11.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान में हल्की बारिश, दिल्ली में छाए रहे बादल वायु गुणवत्ता में...

राजस्थान में हल्की बारिश, दिल्ली में छाए रहे बादल वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जयपुर। जयपुर समेत राजस्थान में कई जगह बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई। बारिश व बूंदाबांदी का दौर रात से ही शुरू हो गया था। उधर दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम ने करवट ली और घने बादल आसमान में छा गए। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश की फुहारें पड़ी। बदलते मौसम और तेज हवा के कारण वायु गुणवत्ता में भी आंशिक सुधार देखा गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को दिनभर सामान्यतः बादल छाए रहे और हल्की बारिश की संभावना बनी रही। बुधवार का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 
सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। 20 को भी पारा 12 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। 21 को न्यूनतम 13 और अधिकतम 28 डिग्री 22 और 23 को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा यानी बुधवार को हल्की गिरावट के बाद आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ता रहेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी हवा खराब श्रेणी में है। अलीपुर में एक्यूआई 255, आनंद विहार में 285, अशोक विहार में 264 दर्ज किया गया। आया नगर में 179 और सीआरआरआई मथुरा रोड पर 185 के साथ मध्यम श्रेणी रही। बवाना में एक्यूआई 307 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि चांदनी चौक में 286 और डीटीयू में 249 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 296, लोनी में 352, संजय नगर में 203 और वसुंधरा में 268 दर्ज किया गया।
वहीं नोएडा के सेक्टर-125 में 275, सेक्टर-62 में 220, सेक्टर-1 में 205 और सेक्टर-116 में 236 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते प्रदूषण स्तर में कुछ हद तक कमी आई है, लेकिन कई क्षेत्रों में अब भी हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज की बारिश और हवा से राहत जरूर मिलेगी, हालांकि अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के साथ प्रदूषण स्तर में उतार-चढ़ाव संभव है।

Previous articleपन्ना में पहली बार होगी संयुक्त हीरा नीलामी, तीन साल बाद रफ्तार पकड़ेगा कारोबार
Next articleझारखंड में मौसम का ‘यू-टर्न’: पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा पारा, पर साथ लाएगा वायरल का खतरा; जानें खुद को बचाने का तरीका
News Desk

Goa International Film Festival Applauds Sanjay Sinha’s Acting Excellence

At the grand Goa International Film Festival, Sanjay Sinha was applauded for his outstanding acting skills. Receiving the Best Actor Award, Sinha continues to...

Chhaya Family Takes a Significant Step Forward with “Chhayar- Porosh” Initiative in Bolpur, W. B.

Bolpur, West Bengal | April 10, 2026 True success finds its most meaningful expression when it is shared with others. Embracing this philosophy, the Chhaya...