सलमान खान की भांजी के साथ जमेगी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, इस निर्देशक ने लगाया दांव

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साल 2023 में अलीजेह अग्निहोत्री ने इंडस्ट्री में कदम रखे। वे फिल्म ‘फर्रे’ में पहली बार नजर आईं। अब वे अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान खान की भांजी की जोड़ी इस बार पर्दे पर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ जमने की खबर है। दोनों सितारे विकास बहल की आगामी फिल्म में नजर आएंगे, जो एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म बताई जा रही है।

क्या होगी फिल्म की कहानी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास बहल ने अपनी आगामी फिल्म के लिए अलीजेह और सिद्धांत को साइन किया है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। वैरायटी इंडिया के मुताबिक, ‘फिल्म की कहानी इंग्लैंड में रहने वाले उन पंजाबी युवाओं पर आधारित है, जो अपनी मिट्टी यानी पंजाब से भी जुड़े थे, लेकिन साथ ही वहां की विदेशी संस्कृति में भी रच-बस रहे थे’। 

क्या होगी अलीजेह की भूमिका?

फिल्म में दर्शकों को 90 के दशक का लुक और डांस क्लबों का माहौल देखने को मिलेगा। साथ ही यह भी देखने को मिलेगा की पंजाबी म्यूजिक के दुनियाभर में लोकप्रिय होने के पीछे किस तरह का संघर्ष रहा है और जुनून रहा है। अलीजेह फिल्म में सिंगर के रोल में नजर आएंगी। बता दें कि अलीजेह, अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। इसी के साथ इस फिल्म को लेकर और अधिक जानकारी का इंतजार है।

कब शुरू हो सकती है शूटिंग?

इस फिल्म की शूटिंग इस साल की दूसरी छमाही में शुरू होने की उम्मीद है। अगर यह फिल्म बनती है तो विकास बहल के साथ सिद्धांत की यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले सिद्धांत ने निर्देशक की रोमांटिक कॉमेडी ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ में साथ काम किया है, जो इस साल जुलाई में रिलीज हो सकती है। इस बीच बात करें सिद्धांत के वर्क फ्रंट की तो वे अपनी आगामी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वे मृणाल ठाकुर के साथ नजर आए हैं। मगर, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। 

भारत का अभेद्य सुरक्षा ‘कवच’ बनेगा आयरन डोम! पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर साइन हो सकती है डील, जानें खासियत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

India-Israel Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज इजरायल यात्रा का दूसरा दिन है. संभावना है कि आज गुरुवार को भारत-इजरायल के बीच बड़ी डिफेंस डील पर मुहर लग सकती है. हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस दौरान आयरन डोम पर मुहर लग सकती है. आयरन डोम बेहद ही खतरनाक डिफेंस सिस्टम है, जो भारत सीधी खरीद की बजाय इसे स्वदेशी रक्षा प्रणाली मिशन के तहत सुदर्शन चक्र का हिस्सा बना सकता है. जानिए कितना खतरनाक है आयरन डोम और इसकी क्या खासियत है?

कितना खतरनाक है आयरन डोम?

आयरन डोम कितना खतरनाक है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने दुश्मनों को हवा में ही मार सकता है. हवा में ही दुश्मनों के मोर्टार, ड्रोन और रॉकेट को समय रहते इटरसेप्ट कर लेता है. रेंज की बात करें, तो यह लगभग 300 किमी. की दूरी तक मीडियम रेंज मिसाइल और ड्रोन को मार गिराने में सक्षम है. यह 4 से 70 किलो मीटर तक की शॉर्टरेंज मिसाइलों को पकड़ लेता है.

Previous articleनरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार
Next articleRule change: 1 अप्रैल से बदलेंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, जानिए क्या-क्या होंगे बड़े बदलाव
News Desk

अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- ‘प्रार्थना शक्तिशाली…’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

आज अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ भक्तंबर पूजा करने के बाद आध्यात्मिकता और एकजुटता पर एक नोट साझा किया। अंकिता ने बताया इस पूजा से उन्हें शांति और आशीर्वाद का एहसास हुआ।

अंकिता का पोस्ट

अंकिता लोखंडे ने आज अपने पति विक्की जैन के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आज हमने भक्तंबर पूजा की। फिर से मुझे लगा कि पति-पत्नी जब साथ में प्रार्थना करते हैं, तो उसकी ताकत बहुत अलग होती है। जब दो लोग मिलकर दिल से ईश्वर को कुछ अच्छा अर्पित करते हैं, तो मन को बहुत शांति मिलती है, दिल शांत हो जाता है और आत्मा को सुकून मिलता है।’

ससुराल को लेकर अंकिता की राय

अंकिता ने आगे लिखा, ‘मैं बहुत खुश और आभारी हूं कि मेरा विवाह ऐसे परिवार में हुआ है, जहां भक्ति और मूल्य वही हैं जिनमें मैं पली-बढ़ी हूं। जब हम सब आध्यात्मिक पलों में एक साथ आते हैं, तो यह अपने आप में बहुत बड़ा आशीर्वाद लगता है। मेरे लिए ईश्वर एक ही है। जब आप सच्चे दिल से कुछ भी अर्पित करते हैं, तो वह सबसे प्यारे तरीके से ईश्वर तक पहुंच जाता है। आज मैंने उस पवित्रता, उस जुड़ाव और उस साथ को महसूस किया। मैं खुद को बहुत धन्य मान रही हूं।

अंकिता ने किया भगवान का शुक्रिया

अंकिता ने आगे लिखा, ‘मैं जो कुछ भी मेरे पास है, जो पहले था और जो आगे मिलने वाला है- सबके लिए आभारी हूं। मेरा दिल खुला है। मेरी आत्मा तैयार है। मैं हमेशा ब्रह्मांड द्वारा मेरे लिए लिखी गई सबसे अच्छी चीज को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद, ईश्वर। धन्यवाद, ब्रह्मांड।’

क्या है भक्तंबर पूजा?

भक्तमर पूजा एक पवित्र जैन समारोह है, जो आचार्य मंतुंगा द्वारा रचित 7वीं शताब्दी के पूजनीय भजन, भक्तमर स्तोत्र के भक्तिमय जप और श्रद्धा पर केंद्रित है। यह पूजा जैन धर्म के लोग कराते हैं। विक्की जैन के घर पर यह पूजा कराई गई है।

अंकिता और विक्की

अंकिता और विक्की जैन ने 2021 में शादी की। यह कपल फिलहाल ‘लाफ्टर शेफ्स फन अनलिमिटेड’ के नए एडिशन में नजर आ रहा है, जिसमें अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा, एल्विस यादव, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, निया शर्मा, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल जैसे कई कलाकार भी शामिल हैं।
 

Yogi Adityanath ने 500 KMPH की मैग्लेव ट्रेन में किया सफर, जापान दौरे का VIDEO वायरल

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

उत्तर प्रदेश। के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय जापान के दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री का जापान दौरे का आज आखिरी दिन है. जापान यात्रा के आखिरी दिन यामानाशी में सीएम योगी ने हाई स्पीड मैग्लेव ट्रेन का सफर किया. ये ट्रेन हवा में 500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है. हवा में तैरती इस ट्रेन की सवारी करके सीएम योगी मुस्करा दिए. मुख्यमंत्री के मैग्लेव ट्रेन में सवारी करने की तस्वीर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

CM योगी ने किया 100 किलोमीटर का सफर

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के बाद अब जापान के दौरे पर हैं. सीएम योगी ने टोक्यो में हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन में सफर किया. ये ट्रेन 501 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है. सीएम योगी ने ट्रेन में बैठकर 100 किलोमीटर की दूरी तय की।

नई तकनीक को समझने के लिए टोक्यो की यात्रा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो-नागोया कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान सबसे तेज मैग्लेव ट्रेन का सफर किया. ये योजना साल 2027 तक लागू होने का लक्ष्य है. सीएम योगी की यह यात्रा यूपी में परिवहन के आधुनिक मोर्चों पर चल रही विकास योजनाओं के लिए की जा रही कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

मैग्लेव तकनीक से ट्रेन को मिलती है 500 की रफ्तार

मैग्लेव टेक्निक के जरिए ट्रेन को 500 की रफ्तार से दौड़ाया जाता है. इस तकनीक में ट्रेन पटरियों को नहीं छूती है. जिसके कारण जमीन घर्षण हुए बिना ही ट्रेन बिजली की रफ्तार से दौड़ती है. पॉवरफुल मैग्नेटिक फोर्स के कारण ट्रेन पटरियों से कुछ इंच ऊपर उठी रहती है.इसके पहले चीन ने साल 2025 में ट्रायल के दौरान मैग्लेव ट्रेन की स्पीड 700 किमी/घंटा दौड़ाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. वहीं जापान की मैग्लेव ट्रेन 500 से भी ज्यादा रफ्तार से दौड़ चुकी है।

होली पर लाखों कर्मचारियों को यूपी सरकार का तोहफा, 28 फरवरी को ही खाते में आएंगे सैलरी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

UP Government Employees: उत्तर प्रदेश सरकार ने होली से पहले अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार के अनुसार, फरवरी महीने का वेतन 28 फरवरी को ही जारी कर दिया जाएगा. इसके साथ ही पेंशन का भी भुगतान किया जाएगा. सरकार ने यह निर्णय होली जैसे बड़े त्योहार होने की वजह से लिया है. ताकि त्योहार में किसी को पैसे की कोई दिक्कत न हो सके. जानें यूपी सरकार ने क्या कहा?

इसके लिए राज्यपाल ने प्रदेश सरकार को इजाजत दे दी है. राज्यपाल से इजाजत मिलने के बाद यूपी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. जिसके अनुसार, 1 मार्च को रविवार होने की वजह से सामान्य अवकाश रहेगा और 2 मार्च को होलिका दहन के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. ऐसे में लगातार अवकाश के चलते वेतन बांटने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो. इसलिए सरकार ने 28 फरवरी को ही वेतन देने का फैसला लिया है. यूपी सरकार की इस पहल से कर्मचारी वर्ग और पेंशनर्स काफी खुश हैं.

28 फरवरी को होगा भुगतान

दरअसल, यह आदेश वित्त विभाग ने जारी किया है. वित्त विभाग के वित्त (लेखा) अनुभाग-1 के अनुसार, 1 मार्च और 2 मार्च 2026 को लगातार अवकाश रहेगा, जिसकी वजह से वेतन भुगतान में समस्या हो सकती है. ऐसे में प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों का भुगतान 28 फरवरी को ही किया जाएगा. सरकार ने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य कोषाधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा लाभ

सरकार ने होली से पहले बड़ा कदम उठाते हुए कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत दी है. आदेश में स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर भुगतान में देरी न हो. यूपी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और वे त्योहार के मौके पर अपनी खुशी जाहिर कर सकेंगे.

भाजपा विधायक की क्षेत्रीय लड़ाई सदन तक पहुंची, प्रियंका पेंची ने एसपी पर कार्रवाई की मांग उठाई

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

गुना|भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुना से विधायक प्रियंका पेंची ने गुना के पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी पर क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा उठाए गए मामलों पर अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है|

‘SP को फोन करने पर अपेक्षित जवाब नहीं मिलता‘

विधायक प्रियंका पेंची ने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया. उनका कहना है कि जब भी वे क्षेत्र के नागरिकों की शिकायतों के संबंध में एसपी से फोन पर संपर्क करती हैं, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता या मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार तो फोन कॉल का भी जवाब नहीं दिया जाता. विधायक ने इस व्यवहार को जनप्रतिनिधि की गरिमा के विपरीत बताते हुए एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है|

CM ने विधानसभा में लिखित जवाब प्रस्तुत किया

इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा में लिखित जवाब प्रस्तुत किया. जवाब में बताया गया कि विधायक द्वारा वर्ष 2025 में सात पत्र लिखे गए थे, जिनमें विभिन्न मामलों की जानकारी दी गई थी. इन पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों द्वारा समय-समय पर अवगत कराया गया. जानकारी के अनुसार, दो मामलों में 20 जनवरी 2026 को सूचना दी गई, एक प्रकरण में 12 जनवरी को तथा अन्य मामलों में नवंबर और अक्टूबर 2025 में जानकारी उपलब्ध कराई गई थी|सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सक्षम अधिकारियों से जानकारी लेने और अवगत कराने का अधिकार है. अधिकारियों को भी इस संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश हैं|हालांकि विधायक का कहना है कि कागजी जवाब और जमीनी हकीकत में अंतर है. उनके अनुसार, कई मामलों में कार्रवाई में देरी होती है, जिससे जनता में असंतोष बढ़ता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान है|

धमनी कला में ‘उड़न खटोला’ से उतरी दुल्हन, जमींदार किसान पिता ने हेलीकॉप्टर से दी बेटी को विदाई

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Shahdol News: शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी कला में बुधवार को एक शाही विवाह की चर्चा पूरे इलाके में रही. जमींदार किसान परिवार ने अपनी लाडली बेटी को ‘उड़न खटोला’ यानी हेलीकॉप्टर से विदा कर अनोखी मिसाल पेश की. गांव में पहली बार किसी बेटी की विदाई इस अंदाज में हुई, जिसे देखने ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई

धमनी कला निवासी कुंवर आदित्य सिंह, पिता अंजय सिंह (पूर्व जनपद पंचायत सोहागपुर उपाध्यक्ष) परिवार में यह विवाह समारोह संपन्न हुआ. कुंवर आदित्य सिंह का विवाह सतना जिले के नागौद निवासी जमींदार किसान परिवार की पुत्री मृगांसी के साथ हुआ. विवाह उपरांत दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई. यह जानकारी बारात में शामिल एक बाराती ने दी.

हेलीकॉप्टर देखने के लिए पहुंचे ग्रामीण

बुधवार दोपहर हेलीकॉप्टर धमनी कला गांव पहुंचा. दूल्हा आदित्य सिंह अपनी दुल्हन मृगांसी के साथ हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचे. घर के सामने ही विशेष रूप से लैंडिंग के लिए हेलीपैड तैयार किया गया था. जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव के ऊपर मंडराया, ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई. बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए. हेलीकॉप्टर को नजदीक से देखने का अवसर पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया.

कौन है दूल्हा?

दूल्हा आदित्य सिंह एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं. उनके पिता अंजय सिंह क्षेत्र के बड़े किसान होने के साथ पूर्व जनपद पंचायत सोहागपुर के उपाध्यक्ष रह चुके हैं. परिवार की गढ़ी (पैतृक निवास) के पास ही हेलीपैड की व्यवस्था पहले से की गई थी.

इससे पहले भी दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई

हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति ली गई थी. सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा. उल्लेखनीय है कि शहडोल जिले में यह दूसरी बार है जब किसी शादी समारोह में हेलीकॉप्टर उतरा है. इससे पहले जमुई क्षेत्र से भी एक दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा किया गया था. शाही अंदाज में हुई इस विदाई की चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है.

देर से आने-जल्दी जाने वालों पर सख्ती, CM मोहन यादव ने दिए कार्रवाई के निर्देश

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल|प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने आज वल्लभ भवन में आधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष छापामार कार्रवाई की निर्देश दिए हैं. CM ने मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिया है कि गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वल्लभ भवन, विध्यांचल और सतपुड़ा कार्यालयों में काम करने वाले सभी आधिकारियों और कार्मचारियों की उपस्थिति, आने-जाने का समय और अनधिकृत अनुपस्थिति की जानकारी एकत्रित की जाए. सीएम के निर्देशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने इस कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया है|

टीम की सभी कार्यालयों में तैनाती

इस टीम की सभी कार्यालयों में तैनाती कर दी गई है, साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है. गौरतलब है कि इससे पहले भी सीएम मोहन यादव कर्मचारियों और अधिकारियों को समय पर कार्यालय आने की हिदायत दे चुके हैं. उन्होंने कहा थी कि पांच दिवसीय कार्यालय होने के बावजूद भी कई बार अधिकारी समय पर दफ्तर नहीं आते, ये रवैया प्रशासनिक कार्यों में बाधा बनता है. सीएम द्वारा जारी निर्देशों के जरिए ये सुनिश्चित किया जाएगा कि हर कर्मचारी और अधिकारी द्वारा समय पर पालन कड़ाई से हो|

राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे CM Mohan yadav

बता दें कि सीएम मोहन यादव आज राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 9 बजे भोपाल से उड़ान भरकर उदयपुर पहुंचेंगे. यहां से वह भीलवाड़ा जाएंगे. जहां पर उद्योगपतियों से मिलकर निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. इसके बाद वह उदयपुर से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. जबलपुर पहुंचकर वह गढ़ाकोटा के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वह 218वें ‘रहस मेला’ और सुरक्षा पेंशन योजना के वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद शाम को वह रायपुर पहुचेंगे|

Previous articleमुंबई की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने सोम के ₹347 करोड़ के शेयर अटैचमेंट को किया कन्फर्म
Next articleअरावली की वादियों में शाही अंदाज, आज विजय-रश्मिका लेंगे सात फेरे
News Desk

पीएम मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ बने दुनिया के पहले राजनेता

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. सोशल मीडिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स पूरे हो चुके हैं और इसी के साथ उन्होंने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पीएम मोदी दुनिया के पहले ऐसे राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है.

साल 2014 से इंस्टाग्राम की यात्रा शुरू हुई

बता दें कि साल 2014 में उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी और इसी वर्ष के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा की शुरुआत की थी. साल 2014 से लेकर अब तक पीएम मोदी के चाहने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ती गई है. इंस्टाग्राम के जरिए ही पीएम मोदी की राजनीतिक छवि और जनसंपर्क मजबूत हुआ साथ ही वह दुनिया भर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बन गए हैं. पीएम मोदी की इस सफलता से पता चलता है कि जनता और एक नेता के बीच कितना गहरा लगाव है.

‘डिजिटल इंडिया’ को बढ़ावा मिला

प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव रहने और अपनी निजी लाइफ की झलकियां शेयर करने की सरल रणनीति ने उन्हें आम जनता के बेहद करीब ला दिया है. उनके नेतृत्व में ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को जो रफ्तार मिली उसी का नतीजा है कि साल 2014 से 2026 के बीच करोड़ों भारतीयों के हाथों में इंटरनेट पहुंचा और उन्होंने डिजिटल माध्यम से अपनी बात रखनी शुरू की.

डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़े पीएम मोदी

इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने के साथ ही पीएम मोदी दुनिया के सभी राजनेताओं में पहले स्थान पर हैं. दूसरे स्थान पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. यानी वैश्विक स्तर पर सबसे ताकतवर माने जाने वाले नेता भी पीएम मोदी की लोकप्रियता से काफी पीछे हैं. वहीं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के 14.4 मिलियन और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयप एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

Previous articleCuba की फायरिंग से बढ़ा तनाव, अमेरिकी रजिस्टर्ड नाव पर गोलीबारी
Next articleCG Budget 2026: भूपेश बघेल ने उठाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा, जीवन ठाकुर की मौत के मामले में विजय शर्मा ने दिया जवाब
News Desk

होली से पहले यूपी सरकार का तोहफा, 28 फरवरी को ही मिलेगी सैलरी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार ने होली से पहले अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार के अनुसार, फरवरी महीने का वेतन 28 फरवरी को ही जारी कर दिया जाएगा. इसके साथ ही पेंशन का भी भुगतान किया जाएगा. सरकार ने यह निर्णय होली जैसे बड़े त्योहार होने की वजह से लिया है. ताकि त्योहार में किसी को पैसे की कोई दिक्कत न हो सके. जानें यूपी सरकार ने क्या कहा? इसके लिए राज्यपाल ने प्रदेश सरकार को इजाजत दे दी है. राज्यपाल से इजाजत मिलने के बाद यूपी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. जिसके अनुसार, 1 मार्च को रविवार होने की वजह से सामान्य अवकाश रहेगा और 2 मार्च को होलिका दहन के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. ऐसे में लगातार अवकाश के चलते वेतन बांटने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो. इसलिए सरकार ने 28 फरवरी को ही वेतन देने का फैसला लिया है. यूपी सरकार की इस पहल से कर्मचारी वर्ग और पेंशनर्स काफी खुश हैं। 

28 फरवरी को होगा भुगतान

दरअसल, यह आदेश वित्त विभाग ने जारी किया है. वित्त विभाग के वित्त (लेखा) अनुभाग-1 के अनुसार, 1 मार्च और 2 मार्च 2026 को लगातार अवकाश रहेगा, जिसकी वजह से वेतन भुगतान में समस्या हो सकती है. ऐसे में प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों का भुगतान 28 फरवरी को ही किया जाएगा. सरकार ने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य कोषाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा लाभ

सरकार ने होली से पहले बड़ा कदम उठाते हुए कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत दी है. आदेश में स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर भुगतान में देरी न हो. यूपी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और वे त्योहार के मौके पर अपनी खुशी जाहिर कर सकेंगे। 

Previous articleCG Budget 2026: भूपेश बघेल ने उठाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा, जीवन ठाकुर की मौत के मामले में विजय शर्मा ने दिया जवाब
News Desk