भारत की हुई वैश्विक वाहवाही…CEC ज्ञानेश कुमार बने इंटरनेशनल IDEA के अध्यक्ष, जानें दुनिया भर में क्यों हो रही चर्चा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इंटरनेशनल आईडीईए अध्यक्षता संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बुधवार को वे स्वीडन के स्टॉकहोम में आयोजित सदस्य देशों की समिति की बैठक में इस प्रतिष्ठित पद की बागडोर अपने हाथों में लेंगे। अध्यक्ष के रूप में वे पूरे वर्ष 2026 में सभी काउंसिल मीटिंग्स का नेतृत्व करेंगे। चुनाव आयोग ने इस अवसर को भारत के फ्री, फेयर और ट्रांसपेरेंट चुनाव संचालित करने की वैश्विक पहचान बताया है।

इंटरनेशनल आईडीईए, जिसकी स्थापना 1995 में हुई थी, दुनियाभर में लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने के लिए समर्पित एक अंतर सरकारी संगठन है। वर्तमान में 35 देश इसके सदस्य हैं, जबकि अमेरिका और जापान ऑब्जर्वर के तौर पर जुड़े हैं। 2003 से इस संगठन को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ऑब्जर्वर का दर्जा प्राप्त है। भारत इसके संस्थापक सदस्यों में शामिल है और लगातार इसके लोकतांत्रिक संवाद और संस्थागत सुधारों में योगदान देता रहा है।

चुनाव आयोग का कहना है कि इंटरनेशनल आईडीईए अध्यक्षता भारत की चुनावी प्रणाली की मजबूती और नवाचार का प्रमाण है। सीईसी ज्ञानेश कुमार विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में चुनाव कराने के अपने अनुभव का उपयोग ग्लोबल एजेंडा तैयार करने में करेंगे। इससे नॉलेज-शेयरिंग बढ़ेगी, चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के बीच प्रोफेशनल नेटवर्क मजबूत होगा और वैश्विक चुनाव सुधारों को प्रोत्साहन मिलेगा।

भारत का चुनाव आयोग अपने प्रशिक्षण संस्थान आईआईआईडीईएम के माध्यम से 142 देशों के 3,169 अधिकारियों को प्रशिक्षित कर चुका है। भविष्य में आईडीईए और आईआईआईडीईएम मिलकर चुनावी हिंसा, गलत सूचना और मतदाताओं के विश्वास जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त कार्यक्रम और शोध को आगे बढ़ाएंगे। यह कदम भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगा।

रणवीर की बहन बनी दुल्हन, भाभी दीपिका पादुकोण ने मचाया धमाल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

5 दिसंबर को रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ बनकर वापसी को तैयार हैं. जिसके तेजी से प्रमोशंस भी कर रहे हैं. इसी बीच रणवीर सिंह ने बहन की शादी में भाई होने की जिम्मेदारी पूरी की. गोवा में रणवीर सिंह की बहन शादी के बंधन में बंध गई हैं. जहां से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नया लुक भी वायरल हो रहा है. जनवरी में ही रणवीर सिंह की कजिन सिस्टर सौम्या हिंगोरानी की सगाई हुई थी. अब परिवार और दोस्तों के बीच उन्होंने अपने हमसफर का हाथ थाम लिया है |

हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का भी नया लुक वायरल हो गया. जो शादी की ही तस्वीरें और वीडियो हैं. दरअसल दोनों ही कपल गोल्स देते हुए दिख रहे हैं. शादी में दीपिका पादुकोण पति के साथ कुछ खास वक्त बिताती नजर आईं. जिनकी तस्वीरें उनके फैन पेज की तरफ से शेयर भी की गई हैं. हालांकि, रणवीर सिंह के कुछ वीडियो भी वायरल हैं, जिसमें वो बहन की एंट्री के वक्त फूलों की चादर को पकड़े हुए नजर आ गए हैं. साथ ही बहन के फेरों के वक्त रस्म भी निभाते दिखे |

रणवीर सिंह की बहन की हुई शादी

यूं तो रणवीर सिंह की बहन का नाम ऋतिका भवनानी है, जो उनके बेहद करीब हैं. पर गोवा में जिस बहन की शादी हुई है, वो एक्टर की कजिन हैं. खुद Saumya Hingorani ने अपनी शादी के कुछ वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं. जिसमें फूलों की चादर के साथ रणवीर सिंह बहन को लाते दिखे. साथ ही शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह काफी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. लाल कुर्ता और सफेद पजामे में रणवीर सिंह दिखे, तो दीपिका पादुकोण ने प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है. सिंपल बन हेयरस्टाइल के साथ कानों में झुमके और गले में नेकपीस पेयर किया |

हालांकि, लोग इन तस्वीरों पर कमेंट्स करते हुए पूछ रहे हैं कि दुआ कहां हैं? पर वायरल तस्वीरों में भी दोनों की बेटी कहीं पर भी नजर नहीं आई हैं. रणवीर सिंह कजिन सिस्टर की शादी के दौरान पूरे टाइम मंडप पर ही खड़े थे. साथ ही हाथ में थाली लिए एन्जॉय करते नजर आ रहे थे. लेकिन जैसे ही दीपिका पादुकोण के पास पहुंचे, तो दोनों की क्यूट तस्वीरें छा गईं |

शादी में पहुंचे थे ओरी

दरअसल रणवीर सिंह की बहन की शादी में ओरी भी पहुंचे थे. उन्होंने लिखा- ये सिर्फ 10 साल से डेट कर रहे हैं. जिस पर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है. वो रेड हार्ट इमोजी बनाकर लिखते हैं- सबसे अनमोल कपल. बहन की शादी में जितना रणवीर सिंह जच रहे थे, दीपिका पादुकोण का क्लासी अंदाज भी पसंद किया जा रहा है |

सिद्धारमैया और शिवकुमार की नाश्ता राजनीति पर बोम्मई का तंज…………..पिक्चर अभी बाकी 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच हुई हालिया ब्रेकफास्ट मीटिंग को लेकर राजनीतिक हलकों में बयानबाजी जारी है। भाजपा के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस मुलाकात पर तंज कंस दिया है। बोम्मई ने इस मीटिंग को महज़ एक टीजर बताया और तंज कसते हुए कहा, “पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर की असली स्थिति कुछ दिनों में सभी के सामने आएगी। बीजेपी नेता बोम्मई ने कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाकर कहा, ये दोनों नाश्ता करने में व्यस्त हैं, तब जनता और राज्य के विकास के लिए कौन काम करेगा? एक कुर्सी खींचने की कोशिश कर रहा है और दूसरा उस पकड़े रखने की।”
उन्होंने कांग्रेस हाईकमान पर निशाना साधकर कहा कि, ढाई साल बीत गए लेकिन अंदरूनी कलह खत्म नहीं हुई। हाईकमान है कहां? कौन हाईकमान है? जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही कह रहे हैं कि वे हाईकमान नहीं हैं, तब इस शब्द की क्या परिभाषा रह जाती है? यह पूरा मामला पारिवारिक हो गया है।”
वहीं नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने भी राज्य सरकार पर हमला करते हुए सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया।
उन्होंने  लिखा कि राज्य के पाँच बड़े शहरों में पिछले 11 महीनों में गड्ढों की वजह से 558 मौतें हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया, गड्ढे यमराज की तरह लोगों की जान ले रहे हैं। सड़कें बदहाल हैं… लेकिन उन्हें सिर्फ सत्ता, ब्रेकफास्ट मीटिंग और निजी हितों की चिंता है। यह बेहद शर्मनाक है।”
वहीं सिद्धारमैया ने उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के आवास पर नाश्ता किया, जहां उन्हें इडली और नटिकोलि सारू (चिकन ग्रेवी) परोसी गई। इस दौरान शिवकुमार के भाई डीके सुरेश और विधायक एचडी रंगनाथ भी मौजूद थे। डीके ने लिखा कि उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और सुशासन और विजन के तहत राज्य के निरंतर विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
वहीं सिद्धारमैया ने शिवकुमार के साथ प्रेसवार्ता में कहा, “हम दोनों भाई की तरह हैं और मिलकर काम कर रहे है। शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया, “जब हाईकमान फैसला करेगा, वे मुख्यमंत्री बन जाएंगे।”

Previous articleसाय कैबिनेट की बैठक आज…जानें शीतकालीन सत्र और धान खरीदी पर क्या होगा फैसला? हर अपडेट के लिए बने रहें
Next articleडोनाल्ड ट्रंप का हृदय और पेट का एमआरआई स्कैन ‘‘पूरी तरह सामान्य’’
News Desk

क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में भारत का नया नाम, लगातार 20 टॉस हारकर बनाया इतिहासv

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे रायपुर में खेला जा रहा है. केएल राहुल टॉस हारे तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं टॉस की काफी प्रैक्टिस कर रहा हूं, लेकिन काम नहीं बन रहा है. बता दें कि टीम इंडिया वनडे में लगातार 20वीं बार टॉस हार चुकी है, जिसकी संभावना 10 लाख मैचों में 1 बार होती है|  रायपुर में केएल राहुल ने टॉस हारने के बाद कहा, “मानदारी से बताऊं तो, टॉस में मुझ पर सबसे ज़्यादा प्रेशर रहा है. प्रैक्टिस कर रहा हूं, लेकिन यह काम नहीं कर रहा है (हंसते हुए). पिछले मैच से बहुत सारी पॉजिटिव बातें हुईं. हमें पता है कि क्या उम्मीद करनी है, लड़के अच्छी लय में हैं.” 

राहुल ने आगे कहा, ओस से बहुत फ़र्क पड़ता है, यह इंडिया में ऐसा समय है, हम इसकी उम्मीद कर रहे थे. गेंदबाजों ने इस बारे में बात की है और टैक्टिक्स बनाई हैं. पिछले गेम से हमें भी कॉन्फिडेंस मिला है | 

भारत ने ODI में आखिरी बार टॉस कब जीता था?

15 नवंबर, 2023 को भारत बनाम न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच हुआ था. इसमें टीम इंडिया ने आखिरी बार टॉस जीता था. इसके बाद भारत इसी वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस और मैच हारा, बस उसी के बाद से हर वनडे में भारत टॉस हारा ही है. कप्तान बदले, रोहित शर्मा से शुभमन गिल आए, फिर अब केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं लेकिन टीम इंडिया की किस्मत नहीं बदली |

टीम इंडिया पहली टीम है, जो वनडे में लगातार 20 बार टॉस हार चुकी है. हालांकि इस मामले में पहले नंबर रहने का अनचाहा रिकॉर्ड टीम पहले ही तोड़ चुकी थी. भारत 20 बार लगातार टॉस हारा है, जबकि लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने के मामले में दूसरे नंबर पर नीदरलैंड है. नीदरलैंड ने 18 मार्च, 2011 से 27 अगस्त, 2023 के बीच कुल 11 बार टॉस हारे थे. टीम इंडिया 19 नवंबर, 2023 से अभी तक (3 दिसंबर, 2025) कुल 20 बार टॉस हार चुकी है |

दिल्ली की सियासत में भूचाल…MCD उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, AAP ने कितनी सीटें जीतीं? जानें चौंकाने वाले नतीजे

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Delhi MCD By Election Result 2025: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव का फाइनल परिणाम जारी हो गया है. जिसमें भाजपा को सबसे ज्यादा 7 सीटें मिलीं. जिन 12 सीटों पर उपचुनाव हुआ है, उसमें से 9 सीटों पर पहले से ही भाजपा ने जीत दर्ज की थी. यानी भाजपा को इस उपचुनाव में झटका लगा है. वहीं आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया है. इसके अलावा कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्‍लॉक ने भी 1-1 सीट जीती हैं.

सुपरस्टार रजनीकांत का 50 साल का फिल्मी सफर, बेटी ऐश्वर्या ने मनाया सेलिब्रेशन

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर रजनीकांत के लिए साल 2025 शानदार रहा. ये वो साल है जिसमें रजनीकांत ने फिल्मी दुनिया में अपने 50 साल पूरे किए हैं. इस साल उनकी फिल्म ‘कुली’ भी रिलीज हुई थी, जिसने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे होने के मौके पर उन्हें फैंस और दिग्गज हस्तियों ने बधाई दी थी. वहीं अब उन्हें इस उपलब्धि पर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) में भी सम्मानित किया गया |

रजनीकांत को हाल ही में मिले सम्मान पर उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत और उनका पूरा परिवार बेहद खुश है. रजनीकांत की बेटी ने सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि वो पिता के सिनेमा में पांच दशक पूरे होने का जश्न मना रही हैं. उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है जैसे सब कुछ मिल गया हो |

रजनीकांत को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपने हुनर की छाप छोड़ने वाले रजनीकांत को इफ्फी में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था. इस मौके पर उनके साथ उनका पूरा परिवार मौजूद रहा. ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी झलक दिखाई है |

ऐश्वर्या ने कहा- ‘सब कुछ मिल गया 

ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें ऐश्वर्या अपने पैरेंट्स के अलावा परिवार के और भी सदस्य के साथ नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है. अपने प्रिय अप्पा “द सुपरस्टार” के सिनेमा में 50वें साल का जश्न मना रही हूं. अपनी टीम, अपने दो आधार और अपने परिवार के साथ खड़े होने से सब कुछ समझ में आ गया. ऐसा लगता है हमें सब कुछ मिल गया. हर चीज के लिए भगवान का धन्यवाद. सभी फैंस की आभारी हूं. प्रार्थना है कि चारों तरफ सकारात्मकता बनी रहे |

1975 में किया था डेब्यू

रजनीकांत ने साल 1975 की तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागंगल’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसमें वो छोटी सी निगेटिव भूमिका में नजर आए थे. साउथ में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में देने वाले रजनीकांत ने बॉलीवुड में भी 20 से ज्यादा फिल्में की हैं. एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अब 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘जेलर 2’ में नजर आएंगे |

ठंड में स्किन ड्राईनेस से हैं परेशान…महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ ये 5 चीजें लगाएं…पाएं गुलाबी और मुलायम चेहरा, जानें तरीका

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

Home Remedies For Dry Skin:  सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी के कारण चेहरा बहुत जल्दी ड्राई और बेजान हो जाता है. इस मौसम में अधिकतर लोगों को चेहरे के फटने की दिक्कत काफी ज्यादा होने लगती है. चेहरे के फटने से खूबसूरती भी कम हो जाती है. गलत चीजों को लगाने से ये समस्या काफी ज्यादा बढ़ने लगती है रूखी, बेजान और पपड़ीदार स्किन होने लगती है. अधिकतक लड़कियां खूबसूरती के लिए कई ट्रीटमेंट लेती हैं लेकिन कुछ खास असर नहीं पड़ता है आइए आपको बताते हैं सर्दियों में चेहरे की ड्राईनेस से कैसे आप छुटकारा पा सकते हैं.

सर्दियों में चेहरे की ड्राईनेस से कैसे छुटकारा पाएं?
गुलाब जल 
गुलाब जल को भी आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज के साथ-साथ सर्दियों में चेहरे की ड्राईनेस को भी दूर रखता है.

2. नारियल तेल

नारियल तेल आपकी स्किन और बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. अगर आप भी चेहरे की ड्राईनेस को हमेशा के लिए दूर रखना चाहते हैं, तो आप इसको लगा सकते हैं.

3. शहद

सर्दियों में चेहरे की ड्राईनेस को दूर करने के लिए आप शहद को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. शहद स्किन को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए भी काफी मददगार होता है. 

4. एलोवेरा जेल

अगर आप अपनी खूबसूरती को बढ़ाने और सर्दियों में चेहरे की ड्राईनेस को दूर करना चाहते हैं, तो आप एलोवेरा जेल को लगा सकते हैं. एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो आपकी स्किन में नमी को बनाएं रखता है. 

5. विटामिन-ई ऑयल

विटामिन-ई ऑयल स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप इसको चेहरे पर लगा सकते हैं.

संसद में हंगामे पर कंगना का बयान…….विपक्ष जितना अधिक हारता है, उतना ही अधिक निराश होता 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। अभिनेत्री-राजनेता कंगना रनौत के संसद में विपक्ष के हंगामे पर बयान दिया है। सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर जानबूझकर बाधा डालने और लगातार चुनावी झटकों के कारण बढ़ती हताशा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष जितना अधिक हारता है, उतना ही अधिक निराश होता है, और कांग्रेस व बाकी दल हताशा की स्थिति में पहुँच गए हैं। उनके अनुसार, व्यवधानों के कारण पहले दिन महत्वपूर्ण कार्य और चर्चाएँ नहीं हो सकीं, और सदन को स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है और विपक्ष इस आचरण से जनता की नज़रों में खुद को गिरा रहा है और चुनाव दर चुनाव हार रहा है।
सत्र के पहले और दूसरे दोनों दिन बार-बार व्यवधान और हंगामा देखा गया। कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसद मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ वोट चोर, गद्दी छोड़ो का नारा लगाया और एसआईआर पर चर्चा की मांग की। राज्यसभा पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से मर्यादा बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि विपक्ष की गतिविधियों पर पूरा देश नज़र रख रहा है, और इस तरह विरोध करना संसद या देश के हित में नहीं है। उन्होंने प्रश्नकाल चलने देने का अनुरोध किया। यह खबर संसद के अंदर के राजनीतिक माहौल और विपक्ष के विरोध के प्रमुख कारण (एसआईआर) को दिखाती है, साथ ही उस पर सत्ताधारी दल के समर्थक (कंगना रनौत) की प्रतिक्रिया को भी सामने रखती है।

Previous articleबांग्ला भाषा में बात कर रहे थे 4 मुस्लिम युवक……फिर ओडिशा पुलिस ने सुना दिया राज्य छोड़ने का फरनाम  
Next articleUP में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर संकट, संपत्ति विवरण न देने पर लगेगा रोक
News Desk

विजय हजारे ट्रॉफी में खेलकर कमाएंगे शानदार रकम

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

  क्रिकेट | विराट कोहली ने 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने को लेकर हामी भर दी है. कोहली की इस रजामंदी के बाद टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है. ऐसा हो भी हो क्यों ना आखिर सालों बाद कोहली इस लिस्ट ए घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने जो उतर रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली के खेलने पर मुहर DDCA की तरफ से भी लगा दी गई है |

एक ODI खेलने के विराट को मिलते हैं 6 लाख

विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में टेस्ट और T20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. वो अब सिर्फ वनडे में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां एक मैच खेलने के उन्हें 6 लाख रुपये मिलते हैं. लेकिन, 50 ओवर फॉर्मेट में ही जब वो घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने उतरेंगे तो हर मैच के उन्हें कितने पैसे मिलेंगे?

विजय हजारे में दिल्ली का शेड्यूल कैसा है?

विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली अपनी घरेलू टीम दिल्ली से खेलने वाले हैं. टूर्नामेंट में दिल्ली के शेड्यूल पर गौर करें तो 24 दिसंबर को उसे आंध्र प्रदेश का सामना करना है. 26 दिसंबर को गुजरात से भिड़ना है और 29 दिसंबर को सौराष्ट्र से. इसके बाद 31 दिसंबर को दिल्ली की टीम ओडिशा की चुनौती का सामना करेगी. 3 जनवरी को दिल्ली, सर्विसेज के खिलाफ खेलेगी जबकि 6 जनवरी को उसका मुकाबला रेलवे की टीम से होगा. वहीं 8 जनवरी को आखिरी मैच में दिल्ली का मुकाबला हरियाणा से होगा |

विराट कोहली कितने मैच खेलेंगे?

अब सवाल है कि विराट कोहली इनमें कितने मैच खेलने वाले हैं? क्या वो विजय हजारे ट्रॉफी में पूरे मैच खेलेंगे? जवाब है नहीं. सूत्रों की मानें तो विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सिर्फ 3 मैच खेलते दिख सकते हैं. इसमें टूर्नामेंट के पहले दो मैचों के अलावा एक 6 जनवरी को रेलवे के साथ होने वाला मैच शामिल हो सकता है |

60000 रुपये होगी विराट की मैच फीस

विराट कोहली 2010 के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने उतरने वाले हैं, जहां उन्हें हर मैच खेलने के 60000 रुपये मिल सकते हैं. यही विजय हजारे ट्रॉफी में प्लेइंग इलेवन में शामिल सीनियर खिलाड़ियों की मैच फीस है. अब अगर विराट कोहली 3 मैच खेलते हैं, जैसी कि खबर है तो वो उससे 180000 रुपये की कमाई कर सकते हैं |

केरल में बीजेपी की ‘सोनिया गांधी’ कौन हैं? जानें उनके बारे में सब कुछ

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Kerala Election Sonia Gandhi: केरल के मुन्नार में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान एक अनोखा राजनीतिक संयोग सुर्खियों में है. यहां नल्लाथन्नी वार्ड (वार्ड नंबर 16) से बीजेपी ने 34 वर्षीय सोनिया गांधी को उम्मीदवार बनाया है. दिलचस्प बात यह है कि उनका नाम पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलता है और उनके पिता कभी कांग्रेस के कट्टर समर्थक रहे थे. उन्होंने ही अपनी बेटी का नाम उस समय की कांग्रेस नेता से प्रेरित होकर सोनिया गांधी रखा था.

परिवार के लोग करते हैं कांग्रेस का समर्थन
मुन्नार के नल्लथन्नी कॉलोनी में रहने वाली 34 वर्षीय सोनिया गांधी का यह नाम बचपन से ही उनके साथ है. उनके पिता दुरी राज मजदूरी करते हैं और कांग्रेस समर्थक रहे हैं. उनके पर‍िवार में अधिकतर सदस्य कांग्रेस का ही समर्थन करते हैं. पिता के इसी राजनीतिक झुकाव के चलते जब उनके घर बेटी का जन्म हुआ, तो उन्होंने उस समय देशभर में लोकप्रिय रही कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नाम पर ही अपनी बेटी का नाम रख दिया. यही वजह है कि सोनिया का नाम बचपन से ही उन्हें आसपास के लोगों में एक अलग पहचान देता रहा है.

शादी के बाद बदल गया राजनीतिक सफर
विवाह के बाद सोनिया गांधी का जीवन और राजनीतिक रुझान दोनों बदल गए. उनकी शादी सुभाष नाम के व्यक्ति से हुई, जो भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और स्थानीय स्तर पर पार्टी के लिए लगातार काम करते रहे हैं. सुभाष पंचायत चुनाव में भी हिस्सा ले चुके हैं. पति की राजनीतिक सक्रियता का प्रभाव सोनिया पर भी पड़ा और वह भी भाजपा से जुड़ गईं. इसी कड़ी में इस बार पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है.

कांग्रेस के प्रत्याशी से होगा मुकाबला
इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी मंजुला रमेश और सीपीएम की वलारमती से है. नाम के कारण सोनिया गांधी चुनाव क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं और कांग्रेस के लिए यह स्थिति कुछ असहज भी मानी जा रही है, क्योंकि मतदाताओं का ध्यान स्वाभाविक रूप से इस संयोग पर टिक रहा है. कांग्रेस को आशंका है कि यह अनोखा नाम उनके लिए चुनौती बन सकता है.

केरल में निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो चरणों में कराए जा रहे हैं और 13 दिसंबर को नतीजे आएंगे. विधानसभा चुनावों से पहले इन चुनावों को बेहद अहम माना जा रहा है, ऐसे में मुन्नार की यह ‘सोनिया गांधी’ कांग्रेस की धड़कनें बढ़ा रही हैं और चुनावी माहौल में रोमांच भी देखने को मिल रहा है.

Previous articleगोलीकांड के मुख्य आरोपी करण साव के अवैध मकान पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई
News Desk