11 C
London
Tuesday, March 10, 2026
HomeLatest Newsसाइक्लोन दित्वाह के कारण तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलों में स्कूल...

साइक्लोन दित्वाह के कारण तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

चेन्नई। साइक्लोन दित्वाह के कारण तमिलनाडु में हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। साइक्लोन दित्वाह कमजोर होकर गहरे दबाव और फिर लो-प्रेशर एरिया में बदल गया है, लेकिन इसका असर अभी जारी है। बिहार राज्य के कई हिस्सों में, कल्लाकुरिची, तिरुकोइलूर, मनालुरपेट्टई, तिरुपलापंडल, चेन्नई और आस-पास के जिलों (तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम) में लगातार तेज बारिश और तूफानी हवाएं चल रही हैं। 
तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके कारण वागमन और यातायात प्रभावित हुआ है। भारी बारिश और जलभराव के कारण कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम में स्कूल और कॉलेज दोनों ही बंद कर दिए गए है। चेंगलपट्टू (कॉलेज खुले रहे), रानीपेट (अरक्कोनम और नेमिली तालुक), कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, और विल्लुपुरम शामिल है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने नीलगिरि, इरोड और कोयंबटूर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पूर्वी मानसून की सक्रियता और तटीय क्षेत्रों में बने लो-प्रेशर के कारण बारिश जारी रहने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Previous articleरुपए की ऐतिहासिक गिरावट! आम लोगों की जेब पर सीधा असर, कई चीजें होंगी महंगी
Next articleविराट की रैंकिंग में धमाकेदार वापसी, गिल नीचे खिसके, रोहित की टॉप पोज़िशन खतरे में
News Desk

पूरे परिवार के साथ पीएम मोदी से भेंट की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनका परिवार नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचा। इस...

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग आरोपी के पिता को दी जमानत, महाराष्ट्र सरकार का विरोध

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली|सुप्रीम कोर्ट ने पुणे के चर्चित पोर्श कार दुर्घटना मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मंगलवार को...