इन राज्यों से लौटेगा मानसून, अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

0


नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है. हाल में पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिला है और पारा भी नीचे लुढका है. वहीं, देश की राजधानी और उसकी सीमा से सटे राज्यों में 13 अक्टूबर से कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने वाला है. अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी खास बदलाव का अनुमान नहीं है.

वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के बचे हुए हिस्सों, संपूर्ण झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में और अगले दो से तीन दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी को लेकर परिस्थितियां अनुकूल हैं. वहीं, अगले सात दिनों के दौरान, केरल और तमिलनाडु दो राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक 12,13,14,15,16,17 और 18 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में असम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. बीते 24 घंटे में कई इलाकों में 7 से 20 सेमी बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा बीते 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है.

दक्षिण भारत की बात करें तो 12-18 अक्टूबर के दौरान, तमिलनाडु, केरल, 13 और 14 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश होगी. 12-16 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में, 12 व 13 अक्टूबर को लक्षद्वीप में बिजली और तेज हवा के साथ गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है.

पूर्व और मध्य भारत की बात करें तो 12 अक्टूबर को ओडिशा में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है. 12-14 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में, 14-16 अक्टूबर के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में 12 अक्टूबर को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बिजली गिरने के साथ तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी के अनुसार, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) दर्ज की गई है. केरल और माहे, ओडिशा, असम और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) दर्ज की गई है.

तमिलनाडु में 15000 करोड़ रुपए निवेश करने का ऐलान किया फॉक्सकॉन ने

0


नई दिल्ली । फॉक्सकॉन (Foxconn) ने तमिलनाडु में 15000 करोड़ रुपए निवेश करने (Investment of Rs. 15000 crore in Tamilnadu) का ऐलान किया (Announced) । इससे प्रदेश में 14,000 हाई-वैल्यू नौकरियों के अवसर पैदा होंगे।

राज्य के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य के मंत्री के अनुसार, यह तमिलनाडु में इंजीनियरिंग नौकरियों के लिए अब तक की सबसे बड़ी प्रतिबद्धता है और इससे तमिलनाडु के इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिलेगा। राजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “तमिलनाडु में अब तक की सबसे अधिक इंजीनियरिंग जॉब्स। ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन ने तमिलनाडु में 15000 करोड़ रुपए निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है और इससे 14,000 हाई वैल्यू नौकरियां पैदा होंगी। इंजीनियरर्स तैयार रहें।”

राजा ने कहा कि इस निवेश के जरिए फॉक्सकॉन तमिलनाडु में अगले चरण की वैल्यू एडेड मैन्युफैक्चरिंग, आरएंडडी इंटीग्रेशन, एआई-संचालित एडवांस टेक्नोलॉजी ऑपरेशन लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि फॉक्सकॉन के भारत में प्रतिनिधि रॉबर्ट वू ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की और राज्य में कंपनी की निवेश योजनाओं के बारे में बताया।

कंपनी के विकास कार्यों को सहयोग देने के लिए, तमिलनाडु की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी गाइडेंस भारत में पहला फॉक्सकॉन डेस्क स्थापित करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह डेस्क परियोजनाओं के सुचारू संचालन और मिशन-मोड क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगा, और इसे “द्रविड़ मॉडल 2.0” की दिशा में एक कदम बताया।

यह घोषणा रॉबर्ट वू द्वारा पिछले रविवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद की गई है। उस बैठक के दौरान, उन्होंने कर्नाटक में फॉक्सकॉन की उपस्थिति को मजबूत करने और मैन्युफैक्चरिंग एवं टेक्नोलॉजी सहयोग में नए अवसरों की खोज के तरीकों पर चर्चा की। फॉक्सकॉन वर्तमान में तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में सक्रिय है, और ये नई योजनाएं भारत में कंपनी के बड़े विस्तार का संकेत देती हैं।

भारत सरकार ने चिनाब नदी पर सावलकोट प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, सिंधु समझौता पहले से ही है रद्द

0


श्रीनगर। भारत सरकार (Government of India) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के रामबन जिले (Ramban district) में चेनाब नदी (Chenab River ) पर बनने वाले 1856 मेगावॉट के सावलकट जलविद्युत परियोजना को पर्यावरणीय मंजूरी दे दी है। यह परियोजना रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब भारत ने पाकिस्तान के साथ इंडस वाटर ट्रीटी यानी सिंधु जल संधि को निलंबित कर रखा है।

करीब चार दशक से अटकी यह परियोजना अब फिर से गति पकड़ने जा रही है। इसे राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (NHPC) दो चरणों में बनाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत 31,380 करोड़ रुपये है और इसके तहत चेनाब नदी के जल का उपयोग रामबन, रियासी और ऊधमपुर जिलों में किया जाएगा।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं
सावलकट परियोजना में 192.5 मीटर ऊंचा रोलर-कंपैक्टेड ग्रेविटी डैम बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक अंडरग्राउंड पावरहाउस (भूमिगत विद्युत गृह) स्थापित किया जाएगा, जिसमें मशीन हॉल, टर्बाइन और जेनरेटर जैसी मुख्य इकाइयां होंगी। यह परियोजना सालाना लगभग 7,534 मिलियन यूनिट बिजली उत्पन्न करने की क्षमता रखती है।

एक बार शुरू होने के बाद, यह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना होगी। इससे न केवल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में भारी बढ़ोतरी होगी, बल्कि भारत की चेनाब नदी के जल को संग्रहित और प्रबंधित करने की क्षमता भी बढ़ेगी। ऐसा करना इंडस वाटर ट्रीटी के तहत भारत का अधिकार है, परंतु अब तक तकनीकी और कूटनीतिक कारणों से इसका पूरा उपयोग नहीं हो पाया था।

1960 की संधि और भारत का अधिकार
1960 में साइन की गई इंडस वाटर ट्रीटी के तहत तीन पूर्वी नदियां- रावी, ब्यास और सतलुज भारत को दी गई थीं, जबकि तीन पश्चिमी नदियां- सिंधु, झेलम और चेनाब पाकिस्तान को आवंटित की गईं। हालांकि, भारत को इन पश्चिमी नदियों के जल का सीमित उपयोग गैर-उपभोगी कार्यों जैसे रन-ऑफ-द-रिवर हाइड्रोपावर उत्पादन, नौवहन और मत्स्य पालन के लिए करने की अनुमति है।

भारत ने अप्रैल 22 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस संधि को निलंबित कर दिया था, जिसके बाद से सरकार ने पश्चिमी नदियों के जल का अधिकतम उपयोग करने की दिशा में कदम तेज किए हैं।

पुनर्वास और पर्यावरणीय स्थिति
ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, परियोजना के लिए कुल 1,401.35 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी, जिसमें से 847.17 हेक्टेयर वन क्षेत्र और 554.18 हेक्टेयर गैर-वन भूमि शामिल है। परियोजना के चलते 13 गांवों के लगभग 1,500 परिवारों को विस्थापित होना पड़ेगा। NHPC ने इसके लिए विस्तृत पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन योजना तैयार की है, जिसमें प्रभावित परिवारों को आवास, जीविकोपार्जन सहायता और कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव है।

पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति की बैठक के अनुसार, परियोजना स्थल से 10 किलोमीटर के दायरे में कोई भी राष्ट्रीय उद्यान या वन्यजीव अभयारण्य नहीं है। निकटतम संरक्षित क्षेत्र- किश्तवाड़ हाई-एल्टीट्यूड नेशनल पार्क परियोजना से लगभग 62.8 किलोमीटर दूर स्थित है।

परियोजना का इतिहास
सावलकट परियोजना का प्रस्ताव पहली बार 2016 और 2017 में पर्यावरण मंत्रालय के समक्ष रखा गया था, लेकिन वन स्वीकृति और पुनर्वास से जुड़ी जटिलताओं के कारण इसे मंजूरी नहीं मिल सकी। बाद में 3 जनवरी 2021 को जम्मू-कश्मीर पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और NHPC के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके बाद परियोजना को दोबारा आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई।

रणनीतिक और आर्थिक महत्व
विशेषज्ञों का कहना है कि सावलकट परियोजना न केवल जम्मू-कश्मीर की ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ाएगी, बल्कि यह भारत के लिए एक रणनीतिक जवाब भी होगी, जिससे चेनाब बेसिन पर नियंत्रण और जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह परियोजना ऊर्जा, पर्यावरण और राष्ट्रीय सुरक्षा तीनों ही दृष्टियों से भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सुरक्षा बलों ने छह माओवादियों को किया गिरफ्तार

0


रायपुर । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में (In Dantewada district of Chhattisgadh) सुरक्षा बलों ने छह माओवादियों को गिरफ्तार किया (Security Forces arrested six Maoists) । मंगनार रोड के पास लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को चलाया गया यह अभियान क्षेत्र में माओवादियों के प्रभाव को खत्म करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि संदिग्धों में पांच पुरुष और एक महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने माओवादियों से जुड़े होने और पुलिस गश्ती दल को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाने की बात कबूल की।

मंगनार रोड के पास संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पर, बरसूर पुलिस स्टेशन, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुम्भकार और इंस्पेक्टर संजय उर्सा के नेतृत्व में तेजी से कार्रवाई शुरू की। गिरफ्तार किए गए लोगों में अनिल उर्फ कचनु सलाम (30) शामिल है, जो कोंडागांव के नेंदु वाया का कुख्यात व्यक्ति है। वह कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। अन्य में बीजापुर की जमुना उर्फ ​​जयमती मंडावी (26), सन्नू राम कश्यप (20), मनीष कश्यप (19), हरि राम कश्यप (18) और सुलाराम कश्यप (22) सभी बस्तर के मालेवाही पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कहचनार के रहने वाले हैं।

ऑपरेशन के दौरान 0.5 किलो का जिंदा प्रेशर आईईडी, फावड़ा, तलवार और अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई। आईईडी को सुरक्षा नियमों के तहत निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आरोपियों के खिलाफ बारसूर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2)(ए), 190, 191(2) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया गया।

केरल के कृषि मंत्री ने की जंगली सुअर का मांस खाने की अनुमति देने की मांग, किया ये दावा

0


चेन्नई। केरल सरकार (Kerala Government ) के कृषि मंत्री पी.प्रसाद (Agriculture Minister P. Prasad) ने जंगली सुअर (Wild Boar) का मांस खाने की अनुमति दी जाने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि अगर इसकी अनुमति दी जाती है तो इन जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है वह बहुत कम हो जाएगा, इसके बाद फिर इनसे और भी बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है। प्रसाद ने कहा कि जंगली सुअर कोई लुप्तप्राय जाति नहीं है इसलिए इसका मांस खाने की अनुमति देने में कोई बाधा नहीं है।

प्रसाद ने अलप्पुझा जिले की पालामेल ग्राम पंचायत द्वारा एक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि ऐसा हो लेकिन केंद्रीय कानून इसकी अनुमति नहीं देता है। उन्होंने दावा किया, “मेरी राय में, लोगों को खेतों में मारे गए जंगली सूअरों का मांस खाने की अनुमति दी जानी चाहिए। अगर लोगों को जंगली सूअरों को मारने और उनका मांस खाने की अनुमति दी जाए, तो इस मुद्दे का समाधान बहुत तेजी से हो सकता है। लेकिन मौजूदा कानून इसकी अनुमति नहीं देता है।”

गौरतलब है कि प्रसाद की यह टिप्पणी केरल विधानसभा द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में संशोधन के लिए एक विधेयक पारित किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में मानव-पशु संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को कम करना है।

आपको बता दें भारत में जंगली सुअर को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तरह सूची तीन में रखा गया है। इसका मतलब है कि यह एक प्रोटेक्टेड स्पीसीज है। इस वजह से इसका बिना अनुमति शिकार करना, मारना या उसका मांस रखना अवैध है। ऐसा करने पर तीन साल तक की जेल, 25 हजार का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। हालांकि यह मामला सभी जगह एक जैसा नहीं है। कई राज्यों, जैसे की केरल, बिहार, उत्तराखंड ने इसे हानिकारक जीव की श्रेणी में रखा है। इन राज्यों के स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की अनुमति के साथ इसे मारना कानूनी है। हालांकि इसके बाद भी इसका मांस बेचना या रखना कानूनी नहीं होता। जंगली सुअर को लेकर कई तरह की भ्रांतियां और कानूनी डर फैला रहता है। इसलिए भी लोग इसका मांस खाने से बचते नजर आते हैं।

मांगें पूरी होने तक नहीं होगा पूरण कुमार का पोस्टमार्टम – आईएएस अमनीत पी. कुमार

0


चंडीगढ़ । आईएएस अमनीत पी. कुमार (IAS Amneet P. Kumar) ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक (Until the demands are met) पूरण कुमार का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं होगा (There will be no Post-mortem and Funeral of Puran Kumar) ।

आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार के निधन के पांच दिन बाद भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। इस बीच, चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। परिवार की अनुमति और सहमति के बिना चंडीगढ़ पुलिस ने आईपीएस पूरण कुमार के शव को सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी से निकालकर जबरन पीजीआई में शिफ्ट कर दिया, जिस पर परिवार ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। आईपीएस अधिकारी की पत्नी, आईएएस अमनीत पी. कुमार और परिवार लगातार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। परिवार की मुख्य मांग है कि हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर और एसपी रोहतक नरेंद्र बिजारनिया को तुरंत बर्खास्त कर उनके खिलाफ एफआईआर में नामजद किया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

अमनीत पी. कुमार ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक पोस्टमार्टम नहीं होगा और न ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज सुबह चंडीगढ़ के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा और एसएसपी कंवरदीप कौर समेत कई आला अधिकारी परिवार को मनाने के लिए सेक्टर-24 स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुँचे, लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति नहीं दी। इसके उलट, परिवार ने शव को जीएमएसएच (सेक्टर-16) से पीजीआई में शिफ्ट करने के पुलिस के मनमाने फैसले पर गहरा रोष व्यक्त किया।

पुलिस की तैयारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट पर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था, जिससे ऐसा लग रहा था कि अंतिम संस्कार आज शनिवार को ही होगा। परिवार की अनुमति के बिना अंतिम संस्कार की तैयारी करने पर चंडीगढ़ पुलिस के ‘हाईटेक’ रवैये और संवेदनहीनता पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Startup Story: Shyal Agrotech Solar Private Limited – The New Light of Solar Energy in Bihar and Jharkhand

0

स्टार्टअप कहानी: Shyal Agrotech Solar Private Limited – बिहार और झारखंड में सोलर ऊर्जा की नई रोशनी 🌞

भारत आज सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, और इसी अभियान में एक विश्वसनीय नाम उभर कर सामने आया है — Shyal Agrotech Solar Private Limited। इस कंपनी की स्थापना 1 अप्रैल 2021 को की गई थी, जिसका उद्देश्य है हर घर, खेत और व्यवसाय को स्वच्छ, सस्ती और दीर्घकालिक सौर ऊर्जा से जोड़ना।

🔆 भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कंपनी

Shyal Agrotech Solar Private Limited एक भारत सरकार से मान्यता प्राप्त (Central Government Vendor) सौर ऊर्जा कंपनी है। यह संस्था पारदर्शिता, गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि के लिए जानी जाती है। कंपनी का लक्ष्य है — “हर घर में सोलर पावर, हर व्यक्ति के लिए उज्जवल भविष्य।”

⚡ सोलर ऊर्जा के तीन आधुनिक समाधान

कंपनी अपने ग्राहकों को तीन प्रमुख सौर समाधान प्रदान करती है:

On-Grid System – सीधे बिजली ग्रिड से जुड़ा सिस्टम, जो बिजली बिल में बड़ी बचत करता है।

Off-Grid System – बिजली कटौती वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त, जिसमें बैटरी बैकअप की सुविधा होती है।

Hybrid System – दोनों तकनीकों का संयोजन, जो हर स्थिति में निरंतर बिजली उपलब्ध कराता है।

🏦 सभी बैंकों से लोन सुविधा

ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Shyal Agrotech Solar Private Limited सभी प्रमुख बैंकों से लोन सुविधा भी उपलब्ध कराती है, ताकि हर वर्ग के लोग आसानी से सौर ऊर्जा अपना सकें।

☀️ प्रमुख सोलर ब्रांड्स के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर

कंपनी देश के नामी ब्रांड्स जैसे — Adani Solar, Waaree, Tata, UTL, Pahal Solar, Loom Solar, PV Blink की अथॉराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि ग्राहकों को यहां से केवल 100% असली और गुणवत्ता-प्रमाणित प्रोडक्ट्स ही मिलें।

📍 सेवा क्षेत्र

Shyal Agrotech Solar Private Limited की सेवाएं आज बिहार और झारखंड के हर जिले में उपलब्ध हैं।
कंपनी का ऑफिस पता है —
1st 233A, Lane No-03, राजपूत नगर, हाजीपुर, वैशाली, बिहार।

🌟 कंपनी की सोच और उद्देश्य

कंपनी का उद्देश्य केवल सोलर पैनल बेचना नहीं है, बल्कि पूरे पूर्वी भारत में ऊर्जा स्वतंत्रता की दिशा में एक मजबूत आंदोलन खड़ा करना है।
कंपनी का मानना है —

“सौर ऊर्जा सिर्फ तकनीक नहीं, यह भविष्य की जीवनशैली है। हमारा लक्ष्य है कि हर घर सूर्य की रोशनी से आत्मनिर्भर बने।”

📞 संपर्क जानकारी

अगर आप अपने घर, व्यवसाय या कृषि कार्यों के लिए सोलर सिस्टम लगवाना चाहते हैं, तो संपर्क करें —
📱 +91 95341 16000

Shyal Agrotech Solar Private Limited आज बिहार और झारखंड में सौर ऊर्जा क्षेत्र में विश्वसनीयता, गुणवत्ता और नवाचार का प्रतीक बन चुकी है।
यह सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि भारत के उज्जवल भविष्य की दिशा में बढ़ता हुआ एक सशक्त कदम है। 🌅

टेक्सास में क्रैश होने के बाद ट्रकों पर गिरा प्लेन, लगी भीषण आग

0


वॉशिंगटन। अमेरिका (America) के टेक्सास में प्लेन क्रैश (Plane crash Texas.) के बाद आग लग गई। यह घटना टेरंट कंट्री में हिक्स एयरफील्ड (Hicks Airfield.) के पास हुई। अधिकारियों के मुताबिक क्रैश होने के बाद प्लेन ट्रकों पर गिर पड़ा। इसके बाद वहां पर आग लग गई। फोर्ट वर्थ फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक प्लेन क्रैश (Plane crash) की घटना दोपहर को करीब डेढ़ बजे हुई। हालांकि घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी क्रू मौके पर पहुंच गई। हालांकि अधिकारियों ने हादसे में किसी के घायल होने या फिर मौत की पुष्टि नहीं की है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड को घटना की जानकारी दे दी गई है। उम्मीद है कि यह दोनों एजेंसियां जल्द ही मामले की जांच शुरू कर देंगी।

जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वह फोर्ट वर्थ अलायंस एयरपोर्ट और फोर्ट वर्थ मीचम एयरपोर्ट के बीच हुआ है। यह डलास-फोर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास है। स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर यह जानकारी नहीं मिली है कि हादसे के शिकार विमान ने कहां से उड़ान भरी थी और कहां जाने वाला था।

 

प्रेमानंद महाराज से मिलवाने का झांसा, होटल में महिला से रेप

0


मथुरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) में आस्था के नाम पर धोखा और दरिंदगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. वृंदावन के राधा निवास (Radha Niwas in Vrindavan) में रहने वाले एक व्यक्ति ने आगरा की एक महिला को आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से निजी मुलाकात का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया. महिला की शिकायत पर आरोपी सुंदरम राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि ये घटना 12 सितंबर की है. पीड़िता एक आध्यात्मिक महिला है. वो वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की अनुयायी है. आरोपी सुंदरम राजपूत से उसकी पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी. दोनों के बीच बातचीत के बाद दोस्ती हो गई. आरोपी ने पीड़ित महिला से कहा कि वो महाराज के भक्तों में से एक है. उनसे निजी मुलाकात करवा सकता है.

10 अगस्त को सुंदरम ने उसे मैसेज भेजा कि वो उसके लिए डायरेक्ट दर्शन की व्यवस्था करा देगा. करीब एक महीने बाद 12 सितंबर को उसने महिला को बताया कि मुलाकात तय हो गई है. इस पर महिला अपने भाई के साथ वृंदावन पहुंच गई. आरोपी ने महिला से कहा कि संत का आश्रम आगे है और गाड़ियां वहां नहीं जा सकतीं, इसलिए उसका भाई पार्किंग में ही कार के साथ रुक जाए.

वो महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया. लेकिन वो उसे आश्रम की बजाय राधाकृष्ण धाम नामक एक होटल में ले गया. वहां उसने कॉफी मंगवाई और उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया. कॉफी पीने के बाद महिला बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया. आपत्तिजनक वीडियो बना लिए. वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा.

अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया. इस घटना से आहत महिला ने तीन दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई. उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया. डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर ली गई.

शनिवार दोपहर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने देवरहा बाबा घाट रोड से सुंदरम को गिरफ्तार कर लिया. उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस अब घटना से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है. आरोपी द्वारा बनाए गए वीडियो और चैट रिकॉर्डिंग को बरामद करने की प्रक्रिया चल रही है. इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

वियतजेट ने भारतीय यात्रियों के लिए शुरू की फेस्टिव सुपर सेल

0


जैसे-जैसे भारत भर में दिवाली (Diwali 2025) का त्यौहार नज़दीक आ रहा है, वियतजेट (Vietjet) अपनी साल की सबसे बड़ी सेल के साथ त्योहारी खुशियाँ बढ़ा रहा है। एयरलाइन ने 10 दिनों की एक विशेष सुपर सेल की घोषणा की है, जो नए क्षितिज तलाशने के इच्छुक भारतीय यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा को और भी किफ़ायती और फ़ायदेमंद बना देगी। यह ऑफर उन लोगों के लिए बिलकुल सही समय पर है जो दिवाली की भीड़-भाड़ के बाद आराम करना चाहते हैं—चाहे वह साल के अंत में छुट्टियां मनाने के लिए हो, 2026 की शुरुआत में यात्रा करने के लिए हो, या बस माहौल बदलने के लिए हो।

हवाई किराए पर भारी बचत
10 से 19 अक्टूबर 2025 तक, भारतीय यात्री www.vietjetair.com पर या “Vietjet Air” मोबाइल ऐप के ज़रिए बुकिंग करते समय प्रोमो कोड SUPERSALE1010 का इस्तेमाल करके इको क्लास के किराए (करों और शुल्कों को छोड़कर) पर 50% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफ़र 1 नवंबर 2025 से 27 मई 2026 के बीच यात्रा के लिए, उपलब्धता के अधीन, सभी 10 भारत-वियतनाम सीधे मार्गों पर मान्य है।

वियतनामी एयरलाइन भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है और अब दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोच्चि, हैदराबाद और बेंगलुरु से वियतनाम के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों, जैसे हनोई, हो ची मिन्ह सिटी और डा नांग, के लिए नॉन-स्टॉप सेवाएँ संचालित कर रही है। इस व्यापक नेटवर्क के साथ, वियतजेट ने वियतनाम को भारतीयों के लिए सबसे सुलभ अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में से एक बना दिया है।

भले ही आप इस दिवाली वियतनाम न जा पाएँ, लेकिन वियतजेट की बेजोड़ सेल के साथ अपनी अगली बड़ी यात्रा की योजना बनाने का यह एक आदर्श समय है। और त्योहारों का उल्लास यहीं खत्म नहीं होता।

ज़्यादा सुविधाएँ, ज़्यादा जश्न
1 से 25 नवंबर 2025 के बीच उड़ान भरने वाले यात्री और भी ज़्यादा फ़ायदों का आनंद ले सकते हैं। भारत-वियतनाम उड़ानों में इको श्रेणी के यात्रियों के लिए, वियतजेट 20 किलोग्राम का चेक किया हुआ सामान मुफ़्त में और पहले से बुक किए गए गर्म भोजन पर 50% की छूट दे रहा है, जिससे यात्रा और भी आरामदायक और सुविधाजनक हो जाती है। इसी बीच, बिज़नेस और स्काईबॉस यात्री भी प्रोमो कोड LEADER10 का इस्तेमाल करके किराए (कर और शुल्क को छोड़कर) पर 50% तक की बचत कर सकते हैं।

इस जश्न को और भी ख़ास बनाने के लिए, वियतजेट ने दा नांग स्थित शानदार फुरामा रिज़ॉर्ट के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत यात्रियों को 28 फ़रवरी 2026 तक ठहरने पर 50% तक की छूट मिलेगी। इससे भारतीय यात्रियों को वियतनाम के सबसे खूबसूरत समुद्र तटीय स्थलों में से एक का अनुभव बेहद कम कीमत पर करने का मौका मिलेगा।

इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए, वियतजेट 19 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद के एक प्रमुख शॉपिंग और मनोरंजन स्थल, नेक्सस अहमदाबाद वन में एक उत्सव सक्रियण कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम भारत में वियतनाम का एक स्पर्श लाएगा, जिसमें इंटरैक्टिव अनुभव, सांस्कृतिक प्रदर्शनियाँ, आकर्षक गतिविधियाँ और विशेष उपहार शामिल होंगे। यह वियतजेट का भारतीय समुदाय के साथ दिवाली की भावना का जश्न मनाने का तरीका है—संस्कृति, तकनीक और यात्रा को एक जीवंत अनुभव में समेटना।

वियतनाम इंतज़ार कर रहा है
सिर्फ़ एक सेल से कहीं बढ़कर, वियतजेट का अभियान वियतनाम के अजूबों को जानने, यात्रा के आनंद को अपनाने और अपने जीवन को समृद्ध बनाने का आह्वान है। चाहे हो ची मिन्ह सिटी की चहल-पहल वाली सड़कें हों, दा नांग के शांत समुद्र तट हों या हनोई का ऐतिहासिक आकर्षण, यह दक्षिण-पूर्व एशियाई देश हर यात्री के लिए कुछ न कुछ ख़ास ज़रूर पेश करता है।

वियतनाम के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, 2025 के पहले नौ महीनों में देश ने 1.54 करोड़ से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का स्वागत किया, जो साल-दर-साल 21.5% की वृद्धि दर्शाता है। उल्लेखनीय रूप से, इसी अवधि के दौरान 5,05,000 पर्यटकों के आगमन के साथ, भारत वियतनाम के शीर्ष 10 स्रोत बाजारों में छठे स्थान पर पहुँच गया है – 142.9% की प्रभावशाली वृद्धि।

भारत और वियतनाम के बीच किफ़ायती उड़ान विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ, वियतजेट भारतीयों के लिए अपने यात्रा के सपनों को हकीकत में बदलना पहले से कहीं ज़्यादा आसान बना रहा है। एशिया के सबसे युवा और आधुनिक बेड़े में से एक का संचालन करने वाली यह एयरलाइन, अपने मिलनसार और ऊर्जावान केबिन क्रू की चौकस सेवा के साथ, एक सहज और सुरक्षित उड़ान अनुभव प्रदान करती है। यात्री भारतीय शाकाहारी और हलाल विकल्पों सहित गर्म भोजन के विविध मेनू का आनंद ले सकते हैं, साथ ही विशेष अवसरों पर विशेष उड़ान गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं जो यात्रा को सचमुच यादगार बनाती हैं।