पहले किया रोमांटिक किस, फिर गोद में उठाया, हार्दिक पांड्या और माहिका की तस्वीरें वायरल!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

जब से हार्दिक पांड्या ने मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म किया तब से अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लेडी लव पर प्यार लुटाते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. मंगलवार शाम को भी, क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें से कुछ में वे अपनी गर्लफ्रेंड माहिका संग रोमांटिक अंदाज में नजर आए |

हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को किस करते हुए वीडियो की शेयर

हार्दिक पांड्या द्वारा शेयर की गई एक वीडियो में,वे और माहिका ट्रेडिशनल आउटफिट में कैमरे के सामने पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं. इस दौरान हार्दिक अपनी लेडी लव के गालों पर किस करते भी नज़र आते हैं. वहीं एक और वीडियो में दोनों कुछ पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह क्लिप उनके दिवाली सेलिब्रेशन की हो सकती है |

कौन हैं माहिका शर्मा?

माहिका ने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री ली हुई है. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. वह कई म्यूदिक वीडियो, इंडीपेंडेट फिल्मों और तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो जैसे ब्रांड्स के एड कैंपेन में नज़र आ चुकी हैं. उन्होंने मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे टॉप इंडियन डिज़ाइनरों के लिए रैंप वॉक भी किया है. 2024 में, माहिका को इंडियन फ़ैशन अवार्ड्स में “मॉडल ऑफ़ द ईयर (न्यू एज)” अवॉर्ड भी मिला था |

हार्दिक पांड्या का पिछले साल नताशा से हुआ था तलाक

हार्दिक पांड्या की शादी बॉलीवु़ड एक्ट्रेस स्टेनकोविक से हुई थी. दोनों ने मई 2020 में शादी की और फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से दोबारा वेडिंग की थी. हालांकि जुलाई 2024 में इस जोड़ी ने तलाक की अनाउंसमेंट कर हर किसी को हैरान कर दिया था. बता दें कि हार्दिक और नताशा का एक बेटा अगस्त्य भी है |

43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजकर 21 नवंबर तक लिखित स्पष्टीकरण मांगा बिहार कांग्रेस ने

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना । बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) ने 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजकर (Issued Show-cause Notices to 43 Leaders) 21 नवंबर तक लिखित स्पष्टीकरण मांगा (Seeking written Explanations by November 21) ।

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने अब चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले नेताओं पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसके तहत मंगलवार को 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है, इनमें पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। बताया गया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण कांग्रेस पार्टी की अनुशासन समिति ने कई नेताओं को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज नोटिस) जारी किया है। चुनावी अवधि में इन व्यक्तियों द्वारा मीडिया सहित अन्य सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान दिए गए थे, जिससे पार्टी की छवि, प्रतिष्ठा तथा चुनावी प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद यादव के अनुसार संबंधित सभी व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि वे 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक अपना लिखित स्पष्टीकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में अनुशासन समिति विवश होकर कठोर कार्रवाई करेगी, जिसमें कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से लेकर छह वर्षों के लिए निष्कासन भी सम्मिलित है।

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने कहा है कि पार्टी अनुशासन और एकता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पार्टी को क्षति पहुँचाने वाले किसी भी प्रकार के कृत्य को गंभीरता से लिया जाएगा। जिन्हें नोटिस जारी किया गया है, उनमें पूर्व मंत्री अफाक आलम, पूर्व प्रवक्ता आनंद माधव, पूर्व विधायक छत्रपति यादव, पूर्व मंत्री वीणा शाही, पूर्व एमएलसी अजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही, सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, बांका जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कंचना कुमारी, सारण जिला अध्यक्ष बच्चू कुमार बीरू, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार राजन भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छह सीटें जीत पाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को भी इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा।

रिंकू सिंह को मिला बड़ा मौका, अब टेस्ट क्रिकेट में दिखेगी असली ताकत!

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 और वनडे टीम में अपनी तूफानी बैटिंग का जलवा दिखा चुके टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए हुंकार भर ली है. मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में उत्तर प्रदेश के इस बल्लेबाज ने एक और शतक जड़ दिया है. यह उनका सीजन में दूसरा सैकड़ा है. रिंकू ने तमिलनाडु के खिलाफ सेंचुरी बनाई. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन से रिंकू ने भारतीय टेस्ट टीम के लिए दावेदारी भी पेश कर दी है|

इतनी गेंदों में ठोका शतक

कोयंबटूर के श्री रामकृष्णा कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ग्राउंड में रिंकू सिंह ने हवा में बल्ला लहराकर अपने शतक का जश्न मनाया. रिंकू का यह शतक चौथे दिन के खेल के दौरान आया. 100 रन तक पहुंचने के लिए रिंकू सिंह ने 157 गेंदें लीं. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले. रिंकू 5वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. चौथे दिन पहले सेशन का खेल जारी है. रिंकू 103 रन बनाकर नाबाद हैं|

सीजन का दूसरा सैकड़ा

रिंकू के बल्ले से निकला यह इस रणजी सीजन का दूसरा सैकड़ा है. इससे पहले रिंकू ने आंध्र के खिलाफ 165 रन जड़ दिए थे. इस पारी की खास बात यह रही कि कोई भी गेंदबाज उन्हें आउट करने में कामयाब नहीं रहा. रिंकू ने 273 गेंदों का सामना करते हुए 60 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. पारी में रिंकू ने 13 चौके और दो छक्के भी लगाए थे. हालांकि, यह मुकाबला ड्रॉ रहा था|

Untitled design 2024 11 24T115331 663 1

टेस्ट डेब्यू के लिए पेश की दावेदारी

रिंकू सिंह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार बेहतरीन पारियां खेल रहे हैं. फर्स्ट क्लास में 9वीं सेंचुरी बनाने के साथ ही रिंकू ने भारतीय टेस्ट टीम की दावेदारी भी ठोक दी. देखना यह होगा कि 28 साल के इस बल्लेबाज को कब मौका मिलता है. जाहिर है उनके प्रदर्शन पर सेलेक्टर्स की भी पैनी नजर होगी. रिंकू मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया को मजबूती प्रदान कर सकते हैं. टीम इंडिया के लिए यह बल्लेबाज वनडे और टी20 टीम में धमाल मचा रहे हैं|

ऐसा है फर्स्ट क्लास करियर

बात करें रिंकू के फर्स्ट क्लास करियर की तो उन्होंने इस मुकाबले से पहले तक 51 मैचों की 73 पारियों में 3501 रन बनाए हैं. उनका औसत 57.39 का है, जबकि 70 के स्ट्राइक रेट से फर्स्ट क्लास में उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं. रिंकू ने 22 अर्धशतक भी बनाए हैं. नाबाद 165 रन के बेस्ट स्कोर के साथ वह 401 चौके और 41 छक्के भी लगा चुके हैं. रिंकू के यह आंकड़े दर्शाते हैं कि वह भारत के लिए रेड बॉल क्रिकेट में धूम मचाने के लिए तैयार हैं|

‘अभी मारें या बाद में…’, प्रधान ने पहले पीटा, फिर जूते में पेशाब भरकर पिला दिया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां आवारा पशुओं (Stray Animals) की 1076 नंबर (CM Helpline) पर शिकायत (Complaint) करने से तिलमिलाए दबंगों (Bullies) ने पहले तो युवक (Young Men) को जमकर पीटा. फिर जूते (Shoes) में पेशाब (Urine) भरकर उसे पिला दिया. युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ भी दबंगों ने अभद्रता की. आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पहुंचे युवक की कोई सुनवाई नहीं हुई. फिलहाल युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला ये मामला परौर थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव का है. यहां रहने वाले युवक रामफल ने बताया- 14 नवंबर को गांव में स्थित गौशाला की गायों को छोड़ दिया गया, जो उसके घर में घुसने लगीं. इसकी शिकायत उसने प्रधान से की. उस समय मामला रफा दफा हो गया. लेकिन बाद में प्रधान ने उसे धमकी दी. परेशान युवक ने फिर 1076 नंबर पर कॉल करके इसकी शिकायत दी.

साथ ही युवक ने दबंग प्रधान से भी गौशाला के पशुओं को बंद कर रखने के लिए कहा. बोला कि शासन से जो 90 हजार रुपये आते हैं, वो तो आप ले लेते हैं. तो ये गौशाला के पशु क्यों खुले घूम रहे हैं? बस फिर क्या था. आरोप है कि दबंग आरोपी प्रधान उदयवीर ने धमकाते हुए कहा कि तुम्हें अभी मारें या फिर बाद में? इस पर युवक ने कहा कि आपको जैसा ठीक लगे.

पीड़ित रामफल ने आरोप लगाते हुए बताया- अगले दिन जब वो अपनी पत्नी के साथ खेत में आलू के बीच डालने गया, तो दबंग प्रधान उदयवीर ने अपने साथियों के साथ उसे खेत में ही घेर लिया. पहले जमकर लाठी डंडों और लोहे की पाइप आदि से उसकी पिटाई की. उसके बाद दबंग प्रधान उदयवीर ने जूते में भरकर पेशाब रामफल को पिलाया. यही नहीं, दबंगों ने उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की, जिसकी शिकायत करने जब पीड़ित युवक की पत्नी परौर थाने पहुंची तो उसकी वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई.

20 साल की चाइल्ड आर्टिस्ट बनी ग्लैमरस हीरोइन, Dhurandhar में रणवीर सिंह की ‘दिलरुबा’ बनकर छा गई!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

धुरंधर | रणवीर सिंह (Ranveer singh) की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म में रणवीर के साथ जी अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस बीच ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रणवीर सिंह ने फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन (Sara Arjun) की जमकर तारीफ की है, एक्टर ने सारा को ‘विलक्षण’ प्रतिभा वाली एक्ट्रेस बताया है. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रणवीर ने सारा को लेकर और क्या कुछ कहा आइये जानते हैं |

रणवीर ने कहा मैं जानता था ये कमाल करेगी

रणवीर ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा कि उन्हें पहले से ही लगता था कि सारा कमाल करेंगी. रणवीर ने सारा की तारीफ करते हुए कहा, ‘सारा मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि हम यहां स्टेज साझा कर रहे हैं. ये कितनी स्पेशल मोमेंट है. मैं खुशनसीब हूं जो तुम्हारे साथ इस मौके का साक्षी बना. सारा विलक्षण प्रतिभा वाली एक्ट्रेस हैं. आपको पता चलेगा, कुछ लोग होते हैं, मतलब बचपन से आपको पता है कि ये बेहद टैलेंटेड हैं. जैसे डकोटा फैनिंग (Dakota Fanning) आई थीं हॉलीवुड में…मुझे लगता है, जैसे आपने हजारों कैंडिडेट्स के बीच अपनी प्रतिभा को इस रोल के लिए साबित किया है ऐसा लगता है कि आप इसके लिए ही बनी थीं|

dhurandhar

ऐसा लगता है ये 50 फिल्म करके आई है

रणवीर यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने सारा की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे ये 50 फ़िल्में करके आई हैं. ये ना सिर्फ एक अच्छी इंसान हैं बल्कि बेहतरीन परफ़ॉर्मर हैं. रणवीर ने कहा कि सारा की वजह से मैं फिल्म में अच्छा दिख रहा हूं. आपको बता दें कि सारा महज 20 साल की हैं और उनका जन्म 18 जून 2005 को हुआ था. सारा को विज्ञापनों में काम करके फेम मिला था वे महज पांच साल की थीं तब से टीवी विज्ञापनों में काम कर रही हैं. वहीं सारा को पॉपुलैरिटी साल 2011 में आई तमिल फिल्म दैवा थिरुमगल (Deiva Thirumagal) में काम करके मिली थी. रणवीर और उनमें 20 साल का एज गैप है|

Previous articleरिंकू सिंह को मिला बड़ा मौका, अब टेस्ट क्रिकेट में दिखेगी असली ताकत!
Next article43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजकर 21 नवंबर तक लिखित स्पष्टीकरण मांगा बिहार कांग्रेस ने
News Desk

भाजपा एसआईआर का इस्तेमाल हथियार के रूप में करने की कोशिश कर रही

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विषय पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और कहा कि निर्वाचन आयोग को यह साबित करना होगा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छाया में काम नहीं कर रहा है।
उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा एसआईआर का इस्तेमाल हथियार के रूप में करने की कोशिश कर रही है और यदि आयोग इसकी उपेक्षा करता है तो उसकी भी संलिप्तता मानी जाएगी। खड़गे ने उन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों, राज्य इकाई प्रमुखों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की, जहां मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद जारी है। पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में हुई इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।

Previous articleआर्थिक जरूरत नहीं होने पर शादीशुदा बेटी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार नहीं, हाईकोर्ट का आदेश
Next article‘अभी मारें या बाद में…’, प्रधान ने पहले पीटा, फिर जूते में पेशाब भरकर पिला दिया
News Desk

पत्नी ने लोन का पैसा नहीं चुकाया तो बैंक ने पति की पेंशन काट ली, लौटाने होंगे 5 लाख रुपये

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

डेस्क: क्या बैंक (Bank) अपनी मर्ज़ी से किसी के खाते से पैसे काट सकता है? ख़ासकर तब, जब उस खाते में पेंशन (Pension) का पैसा जमा हो? ओडिशा हाईकोर्ट (Odisha High Court) ने एक महत्वपूर्ण फैसले में इस सवाल का जवाब दिया है, जो देश के लाखों बुजुर्गों और पेंशनभोगियों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है. हाईकोर्ट ने साफ़ कह दिया है कि बैंक, लोन डिफ़ॉल्ट होने पर भी, गारंटर के पेंशन फंड को सीधे-सीधे जब्त नहीं कर सकता. यह पूरा मामला मल्लिक नामक एक रिटायर व्यक्ति से जुड़ा है. मल्लिक साहब, जो रेल कोच फैक्ट्री से रिटायर हुए थे, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में अपनी पत्नी के साथ एक संयुक्त खाता (Joint Account) रखते थे. इसी खाते में उनकी करीब ₹35,000 की मासिक पेंशन आती थी. मल्लिक साहब अपनी पत्नी के दो ट्रांसपोर्ट व्हीकल लोन के गारंटर बने थे.

मल्लिक साहब की पत्नी ने 5.9 लाख और 8 लाख रुपये के दो वाहन लोन लिए थे. कुछ समय बाद, वह इन कर्ज़ों की किश्तें नहीं चुका पाईं और नवंबर 2018 में दोनों खाते एनपीए (NPA) घोषित हो गए. बैंक ने लोन की वसूली के लिए कई बार नोटिस भेजा, लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद, बैंक ने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने मल्लिक साहब की पूरी जमा पूंजी पर संकट ला दिया. 17 और 19 फरवरी 2024 को, बैंक ने बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के, मल्लिक साहब के संयुक्त खाते से कुल 5 लाख रुपये काट लिए. बैंक का दावा था कि यह राशि लोन के बकाए को निपटाने के लिए ली गई है. मल्लिक साहब ने तर्क दिया कि वह तो केवल गारंटर थे, न कि मुख्य उधारकर्ता. उन्होंने बैंक को एक निवेदन भी दिया कि उन्हें बेटी की शादी के लिए पैसों की सख़्त ज़रूरत है, इसलिए राशि वापस की जाए, लेकिन बैंक ने कोई ध्यान नहीं दिया. मजबूरन, उन्होंने न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया.

जस्टिस (डॉ.) संजीव के पाणिग्रही की पीठ ने 17 अक्टूबर 2025 को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए एक ऐतिहासिक फ़ैसला दिया. कोर्ट ने कहा कि यह मामला केवल एक बैंकिंग विवाद नहीं, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले जीवनयापन के अधिकार से जुड़ा है. कोर्ट ने साफ कहा कि पेंशन कोई भीख या खैरात नहीं है, बल्कि यह कर्मचारी की मेहनत से कमाई गई संपत्ति है, जो उसे बुढ़ापे में सम्मान से जीने का अधिकार देती है. कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला देते हुए बताया कि सिविल प्रक्रिया संहिता (CPC) की धारा 60(1)(g) के तहत, सरकारी पेंशन को किसी भी तरह की कुर्की (Attachment) से कानूनी सुरक्षा मिली हुई है. कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया, “जो काम कानून किसी औपचारिक आदेश के बिना नहीं करने देता, उसे बैंक अपनी मर्ज़ी से, पेंशन फंड को काटकर, अप्रत्यक्ष रूप से नहीं कर सकता.”

बैंक ने दलील दी थी कि मल्लिक साहब गारंटर थे और खाता भी ज्वाइंट था, इसलिए वसूली सही थी. लेकिन हाईकोर्ट ने इस तर्क को ख़ारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि भले ही एक गारंटर की ज़िम्मेदारी मुख्य उधारकर्ता के बराबर होती है, लेकिन वसूली का तरीका कानूनी और उचित होना चाहिए. किसी एक व्यक्ति के कर्ज़ के लिए, बैंक दूसरे सह-खाताधारक (Co-account Holder) के खाते से ऐसे ही पैसे नहीं निकाल सकता. न्यायालय ने स्पष्ट किया कि चूंकि मल्लिक साहब की पेंशन इस खाते में आती थी, इसलिए सिर्फ ज्वाइंट खाता होने के कारण, फंड्स अपनी पेंशन वाली सुरक्षा नहीं खो सकते. बैंक की यह कार्रवाई पूरी तरह से एकतरफ़ा थी और प्राकृतिक न्याय के बुनियादी नियमों का उल्लंघन करती है, क्योंकि मल्लिक साहब को कोई नोटिस नहीं दिया गया.

अपने फ़ैसले में, हाईकोर्ट ने एसबीआई के 5 लाख रुपये काटने की कार्रवाई को “अवैध और क़ानून में अस्थिर” घोषित कर दिया. कोर्ट ने बैंक को आदेश दिया कि वह चार सप्ताह के भीतर मल्लिक साहब के खाते में पूरी ₹5,00,000 की राशि वापस जमा करे. हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि इस फ़ैसले से बैंक का लोन वसूलने का अधिकार ख़त्म नहीं होता. बैंक पूरी तरह से स्वतंत्र है कि वह कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, जैसे कि सिक्योरिटी को लागू करना या उचित न्यायाधिकरण में मामला दर्ज करना, अपनी बकाया राशि वसूल करे. मगर, बैंक किसी भी स्थिति में, पेंशनभोगी की जीवन-यापन के साधन (Pensioner’s means of sustenance) यानी पेंशन को सीधे जब्त नहीं कर सकता.

न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले के साथ एफटीए पर चर्चा की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई । केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) ने न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले के साथ (With New Zealand Trade Minister Todd McLay) एफटीए पर चर्चा की (Discussed FTA) ।

मुंबई में हुई यह बैठक दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चल रही वार्ताओं में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, जिसमें दोनों मंत्रियों ने वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार से संबंधित प्रमुख विषयों में अभिसरण पर ध्यान केंद्रित किया। दोनों पक्षों ने स्वीकार किया कि हालिया दौर की वार्ता में ठोस प्रगति हुई है, जिसमें कई पहलुओं पर सहमति बनी है और समझौते के शीघ्र और पारस्परिक रूप से संतोषजनक समापन के लिए एक स्पष्ट साझा समझ उभरी है।

मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार वित्त वर्ष 2024-25 में 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा, जो लगभग 49 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक व्यापक और संतुलित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) न केवल व्यापार प्रवाह को गति देगा, बल्कि निवेश संबंधों को भी गहरा करेगा, आपूर्ति-श्रृंखला के लचीलेपन को मजबूत करेगा और दोनों देशों में व्यवसायों के लिए एक पारदर्शी, स्थिर और पूर्वानुमानित ढांचा प्रदान करेगा।

एक महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी साझेदारी के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, दोनों मंत्रियों ने विश्वास व्यक्त किया कि मुक्त व्यापार समझौते में सेवाओं, नवाचार और प्रौद्योगिकी सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अवसरों के द्वार खोलने की क्षमता है। वे रचनात्मक गति को बनाए रखने और समझौते को शीघ्र, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी रूप से संपन्न करने के लिए आने वाले हफ्तों में प्रयासों को तेज करने पर सहमत हुए।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि उन्होंने टॉड मैक्ले के साथ खासदार क्रीड़ा महोत्सव में डॉक्टर्स के लिए एक स्पेशल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री गोयल ने एक्स पर लिखा, “मैंने मेरे मित्र और न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले के साथउत्तरी मुंबई में खासदार क्रीड़ा महोत्सव में डॉक्टरों के लिए विशेष क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।” उन्होंने आगे लिखा, “हमने आदिवासी नृत्यों और मल्लखंब जैसे हमारे पारंपरिक खेलों के प्रदर्शन का भी आनंद उठाया। यह खेल की भावना, सांस्कृतिक गौरव और भारत और न्यूजीलैंड के बीच गहरी होती दोस्ती का एक यादगार उत्सव रहा।”

स्कूल का वार्डन के डर से खाया बदबू वाला खाना, पूर्णियां में 15 छात्राओं की हालत खराब

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पूर्णियां: पूर्णिया शहर स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा कन्या आवासीय उच्च विद्यालय में घटिया भोजन खाने से करीब 15 बच्चियां बीमार पड़ गईं. सरकार के नियम के अनुसार यहां जीविका की महिलाएं ही खाना बनाकर इन बच्चियों को परोसती हैं. बच्चियों ने बताया कि सुबह उन्हें सत्तू की लिट्टी और चटनी दी गई थी. लिट्टी से अजीब बदबू आ रही थी, लेकिन विद्यालय के वार्डन के डर से सभी बच्चियों ने वह खाना खा लिया. इसके बाद 34 बच्चियों में सिरदर्द, बेचैनी और उल्टी की शिकायत देखी गई. देखते ही देखते करीब 15 बच्चियां उल्टी करने लगीं, जिसके बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया.

शुरू में विद्यालय प्रबंधन ने पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की, लेकिन बच्चियों की हालत बिगड़ने पर सभी को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. मेडिकल कॉलेज में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया और अब सभी बच्चियां खतरे से बाहर हैं. इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि फूड पॉइज़निंग की वजह से उनकी तबियत बिगड़ी थी. वहीं अन्य छात्राओं ने बताया कि खाने में बदबू की शिकायत की गई थी, लेकिन उन्हें डांटकर चुप करा दिया गया. बताया जा रहा है कि जिस तेल में लिट्टी बनाई गई थी, वह कई दिनों पुराना इस्तेमाल किया हुआ तेल था. बच्चियों ने कहा कि खाना बनाने के बाद बचा हुआ तेल रख लिया जाता है और कई दिनों तक उसी का उपयोग किया जाता है.

Previous articleआज किसानों के खाते में आएगी 21वीं किस्त, जानिए कैसे और कब मिलेगा पैसा?
Next articleबिहार में नई सरकार: नीतीश कुमार के नाम पर आज सकती है मुहर , गृह विभाग और स्पीकर पद पर सियासी खींचतान
News Desk

नीतीश कुमार के नाम पर आज सकती है मुहर , गृह विभाग और स्पीकर पद पर सियासी खींचतान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बिहार नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं और शपथ समारोह से पहले एनडीए के सहयोगी दलों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। सत्ता साझेदारी के इस नए अध्याय में सभी दल अपने-अपने हिस्से को मजबूत बनाना चाहते हैं, जिसको लेकर बातचीत का दौर लगातार चल रहा है। आज इस मुद्दे पर भाजपा की अहम बैठक पटना कार्यालय में आयोजित की जा रही है, जहां संभावित मंत्रिमंडल पर चर्चा होगी।

सूत्रों के अनुसार, जेडीयू गृह मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है, जिसे लेकर एनडीए घटक दलों में खींचतान बढ़ गई है। यह मंत्रालय राज्य सरकार की शक्तिशाली विभागों में से एक माना जाता है, इसलिए पार्टियों के बीच सहमति बनना थोड़ा चुनौतीपूर्ण दिख रहा है। वहीं भाजपा विधानसभा अध्यक्ष का पद अपने पास रखने के लिए दृढ़ है और इस पर भी बातचीत का दौर जारी है।

एनडीए की अंदरूनी राजनीति के बीच यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक विभागों के बंटवारे पर अंतिम सहमति बन सकती है। गठबंधन की कोशिश है कि शपथ समारोह से पहले सभी मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया जाए, ताकि नई सरकार सुचारू रूप से काम शुरू कर सके।

राजनीतिक हलकों में इस बात को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि नई सरकार में किस दल को कौन-सा मंत्रालय मिलेगा और गठबंधन के भीतर शक्ति संतुलन कैसे स्थापित होगा। बिहार नई सरकार के आने के साथ ही राजनीतिक समीकरण एक बार फिर तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं, और आज होने वाली बैठक से तस्वीर काफी हद तक साफ हो सकती है।