दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंची सेलिना जेटली, विदेश मंत्रालय को मिला नोटिस – वजह जानकर चौंक जाएंगे!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साल 2024 से सेलिना जेटली के भाई और रिटायर मेजर विक्रांत कुमार जेटली यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में हिरासत में हैं। इस मामले को लेकर एक्ट्रेस ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। वह चाहती हैं कि भारतीय अधिकारियों को कोर्ट यह निर्देश दे कि भाई (विक्रांत) को यूएई में हिरासत के दौरान आवश्यक कानूनी और चिकित्सीय सहायता मिले।

कोर्ट ने दिया विदेश मंत्रालय को आदेश 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिटायर मेजर विक्रांत कुमार जेटली साल 2024 से यूएई में हिरासत में हैं। इस मामले को लेकर सेलिना जेटली ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब दिल्ली हाई कोर्ट ने सेलिनी जेटली के भाई के मामले में विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं, जिससे सेलिना जेटली के भाई और रिटायर मेजर विक्रांत कुमार जेटली की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। इस मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को निर्धारित की गई है। 

Previous articleअनन्या-कार्तिक की ‘तू मेरी मैं तेरा’ की रिलीज डेट तय, बड़े पर्दे पर लौटेगा प्यार का मौसम
Next articleआमिर खान को मिलेगा बड़ा सम्मान, पुणे में आयोजित समारोह में किया जाएगा सम्मानित
News Desk

आमिर खान को मिलेगा बड़ा सम्मान, पुणे में आयोजित समारोह में किया जाएगा सम्मानित

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को एक अवॉर्ड मिलने वाला है। इससे सम्मानित वे पहले पहले अभिनेता होंगे। इसी महीने पुणे में आयोजित एक भव्य समारोह में आमिर को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, वह भी एआर रहमान के कॉन्सर्ट में। दरअसल, दिवंगत कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के निधन के बाद उनके परिवार ने उनकी याद में एक विशेष सम्मान शुरू करने का फैसला किया है। आमिर खान वह पहले शख्स हैं, जिन्हें यह सम्मान मिलेगा।

दिवंगत कार्टूनिस्ट की स्मृति में मिलेगा पुरस्कार

दिवंगत कार्टूनिस्ट के नाम पर शुरू किए गए पुरस्कार का नाम आरके लक्ष्मण पुरस्कार रखा गया है। यह पुरस्कार सबसे पहले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान को मिलने वाला है। वह पहले शख्स हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा। दरअसल, कार्टूनिस्ट की स्मृति में पहला ‘आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ दिया जाएगा। 

कब और कहां होगा आयोजन?

पुरस्कार समारोह का आयोजन पुणे में 23 नवंबर को होगा। इस मौके को और खास बनाने के लिए परिवार ने संगीत सम्राट एआर रहमान का एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित किया है। यह कॉन्सर्ट 23 नवंबर 2025 को एमसीए क्रिकेट स्टेडियम, पुणे में शाम पांच बजे से शुरू होगा। इसी में आमिर खान को अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

कौन थे आरके लक्ष्मण?

आरके लक्ष्मण भारत के मशहूर कार्टूनिस्ट और चित्रकारों में से एक थे। वे अपने मशहूर किरदार ‘कॉमन मैन’ और प्रसिद्ध दैनिक कार्टून स्ट्रिप ‘यू सेड इट’ के लिए लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने बड़े भाई आरके नारायण की कहानियों पर आधारित लोकप्रिय टीवी शो ‘मालगुडी डेज’ के लिए भी स्केच बनाए थे, जिसका निर्देशन शंकर नाग ने किया था। आरके लक्ष्मण का निधन 2015 में पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में 93 वर्ष की आयु में हुआ था। 

क्रिकेट में बदला समीकरण, 2025 बना नए चैंपियन्स का साल – चार टीमों ने रचा इतिहास

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

साल 2025 क्रिकेट की दुनिया में उस ‘रीसेट बटन’ की तरह रहा, जिसने कई टीमों की किस्मत पलट दी। लंबे इंतजार और अधूरे सपनों के सिलसिले को खत्म करते हुए इस साल चार अलग-अलग टूर्नामेंट्स में नए चैंपियन्स उभरे। बिग बैश लीग में हॉबार्ट हरिकेन्स (BBL), आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (IPL), विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दक्षिण अफ्रीका (WTC) और महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया और पहली बार खिताब जीता। यह वो साल रहा जब मेहनत, उम्मीद और इतिहास, सबने मिलकर नए चैंपियन्स का अध्याय लिखा।

हॉबार्ट हरिकेन्स: आखिरकार BBL ट्रॉफी जीतने में रहे कामयाब

बिग बैश लीग (BBL) में हॉबार्ट हरिकेन्स ने वर्षों की निराशा खत्म की। 2013-14 और 2017-18 में फाइनल हारने वाली टीम ने आखिरकार 2025 में जीत का स्वाद चखा। टिम डेविड और मिचेल ओवेन की जोड़ी ने बल्लेबाजी ने कमाल दिखाया, जबकि कप्तान नाथन एलिस ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया। वहीं, मैथ्यू वेड ने अनुभव से इतिहास रच दिया।

आईपीएल वो सीजन था जिसका इंतजार न सिर्फ बेंगलुरु बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को था। वर्षों की ट्रोलिंग, ‘ई साल कप नामदे’ वाले मीम्स के बीच आरसीबी ने आखिरकार कप अपने नाम किया। रजत पाटीदार की बेहतरीन कप्तानी, विराट कोहली का जोश, हेजलवुड की सधी हुई गेंदबाजी और फिल सॉल्ट की धमाकेदार बल्लेबाजी ने टीम को पहला आईपीएल खिताब दिलाया।

दक्षिण अफ्रीका: पहला आईसीसी खिताब जीतने का सपना हुआ पूरा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास रचा। कभी ‘चोकर्स’ कहे जाने वाली इस टीम ने इंग्लैंड को हराकर पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल या यूं कहें पहला आईसीसी खिताब जीता। कप्तान तेम्बा बावुमा की शांति और कगिसो रबाडा की आक्रामकता ने दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट की दुनिया में शीर्ष पर पहुंचाया। यह जीत उस पीढ़ी को समर्पित रही जिसने हमेशा हार में भी उम्मीद नहीं छोड़ी।

और फिर आया सबसे भावनात्मक पल…भारत महिला क्रिकेट टीम ने 2025 में अपना पहला वनडे विश्व कप या यूं कहें पहला आईसीसी खिताब जीता। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा। शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स की शानदार परफॉर्मेंस ने करोड़ों दिल जीत लिए। यह सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट की पहचान का नया अध्याय था।

कुलगाम में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने आतंकियों के दो ठिकानों को किया ध्वस्त

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कुलगाम। सुरक्षा बलों (Security Forces) ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले (Kulgam District) में एक बड़ी आतंकी साजिश (Terrorist Plot) को नाकाम किया है। सुरक्षा बलों ने दमहाल हंजीपोरा के वन क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो पुराने आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। यह अभियान विशेष खुफिया जानकारी के बाद 9 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने वन क्षेत्रों के बीच दो पुराने ठिकानों का पता लगाया गया और बाद में उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक वन क्षेत्रों की घेराबंदी कर दी गई है, तथा आगे भी तलाशी अभियान जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अतिरिक्त छिपा हुआ भंडार या आतंकवादी गतिविधियां तो नहीं हैं।

Previous articleक्रिकेट में बदला समीकरण, 2025 बना नए चैंपियन्स का साल – चार टीमों ने रचा इतिहास
News Desk

धनुष-कृति की इमोशनल केमिस्ट्री ने जीता दिल, ‘तेरे इश्क में’ का गाना ‘उसे कहना’ हुआ रिलीज

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद ‘तेरे इश्क में’ का नया गाना ‘उसे कहना’ आज रिलीज हो चुका है। इस गाने में धनुष और कृति सेनन के रिश्ते की गहराई को दिखाया गया है।

‘उसे कहना’ गाना हुआ रिलीज

कृति सेनन और धनुष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का नया गाना ‘उसे कहना’ लगाया और साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘उसे केहना जो आंखें बोल गई, पर दिल नहीं कह सका.. #UseyKehna अभी रिलीज हो चुका है। #TereIshkMein इस साल 28 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’    
विज्ञापन

क्या है इस गाने ‘उसे कहना’ में खास

इस गाने की शुरुआत धनुष के सवाल से होती है कि क्या कृति कभी उनसे प्यार करती थी और कृति भावुक होकर रो पड़ती है। इस फिल्म में धनुष ने शंकर नाम के आशिक का किरदार निभाया है और कृति ने मुक्ति का रोल अदा किया है। ‘उसे कहना’ गाने को नितेश अहेर और जोनिता गांधी ने गाया है। इरशाद कामिल इस गाने के बोल लिखे हैं और एआर रहमान ने संगीत दिया है। 

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के बारे में

‘तेरे इश्क में’ के निर्देशक और सह-निर्माता आनंद एल राय है। फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर, 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कृति सेनन और धनुष के अलावा प्रभु देवा और सुशील दहिया भी नजर आ सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सोशल मीडिया का मामला, CJI गवई ने दिलाई Gen-Z प्रदर्शन की याद

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 14 से 18 वर्ष के बच्चों (Children) के सोशल मीडिया (Social Media) उपयोग पर प्रतिबंध (Ban) लगाने की मांग वाली जनहित याचिका (Public Interest Litigation) को खारिज कर दिया. अदालत ने सोमवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए साफ कहा कि इस तरह के फैसले नीतिगत मसले हैं, जिन पर निर्णय लेना सरकार का अधिकार क्षेत्र है, न्यायपालिका का नहीं.

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) बीआर गवई (BR Gawai) ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता से कहा, ‘आप जानते हैं, नेपाल में जब इस तरह का प्रतिबंध लगाने की कोशिश की गई थी, तब क्या हुआ था?’ इसके साथ ही कोर्ट ने कहा, ‘धन्यवाद, हम इस याचिका पर सुनवाई नहीं कर रहे हैं.’

याचिकाकर्ता ने दलील दी कि कोविड-19 महामारी के बाद बच्चे मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के आदी हो गए हैं, जिससे उनकी मानसिक स्थिति और पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है. उन्होंने यह भी तर्क दिया कि यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, चीन और अरब देशों में नाबालिगों के सोशल मीडिया उपयोग पर पहले से ही प्रतिबंध है, लेकिन भारत में ऐसा कोई नियम नहीं बनाया गया है.

याचिका में यह भी कहा गया था कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म बच्चों की एकाग्रता, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार पर नकारात्मक असर डाल रहे हैं, और माता-पिता के कंट्रोल से भी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं.

हालांकि, अदालत ने यह स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर नाबालिगों के उपयोग पर रोक लगाना एक नीतिगत निर्णय है, जो केंद्र सरकार और संबंधित संस्थाओं को लेना चाहिए, न कि अदालत को. सीजेआई गवई की ‘नेपाल’ वाली टिप्पणी ने यह संकेत दिया कि इस तरह के प्रतिबंधों के व्यवहारिक और सामाजिक परिणामों पर विचार जरूरी है.

 

‘RJD वालों ने बिहार को बर्बाद किया, मनमोहन-सोनिया ने गुस्से में बंद कर दिए थे सभी प्रोजेक्ट’- PM मोदी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

सहरसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सहरसा रैली (Saharsa Rally) में महागठबंधन (Grand Alliance) पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस का (RJD-Congress) विकास से दूर-दूर तक नाता नहीं है. आरजेडी ने बिहार (Bihar) को बर्बाद कर दिया. पीएम ने कहा कि केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार और सोनिया गांधी ने गुस्से में आकर बिहार के सभी प्रोजेक्ट्स पर ताला लगा दिया था.

पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के नेताओं के पास राम मंदिर जाने का समय नहीं, लेकिन विदेश यात्रा के लिए फुर्सत है. उन्हें अपने देश के आस्था स्थलों से नहीं, घुसपैठियों से मोहब्बत है. उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो बिहार के लोगों की जमीन और सुरक्षा से खिलवाड़ करते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने बिहार के मछली पालक और मखाना किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं. उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार ने मछली पालन मंत्रालय और मखाना बोर्ड की स्थापना की है. पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि जब मैं विदेश जाता हूं तो बिहार के मखाने को गर्व से उपहार में देता हूं.

प्रधानमंत्री ने बताया कि बिहार की ‘जीविका दीदी’ योजना आज पूरे देश में मिसाल बन चुकी है. हमने 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं के खातों में सीधे 10 हजार रुपये भेजे हैं. यह महिलाओं के सशक्तिकरण की असली ताकत है. उन्होंने महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत पर भी बधाई दी और कहा कि हमारी बेटियों ने 25 साल बाद कप जीता है. अब ये बेटियां खेतों से लेकर मैदान तक इतिहास लिख रही हैं .

मोदी ने कहा कि बिहार का युवा अब बाहर नहीं जाएगा, बल्कि बिहार में ही रोजगार और सम्मान दोनों पाएगा. यह हमारा संकल्प है. अब बिहार का युवा अपने राज्य में ही बिहार का नाम रोशन करेगा.

रैली के अंत में प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि पहले चरण का मतदान नजदीक है. अपने हर वोट से बिहार को मजबूत बनाइए. जंगलराज वालों को हराकर एनडीए को जिताइए. एनडीए की सरकार ही बिहार के विकास और स्थिरता की गारंटी है.

‘राहुल बाबा ने अभी छठी मैया का अपमान किया था, ये लोग…’, अमित शाह का महागठबंधन पर बड़ा अटैक

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

शिवहर: बिहार (Bihar) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार (3 नवंबर) को शिवहर (Shivhar) में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मां सीता की जन्मस्थली को नमन करते हुए की और कहा कि वे इस पवित्र भूमि को प्रणाम करते हैं. अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है, जिसे बनने से ‘लालू एंड कंपनी’ ने 550 सालों तक रोके रखा था. उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भी मां गंगा के अपमान का आरोप लगाया.

अमित शाह ने सीतामढ़ी को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा, “जिस दिन सीतामढ़ी में मां जानकी का भव्य मंदिर बनेगा, उसी दिन अयोध्या से लेकर सीतामढ़ी तक वंदे भारत ट्रेन भी शुरू कर दी जाएगी.” उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी और अयोध्या का धार्मिक संबंध बहुत गहरा है और अब यह संबंध विकास की गाड़ी से भी जुड़ जाएगा.

गृह मंत्री ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा, “14 नवंबर को जब मतगणना होगी, तब दोपहर एक बजे तक लालू-राहुल एंड कंपनी का सूपड़ा साफ हो जाएगा.” उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए पर भरोसा करेगी और राज्य में विकास की गंगा बहती रहेगी.

अमित शाह ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए की पांचों पार्टियां ठीक पांडवों की तरह सभी 243 सीटों पर एकजुट होकर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि दूसरी ओर महाठगबंधन में खुद उनके नेताओं को नहीं पता कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ रहा है.

अमित शाह ने कहा, “राहुल बाबा ने अभी छठी मैया का अपमान किया था. राहुल बाबा मोदी जी का अपमान करते करते छठी मैया का अपमान कर रहे हैं. जब जब राहुल ने मोदी जी अपमान किया है, तब तब जनता ने इनको सबक सिखाया है और अब तो इन्होंने छठी मैया को भी अपमानित कर दिया. यह लोग सनातन को बदनाम करने में लगे हुए हैं.”

उन्होंने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी ने हर जीविका दीदी के खाते में 10,000 रुपये जमा किए हैं. इसके संदर्भ में उन्होंने आरजेडी के सांसद मनोज झा पर भी सवाल उठाया और कहा कि मनोज झा ने लोगों से यह कहा कि वे ये पैसे ले लें. लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं कि उनके दादा भी आ जाएं तो भी आपसे यह पैसे नहीं लेने वाले.”

सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस गवई का संदेश, कहा- संविधान में बसती है लोकतंत्र की आत्मा, मिट्टी से बनाए रखें जुड़ाव

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्‍ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई (Chief Justice B.R. Gavai) ने शनिवार को भारत के संविधान और लोकतंत्र (Constitution and democracy) को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतंत्र की आत्मा संविधान में निहित है। इसी वजह से ही हमारे लोकतंत्र की नींव भी मजबूत है। इससे पहले एक कॉलेज के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंसान चाहे कितनी भी बुलंदी पर पहुंच जाए मगर उसे अपनी मिट्टी से नाता नहीं तोड़ना चाहिये।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए जस्टिस गवई ने कहा कि कई देशों में केंद्र और राज्यों में अलग-अलग संविधान कार्य करते हैं, लेकिन भारत में एक की संविधान राज्यों और केंद्र के लिए कार्य करता है। उन्होंने नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देशों में हालिया समय में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कॉलेजियम सिस्टम को सही ठहराया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस व्यवस्था में नियुक्तियों में राज्य सरकार और केंद्र सरकार और विभिन्न एजेंसियों के ‘इनपुट’ शामिल होते हैं और इसके आधार पर ही न्यायाधीशों की नियुक्ति होती है।

प्रधान न्यायाधीश ने भारत में न्याय की अवधारणा को समझाते हुए कहा कि हमारे यहां न्यायिक व्यवस्था जिला स्तर से शुरू होकर, हाई कोर्ट होते हुए सुप्रीम कोर्ट में पहुंचती है। इसकी वजह से ही हमारे यहां न्याय की अवधारणा संभव हो पाई है।

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का जिक्र करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि उन्हीं के प्रयासों की वजह से देश की शक्ति किसी एक केंद्र में न होकर तीन केंद्रों यानि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका में समांतर रूप से बंटी हुई है। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील न्यायाधीश विक्रमनाथ ने कहा कि आंबेडकर ने उदारवाद और सामाजिक न्याय के विचार को जन्म दिया और उनका मानना था कि कोई भी व्यक्ति भारतीय संविधान से ऊपर नहीं है। उन्होंने कहा कि आंबेडकर समाज में व्याप्त जाति, लैंगिक और समाज आधारित भेदभाव को समाप्त करने के पक्षधर थे। उन्होंने ही सभी के लिए सुलभ न्याय की अवधारणा को संविधान के जरिए रखा।

इससे पहले एक एक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए चीफ जस्टिस ने मिट्टी से जुड़ाव बनाए रखने की नसीहत दी। उन्होने कहा, “आप चाहे जितने बड़े बन जाएं लेकिन अपनी मिट्टी से नाता नहीं तोड़ना चाहिये। अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिये। आप लोग देश का भविष्य हैं। कल का भारत कैसा होगा यह आप पर निर्भर है। आप लोगों का सौभाग्य है कि आपने बुद्ध की धरती कौशांबी में जन्म लिया है।”

जदयू को बड़ा झटका, मोकामा प्रत्याशी अनंत सिंह गिरफ्तार क्यों किए गए?

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना. बाहुबली पूर्व विधायक (Former legislator) अनंत सिंह (Anant Singh) को आखिर गिरफ्तार (arrested) कर लिया गया है। सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (JDU) के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि अनंत सिंह मोकामा (Mokama) विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित जदयू प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। अनंत सिंह की विधायकी पिछली बार एक मामले में सजा मिलने पर गई थी। विधायकी जाने के बाद अनंत सिंह ने अपनी पत्नी नीलम देवी को चुनाव में उतारा था। वह उप चुनाव में विधायक बनी थीं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना हाईकोर्ट से बरी होने के बाद अनंत सिंह इस बार मैदान में थे, लेकिन गुरुवार को दुलारचंद यादव की हत्या मामले में नामजद प्राथमिकी के बाद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राथमिकी में नाम, मौके पर मौजूदगी, चुनाव आयोग का दबाव
मोकामा टाल में राष्ट्रीय जनता दल के कई दशकों से मजबूत चेहरा रहे दुलारचंद यादव पिछले दिनों प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी के साथ आए गए थे। दुलारचंद यादव गुरुवार को प्रियदर्शी के प्रचार काफिले में थे, तभी जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के काफिले से उनका सामना हो गया। दोनों काफिले में शामिल लोगों के बीच तनातनी और फिर पथराव की घटना हुई। इसी दरम्यान आरोप है कि अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने पहले दुलारचंद यादव को पैर में गोली मारी और फिर गाड़ी से कुचल दिया।

इस मामले में दुलारचंद यादव के पोते की ओर से दर्ज प्राथमिकी में अनंत सिंह भी नामजद हैं। अनंत सिंह के समर्थकों की ओर से भी एक प्राथमिकी दर्ज कर दूसरे पक्ष पर पथराव-मारपीट का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा एक प्राथमिकी पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर दर्ज की थी। प्राथमिकी में नाम और मौके पर मौजूदगी को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर बिहार पुलिस ने गुरवार-शुक्रवार मध्य रात्रि बाढ़ के कारगिल मार्केट से अनंत संह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भी पुलिस टीम के साथ मौजूद थे।

हत्या के बाद से लगातार मोकामा में तनाव था, हंगामा बढ़ेगा
गुरुवार को दोपहर दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद से ही मोकामा में भारी तनाव है। शुक्रवार को दुलारचंद यादव के शव की अंतिम यात्रा के दौरान भी दोनों पक्षों में पथराव की घटना हुई थी। अनंत सिंह की गिरफ्तारी की मांग लगातार बढ़ रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वही बात सामने आई, जो प्राथमिकी में कही गई थी। यानी, गोली मारने और कुचल कर हत्या किए जाने की। इस बीच, शनिवार शाम अनंत सिंह ने 48 घंटे बाद फिर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। प्रचार शुरू करने के कुछ ही घंटे बाद अनंत सिंह को भारी तनाव के बीच गिरफ्तार करने के लिए पटना से पुलिस पहुंची थी। गिरफ्तारी के बाद अब इलाके में और ज्यादा तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।