11.2 C
London
Thursday, February 26, 2026
HomeLatest Newsजिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार गई टीम इंडिया तो क्या होगा? जानिए...

जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार गई टीम इंडिया तो क्या होगा? जानिए सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

Team India T20 World Cup 2026 Semi-Final Scenario: भारतीय टीम 26 फरवरी यानी कि गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाम्वे के खिलाफ एमए चिंदबरम स्टेडियम में उतरेगी. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को ये मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है. क्योंकि ग्रुप स्टेज के सभी 4 मैच जीतने के बाद भारत को सुपर 8 के अपने पहले मुकाबलें साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा. 76 रनों से भारत ये मैच हार गई थी जिससे रन रेट बहुत पीछे पहुंच गया था. भारतीय टीम का मौजूदा रन रेट -3.800 हैं वहीं वेस्टइंडीज (+5.350 नेट रन रेट) और साउथ अफ्रीका (+3.800) के साथ अपने पहले मैच जीतकर पहले और दूसरे पायदान पर हैं. तीसरे पर भारत और अपना पहला मैच जिम्बाब्वे (-5.350 नेट रन रेट) से हारकर 4 स्थान पर हैं.

अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार तो…

अब सवाल ये उठता है कि अगर भारत आज जिम्बाब्वे के खिलाफ भी मैच हार जाता है तो क्या फिर सेमीफाइनल में पहुंचने की गुंजाइश बचती है. अगर भारत को नॉकआउट में पहुंचना तो पहला समीकरण तो यही है कि बचे हुए दोनों मुकाबलें बड़े मार्जिन से जीतने होंगे. लेकिन अगर आज का मैच भारत हार गया तो उम्मीद न के बराबर हो जाती है. मगर गणित के हिसाब से एक रास्ता बच सकता है. लेकिन उसके लिए भी कई चीजों एक साथ होना जरूरी होगा.

अगर जिम्बाब्बे से मिली हार तो फिर क्या होंगे समीकरण?

  • अगर भारत यह मैच हारता है, तो दो मैचों में उसके 0 अंक रहेंगे.
  • टीम का नेट रन रेट, जो पहले से ही काफी खराब है वो और गिर जाएगा, दूसरी ओर जिम्बाब्वे के 2 अंक हो जाएंगे.
    अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज का मुकाबला भारत की सेमीफाइनल रेस पर सीधा असर डालेगा.
    इस मुकाबले में अगर वेस्टइंडीज जीता तो टीम की 4 अंक हो जाएंगे.
  • वहीं अगर भारत अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हरा दे तो उसके भी 2 अंक हो जाएंगे. लेकिन, यहां भी रेन रेट देखना होगा, जो भारत के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है.
  • अगर दक्षिण अफ्रीका जीतता है तो टीम के 4 अंक हो जाएंगे.
  • अब अगर जिम्बाब्बे साउथ अफ्रीका को हराकर उलटफेर कर दे, तो साउथ अफ्रीका के दो अंक ही रह जाएंगे. लेकिन, फिर भी फैसला नेट रन रेट पर होगा.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल

Previous articleCG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, DEO ने जारी किया आदेश, जानें नई टाइमिंग
Next articleहोली पर लाखों कर्मचारियों को यूपी सरकार का तोहफा, 28 फरवरी को ही खाते में आएंगे सैलरी
News Desk

सलमान खान की भांजी के साथ जमेगी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, इस निर्देशक ने लगाया दांव

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews साल 2023 में अलीजेह अग्निहोत्री ने इंडस्ट्री में कदम रखे। वे फिल्म 'फर्रे' में पहली बार नजर आईं। अब वे...

भारत का अभेद्य सुरक्षा ‘कवच’ बनेगा आयरन डोम! पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर साइन हो सकती है डील, जानें खासियत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews India-Israel Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज इजरायल यात्रा का दूसरा दिन है. संभावना है कि आज गुरुवार को भारत-इजरायल के...