तरफ हाथ वेव करने कहा। इस पर धोनी भी अगस्त्य को दिखाने लगे कि हार्दिक कहां खड़े हैं और माही ने अगस्त्य से बातचीत भी की। इस क्यूट मोमेंट को देखकर हार्दिक भी मुस्कुराते दिखे।भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत में हार्दिक ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहले बल्ले से 12 गेंदों में ताबड़तोड़ 27 रन बनाए और बाद में गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए फिल सॉल्ट और सैम करन जैसे महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

Previous articleयूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में धुआं, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
Next articleकैफ से क्यों भिड़े आमिर? पाकिस्तानी क्रिकेटर की टिप्पणी से मचा विवाद
News Desk

क्या कुलदीप यादव बनेंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को होने वाले फाइनल...

ट्रंप की रूसी तेल छूट पर भारत का दो टूक जवाब- हमें किसी की परमिशन की जरूरत नहीं

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली|भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट के ऐलान...