12.7 C
London
Sunday, July 19, 2026
HomeLatest Newsएलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने...

एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलेन ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में ऐसा तूफान खड़ा किया कि दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम देखते ही रह गई। कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेले गए मुकाबले में एलेन ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद शतक जड़कर अपनी टीम को नौ विकेट से शानदार जीत दिला दी। न्यूजीलैंड ने 170 रन के लक्ष्य को सिर्फ 12.5 ओवर में हासिल कर लिया और 43 गेंद पहले ही मैच खत्म कर दिया। एलेन ने अपने धमाकेदार शॉट्स से पूरे स्टेडियम में रोमांच भर दिया और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

भारत सीरीज बनी एलेन की ताकत

मैच के बाद एलेन ने अपनी इस शानदार पारी के पीछे भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज को बड़ा कारण बताया। उनका मानना है कि विश्व कप से पहले भारत में खेली गई पांच मैचों की सीरीज ने टीम को यहां की परिस्थितियों को समझने में काफी मदद की। एलेन ने कहा, ‘यह दिखाता है कि विश्व कप से पहले भारत में खेली गई सीरीज कितनी अहम थी। काली मिट्टी की पिचों पर पांच मैच खेलने से हमें काफी अनुभव मिला, ऐसी तैयारी को दोहराना आसान नहीं होता।’ उन्होंने यह भी माना कि भले ही उस सीरीज में न्यूजीलैंड को हार मिली थी, लेकिन टीम को वहां से आत्मविश्वास और अनुभव जरूर मिला।

गेंदबाजों ने रखी जीत की नींव

एलेन ने अपनी पारी का श्रेय न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को भी दिया, जिन्होंने शुरुआत में विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने कहा, ‘हमारे गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और मैच हमारे लिए सेट कर दिया। ऐसी पिच पर अगर शुरुआत में विकेट मिल जाएं और दबाव बनाया जाए तो बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो जाता है।’ गेंदबाजों की इसी मेहनत का फायदा उठाते हुए एलेन ने बाद में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया।

टिम साइफर्ट की भी जमकर तारीफ

एलेन ने अपने ओपनिंग पार्टनर टिम साइफर्ट की भी जमकर तारीफ की। सिफर्ट ने 33 गेंदों में 58 रन बनाकर टीम की जीत को आसान बना दिया। एलेन ने कहा, ‘वह लगातार चौके-छक्के लगा रहे थे और पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। वह कमाल के खिलाड़ी हैं और दुनिया को दिखा रहे हैं कि वह क्या कर सकते हैं।’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि कभी-कभी उन्हें ऐसा लगता है कि वह मैदान पर बैठकर साइफर्ट की बल्लेबाजी का सबसे अच्छा नजारा देख रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका को मिली करारी शिकस्त

इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के कोच शुक्री ने साफ कहा कि यह चोक करना नहीं बल्कि एकतरफा हार थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह चोक था। यह पूरी तरह से करारी हार थी। चोक तब कहते हैं जब मैच में थोड़ा मौका हो, लेकिन हमें कोई मौका ही नहीं मिला।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमें सही मायने में तमाचा मिला, यानी ऐसी मार जो अचानक और पूरी तरह से हिला दे।’

अब फाइनल पर नजर

न्यूजीलैंड की टीम अब फाइनल में पहुंच चुकी है और एलेन को उम्मीद है कि पूरा देश टीम का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा, ‘फाइनल खास होते हैं और हर खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं मिलते। उम्मीद है कि पूरा देश रविवार को हमारे साथ खड़ा होगा।’

घर का मंदिर किस दिशा में होना चाहिए? आचार्य रविंद्र कुमार ने बताए वास्तु के महत्वपूर्ण नियम

भारतीय घरों में पूजा स्थान को विशेष महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि घर का मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं...

Phodeco Brings Wedding and Event Services Together on One Platform

India: Planning a successful celebration often means coordinating with several vendors for venues, photography, decorations, catering, invitations, and more. This process can be time-consuming...