Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल|मध्य प्रदेश के मुख्ममंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली में आयोजित एआई समिट में शुक्रवार को शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में एआई इनोवेटर्स से मुलाकात की. सीएम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की संभावनाओं पर चर्चा

‘5 सेक्टरों में AI के इस्तेमाल पर हमारा जोर’

भारत मंडपम में सीएम मोहन यादव ने कहा कि पांच सेक्टर्स में एआई के इस्तेमाल पर हमारा फोकस है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ, कृषि, एजुकेशन, इंडस्ट्रीज और टूरिज्म में AI को लेकर हमारा विशेष जोर है. सीएम मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एनर्जी सेविंग के क्षेत्र में भी लाभ उठाने के लिए कंपनियों से बातचीत की गई है. कई कंपियों को साथ MoU और मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं. नवाचार और टैलेंट को और ज्यादा स्किलफुल करने पर हम काम कर रहे हैं. पर्यटन और खासकर धार्मिक पर्यटन को एआई से जोड़ने पर भी हम हम लगातार काम कर रहे हैं|

CM मोहन यादव के एआई समिट की कुछ प्रमुख हाईलाइट

NVIDIA के साथ बातचीत में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप, स्टार्टअप्स के लिए रियायती दरों पर GPU उपलब्ध कराने और डेवलपर्स को उन्नत एआई टूल्स, लाइब्रेरी व संसाधन प्रदान करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई. कंपनी ने मुख्यमंत्री को अपने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया|
Google Play टीम के साथ बैठक में गेमिंग स्टार्टअप्स और छात्र डेवलपर्स को समर्थन देने, एक्सेलरेटर कार्यक्रम, प्रमाणन, पाठ्यक्रम सहयोग और ऐप पब्लिशिंग सहायता जैसे मुद्दों पर विचार हुआ. इंदौर और भोपाल में डेवलपर इवेंट आयोजित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई|Sarvam AI ने राज्य में स्टार्टअप्स और डेवलपर्स को सक्षम बनाने के लिए फुल-स्टैक सोवरेन एआई इकोसिस्टम विकसित करने का प्रस्ताव रखा और संभावित एमओयू बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ. वहीं Genspark AI ने सरकारी कार्यालयों के लिए एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर समाधान प्रस्तुत करते हुए पायलट प्रोग्राम की पेशकश की|सतत डिजिटल ढांचे पर हुई चर्चा में Submer ने इमर्सिव कूलिंग तकनीक प्रदर्शित की, जिससे डेटा सेंटर की बिजली खपत 40% तक कम हो सकती है और पानी का उपयोग न्यूनतम रहता है. इसके साथ ही मौजूदा डेटा सेंटरों के एकीकरण और तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भी विचार किया गया|Inviscid AI ने फिजिक्स-इन्फॉर्म्ड एआई और डिजिटल ट्विन तकनीक प्रस्तुत की, जो डेटा सेंटर आधुनिकीकरण और ऊर्जा दक्षता बढ़ाने में सहायक हो सकती है|अलग बैठक में KGen ने विश्वविद्यालयों में क्षमता निर्माण, गेम डेवलपमेंट प्रशिक्षण, गेम जैम आयोजन और इंदौर में स्टूडियो स्थापित करने का प्रस्ताव दिया, जिससे युवाओं को गेमिंग और एआई कौशल में अवसर मिल सकें|अधिकारियों ने इन बैठकों को राज्य को एआई नवाचार, सतत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक आधारित रोजगार के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया|

पूर्वोत्तर राज्यों के स्थापना दिवस पर नरेंद्र मोदी का संदेश, नागरिकों को दी खास बधाई

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के राज्य स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इन राज्यों की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और मेहनती लोगों की सराहना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी दोनों राज्यों के लोगों को बधाई देते हुए निरंतर प्रगति की कामना की।

अरुणाचल प्रदेश को क्या कहा पीएम ने?

प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश को परंपरा और प्रकृति के बीच सामंजस्य का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के उत्साही और मेहनती नागरिक देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यहां की जनजातीय विरासत भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को मजबूत करती है। उन्होंने कामना की कि राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।
विज्ञापन

अरुणाचल की ऐतिहासिक यात्रा

अरुणाचल प्रदेश को ‘उगते सूरज की भूमि’ कहा जाता है। यह भूटान, चीन और म्यांमार से सटा हुआ है, जिससे इसका सामरिक महत्व बढ़ जाता है। यह क्षेत्र पहले नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1972 में इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया और 20 फरवरी 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

मिजोरम पर पीएम का संदेश

प्रधानमंत्री ने मिजोरम को प्राकृतिक सौंदर्य और मजबूत सामुदायिक भावना वाला राज्य बताया। उन्होंने कहा कि यहां के लोग दया और करुणा के मूल्यों को जीते हैं। मिजो संस्कृति, संगीत और परंपराएं प्रेरणादायक हैं। उन्होंने राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मिजोरम का राज्य बनने का सफर

मिजोरम भी 20 फरवरी 1987 को भारत का 23वां राज्य बना। इससे पहले यह केंद्र शासित प्रदेश था। हर साल 20 फरवरी को राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी एक्स पोस्ट में दोनों राज्यों को बधाई दी और कहा कि उनकी सांस्कृतिक विरासत और विकास के प्रति प्रतिबद्धता देश को प्रेरित करती है।
 

ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘ओ रोमियो’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई है। इस बीच अब अभिनेता ऋतिक रोशन ने ‘ओ रोमियो’ देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म की एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन और तकनीकि पक्षों पर भी बात की है।

ऋतिक ने शाहिद को बताया बेस्ट

ऋतिक रोशन ने ‘ओ रोमियो’ देखने के बाद अपने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें अभिनेता ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने फिल्म के अपने फेवरेट सीन का भी जिक्र किया है। साथ ही बाकी लोगों से भी फिल्म देखने की अपील की है। अपनी पोस्ट में एक्टर ने लिखा, ‘ओ रोमियो की अनोखी खासियतें आखिरकार आपको बांधे रखती हैं। मुझे बहुत मजा आया। शाहिद आप इस शैली में सबसे बेहतरीन हैं। आप कमाल के हैं। इसे सिनेमाघरों में जाकर देखें दोस्तों। और वो गोल-गोल दौड़ने वाला एक्शन तो जबरदस्त था।’

अब तक इतना हुआ ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन

‘ओ रोमियो’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शाहिद कपूर की फिल्म ने एक हफ्ते में 47.10 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ये आंकड़े सैक्निल्क के मुताबिक हैं। वहीं फिल्म को क्रिटिक्स से भी मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई है।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही हो, लेकिन इस फिल्म को लेकर विशाल भारद्वाज का कहना है कि ये उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक होगी। फिलहाल देखना है कि आने वाले दिनों में ‘ओ रोमियो’ कैसा कलेक्शन कर पाती है।

विशाल भारद्वाज ने किया है निर्देशन

विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ‘ओ रोमियो’ हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर ने उस्तरा का किरदार निभाया है, जबकि तृप्ति डिमरी अफ्शा की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और हुसैन दलाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

भारत से कड़वाहट दूर करने की कवायद, तारिक रहमान सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

India-Bangladesh relations: आम चुनाव संपन्न होने के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां दोनों देशों के बीच वीजा सेवाएं बहाल होने के संकेत मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तारिक रहमान सरकार के नए खेल मंत्री अनीमुल हक ने भारत के साथ खेल संबंधों को बेहतर करने की मंशा जाहिर की है।

 

खेल संबंधों में सुधार की पहल

बांग्लादेश के खेल मंत्री अनीमुल हक ने कहा कि वह आईसीसी (ICC) पुरुष टी-20 विश्व कप से बांग्लादेश की अनुपस्थिति संबंधी मुद्दे को शीघ्रता से हल करना चाहते हैं। उन्होंने इस विषय पर भारत के उप-उच्चायुक्त से मुलाकात की और टी-20 वर्ल्ड कप पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस बातचीत को सौहार्दपूर्ण बताया। बांग्लादेश की ओर से सभी मामलों को जल्द सुलझाने की इच्छा व्यक्त की गई है और पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने पर जोर दिया गया है।

 

जल्द बहाल होंगी सभी वीजा सेवाएं

दोनों देशों के रिश्तों में सुधार को देखते हुए बांग्लादेश में भारत के वरिष्ठ वाणिज्य दूत (Consular Officer) अनिरुद्ध दास ने कहा कि नई दिल्ली जल्द ही बांग्लादेश में सभी वीजा सेवाओं को पूरी तरह बहाल करेगी। अनिरुद्ध दास ने ‘सिलेहट जिला प्रेस क्लब’ में बातचीत के दौरान बताया कि वर्तमान में भारत द्वारा मेडिकल और डबल-एंट्री वीजा जारी किए जा रहे हैं। पर्यटन (Travel) सहित अन्य वीजा श्रेणियों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया जारी है।

Previous articleअमेरिकी सेना इस वीकेंड तक ईरान पर कर सकती है हमला! ट्रंप के इशारे का इंतजार
Next articleभारत आज पैक्स सिलिका में होगा शामिल, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की एआई रणनीति से जुड़ा कदम
News Desk

लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट को शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। बताया जाता है कि वह 79वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए लंदन जा रही थीं। इवेंट में वह एक प्रेजेंटर के तौर पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। हवाई अड्डे के अंदर जाने से पहले अभिनेत्री काफी उत्साहित नजर आईं।

अमृता फडणवीस

एक्टिंग में डेब्यू के सवाल पर क्या बोलीं अमृता फडणवीस? पैशन के बारे में भी की खुलकर बात

आलिया भट्ट का लुक

सफर के लिए आलिया भट्ट ने एक शानदार कैजुअल ड्रेस पहनी। उन्होंने डेनिम जींस के साथ एक नीला टॉप और वाइन कलर का लंबा कोट पहना। उन्होंने इसे कैप, मैचिंग हैंडबैग और सफेद स्नीकर्स के साथ मैच किया। 

प्रेजेंटर के तौर पर स्टेज पर आएंगी

आलिया भट्ट 22 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में होने वाले बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में प्रेजेंटर के तौर पर स्टेज पर आएंगी।यह इवेंट ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) के 79वें एडिशन का हिस्सा है। यह अवॉर्ड इंटरनेशनल सिनेमा के सबसे मशहूर अवॉर्ड्स में से एक है।’कॉकटेल 2′ में किस किरदार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना और कृति सेनन? सामने आई नई अपडेट

ये होंगे प्रेजेंटर्स

बताया जाता है कि प्रेजेंटर्स में ब्रायन क्रान्स्टोन  , सिलियन मर्फी, एथन हॉक, केट हडसन, माइकल बी. जॉर्डन, सैडी सिंक, एलिसिया विकेंडर, गिलियन एंडरसन, ग्लेन क्लोज, पैट्रिक डेम्पसी, रिज अहमद और कई अन्य शामिल हैं।

रेस में सबसे आगे हैं ये फिल्में

2026 बाफ्टा के लिए नॉमिनेशन जनवरी में अनाउंस किए गए थे। माइकल बी. जॉर्डन की ‘सिनर्स’ और लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ रेस में सबसे आगे हैं। इसके बाद टिमोथी चालमेट की ‘मार्टी सुप्रीम’ है।

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आई थीं। वह जल्द ही फिल्म ‘अल्फा’ का हिस्सा होंगी। इसके अलावा उनके पास ‘लव एंड वॉर’ भी है। इसमें उनके साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर होंगे।

आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंग्लैंड की चर्चित फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड को लेकर एक नई रिपोर्ट ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। खबर है कि जिन टीमों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजियों की हिस्सेदारी है, वे अगले महीने होने वाली नीलामी में किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बोली नहीं लगाएंगी। यह दावा बीबीसी की रिपोर्ट में किया गया है, जिसमें एक खिलाड़ी एजेंट के हवाले से इसे ‘अलिखित नियम’ बताया गया। व्यवहार के वे प्रतिबंध या दिशा-निर्देश हैं, जो कहीं लिखे नहीं होते और न ही औपचारिक रूप से बताए जाते हैं, लेकिन लोग इन्हें मौन सहमति से स्वीकार करते हैं। इन्हें ‘अनकहे नियम’ भी कहते हैं।

भारतीय निवेश और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की स्थिति

दुनियाभर की टी20 लीगों में यह पहले भी देखा गया है कि जहां भारतीय निवेश या आईपीएल मालिकों की सीधी भागीदारी होती है, वहां पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री नहीं होती। उदाहरण के तौर पर आईपीएल में 2008 के पहले सीजन के बाद कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेला। दक्षिण अफ्रीका की एसए20 की सभी छह टीमें आईपीएल समूहों के स्वामित्व में हैं और वहां भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं दिखे। यूएई की आईएलटी20 में भी यही स्थिति रही है। अब द हंड्रेड की आठ में से चार टीमों में आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों की हिस्सेदारी आ चुकी है, जो एक अक्तूबर 2025 से प्रभावी हुई। रिपोर्ट के मुताबिक ये टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाएंगी।

किन टीमों में है IPL मालिकों की हिस्सेदारी?

रिपोर्ट में जिन टीमों का नाम सामने आया है, उनमें शामिल हैं:
मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स
साउदर्न ब्रेव
एमआई लंदन
सनराइजर्स लीड्स

रिपोर्ट में बताया गया है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक एजेंट को संकेत दिया कि उसके पाकिस्तानी खिलाड़ियों में रुचि केवल उन टीमों तक सीमित हो सकती है, जिनका आईपीएल से कोई संबंध नहीं है।

क्या नियमों के खिलाफ है यह कदम?

द हंड्रेड अब स्वतंत्र क्रिकेट रेगुलेटर के अधीन है, जिसकी स्थापना 2023 की ‘इक्विटी इन क्रिकेट’ रिपोर्ट के बाद की गई थी। ऐसे में राष्ट्रीयता के आधार पर किसी खिलाड़ी को नजरअंदाज करना नियमों के खिलाफ माना जा सकता है। ईसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘द हंड्रेड दुनिया भर के पुरुष और महिला खिलाड़ियों का स्वागत करता है और हम उम्मीद करते हैं कि सभी आठ टीमें वैश्विक प्रतिनिधित्व दिखाएंगी।’ रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार नीलामी के लिए 18 देशों के लगभग 1000 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के 50 से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं।

अधिकारियों और संगठनों की प्रतिक्रिया

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गूल्ड ने पिछले वर्ष कहा था, ‘हम उम्मीद करते हैं कि सभी देशों के खिलाड़ी सभी टीमों के लिए चुने जाएँ। हमारे पास स्पष्ट भेदभाव-विरोधी नीतियां हैं।’ वहीं वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी टॉम मोफाट ने कहा, ‘हर खिलाड़ी को निष्पक्ष और समान अवसर मिलना चाहिए। भले ही फ्रेंचाइजियों को भर्ती में स्वायत्तता हो, लेकिन फैसले हमेशा समानता और सम्मान के सिद्धांतों के अनुरूप होने चाहिए।’

पहले कौन-कौन खेले?

पिछले सीजन में मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम ने ‘द हंड्रेड’ में हिस्सा लिया था। इससे पहले शाहीन अफरीदी, शादाब खान और हारिस रऊफ भी इस लीग में खेल चुके हैं।

आगे क्या?

अगर रिपोर्ट सही साबित होती है तो यह मामला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खेलों में निवेश, राष्ट्रीयता और निष्पक्ष अवसर जैसे बड़े सवाल भी उठाएगा। क्या यह केवल व्यावसायिक रणनीति है, या वैश्विक क्रिकेट में बढ़ती खाई का संकेत? अब सबकी नजरें नीलामी पर टिकी हैं, जहां यह साफ होगा कि मैदान पर प्रतिभा जीतेगी या निवेश का प्रभाव।

मुस्लिम MLA ने गाय को लेकर उठाई मांग पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद खुश… बोले-ये हिंदू विधायकों पर कलंक जैसा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल के एक मुस्लिम विधायक (Muslim MLA) ने गौमाता को लेकर ऐसी कुछ मांग कर दी है कि जिससे ज्योतिर्मठ पीठ (Jyotirmath Peeth) के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda Saraswati) बहुत खुश हो गए हैं और उन्होंने विधायक की जमकर तारीफ करते हुए हिंदू विधायकों को उनसे सीख लेने के लिए कहा है। दरअसल भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने हाल ही में मध्य प्रदेश विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प पेश करते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है, साथ ही गाय की मृत्यु पर उसकी अंतिम संस्कार करने और उसके मांस व चमड़े के व्यापार पर रोक लगाने की मांग भी की है। विधायक की इस मांग के बारे में जानने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रतिक्रिया देते हुए ना केवल मुस्लिम MLA की तारीफ की बल्कि यहां तक कह दिया कि अगर उनका यह प्रस्ताव असफल रहता है तो यह हिंदू विधायकों के ऊपर बहुत बड़ा कलंक होगा।

इस मामले को लेकर जारी एक वीडियो में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘उस वक्त बड़ा आश्चर्य होता है, जब हम जिससे आशा करते हैं वह हमारी आशा को पूरा नहीं करता है, और जिससे हमारी आशा ही ना हो, वह आगे बढ़कर के हमारे हृदय के पास खड़ा हो जाता है। ऐसा ही एक दृश्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से निकलकर आया है। जहां पर भोपाल उत्तर सीट से विधायक आतिफ अकील ने विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प पेश करते हुए गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने गौमाता के मांस और चमड़े के व्यापार पर भी पूरी तरह से रोक लगाने और गोकशी करने वाले लोगों के ऊपर सख्ती बरतने के लिए कहा है।’ शंकराचार्य ने बताया कि अकील ने गौमाता की मृत्यु होने पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने की व्यवस्था करने की मांग भी की है।’

 

‘हिंदू अपना धर्म पालन करने में चूक रहे’
आगे राज्य के हिंदू विधायकों को निशाने पर लेते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ‘यह मांग स्वयं को हिंदू कहने वाले विधायकों के द्वारा की जानी चाहिए थी, यह संकल्प उनके द्वारा प्रस्तुत किया जाना चाहिए था, लेकिन हिंदू ना केवल अपना धर्म पालन करने में चूक रहे हैं, बल्कि अपने आप को हिंदू कहलवाने में भी चूक रहे हैं।’

 

‘हिंदू विधायकों के पास अब भी एक मौका’
आगे अकील की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज MP विधानसभा में जितने भी हिंदू विधायक हैं, आतिफ अकील कहीं ना कहीं उनसे बढ़त ले चुके हैं। लेकिन कोई बात नहीं, अभी भी मौका है, इनके द्वारा जो संकल्प प्रस्तुत किया गया है, उस संकल्प को पारित करके सभी विधायक, इस अच्छे कार्य में अपने आप को सहभागी बना सकते हैं और सभी अभिनंदनीय हो सकते हैं।’

 

‘तो हिंदू विधायकों पर होगा बहुत बड़ा कलंक’
आगे उन्होंने मध्य प्रदेश के हिंदू विधायकों को कहीं ना कहीं चुनौती देते हुए कहा कि ‘अगर यह प्रस्ताव असफल रहता है तो मध्य प्रदेश के हिंदू विधायकों के ऊपर बहुत बड़ा कलंक होगा, यही हम कहना चाहते हैं। साथ ही हम भोपाल उत्तर विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक आतिफ अकील का खूब-खूब अभिनंदन करना चाहेंगे, साथ ही उनके परिवार को और उनके इष्ट मित्रों का भी अभिनंदन करना चाहेंगे जिन्होंने उनको यह बल दिया कि वह विधानसभा में इस तरह का प्रस्ताव ला सकें।’

 

‘संसद में भी यही हाल, मुस्लिम सांसद कर रहे मांग’
आगे उन्होंने कहा कि संसद में भी हम देख रहे हैं कि मुस्लिम सांसद तो कह रहे हैं कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो, लेकिन तथाकथित जो अपने आप को हिंदू कहने वाली पार्टी है, या जो अपने आप को हिंदू कहने वाले सांसद हैं, दूसरी पार्टियों के, वो लोग कहीं ना कहीं इस मामले में चूक रहे हैं। इसलिए इस मामले में हमारा सबसे यही कहना है कि, आपकी जो भी आस्था है, या आपकी आस्था अगर मर भी गई है तो भी आप जिनके प्रतिनिधि हैं उस जनता की तरफ से इस प्रस्ताव का समर्थन करने की और इस तरह का प्रस्ताव लाने की आवश्यकता है।

 

हिंदुओं से की गौमाता के पक्ष में खड़े होने की अपील
अपनी बात खत्म करते हुए अंत में अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘हर हिंदू से हम कहना चाहेंगे, गौमाता के पक्ष में खड़े होकर के अपने आपको असली हिंदू घोषित करिए, नहीं तो जनता की नजर में आप नकली हिंदू होंगे, नकली हिंदू का कोई मतलब नहीं। इसलिए गौमाता के पक्ष में खड़े होइये।’

 

आतिफ अकील बोले- भाजपा की कथनी और करनी में फर्क
बता दें कि भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने मंगलवार 17 फरवरी को विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की थी। इस बारे में बताते हुए आतिफ अकील ने कहा था, ‘मैंने गाय को लेकर विधानसभा में अशासकीय संकल्प लगाया है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। क्योंकि हिंदू धर्म अगर गाय को माता मानता है तो बिल्कुल उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। वहीं गाय की मौत होने पर उसका अंतिम संस्कार भी होना चाहिए और गाय के चमड़े का व्यापार भी बंद होना चाहिए।’ आगे उन्होंने भाजपा की कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2017 में मेरे पिता ने भी यही मांग की थी, और उस वक्त भी भाजपा की सरकार थी, लेकिन बहुमत होने के बाद भी यह संकल्प पारित नहीं हो पाया था।

भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव अपने पैतृक गांव में अपनी भतीजी की शादी में सम्मिलित हैं। शादी समारोह से राजपाल के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। इस दौरान वो मेहंदी समारोह में ठुमके लगाते भी नजर आए हैं। अब राजपाल यादव का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वो भतीजी की विदाई के दौरान भावुक नजर आ रहे हैं।  

भतीजी को दिया दिलासा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो विदाई समारोह के दौरान का है। वीडियो में राजपाल यादव अपनी भतीजी को गले लगाते हुए दिख रहे हैं, जब वह अपने परिवार को विदाई दे रही है। इस दौरान राजपाल भावुक होकर उसे दिलासा देते हुए और प्यार से उसे समझदार कहते हुए नजर आ रहे हैं।

मेहंदी में सलमान के गाने पर किया डांस

इससे पहले राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो मेहंदी समारोह में ठुमके लगाते नजर आ रहे थे। वीडियो में राजपाल सलमान खान के लोकप्रिय गाने ‘तेरी चुन्नरिया दिल ले गई’ पर जोश से नाचते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ घर की और महिलाएं भी डांस कर रही हैं।
 
अंतरिम बेल पर जेल से बाहर हैं राजपाल

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में कोर्ट के आदेश पर अंतरिम बेल पर जेल से बाहर आए हैं। 9 करोड़ रुपए का कर्ज न चुका पाने के मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। इसके बाद लगभग 11 दिन जेल में बिताने के बाद वो 17 फरवरी को जेल से बाहर आए थे। इससे एक दिन पहले सोमवार 16 फरवरी को कोर्ट ने उनके अंतिरम बेल का आदेश जारी किया था।

Previous articleलंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
News Desk

भारत आज पैक्स सिलिका में होगा शामिल, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की एआई रणनीति से जुड़ा कदम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

भारत आज औपचारिक रूप से अमेरिका की अगुवाई वाली पहल ‘पैक्स सिलिका’ में शामिल होने जा रहा है। यह पहल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सप्लाई चेन (आपूर्ति श्रृंखला) सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बनाई गई है। यह घोषणा दिल्ली में चल रहे ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान की गई है।

नितिन नवीन

गुजरात के सियासी चौसर पर शक्ति प्रदर्शन: आज से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा, बैठक से जनसंपर्क तक कई आयोजन
देश

क्या है पैक्स सिलिका?

यह अमेरिकी विदेश विभाग की प्रमुख पहल है। इसका मकसद एआई तकनीक को सुरक्षित तरीके से विकसित करना, महत्वपूर्ण सामान और संसाधनों की सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना और सहयोगी देशों के बीच आर्थिक सुरक्षा बढ़ाना है। इस पहल की घोषणा में कहा गया है कि मजबूत सप्लाई चेन आर्थिक सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। एआई भविष्य की समृद्धि और विकास की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

घोषणा पर किन देशों ने किया हस्ताक्षर?

इस घोषणा पर हस्ताक्षर करने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, यूएई, सिंगापुर, इस्राइल, कतर और ग्रीस शामिल हैं। जबकि कनाडा, यूरोपीय संघ, नीदरलैंड्स और ताइवान जैसे देश इसमें भागीदार के रूप में जुड़े हैं।

अमेरिका-भारत सहयोग भी बढ़ेगा

अमेरिका के आर्थिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जैकब हेलबर्ग 20-21 फरवरी तक भारत दौरे पर हैं। वे एआई सम्मेलन में भाग लेंगे, भारत-अमेरिका टेक्नोलॉजी साझेदारी मजबूत करेंगे और एआई एक्सपोर्ट प्रोग्राम का नया चरण शुरू करेंगे।

हाल ही में खनिज सप्लाई पर भी सहयोग

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में अमेरिका में हुए महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, जरूरी खनिजों की सप्लाई कुछ देशों में ज्यादा केंद्रित है- यह दुनिया के लिए जोखिम है। देशों को मिलकर सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाना होगा।
 

मार्च में बजेगी कृतिका कामरा और गौरव कपूर के घर शहनाई; इस दिन होगी रजिस्टर्ड मैरिज, भव्य रिसेप्शन की भी तैयारी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अभिनेत्री कृतिका कामरा और टीवी प्रेजेंटर व क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। जब से दोनों ने अपना रिलेशन ऑफिशियल किया है, इनकी शादी को लेकर कयास लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि मार्च में यह जोड़ी शादी रचाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कृतिका और गौरव कपूर 11 मार्च को मुंबई में रजिस्टर मैरिज करने वाले हैं। इसके बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी होगा।

कहां होगी कृतिका और गौरव कपूर की रजिस्टर मैरिज?

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी टीवी प्रेजेंटर के मुंबई स्थित आवास पर होगी। रजिस्टर मैरिज बहुत निजी रूप से होगी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कपल के एक करीबी सोर्स ने कहा, ‘कृतिका और गौरव चाहते थे कि उनकी शादी दिखावटी होने के बजाय असली और पर्सनल लगे। हालांकि, वे परंपरा को बहुत महत्व देते हैं। ऐसे में वे यह भी चाहते हैं कि सेलिब्रेशन में दिखें कि वे कौन हैं, वे कितने मिलनसार, जुड़े हुए, एलिगेंट हैं और उनके आस-पास वे लोग हैं, जो सच में उनके लिए मायने रखते हैं’।

कब होगा कपल का रिसेप्सन?

रजिस्टर मैरिज के बाद कृतिका और गौरव रिसेप्शन पार्टी रखेंगे। कहा जा रहा है कि शादी के अगले दिन यानी 12 मार्च को रिसेप्शन की तैयारी है। कृतिका और गौरव मार्च में अपनी शादी और रिसेप्शन के जश्न में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वे अभी से तैयारियों में जुट चुके हैं। सेलिब्रेशन में पूरी तरह डूबने के लिए कपल फिलहाल अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे कर रहे हैं।

कृतिका और गौरव का वर्क फ्रंट

कृतिका और गौरव के रिसेप्शन की शाम को एक पार्टी का आयोजन होगा। इसमें इसमें शान-शौकत के बजाय लग्जरी का तड़का होगा। पार्टी में दोनों के परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट  व फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल होंगे। कृतिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन्होंने हाल ही में इंडिपेंडेंट जॉनर की फिल्म की शूटिंग शुरू की है। इसकी शूटिंग मार्च के पहले हफ्ते तक खत्म होने की उम्मीद है। वहीं, गौरव अपने वर्ल्ड कप के होस्टिंग कमिटमेंट्स के साथ एक बिजी शेड्यूल को मैनेज कर रहे हैं।