रविंद्र जडेजा की खराब फॉर्म से टेंशन में नहीं टीम मैनेजमेंट, मोहम्म सिराज ने बताया टीम का माहौल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सीनियर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि वह जल्द ही अपनी लय हासिल कर लेंगे और रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच में बाएं हाथ के स्पिनर को अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटने के लिए केवल एक विकेट की जरूरत होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में जडेजा विकेट लेने में नाकाम रहे थे। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज में भी केवल एक विकेट ले पाए थे।मोहम्मद सिराज ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि जडेजा की फॉर्म किसी तरह से भी चिंता का विषय है। यह केवल एक विकेट की बात है। एक बार वह विकेट मिल जाए तो आपको एक बिल्कुल अलग तरह का गेंदबाज देखने को मिलेगा।’’ सिराज ने कहा कि दोनों वनडे में दबाव में होने के बावजूद गेंदबाजी इकाई ने अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरे वनडे में कुछ मौके गंवाए जिससे न्यूजीलैंड तीन मैच की सीरीज बराबर करने में सफल रहा।उन्होंने कहा, ‘‘हमने दोनों मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। पहले वनडे में हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही शानदार रहीं। दूसरे मैच में शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और नितीश रेड्डी ने भी योगदान दिया।’’ डैरिल मिचेल की मैच विजेता पारी के संदर्भ में सिराज ने कहा कि भारत के पास जीतने के मौके थे।उन्होंने कहा, ‘‘एक मौका था। जब कैच छूटा। अगर हमने उस मौके का फायदा उठाया होता तो नतीजा अलग हो सकता था। विश्व स्तरीय बल्लेबाज आपको ज्यादा मौके नहीं देते। जब उन्हें जीवनदान मिलता है तो फिर आपको इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है।’’ इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘हमने उसे आउट करने की पूरी कोशिश की और खासकर बीच के ओवरों के लिए योजना बनाई थी। लेकिन आखिर में बात उस एक मौके पर आकर रुक जाती है। अगर हमने उसे मौके का फायदा उठाया होता तो स्थिति भिन्न होती।‘‘सिराज ने कहा कि निर्णायक मैच में खेलने से पहले टीम का माहौल सकारात्मक बना हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘टीम का माहौल बहुत अच्छा है। सीनियर खिलाड़ियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जीत और हार होती रहती हैं, लेकिन ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत ही सकारात्मक है।’’ इंदौर के छोटे मैदान पर अर्शदीप सिंह के नई गेंद साझा करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर सिराज ने कहा कि अंतिम एकादश पर फैसला करना टीम प्रबंधन का काम है।

U19 WC: सूर्यवंशी ने तोड़ डाला कोहली का रिकॉर्ड, गिल के खास क्लब में एंट्री

उन्होंने कहा, ‘‘अर्शदीप ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की है और नई गेंद से विकेट लिए हैं। कप्तान और कोच खिलाड़ियों की भूमिका तय करते हैं लेकिन एक गेंदबाज के तौर पर अगर दूसरे छोर पर कोई विकेट ले रहा है, तो मेरा काम दबाव बनाना और रन नहीं देना है। मुझे उस पर पूरा भरोसा है।’’ टी20 विश्व कप की टीम में जगह नहीं मिलने के बारे में सिराज ने कहा कि वह इस बड़े टूर्नामेंट में खेलना पसंद करते, लेकिन शायद कार्यभार प्रबंधन के कारण यह निर्णय लेना पड़ा।होलकर स्टेडियम के मैदान के बारे में सिराज ने कहा, ‘‘यह छोटा मैदान है और आमतौर पर यहां ज्यादा रन बनते हैं। एक गेंदबाज के तौर पर अगर आप स्टंप-टू-स्टंप गेंदबाजी करते हैं तो आपके पास एलबीडब्ल्यू या बोल्ड करने जैसे विकल्प होते हैं।’’

Previous articleपवन सिंह की तीसरी शादी की अफवाहों पर लगा ब्रेक, खुद तोड़ी चुप्पी
Next articleरायपुर में दर्दनाक हादसा: खुले सैप्टिक टैंक के गड्ढे में गिरकर 4 साल की बच्ची की मौत
News Desk

8 साल का मासूम मां का शव लेकर अस्पताल पहुंचा, बोला- डॉक्टर साहब पोस्टमार्टम कर दो

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

एटा। यूपी के एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला धीरज में एक आठ साल का बच्चा जब अपनी मां का मृत शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और पोस्टमार्टम कराने की बात कही, तो सभी की निगाहें फटी की फटी रह गईं। बताया जा रहा है कि 8 साल के इस मासूम बच्चे की मां गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और उनका इलाज एटा के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बच्चे के पिता की पहले ही मौत हो गई थी और अपनी मां का वह अकेला बच्चा था, जिसका ना किसी रिश्तेदार ने साथ दिया और ना ही किसी परिजन ने। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मां की भी मौत हो गई। इसके बाद बच्चा अपनी मां का शव को लेकर अस्पताल पहुंच और बोला कि मेरी मम्मी का पोस्टमार्टम कर दो।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने परिजन के बारे में पूछा, तो बच्चे ने बताया कि चाचा और अन्य रिश्तेदार उसकी जायदाद पर नजर रखे हुए हैं, इसलिए उन्होंने इलाज के दौरान ना तो कोई सहारा दिया और ना ही पैसों से उसकी मदद की। वह अपनी मां को लेकर दर-दर इलाज के लिए भटकता रहा। मासूम ने बताया कि उसने 8 दिनों तक अपनी मां की सेवा की और फर्रुखाबाद के अस्पताल से लेकर दिल्ली तक मां का इलाज कराया, लेकिन किस्मत वह मां को नहीं बचा सका।
इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, जैथरा थाना प्रभारी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया। पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां की मौत बीमारी के कारण हुई और अब पुलिस प्रशासन उसकी मां का अंतिम संस्कार कराएगी। साथ ही पुलिस अब बच्चे की सुरक्षा भी करेगी और उसे हर संभव मदद देगी। एटा के इस बच्चे की हिम्मत ने सभी को झकझोरकर रख दिया।

Previous articleहार के बाद ठाकरे बंधुओं का संदेश: मराठी अस्मिता की लड़ाई जारी रहेगी
Next articleवंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा खास मेन्यू
News Desk

पवन सिंह की तीसरी शादी की अफवाहों पर लगा ब्रेक, खुद तोड़ी चुप्पी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

भोजपुरी : सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में 5 जनवरी 2026 को उन्होंने अपना 40वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी के वीडियो और तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आईं, वैसे ही पवन सिंह तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। खास बात यह रही कि पार्टी में एक खूबसूरत एक्ट्रेस उनके साथ केक काटती नजर आईं, जिससे फैंस ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।

दरअसल, पवन सिंह के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह भी मौजूद थीं। दोनों ने साथ में केक काटा और कुछ बेहद करीब के पल कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा फैल गई कि पवन सिंह ने गुपचुप तीसरी शादी कर ली है या करने वाले हैं। कुछ लोगों ने तो शादी का कार्ड तक छपने की बातें शुरू कर दीं।

इन अफवाहों पर अब खुद पवन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि उनकी तीसरी शादी को लेकर फैल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि 5 जनवरी से पहले ही उनकी शादी का कार्ड छप चुका था और मुंबई में शादी की जगह तक तय कर दी गई थी। पवन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह सब पूरी तरह फेक न्यूज है और वह कोई तीसरी शादी नहीं कर रहे हैं।

महिमा सिंह की बात करें तो वह एक जानी-मानी भोजपुरी एक्ट्रेस हैं और पवन सिंह के साथ कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि अफवाहों के बाद महिमा ने अपने इंस्टाग्राम से पुरानी तस्वीरें हटा दीं और अब उनकी प्रोफाइल पर सिर्फ पवन सिंह के साथ की तस्वीरें नजर आती हैं।

Previous articleगरियाबंद अश्लील डांस विवाद: BJP नेता की मौजूदगी का दावा, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
Next articleरविंद्र जडेजा की खराब फॉर्म से टेंशन में नहीं टीम मैनेजमेंट, मोहम्म सिराज ने बताया टीम का माहौल
News Desk

कितने बजे शुरू होगा इंडिया वर्सेस बांग्लादेश मैच, कहां और कैसे देखें लाइव?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मैच आज यानी शनिवार, 17 जनवरी को खेला जाना है। आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम इंडिया का यह इस वर्ल्ड कप का दूसरा मैच है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए पर 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं बांग्लादेश आज भारत के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगा। पहले मैच में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी पर भी आज हर किसी की नजरें रहेगी। वैभव के अलावा आयुष म्हात्रे, अभिज्ञान कुंडू, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन भी स्पॉटलाइट में होंगे। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस बांग्लादेश मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-

AFG ने कर दिया बड़ा उलटफेर, PAK पॉइंट्स टेबल में सबसे फिसड्डी; भारत नंबर-1

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश U19 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मैच कब खेला जाएगा?

India vs Bangladesh U19 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मैच आज यानी शनिवार, 17 जनवरी को खेला जाएगा।

IND vs BAN U19 World Cup 2026 का 7वां मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश U19 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मैच बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

India vs Bangladesh U19 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND vs BAN U19 World Cup 2026 का 7वां मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी साढ़े 12 बजे मैदान पर उतरेंगे।

बाबर से हुई नोंकझोक पर स्मिथ ने तोड़ी चुप्पी, बताया सिंगल ना लेने का असली कारण

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश U19 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

India vs Bangladesh U19 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें मैच का टीवी पर आप लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं।

IND vs BAN U19 World Cup 2026 के 7वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश U19 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉस्टार ऐप पर होगी। इसके अलावा IND vs BAN लाइव स्कोर और मैच से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए आप लाइवहिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश U19 वर्ल्ड कप स्क्वॉड-

भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, उधव मोहन, मोहम्मद एनान बांग्लादेश U19 टीम: जवाद अबरार, एमडी रिफत बेग, मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजन होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), इकबाल हुसैन इमोन, शेख पावेज़ जिबोन, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, अल फहद, साद इस्लाम रज़िन, शादीन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्ला, शाहरिया अल-अमीन, शहरयार अहमद

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा खास मेन्यू

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

गुवाहाटी|असम की एक आतिथ्य सेवा कंपनी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए खान-पान का ठेका हासिल किया है। इसके साथ ही यह पूर्वोत्तर की पहली ऐसी आतिथ्य सेवा कंपनी बन गई है, जो रात भर की इस प्रीमियम सेवा में अपने विशेष व्यंजन पेश करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को शनिवार दोपहर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, डिटेल

गुवाहाटी स्थित मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसॉर्ट ने शनिवार को बताया कि उसने इस ट्रेन के आधिकारिक कैटरर के रूप में भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के साथ साझेदारी की है। एक बयान के अनुसार, इस व्यवस्था के तहत यात्रियों को पश्चिम बंगाल और असम के पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे, जिन्हें स्थानीय स्तर पर प्राप्त सामग्रियों से तैयार किया जाएगा। मेन्यू में बसंती पुलाव, छोलार और मूंग दाल, छनार (पनीर) और ढोकार दालना, असमिया जोहा चावल, मती मोहोर और मसूर दाल, मौसमी सब्जियों की भाजी और संदेश, नारियल बर्फी व रसगुल्ला जैसी क्षेत्रीय मिठाइयां शामिल हैं।

वंदे भारत स्लीपर में क्या खाने को मिलेगा

रिसॉर्ट ने बताया कि मेन्यू को रात भर की यात्रा के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें कम मसालों वाले शाकाहारी भोजन, मौसमी उत्पादों और खाना पकाने के पारंपरिक तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसॉर्ट के प्रबंध निदेशक रतन शर्मा ने कहा, ‘प्रत्येक व्यंजन को आज के दौर की खान-पान की पसंद को ध्यान में रखते हुए बंगाल और असम के असली स्वाद को दर्शाने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।’रतन शर्मा ने कहा कि इसका उद्देश्य भोजन के माध्यम से यात्रियों को वहां की संस्कृति से जोड़ना और एक यादगार अनुभव प्रदान करना है। हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लगभग 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें प्रथम एसी, द्वितीय एसी और तृतीय एसी सहित कुल 16 पूर्ण वातानुकूलित कोच होंगे, जिनमें लगभग 823 यात्रियों के बैठने/सोने की क्षमता है।
 

‘बेटी के आने से नसीब बदल जाता है…’ धुरंधर 2 से पहले दुआ के साथ समय बिता रहे हैं रणवीर, बिजी था शेड्यूल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर ने अपना एक साल दे दिया। लगातार शूटिंग और बिजी शेड्यूल की वजह से एक्टर अपनी बेटी दुआ और पत्नी को समय नहीं दे पा रहे थे। लेकिन एक्टर कोशिश करते थे कि शूटिंग के बीच कुछ घंटों के लिए सही वो समय बेटी को दें। इस छोटे ब्रेक में एक्टर सेट और अपने घर लगातार आना-जाना करते थे। लेकिन धुरंधर की रिलीज के बाद से वो अपना पूरा टाइम बेटी को दे रहे हैं। आने वाले समय में धुरंधर 2 भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में रणवीर अभी के इस ब्रेक टाइम को घर परिवार के साथ एन्जॉय करना चाहते हैं। हाल में न्यू इयर पर रणवीर परिवार साथ न्यूयॉर्क में थे।

‘बेटी के आने से नसीब बदल जाता है’

मिड डे की एक रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे न्यू इयर रणवीर के लिए सिर्फ एक नए साल का जश्न नहीं था बल्कि ब्रेक टाइम था। रिपोर्ट में बताया गया कि इससे पहले रणवीर धुरंधर के साथ बिजी थे। वो कोशिश कर रहे थे कि शूटिंग के बीच बेटी दुआ और पत्नी दीपिका के लिए समय निकाले। वो सेट से घर जाते थे बेशक कुछ ही घंटों के लिए क्यों न हो। लेकिन धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर अपना सारा समय बेटी के साथ बिता रहे हैं। `धुरंधर की सफलता पर सूत्र ने कहा, ‘बेटी के आने से नसीब बदल जाता है और दुआ एक्टर के लिए गुड लक लेकर आई है। वो उनकी लक्ष्मी है। इसलिए धुरंधर 2 से पहले एक्टर दुआ के साथ सबसे ज्यादा समय बिता रहे हैं। सूत्र ने कहा, एक बेटी सच में आशीर्वाद होती है और ये सबसे बड़ा उदाहरण है जावेद जाफरी से 31 साल छोटी है उनकी सौतेली बहन, बनी थी माधुरी की बेटीये भी पढ़ें:गोविंदा की बेटी के पहले जन्मदिन पर दिलीप कुमार, मिथुन, शत्रुघ्न सिन्हा आए थे नजरधुरंधर

धुरंधर 2 रिलीज डेट

बता दें, डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर 2 की एडिटिंग, ट्रेलर कट पर काम शुरू कर दिया है। बैकग्राउंड स्कोर और विसुअल्स पर प्रायोरिटी पर काम हो रहा है। धुरंधर 2 में रणवीर के किरदार हमजा की पूरी कहानी और पाकिस्तान में रहने के उनके मकसद को दिखाया जाएगा। फिल्म 19 मार्च को धमाका करने वाली है।

Previous articleट्रंप के ईरान अटैक प्लान से क्यों डरा हुआ है पाकिस्तान, क्या कुछ टूट जाने का खतरा है सता रहा?
Next articleअमिताभ बच्चन को है इस बात का अफसोस, कहा- उम्र और समय के साथ…
News Desk

पश्चिम बंगाल में बनेगी भगवान शिव के महाकाल अवतार की विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति, CM ने किया बड़ा ऐलान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कोलकाता। विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने सिलीगुड़ी (Siliguri) के माटिगाड़ा में मंदिर परिसर में भगवान शिव (Lord Shiva) के महाकाल अवतार की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने की शुक्रवार को घोषणा की, जिसका शिलान्यास उन्होंने विभिन्न धार्मिक समुदायों के नेताओं की मौजूदगी में किया। इस अवसर पर बनर्जी ने कहा कि 216 फुट ऊंची इस संरचना में भगवान शिव की 108 फुट ऊंची कांस्य मूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि ‘महाकाल महातीर्थ’ नामक यह परिसर 17.41 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा और लगभग ढाई साल में पूरा होगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता के लिए खुलने के बाद इसका संचालन महाकाल मंदिर न्यास करेगा। बनर्जी ने कहा, ‘‘हमने जमीन सौंप दी है और परिसर के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है। यह परिसर दुनियाभर में भगवान शिव के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक होगा। जमीन पर भराव और समतल करने का काम तुरंत शुरू किया जाएगा। इस परिसर में प्रतिदिन एक लाख तीर्थयात्रियों को संभालने की क्षमता होगी।’’

उन्होंने बताया कि यह मंदिर परिसर बंगाल के मैदानी इलाकों की आध्यात्मिक विरासत को इसकी पहाड़ियों से जोड़ेगा, क्योंकि दार्जिलिंग में पहले से ही महाकाल मंदिर मौजूद है। बनर्जी ने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने उत्तर बंगाल में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सिलीगुड़ी में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इसके लिए जमीन पहले ही चिह्नित कर ली है और निर्माण के लिए निर्धारित निजी पक्ष को यह भूखंड मुफ्त में सौंप दिया जाएगा।’’ बनर्जी ने इस मौके पर स्कूल भवन, लग्जरी बसें और चाय बागान श्रमिकों के बच्चों के लिए ‘क्रेच’ समेत कई सामाजिक सेवा परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

 

 

Previous article962% का रिटर्न देने वाले मल्टीबैगर रेलवे स्टॉक को मिला ₹88 करोड़ का काम, शेयरों पर रखें नजर
Next articleपाले और कोल्ड-वेव के बाद राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज
News Desk

Amid Global Turmoil, Trump Launches Board of Peace with UNAccc Support

In a bold response to escalating global conflicts and uncertainty, Donald J. Trump announced the launch of the Board of Peace on January 15. The initiative aims to unite nations, institutions, and civil society under a shared mission of peace and cooperation from 2026 to 2030. The Unity of Nations Action for Climate Change Council (UNAccc) has welcomed the move, calling it a step toward responsible global leadership. UNAccc Special Envoy Dr. Mohan Singh Sudan emphasized that peace must be built through dialogue, economic stability, and respect for human dignity. The initiative promotes voluntary collaboration while preserving national sovereignty.

UNAccc Delegation under Sardar Mohan Singh Sudan ji . Spl Peace Envoy -UNAccc , ( Right in Picture ) , With UNAccc Director Dr. Kamal Taori ( Fmr Secretary -Govt of India ) at State Governer House

BREAKING: TRUMP LAUNCHES ‘BOARD OF PEACE’ – UNAccc GLOBAL ALLIANCE URGED FOR 2026-2030 PEACE REVOLUTION! UNAccc Spl. Envoy Sardar Mohan Singh 🌎

In a bold move amid rising global tensions, President Donald J. Trump announced the formation of the Board of Peace on January 15, igniting worldwide hope for unity. As conflicts rage, economies wobble, climate crises intensify, and divisions deepen, this initiative calls nations, institutions, and citizens to embrace shared responsibility for peace.

Dr. Mohan Singh Sudan, Special Envoy for Global Peace & Cooperation at UNACCC (Unity of Nations Action for Climate Change Council), hails it as a “hopeful turning point.” The 2026–2030 Global Peace Initiative emphasizes:
– Dialogue over conflict
– Cooperation over confrontation
– Development over destruction
– Human dignity over division

This Unity of Nations Action For Climate Change Council UNAccc Global Secretary & Peace Ambassador Dr. Mohan Singh Said, initiative respects national sovereignty while encouraging voluntary cooperation, economic stability, cultural understanding, and long-term security for all. “Peace is humanity’s collective duty,” says Dr. Sudan. “History proves it’s built by our shared will—wisdom, restraint, and values” .

The Board of Peace, chaired by Trump, includes notable members like Tony Blair, Jared Kushner, and Steve Witkoff, aiming to oversee Gaza’s reconstruction and governance. UNACCC, led by Dr. Rajat Sharma, focuses on sustainable development, climate action, and peacebuilding .
Join www.unaccc.org

WPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाकर भी श्रेयंका पाटिल को नहीं मिली पर्पल कैप; ऑरैंज कैप किसके पास?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल ने शुक्रवार, 16 जनवरी को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में 5 विकेट चटकाए। यह उनके टी20 करियर का पहला 5 विकेट हॉल है। वह WPL के इतिहास में एक पारी में 5 विकेट लेने वाली सबसे युवा गेंदबाज भी बनी। इन 5 विकेट के साथ श्रेयंका के नाम WPL 2026 में कुल 8 विकेट हो गए हैं, हालांकि उन्हें फिर भी पर्पल कैप नहीं मिली। दरअसल, श्रेयंका के अलावा नंदनी शर्मा और सोफी डिवाइन के नाम भी इतने ही विकेट दर्ज हैं।

AFG ने कर दिया बड़ा उलटफेर, PAK पॉइंट्स टेबल में सबसे फिसड्डी; भारत नंबर-1

श्रेंयका पाटिल, नंदनी शर्मा और सोफी डिवाइन संयुक्त रूप से WPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं, मगर बेहतर औसत की वजह से पर्पल कैप इस समय नंदनी शर्मा के पास ही है।नंदनी शर्मा ने WPL 2026 में अभी तक 11 की औसत से 8 विकेट चटकाए हैं, वहीं श्रेयंका पाटिल और सोफी डिवाइन का औसत क्रमश: 13.13 और 17 का है।

5 विकेट लेकर भी श्रेयंका पाटिल को नहीं मिला POTM, राधा यादव ने फिर ऐसे जीता दिल

WPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज-

नंदनी शर्मा- 8

श्रेयंका पाटिल- 8

सोफी डिवाइन- 8

अमेलिया केर- 7

नादिन डी क्लर्क- 7

वहीं बात ऑरेंज कैप की करें तो, मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाकर इस रेस में आगे चल रहीं हैं। हरमनप्रीत कौर ने दो अर्धशतकों के साथ WPL 2026 में 4 पारियों में सबसे अधिक 181 रन बनाए हैं। सोफी डिवाइन यहां भी टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में मौजूद हैं।

WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर

हरमनप्रीत कौर- 181

लिजेल ली- 163

फोबे लिचफील्ड- 150

सोफी डिवाइन- 149

नैट साइवर-ब्रंट- 139

ईरान में फंसे भारतीय नागरिक सुरक्षित लौटे, भारत सरकार और दूतावास का जताया आभार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। ईरान में लगातार बिगड़ते हालात और हिंसक प्रदर्शनों के बीच वहां फंसे कई भारतीय नागरिक सुरक्षित स्वदेश लौट आए हैं। शुक्रवार देर रात ईरान से दिल्ली पहुंचे इन नागरिकों में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हैं। भारत लौटते ही इन नागरिकों ने भारत सरकार और भारतीय दूतावास के प्रयासों की सराहना की।
मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा, कि वर्तमान में ईरान में करीब 10 हजार भारतीय नागरिक मौजूद हैं, जिनमें छात्र, कारोबारी और विभिन्न पेशेवर शामिल हैं। इनमें से लगभग 2500 से 3000 छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए ईरान गए हुए हैं। हालात बिगड़ने के बाद भारत सरकार ने उनकी सुरक्षा को लेकर सक्रियता दिखाई और जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट की घोषणा भी की थी।
ईरान से लौटे एक भारतीय नागरिक ने कहा कि वहां हालात बेहद खराब हो चुके थे। उन्होंने बताया, भारत सरकार बहुत सहयोग कर रही है और भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में था। हमें जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी गई। मोदी हैं तो हर चीज मुमकिन है।
ऐसे ही एक मेडिकल छात्र ने मीडिया से कहा, कि भारतीय दूतावास ने उनसे संपर्क किया था, हालांकि वे निजी फ्लाइट के जरिए अपनी व्यवस्था से दिल्ली पहुंचें हैं। उन्होंने कहा कि हालात को देखते हुए भारत लौटना ही सुरक्षित विकल्प था। ईरान से लौटे अन्य नागरिकों ने वहां के हालात को भयावह बताया है। ऐसे ही एक नागरिक ने कहा, हम वहां करीब एक महीने से थे, लेकिन पिछले एक-दो हफ्तों में स्थिति बहुत बिगड़ गई। जब हम बाहर निकलते थे तो प्रदर्शनकारी कार के सामने आ जाते थे और परेशान करते थे। कई बार डर का माहौल बन जाता था। उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण वे अपने परिवार और दूतावास से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। एक अन्य भारतीय का कहना था, कि ईरान में विरोध प्रदर्शन बेहद खतरनाक हो चुके थे। इस बीच भारत सरकार ने बहुत अच्छी कोशिश की है और स्टूडेंट्स को सुरक्षित वापस लाया है।
गौरतलब है कि ईरान में 28 दिसंबर 2025 से महंगाई और ईरानी मुद्रा रियाल के ऐतिहासिक रूप से गिरने के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुए थे। यह आंदोलन धीरे-धीरे देश के सभी 31 प्रांतों में फैल गया। फिलहाल भारत सरकार ईरान में मौजूद शेष भारतीय नागरिकों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी सहायता देने की तैयारी में है।

Previous articleमां ने 6 महीने की बेटी को सीने से लगाकर कुएं में कूदा
Next articleस्कूल की दूसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की दर्दनाक मौत
News Desk