24.8 C
London
Wednesday, August 26, 2026
HomeBollywoodसुनीता आहूजा का बयान चर्चा में

सुनीता आहूजा का बयान चर्चा में

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं। खबरें आई हैं कि गोविंदा ने सुनीता को धोखा दिया है और दोनों के बीच तलाक की अफवाहें भी फैली हैं। अब सुनीता ने अपने हालिया व्लॉग में अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। 

किस एक शर्त पर गोविंदा को माफ करेंगी सुनीता

हाल ही में जब सुनीता से पूछा गया कि क्या वे गोविंदा को माफ कर सकती हैं, तो सुनीता ने कहा, ‘कौन जाने। वह मेरा बचपन का प्यार है। अगर वह सुधर जाए और हमारे तरीके से जिए, तो मैं उसे माफ कर दूंगी। मुझे अब ये सब सुनना पसंद नहीं है।’

कैसा है एक-दूजे का साथ

सुनीता ने ये भी बताया कि गोविंदा के करियर में उनका साथ देने के बावजूद उन्हें वैसा समर्थन नहीं मिला, जिसकी उम्मीद थी। लेकिन वे कहती हैं कि गोविंदा के अपने कुछ कारण रहे होंगे। उम्र बढ़ने के बाद जीवनसाथी और बच्चे ही सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। जब गोविंदा से इस बारे में बात करने पर पूछा गया, तो सुनीता बोलीं, ‘वो हंसकर बात टाल देते हैं। उनका जवाब समझ ही नहीं आता।’ 

मैनेजर को दिया दोष

आगे सुनीता ने कहा कि पहले गोविंदी की मां का उन पर बहुत असर था और वे डरते थे, लेकिन सुनीता की सास की मौत के बाद वे बेफिक्र हो गए हैं और किसी से नहीं डरते। सुनीता ने कहा, ‘उनकी संगत खराब है।’ जब तक वे उनकी मैनेजर थीं, उन्हें बहुत संभालकर रखती थीं, लेकिन अब नए मैनेजर आ गए हैं और गोविंदा को एहसास नहीं कि उनका स्टारडम अब कम हो चुका है।

गोविंदा और सुनीता की शादी

गोविंदा और सुनीता की शादी को 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं बेटा यशवर्धन और बेटी टीना। पिछले साल सुनीता ने गोविंदा के अफेयर की बात मानी थी, लेकिन गणेश चतुर्थी पर दोनों ने मिलकर तलाक की अफवाहों को गलत बताया था। वहीं अब सुनीता पति गोविंदा से सुधार की उम्मीद कर रही हैं।
 

Javed Khan on Creating a Scalable Support Infrastructure for International Brokerage Companies

London / Dubai / India — August 2026: International brokerage companies often need to balance business growth with the practical demands of customer service,...

Amresh Majhi’s Journey from Banking Professional to Entrepreneur and Manufacturer

Sundergarh, Odisha: Amresh Majhi has built a diverse professional career that has taken him from banking and financial services to international corporate assignments and...