वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर होंगे आमने-सामने

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले 4 दिसंबर को भी जारी रहेंगे. और, उसमें एक मुकाबला बिहार और गोवा के बीच भी खेला जाएगा. इस मुकाबले की बड़ी बात ये है कि उसके जरिए क्रिकेट फैंस को वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर के बीच की टक्कर देखने को मिलेगी. क्रिकेट के मैदान पर वैभव और अर्जुन का मुकाबला दिलचस्प इसलिए हो जाता है क्योंकि दोनों में एक सिर्फ 14 साल का बल्लेबाज है तो दूसरा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का बेटा. अब ऐसे में जब ये एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे तो इनका खेल देखना तो दिलचस्प रहेगा ही | 

वैभव और अर्जुन में 2 बातें हैं कॉमन

वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर का मुकाबला देखने से पहले ये भी जान लेना जरूरी है कि दोनों में दो बातें कॉमन है. पहली, दोनों ही बल्ले के साथ अपनी-अपनी टीमों के लिए ओपन करते हैं. वैभव सूर्यवंशी तो ओपनिंग करते आ ही रहे हैं. अर्जुन तेंदुलकर ने भी हाल के मैचों में गोवा के लिए ओपनिंग करना शुरू कर दिया है. इसके अलावा उनमें दूसरी कॉमन बात है उन दोनों का बाएं हाथ का खिलाड़ी होना | 

वैभव का अर्जुन की गेंदों को खेलना तय

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में बिहार और गोवा अपना-अपना 5वां मुकाबला खेलने उतरेंगे. इस मुकाबले के जरिए पहली बार वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने होंगे. अच्छी बात ये है कि अर्जुन, गोवा के स्ट्राइक गेंदबाज हैं. ऐसे में बिहार के लिए ओपन करने उतरने वाले वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ उनकी गेंदबाजी के दिखने के पूरे आसार हैं | 

टक्कर से पहले रंग में दोनों खिलाड़ी

बड़ी बात ये है कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में एक-दूसरे से भिड़ने से पहले वैभव और अर्जुन अपने पूरे रंग और फॉर्म में हैं. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले ही मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद शतक जड़ा था. उन्होंने 61 गेंदों का सामना कर 7 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 108 रन जड़े थे और टूर्नामेंट के सबसे युवा सेंचुरियन बने थे | 

वहीं, अर्जुन तेंदुलकर भी SMAT 2025 के एक मैच में 3 विकेट लेने का कारनामा दूसरी बार कर चुके हैं. उन्होंने पहले चंडीगढ़ के खिलाफ 3 विकेट लेकर टीम की जीत में भूमिका निभाई. फिर पिछले मैच में मध्यप्रदेश के खिलाफ भी गोवा की जीत में उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए | 

SMAT 2025 में अब तक का प्रदर्शन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में अब तक खेले 4 मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने चौके से ज्यादा छक्के उड़ाते हुए 172 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 140 रन ठोके हैं. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 10 छक्के मारे. वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने भी अब तक खेले 4 मैचों में 6 विकेट चटकाने के अलावा बल्ले के साथ 65 रन भी बनाए हैं | 

आज भारत आएंगे पुतिन, कल पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत आने वाले हैं। वहीं, 5 दिसंबर को पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पुतिन का यह दौरा लगातार सूर्खियों में है। पुतिन के आने से पहले भारत और रूस के बीच कई डील पर हस्ताक्षर हो चुके हैं, जिनमें रक्षा समझौता भी शामिल है।
पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर सख्त रुख अपनाया है। यही वजह है कि रूस शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर देगा। नई दिल्ली और मॉस्को के बीच महत्वपूर्ण रक्षा समझौते को भी रूसी संसद ने मंजूरी दे दी है।

Previous articleभोपाल में आज सीएम मोहन यादव करेंगे 20 शिकारा नावों का शुभारंभ,चीता दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
Next articleफैंस के लिए बड़ा मुकाबला: वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर होंगे आमने-सामने
News Desk

निम्न गुणवत्ता वाली दवाइयों तथा दूषित कफ-सिरप के मामले में सख्त कार्रवाई की जाए – सांसद प्रियंका चतुर्वेदी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली । सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (MP Priyanka Chaturvedi) ने कहा कि निम्न गुणवत्ता वाली दवाइयों तथा दूषित कफ-सिरप के मामले में (In case of low quality Medicines and contaminated Cough Syrups) सख्त कार्रवाई की जाए (Strict Action should be Taken) ।

राज्यसभा में यह विषय शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाया। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में खाद्य-मिलावट, निम्न गुणवत्ता वाली दवाइयों तथा दूषित कफ-सिरप के मुद्दे को सदन के समक्ष रखा। उन्होंने सरकार से इस पर तुरंत और सख्त कार्रवाई करने की मांग की । शून्यकाल में विशेष उल्लेख करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि देश के बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों और घटिया दवाइयों की उपलब्धता एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों द्वारा लिखे जा रहे कई कफ-सिरप दूषित पाए गए हैं, जिनके सेवन से शिशुओं की मौत तक हुई है। सांसद ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भी लिखा है। दूषित कफ-सिरप से लेकर बाजार में खुलेआम बिक रही कम गुणवत्ता वाली दवाइयां और मिलावटी खाद्य पदार्थ, इन सभी पर तुरंत नियंत्रण जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य भी बेहद खतरनाक व हानिकारक है और यह कैंसर जैसे गंभीर रोग का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि मिलावट का यह कारोबार बेहद खतरनाक है और यह हर परिवार के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन चुका है। उन्होंने एफएसएसएआई की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। राज्यसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि रैंडम एफएसएसएआई रेड तो सुर्खियों में आ जाती हैं, लेकिन जमीन पर उसके परिणाम दिखाई नहीं देते। राज्यसभा सांसद ने नियम तोड़ने वालों पर कठोर दंड और सख्त प्रवर्तन की जरूरत की बात कही। प्रियंका चतुर्वेदी ने सदन से आग्रह किया कि सरकार ऐसी मिलावट और घटिया दवाइयों पर राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक अभियान, सख्त दंडात्मक कार्रवाई, और नियमित बाजार-निगरानी लागू करे, ताकि नागरिकों की सेहत सुरक्षित रह सके।

शून्य काल के दौरान ही कांग्रेस सांसद नीरज डांगी ने बैंकों का मुद्दा सदन के समक्ष उठाया। उन्होंने कहा कि किसी बैंक के डूब जाने पर खाताधारक को अधिकतम 5 लाख रुपए का बीमा कवर मिलता है। उन्होंने इसे अपर्याप्त बताया। डांगी ने सदन में कहा कि बैंकों में जिन लोगों के पांच लाख रुपए से अधिक जमा है उनमें अधिकांश बुजुर्ग व्यक्ति हैं। कई बुजुर्गों के 5 लाख से अधिक रुपए बैंकों में जमा होते हैं जिनके माध्यम से वे अपनी गुजर बसर करते हैं, ऐसे में यदि कोई बैंक डूब जाता है तो केवल 5, लाख रुपये तक लौटाने की व्यवस्था है। उन्होंने बैंक की इस इंश्योरेंस गारंटी को 25 लाख रुपए तक किए जाने के बात सदन के समक्ष रखी। डांगी ने कहा कि पांच लाख रुपए का इंश्योरेंस बढ़ाकर कम से कम 25 लाख रुपए किया जाना चाहिए। इसका सबसे अधिक लाभ बुजुर्ग व्यक्तियों को मिल सकेगा।

पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

चंडीगढ़। पंजाब का फरीदकोट राज्य में सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पंजाब एवं हरियाणा में कई स्थानों पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में सर्दी की चपेट में आए अन्य स्थानों में हिसार में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, करनाल में 5.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 5.3 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में छह डिग्री सेल्सियस जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी रात में सर्दी रही और तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच, पंजाब के बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.4 डिग्री, पटियाला में पांच डिग्री जबकि फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दी श्रद्धांजलि

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना । भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर (On India’s first President Dr. Rajendra Prasad on his 141st Birth Anniversary) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Chief Minister Nitish Kumar and Governor Arif Mohammad Khan) ने श्रद्धांजलि दी (Paid Tribute) । राजधानी पटना में बुधवार को आयोजित भव्य राजकीय समारोह में सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी ।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समारोह में पहुंचकर पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति और बिहार के गौरव देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। दोनों नेताओं ने देशरत्न की भारत और स्वतंत्रता आंदोलन में ऐतिहासिक भूमिका को याद किया। माल्यार्पण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की उन महिलाओं के बीच साड़ियां वितरित कीं, जो चरखे से सूत काटकर स्वावलंबन की मिसाल पेश करती हैं। नेताओं ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गांधी जी के स्वदेशी आंदोलन की आत्मा आज भी इन्हीं हाथों में जीवित है। इसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला राजेंद्र घाट स्थित समाधि स्थल की ओर रवाना हुआ। वहां दोनों ने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि  दी।

इस अवसर पर सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे, जिनमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक श्याम रजक, अश्वमेध देवी और विधान पार्षद कुमुद वर्मा शामिल थे। सभी ने देशरत्न के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और भारत निर्माण में उनके योगदान को याद किया। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने राजकीय समारोह में विशेष प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर राजेंद्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही राजेंद्र घाट स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।”

जींद यूनिवर्सिटी के 3 प्रोफेसर सस्पेंड

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जींद। हरियाणा के जींद में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसरों पर छात्राओं के यौन उत्पीडऩ का आरोप लगा है। एक छात्रा ने वॉट्सऐप चैट के जरिए इस मामले का खुलासा किया। आरोप है कि प्रोफेसर एक छात्रा पर दबाव बनाकर वॉट्सऐप पर अश्लील बातें करते थे। चैट में छात्रा की सुंदरता और कपड़ों को लेकर भी टिप्पणी की गई थी। उससे पूछा गया था- आर यू वर्जिन? इसके बाद विभाग के 3 प्रोफेसरों के सस्पेंड कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी के कुलपति ने इंटरनल जांच कमेटी का गठन कर मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो इन प्रोफेसरों को पूरे देश में कहीं भी नौकरी नहीं मिलेगी।

Previous articleसावधान छत्तीसगढ़ : आज से फिर बढ़ेगी कँपकँपी, इन जिलों में 3°C तक गिरेगा पारा, फटाफट चेक करें मौसम का हाल”
Next articleएक्टर राजपाल यादव की बातों पर लोटपोट हुए बाबा बागेश्वर, आज से तेरा नाम गुल्लू
News Desk

विराट कोहली ने 53वां शतक जड़ा, सचिन का रिकॉर्ड टूट गया

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दूसरा शतक जमा दिया. रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में शतक जमाने के बाद कोहली ने रायपुर वनडे मैच में भी शतक ठोक दिया. वनडे सीरीज के दूसरे मैच में कोहली ने फिर से पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद क्रीज पर कदम रखे और एक बार फिर अपने जाने-पहचाने अंदाज में पारी को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर शतक पूरा कर लिया. कोहली ने इसके साथ ही एक ही पोजिशन पर सबसे ज्यादा वनडे शतक जमाने का सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया | 

रांची के बाद रायपुर में कोहली का कमाल

रायपुर के शहीद वीरनारायाण सिंह स्टेडियम में बुधवार 3 दिसंबर को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी टीम इंडिया को पहले बैटिंग करनी पड़ी. मगर इस बार रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए, जबकि कुछ देर टिकने के बाद यशस्वी जायसवाल भी पवेलियन लौट गए. ऐसे में नजरें एक बार फिर विराट कोहली पर थीं, जिन्होंने पिछले मैच में ही अपना 52वां शतक लगाया था. कोहली ने जिस तरह से शुरुआत की उससे ही लगने लगा था कि एक और बड़ी पारी आज आ रही है |

कोहली ने अपनी चौथी ही गेंद पर जबरदस्त पुल शॉट जमाते हुए छक्का जड़ दिया और इस शॉट के साथ अपना खाता खोला. बस इसके बाद तो वो स्कोर को आगे बढ़ाते रहे. इस दौरान कोहली ने 47 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और कुछ देर बाद वनडे क्रिकेट में 53वीं बार हवा में बल्ला लहरा दिया. कोहली ने 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लिया और सीधे हवा में उछल पड़े. उन्होंने हर बार की तरह अपनी एंगेजमेंट रिंग निकाली, उसे चूमा और आसमान की ओर देखकर धन्यवाद कहते हुए 53वें वनडे शतक का जश्न मनाया | 

शतक के साथ कोहली ने बना दिए रिकॉर्ड

हालांकि इस बार विराट कोहली अपने शतक को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 93 गेंदों में 102 रन बनाकर आउट हो गए. मगर इस दौरान उन्होंने कुछ खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिए. सबसे पहले तो कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक और वनडे रिकॉर्ड तोड़ा. सचिन ने बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 45 शतक लगाए थे. अब कोहली ने नंबर 3 की पोजिशन पर 46वां शतक जमाते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया | 

इतना ही नहीं, वनडे क्रिकेट में ये 11वीं बार था, जब कोहली ने लगातार 2 या उससे ज्यादा मुकाबलों में शतक लगाए. ये अपने आप में वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उनके बाद दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 6 बार ऐसा किया था. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने शतकों की हैट्रिक पूरी की. उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में शतक लगाया था और अब उसके बाद लगातार 2 मैच में शतक ठोक दिए. कुल मिलाकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका 7वां वनडे शतक है | 

जैकलीन फर्नांडीस की फिल्म, दो एक्ट्रेस ने रिजेक्ट की, फिर सुपरहिट हुई

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | बॉलीवुड में अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन, वो बॉलीवुड में उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई हैं, जहां पर उनके आस-पास डेब्यू करने वाली हसीनाएं हैं. लेकिन, जैकलीन ने कई दफा बड़े पर्दे पर अपनी उस्पस्थिति से फैंस का दिल जीता है. उनके खाते में कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जो उन्हें किसी और एक्ट्रेस द्वारा ठुकराने के बाद मिली थी |

मिस श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन फर्नांडीज ने साल 2009 में फिल्म ‘अलादीन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. आज हम आपको जैकलीन की एक ऐसी पिक्चर के बारे में बता रहे हैं जो उन्हें एक नहीं, बल्कि दो-दो एक्ट्रेस द्वारा रिजेक्ट करने के बाद ऑफर हुई थी. दो हसीनाओं के इनकार के बाद जैकलीन ने इसमें काम किया और ये पिक्चर सुपरहिट साबित हुई थी |

2 एक्ट्रेस ने रिजेक्ट की थी जैकलीन की ये फिल्म

यहां जैकलीन की जिस फिल्म की बात हो रही है उसका नाम है ‘मर्डर 2’. ये पिक्चर साल 2011 में रिलीज हुई थी. ये 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ का सीक्वल है. जैकलीन फर्नांडीज से पहले मर्डर 2 का ऑफर बिपाशा बसु और असिन को दिया गया था. हालांकि इन दोनों ही एक्ट्रेसेस ने इस पिक्चर में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. आखिरकार मेकर्स ने जैकलीन के नाम पर मुहर लगाई थी |

इमरान संग बनी थी जैकलीन की जोड़ी

14 साल पुरानी इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज ने प्रिया नाम का किरदार निभाया था. वहीं उनके अपोजिट नजर आए थे इमरान हाशमी. इमरान ने अर्जुन नाम का रोल अदा किया था. वहीं फिल्म में प्रशांत नारायण, सुलगना पाणिग्रही, याना गुप्ता, सुधांशु पांडे, संदीप सिकंद और बिक्रमजीत कंवरपाल जैसे कलाकारों ने भी काम किया था |

सुपरहिट निकली थी फिल्म

मर्डर 2 का डायरेक्शन ‘सैयारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर मोहित सूरी ने किया था. वहीं इसके प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट थे. मेकर्स ने मर्डर 2 को बनाने में 13 करोड़ रुपये खर्च किए थे. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 48 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं दुनियाभर में 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए ये सुपरहिट साबित हुई थी |

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में बीजेपी ने जीते 12 वार्ड, आप ने तीन पर जीत दर्ज की 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड में से सात जीत लिए है। आम आदमी पार्टी (आप) ने 3 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी एक-एक सीट मिली। जिन 12 वार्ड में 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी, उनमें से नौ पहले बीजेपी के पास थे और बाकी आम आदमी पार्टी (आप) के पास। 2022 में 250 वार्ड के लिए हुए एमसीडी चुनाव में 50.47 प्रतिशत के मुकाबले वोट प्रतिशत 38.51 प्रतिशत रहा। राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि कंझावला, पीतमपुरा, भारत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में दस काउंटिंग सेंटर बनाए गए थे।
बीजेपी ने 7 वार्डों में जीत हासिल की, उसमें द्वारका बी, विनोद नगर, अशोक विहार, ग्रेटर कैलाश, डिचाओं कलां, शालीमार बाग बी और चांदनी चौक। हालांकि, भगवा पार्टी अपने संगम विहार ए और नारायणा वार्ड हार गई, जो 2022 के एमसीडी चुनावों में जीते थे। आप ने तीन वार्ड जीते, जिसमें नारायणा, मुंडका और दक्षिणपुरी शामिल है। कांग्रेस ने संगम विहार ए वार्ड जीता जबकि एआईएफबी के मोहम्मद इमरान ने चांदनी महल वार्ड जीता।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए 12 वार्डों में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। इस उपचुनाव को सत्ताधारी बीजेपी के साथ-साथ आप और कांग्रेस के लिए एक अहम परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था। 26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार मैदान में थे।
2022 के दिल्ली नगर निगम चुनाव में, आम आदमी पार्टी (आप) ने 42.05 प्रतिशत वोटों के साथ 134 सीटें जीतीं। पार्टी को 30,84,957 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीतीं, 39.09 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया और राजधानी में कुल 28,67,472 वोट मिले।

दो कॉलेजों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने ली तलाशी 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद कैंपस में तलाशी शुरु की गई। बता दें इन दो कॉलेजों में रामजस कॉलेज और देश बंधु कॉलेज का नाम सामने आया है। कॉलेजों को यह धमकी मेल के जरिए दी भेजी गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोनों कॉलेजों के कैंपस में सघन सर्च ऑपरेशन शुरु हुआ। पुलिस और बम स्क्वॉड टीमों ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
अधिकारी फिलहाल स्थिति पर नजर रख रहे हैं। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि यह धमकी महज एक अफवाह थी या इसके पीछे कोई वास्तविक मंशा। यह पहली बार नहीं है जब राजधानी के शैक्षणिक संस्थानों को ऐसी धमकियां मिली हैं। पिछले महीने 18 नवंबर को भी दिल्ली के द्वारका और प्रशांत विहार स्थित दो स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
इसके अलावा साकेत कोर्ट, रोहिणी कोर्ट और पटियाला कोर्ट समेत तीन अदालत परिसरों को भी धमकी भरे संदेश मिले थे। उन सभी मामलों में भी गहन जांच के बाद कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी और धमकियां फर्जी निकलीं। इन घटनाओं के कारण सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और वर्तमान मामले को भी पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है।

Previous articleयोगी सरकार ने पूरा किया गीता प्रेस का सपना, निवेश और जमीन का बड़ा ऐलान
Next articleकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी जयपुर में, कौन हैं होने वाली दुल्हन?
News Desk