14.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeLatest Newsआतिशी के बयान से शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस खफा 

आतिशी के बयान से शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस खफा 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली।  शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडर आतिशी की विधानसभा में सिख गुरुओं के बारे में कही गई कथित अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने टिप्पणी को बहुत निंदनीय बताते हुए कहा कि इस मामले में शामिल आम आदमी पार्टी के नेता को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस बारे में ट्वीट किया और कहा कि सिख गुरुओं के खिलाफ ऐसी भाषा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रेसिडेंट अमन अरोड़ा को भी चेतावनी दी और उनसे अपनी पार्टी के नेता से तुरंत माफी मांगने को कहा। वहीं  पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक परगट सिंह ने दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी द्वारा सिख गुरुओं को लेकर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा जैसे पवित्र लोकतांत्रिक मंच पर सिख गुरु साहिबानों के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य है।

Previous articleछत्तीसगढ़ से गोवा तक सियासी हलचल…मुख्यमंत्री साय के कई बड़े कार्यक्रम आज, क्या बदलेंगे विकास के समीकरण
Next articleछत्तीसगढ़ में बर्फ जैसी ठंड: रायपुर ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड, जानें आपके शहर में आज कितनी गिरेगी गाज
News Desk

शहरी और ग्रामीण भारत में रसोई गैस की खपत का हाल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली: भारत में घरों में खाना पकाने के लिए ज्यादातर लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) का इस्तेमाल होता है. पिछले 10...

विजय की पार्टी को एनडीए का ऑफर, चुनावी समीकरण हो सकते हैं बदल

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में फिल्मी दुनिया का असर हमेशा से रहा है और अब एक बार फिर सिनेमा से जुड़े...