महिलाओं की स्टार सैलरी के सामने BPL खिलाड़ी की कमाई फीकी, चर्चा तेज

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए हाल ही में आयोजित ऑक्शन में महिला खिलाड़ियों पर जमकर पैसे की बारिश हुई थी. टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2026 सीजन के लिए 3.2 करोड़ में रिटेन किया था. उनके अलावा, WPL में कई और भी खिलाड़ी करोड़पति बनी थीं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ऑक्शन से पहले स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को रिटेन करने के लिए 3.5 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे. इसके ठीक विपरीत बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 2026 सीजन के लिए हुए ऑक्शन में देखने को मिला. इस ऑक्शन में कोई भी खिलाड़ी एक करोड़ रुपये की राशि में नहीं बिका है |

BPL ऑक्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन?

बांग्लादेशी खिलाड़ी मोहम्मद नईम बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुए ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. चटगांव रॉयल्स ने मोहम्मद नईम के लिए 1.10 करोड़ बांग्लादेशी टका (लगभग 88,000 USD) खर्च किए, जो भारतीय रुपये में लगभग 81 लाख रुपए ही होता है. इस टूर्नामेंट का पिछला सीजन मोहम्मद नईम के लिए काफी शानदार रहा था. उन्होंने 143.94 के स्ट्राइक रेट से 511 रन बनाए थे, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. इस नीलामी में एक खास बात ये रही कि ऑक्शन की शुरुआत उनके नाम के साथ ही हुई और उन्होंने सबसे ज्यादा पैसा भी हासिल किया |

ऑक्शन में बिकने वाले अन्य महंगे खिलाड़ी

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तौहीद हृदॉय को खरीदने के लिए रंगपुर राइडर्स ने लगभग 66 लाख रुपए खर्च किए. वहीं इसी टीम का लिटन दास भी लगभग 50 लाख रुपए में हिस्सा बने. विदेशी खिलाड़ियों में श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें ढाका कैपिटल्स ने 55,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 49 लाख भारतीय रुपए) में खरीदा. एंजेलो मैथ्यूज और निरोशन डिकवेला को 35,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 31 लाख रुपए) में क्रमशः चटगांव रॉयल्स और सिलहट टाइटन्स ने खरीदा. अनकैप्ड खिलाड़ियों में हबीबुर रहमान सोहन सबसे महंगे रहे, जिन्हें नोआखली एक्सप्रेस ने 40,000 अमेरिकी डॉलर में खरीदा | 

BPL 2026 में खेलेंगी 6 टीमें 

बांग्लादेश बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2026 में कुल 6 टीमें खेलती हुईं नजर आएंगी.  ये 6 टीमें ढाका कैपिटल्स, रंगपुर राइडर्स, राजशाही वॉरियर्स, नोआखली एक्सप्रेस, सिलहट टाइटंस और चटगांव रॉयल्स हैं. इस सीजन की शुरुआत 26 दिसंबर से होने की संभावना है. बता दें, इस लीग की शुरुआत साल 2012 में हुई थी, लेकिन शुरुआती सीजन के बाद ये पहला मौका है जब खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ है | 

खड़गे के बयान से सियासत गरमाई…धनखड़ को विदाई नहीं मिली, जानें इसके पीछे का पूरा मामला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Parliament Winter Session 2025 Live: आज सोमवार, 1 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. रविवार को संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सत्र के दौरान सदन में समन्वय बनाए रखने के लिए संसद में राजनीतिक दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें 2 घंटे तक बातचीत चली. जहां सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पेश करने के लिए कुल 14 विधेयकों की सूची बनाई है तो वहीं, विपक्ष 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हो रही एसआईआर का मुद्दा उठाने की तैयारी में है. शीत कालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा.

Previous articleविराट कोहली फिट और फायर, भारतीय कोच ने 2027 वर्ल्ड कप पर दिया करारा जवाब
Next articleराजस्थान में कांपने लगी सुबहें, सीकर-झुंझुनू में शीतलहर अलर्ट जारी
News Desk

धनुष-कृति सेनन की फिल्म ने तीसरे दिन भी कमाए करोड़, बॉक्स ऑफिस पर धमाल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एकट्रेस कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने थिएटर्स में रिलीज के बाद पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया है. आनंद एल. राय डायरेक्टिड इस फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो फिल्म के शानदार ऑक्स ऑफिस कलैक्शन में भी साफ नजर आ रहा है |

तीन दिन का बंपर कलेक्शन

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही 50 करोड़ रुपये की कमाई का मार्क पार करते हुए, वीकेंड पर शानदार ओपनिंग ली है. फिल्म में शुक्रवार को अपने रिलीज के दिन 16 करोड़ की कमाई की. इसके बाद शनिवार को भी पकड़ बना रखा और 17 करोड़ रुपये की कमाई की. रविवार को 18.75 करोड़ के साथ वीकेंड पर कुल कमाई 51 करोड़ रुपये की रही |

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ की ओर

केवल भारत में ही नहीं, बल्कि देश के बाहर भी ‘तेरे इश्क में’ ने अच्छा प्रदर्शन किया है और फिल्म फैंस को खूब भा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, उसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है |

फैंस को आई पसंद

फैंस को फिल्म में श्रेय धनुष और कृति सेनन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, भावुक कहानी और दमदार संगीत खूब भा रहा है. इसके अलावा धनुष का इंटेंस और रोमांटिक अवतार बहुत पसंद आ रहा है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई अन्य फिल्मों के मुकाबले मजबूत दावेदार बनकर उभरी है और आने वाले दिनों में भी इसकी कमाई जारी रहने की उम्मीद है |

जनेश्वर मिश्र पार्क को इवेंटबाजी के हवाले कर रही है योगी सरकार – सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने कहा कि योगी सरकार (Yogi Government) जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) को इवेंटबाजी के हवाले कर रही है (Is using for Event Purposes) । अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ के सबसे बड़े जनेश्वर मिश्र पार्क को बचाने के लिए बड़ा नागरिक आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया है ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रविवार को पोस्ट करके भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पैसे के लालच में लखनऊ के ‘हरित हृदय’ कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र पार्क को इवेंटबाजी के हवाले कर रही है। अखिलेश ने कहा कि अगर सपा अकेले इसका विरोध करेगी तो भाजपा इसे राजनीतिक करार देगी। उन्होंने लिखा, “हम सबको मिलकर एक नागरिक आंदोलन की तरह इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए। यदि हम अकेले ये करेंगे तो इसे राजनीतिक आंदोलन घोषित करके भाजपा सरकार अपना उल्लू सीधा कर लेगी।”

उन्होंने बुजुर्गों, परिवारवालों और हेल्थ व फिटनेस से जुड़े लोगों से इस विषय पर आगे आने और हरियाली बचाने की अपील करते हुए लिखा, “इसलिए हमारी हर लखनऊवासी, हर पर्यावरण प्रेमी-एक्टिविस्ट, पार्कों का सदुपयोग करने वाले हर बुजुर्ग, हर परिवारवाले और हर हेल्थ व फिटनेस कॉन्शियस युवक-युवती से अपील है कि वो आगे आएं और लखनऊ की हरियाली को बचाएं।” अखिलेश ने लिखा, “ये तो भाजपा और उनके संगी-साथियों के लालच की शुरुआत है। आज एक पार्क इसका शिकार हो रहा है, कल को लखनऊ और उत्तर प्रदेश के हर मोहल्ले-कॉलोनी के पार्क पर भाजपाई ठेकेदारों का कब्जा हो जाएगा।”

सपा प्रमुख ने इवेंट के बाद लखनऊवासियों के हिस्सों में गंदगी आने की बात कही। अखिलेश यादव ने कहा कि स्थानीय निवासियों के हिस्से इन इवेंटों के बाद जमा हुए कूड़े-करकट, गंदगी और जूठन की दुर्गंध के सिवा कुछ नहीं आएगा। समय रहते नहीं जागे तो लखनऊवासियों का सांस लेना दूभर हो जाएगा। भाजपा पार्क को पार्किंग न बनाए। भाजपा जाए तो सांस आए।”

भारत के लिए जीते 2 वर्ल्ड कप, IPL में ट्रॉफी उठाई, फिर भी BPL में नहीं चुने गए

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में 12 साल बाद खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन हुआ. 30 नवंबर को छह टीमों वाले इस टूर्नामेंट के लिए कई घरेलू खिलाड़ियों के साथ-साथ 245 विदेशी खिलाड़ियों ने नाम दर्ज कराया था, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रही एक भारतीय नाम की, क्योंकि यह पहला मौका था जब कोई भारतीय क्रिकेटर बीपीएल ऑक्शन में शामिल हुआ, लेकिन चौंकाने वाली बात ये रही कि इस खिलाड़ी पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रहा | 

भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिला कोई खरीदार

दरअसल, बांग्लादेश प्रीमियर लीग के ऑक्शन में पूर्व भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला उतरे थे. 36 साल के चावला ने इसी साल जून 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से भी पूरी तरह संन्यास ले लिया था. संन्यास के बाद विदेशी लीग में खेलने की छूट मिलने की वजह से वह बीपीएल ऑक्शन में उतरे, पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रह गए | 

पीयूष चावला का करियर किसी परिचय का मोहताज नहीं. टीम इंडिया के लिए 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके इस लेग स्पिनर ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहने का गौरव हासिल किया था. आईपीएल में भी उन्होंने 192 मैच खेले और खासकर 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी |

ये बड़े खिलाड़ी भी रहे अनसोल्ड

इस ऑक्शन में आयरिश तेज गेंदबाज जोश लिटिल, रवि बोपारा, समित पटेल, शोएब मलिक, स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज, आमिर जमाल, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम, चरित असलांका , धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालेज, जेफ्री वेंडरसे और चामिका करुणारत्ने जैसे खिलाड़ियों को किसी टीम में जगह नहीं मिली. पाकिस्तान के मौजूदा टी20 कप्तान सलमान अली आगा भी बिना अनसोल्ड रहे |

PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार, 14 विधेयकों के साथ सत्र में रचनात्मक बहस की अपील

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक वातावरण गर्म कर दिया है। सोमवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर सीधे प्रहार करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में मिली हार की हताशा से बाहर आकर विपक्ष को अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए। पीएम मोदी ने अपील की कि यह सत्र देशहित से जुड़े मुद्दों पर संतुलित और सकारात्मक चर्चा का अवसर बने, जहां सरकार कुल 14 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है।

दूसरी ओर, विपक्ष इस सत्र में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR), वोट चोरी, वायु प्रदूषण और दिल्ली ब्लास्ट जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में विपक्षी दलों ने रणनीति तय की, जिसमें टीएमसी को छोड़ प्रमुख नेता शामिल हुए। इस बैठक में सत्र के दौरान सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई।

इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने संसद परिसर से अपने संबोधन में कहा कि सत्र को इस बात पर केंद्रित होना चाहिए कि संसद देश के लिए क्या सोच रही है और आगे क्या कदम उठाने वाली है। उन्होंने कहा कि संसद जनता के ज्ञानवर्धन का सर्वोत्तम मंच है, जहां रचनात्मक बहस और संतुलित आलोचना होनी चाहिए।

पीएम मोदी ने विपक्ष को यह भी संदेश दिया कि राजनीति की बौखलाहट संसद की गरिमा को प्रभावित नहीं करनी चाहिए। वहीं सत्तापक्ष को भी उन्होंने विजय के अहंकार से बचने की सलाह दी। बिहार चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष नतीजों को स्वीकार नहीं कर पा रहा और बयानबाजी से स्पष्ट है कि पराजय ने उन्हें विचलित कर दिया है।

हरियाणा में लगातार बिगड़ती जा रही है स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति – कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

चंडीगढ़ । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति (Condition of Health services in Haryana) लगातार बिगड़ती जा रही है (Is continuously Deteriorating) ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कभी निजी चिकित्सकों की हड़ताल, तो कभी सरकारी डॉक्टरों की पेन-डाउन स्ट्राइक ने आम जनता को गंभीर संकट में डाल दिया है। अस्पतालों में मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से न तो संवेदनशीलता दिख रही है और न ही ठोस समाधान की कोई कोशिश नजऱ आ रही है। सरकार को तुरंत स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए। जनता का जीवन सर्वोपरि है और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हाल ही में आई रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग की खामियों को साफ उजागर किया है। कोविड-काल में मिले 727 वेंटिलेटरों में से करीब 30 प्रतिशत खराब पड़े हैं। कई जिलों में 15 महीने से एक भी मरीज को वेंटिलेटर सुविधा नहीं मिल सकी। करोड़ों रुपये खर्च कर मशीनें खरीद ली गईं, लेकिन न तो उनका रख-रखाव हुआ और न ही विशेषज्ञ स्टाफ नियुक्त किया गया । यह सरकार की लापरवाही का गंभीर उदाहरण है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। सरकार को तुरंत डॉक्टरों से वार्ता कर हड़ताल की स्थिति को समाप्त करना चाहिए, ताकि इमरजेंसी और सामान्य दोनों तरह की सेवाएं सही ढंग से बहाल हो सकें। वेंटिलेटरों की खराब स्थिति पर तत्काल तकनीकी जांच जरूरी है और जो मशीनें अनुपयोगी पड़ी है, उनका त्वरित मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कई जिलों में मशीनें मौजूद हैं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए प्रशिक्षित तकनीशियन उपलब्ध नहीं हैं। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं लगभग ठप हैं, जिससे गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता इलाज के लिए तरस रही है, जबकि सरकार केवल दावे करने में व्यस्त है। कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को तुरंत स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए। जनता का जीवन सर्वोपरि है और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यदि सरकार समय रहते नहीं जागी तो स्थिति और भयावह हो सकती है।

पहले वनडे में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, रोहित-विराट फिर कब उतरेंगे मैदान में?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | टेस्ट सीरीज में घर पर साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की. विराट कोहली और रोहित शर्मा के आने के साथ ही माहौल बदल गया. तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज भारत ने दमदार जीत के साथ किया. कोहली ने सेंचुरी ठोकी और रोहित ने छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला |अब सीरीज में 1-0 से आगे होने के बाद इरादा दूसरा मैच अपने नाम कर सीरीज पर को अपने नाम करने का होगा. 3 दिसंबर को रायपुर में रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर से एक्शन में होंगे |

30 नवंबर से शुरू हुई वनडे सीरीज का पहला मैच पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में हुआ. विराट कोहली की सेंचुरी और रोहित शर्मा के 57 रन के बाद कप्तान केएल राहुल की फिफ्टी के दम पर भारत ने 8 विकेट पर 349 रन का स्कोर खड़ा किया. कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम ने साउथ अफ्रीका को 332 रन पर ऑलआउट कर मुकाबला 17 रन से जीता |

कब खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच

रांची का रण जीतने के बाद भारतीय टीम रायपुर और फिर विशाखापट्टनम में खेलने उतरेगी. इस सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है, क्योंकि शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोट के कारण टीम से बाहर हैं. गिल गर्दन की चोट से उबर रहे हैं, जबकि अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पेट की चोट के बाद रिहैबिलिटेशन में हैं. पिछले दौरे से बाहर रहे ऋषभ पंत की टीम में वापसी हो रही है |

कहां होगा IND vs SA ODI Series का लाइव टेलीकास्ट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. रायपुर में खेले जाने वाले मैच को दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो होटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं |

कैसी है भारत की वनडे टीम

भारत: केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रेट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, रुबिन हर्मन, केशव महाराज, टोनी डी ज़ोरज़ी, रयान रिकेल्टन, मार्को जैनसन, एडन मार्कराम, लुंगी एनगिडी, प्रेनेलन सुब्रायन

आज से बदल गए ये जरूरी नियम…LPG, बैंक और आधार में हुए अपडेट, तुरंत देखें क्या है आपके लिए खास

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

आज 1 दिसंबर 2025 से देशभर में कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं, जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों की जेब और दैनिक जीवन पर पड़ेगा। LPG और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव से लेकर आधार अपडेट, EPFO और GST प्रक्रियाओं में सुधार तक कई बड़े नियम लागू हो चुके हैं।

LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव

पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की कमी की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान में देश के अधिकांश शहरों में घरेलू LPG का दाम 850 से 960 रुपये के बीच है।

आधार अपडेट हुआ आसान

UIDAI ने आधार अपडेट प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं। अब नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी आसानी से ऑनलाइन अपडेट की जा सकेगी। सत्यापन पैन कार्ड या पासपोर्ट के आधार पर होगा। इसके साथ ही नया UIDAI आधार ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिससे अपडेट प्रक्रिया और तेज होगी।

नए ट्रैफिक नियम लागू

1 दिसंबर से कई राज्यों में नए ट्रैफिक नियम लागू हुए हैं। अब ऑनलाइन चालान जमा करने पर अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस लगेगी। वहीं PUC सर्टिफिकेट न होने पर भारी जुर्माना वसूला जाएगा।

EPFO प्रक्रियाओं में बदलाव

EPFO ने UAN-KYC लिंकिंग, e-Nomination और पेंशन अपडेट की प्रक्रिया को संशोधित किया है। नॉमिनेशन पूरा न होने पर PF क्लेम में देरी और दिक्कतें आ सकती हैं।

GST नियमों में सुधार

ई-कॉमर्स और छोटे कारोबारियों के लिए GST अनुपालन को आसान बनाने के लिए नया GSTR-1 और 3B फाइलिंग कैलेंडर लागू किया गया है। साथ ही कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई TCS/TDS दरें भी लागू हो गई हैं।

तीसरे वीकेंड में De De Pyaar De 2 ने दर्शकों का दिल जीता, कमाई में उछाल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 बॉलीवुड | बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की कई सारी फिल्में सिनेमाघरों में साल 2025 में रिलीज हुईं. उनकी हालिया रिलीज फिल्म दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में लगी हुई है और अभी भी इसकी कमाई जारी है. फिल्म की रिलीज को तीन वीकेंड पूरे हो चुके हैं. शुरुआत में तो ऐसा लगा था कि ये फिल्म अच्छा परफॉर्म करेगी. लेकिन बीच में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. अब ये फिल्म औसत 1 करोड़ के आसपास हर दिन कमा रही है. लेकिन अभी भी फिल्म 100 करोड़ रुपए के कलेक्शन तक नहीं पहुंच सकी है |

इस फिल्म के पहले पार्ट ने काफी अच्छी कमाई की थी और तबू के साथ अजय देवगन की जोड़ी रंग लाई थी. लेकिन इस फिल्म का दूसरा पार्ट कोई खास कमाल करता नजर नहीं आ रहा है. फिल्म में पहले जैसा चार्म नहीं है. इसके कलेक्शन से ये साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. आइए जानते हैं कि फिल्म का अब तक का लेखा-जोखा कैसा है |

दे दे प्यार दे 2 ने कितने रुपए कमाए?

अजय देवगन की फिल्म ने पहले हफ्ते अच्छा कलेक्शन किया था और 51.1 करोड़ रुपए कमा लिए थे. लेकिन दूसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली और फिल्म 16.4 करोड़ रुपए ही कमा सकी. फिल्म ने रिलीज के तीसरे वीकेंड में मात्र 3.60 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया है. मतलब की फिल्म की कमाई में अब ज्यादा दम नजर नहीं आ रहा है. हालांकि फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसका ओवरसीज कलेक्शन 23 करोड़ रुपए का रहा है |

वहीं फिल्म का 16 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 106.20 करोड़ रुपए का हो चुका है. इसके अलावा अगर फिल्म के 17वें दिन की कमाई के आंकड़े को मिला लिया जाए तो इसका कलेक्शन 1.40 करोड़ रुपए का रहा है. ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 107.60 करोड़ रुपए का हो चुका है जबकी अभी फिल्म का 17वें दिन का ओवरसीज कलेक्शन नहीं आया है |

दे दे प्यार दे 2 हिट या फ्लॉप?

दे दे प्यार दे 2 फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है. फिल्म को शुरू में तो फैंस का काफी सपोर्ट मिला. इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली और 17 दिनों में ये फिल्म अपना बजट रिकवर कर पाई. मगर इसी के साथ फिल्म के हिट होने की उम्मीद भी खत्म हो गई.

अब फिल्म के लिए आगे की राह इतनी आसान नहीं होगी और इसके लिए एक दिन में 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना भी अब टेड़ी खीर होगा. ऐसे में फिल्म से अब ज्यादा उम्मीद लगाना बेईमानी होगी. वहीं इसकी तुलना में पहले पार्ट का कलेक्शन शानदार था और फिल्म सुपरहिट रही थी. फिल्म ने अपने बजट से दुगना बताया था |