6.8 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeLatest Newsभारत फाइनल में पहुंचा, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराया

भारत फाइनल में पहुंचा, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराया

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IND vs ENG Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. ये चौथी बार है जब भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए. जिसमें संजू सैमसन के 42 गेंद में 89, किशन के 18 गेंद में 39, दुबे के 25 गेंद में 43, हार्दिक के 12 गेंद में 27 और तिलक के 7 गेंद में 21 रन सबसे खास थे. जिसकी वजह से भारत टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा.

वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी काफी निराशाजनक रही. जिसमें जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 61 रन खर्च कर दिए और सैम करन ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए. विल जैक्स और आदिल राशिद 2-2 विकेट लेने में सफल रहे.

जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी. जिसमें जैकब बेथल की शानदार 105 रनों की पारी सबसे खास रही, लेकिन वो अपनी टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सके. उन्होंने 48 गेंद में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए. इसके अलावा विल जैक्स 19 गेंद में 35 रनों की छोटी लेकिन अहम पारी खेली, और पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी भी की. जिससे इंग्लैंड गेम में बना रहा. लेकिन बुमराह और हार्दिक की शानदार गेंदबाजी ने मैच को टीम इंडिया के पाले में डाल दिया.

हार्दिक ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि बुमराह ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिए. वहीं दूसरे सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला. वरुण चक्रवर्ती भारतीय गेंदबाजों में सबसे महंगे रहे, उन्होंने 4 ओवर में 64 रन खर्च कर दिए. संजू को शानदार बल्लेबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.

इस शानदार जीत के साथ भारत टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया है, जहां 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका न्यूजीलैंड से खिताबी मुकाबला होगा.

 

एक हफ्ते में कितनी हुई ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई? जानें ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का हाल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews होली के बाद लगभग सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई...

Narendra Modi ने Alexander Stubb से मुलाकात के बाद कहा—भारत-फिनलैंड संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मिडिल ईस्ट और यूक्रेन में जारी जंग को जल्दी खत्म करने की...