श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत के विस्तार पर ब्रेक, रेलवे ने रोकी योजना

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

श्रीनगर से जम्मू| तक वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को एक मार्च से शुरू करने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, रेलवे बोर्ड ने मंगलवार रात इस निर्णय पर रोक लगा दी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा, अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण एक मार्च से वंदे भारत ट्रेन के विस्तार को रेलवे बोर्ड द्वारा स्थगित कर दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा, जल्द ही नया टाइम टेबल जारी किया जाएगा।मंगलवार को ही जम्मू और कटड़ा के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल किया गया था। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को चलाने की तैयारी भी पूरी कर ली थी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने वंदे भारत का टाइम टेबल भी जारी कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के परिचालन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद विस्तार के नोटिफिकेशन को तत्काल वापस ले लिया गया। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने अमर उजाला को बताया, तकनीकी कारणों के चलते परिचालन रोक दिया गया है। जल्द ही जम्मू तवी से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के रूट का टाइम टेबल जारी किया जाएगा।जम्मू से श्रीनगर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को शुरू करने के लिए लंबे समय से तैयारी की जा रही थी। वंदे भारत एक्सप्रेस पहले केवल कटरा और श्रीनगर के बीच चल रही थी। इसे बढ़ाकर जम्मू तक चलाने की योजना बनाई गई थी ताकि यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और तेज़ सफर मिल सके। इस ट्रेन के जरिए जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच सफर का समय काफी कम हो जाएगा और यात्रा अधिक आसान और आरामदायक होगी।वंदे भारत एक्सप्रेस में आधुनिक सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा और आरामदायक सीटिंग उपलब्ध हैं। तेज रफ्तार के साथ यात्रियों को आरामदायक और स्मूद सफर का अनुभव मिलेगा। यह ट्रेन स्थानीय निवासियों, छात्रों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

Previous article‘बदनाम करने की इजाजत नहीं’ — NCERT किताब पर CJI सख्त
Next articleशोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर
News Desk

नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है। हालांकि, उन्हें काम लगातार मिल रहा है। इन दिनों मानुषी छिल्लर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर विक्रांत मैसी के साथ शूटिंग करती नजर आ रही हैं। हालांकि, अब तक प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए अभी ये कंफर्म नहीं है कि ये किसी फिल्म की शूटिंग या कोई एड या कुछ और है।

शूटिंग से वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो नैनीताल का बताया जा रहा है। सेट से वायरल हो रहे वीडियो में मानुषी और विक्रांत एक स्कूटर की सवारी करते नजर आ रहे हैं। मानुषी स्कूटर चला रही हैं, जबकि विक्रांत पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। पीले रंग के स्कूटर पर मानुषी सफेद रंग के टॉप और नीले और सफेद रंग के फ्लोरल लॉन्ग स्कर्ट में नजर आ रही हैं। जबकि विक्रांत पिंक जैकेट और ब्लू जींस में दिख रहे हैं। पीछे बैठे विक्रांत हरे रंग का हेलमेट भी लगाए हुए हैं। वीडियो में बंदूकें रखी भी नजर आ रही हैं। सेट से सामने आया ये छोटा सा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पहली बार बनेगी विक्रांत-मानुषी की जोड़ी

हालांकि, अभी तक विक्रांत और मानुषी के किसी प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अगर ये कोई फिल्म है, तो ये जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी। देखने वाली बात ये भी होगी कि फिल्म नैनीताल की पृष्ठभूमि पर आधारित कोई रोमांटिक ड्रामा होगी या फिर नैनीताल सिर्फ फिल्म का हिस्सा है। संभावना ये भी है कि हो सकता सिर्फ किसी गाने की शूटिंग नैनीताल में हो रही हो। फिलहाल इस जोड़ी का ये वीडियो सामने आने के बाद अब फैंस को इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। 

मानुषी के करियर में एक भी हिट फिल्म नहीं

मानुषी छिल्लर ने साल 2022 में अक्षय कुमार के साथ आई फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। लेकिन यह फिल्म सफल नहीं रही। इसके बाद मानुषी ‘बड़े मियां छोटे मिया 2’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’, ‘तेहरान’ और ‘मालिक’ जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। लेकिन ये कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। ऐसे में मानुषी को अभी भी अपने करियर की पहली सफल फिल्म की तलाश है।

‘ओ रोमियो’ में नजर आए थे विक्रांत

विक्रांत मैसी की बात करें तो वो आखिरी बार शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ में एक कैमियो में नजर आए थे। वहीं उनकी आगामी फिल्मों में श्री श्री रविशंकर की बायोपिक ‘व्हाइट’ शामिल है।

पीएम मोदी के इजराइल दौरे पर कांग्रेस का तीखा वार, ‘नैतिक कायरता’ का आरोप

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे से पहले उन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ऐसे समय में नैतिक कायरता दिखा रहे हैं, जब पूरी दुनिया उनके प्यारे दोस्त की आलोचना कर रही है।

नेहरू और पुराने दौर की याद दिलाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में रमेश ने फिलिस्तीन के समर्थन में पुरानी सरकारों के कदमों को याद किया। उन्होंने बताया कि 20 मई 1960 को जवाहरलाल नेहरू गाजा गए थे और वहां संयुक्त राष्ट्र की भारतीय टुकड़ी से मिले थे। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भारत ने 29 नवंबर 1981 को फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक यादगार डाक टिकट जारी किया था। इसके बाद 18 नवंबर 1988 को भारत ने फिलिस्तीन को औपचारिक रूप से एक देश के तौर पर मान्यता दी थी।रमेश ने लिखा, ‘वह एक अलग दौर था। अब भारतीय प्रधानमंत्री खुलेआम इस्राइल के प्रधानमंत्री को गले लगा रहे हैं। नेतन्याहू ने गाजा को मलबे और धूल में बदल दिया है और वे अवैध बस्तियों को बढ़ाने की साजिश कर रहे हैं। जब पूरी दुनिया नेतन्याहू की बुराई कर रही है, तो मोदी नैतिक रूप से कायरता दिखा रहे होंगे।’

प्रियंका गांधी ने की न्याय की मांग

इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पीएम मोदी से एक अपील की। उन्होंने कहा कि जब पीएम इस्राइल की संसद (नेसेट) में बोलें तो वे गाजा संघर्ष पर भी बात करें। प्रियंका ने लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि पीएम मोदी गाजा में मारे गए हजारों बेगुनाह लोगों के नरसंहार का जिक्र करेंगे और उनके लिए न्याय की मांग करेंगे। भारत हमेशा सच्चाई और शांति के लिए खड़ा रहा है।’

25-26 फरवरी को होगा दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 फरवरी को इस्राइल के राजकीय दौरे पर रहेंगे। यह दौरा इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर हो रहा है। यह मोदी का इस्राइल का दूसरा दौरा है। इससे पहले 2017 में वे वहां जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे।

इन मुद्दों पर होगी बात

इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच मुलाकात होगी। दोनों नेता भारत और इस्राइल की साझेदारी की समीक्षा करेंगे। वे विज्ञान, तकनीक, रक्षा, सुरक्षा, खेती, पानी के प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। पीएम मोदी इस्राइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से भी मिलेंगे। इस्राइल के पीएम नेतन्याहू ने रविवार को इस दौरे को ऐतिहासिक बताया था। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।

मिलर संग वीडियो पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर को मिली दुष्कर्म की धमकी? शरीर को लेकर भी हुईं अभद्र टिप्पणियां

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर 63 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 187/7 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 76 रन से पीछे रह गई। मैच के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे प्रिंसी पारिख ने मिलर के साथ एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह उन्हें घेरते हुए और चारों और घूमते हुए ताली बजाते हुए उन पर तंज जैसा कुछ करती नजर आ रही थीं। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘क्या खिलाड़ी हैं डेविड मिलर!’ वहीं वीडियो के अंदर टेक्स्ट था, ‘मुझे लगा था कि हम दोस्त हैं डेविड!’ यह रील तेजी से वायरल हो गई।

दुष्कर्म की धमकी और बॉडी शेमिंग का आरोप

रील वायरल होने के बाद प्रिंसी पारिख ने आरोप लगाया कि उन्हें झकझोर देने वाली दुष्कर्म की धमकियां मिली हैं। पारिख ने यह भी बताया कि वीडियो के बाद उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्हें यह वीडियो फेसबुक से हटाना पड़ा। हालांकि यह वीडियो अब भी इंस्टाग्राम पर मौजूद है। पारिख ने कहा कि वह इन धमकियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी। यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न को लेकर एक नई बहस छेड़ रहा है।

मिलर और ब्रेविस की पारी की सराहना

इस बीच, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने दक्षिण अफ्रीका की संयमित बल्लेबाजी की तारीफ की। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘जिस तरह दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट गिरे, उस समय बुमराह शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। लेकिन फिर मिलर ने अपना अनुभव दिखाया। छह वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव साफ नजर आया। उन्होंने ठीक उसी समय अर्धशतक लगाया जब टीम को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।’ पठान ने डेवाल्ड ब्रेविस की 45 रन की पारी को भी निर्णायक बताया। उन्होंने कहा, ‘ब्रेविस की 45 रन की पारी बहुत अहम थी। अगर वह साझेदारी नहीं होती तो दक्षिण अफ्रीका मैच नहीं जीत पाता। उन्होंने शुरुआत में धैर्य दिखाया और फिर टीम को स्थिरता दी।’

Sikkim में भारी बर्फबारी, त्सोमगो झील के पास 2700 से ज्यादा पर्यटक रेस्क्यू

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

सिक्किम| मेंं बर्फबारी हो रही है। इसी बीच पूर्वी सिक्किम में त्सोमगो झील के पास कई पर्यटक फंसे है। अधिकारियों ने बुधवार सुबह बताया कि भारी बर्फबारी के कारण फंसे 2,700 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया गया है।उन्होंने बताया कि शेराथांग और आसपास के इलाकों के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे 15वें मील और त्सोमगो झील के बीच 541 पर्यटक वाहन फंस गए। उन्होंने आगे बताया कि समन्वित प्रयासों के माध्यम से, 2,736 पर्यटकों को ले जा रहे सभी वाहनों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से निकाला गया। यह अभियान मंगलवार रात को समाप्त हुआ। पर्यटन विभाग ने पर्यटकों और टूर ऑपरेटरों को सलाह दी है कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों का सख्ती से पालन करें। बर्फबारी की स्थिति में यात्रा करते समय यह सुनिश्चित करें कि वाहन उचित रूप से सुसज्जित हों, जिसमें अनिवार्य रूप से स्नो चेन भी शामिल हैं।

Previous articleकारोबारी हत्याकांड: चीत्कारों के बीच मानवेंद्र का अंतिम संस्कार, भतीजे ने दी मुखाग्नि
Next articleपीएम मोदी के इजराइल दौरे पर कांग्रेस का तीखा वार, ‘नैतिक कायरता’ का आरोप
News Desk

रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि कपल अपनी शादी को ग्रैंड बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक, विजय की मां आज होने वाले संगीत समारोह के दौरान परंपरा के अनुसार रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट करेंगी। साथ ही कपल दो अलग-अलग परंपराओं से शादी करेंगे।

संगीत से पहले मिलेगी रश्मिका को विरासत

कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि संगीत समारोह के दौरान विजय की मां माधवी देवरकोंडा परंपरा के अनुसार रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट करेंगी। ये तोहफा सिर्फ गहना नहीं, बल्कि परिवार में बहू के रूप में स्वीकार करने, प्यार और विरासत सौंपने का प्रतीक है।

कोडवा और तेलुगु परंपराओं से होगी शादी

विजय और रश्मिका ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का सम्मान करते हुए दो अलग-अलग कल्चर से शादी की रस्मों को करेंगे। खबरों के अनुसार, समारोहों में तेलुगु और कोडवा परंपराओं की झलक मिलेगी। पहला समारोह पारंपरिक तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार होगा, जिसे विजय देवरकोंडा का परिवार मानता है। इसके बाद गुरुवार शाम को कोडवा संस्कृति के तहत शादी की रस्में की जाएंगी। रश्मिका कोडवा संस्कृति से आती हैं।

वॉलीबॉल से लेकर विरोश प्रीमियर लीग तक, प्री-वेडिंग में मस्ती कर रहे कपल

विजय रश्मिका के शादी के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की कई तस्वीरें सामने आई हैं। जहां कपल ने पूल पार्टी और वॉलीबॉल मैच से लेकर विरोश प्रीमियर लीग तक खेला, जहां दूल्हा और दुल्हन की टीमों ने हाथ में गेंद और बल्ला थामा। अब बारी है ग्रैंड संगीत समारोह की।

26 फरवरी को प्राइवेट समारोह में होगी शादी

रश्मिका और विजय के 26 फरवरी को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने की संभावनाएं हैं। इस समारोह को काफी प्राइवेट रखा जाएगा, जिसमें शामिल होने वाले मेहमानों को भी कई नियमों का पालन करना पड़ेगा। पार्टी में नो मोबाइल फोन पॉलिसी लागू रहेगी, यानी कोई भी अतिथि अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होने की भी चर्चाएं हैं, जिसमें कई सेलेब्स के पहुंचने की उम्मीद है।

सिंगापुर में योगी सरकार का बड़ा MoU, नोएडा एयरपोर्ट बनेगा कार्गो हब

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विमानन सेवा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एआई सैट्स (AI SATS) के साथ अहम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. इस करार के तहत नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो बड़ी परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी, जिनमें एक अत्याधुनिक कार्गो टर्मिनल और विश्वस्तरीय एयर कैटरिंग किचन शामिल हैं. इन परियोजनाओं में करीब 4458 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है|

उत्तर भारत को मिलेगा बड़ा लॉजिस्टिक्स हब

प्रस्तावित कार्गो परिसर के निर्माण से नोएडा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए हवाई लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा. इससे आयात-निर्यात गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी. खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स और कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा. एयरपोर्ट को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी से जोड़ने की योजना है, ताकि यह वैश्विक व्यापार के लिहाज से एक महत्वपूर्ण रणनीतिक हब बन सके|

Previous articleकॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
News Desk

कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

टीवी शो ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ के एक्टर मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन शॉर्ट का निधन हो गया है। वह 42 साल की थीं। टीएमजे के मुताबिक कैथरीन शॉर्ट ने सोमवार रात हॉलीवुड हिल्स में अपने घर पर खुद को गोली मार ली। पड़ोसियों ने मार्टिन के बारे में पुलिस को खबर दी। इसके बाद इमरजेंसी सर्विस और लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारी उनके घर पर पहुंचे।

परिवार ने की गोपनीयता की मांग

शॉर्ट परिवार ने कैथरीन शॉर्ट के निधन की खबर कन्फर्म की। उन्होंने एक बयान में लिखा ‘बहुत दुख के साथ हम कैथरीन शॉर्ट के निधन की पुष्टि करते हैं। शॉर्ट परिवार इस घटना से बहुत दुखी है। इस समय गोपनीयता चाहता है। कैथरीन शॉर्ट सभी की प्यारी थीं। उन्हें दुनिया में लाई गई खुशी के लिए याद किया जाएगा।’ कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट

फायर डिपार्टमेंट को मिला संभावित सुसाइड कॉल

लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट को सोमवार की शाम को हॉलीवुड हिल्स के एक घर से एक महिला के निधन के बारे में कॉल आया। लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट ने पीपल को कन्फर्म किया कि कॉल एक संभावित सुसाइड के बारे में थी।

करीबी दोस्त का हो चुका निधन

कैथरीन की मौत मार्टिन शॉर्ट के लिए हाल ही में दूसरा बड़ा नुकसान है। इससे पहले पिछले महीने उनकी पुरानी दोस्त कैथरीन ओ’हारा का निधन हो गया था।

कौन थीं कैथरीन?

शॉर्ट परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक, कैथरीन एक प्यारी महिला थीं। वह पब्लिक में कम ही आती थीं। वह शांत स्वभाव की थीं और अकेले रहना पसंद करती थीं। जो लोग उन्हें जानते थे, वे उनके प्यार और दयालुता की वजह से उनका सम्मान करते थे।
मार्टिन शॉर्ट ने अपनी पत्नी नैन्सी डोलमैन के साथ कैथरीन को गोद लिया था। नैन्सी डोलमैन की 2010 में ओवेरियन कैंसर से मौत हो गई थी।

40 हजार साल पहले इंसान ने सीख ली थी लिखने की कला?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। अब तक हम किताबों में यही पढ़ते आए हैं कि लिखने की कला यानी राइटिंग की शुरुआत करीब 5,000 साल पहले मेसोपोटामिया की ‘प्रोटो-क्यूनीफॉर्म’ लिपि से हुई थी. लेकिन हाल ही में ‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज’ (PNAS) में पब्लिश हुई एक रिसर्च ने इस दावे को पूरी तरह चुनौती दे दी है. वैज्ञानिकों को जर्मनी की पहाड़ियों में ऐसे सबूत मिले हैं, जो बताते हैं कि इंसान आज से 40,000 साल पहले ही प्रतीकों और निशानों के जरिए अपनी बात दूसरों तक पहुंचाना सीख गया था. यह खोज न केवल पुरानी है, बल्कि यह साबित करती है कि पाषाण युग यानी स्टोन एज का इंसान भी आज के इंसान जितना ही दिमाग वाला था. वह सिर्फ शिकार नहीं करता था, बल्कि जटिल जानकारी को स्टोर करने और शेयर करने के लिए एक खास सिस्टम का इस्तेमाल भी करता था. जर्मनी के स्वाबियन जुरा इलाके में मिली ये कलाकृतियां संचार के इतिहास को पूरी तरह से नए संदर्भ में पेश कर रही हैं।

क्या 40 हजार साल पहले ही शुरू हो गई थी लिखने की कला?

इस रिसर्च की को-ऑथर और बर्लिन के म्यूजियम ऑफ प्रीहिस्ट्री की आर्कियोलॉजिस्ट एवा डुटकीविक्ज़ ने बताया कि ये अवशेष उस दौर के हैं जब होमो सेपियन्स ने अफ्रीका छोड़ा था. वे यूरोप में बस रहे थे और उनका सामना निएंडरथल मानव से हो रहा था. वैज्ञानिकों ने जर्मनी की गुफाओं से मिली करीब 260 ऐसी चीजों का एनालिसिस किया है, जिन पर अजीबोगरीब निशान बने हुए हैं. इनमें हाथी के दांत (मैमथ टस्क) से बनी छोटी मूर्तियां और मशहूर ‘एडोरेंट’ नक्काशी शामिल है. इन सभी पर बार-बार दोहराई गई लाइनें, क्रॉस, डॉट्स और खांचे बने हुए हैं. टीम ने करीब 3,000 से ज्यादा ऐसे ज्यामितीय निशानों को एक डेटाबेस में डाला और कंप्यूटर टूल्स की मदद से उनकी जांच की. हैरानी की बात यह है कि ये निशान कोई रैंडम डिजाइन नहीं थे, बल्कि एक सोचे-समझे पैटर्न का हिस्सा थे।

आदिमानव के ये ‘सीक्रेट कोड’ आखिर क्या इशारा करते हैं?

जर्मनी की सारलैंड यूनिवर्सिटी के भाषाविद् क्रिश्चियन बेंज का कहना है कि उन्होंने इन निशानों को समझने के लिए ‘क्वांटिटेटिव लिंग्विस्टिक्स’ और ‘स्टैटिस्टिकल मॉडलिंग’ जैसे एडवांस तरीकों का इस्तेमाल किया. रिसर्च में यह देखा गया कि क्या इन निशानों में उतनी ही जानकारी छिपी है जितनी बाद में विकसित हुई लिपियों में होती थी. विश्लेषण से पता चला कि इन प्रतीकों में सूचनाओं को कोड करने की क्षमता थी. दिलचस्प बात यह है कि मेसोपोटामिया की शुरुआती राइटिंग और इन 40,000 साल पुराने निशानों में काफी समानताएं देखी गईं. इसका मतलब यह हुआ कि लिखने का तरीका हजारों सालों तक लगभग एक जैसा ही रहा. हालांकि, वैज्ञानिक अभी तक इन संदेशों को पूरी तरह डिकोड नहीं कर पाए हैं, लेकिन वे इस बात को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं कि ये निशान किसी बोली जाने वाली भाषा का हिस्सा नहीं थे. जब वैज्ञानिकों ने इन निशानों के पैटर्न को गहराई से देखा, तो उन्हें कुछ खास बातें पता चलीं. इन कलाकृतियों पर एक ही तरह के निशान जैसे ‘क्रॉस-क्रॉस-क्रॉस’ या ‘लाइन-लाइन-लाइन’ बार-बार दोहराए गए थे. बेंज के मुताबिक, इस तरह का रिपिटिशन किसी भी बोली जाने वाली भाषा में नहीं मिलता. इसलिए इसे ‘स्पीच’ यानी बोलने का लिखित रूप नहीं माना जा सकता. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ये बेकार थे. यह एडोरेंट मूर्ति लगभग 38,000 साल पुरानी है. इसमें एक छोटी हाथीदांत की प्लेट है जिस पर एक इंसानी आकृति और कई निशान और डॉट्स बने हैं. इन निशानों का इस्तेमाल एक नोटेशन सिस्टम का सुझाव देता है, खासकर प्लेट के पीछे डॉट्स की लाइनों में. (Credit: Landesmuseum Württemberg / Hendrik Zwietasch) ये निशान एक तरह के ‘इंटरकम्युनिकेशन’ का जरिया थे. रिसर्च में पाया गया कि मूर्तियों पर बने निशानों में सूचना का घनत्व (इन्फॉर्मेशन डेंसिटी) औजारों या गहनों पर बने निशानों के मुकाबले 15 प्रतिशत ज्यादा था. यानी अलग-अलग चीजों पर अलग-अलग तरह की जानकारी कोड की गई थी।

पाषाण युग के इंसान का दिमाग आज के इंसान जैसा ही था?

इस नई खोज ने एक और बड़े सच पर मुहर लगा दी है. वह यह कि दिमागी क्षमता के मामले में पाषाण युग का इंसान आज के इंसान से बिल्कुल भी पीछे नहीं था. उनमें सूचनाओं को स्टोर करने और उन्हें व्यवस्थित करने की वैसी ही क्षमता थी, जैसी आज हमारे पास है. जिस तरह आज हम इमोजी या कंप्यूटर कोडिंग का इस्तेमाल करते हैं, ठीक वैसे ही 40,000 साल पहले का इंसान इन प्रतीकों का इस्तेमाल करता था. एवा डुटकीविक्ज़ कहती हैं कि हमने अभी सिर्फ सतह को खंगाला है, ऐसी कई और सीक्वेंस खोजी जानी बाकी हैं. ये निशान करीब 10,000 सालों तक एक ही पैटर्न में इस्तेमाल होते रहे और फिर अचानक गायब हो गए. यह रहस्य अभी भी बरकरार है कि आखिर ये सिस्टम खत्म क्यों हुआ और मेसोपोटामिया की लिपि इससे कितनी अलग थी।

क्या ये खोज इतिहास की किताबों को बदलने के लिए काफी है?

निश्चित रूप से यह खोज इतिहास को देखने का नजरिया बदल देती है. अब तक माना जाता था कि खेती और स्थाई जीवन शुरू होने के बाद ही लिखने की जरूरत महसूस हुई. लेकिन अब साफ है कि शिकारी और खानाबदोश इंसान भी अपनी यादों या डेटा को सुरक्षित रखने के लिए ‘साइन सिस्टम’ का सहारा लेते थे. हालांकि ये मेसोपोटामिया की लिपि की तरह पूरी भाषा में नहीं बदले, लेकिन इन्होंने आधुनिक संचार की नींव रख दी थी।

हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

T20 World Cup 2026 में सुपर-8 के अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। श्रीलंका के पल्लिकेले में खेले गए इस मैच में कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार शतक जड़कर टीम को यादगार जीत दिलाई। इंग्लैंड ने 165 रनों का लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

शुरुआत खराब रही। फिल सॉल्ट बिना खाता खोले आउट हो गए। 7.1 ओवर में 58 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे। ऐसे मुश्किल वक्त में ब्रूक ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने सैम करन के साथ साझेदारी कर पारी को संभाला। पाकिस्तान की कमजोर फील्डिंग और ढीली गेंदबाजी ने भी इंग्लैंड को मदद दी।

ब्रूक ने 51 गेंदों में 100 रन ठोके, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। विल जैक्स ने 28 रन जोड़े। आखिर में थोड़ी रोमांचक स्थिति बनी, लेकिन जोफ्रा आर्चर के चौके ने मैच खत्म कर दिया।

इससे पहले पाकिस्तान ने 164 रन बनाए थे। साहिबजादा फरहान ने 63 रन बनाए, जबकि बाबर आज़म और फखर जमान ने 25-25 रन जोड़े। गेंदबाजी में लियाम डॉसन ने 3 विकेट लिए।