7.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeLatest Newsउठक-बैठक लगवाने वाली टीचर गिरफ्तार

उठक-बैठक लगवाने वाली टीचर गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में छठवीं कक्षा की छात्रा काजल की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को महिला टीचर ममता यादव को गिरफ्तार किया है। इसी टीचर ने बच्ची को 100 उठक-बैठक की सजा दी थी।उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वालीव पुलिस के मुताबिक घटना 8 नवंबर की है, जब 10 मिनट लेट आने पर टीचर ने बच्ची को 100 उठक-बैठक की सजा दी। इससे बच्ची की तबीयत बिगड़ी और 5 दिन बाद 13 नवंबर को इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद डीईओ ने जांच के आदेश दिए थे। टीचर ममता को पहले ही सतिवली के प्राइवेट स्कूल से हटाया जा चुका था। बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोगों और मनसे कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

Previous articleपरिवार को छोड़ लिव-इन में रह रही युवती ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
News Desk

तिरपाल से ढकी गईं 10 मस्जिदें

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में होली का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने...

Text Before Tradition: Varun Gupta Advocates Evidence-Based Epic Interpretation

At a time when mythological narratives are often interpreted through sentiment or ideology, Varun Gupta promotes a text-first approach rooted in manuscript evidence and...