दिल्ली ब्लास्ट के बाद कोलकाता कॉलेज में बवाल, दीवारों पर लिखे नफरती संदेश

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। देश की राजधानी में लाल किले के सामने हुए कार ब्लास्ट में विशेष समुदाय के डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं। सभी डॉक्टर मिलकर देश में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इनका नाम उजागर होने के बाद कोलकाता विश्वविद्यालय में सनसनीखेज घटना घटी है।

दिल्ली ब्लास्ट के कुछ दिन बाद ही कोलकाता के एक विश्वविद्यालय पर समुदाय विशेष के लिए नफरत भरी बातें लिखने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने विश्वविद्यालय की दीवारों पर हेट स्पीच से जुड़े नारे उकेरे हैं, जिसका कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं।

दीवारों पर लिखा नफरती संदेश
यह मामला कोलकाता के भारतीय सांख्यिकी संस्थान का है। कैंपस में स्थित ब्वॉयज हॉस्टल की दीवारों पर चॉक से लिखा है, “कुत्ते और मुस्लिम न आएं”। वहीं, कूड़ेदान पर लिखा गया, “मुस्लिमों के लिए सिर्फ यही जगह सही है।” इसके अलावा सीवी रमन हॉल के दरवाजे पर लिखा गया, “मुस्लिमों को अंदर आने की अनुमति नहीं है।”

कैंपस में विरोध प्रदर्शन
कैंपस में लगे इन नारों के खिलाफ कई लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। इसमें कुछ अभ्यार्थी भी शामिल हैं। उनका कहना है, “अपनी धार्मिक नफरत को यहीं फेंक दो” हॉस्टल के मुख्य द्वार पर संविधान का अनुच्छेद 15 लगाया गया है।

बता दें कि अनुच्छेद 15 धर्म, जाति, लिंग, रंग और जन्मस्थल के आधार पर भेदभाव करने के खिलाफ एक मौलिक अधिकार है। विरोध प्रदर्शन करने के अलावा कई छात्रों ने 13 नवंबर को डीन से भी इसकी शिकायत की। डीन बिस्वब्रत प्रधान ने छात्रों की मांग पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।

डीन ने दी चेतावनी
बिस्वब्रत प्रधान का कहना है, “संस्थान इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है। एक विशेष समुदाय के दिल को ठेस पहुंचाने के आरोप में कॉलेज प्रशासन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।”

अगले 24 घंटे में गिरेगा तापमान, उत्तरी भारत ठंड की चपेट में….

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। नवंबर का महीना आधा बीतने के साथ देश के कई राज्यों में ठंड का कहर बढ़ने लगा है। सुबह-शाम तापमान गिरने के साथ दिन की धूप में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं, मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत आसपास के राज्यों में आज और कल यानी 15-16 नवंबर को शीतलहर चलने की संभावना है।

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और माहे के कुछ इलाकों में 16 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 16-18 नवंबर तक आंध्र प्रदेश और अंडमान एवं निकोबार द्वीप पर तेज बरसात की संभावना है।

24 घंटे बाद गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तर भारत के तापमान में कुछ ज्यादा गिरावट नहीं होगी। हालांकि, 24 घंटे के बाद कई जगहों पर तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

दिल्ली में दम घोटेगा प्रदूषण
राजधानी दिल्ली में ठंड का सितम बढ़ने वाला है। हालांकि, सर्दियों से ज्यादा प्रदूषित हवा ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 410 के भी पार पहुंच गया है। वहीं, बढ़ती ठंड के साथ AQI और भी अधिक होने की संभावना है।

यूपी में लुढ़ेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में शीतलहर के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान तेज सर्द हवाओं के साथ हल्का कोहरा और धुंध भी देखने को मिल सकती है। खासकर लखनऊ, मेरठ और मुजफ्फरनगर के आसपास के इलाकों में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से कम होने की संभावना है। वहीं, कानपुर, बरेली, अयोध्या और बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बिहार में बढ़ेगी ठंड
यूपी और झारखंड में चलने वाली शीतलहर का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है। राज्य में कोहरा छाए रहने के साथ तापमान में भारी गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड अचानक से बढ़ सकती है।

9 की मौत, 30 घायल, आतंकी कनेक्शन की जांच जारी!

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Srinagar Blast: जम्मू कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात एक जोरदार धमाका हो गया. इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धमाके की आवाज कई किमी दूर तक सुनाई दी. वहीं, धमाके की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ब्लास्ट के बाद मानव अंग 300 फीट दूर तक बिखरे मिले.

एक घंटे तक होते रहे धमाके
प्रत्यक्षदर्शी और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक ब्लास्ट इतना तीव्र था कि आग और धुएं का गुबार आसमान में कई सौ फीट तक उठता दिखाई दिया. आज तक की रिपोर्ट के अनुसार एक घंटे तक छोटे-छोटे धमाके होते रहे. इस वजह से राहत और बचाव दल को रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

लापरवाही या आतंकी साजिश
जांच एजेंसियां दो अलग-अलग एंगल से इस घटना की जांच कर रही हैं. न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि पुलिस स्टेशन के भीतर 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट जैसी विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी. इसमें ही धमाका हुआ, ये ब्लास्ट तब हुआ जब मजिस्ट्रेट की निगरानी में उसे सील कराया जा रहा था.

ये भी पढ़ें: ‘क्या 20 हजार करोड़ में जनता के वोट खरीदे जा सकते हैं?’, बिहार चुनाव के नतीजों पर पप्पू यादव का बयान

इसके अलावा दूसरा एंगल ये है कि लाल किला आतंकी धमाके के मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसी दौरान पुलिस ने एक कार जब्त की, जो नौगाम पुलिस स्टेशन परिसर में खड़ी हुई थी. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इसमें विस्फोटक था या IED लगाया गया था. जिसके विस्फोट ने अमोनियम नाइट्रेट को डेटोनेट कर दिया. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शैडो संगठन पीएएफएफ(PAFF) ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है. जांच अधिकारी इस दावे की सत्यता की जांच कर रहे हैं.

Previous articleभारतीय महिलाएं क्यों पहनती हैं अपने पैरों में बिछिया? जानिए इनका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
News Desk

‘लेग में कैच जाता है इसका’—पंत की दिमागी चाल से बावुमा हुए पवेलियन की राह पर

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली:  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जारी है। इस टेस्ट के पहले दिन पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा। दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत के बाद 14 रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए। इनमें रेयान रिकेल्टन, एडेन मार्करम और कप्तान तेंबा बावुमा के विकेट शामिल हैं। हालांकि, बावुमा के विकेट को लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के सूझबूझ ने चर्चा बटोरी है। पंत ने गेंदबाजी कुलदीप यादव को खास नसीहत दी थी और कुछ ही समय बाद उसी जगह पर बावुमा कैच दे बैठे।

पंत ने इस तरह बावुमा का शिकार करवाया
दरअसल, मैच के दौरान कुलदीप यादव की गेंदबाजी पर उपकप्तान पंत ने फील्ड सेट की थी। उन्होंने लेग में मौजूद सभी फील्डर्स को चौकन्ना रहने कहा था। पंत की बात स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई। उन्होंने कुलदीप से कहा कि बावुमा स्वीप शॉट खेलते हैं और लेग में उनका कैच जाएगा। ऐसे में खिलाड़ी तैयार रहें। इसके कुछ देर बाद ही कुलदीप की एक फिरकी गेंद पर बावुमा लेग स्लिप में कैच दे बैठे। कुलदीप की गेंद उनके बल्ले के अंदरुनी हिस्से पर लगकर लेग स्लिप में खड़े ध्रुव जुरेल के पास पहुंची। जुरेल ने कोई गलती नहीं की। इसके बाद खिलाड़ी पंत की ओर देखते रहे। बावुमा खतरनाक बल्लेबाज हैं और गेंदबाजों को थकाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन भारत ने पंत की सूझबूझ से उनका विकेट जल्द निकाल लिया।

बुमराह ने रिकेल्टन और मार्करम को आउट किया
इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने रेयान रिकेल्टन के बाद एडेन मार्करम को आउट किया। रिकेल्टन 23 रन और मार्करम 31 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने रिकेल्टन को पारी के 11वें ओवर में क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद 13वें ओवर में बुमराह ने मार्करम को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया था। एक और दिलचस्प चीज जो देखने को मिली, वह यह रही कि भारत के तीनों विकेटकीपर एकसाथ फील्डिंग करते दिखे। पंत के अलावा राहुल स्लिप में और जुरेल लेग स्लिप में फील्डिंग करते दिखे।

बावुमा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कगिसो रबाडा इस मैच में नहीं खेल रहे। उनकी जगह कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग-11 में जगह मिली है। वहीं, भारत के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव हैं। ऋषभ पंत की एंट्री हुई है। वह नीतीश रेड्डी की जगह शामिल हुए हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल की भी टीम में एंट्री हुई है। यानी टीम इंडिया चार स्पिनर्स के साथ खेल रही है और इनमें तीन ऑलराउंडर हैं। साई सुदर्शन यह मैच नहीं खेल रहे। सुंदर तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं- 

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम, रेयान रिकेलटन, टोनी डी जॉर्जी, तेंबा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी।

Engineer-Turned-DJ Abi Emerges as One of Bihar’s Most Influential Music Artists, Now Making Waves in Varanasi

0
In the evolving landscape of Indian entertainment, where sound, energy, and creativity combine to shape unforgettable experiences, one name has been steadily rising—DJ Abi. Based currently in Varanasi and originally from Muzaffarpur, Bihar, Abi has spent more than a decade sharpening his identity as one of Eastern India’s most influential and innovative DJs. But behind the console, his journey is much more layered: an engineer by qualification, an artist by heart, and a visionary by mindset.
This is the story of how an ordinary young engineer from Bihar stepped into the world of DJing in 2012—not as a hobbyist, but as a determined creator who wanted to build a musical identity of his own. Today, DJ Abi stands tall as one of Bihar’s most respected names in electronic, club, and Bollywood mixing culture, and his influence continues to expand across India’s nightlife scene.

A Journey That Started in 2012 — From Engineer to Beatmaker

Long before he became a familiar name in clubs, concerts, weddings, and festivals, Abi was navigating the typical engineering-student life. But something felt incomplete. His natural instinct always pulled him toward music—toward beats, towards celebration, toward the energy of the crowd.
In 2012, he finally made a decision that would rewrite the next decade of his life. He stepped behind a console for the first time—not for fame, not for money, but because music gave him a purpose no engineering classroom could match. What followed was years of practice, late-night experimentation, learning, failing, improving, and eventually mastering the craft.
Today, that decision stands as the foundation of one of Bihar’s most inspiring modern-day DJ stories.
A Decade of Electrifying Performances & Unmatched Versatility
Over the years, DJ Abi has built a reputation that only consistent excellence can earn. From small local events in the early years to premium weddings, major club shows, high-energy private parties, and large-scale gatherings, he has performed across some of the most vibrant stages in Bihar and Uttar Pradesh.
What makes him stand apart is versatility. His sets blend:
•Bollywood club hits
•Hip-hop
•House and EDM
•Techno
•Retro classics
•Pop and electro vibes
•Trance elements
But it isn’t just the range of music—it’s how he arranges them. Abi’s deep understanding of musical instruments like the tabla, flute, drums, and guitar gives his sets a unique texture rarely found in typical DJs. This musical sensitivity allows him to create transitions, beats, and drops that feel alive and emotional.
The Remix Innovator of Bihar
While many DJs rely on playing trending edits, DJ Abi has created a different lane for himself. His approach is rooted in originality and exclusivity. Instead of releasing his remixes publicly on streaming platforms, he believes in performing them only during his live shows. This decision has built a sense of rarity and excitement around his sets—fans attend because they know they will hear something they can’t find online.
Abi’s remixes often retain the soul of the original song but transform it into a dance-floor powerhouse, blending modern sound design with cultural familiarity. This balance is one of the biggest reasons he has become a favorite among audiences across Bihar’s nightlife.
Currently Expanding His Presence in Varanasi
In recent years, DJ Abi has relocated his base to Varanasi, one of India’s oldest and most culturally rich cities. The city’s thriving nightlife and event culture give him a bigger canvas to showcase his evolving style. His performances in Varanasi have already earned praise from organizers, clubgoers, and local music communities, further cementing his position as a rising name in Northern India.
A Personality Loved Beyond the Console
Talent alone can make a good artist, but character makes a lasting one. What people appreciate most about DJ Abi is not only his music but his personality—humble, grounded, and approachable. Whether he’s guiding new DJs, interacting with fans, brainstorming with event organizers, or working behind the scenes on new mixes, his warmth has earned him lasting friendships and industry respect.
Abi strongly believes that success in music comes from staying true to your passion, experimenting without fear, and never comparing your journey with others. This belief system has shaped him not only as a performer but as a leader and inspiration for aspiring DJs in Bihar.
Shaping India’s Modern Club Culture
With over a decade in the industry, DJ Abi has contributed significantly to the growth of club culture in Bihar. Before artists like him emerged, organized DJ entertainment had limited recognition in the region. But his innovative sets, creative remixes, and high-energy performances helped lift audience expectations and set new standards for event music in Eastern India.
His sound has influenced countless local DJs, and his approach to exclusivity has sparked a trend among many rising artists. Today, he stands as a bridge between evolving global soundscapes and Bihar’s vibrant cultural pulse.
Looking Ahead — A Future Filled with Music, Innovation & Impact
As Abi continues to grow, experiment, and explore new musical territories, his path reflects an artist who isn’t here to follow trends—he’s here to create them. With multiple new projects in the works, increasing visibility in Varanasi, and the support of a loyal audience across states, his journey is just beginning.
The next chapter promises bigger stages, fresher ideas, and deeper connections with listeners who crave originality.

Connect with DJ Abi

📍 Currently based in: Varanasi
📧 djabi4u@gmail.com
🔗instagram.com/djabi4u
🔗facebook.com/djabi4uu

 

 

गहलोत ने लगा दी बीजेपी के वोट बैंक में सेंध, कांग्रेस जीती  

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

जयपुर। राजस्थान की सियासत को गरमाने वाली अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव का नतीजा जारी हो गया है। इस चुनाव में कांग्रेस के अनुभवी नेता प्रमोद जैन भाया चौथी बार चुनकर विधानसभा पहुंचने वाले हें। 20 राउंड की मतगणना में, भाया ने 15,594 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। इस जीत से तय हो गया है, कि बीजेपी की रणनीति यहां आकर फेल हो गई। 
यहां बताते चलें कि राजस्थान की राजनीति में अंता उपचुनाव को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए पहले जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा था। ऐसे में ये परिणाम बता रहे हैं कि सरकार के कामकाज को लेकर जनता ज्यादा खुश नहीं है। भाजपा की दिग्गज नेत्री वसुंधरा राजे और स्वयं मुख्यमंत्री शर्मा ने यहां पार्टी प्रत्याशी का प्रचार किया था। इस उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मोरपाल सुमन दूसरे स्थान पर आए हें, जबकि निर्दलीय नरेश मीणा तीसरे स्थान पर पहुंच गए। मतगणना के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया को कुल 69,571 वोट मिले, जबकि भाजपा के मोरपाल सुमन को  53959 वोट और निर्दलीय नरेश मीणा 53800 वोट मिले हैं। 

Previous articleअंता में कांग्रेस का परचम, भाया की लैंडस्लाइड जीत पर गहलोत का बड़ा बयान
Next articleसतना जिले में बेकाबू होकर नदी में गिरी कार… ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की मौत
News Desk

नीलामी में CSK को चाहिए संजू सैमसन और तीन अन्य धाकड़ खिलाड़ी

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारत और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल को लेकर सीएसके की संभावित रणनीति पर महत्वपूर्ण बयान दिया है। जहां एक तरफ संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा के बीच होने वाली संभावित ट्रेड ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, वहीं अश्विन ने साफ किया कि फ्रेंचाइजी की निगाहें सिर्फ एक ट्रेड पर नहीं टिकी हैं। उन्होंने तीन ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जिन पर चेन्नई मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव लगा सकती है।

CSK के तीन बड़े टारगेट
अश्विन के मुताबिक, सीएसके अगले ऑक्शन में दो खिलाड़ियों को लेकर बेहद गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि कैमरून ग्रीन को सीएसके में शामिल करने को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन मुझे लगता है कि वे खास तौर पर दो खिलाड़ियों को चुनेंगे। एक डेविड मिलर और दूसरे मोहम्मद शमी। अश्विन का कहना है कि दोनों खिलाड़ी रिलीज हो सकते हैं और अगर ऐसा होता है, तो चेन्नई उन पर बड़ा निवेश करने से पीछे नहीं हटेगी।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल एश की बात पर कहा, ‘डेविड मिलर अगर रिलीज होते हैं तो सीएसके उनके लिए जाएगी। मोहम्मद शमी भी संभवतः रिलीज होंगे। एक और नाम राहुल चाहर का भी हो सकता है।’ इतना साफ है कि सीएसके एक अनुभवी फिनिशर, मजबूत डेथ बॉलर और एक बैकअप लेग-स्पिन विकल्प की तलाश में है और ये तीनों नाम उसी टेम्पलेट को फिट करते हैं।

सैमसन-जडेजा ट्रेड
संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा के बीच संभावित ट्रेड को लेकर अटकलें जारी हैं। अश्विन ने माना कि यह ट्रेड ब्रांड वैल्यू और नेतृत्व के हिसाब से सीएसके के लिए आकर्षक हो सकता है, लेकिन टीम की जरूरतों के हिसाब से वे थोड़े संदेह में हैं।

उन्होंने कहा, ‘यह ट्रेड सैमसन और सीएसके दोनों के लिए ब्रांड आइडेंटिटी के लिहाज से शानदार है। एक टॉप-ऑर्डर कीपर-बैटर और कप्तानी की संभावना, सब फिट बैठता है। लेकिन टीम को चाहिए क्या था? एक पावर-हिटर और फिनिशर।’ अश्विन के मुताबिक, आरसीबी जैसी टीमें इस वक्त चुपचाप मुस्कुरा रही हैं, क्योंकि उनके पास टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे फिनिशर पहले से मौजूद हैं।

‘PBKS क्यों छोड़ेगी मैक्सवेल को?’
सोशल मीडिया पर कई फैंस कह रहे हैं कि पंजाब किंग्स को ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज करना चाहिए। इस पर अश्विन ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘फैंस बोलते रहते हैं कि पंजाब किंग्स मैक्सवेल को रिलीज करे। भाई वह ऐसा क्यों करेंगे? रिकी पोंटिंग हेड कोच हैं, जेम्स होप्स असिस्टेंट कोच हैं और टीम फाइनल में पहुंची। ऐसे में कौन रिलीज करेगा?’ 

जडेजा-CSK अलगाव पर अश्विन की नाराजगी
अश्विन ने जडेजा के संभावित सीएसके से बाहर होने पर निराशा जाहिर की। उनके मुताबिक, ‘सीएसके की पहचान स्थिरता और खिलाड़ियों पर विश्वास थी। इन मूल्यों के कारण यह ब्रांड बना। जडेजा का जाना इस छवि से बिल्कुल उलट है।’ उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैंस गुस्से में हैं, और वीडियो के कॉमेंट सेक्शन में उन्हें भी खरी-खोटी सुनाई जा रही है। अश्विन ने कहा, ‘लोग हमको ही गालियां दे रहे हैं, जैसे हमने जडेजा को ट्रेड कर दिया हो! लोग मुझे ट्रेड को रोकने को कह रहे हैं।’ अश्विन के मुताबिक, यह ट्रेड दो अलग-अलग चीजें हैं, लेकिन दोनों टीमों ने अपनी-अपनी जरूरतें देखते हुए फैसला लिया है।

CSK की रणनीति सिर्फ ट्रेड नहीं..
अश्विन की राय साफ करती है कि सीएसके सिर्फ एक बड़े ट्रेड की तरफ नहीं देख रही, बल्कि आईपीएल को एक रीबिल्डिंग फेज की तरह देख रही है। मिलर, शमी और राहुल चाहर जैसे अनुभवी विकल्प चेन्नई को एक नई दिशा दे सकते हैं। वहीं, सैमसन-जडेजा ट्रेड इतिहास के सबसे बड़े आईपीएल सौदों में से एक साबित हो सकता है।

बिना क्लीनर ऐप के खाली करें स्मार्टफोन का स्टोरेज, जानें तरीका

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली : स्मार्टफोन यूजर्स को अक्सर फोन के स्टोरेज फुल होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वे फोन में मौजूद फालतू फोटोज और विडियोज को डिलीट कर स्पेस बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में यह समस्या फिर से सामने आ जाती है। वहीं, कुछ यूजर ऐसे भी हैं जो थर्ड पार्टी स्टोरेज क्लीनर ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले तक इन ऐप्स का इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं थी, लेकिन हाल में आई एक रिपोर्ट में इन्हें खतरनाक बता दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे क्लीनर ऐप हैं जो यूजर डेटा की चोरी करने के साथ ही डिवाइस को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप बिना क्लीनर ऐप्स की मदद लिए अपने फोन के स्टोरेज को खाली कर सकते हैं।

कैश क्लियर करें
ज्यादातर ऐंड्रॉयड ऐप्स यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कैश डेटा का इस्तेमाल करते हैं। कैश डेटा समय की बचत तो करता है, लेकिन यह फोन के इंटरनल स्टोरेज में काफी जगह ले लेता है। अगर इसे समय-समय पर क्लियर न किया जाए तो यह स्टोरेज कम करने के साथ ही फोन की स्पीड को भी धीमा कर देता है। बता दें कि किसी ऐप के सही ढंग से काम करने के लिए कैश डेटा की जरूरत नहीं पड़ती। यह केवल यूजर की सहूलियत के लिए होता है। ऐसे में बेहतर होगा कि जब भी आपको अपने फोन के स्टोरेज को खाली करने का ख्याल आए तो सबसे पहले आप कैश डेटा को डिलीट करें। यह तुरंत आपके फोन में स्टोरेज को बढ़ा देगा। हर ऐप यूजर को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए अपना कैश बनाता है। आप अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में दिए गए स्टोरेज ऑप्शन में जाकर हर ऐप के कैश डेटा को क्लियर कर सकते हैं।

बैकअप हुए गूगल फोटोज को करें डिलीट
फोन में क्लिक की गई सभी फोटोज का गूगल फोटो ऑटोमैटिकली बैकअप ले लेता है। यह अच्छा भी है क्योंकि इससे यह पक्का हो जाता है कि आपके फोटो हमेशा सेफ रहेंगे और फोन खोने या बदलने की स्थिती में भी आप उन्हें ऐक्सेस कर सकेंगे। हालांकि, कई यूजर यह गलती करते हैं कि वे फोटो के बैकअप होने के बाद भी उसे डिवाइस पर सेव रखते हैं। ऐसा करने से फोन के स्टोरेज में कमी आती है। बेहतर होगा कि आप गूगल पर स्टोर हुए फोटोज को सिस्टम मेमरी से डिलीट कर दें। अगर आपको किसी कॉन्टेंट को तुरंत ऐक्सेस नहीं करना है तो आप गूगल फोटोज में दिए गए ‘Free up space’ ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से सारे फोटो फोन से तो डिलीट हो जाएंगे लेकिन क्लाउड पर सेव रहेंगे।

फालतू ऐप्स को करें डिलीट
हम में कई ऐसे यूजर हैं जिन्हें फोन में ढेरों ऐप रखने की आदत होती है। इन ऐप्स की संख्या 100 तक भी हो सकती है। मजेदार बात यह है कि इनमें से आधे ऐप ऐसे होते हैं जिनकी जरूरत केवल इंस्टॉल किए जाने के वक्त होती है। वहीं, कुछ ऐप्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें हम महीनों से इस्तेमाल नहीं कर रहे। फोन के स्टोरेज के लिए अच्छा रहेगा कि इन फालतू ऐप्स की पहचान कर उसे डिलीट कर दिया जाए।

डाउनलोड फाइल्स को करें डिलीट
सभी स्मार्टफोन एक डाउनलोड फोल्डर के साथ आते हैं। इस फोल्डर को आमतौर पर ‘My Files’ में जाकर देखा जा सकता है। समय बीतने के साथ ही इसमें कई सारी डाउनलोड की हुई फाइलें सेव हो जाती है। इनमें से कुछ ही ऐसी होती होंगी जिनकी जरूरत डाउनलोड किए जाने के कुछ दिन बाद होती होगी। फोन के स्टोरेज का खाली करने के लिए बेहतर होगा कि उन फाइल्स को डिलीट कर दिया जाए जिसकी जरूरत न हो।

जंक फाइल्स को हटाएं
अगर ऊपर बताए गए तरीकों के बाद भी आपके फोन का स्टोरेज पूरा तरह फ्री नहीं हो रहा तो बेहतर होगा कि आप डिवाइस के जंक फाइल्स को डिलीट करें। जंक फाइल्स को डिलीट करने के लिए आप गूगल फाइल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जंक फाइल्स वे फाइलें होती हैं जो न तो कैश में दिखती हैं और ना हीं डाउनलोड्स में। नजर न आने के बावजूद भी ये स्मार्टफोन के स्टोरेज को कम करने का काम करती हैं। गूगल फाइल्स फोन में मौजूद ड्यूप्लिकेट फाइल्स को डिटेक्ट कर लेता है और यूजर को बताता है कि कौन से ऐप ज्यादा स्टोरेज ले रहे हैं।

एसडी कार्ड का करें इस्तेमाल
अगर आपके स्मार्टफोन का इंटरनल स्टोरेज आपकी जरूरत के हिसाब से कम है, तो बेहतर होगा कि आप एक एसडी कार्ड का इस्तेमाल करें। आजकल लगभग सभी फोन माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के साथ आते हैं।

कैटरीना कैफ मां बनने के 7 दिन बाद अस्पताल से लौटीं घर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई,

अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल हाल ही में माता-पिता बने हैं। 7 नवंबर को कैटरीना ने मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। मां बनने के सात दिन बाद अब कैटरीना को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। खास बात यह है कि अभिनेत्री बाल दिवस के दिन अपने नन्हें बेटे को लेकर घर लौटीं और इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल अपनी पत्नी और नवजात बेटे का खास ख्याल रखते नजर आए। दोनों बेहद शांत और निजी अंदाज़ में अस्पताल से बाहर निकले, जिससे यह साफ झलकता है कि वे अपने बच्चे की प्राइवेसी को लेकर बेहद सजग हैं। कैटरीना को घर ले जाने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम भी किए गए थे। बेटे के जन्म की घोषणा कपल ने 7 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाले पोस्ट के साथ की थी। उन्होंने लिखा था, हमारी खुशियों की सौगात आ गई है… खूब सारा प्यार और आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025, कैटरीना और विक्की। इस संदेश के बाद से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ और फैन्स की ओर से बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

कैटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान में एक निजी और भव्य समारोह में शादी की थी। शादी के चार साल बाद उन्होंने मातृत्व और पितृत्व की इस नई यात्रा की शुरुआत की है। दोनों के करीबी सूत्रों के मुताबिक, कपल इन दिनों अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पर पूरी तरह फोकस कर रहा है और जल्द किसी भी प्रोफेशनल कमिटमेंट पर लौटने की कोई जल्दबाज़ी नहीं है। फैंस अब उत्सुक हैं कि कैटरीना कब अपने बेटे की पहली झलक दुनिया के साथ शेयर करेंगी, लेकिन फिलहाल कपल अपने छोटे से परिवार के साथ इस नए सुखद अध्याय का आनंद उठा रहा है।

 

Previous articleघायलों की मदद करने वालों को मिलेगा ‘राह वीर’ अवॉर्ड, सरकार देगी 25 हजार व सम्मान पत्र
Next articleपारुल गुलाटी ने ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के लिए यो यो हनी सिंह के साथ दस साल बाद फिर से काम करने पर बात की
News Desk

JDU ने नहीं किया BJP का इंतजार, नीतीश के CM बनने का कर दिया ऐलान, बाद में ट्वीट किया डिलीट

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली: बिहार (Bihar) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में एनडीए (NDA) बंपर जीत की ओर बढ़ रही है. अभी तक आए रुझानों में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जेडीयू, बीजेपी और चिराग पासवान (Chirag Paswan) की एलजेपी-आर करीब 200 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. नतीजों का फाइनल आंकड़ा सामने आने में कुछ वक्त लगेगा, लेकिन उससे पहले जीत से गदगद जेडीयू ने बड़ा ऐलान कर दिया है. जेडीयू ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनना का ऐलान कर दिया है जबकि बीजेपी की ओर से सीएम को लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है. नतीजों में बीजेपी का प्रदर्शन जेडीयू से बेहतर नजर आ रहा है.

जेडीयू ने ट्वीट कर कहा है, ‘न भूतो न भविष्यति.. नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे.’ जेडीयू ने ट्वीट कर चुनाव नतीजों से पहले ही एक तरह से संदेश देने की भी कोशिश की है कि एनडीए में भले ही बीजेपी बीस रहे, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं. इस बार के चुनाव में जेडीयू और बीजेपी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ी थी. सीटों पर दोनों बराबर के हिस्सेदार थे, लेकिन नतीजों में बीजेपी जेडीयू से आगे निकलती दिख रही है. हालांकि, अंतर 8-10 सीटों का ही नजर आ रहा है. हालांकि, जेडीयू ने थोड़ी देर बाद अपना ये ट्वीट डिलीड कर दिया है, लेकिन उसका स्क्रीन शॉट हम आपको दिखा रहे हैं.

दरअसल, बिहार में सीट शेयरिंग फाइनल होने और चुनाव नतीजों से पहले बीजेपी यह बात लगातार कहती आ रही है कि चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जा रहा है, लेकिन वो ये कहने से कतराती रही कि अगल चुनाव में एनडीए की जीत होती है तो नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे. इसकी जगह वो विधायक दल की बैठक का हवाला देती रही है और कहती रही है कि विधायक जिसे अपने नेता चुनेंगे वो मुख्यमंत्री बनेगा.

Previous articleबिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया, अब कट्टा सरकार नहीं लौटेगी: पीएम मोदी का गमछा लहराते हुए ऐलान
News Desk