7.3 C
London
Monday, February 16, 2026
HomeLatest Newsपाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा,...

पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में अहम योगदान देने वाले ईशान किशन को लेकर विरोधी टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने भी बड़ा बयान दिया है। हेसन ने इस बात को स्वीकार किया है कि ईशान किशन की पारी ने उनकी टीम के हाथों से मैच छीन लिया। हेसन ने कहा कि ईशान के तूफानी अर्धशतक ने इस मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर पैदा किया। 

ईशान ने खेली तूफानी पारी

ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंद पर 77 रन की तूफानी पारी खेली जिसकी मदद से भारत ने रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ में जगह पक्की कर ली। हेसन ने स्वीकार किया कि किशन ने प्रेमादासा की धीमी पिच पर पाकिस्तान के धीमे गेंदबाजों के खिलाफ 37 गेंदों में 66 रन बनाकर उनकी स्पिन-प्रधान रणनीति को ध्वस्त कर दिया।हेसन ने कहा, मुझे लगता है कि ईशान बेखौफ होकर खेलता है। वह मैदान के दोनों तरफ रन बना सकता है। इसलिए वह सिर्फ लेग साइड तक ही सीमित नहीं है। हम जानते हैं कि वह लेग साइड का मजबूत बल्लेबाज है, लेकिन वह रिवर्स शॉट भी खेल सकता है। इसलिए, अगर विशेष कर पावर प्ले में स्पिन गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे हो तो उसे रोकना चुनौती हो सकती है।उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि जिस तरह से वह शानदार फॉर्म में हैं, उससे हमारे स्पिनरों पर काफी दबाव पड़ा और शायद वे बेसिक्स से भटक गए। उसके अलावा शिवम दुबे का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर था, लेकिन मुकाबला कठिन था। किशन की पारी वास्तव में पूरे मैच में सबसे बेहतरीन थी। किशन जिस तरह से खेला, उसने हमसे मैच छीन लिया।अक्षर पटेल बोले- पाकिस्तान के खिलाफ मैच का दबाव अधिक होता है भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने स्वीकार किया कि भारत और उसके चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के दौरान अतिरिक्त दबाव होता है, लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सदियों पुरानी प्रतिद्वंद्विता को लेकर बाहर हो रही चर्चाओं पर गौर न करके शांतचित्त होकर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करते हैं। अक्षर ने कहा, हां, दबाव तो होता है। आपके आस-पास के लोग, आपका परिवार या दोस्त इसके बारे में आपसे बात करते हैं। इसलिए हां, एक आम मैच की तुलना में थोड़ा अधिक दबाव होता है।

Previous articleमहाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
Next articleदुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
News Desk

पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका, उपाध्यक्ष खन्ना पार्टी छोड़ एसएडी में हुए शामिल

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews खन्ना बोले- राजनीतिक करियर की शुरुआत एसएडी से की थी अब की घर वापसी चंडीगढ़। पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका...

मैच के बाद कुलदीप यादव पर भड़के हार्दिक, किस कारण हुई दोनों में बहस? वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने...