फ्रांस और भारत की वायुसेनाओं ने किया साझा सैन्य अभ्यास, दुनिया को दिखाई अपनी ताकत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मोंट-डी-मार्सन. भारत (India) और फ्रांस (French) की वायु सेनाएं (air forces) इन दिनों फ्रांस में चल रहे द्विपक्षीय वायु सैन्य अभ्यास ‘गरुड़ 2025’ (‘Garuda 2025’) में एक साथ कई तरह के ऑपरेशन कर रही हैं। इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल और युद्धक क्षमता को और मजबूत बनाना है। भारतीय वायुसेना के मीडिया समन्वय केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ शानदार तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा कि भारतीय वायुसेना और फ्रांस की एयर एंड स्पेस फोर्स मिलकर उच्च स्तर के मिशन प्रोफाइल पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पेशेवराना अंदाज, सटीकता और मिलकर काम करने की क्षमता इस साझेदारी को और मजबूत बना रही है।

फ्रांस के मोंट-डी-मार्सान एयरबेस पर अभ्यास
यह अभ्यास का 8वां संस्करण है, जो 16 नवंबर से फ्रांस के मोंट-डी-मार्सान एयरबेस पर चल रहा है और 27 नवंबर को समाप्त होगा। वहीं एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय वायुसेना ने लिखा- तेज ऑपरेशनल रफ्तार बनाए रखते हुए, भारतीय वायुसेना और फ्रांस एयर एंड स्पेस फोर्स क्रू एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं, अलग-अलग मिशन प्रोफाइल को पूरा कर रहे हैं और बहुत अच्छी काबिलियत दिखा रहे हैं। प्रोफेशनलिज्म, सटीकता और मिलकर काम करने वाला टीमवर्क इंटरऑपरेबिलिटी को और मजबूत कर रहा है और इस दोतरफा पार्टनरशिप की ताकत को और मजबूत कर रहा है।

अभ्यास में कौन से विमान शामिल?
इस अभ्यास में भारत की ओर से Su-30MKI लड़ाकू विमान, C-17 ग्लोबमास्टर–III (सामग्री और कर्मियों की आवाजाही के लिए), IL-78 एयर-टू-एयर रिफ्यूलर टैंकर शामिल हैं। वहीं फ्रांस की ओर से मल्टीरोल लड़ाकू विमान, जो संयुक्त युद्धाभ्यास में भारतीय विमानों के साथ उड़ान भर रहे हैं।

कौन-कौन से मिशन शामिल?
इस अभ्यास में कई प्रकार के ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जिसमें हवा में लड़ाकू मुकाबला (एयर-टू-एयर कॉम्बैट), एयर डिफेंस मिशन, संयुक्त स्ट्राइक मिशन, लंबी दूरी के संचालन और ईंधन भरने के अभ्यास शामिल हैं। इन मिशनों का मकसद वास्तविक युद्ध स्थितियों जैसे माहौल में सैन्य रणनीतियों और तकनीकों का अभ्यास करना है।

भारत-फ्रांस रणनीतिक रिश्तों का मजबूत संकेत
भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग लंबे समय से मजबूत रहा है। दोनों देशों के बीच यह संबंध 1998 में आधिकारिक रणनीतिक साझेदारी बनने के बाद से लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि ऐसे सैन्य अभ्यास न सिर्फ अनुभव साझा करने का मौका देते हैं, बल्कि भविष्य में संयुक्त अभियानों और सहयोग की रणनीति को भी और पुख्ता बनाते हैं।

जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Bank Holiday in December: आरबीआई ने दिसंबर में रहने वाली बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. आरबीआई के कलैंडर के अनुसार दिसंबर में कुल 19 दिन बैंक बंद रहेंगे. इन 19 दिनों में 4 रविवार और 2 शनिवार को मिलने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में भी रिजनल पर्व के अनुसार भी कई दिन बैंक बंद रहेंगे.

सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व के अवसर पर गोवा और गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे. इसके साथ क्रिसमस के मौके पर देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगी. बैंक की छुट्टी के साथ आप अपने कई कामों के ऑनलाइन भी निपटा सकते हैं. लेकिन बैंक जाने से पहले बैंक छुट्टी की लिस्ट जरूर देख लें. नवंबर के महीने में पड़ने वाली छुट्टियों पर नज़र:

दिसंबर 2025 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक

1 दिसंबर (सोमवार): राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस (अरुणाचल प्रदेश)

3 दिसंबर (बुधवार): सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व (गोवा)

7 दिसंबर (रविवार): देशभर में बैंक रहेंगे बंद

12 दिसंबर (शुक्रवार): पा तोगन नेंगमिन्जा संगमा की पुण्यतिथि (मेघालय)

14 दिसंबर (रविवार): देशभर में बैंक रहेंगे बंद

18 दिसंबर (गुरुवार): यू सोसो थाम की पुण्यतिथि (मेघालय)

19 दिसंबर (शुक्रवार): गोवा मुक्ति दिवस (गोवा)

20 दिसंबर (शनिवार): लोसूंग / नामसूंग (गंगटोक)

21 दिसंबर (रविवार): देशभर में बैंक रहेंगे बंद

22 दिसंबर (सोमवार): लोसूंग / नामसूंग (गंगटोक)

24 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस की पूर्व संध्या (मेघालय, मिजोरम)

25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस

26 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस जश्न (मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना)

27 दिसंबर (शनिवार): गुरु गोबिंद सिंह जयंती (हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश)

28 दिसंबर (रविवार): देशभर में बैंक रहेंगे बंद

30 दिसंबर (मंगलवार): यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि (मेघालय)

31 दिसंबर (बुधवार): नव वर्ष की पूर्व संध्या (मिजोरम, मणिपुर)

277 खिलाड़ियों में से कौन बनेगा स्टार, आज होगी किस्मत की खुली बाज़ी

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट |  भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पहली बार वर्ल्ड कप जीतने के ठीक 25 दिन बाद महिला प्रीमियर लीग (WPL) का मेगा ऑक्शन होने जा रहा है. गुरुवार 27 नवंबर यानि आज नई दिल्ली में WPL 2026 सीजन के लिए सभी 5 फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड को एक नया रूप देंगी. इस बार की नीलामी बहुत खास है क्योंकि 2023 में WPL के आगाज के बाद ये इस लीग का पहला मेगा ऑक्शन होने जा रहा है, जिसमें सभी फ्रेंचाइजी ने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उनके इर्द-गिर्द ही स्क्वॉड तैयार किया जाएगा. इस बार कितने खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी, कितने दावेदार ऑक्शन में उतरेंगे और किस फ्रेंचाइजी के पास कितना पैसा है, ये सारी डिटेल आपको यहां बताते हैं |

नई दिल्ली में गुरुवार दोपहर 3:30 बजे से WPL ऑक्शन का आगाज होगा. तमाम उम्मीदों और अटकलों के बावजूद BCCI ने फिलहाल फ्रेंचाइजी का दायरा 5 से ज्यादा नहीं बढ़ाया है, इसलिए इस बार भी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स ही लीग में हिस्सा लेंगी. इन सभी फ्रेंचाइजी ने लीग के पहले मेगा ऑक्शन में हिस्सा लिया था और तब हर खिलाड़ी को खरीदा था. मगर सही मायनों में असली मेगा ऑक्शन इस बार है क्योंकि अब हर फ्रेंचाइजी ने अपने साथ 2-3 खिलाड़ियों को रिटेन किया था |

तो इस बार ऑक्शन में कितने खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं?

इसका जवाब WPL की ओर से हाल ही में दिया गया था. इस बार कुल 277 खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए चुना गया है. इसमें से 194 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 83 विदेशी खिलाड़ी हैं. इन विदेशी खिलाड़ियों में से 4 एसोसिएट देशों से हैं |

ऑक्शन में कितने स्लॉट भरे जाएंगे?

मेगा ऑक्शन है तो ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा. कुछ ही दिनों पहले रिटेंशन के ऐलान के बाद सभी फ्रेंचाइजी में मिलाकर कुल 73 स्लॉट बचे हैं. इसमें से 50 भारतीय खिलाड़ी और 23 विदेशियों के लिए जगह है. हालांकि, हमेशा की तरह सारे स्लॉट भरे जाएंगे, ये जरूरी नहीं है. इसमें से 5-6 जगहें खाली भी रह सकती हैं |

किस टीम को सबसे ज्यादा खिलाड़ियों की जरूरत है?

WPL के नियमों के मुताबिक किसी भी स्क्वॉड में ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी और कम से कम 15 खिलाड़ी हो सकते हैं. ऐसे में अगर रिटेंशन पर नजर डालें तो यूपी वॉरियर्स को सबसे ज्यादा 17 खिलाड़ियों की जरूरत है क्योंकि फ्रेंचाइजी ने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया था. किसी भी स्क्वॉड में 6 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते |

किस फ्रेंचाइजी के पास कितना पैसा बचा है?

इस बार ऑक्शन में सभी 5 फ्रेंचाइजी के पास कुल मिलाकर 41.1 करोड़ रुपये का बजट है, जिससे खरीदारी की जाएगी. हर फ्रेंचाइजी के लिए ऑक्शन पर्स 15-15 करोड़ का है और इसमें से ही रिटेन किए गए खिलाड़ियों की फीस कटती है. ऐसे में नए रिटेंशन के बाद हर फ्रेंचाइजी के पास इतना पैसा है- यूपी वॉरियर्स- 14.50 करोड़, गुजरात जायंट्स- 9 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 6.15 करोड़, मुंबई इंडियंस- 5.75 करोड़ और दिल्ली कैपिटल्स- 5.70 करोड़ |

क्या RTM का विकल्प मिलेगा?

WPL में पहली बार RTM यानि ‘राइट टू मैच’ कार्ड का विकल्प दिया गया है. यानि ऑक्शन में अगर किसी खिलाड़ी पर सबसे ऊंची बोली लगती है लेकिन पुरानी टीम उसे वापस खरीदना चाहती है तो वो RTM कार्ड के जरिए उस बोली के बराबर पैसा खर्च कर खरीद सकती है. हालांकि, सभी फ्रेंचाइजी के पास RTM का विकल्प नहीं है. गुजरात के पास 3 RTM, बेंगलुरु के पास 1 और यूपी वॉरियर्स के पास 4 RTM कार्ड हैं. मुंबई और दिल्ली के पास ये विकल्प नहीं हैं क्योंकि इन दोनों ने अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था |

ऑक्शन में किन बड़े खिलाड़ियों पर रहेगी नजर?

मेगा ऑक्शन है तो कई बड़े खिलाड़ियों पर ज्यादा नजरें रहेंगी. इसमें सबसे बड़ा नाम दिल्ली कैपिटल्स की लगातार 3 सीजन तक कप्तान रहीं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लैनिंग हैं, जिनका बेस प्राइस 50 लाख है. वहीं भारत की वर्ल्ड कप जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा बोली आकर्षित कर सकती हैं. इनके अलावा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं लॉरा वुल्वार्ट, स्पिनर सोफी एक्लेस्टन, पेसर रेणुका सिंह, विकेटकीपर एलिसा हीली जैसे स्टार खिलाड़ियों पर बड़ा पैसा लुट सकता है |

AAP नेता पर हमला, घर में हुई 25 राउंड फायरिंग और फिरौती की धमकी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पंजाब | पंजाब के फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के एक नेता पर 25 राउंड फायरिंग की खबर है। बता दें कि फगवाड़ा राज्य के कपूरथला जिले में एक निगम क्षेत्र है। दो बाइक सवार गैंगस्टरों ने AAP नेता दलजीत राजू दरवेश के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की और 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी वाला पत्र फेंक कर वहां से फरार हो गए।

बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की ही सरकार है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चला रखा है। ज्ञात हो कि दलजीत राजू दरवेश को पंजाब सरकार ने युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान का को-ऑर्डिनेटर बनाया है। गैंगस्टर्स ने इन्हीं दलजीत राजू दरवेश के घर पर आज यानी गुरुवार को अंधाधुंध फायरिंग की।

AAP नेता के घर पर हुई इस अंधाधुंध फायरिंग में घर की दीवारों और दरवाजों पर छेद हो गए। घर में खिड़कियों के कांच टूट गए। फायरिंग के बाद बदमाश वहां धमकी भरी चिट्ठी भी फेंकर कर गए हैं। जानकारी मिलते ही सदर थाना SHO कृपाल सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। AAP नेता के घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के संबंध में जब एसपी फगवाड़ा को पता चला तो उन्होंने पुलिस की टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी है।

कौन हैं दलजीत राजू?

जिस दलजीत राजू दरवेश के घर पर आज गोलीबारी हुई, वह फगवाड़ा की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। दलजीत पहले कांग्रेस से जुड़े हुए थे और जिला कपूरथला के प्रधान भी रह चुके हैं। बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और वह पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के नजदीकी माने जाते हैं।

Previous articleसबसे तेज बॉल फेंकने वाले 5 गेंदबाज, चार खिलाड़ी आए एक ही देश से
Next articleBattle of Galwan: फौजी बन सलमान ने दिखाई जिम्मेदारी, इंडस्ट्री की पुरानी रीतियों को किया पलट
News Desk

फौजी बन सलमान ने दिखाई जिम्मेदारी, इंडस्ट्री की पुरानी रीतियों को किया पलट

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 बॉलीवुड | बॉलीवुड के भाईजान सलमान की अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ होने वाली है. इसके सेट पर सलमान ने एक बड़ा और पॉजिटिव बदलाव किया है. दरअसल ज़्यादातर मौकों पर फिल्म के सेट्स पर कलाकारों और कुछ महत्वपूर्ण लोगों के लिए दूसरा खाना होता है, स्पॉटबॉय्ज या दूसरे तरह के काम करने वालों के लिए अलग खाना होता है. अब सलमान ने ये भेद पूरी तरह से खत्म कर दिया है. अब सभी को एक तरह का खाना दिया जाएगा |

 रिपोर्ट के मुताबिक आमतौर पर किसी सेट पर तीन तरह का खाना परोसा जाता है. इसमें पहला स्टार्स के लिए होता है. दूसरा टेक्नीशियन और अलग-अलग डिपार्टमेंट्स (जैसे: डायरेक्शन, कैमरा) के HODs के लिए, और तीसरा खाना यूनिट के बाकी लोगों के लिए होता है. सलमान खान को ये फर्क बिल्कुल अच्छा नहीं लगा. इस प्रथा को खत्म करने की पहल उन्होंने खुद की है.

सेट पर मिलेगा सभी को एक तरह का खाना

अब उन्होंने अपने अपने मोबाइल किचन Being Haangry के जरिए सभी को एक जैसा खाना देने की व्यवस्था शुरू की है. इस नई व्यवस्था के तहत, अब फिल्म से जुड़ा कोई भी व्यक्ति, चाहे वो मजदूर हो, कैमरा पर्सन हो, या खुद सलमान खान हों, सभी एक ही तरह का खाना खाते हैं. और ये मुफ़्त होता है. यहां ये गौर करना ज़रूरी है कि प्रोडक्शन टीम की तरफ़ से खाने की जो भी व्यवस्था पहले से चली आ रही है, वो तो होती ही है, लेकिन मोबाइल किचन के तौर पर एक और विकल्प सभी के पास मौजूद रहता है, वो भी बिना किसी खर्च के. ये प्रथा सलमान ने ‘सिकंदर’ के सेट पर शुरू की थी. अब इसे ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के दौरान भी जारी रखा गया है. फिल्मों के अलावा ‘बिग बॉस’ के सेट पर भी इसका इस्तेमाल होता है |

सलमान का मोबाइल किचन और Being Haangry

इसके लिए सलमान के मोबाइल किचन Being Haangry का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसकी शुरुआत कोविड महामारी के दौरान फूड ट्रक के तौर पर हुई थी. उस समय, इन ट्रकों के ज़रिए देशभर के फ्रंटलाइन वर्कर्स तक राशन पहुंचाया गया था. लगभग 5 साल बाद, इन ट्रकों को चलती-फिरती रसोई में बदल दिया गया है|

 रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने दो वैन को मोबाइल किचन के तौर पर तैयार कराया है. इसे उनकी फिल्मों के सेट पर इस्तेमाल किया जाता है. इसी से फिल्म की पूरी यूनिट तक खाना पहुंचाया जाता है. मोबाइल किचन वाली प्रथा से पहले भी सलमान के घर से काफी सारा खाना बनकर आता था, जो सेट पर सभी के साथ साझा किया जाता था. लेकिन ऐसा करना सिर्फ मुंबई में ही संभव है. अगर शूटिंग मुंबई के बाहर हो, तो सलमान के घर से खाना बनकर आ नहीं सकता. लिहाजा मोबाइल किचन एक अच्छी पहल है. इसमें रसोई के अलावा कोल्ड स्टोरेज भी है. एक शिफ्ट में दो कुक काम करते हैं. एक बार में 500 लोगों का खाना तैयार किया जा सकता है |

सबसे तेज बॉल फेंकने वाले 5 गेंदबाज, चार खिलाड़ी आए एक ही देश से

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | क्रिकेट के इतिहास में ऐसे कई गेंदबाज हुए जो अपनी तेज रफ्तार के लिए जाने जाते हैं. वहीं क्रिकेट में आए दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड बनता या टूटता रहता है, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है जो लंबे समय से नहीं टूटा है. क्रिकेट में ये रिकॉर्ड सबसे तेज गेंद फेंकने का है, जो पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम है. अख्तर ने ये रिकॉर्ड 22 साल पहले 2003 में बनाया था. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि दुनिया के टॉप-5 सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज कौन हैं?

क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाज

1. शोएब अख्तर (पाकिस्तान) – 161.3 किमी/घंटा

पाकिस्तान के घातक तेज गेंदबाज शोएब अख्तर क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. शोएब ने साल 2003 के वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, जो अभी भी सबसे तेज रफ्तार से गेंद फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है |

2. शॉन टैट (ऑस्ट्रेलिया) – 161.1 किमी/घंटा 

क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट दूसरे नंबर पर हैं. शॉन ने साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी |

3. ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) – 161.1 किमी/घंटा 

ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज गेंदबाज ब्रेट ली क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. ब्रेट ली ने साल 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी |

4. जेफ थॉमसन (ऑस्ट्रेलिया) – 160.6 किमी/घंटा 

क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 70 के दशक के सबसे खूंखार तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन चौथे नंबर पर हैं. थॉमसन ने साल 1975 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 160.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी |

5. मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 160.4 किमी/घंटा 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. स्टार्क ने साल 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी |

मोदी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में लिए 4 बड़े फैसले, दो रेल परियोजनाओं को मिली मंजूरी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में कैबिनेटी कमेटी की मीटिंग हुई। बैठक के दौरान रेयर अर्थ परमानेंट मैगनेट मैन्युफैक्चरिंग, पुणे मेट्रो (Pune Metro) का विस्तार, देवभूमि द्वारका(ओखा)- कनालुस रेलवे लाइन को डबल करने के साथ ही बदलपुरा-करजत की तीसरी और चौथी रेलवे लाइन से जुड़े बड़े फैसले लिए गए। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को 7280 करोड़ रुपये की ‘रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की योजना’ को मंजूरी दी।

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अपनी तरह की इस पहली पहल का मकसद भारत में 6,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MTPA) की इंटीग्रेटेड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (REPM) मैन्युफैक्चरिंग स्थापित करना है। इससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और भारत ग्लोबल REPM मार्केट में एक अहम खिलाड़ी के तौर पर अपनी जगह बना सकेगा।

इस योजना का कुल खर्च 7280 करोड़ रुपये है। इसमें पांच (5) वर्षों के लिए आरईपीएम बिक्री पर 6450 करोड़ रुपये के बिक्री-लिंक्ड प्रोत्साहन और कुल 6000 एमटीपीए आरईपीएम विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने के लिए 750 करोड़ रुपये की पूंजी सब्सिडी शामिल है।

पुणे के पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में एक और बड़ी बढ़त मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज़-2 के तहत लाइन 4 (खरडी–हडपसर–स्वरगेट–खड़कवासला) और लाइन 4A (नल स्टॉप–वारजे–मानिक बाग) को मंजूरी दे दी है। लाइन 2A (वनज–चांदनी चौक) और लाइन 2B (रामवाड़ी–वाघोली/विट्ठलवाड़ी) को मंजूरी मिलने के बाद, यह फेज-2 के तहत मंजूर किया गया दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है।

कुल मिलाकर 31.636 km में फैली, जिसमें 28 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। लाइन 4 और 4A ईस्ट, साउथ और वेस्ट पुणे में IT हब, कमर्शियल ज़ोन, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और रेजिडेंशियल क्लस्टर को जोड़ेगी। यह प्रोजेक्ट पांच साल में पूरा होगा, जिसकी अनुमानित लागत Rs.9,857.85 करोड़ होगी, जिसे भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार और बाहरी बाइलेटरल/मल्टीलेटरल फंडिंग एजेंसियां मिलकर फंड करेंगी।

ये लाइनें पुणे की कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) का एक जरूरी हिस्सा हैं और खराडी बाईपास और नल स्टॉप (लाइन 2), और स्वर्गेट (लाइन 1) पर ऑपरेशनल और मंजूर कॉरिडोर के साथ आसानी से जुड़ जाएंगी।

कैबिनेट मीटिंग में रेल मंत्रालय की दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है जिनकी कुल लागत 2,781 करोड़ रुपये (लगभग) है। इन परियोजनाओं में शामिल हैं: देवभूमि द्वारका (ओखा) – कनालुस दोहरीकरण – 141 किलोमीटर बदलापुर – कर्जत तीसरी और चौथी लाइन – 32 किलोमीटर बढ़ी हुई लाइन क्षमता से गतिशीलता में काफी वृद्धि होगी। इससे भारतीय रेलवे की परिचालन दक्षता और सेवा विश्वसनीयता में सुधार होगा।

ये बहु-ट्रैकिंग प्रस्ताव परिचालन को सुव्यवस्थित करने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए तैयार हैं। ये परियोजनाएं पीएम मोदी के नए भारत के विजन के अनुरूप हैं। ये क्षेत्र में व्यापक विकास के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को ‘आत्मनिर्भर’ बनाएगी जिससे उनके रोजगार / स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। परियोजनाओं की योजना पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर बनाई गई है ये प्रोजेक्ट्स लोगों, सामान और सर्विसेज़ के आने-जाने के लिए आसान कनेक्टिविटी देंगे।

महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों के 4 जिलों को कवर करने वाले ये दो प्रोजेक्ट्स, इंडियन रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को लगभग 224 kms तक बढ़ा देंगे। मंजूर किए गए मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट से लगभग 585 गांवों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिनकी आबादी लगभग 32 लाख है।

कनालुस से ओखा (देवभूमि द्वारका) तक मंजूर डबलिंग से द्वारकाधीश मंदिर तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे खास तीर्थ स्थलों तक पहुच आसान होगी और सौराष्ट्र क्षेत्र का हर तरह से विकास होगा। बदलापुर – कर्जत सेक्शन मुंबई सबअर्बन कॉरिडोर का हिस्सा है। तीसरी और चौथी लाइन प्रोजेक्ट से मुंबई सबअर्बन इलाके में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ दक्षिण भारत से भी कनेक्टिविटी मिलेगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में नया मोड़, अरमान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

टीवी शो | स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का लेटेस्ट ट्रैक काफी इंटेंस हो गया है. शो में कावेरी और विद्या के बीच क्लैश दिखाया गया. अरमान का किरदार निभाने वाले रोहित पुरोहित ने शो में इमोशनल टर्निंग पॉइंट को लेकर बात की. रोहित ने बताया कि ट्विस्ट तब आता है जब विद्या को काजल के बारे में पता चलता है कि उसके पास तान्या के वायरल वीडियो के कॉन्ट्रैक्ट पेपर्स हैं. विद्या इस बात पर गुस्सा हो जाती है और उसे थप्पड़ मारती है. जिसके बाद दोनों के बीच तकरार बढ़ जाती है और काजल घर का बंटवारा करने के लिए कहती है |

रोहित पुरोहित ने शो के ट्विस्ट को लेकर बात की

रोहित पुरोहित बताते हैं कि इस हंगामे के बीच अभीरा और अरमान की जिंदगी में कई मुश्किलें आती है. अभीरा कावेरी के साथ रहने का फैसला करती है क्योंकि वह उन्हें इस उम्र में अकेला नहीं छोड़ना चाहती. अरमान को लगता है कि इसकी वजह से उनके रिश्ते में दूरियां आ सकती है. अभीरा उसे यकीन दिलाती है कि इससे उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उसके समझाने के बाद अरमान समझ जाता है. अभीरा कहती है कि फिजिकली अलग रहने का मतलब इमोशनली अलग होना नहीं है|

रोहित पुरोहित ने अभीरा और अरमान को लेकर कही ये बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम रोहित पुरोहित बताते हैं कि अरमान अपनी मां विद्या के साथ रहेगा, जबकि अभीरा दादी सा के साथ रहेगी. उनका अलग होना आपसी सहमति से हुआ है, लेकिन ये इमोशनल स्ट्रगल लेकर आता है. उनकी एनिवर्सरी आने वाली है और ऐसे में दोनों को एक-दूसरे की कमी महसूस होगी. इसके बाद भी उनका बॉन्ड मजबूत बना रहेगा. दोनों एक-दूसरे के फैसला का सपोर्ट करेंगे और दादी-विद्या के बीच गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करेंगे. रोहित पुरोहित बताते हैं कि अरमान और अभीरा अपनी मां और दादी के बीच बढ़ती दूर को खत्म करने में लगे हुए हैं. हालांकि विद्या का रुख कावेरी के प्रति नरम नहीं है और वह उनसे माफी नहीं मांगना चाहती |

Previous articleWPL Mega Auction: 277 खिलाड़ियों में से कौन बनेगा स्टार, आज होगी किस्मत की खुली बाज़ी
News Desk

राजधानी की सांसों पर संकट बरकरार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की हवा बुधवार को भी जहरीली बनी रही। अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बहुत खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। बुधवार सुबह से ही शहर के कुछ हिस्सों में जहरीले स्मॉग की एक परत छाई रही। ऐसे हालात में लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पडऩे का खतरा बढ़ गया है।
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह सात बजे को आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 363, अशोक विहार में 361, अलीपुर 345, आया नगर में 306, बवाना में 382, बुराड़ी में 346, चांदनी चौक 345, डीटीयू में 367, द्वारका में 359, उधर, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 298, आईटीओ में 358, जहांगीरपुरी में 367,  लोधी रोड 300, मुंडका 371, नजफगढ़ में 316, पंजाबी बाग में 368, रोहिणी 380, विवेक विहार 365, सोनिया विहार 338, आरकेपुरम 348, वजीरपुर में 377 दर्ज किया गया है। एम्स के आसपास जहरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई है। सीपीसीबी के मुताबिक, इलाके के आसपास एक्यूआई 348 है, जिसे बहुत खराब कैटेगरी में रखा गया है।

साउथ और हॉलीवुड का सुपर कनेक्शन, 3500 करोड़ की फिल्म में पहली बार साथ दिखेंगे

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | साउथ फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा ने इंडस्ट्री में कम समय में ही काफी नाम कमा लिया है. एक्टर को करियर की शुरुआत में ही सुपरस्टार का टैग मिल गया है और उनके चाहनेवालों की कमी नहीं है. एक्टर की फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है. वे इंडस्ट्री में वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं. लेकिन साल 2025 एक्टर के लिए कुछ खास नहीं रहा. उनकी फिल्म किंगडम सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो कुछ खास परफॉर्म नहीं कर सकी |

अब विजय फिर से कमबैक के लिए तैयार हैं. उनकी फिल्म का टाइटल फिलहाल डिसाइड नहीं हुआ है लेकिन इसका टेंटेटिव टाइटल वीडी 14 रखा गया है. फिल्म को लेकर धीरे-धीरे अपडेट आने शुरू हो गए हैं. फिल्म को लेकर मेकर्स सतर्क हैं और इसकी कास्ट के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं. तभी तो इस फिल्म में 3500 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्म के एक्टर को ले लिया गया है. इसकी कन्फर्मेशन भी हो गई है |

फिल्म में दरअसल द ममी में विलेन का रोल प्ले करने वाले अर्नोल्ड वोसलू को कास्ट किया गया है. ये फिल्म 26 साल पहले आई थी और बहुत पसंद की गई थी. इस फिल्म के सीक्वल्स को भी काफी पसंद किया गया. अब उन्होंने विजय देवरकोंडा की अपकमिंग पीरियड फिल्म साइन कर ली है. हाल ही में एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वे शूटिंग सेट पर नजर आ रहे हैं | 

फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा बनाया जा रहा है. इसमें विजय देवरकोंडा लीड रोल में हैं. ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आ सकती हैं. हालांकि अभी फिल्म की बाकी कास्ट के बारे में कोई इन्फॉर्मेशन सामने नहीं आई है. अर्नोल्ड की बात करें तो ऐसा माना जा रहा है कि वे फिल्म में एक ब्रिटिश ऑफिसर का रोल प्ले करते नजर आ सकते हैं.हालांकि अभी टीम की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है |

Previous articleहोम गार्ड का ‘अपना’ ही निकला गद्दार? कंपनी कमांडर ने ACB को बताया अवैध वसूली का काला सच!
News Desk