वैभव सूर्यवंशी के छक्कों की सफलता का राज उनके पैरों में

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी और उनकी बल्लेबाजी एक बार फिर से चर्चा में है. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में उन्होंने जो धमाकेदार इनिंग खेली, उसके बाद ऐसा होना लाजमी भी था. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 14 नवंबर को UAE के खिलाफ खेले मैच में 42 गेंदों पर 144 रन की हाहाकारी पारी खेली. वैभव की इस इनिंग के दौरान UAE के गेंदबाजों की हालत काटो तो खून नहीं जैसी थी. बाएं हाथ के वैभव सूर्यवंशी का भौकाल उनके बल्ले से निकलने वाले एक के बाद एक छक्कों ने और टाइट करके रखा था. अब सवाल है सिर्फ 14 साल के सूर्यवंशी इतने छक्के लगाते कैसे हैं?

वैभव सूर्यवंशी ने लगाए लंबे-लंबे छक्के?
वैभव सूर्यवंशी के छक्कों का राज उनके पैरों में छुपा है. 342.85 की स्ट्राइक रेट से खेली पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने चौके से ज्यादा छक्के मारे. उन्होंने 11 चौके मारे तो कुल 15 छक्के अपनी पारी में जमाए. वैभव के बल्ले से निकले छक्के इतने लंबे-लंबे रहे कि मानों UAE के गेंदबाजों के दिलों पर छुरियां चलते हुए नजर आए.

वैभव सूर्यवंशी के छक्कों का राज पैरों में कैसे?
वैभव सूर्यवंशी के लंबे छक्कों का राज उनके पैरों में कैसे छिपा है, अब जरा वो भी जान लीजिए. एक तो 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी की जांघ काफी भारी है. इसके अलावा उनकी ग्लूट मसल काफी बड़ी और मजबूत है. इसके चलते उन्हें वो पावर मिलती है, जिससे वो लंबे छक्के लगा पाते हैं

पैरों के अलावा वैभव सूर्यवंशी का हाथ भी काफी मजबूत है, जिससे उन्हें गेंद को दूर तक भेजने में मदद मिलती है.

इंडिया की जर्सी में खेले पहले T20 में छाए वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ जो T20 मैच खेला, वो इंडिया की जर्सी में उनका पहला मैच था. और, नीली जर्सी में अपने डेब्यू T20 मैच में उन्होंने जो कमाल किया है, उससे आगे के मुकाबलों के लिए भी टोन सेट हो गया है.

गुजरात में पीएम मोदी का रोड शो, बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल— 9,700 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। बिहार में NDA की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं। गुजरात के नर्मदा जिले में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ है। इस दौरान उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में हिस्सा लिया।

इस खास मौके पर पीएम मोदी ने गुजरात को करोड़ों क सौगात दी है। गुजरात दौरे पर पीएम मोदी राज्य में 9,700 करोड़ रुपये की अलग-अलग विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा पीएम मोदी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की भी समीक्षा करेंगे।

भगवान बिरसा मुंडा के 150 जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान डेडियापाड़ा में भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

नर्मदा में पीएम मोदी का रोड शो
गुजरात के नर्मदा जिले में पीएम मोदी का भव्य रोड शो भी देखने को मिला। बिहार जीत के बाद गुजरात में पीएम मोदी की एंट्री पर प्रशंकों में भारी उत्साह था। रोडशो के दौरान पीएम मोदी पर फूल बरसाए गए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

मंदिर में की पूजा
नर्मदा में पीएम मोदी ने देवमोगरा मंदिर में भी आशीर्वाद लिया। उन्होनें पूरे विधि विधान के साथ देवी मां की पूजा करते हुए प्रसाद अर्पित किया।

राज्यपाल ने किया सम्मानित
बिरसा मुंडा के जयंती समारोह में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत जनजातीय समुदाय के सदस्यों ने पीएम मोदी को सम्मानित किया।

कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी धरती आबा जनजाति ग्राम उतकर्ष अभियान के तहत बने 1 लाख घरों के गृह प्रवेश करवाएंगे। इसके अलावा वो 42 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) का उद्घाटन करेंगे और 50 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की नींव रखेंगे । पीएम मोदी गुजरात के 14 आदिवासी जिलों में 250 बसों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

राजामौली इवेंट के नियम, पास और लाइव स्ट्रीम की डिटेल्स

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘ग्लोबट्रॉटर’ इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इस इवेंट में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे शामिल होंगे। इवेंट में एंट्री के लिए खास तरीके के ‘पासपोर्ट’ भी जारी किए गए हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस कार्यक्रम में आप कब, कहां और कैसे शामिल हो सकते हैं। 

कब और कहां आयोजित होगा ये इवेंट?
एसएस राजामौली का ग्लोब ट्रॉटर इवेंट आज यानी 15 नवंबर 2025 को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में होने जा रहा है। इसके साथ इस इवेंट का शाम 6 बजे से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। यह इसलिए किया गया है कि ताकि जो लोग वहां नहीं पहुंच सकते, वे भी इसका हिस्सा बन सकें।

कैसे मिलेगी इवेंट में एंट्री?
निर्देशक राजामौली ने इवेंट में  शामिल होने के लिए खास तरीके का पास का इंतजाम किया है। उन्होंने एंट्री के लिए आम पास की जगह एक खास तरह का पासपोर्ट जारी किया है। इस पहल की शुरुआत करते हुए डायरेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम रामोजी फिल्म सिटी के खुले मैदान में आयोजित किया जाएगा, लेकिन प्रवेश पर सख्त नियंत्रण रहेगा। केवल विशेष रूप से डिजाइन किए गए पासपोर्ट वाले लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी, यह उपाय भीड़भाड़ को रोकने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सिफारिशों के बाद लागू किया गया है। 
 
कहां मिलेगा पास?
आधिकारिक फैन क्लब ने पास के लिए पंजीकरण कैसे करें, इस बारे में एक विस्तृत गाइड भी साझा की है। प्रशंसकों को वेबसाइट पर जाकर, सटीक जानकारी भरनी होगी, अपना फैन बैज बनाना होगा और एक प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। विजेताओं को एक क्यूआर-आधारित डिजिटल पास मिलेगा, जिसे बाद में फिजिकल रूप से प्राप्त किया जा सकता है। प्रत्येक प्रशंसक अधिकतम दो पास ले सकते हैं। पहले आओ पहले पाओ वालों को प्राथमिकता मिलेगी। 

फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का लुक आया सामने 
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘SSMB 29’ से प्रियंका चोपड़ा का लुक सामने आ चुका है। इसमें अभिनेत्री को साड़ी पहने देखा गया और साथ ही वो हाथों में बंदूक थामे भी नजर आई थीं।

मैच के दौरान मैदान से बाहर हुए शुभमन गिल, इस वजह से छोड़ी बल्लेबाजी

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट की पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी बीच में ही छोड़नी पड़ी है. उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा है. ऐसा हुआ क्योंकि गिल रिटायर्ड हर्ट हो गए. शुभमन गिल के रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाने की घटना उनकी इनिंग की तीसरी गेंद पर घटी. गिल को साउथ अफ्रीकी स्पिनर हार्मर की उस गेंद पर बाउंड्री लगाने में तो सफलता मिली. लेकिन उसके बाद उन्हें गर्दन में समस्या महसूस हुई. वो अपनी गर्दन को पकड़े नजर आए, जिसके बाद उन्हें बल्लेबाजी बीच में ही छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा.

गर्दन में समस्या को लेकर मैदान से बाहर गिल
शुभमन गिल को गर्दन में आई समस्या के बाद टीम के फीजियो उन्हें देखने मैदान पर गए और उनकी जांच की. गिल की समस्या को परखते हुए फीजियो ने उन्हें मैदान से बाहर लाने का फैसला किया. गिल के मैदान से बाहर आते हुए सामने आए वीडियो में देखा भी जा सकता है कि वो कितनी तकलीफ में थे.

शुभमन गिल की समस्या कितनी गंभीर?
शुभमन गिल जब रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे वो 3 गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे थे. गिल की समस्या कितनी गंभीर है अब उसका पता तो उनकी जांच के बाद ही चलेगा. फिलहाल वो BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. उम्मीद यही की जानी चाहिए कि समस्या ज्यादा बड़ी ना हो और वो मुकाबले में आगे बल्लेबाजी करते दिखें, जिसकी भारतीय टीम को जरूरत है.

कोलकाता टेस्ट में भारत का स्कोर जब 79 रन था, तभी शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. इससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी को 159 रन पर समेट दिया था.

Previous articleपंत का स्टाइल स्टेटमेंट और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, वीरू का रिकॉर्ड हुआ पीछे
Next articleएशेज 2025: हेजलवुड नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट, 11 साल में तीसरी बार हुआ बाहर
News Desk

बिहार में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 61 में से सिर्फ 6 सीटें!

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Congress RJD Yatra Analysis: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद यह साफ हो गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा पूरी तरह फेल रही. जिस रूट से यह यात्रा गुजरी, वहां ज्यादातर सीटों पर एनडीए ने एकतरफा जीत दर्ज की. यानी इस यात्रा का चुनावी असर न के बराबर रहा. शुक्रवार को आए नतीजों में एनडीए को 202 सीटें मिली तो वहीं महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटें मिली हैं.

25 जिलों के गुजरी यात्रा

महागठबंधन ने यह यात्रा चुनाव के कुछ सप्ताह पहले ही शुरू की थी. जिसमें दावा किया कि ‘वोटों की रक्षा’ और ‘वोट चोरी के खिलाफ आवाज’ उठाई गई है. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना था कि इससे जमीनी पकड़ मजबूत होगी लेकिन नतीजों ने पानी फेर दिया. महागठबंधन की यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम के डेहरी से शुरू हुई थी, जो बिहार के 25 जिलों से होकर गुजरी.

जहां से निकली यात्रा, वहां से MGB का सफाया

एनडीए के बड़े नेता जिन सीटों पर चुनाव प्रचार किए, वहां ज्यादातर उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. वहीं, महागठबंधन में बिल्कुल उल्टा निकला. महागठबंधन ने जिन क्षेत्रों में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली और खूब मेहनत की. वहां के परिणाम निराशाजनक रहे. कांग्रेस पार्टी को इन क्षेत्रों की केवल 1 ही सीट पर जीत मिल पाई है, वह सीट है अररिया. जहां से कांग्रेस के अबिदुर रहमान ने जेडीयू के शगुफ्ता अजीम को हराया है.

1300 किमी. की ‘वोटर अधिकार यात्रा’

वोटर अधिकार यात्रा का समापन 1 सितंबर को किया गया था. जिसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, सीपीआई (एमएल) के दीपंकर भट्टाचार्य और वीआईपी के मुकेश सहनी समेत कई दिग्गज शामिल हुए. बिहार में यह यात्रा करीब 1300 किमी. रही. नतीजों को देखने के बाद ऐसा नहीं लगता कि बिहार में इस यात्रा का कोई खास प्रभाव पड़ा. इससे न तो जनसमर्थन जुड़ा और न ही राजनीतिक हवा बदली. बल्कि जिन इलाकों से यात्रा गुजरी, वहां महागठबंधन को करारी हार मिली. यानी कहा जा सकता है कि 1300 किमी. की यात्रा करने वाले राहुल गांधी को 13 सीटें भी नहीं मिल पाईं.

Previous articleराजामौली इवेंट के नियम, पास और लाइव स्ट्रीम की डिटेल्स
Next articleकौन हैं CM मोहन यादव की छोटी बहू? अभिमन्यु यादव लेंगे सामूहिक विवाह में 7 फेरे
News Desk

मदरहुड ने बदली दीपिका की सोच, बोलीं—अब दिन में सिर्फ 8 घंटे काम ही सही

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के आठ घंटे काम की मांग करने के बाद इंडस्ट्री में एक बहस लगातार छिड़ी है। हालांकि, इसके बाद दीपिका के हाथ से ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल जैसी बड़ी फिल्में भी चली गईं। लेकिन दीपिका अपनी अपनी मांग पर कायम हैं और उन्हें इंडस्ट्री के भी कई लोगों का समर्थन मिला है। दीपिका ने ये फैसला अपनी बेटी दुआ के होने के बाद लिया है।

जरूरत से ज्यादा काम करने को हमने सामान्य बना दिया
दीपिका का कहना है कि नई मांओं को काम पर लौटने के लिए सहयोग की जरूरत होती है। इसी वजह से उन्होंने ऐसा फैसला लिया है। हार्पर बाजार इंडिया के साथ बातचीत में अपने रुख को स्पष्ट करते हुए दीपिका ने कहा कि हमने जरूरत से ज्यादा काम करना सामान्य मान लिया है। हम थकान को प्रतिबद्धता समझने की भूल करते हैं। इंसान के शरीर और दिमाग के लिए दिन में आठ घंटे काम करना काफी है। मैं इसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं। सिर्फ स्वस्थ रहने पर ही आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं। एक थके हुए व्यक्ति को वापस काम पर लाने से किसी को कोई फायदा नहीं होता। मेरे अपने ऑफिस में हम सोमवार से शुक्रवार तक दिन में आठ घंटे काम करते हैं। हमारे यहां मैटरनिटी और पेटरनिटी को लेकर नीतियां हैं। हमें बच्चों को काम पर लाना सामान्य बनाना चाहिए।

मां बनने के बाद बदलीं प्राथमिकताएं
बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि कैसे मां बनने के बाद उनकी प्राथमिकता बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि आज मेरे लिए सफलता शारीरिक और इमोशनल रूप से फिट रहना है। समय हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं इसे कैसे खर्च करती हूं, किसके साथ खर्च करती हूं। यह तय करने की आजादी होना ही मेरे लिए सबसे बड़ी सफलता है।

‘किंग’ में शाहरुख के साथ नजर आएंगी दीपिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास एटली और अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म ‘AA22xA6’ भी है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Previous articleकामिनी कौशल को दी अंतिम विदाई, सोशल मीडिया पर अंतिम संस्कार का वीडियो बना चर्चा का विषय
Next articleराजकुमार राव–पत्रलेखा बने पैरेंट्स, बॉलीवुड सितारों ने यूं लुटाया प्यार
News Desk

बिहार की सियासत में JDU का दावा— सिर्फ नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें एनडीए ने बंपर जीत अपने नाम की है. अब सबसे बड़ा सवाल है कि सीएम कौन बनेगा? चुनाव के पहले और परिणाम आने के बाद भी चर्चा है सीएम नीतीश कुमार ही बनेंगे लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है. हालांकि (जनता दल यूनाइटेड) जदयू नेता श्याम रजक ने सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है.

फुलवारी विधानसभा सीट से JDU के विजयी उम्मीदवार श्याम रजक ने कहा, “यह बिहार की जनता की जीत है जिसने हमारे नेता नीतीश कुमार पर भरोसा जताया और उनके काम के आधार पर उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाया. हम बिहार के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं. यहां (मुख्यमंत्री पद के लिए) कोई जगह खाली नहीं है. नीतीश कुमार ने अपने काम के दम पर जनता का दिल जीता है.”

सबसे ज्यादा सीटों पर BJP का कब्जा
इस बार के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिली हैं. चर्चा यह भी है कि भाजपा अपना सीएम बना सकती है, लेकिन अभी तक बीजेपी हाई कमान ने कोई टिप्पणी नहीं की है. इस बीच जदयू की तरफ से सीएम पद को लेकर बयान आने लगे हैं.

नीतीश कुमार ही बनेंगे सीएम: संतोष सुमन
जदयू ही नहीं, एनडीए के घटक दल हम (HAM) के नेता संतोष सुमन ने भी सीएम पद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ही सीएम होंगे”. एलजेपी-आर प्रमुख चिराग पासवान भी नीतीश को सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं. ऐसे में नीतीश कुमार की 10वीं बार ताजपोशी में कोई अड़चन नहीं होनी चाहिए. हालांकि भाजपा नेता विनोद तावड़े ने कहा था कि चुनाव परिणाम के बाद हम बैठक करेंगे और तय करेंगे कि बिहार का सीएम कौन होगा. इस बयान के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था.

BJP को पहली बार मिलीं 89 सीटें
बिहार में भाजपा पहली बार इतनी ज्यादा सीटों के साथ चुनाव जीती है. इस चुनाव में भाजपा को 89 तो वहीं जदयू को 85 सीटें मिली हैं. जबकि पिछले चुनाव में सबसे ज्यादा सीट पाने वाली आरजेडी सिर्फ 25 सीटों पर आकर टिक गई है. बिहार में भाजपा की इतनी सीट आने के बाद सीएम फेस को लेकर काफी चर्चा हो रही है. बात करें सीएम की दौड़ की तो, नीतीश कुमार के अलावा नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी, राजीव प्रताप रूडी और रेणु देवी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है.

10वीं बार बनेंगे सीएम
बता दें, नीतीश कुमार पहली बार 3 मार्च 2000 को 7 दिनों के लिए सीएम बने थे. पहली बार साल 1985 में लोकदल के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे. नीतीश कुमार 2023 में 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं. वे बिहार के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री हैं. ऐसे में अगर उन्हें इस बार सीएम बनाया जाएगा, तो नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे.

हेजलवुड नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट, 11 साल में तीसरी बार हुआ बाहर

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड भी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. हेजलवुड को हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर होना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से हो रही है. हेजलवुड के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें थोड़ी बढ़ गई हैं, क्योंकि पहले टेस्ट में उनके अलावा पैट कमिंस और शॉन एबट की भी सेवाएं मिलती नहीं दिखेंगी.

ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा ऐसा झटका
हेजलवुड की तरह पैट कमिंस और शॉन एबट को भी इंजरी के चलते बाहर होना पड़ा है. कमिंस अपनी बैक इंजरी को लेकर पहले एशेज टेस्ट से बाहर हैं तो वहीं शॉन एबट को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है. सीधे शब्दों में कहें तो ऑस्ट्रेलिया के तीन पेसर इंजरी की चपेट में आकर एशेज के ओपनर से बाहर हो गए हैं.

हेजलवुड बाहर, इस खिलाड़ी को मौका
हैमस्ट्रिंग इंजरी को लेकर ही हेजलवुड, विक्टोरिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड का मुकाबला भी नहीं खेले थे. उसके बाद अब वो टीम के साथ पर्थ भी नहीं गए, जहां पहला एशेज टेस्ट खेला जाना है. हेजलवुड की जगह टीम में माइकल नेसर को शामिल किया गया है.

ब्रेंडन डोगेट के डेब्यू का बन रहा मौका
इंजरी के चलते ऑस्ट्रेलिया के तीसरे पेसर के बाहर होने से ब्रेंडन डोगेट का पर्थ टेस्ट में डेब्यू होते दिख रहा है. इस बात की संभावना जताई जा रही है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड के साथ तीसरे पेसर के तौर पर ब्रेंडन डोगेट के डेब्यू करा सकती है.

11 साल में तीसरी बार होगा ऐसा
साल 2014 के बाद से ये तीसरी बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया की टीम बिना कमिंस और हेजलवुड के घर में कोई टेस्ट खेलती दिखेगी. इससे पहले 2021 में उसने इंग्लैंड के खिलाफ और 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन दो खिलाड़ियों के बगैर घरेलू टेस्ट खेला था. अच्छी बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया को उन दोनों टेस्ट में जीत मिली थी.

स्टाइलिश बैक कवर से हो सकता है बड़ा नुकसान! मोबाइल ब्लास्ट का खतरा, जानिए क्यों जरूरी है सावधानी?”

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Mobile cover impact: आज के डेट में मोबाइल इंसानों के लिए सबसे उपयोगी वस्तुओं में से एक है. बहुत से लोग महंगी-महंगी मोबाइल खरीदते हैं. वहीं भीड़-भाड़ में मोबाइल सबसे अलग और सुंदर दिखे उसके लिए लोग अट्रैक्टिव कवर का इस्तेमाल करते हैं. ये मोबाइल कवर दिखने में स्टाइलिश जरूर होते हैं, लेकिन कई बार ये फोन की गर्मी और बैटरी लाइफ पर बुरा असर डाल देते हैं. जिससे मोबाइल ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है.

मोबाइल कब हीट होता है
बता दें कि मोबाइल में कुछ ऐसे टेक्निकल पार्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं, जिन्हे सुरक्षित रखना बहुत जरूरी होता है. जिसमें मोबाइल के अंदर बैटरी, चिपसेट, एंटीना, डिस्प्ले और बहुत से हार्डवेयर पार्ट्स होते हैं. जब मोबाइल कोई हैवी टास्क करता है, तो उसके पार्ट्स जैसे-प्रोसेसर, रैम (RAM), ग्राफिक्स प्रोसेसर, और बैटरी, पूरी क्षमता से काम करते हैं. इसी वजह से मोबाइल से हीट प्रडूस होने लगते हैं.

स्टाइलिश कवर लगाने का इम्पैक्ट
स्मार्टफोन में जो स्टाइलिश कवर इस्तेमाल किए जाते हैं, वो फोन के कूलिंग सिस्टम को रोक सकते हैं. इसके अलावा फोन के होल को भी बंद कर सकते हैं. ज्यादातर लोग अपने मोबाइल को ड्यूरेबिलिटी देने के लिए मोटे और रग्ड कवर का यूज करते हैं. जिसकी वजह से हीट ट्रैप हो जाती है. वहीं हीट ट्रैप होने से बैटरी पर कई निगेटिव इफेक्ट्स पड़ते हैं, जिसमें बैटरी ब्लास्ट हो सकता है.

इन कारणों की वजहों से भी फोन होता है हीट
इसके अलावा अगर मोबाइल ज्यादा हीट करता है, तो इसके कई कारण भी हो सकते है. जैसें-मोबाइल प्रोसेसर पर ज्यादा लोड पड़ना, फास्ट चार्जिंग या लंबे समय तक चार्जिंग पर लगाए रखना, लगातार डेटा ट्रांसफर या प्रोसेस होने की स्थिति में भी मोबाइल गर्म हो जाता है. हाई ब्राइटनेस की वजह से भी मोबाइल का स्क्रीन तेज गर्म हो जाती है. 

हल्के कवर का करें इस्तेमाल
अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन हीट न हो और अच्छे से काम करे तो, उसके लिए आपको हल्का कवर का यूज करना चाहिए. इससे आपके फोन की हीट बाहर निकलती रहेगी और मोबाइल का तापमान भी नॉर्मल रहेगा.

राजकुमार राव–पत्रलेखा बने पैरेंट्स, बॉलीवुड सितारों ने यूं लुटाया प्यार

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी-एक्ट्रेस पत्रलेखा हाल ही में माता-पिता बन गए हैं। इस जोड़े ने बेबी गर्ल के रूप में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस खुशखबरी के आते ही तमाम सितारे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने प्यारी तस्वीर साझा करते हुए दोनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा अन्य एक्टर्स भी बधाई संदेश लिख रहे हैं। 

फराह खान ने कहा-  ‘मैं हूं ना’
फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें पत्रलेखा की बेबी शावर के दौरान की हैं, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। इसमें राजकुमार राव-पत्रलेखा यलो कलर की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। फराह खान ने कैप्शन में लिखा, ‘दोनों को हार्दिक बधाई। जीवन के इस खूबसूरत चरण का आनंद लें और किसी भी बच्चे से जुड़ी सलाह के लिए याद रखें। मैं हूं ना।’

इन सितारों ने दी बधाई
राजकुमार राव और पत्रलेखा के पोस्ट पर कई सितारे बधाई दे रहे हैं। विक्की कौशल ने लिखा, ‘बधाई हो, इश्वर भला करें।’ कृति सेनन ने कमेंट सेक्शन में कहा- ‘बधाई हो आप दोनों को।’ अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने बोला- ‘शुभकामनाएं।’ इसके अलावा सुनील ग्रोवर ने लिखा, बधाई हो, ‘राजुकमारी आयी हो।’ इन सितारों के अलावा कई यूजर्स ने भी दोनों को बधाइयां और प्यार दिया है।

चार साल बने माता-पिता
राजकुमार राव और पत्रलेखा15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। यानी को दोनों ने शादी के चार साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, जो बेबी गर्ल है। आपको बताते चलें कि दोनों ने लव मैरिज किया था।