छह दिनों में 100 करोड़! धनुष-कृति सेनन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से लगातार अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म को लेकर वैसा बज़ नहीं था जैसा रांझणा के वक्त देखने को मिला था. लेकिन इसके बाद भी रांझणा की वाइब इस फिल्म में आ रही थी. 12 साल के इंतजार के बाद आनंद एल राय ये फिल्म लेकर आए और ये काफी अच्छी कमाई कर रही है |

फिल्म तेरे इश्क में ने रिलीज के साथ ही अपना रिदम बना लिया है और काफी अच्छा कर रही है. वीकेंड में फिल्म से ज्यादा की उम्मीद होगी. लेकिन फिल्म हर दिन करोड़ों में कमा रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है और क्या अपना बजट निकालने में फिल्म सफल रही है | 

भारत में तेरे इश्क में ने कितने कमाए?

तेरे इश्क में फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने भारत में 6 दिनों में 76.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. फिल्म ने 6वें दिन 6.75 करोड़ रुपए कमाए हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है और ये इसकी एक दिन की सबसे कम कमाई है. फिल्म को वीकेंड में लय में बने रहने के लिए अच्छी कमाई करनी होगी | 

कितना रहा तेरे इश्क में का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

वहीं फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म को विदेशों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म का 5 दिनों का ओवरसीज कलेक्शन 8 करोड़ रुपए का हो चुका है. वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 5 दिनों में दुनियाभर में इस फिल्म ने 92.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने 6नें दिन 6.75 करोड़ कमाए है. इस लिहाज से इसकी कुल कमाई 99.25 करोड़ रुपए की हुई है. वहीं फिल्म के 6वें दिन के ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े आने बाकी हैं. मतलब फिल्म बड़ी आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा 6वें दिन पार कर लेगी | 

यात्री की तबीयत बिगड़ी….तिरुवनंतपुरम जा रहे विमान को मंगलुरु में उतारा गया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

तिरुवनंतपुरम। यात्री के अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण तिरुवनंतपुरम जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। सोमवार देर रात तिरुवनंतपुरम जा रहे विमान में एक लगभग 35 वर्षीय यात्री को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई। विमान के चालक दल ने तुरंत मंगलुरु हवाई अड्डे के संचालन नियंत्रण केंद्र को सूचित किया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किए और चिकित्सा दल, सीआईएसएफ, आव्रजन और सीमा शुल्क विभाग के साथ समन्वय किया। विमान के उतरते ही हवाई अड्डे के चिकित्सा कर्मियों ने यात्री की स्थिति का आकलन किया और उन्हें तत्काल शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्री के रिश्तेदार भी उनके साथ विमान से उतरे। चालक दल की समय पर मदद से यात्री को स्थिर करने में मदद मिली। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद, विमान देर रात दो बजकर पांच मिनट पर तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हुआ। एयरलाइन एक प्रवक्ता ने इस समन्वित प्रतिक्रिया को हवाई अड्डे की तत्परता और यात्री सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। यह घटना दर्शाती है कि विमानन और हवाई अड्डा अधिकारी किस तरह चिकित्सा संबंधी आकस्मिकताओं से प्रभावी ढंग से निपटते हैं।

Previous article खुशखबरी : मेट्रो को मिली कमर्शियल रन की मंजूरी, दिसंबर में PM मोदी करेंगे उद्घाटन….जानें आपके लिए कब से शुरू होगी सेवा?
Next articleसरकार का नया नियम…छत पर टॉवर लगाने वालों के लिए ज़रूरी सूचना, जानें टैक्स से जुड़ी हर जानकारी यहाँ
News Desk

रश्मिका ने तोड़ा रहस्य, विजय देवरकोंडा से शादी की चर्चाओं पर दी प्रतिक्रिया

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | पिछले कुछ वक्त से रश्मिका मंदाना काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हैं। ये चर्चाएं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर हो रही हैं। लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि रश्मिका और विजय अगले साल यानी 2026 की शुरुआत में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, रश्मिका या विजय ने अब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। अब रश्मिका ने अपनी शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, एक्ट्रेस ने पूरी तरह से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

रश्मिका ने बताया कब करेंगी कंफर्म

 रिपोर्टर के साथ बातचीत के दौरान रश्मिका ने अपनी आगामी फिल्मों और वर्कफ्रंट के साथ-साथ अपनी शादी की चर्चाओं पर रिएक्ट किया। इस दौरान जब रश्मिका से पूछा गया कि क्या वह विजय से अपनी कथित शादी की पुष्टि या खंडन करना चाहती हैं? तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं शादी की पुष्टि या खंडन नहीं करना चाहती। मैं बस इतना कहूंगी कि जब इस बारे में बात करने का समय आएगा, तब हम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने फैंस या मीडिया के साथ कुछ भी साझा करने से पहले थोड़ा समय लेना चाहती हैं। रश्मिका की इस प्रतिक्रिया के बाद दोनों की शादी को लेकर अटकलें और भी तेज हो गई हैं।

फरवरी में शादी करने की हैं चर्चाएं

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की शादी उदयपुर में होगी। रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया कि रश्मिका शादी की तैयारियों के लिए उदयपुर में इंतजाम तक देखने जा चुकी हैं। 

अक्तूबर में विजय-रश्मिका ने की थी सगाई

रश्मिका और विजय की सगाई की खबरें अक्तूबर में काफी चर्चा में रही थीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन्हें स्वीकार या खारिज नहीं किया और न ही कोई फोटोज सामने आई। लेकिन बाद में विजय की टीम ने पुष्टि की कि दोनों ने सगाई कर ली है। टीम ने यह भी पुष्टि की कि कपल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब रश्मिका के शादी की खबरों को खारिज न करने के बाद इन चर्चाओं को और भी बल मिलता है।

अक्सर साथ नजर आते हैं विजय-रश्मिका

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने साथ में ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं आती रहती हैं। दोनों अक्सर कई मौकों पर साथ भी देखा जाता है। दोनों साथ में ही छुट्टियां मनाने भी जाते हैं। हालांकि, इसके बावजूद दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।

राजनाथ सिंह का बयान असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश – कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Congress MP Priyanka Gandhi) ने कहा कि राजनाथ सिंह का बयान (Rajnath Singh’s Statement) असली मुद्दों से भटकाने की (To divert attention from the Real Issues) कोशिश है (Is an Attempt) ।

संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विपक्ष सदन के बाहर भी मुखर नजर आया। मीडिया से बातचीत में विपक्ष ने बढ़ते हुए प्रदूषण और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हालिया बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की। उनका आरोप है कि सरकार सही मुद्दों पर चर्चा से बचने के लिए भटकाने की कोशिश कर रही है।

राजनाथ सिंह के बयान पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार रोज कोई नया विवाद खड़ा करती है, ताकि जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके। उनके अनुसार यह बयान उसी भटकाव की राजनीति का हिस्सा है। वहीं, इसी दौरान राहुल गांधी पत्रकारों के सवालों से बचते नजर आए। जब उनसे बयान मांगा गया तो उन्होंने कहा कि वे फिलहाल किसी भी विषय पर टिप्पणी नहीं करेंगे।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि ऐसा संकट है जो हर इंसान की सेहत पर असर डाल रहा है। उन्होंने साफ कहा कि संसद में इस पर गंभीर और ठोस चर्चा होनी चाहिए और सिर्फ बहस से काम नहीं चलेगा। सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। प्रियंका ने यह भी कहा कि यह काम सबको मिलकर करना होगा और हर स्तर पर इसे प्राथमिकता देनी होगी।

राजनाथ सिंह के विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद अफजल अंसारी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लगभग 60 साल पुराने मामले को दोबारा उठाकर नया विवाद खड़ा करना जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने की कोशिश लगती है। अंसारी ने कहा कि यह विषय आज लोगों की चिंता का विषय नहीं है, इसलिए इसे बार-बार छेड़ना उचित नहीं है।

गौरतलब है कि मंगलवार को गुजरात के बड़ौदा में राजनाथ सिंह ने कहा था कि जवाहरलाल नेहरू बाबरी मस्जिद को दोबारा बनवाना चाहते थे, वह भी सरकारी पैसे से, लेकिन तत्कालीन गृहमंत्री सरदार पटेल ने इस योजना को आगे बढ़ने नहीं दिया। उनके इस बयान ने राजनीतिक माहौल और गरमा दिया है और विपक्ष इसे इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश बता रहा है।

टीम इंडिया 358 बनाकर भी हारी! ये दो बड़ी गलतियाँ पड़ गईं भारी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में खेला गया रोमांचक वनडे मैच भारतीय टीम के लिए निराशाजनक रहा. प्रोटियाज ने इस मैच में 4 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. इस मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा, और अगर मैच के मुख्य कारणों पर नजर डालें, तो अहम मौकों पर बड़ी चूक साफ दिखाई देती हैं जिन्होंने जीत को हाथ से निकलने दिया |

बल्लेबाजी में अंतिम 10 ओवर का धीमापन

भारतीय बल्लेबाजों ने पारी की शुरुआत तो जबरदस्त की, लेकिन अंतिम 10 ओवर (41-50) में रन गति पर ब्रेक लग गया. जब टीम को तेज रनों की जरूरत थी, तब बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं लगा सके. विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने मिडिल ओवरों में जो लय हासिल की थी, उसे अंतिम ओवरों तक जारी नहीं रखा जा सका. अगर इन ओवरों में 25-30 ज्यादा रन बन जाते, तो मैच का परिणाम भारत के पक्ष में जा सकता था |

खराब फील्डिंग और ओवर-थ्रो

क्रिकेट में कहा जाता है कि कैच पकड़ो और मैच जीतो, लेकिन इस मैच में भारत की फ़ील्डिंग उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. कुछ आसान कैच टपकाए गए, जिससे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को जीवनदान मिले. फील्डरों की गलतियों के कारण कुछ मौकों पर ओवर-थ्रो हुए, जिसके चलते साउथ अफ्रीका को एक्स्ट्रा रन मिले. इस तरह के छोटे-छोटे पल मैच में बड़ा अंतर पैदा कर देते हैं |
 
एडेन मार्कराम का कैच छूटना

मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट एडेन मार्कराम का कैच छूटना था. जब मार्कराम महज 53 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनका एक आसान कैच टपका दिया गया. इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए मार्कराम ने न सिर्फ अपनी पारी को आगे बढ़ाया, बल्कि साउथ अफ्रीकी पारी को मजबूती दी और टीम को लक्ष्य के करीब ले गए. उन्होंने 110 रन की पारी खेली और रनचेज में एक छोर संभाल कर टारगेट के पास पहुंचा दिया |

बड़ी साजिश का खुलासा…नूंह का वकील पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, 45 लाख रुपये हवाला से भेजे; गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

हरियाणा के नूंह जिले से एक बड़े आतंकी फंडिंग मामले का खुलासा हुआ है। यहां के एक वकील, रिजवान, को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने और 45 लाख रुपये से अधिक की राशि हवाला के ज़रिए आतंकी नेटवर्क तक पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी जांच अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

जांच के अनुसार, रिजवान ने पिछले तीन महीनों में पांच बार पंजाब का दौरा किया, जिसका मुख्य उद्देश्य अवैध धन को विभिन्न आतंकी समूहों तक पहुंचाना था। उसके तार पंजाब के पठानकोट सहित कई शहरों में फैले हवाला ऑपरेटरों से जुड़े हुए हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह एक सुनियोजित ऑपरेशन था, जिसमें थोड़े समय में 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया गया, जिसका एक बड़ा हिस्सा राज्य में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए था।

नूंह पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने इस मामले में कई गिरफ्तारियां की हैं। पहले रिजवान के सहयोगी मुशर्रफ को हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। इसके बाद, एसआईटी ने जालंधर से अजय अरोड़ा को गिरफ्तार किया, जिस पर रिजवान को हवाला के ज़रिए पैसा भेजने और लेनदेन में मदद करने का आरोप है। अजय की गिरफ्तारी के तुरंत बाद, अमृतसर से संदीप सिंह, अमनदीप और जसकरण नाम के तीन और लोगों को पकड़ा गया। इन सभी को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जांच टीम रिजवान के बैंक खाते की भी बारीकी से पड़ताल कर रही है। पंजाब नेशनल बैंक, ताऊरू के मैनेजर ने पुष्टि की है कि रिजवान का खाता उनके पास है, लेकिन उन्होंने पुलिस के निर्देशानुसार कोई भी विवरण साझा करने से इनकार कर दिया।

पूछताछ के दौरान, रिजवान ने खुलासा किया कि वह अपने सहकर्मी मुशर्रफ को भी अपनी पंजाब यात्राओं पर साथ ले जाता था, हालांकि मुशर्रफ को यात्रा के असली मकसद की जानकारी नहीं थी। यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है, और विस्तृत जांच जारी है, जिसमें बैंक विवरण, लेनदेन और संदिग्धों की गतिविधियों पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले भी इसी साल मई में, तौहरू के कंगरका गांव के मोहम्मद तरीफ को पाकिस्तानी हैंडलर्स को संवेदनशील सैन्य जानकारी देने और दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के एजेंटों को भारतीय सिम कार्ड की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसी महीने, राजका गांव के अरमान को भी जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

 

 

सोनिया गांधी लड़ेंगी पंचायत चुनाव

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। केरल के मुन्नार का पंचायत चुनाव चर्चा में है। इसकी वजह है कि यहां के नल्लत्थानी वार्ड से बीजेपी की उम्मीदवार का नाम सोनिया गांधी हैं। यह नाम भले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष जैसा हो, लेकिन दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है। 34 साल की सोनिया गांधी मुन्नार की ही रहने वाली हैं। उनके पिता ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नाम पर बेटी का नाम रखा था। फिर बेटी की शादी भाजपा नेता से की। अब भाजपा ने सोनिया को वार्ड मेंबर का उम्मीदवार बनाया है। केरल में स्थानीय निकाय के चुनाव दो फेज में है। इसके लिए वोटिंग 9 और 11 दिसंबर को होगी। नतीजे 13 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Previous articleरुपया कमजोर पर इकोनॉमी मजबूत! भारत को मिलेंगे ये तीन अहम फायदे
Next articleमोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल बोट क्लब पर शिकारा नावों का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया
News Desk

 मप्र समेत 5 राज्यों के एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। देश के 5 राज्यों के एयरपोर्ट में बुधवार को उड़ानें प्रभावित रहीं। इनमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं। कहीं पर तकनीकी समस्या को वजह बताया गया तो किसी एयरपोर्ट पर क्रू की कमी की बात सामने आई। दिल्ली में चेक इन प्रोसेस में दिक्कत आई जिसके बाद उसे मैन्युअल कर दिया गया। सबसे ज्यादा असर इंडिगो की फ्लाइट पर पड़ा। देशभर में इसकी 70 उड़ानें कैंसिल की गईं। जिसमें से 11 मध्यप्रदेश की थीं। वहीं हैदराबाद में 13, बेंगलुरु में 42 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं।
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ने दुनियाभर में बड़ी सर्विस आउटेज की रिपोर्ट दी है। इससे एयरपोर्ट पर आईटी सर्विस पर असर पड़ा है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इसे नकार दिया। कंपनी ने कहा कि विंडोज पर कोई टेक्निकल समस्या नहीं आई। माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज सिस्टम एयरपोर्ट और इन फ्लाइट सर्विसेस के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Previous articleइंदौर एयरपोर्ट पर असर: इंडिगो की 16 उड़ानें रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी
Next articleप्रोड्यूसर M. सरवनन का 86 साल की उम्र में निधन, रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म के थे निर्माता
News Desk

प्रोड्यूसर M. सरवनन का 86 साल की उम्र में निधन, रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म के थे निर्माता

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है. फिल्म प्रोड्यूसर और एवीएम स्टूडियोज के मालिक एम सरवनन का निधन हो गया है. उन्होंने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने चेन्नई में गुरुवार के दिन अंतिम सांस ली. उनके पिता ए वी मइयप्पन ने साल 1945 में ए वी एम स्टूडियोज की स्थापना की थी और अपने समय के जाने-माने प्रोड्यूसर थे. वहीं एम सरवनन की बात करें तो उन्होंने भी कई बड़ी फिल्मों का निर्माण किया जिसमें रजनीकांत की फिल्म शिवाजी द बॉस का नाम भी शामिल है |

एम सरवनन लंबे वक्त से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और जीवन से जंग हार गए. प्रोड्यूसर की फैमिली ने इस बात की अनाउंसमेंट कर ली है. एम सरवनन का एवीएम स्टूडियो सिनेमा के इतिहास का भारत का सबसे पुराना रनिंग स्टूडियो है. अब प्रोड्यूसर के निधन के बाद इस स्टूडियो में भी सूनापन छा गया है |

किन फिल्मों का किया प्रोडक्शन?

प्रोड्यूसर एम सरवनन ने अपने करियर के दौरान समसरम अधु मिनसरम, मिनसरा कनवु, वेट्टईकरन, आयन और नानुम ओरु पेन जैसी फिल्मों का निर्माण किया. उनके काम ने साउथ सिनेमा को ग्रो होने में मदद की और उनके व्यक्तित्व ने कई लोगों को इंस्पायर किया. लेकिन साल 2007 में आई उनकी फिल्म शिवाजी द बॉस ना सिर्फ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जाती है बल्कि ये रजनीकांत के करियर की भी एक बड़ी फिल्म रही है |

शिवाजी द बॉस फिल्म ने कितने कमाए थे?

शिवाजी द बॉस फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 18 साल पहले आई थी. साल 2007 में आई इस फिल्म का निर्माण एम सरवनन ने एम एस गुहान के साथ मिलकर किया था. जबकी फिल्म के निर्देशन एस शंकर थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 50-60 करोड़ रुपए के बीच का था और फिल्म की कमाई 150 करोड़ रुपए की रही थी. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसे टीवी पर भी बहुत पसंद किया गया था. शिवाजी द बॉस में रजनीकांत के अपोजिट श्रिया सरन नजर आई थीं |

Previous article मप्र समेत 5 राज्यों के एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित
Next articleटी-शर्ट में कैमरा और छुपे हुए ईयरपीस से कपल ने कैसीनो को लगा दिया 7 करोड़ का चूना
News Desk

‘भाजपा से हिंदुत्व सीखने की जरूरत नहीं’, SIR के विरोध में आयोजित एक रैली में बोलीं सीएम ममता

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में आयोजित एंटी-एसआईआर रैली में कहा कि हमें भाजपा से हिंदुत्व सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बंगाल और भारत के लोग अपनी परंपराओं और धर्म का सम्मान करते हैं और किसी पार्टी से सीखने की जरूरत नहीं है। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण को लागू करने के पीछे हैं।

सीएम बनर्जी ने रैली में कहा कि यह कदम राजनीतिक रूप से प्रेरित है और मतदाताओं को अस्थिर करने के लिए उठाया गया। उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह किसी भी कीमत पर बंगाल पर कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

सीएम ममता ने आगे भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लागू करके पार्टी ने अपनी ही राजनीतिक समस्या बढ़ा ली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी टीएमसी इस प्रक्रिया का विरोध नहीं कर रही है, लेकिन इसे जल्दबाजी में कर राजनीति के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। बनर्जी ने कहा कि 12 दिसंबर से ‘मे आई हेल्प यू’ कैंप पूरे राज्य में शुरू होंगे, ताकि लोगों को एसआईआर सुनवाई में मदद मिल सके।

Previous articleलखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का विस्तार, अब आईआईएम चौराहे तक बनेगा स्मूथ रूट
Next articleधोखाधड़ी केस में पूर्व विधायक शोभरानी बरी, हाईकोर्ट से मिली राहत
News Desk