2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeLatest Newsरबाडा के साथ आएगा ये तेज़ गेंदबाज, भारत की टीम के लिए...

रबाडा के साथ आएगा ये तेज़ गेंदबाज, भारत की टीम के लिए बढ़ा खतरा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही टीम इंडिया के लिए 22 नवंबर से शुरू हो रहा दूसरा और आखिरी टेस्ट किसी फाइनल से कम नहीं है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत को सीरीज ड्रॉ करने के लिए हर हाल में जीत चाहिए, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने ठीक मैच से पहले भारत की टेंशन कई गुना बढ़ा दी है।

लुंगी नगिडी की हुई दक्षिण अफ्रीकी टीम में एंट्री

कोलकाता में पहले टेस्ट की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीकी खेमे में तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी की एंट्री हो गई है। नगिडी आज सुबह दक्षिण अफ्रीका से कोलकाता पहुंचे और अब वे गुवाहाटी टेस्ट के लिए उपलब्ध हैं। पहले टेस्ट में चोट की वजह से बाहर रहे नगिडी की वापसी प्रोटियाज गेंदबाजी अटैक को और घातक बना रही है। कोलकाता टेस्ट में कागिसो रबाडा भी नहीं खेले थे, नगिडी की उनके साथ प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है। कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया था।

गुवाहाटी की पिच आम तौर पर स्पिन के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन पिछले कुछ घरेलू मैचों में यहां तेज गेंदबाजों को भी शुरुआती मदद मिली है। अगर पिच में थोड़ी भी नमी रही तो नगिडी जैसे 145+ किमी/घंटा गति से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज भारतीय टॉप ऑर्डर के लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

Previous articleपिपरिया के आयुष घुरका की पहल “ट्यूटर-ओलॉजी” ने बदली ऑनलाइन शिक्षा की दिशा, अब 5+ देशों के छात्र कर रहे हैं भारतीय शिक्षकों से अध्ययन
News Desk

ईरान से बातचीत के फैसले पर थरूर ने जताया समर्थन, बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकता

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के साथ बातचीत करने के...

तेल, गैस के बाद अब भारत की इंटरनेट व्यवस्था को चोट पहुंच सकता हैं मिडिल ईस्ट में जारी तनाव 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव के बीच में एक नया खतरा सामने दिख रहा है, जिसका बहुत...