13.5 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeBollywood‘मैं जानता हूं अरिजीत ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग’, पलाश सेन ने...

‘मैं जानता हूं अरिजीत ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग’, पलाश सेन ने गायक के रिटायरमेंट पर दी प्रतिक्रिया

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

हाल ही में अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर किसी को हैरान कर दिया। अरिजीत के अचानक रिटायरमेंट लेने के बाद सेलेब्स ने भी उनके इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी। वहीं कई लोगों ने अरिजीत से अपना फैसला वापस लेने की भी अपील की। अब संगीतकार व सिंगर पलाश सेन ने भी अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पलाश ने अरिजीत के इस फैसले को सही बताया है।

अपनी पहली फिल्म के बारे में की बात

पलाश सेन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने बतौर अभिनेता अपनी पहली फिल्म ‘फिलहाल’ और उस समय इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया के बारे में बताया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘आज से चौबीस साल पहले 2 फरवरी को मेरी पहली फिल्म ‘फिलहाल’ रिलीज हुई थी। यह फ्लॉप रही। ज्यादातर आलोचकों ने मेरी आलोचना की और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने मुझे ट्रोल किया। एक मॉडल से अभिनेत्री बनी महिला ने मुझे खूब खरी-खोटी सुनाई और कई अन्य लोगों ने भी ऐसा ही किया। वैसे भी मुझे फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

विज्ञापन

मैंने यह फिल्म सिर्फ इसलिए की क्योंकि मैं महान कवि-लेखक गुलजार साहब द्वारा लिखा एक गीत गाना चाहता था। यह गीत दिग्गज अनु जी द्वारा कंपोज किया जाना मेरे लिए एक और सपने के सच होने जैसा था। बस यही बात थी। मुझे सच में नहीं पता कि मुझे खतरा क्यों समझा गया। मैं तो बस मौज-मस्ती करने और अपना काम पूरी लगन से करने गया था। अद्भुत सुषु (सुष्मिता सेन), तब्बू और संजय के साथ काम करना मेरे लिए इनाम जैसा था। शानदार मेघना के निर्देशन में काम करना मेरे जीवन का एक अनमोल अनुभव है। मेरे पास सिर्फ खूबसूरत यादें हैं और मुझे इस समय से आगे की फिल्म पर बहुत गर्व है। दरअसल, अब जब यह टेलीविजन पर इतनी सफल हो गई है, तो मुझे बहुत खुशी और कृतज्ञता महसूस हो रही है।’

बताया क्यों छोड़ी अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग

इस पोस्ट में पलाश ने अरिजीत के रिटायरमेंट के फैसले के बारे में भी बात की। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘सच तो यह है कि मैं जानता हूं कि मेरा भाई अरिजीत फिल्म प्लेबैक क्यों छोड़ रहा है। मैं भी कई साल पहले इसी राह पर था और मैंने अपना रास्ता खुद चुना था। वही रास्ता जिस पर अब अरिजीत चलेगा।’ पलाश ने पोस्ट में आगे बताया कि उस साल उन्हें कई बेस्ट न्यूकमर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन भी मिला था। हालांकि, वो कहीं भी जीत नहीं पाए। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें पुरस्कार नहीं मिले, लेकिन प्रशंसकों का प्यार उनके लिए सब कुछ था।

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका ने पति पर लगाया चीटिंग का आरोप, रोते हुए वीडियो किया वायरल; यूजर्स बोले- ड्रामा बंद करो

अरिजीत ने पिछले महीने लिया था संन्यास

अरिजीत सिंह ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर प्लेबैक सिंगिंग से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘हैलो, आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। श्रोताओं के रूप में इतने वर्षों तक मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं करूंगा। मैं संन्यास ले रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा है।’ हालांकि, अरिजीत ने स्पष्ट किया कि वो संगीत बनाना जारी रखेंगे और कहा कि वो कुछ नया करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि नई प्रतिभाएं अपने संगीत से उन्हें प्रेरित करेंगी।

Indiebim TSCM Services: Securing Mumbai’s High-Profile Boardrooms

Corporate espionage is evolving. Today, sensitive business information is threatened not just by insiders but also by advanced electronic surveillance devices. Since 2019, Indiebim...

Trusted Commercial Fire Sprinkler Houston Services for Businesses

Houston, TX – Fire protection is a critical aspect of business safety, and a reliable Commercial Fire Sprinkler Houston system can make all the...